Saturday, 21 Nov 2026 | 03:34 AM

Trending :

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Argentina Vs Austria, France Vs Iraq | Messi & Mbappe Play Tonight

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बापे खेलते दिखेंगे। अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से रात 10:30 बजे से डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में हैट्रिक गोल करने वाले मेसी से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दूसरा मैच फ्रांस और इराक के बीच रात 2:30 बजे से फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगा। नॉर्वे और सेनेगल का मैच सुबह 5:30 बजे से, जबकि जॉर्डन और अल्जीरिया का मुकाबला सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा।

मैच-43: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी चैंपियन अर्जेंटीना

ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। इनके बीच दो फेंडली मैच खेले गए हैं। 1980 के मैच में अर्जेंटीना ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 1990 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में लियोनेल मेसी के हैट्रिक गोल की बदौलत अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी।

अर्जेंटीना को कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोड्रिगो डी पॉल और अल्वारेज भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं स्टार डेविड अलाबा और मार्सेल सबित्जर के कंधों पर ऑस्ट्रिया की जिम्मेदारी होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, फैकुंडो मदीना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, थियागो अल्माडा, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज।

ऑस्ट्रिया: श्लेगर, म्वेने, डैनसो, लियनहार्ट, पोश, सीवाल्ड, लैमर, सबित्ज़र, बाउमगार्टनर, श्मिड, अरनाउतोविच।

मैच-42: इराक के सामने एम्बापे की चुनौती

ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और इराक की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगी। फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हराकर दमदार शुरुआत की थी। दूसरी तरफ इराक को नार्वे से 1-4 की हार झेलनी पड़ी थी।

फ्रांस को कप्तान और स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे से गोल की उम्मीद होगी। एम्बापे और गोलकीपर माइक मैग्नन का अच्छा प्रदर्शन टीम की जीत तय कर सकते हैं। वहीं इराक को अपने स्टार फॉरवर्ड अयमान हुसैन से काउंटर-अटैक में गोल दागने की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

फ्रांस: मैग्नन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडीज, चुआमेनी, कैमाविंगा, ग्रीजमैन, डेम्बेले, बारकोला, किलियन एम्बाप्पे।

इराक: हाशिम, अली, सुलाका, अदन, अल-हज्जाज, रशीद, अमारी, इकबाल, जसीम, रेसान, अयमान हुसैन।

मैच-41: इनफॉर्म अर्लिंग हालैंड को रोकने उतरेगी सेनेगल

ग्रुप-I में शामिल नार्वे का सामना सेनेगल से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। दोनों टीमें सिर्फ एक बार इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में आमने-सामने थीं, जहां सेनेगल ने जीत दर्ज की थी।

नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिन्होंने इराक के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। यह मैच नॉर्वे ने 4-1 से जीता था। वहीं सेनेगल पहला मैच फ्रांस से 1-3 से हारी थी।

अर्लिंग हालैंड और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड की जोड़ी नार्वे की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सेनेगल सादियो माने और निकोलस जैक्सन पर निर्भर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

नार्वे: नाइलैंड, रायरसन, अयेर, हेगम, वोल्फ, एउर्सनेस, बर्गे, थॉर्स्टवेड, ओडेगार्ड, ऑस्कर बॉब, अर्लिंग हालैंड।

सेनेगल: मेंडी, डियट्टा, कौलीबाली, नियाखाते, डियोफ, कैमारा, इद्रिसा गेये, पापे गेये, इसमाइला सार, निकोलस जैक्सन, सादियो माने।

मैच-44: जॉर्डन और अल्जीरिया के लिए जीत जरुरी

ग्रुप-J में शामिल दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। जॉर्डन को ऑस्ट्रिया ने 3-1 से और अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था।

जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच 3 मैच खेले गए हैं। अल्जीरिया ने 1974 में 6-0 से, जॉर्डन ने 1988 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों अरब देशों की यह पहली भिड़ंत है।

जॉर्डन को अली ओलवान और मूसा तामरी पर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं अल्जीरिया का दारोमदार अनुभवी विंगर रियाद महरेज और अमीन गौरी पर होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

जॉर्डन: अबुलैला, अबुआलनादी, यजान अल-अरब, नसीब, एहसान हदाद, अल-रश्दान, अल-रवाबदेह, अबू ताहा, अली ओलवान, फखौरी, मूसा तामरी।

अल्जीरिया: लुका जिदान, बेलघाली, बेंसेबैनी, ईसा मांडी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, बौदाउई, जेरौकी, रियाद महरेज, अमीन गौरी, फारेस चैबी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India Hockey Thrash Pakistan 7-1 in FIH Pro League London

June 27, 2026/
8:24 am

लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से...

मुरैना में एक लाख दो हजार की अवैध शराब जब्त:लकड़ी की गुमठी से हो रही थी बिक्री, एक गिरफ्तार

March 12, 2026/
3:17 pm

कैलारस थाना पुलिस ने बुधवार रात क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे एक लकड़ी की गुमठी पर छापा मारकर 1...

सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया:संसद फैसला करे, शरियत कानून की धाराएं रद्द करने से कानूनी खालीपन पैदा हो सकता है

March 10, 2026/
2:01 pm

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का समय आ गया है।...

उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च:CM और खेल मंत्री ने किया विमोचन; रेखा आर्या बोलीं- युवाओं के सपनों का मंच है हिमाद्री आइस रिंक

May 5, 2026/
7:21 pm

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित ‘हिमाद्री आइस रिंक’ के जीर्णोद्धार का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को एक कार्यक्रम...

अनिल अंबानी को बैंक 'फ्रॉड' घोषित कर सकेंगे:₹40 हजार करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, पहले राहत दी थी

February 23, 2026/
2:38 pm

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज यानी 23 फरवरी को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को मिला राहत का आदेश रद्द...

हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:सीरीज ‘एक्स-मेन’ में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

October 30, 2026/
9:01 am

34 मिनट पहले कॉपी लिंक पैट्रिक स्टीवर्ट का जन्म 13 जुलाई 1940 को इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में हुआ था।...

फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें

May 4, 2026/
10:33 am

वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए राहुल रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर वीडियो पर...

UAE ने 4 हजार बांग्लादेशियों के वीजा रद्द किए:छुट्टी पर घर लौटे लोग अब नहीं जा पा रहे; बांग्लादेश ने दोबारा जांच की मांग की

September 16, 2026/
2:47 pm

संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) ने 4 हजार से ज्यादा बांग्लादेशियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें कई ऐसे...

हनुमान जन्मोत्सव भंडारों में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन:बुरहानपुर निगम आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश, शहर में आज कई जगह कार्यक्रम

April 1, 2026/
7:17 am

बुरहानपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक भंडारों में सिंगल यूज प्लास्टिक के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Argentina Vs Austria, France Vs Iraq | Messi & Mbappe Play Tonight

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बापे खेलते दिखेंगे। अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से रात 10:30 बजे से डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में हैट्रिक गोल करने वाले मेसी से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दूसरा मैच फ्रांस और इराक के बीच रात 2:30 बजे से फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगा। नॉर्वे और सेनेगल का मैच सुबह 5:30 बजे से, जबकि जॉर्डन और अल्जीरिया का मुकाबला सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा।

मैच-43: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी चैंपियन अर्जेंटीना

ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। इनके बीच दो फेंडली मैच खेले गए हैं। 1980 के मैच में अर्जेंटीना ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 1990 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में लियोनेल मेसी के हैट्रिक गोल की बदौलत अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी।

अर्जेंटीना को कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोड्रिगो डी पॉल और अल्वारेज भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं स्टार डेविड अलाबा और मार्सेल सबित्जर के कंधों पर ऑस्ट्रिया की जिम्मेदारी होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, फैकुंडो मदीना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, थियागो अल्माडा, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज।

ऑस्ट्रिया: श्लेगर, म्वेने, डैनसो, लियनहार्ट, पोश, सीवाल्ड, लैमर, सबित्ज़र, बाउमगार्टनर, श्मिड, अरनाउतोविच।

मैच-42: इराक के सामने एम्बापे की चुनौती

ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और इराक की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगी। फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हराकर दमदार शुरुआत की थी। दूसरी तरफ इराक को नार्वे से 1-4 की हार झेलनी पड़ी थी।

फ्रांस को कप्तान और स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे से गोल की उम्मीद होगी। एम्बापे और गोलकीपर माइक मैग्नन का अच्छा प्रदर्शन टीम की जीत तय कर सकते हैं। वहीं इराक को अपने स्टार फॉरवर्ड अयमान हुसैन से काउंटर-अटैक में गोल दागने की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

फ्रांस: मैग्नन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडीज, चुआमेनी, कैमाविंगा, ग्रीजमैन, डेम्बेले, बारकोला, किलियन एम्बाप्पे।

इराक: हाशिम, अली, सुलाका, अदन, अल-हज्जाज, रशीद, अमारी, इकबाल, जसीम, रेसान, अयमान हुसैन।

मैच-41: इनफॉर्म अर्लिंग हालैंड को रोकने उतरेगी सेनेगल

ग्रुप-I में शामिल नार्वे का सामना सेनेगल से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। दोनों टीमें सिर्फ एक बार इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में आमने-सामने थीं, जहां सेनेगल ने जीत दर्ज की थी।

नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिन्होंने इराक के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। यह मैच नॉर्वे ने 4-1 से जीता था। वहीं सेनेगल पहला मैच फ्रांस से 1-3 से हारी थी।

अर्लिंग हालैंड और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड की जोड़ी नार्वे की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सेनेगल सादियो माने और निकोलस जैक्सन पर निर्भर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

नार्वे: नाइलैंड, रायरसन, अयेर, हेगम, वोल्फ, एउर्सनेस, बर्गे, थॉर्स्टवेड, ओडेगार्ड, ऑस्कर बॉब, अर्लिंग हालैंड।

सेनेगल: मेंडी, डियट्टा, कौलीबाली, नियाखाते, डियोफ, कैमारा, इद्रिसा गेये, पापे गेये, इसमाइला सार, निकोलस जैक्सन, सादियो माने।

मैच-44: जॉर्डन और अल्जीरिया के लिए जीत जरुरी

ग्रुप-J में शामिल दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। जॉर्डन को ऑस्ट्रिया ने 3-1 से और अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था।

जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच 3 मैच खेले गए हैं। अल्जीरिया ने 1974 में 6-0 से, जॉर्डन ने 1988 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों अरब देशों की यह पहली भिड़ंत है।

जॉर्डन को अली ओलवान और मूसा तामरी पर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं अल्जीरिया का दारोमदार अनुभवी विंगर रियाद महरेज और अमीन गौरी पर होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:

जॉर्डन: अबुलैला, अबुआलनादी, यजान अल-अरब, नसीब, एहसान हदाद, अल-रश्दान, अल-रवाबदेह, अबू ताहा, अली ओलवान, फखौरी, मूसा तामरी।

अल्जीरिया: लुका जिदान, बेलघाली, बेंसेबैनी, ईसा मांडी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, बौदाउई, जेरौकी, रियाद महरेज, अमीन गौरी, फारेस चैबी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket