चोट के कारण आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से नीतीश रेड्डी बाहर:टीम में सूर्यांश शेडगे की एंट्री; मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहा था 251.92 का स्ट्राइक रेट

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और पार्ट-टाइम गेंदबाज सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण नीतीश दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम 1 से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद हुई चोट नीतीश को 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के बाद बाईं जांघ में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की। मेडिकल असेसमेंट के बाद उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहने और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब करने की सलाह दी गई है। इसी वजह से वे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इंडिया-ए में अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम सूर्यांश शेडगे हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई-सीरीज में इंडिया-ए का हिस्सा थे। उन्होंने 5 मैचों में 147 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 23 ओवर फेंके और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 251.92 का स्ट्राइक रेट मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सुर्यांश ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। मुंबई की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने लोअर-मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे,, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव, सुर्यांश शेडगे।
HC के आदेश को बरकरार रखने के बाद तमिलनाडु लैंप-लाइटिंग विवाद शीर्ष अदालत तक पहुंच गया | दीपम | न्यूज18

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार सुरक्षित। सीएनएन और सीएनएन लोगो केबल न्यूज नेटवर्क, एलपी एलएलएलपी के पंजीकृत चिह्न हैं, जिन्हें अनुमति के साथ प्रदर्शित किया गया है। NEWS18.com पर या उसके हिस्से के रूप में CNN नाम और/या लोगो का उपयोग उनके संबंध में केबल न्यूज नेटवर्क के बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन नहीं करता है। © कॉपीराइट नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 2026। सर्वाधिकार सुरक्षित। (टैग्सटूट्रांसलेट) कोर्ट केस तमिल नाडु समाचार (टी) एचसी बनाम राज्य सरकार मामला (टी) भारत धार्मिक विवाद समाचार (टी) दीपक प्रकाश विवाद भारत (टी) कानून और व्यवस्था का मुद्दा तमिलनाडु (टी) कानूनी लड़ाई तमिलनाडु दीपक प्रकाश (टी) मद्रास एचसी आदेश बरकरार रखा (टी) मद्रास उच्च न्यायालय नवीनतम फैसला (टी) धार्मिक अभ्यास विवाद तमिलनाडु (टी) सुप्रीम कोर्ट सुनवाई अद्यतन (टी) सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु केस(टी)तमिलनाडु राजनीतिक विवाद(टी)शीर्ष अदालत में सुनवाई तमिलनाडु
Lock Up 2 Indore | Riteish Deshmukh Uncomfortable Over Salman Khan, Sanjay Dutt Question

4 मिनट पहले कॉपी लिंक एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के इवेंट के दौरान रितेश देशमुख से सलमान खान और संजय दत्त को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर रितेश ने जवाब देने से इनकार कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया, “क्योंकि आपके सबसे करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त हैं। उन्हें ‘लॉक अप’ का काफी एक्सपीरियंस है, तो क्या आप उन्हें शो में लाएंगे और उन्हें क्या सजा देंगे?” इस पर रितेश ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं आपके सवाल का जवाब देकर उसे कोई सम्मान देना चाहूंगा।” इसके बाद सवाल पूछने वाले ने कहा कि उसने आसान सवाल पूछा है। इस पर रितेश ने जवाब दिया, “आपका सवाल है, मैं उसका जवाब नहीं देना चाहता। मेरा काम सिर्फ शो होस्ट करना है। एक होस्ट के तौर पर मुझे पहले से नहीं पता होता कि शो में कौन से कैदी या गेस्ट आने वाले हैं। जो भी गेस्ट आते हैं, हम उनसे बातचीत करते हैं।” ‘लॉक अप: सच या सजा’ 27 जून से शुरू होगा चार साल बाद रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का नया सीजन आ रहा है। मेकर्स ने इसका नाम ‘लॉक अप: सच या सजा’ रखा है। इस बार शो का प्रीमियर 27 जून 2026 को होगा। अब यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पहले सीजन को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया गया था। इस बार होस्ट भी बदल गए हैं। पहले सीजन को कंगना रनोट ने होस्ट किया था, लेकिन नए सीजन में उनकी जगह फराह खान और रितेश देशमुख नजर आएंगे। दोनों शो में ‘जेलर’ की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा सांस्कृतिक प्रभाव नहीं बना पाया। जहां दूसरे प्लेटफॉर्म ऐसे किरदार और कहानियां बनाने में सफल रहे, जो लोगों की बातचीत का हिस्सा बन गए, वहीं नेटफ्लिक्स के कई चर्चित प्रोजेक्ट रिलीज के कुछ समय बाद भुला दिए गए। इसे समझने के लिए दैनिक भास्कर ने डायरेक्टर विवेक शर्मा, लेखक धीरज मिश्रा और ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन से बातचीत की थी। विवेक शर्मा ने कहा कि नेटफ्लिक्स ने नए फिल्ममेकर्स और नई कहानियों के बजाय बड़े सितारों और बड़े बैनरों पर ज्यादा भरोसा किया। प्लेटफॉर्म को नए टैलेंट और मजबूत कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, धीरज मिश्रा ने कहा कि नेटफ्लिक्स आम भारतीय दर्शकों की पसंद और भावनाओं को समझने में पीछे रह गया। उनका मानना है कि ‘लॉक अप 2’ के जरिए प्लेटफॉर्म बड़े दर्शक वर्ग से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। अतुल मोहन ने कहा कि नेटफ्लिक्स की प्रीमियम पोजिशनिंग और महंगी सदस्यता ने उसकी पहुंच सीमित कर दी। कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देने वाले प्लेटफॉर्म भारतीय बाजार में आगे निकल गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC

Hindi News Sports Cricket Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। इस IPL के बाद पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। अब ट्रेड के बाद वह 15 करोड़ रुपए की फीस पर दिल्ली से जुड़े हैं। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ में शामिल हुए। 9 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स में पंत की वापसी लखनऊ ने 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। 5 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए कुलदीप यादव इस ट्रेड में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 5 सीजन का एक बेहद सफल सफर रहा है, जो अब इस ट्रेड के साथ समाप्त हो गया है। कुलदीप साल 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rishabh Pant IPL Trade 2027 Price Update; Kuldeep Yadav | DC LSG

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। इस IPL के बाद पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। अब ट्रेड के बाद वे 15 करोड़ रुपए की फीस पर दिल्ली से जुड़े हैं। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ में शामिल हुए। पंत पहले भी 9 सीजन दिल्ली के लिए खेले पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। 5 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए कुलदीप यादव इस ट्रेड में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप का दिल्ली के साथ 5 सीजन का एक बेहद सफल सफर रहा है, जो अब इस ट्रेड के साथ समाप्त हो गया है। कुलदीप साल 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। यह बदलाव कुलदीप के लिए भी एक तरह से घर वापसी जैसा होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश से खेला है, जबकि पंत दिल्ली के खिलाड़ी रहे हैं। ———————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली:कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर मंगलवार को रवाना हो गए। BCCI की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी होटल भिजवाई गई, जिसे सूर्यवंशी काफी देर तक देखते रहे। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
6 यूबीटी सांसदों, बीएमसी और विधायकों के बाद अगला? शिंदे के नेतृत्व वाले सेना कैंप ने दिया बड़ा संकेत | भारत समाचार

आखरी अपडेट:23 जून, 2026, 12:33 IST मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह लोकसभा सांसद औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। छह यूबीटी सांसदों के दलबदल के बाद, शिंदे सेना की नजर बीएमसी और विधायकों पर है शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के एक दिन बाद, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे खेमे से और दलबदल का संकेत देते हुए कहा कि और अधिक राजनीतिक “विस्फोट” होने वाले हैं। सामंत ने यह भी संकेत दिया कि शिंदे गुट का अगला फोकस बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और शिवसेना (यूबीटी) विधायक होंगे। पत्रकारों से बात करते हुए, सामंत ने कहा कि नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा, “आज दो बार राजनीतिक विस्फोट हो चुका है, लेकिन अभी कई विस्फोट होने बाकी हैं। ये ऐसे विस्फोट नहीं हैं जिनका उद्देश्य किसी को परेशान करना या किसी को बदनाम करना है। जो लोग एकनाथ शिंदे साहब के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, वे उनके नेतृत्व में शिवसेना में आते हैं और उनके नेतृत्व को स्वीकार करते हैं।” उन्होंने आगे सुझाव दिया कि पार्टी अब अपना ध्यान अन्य राजनीतिक लक्ष्यों की ओर लगाएगी। सामंत ने कहा, “अब (अगला मिशन) बीएमसी और विधायक हैं। हम आपको उचित समय पर चरण दर चरण इसके बारे में सूचित करेंगे।” अनुपस्थित यूबीटी विधायकों पर चुप्पी सामंत से तीन शिवसेना (यूबीटी) विधायकों और एक एमएलसी के बारे में भी पूछा गया, जो पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने सावधानी से जवाब देते हुए कहा, “पहले मैं उन लोगों के नाम देखूंगा जो शामिल हुए और जो शामिल नहीं हुए. उस पर बाद में टिप्पणी करना उचित होगा.” उनकी यह टिप्पणी दलबदल के ताजा दौर के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले संगठन के भीतर संभावित अशांति की बढ़ती अटकलों के बीच आई है। छह सांसद शिंदे खेमे में चले गए सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह लोकसभा सांसद औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। पाला बदलने वाले सांसद थे संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर। इस कदम से उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका लगा और शिंदे खेमे को और मजबूती मिली। विभाजन ने शिवसेना को नया आकार दिया शिवसेना के भीतर राजनीतिक विभाजन 2022 में शुरू हुआ जब एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। शिंदे बड़ी संख्या में विधायकों के साथ चले गए, जिससे पार्टी में विभाजन शुरू हो गया। बाद में यह विवाद चुनाव आयोग तक पहुंच गया, जिसने अंततः शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दी। नवीनतम दलबदल से पहले, शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा में नौ सदस्य थे। असंतोष के संकेत पिछले हफ्ते ही सामने आ गए थे जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में केवल तीन सांसद ही शामिल हुए थे। बाद में पार्टी ने उन छह सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जो बाद में शिंदे खेमे में शामिल हो गए। लोकसभा में दल-बदल की प्रक्रिया पूरी होने के साथ, सामंत की टिप्पणियों से पता चलता है कि सेना के दोनों गुटों के बीच राजनीतिक लड़ाई जल्द ही बीएमसी और महाराष्ट्र विधानमंडल की ओर स्थानांतरित हो सकती है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में न्यूज़ डेस्क न्यूज़ डेस्क उत्साही संपादकों और लेखकों की एक टीम है जो भारत और विदेशों में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण और विश्लेषण करती है। लाइव अपडेट से लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से लेकर गहन व्याख्याताओं तक…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया 6 यूबीटी सांसदों, बीएमसी और विधायकों के बाद अगला? शिंदे के नेतृत्व वाले सेना कैंप ने दिया बड़ा संकेत अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)शिवसेना(टी)शिवसेना समाचार(टी)शिवसेना सांसद(टी)शिवसेना विधायक(टी)शिवसेना संकट(टी)शिवसेना यूबीटी(टी)शिवसेना समाचार आज(टी)महाराष्ट्र(टी)महाराष्ट्र की राजनीति(टी)शिवसेना दलबदल(टी)एकनाथ शिंदे खेमा(टी)उद्धव ठाकरे गुट(टी)शिवसेना यूबीटी(टी)महाराष्ट्र राजनीति(टी)बीएमसी सत्ता संघर्ष(टी)लोकसभा सांसद स्विच(टी)शिवसेना पार्टी विद्रोह
‘पिक्चर अभी बाकी है…’: 6 यूबीटी सांसदों के शिंदे सेना में शामिल होने के बाद, श्रीकांत शिंदे ने और अधिक राजनीतिक झटके के संकेत दिए | भारत समाचार

आखरी अपडेट:23 जून, 2026, 11:48 IST छह शिवसेना (यूबीटी) सांसद – संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर – शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। एक रोड शो में एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत के साथ। (पीटीआई फ़ाइल) ‘ऑपरेशन टाइगर’ को अंजाम देने का श्रेय लेने वाले शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को सुझाव दिया कि छह शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के एकनाथ शिंदे खेमे में जाने के बाद और अधिक राजनीतिक बदलाव हो सकते हैं। ताजा राजनीतिक बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीकांत शिंदे ने कहा कि आश्चर्यों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “विस्फोट पर विस्फोट होते रहेंगे। पिछले चार वर्षों से हम केवल राजनीतिक झटके पैदा कर रहे हैं।” आगे के घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “ये तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है” (यह सिर्फ ट्रेलर है, मुख्य कहानी अभी सामने आना बाकी है)। छह सांसदों ने पाला बदल लिया यह घटनाक्रम संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टिकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर सहित छह शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के आधिकारिक तौर पर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद हुआ। इस कदम से शिवसेना के सांसदों की संख्या सात से बढ़कर 13 हो गई है, जिससे संसद में पार्टी की स्थिति मजबूत हो गई है। छह सांसद 17 जून को दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे, जिससे उनकी भविष्य की राजनीतिक योजनाओं के बारे में अटकलें शुरू हो गईं। इनमें नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर ने पहले सार्वजनिक रूप से पुष्टि की थी कि वे शिंदे खेमे में जा रहे हैं। शिंदे ने मीडिया पर कटाक्ष किया महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम और उन्हें मिले व्यापक मीडिया ध्यान पर टिप्पणी करते हुए, श्रीकांत शिंदे ने पत्रकारों द्वारा कई ब्रेकिंग स्टोरीज़ का पीछा करने का मज़ाक उड़ाया। “और मुझे बताओ, क्या आज का दिन आपके लिए पर्याप्त नहीं था? दो प्रमुख समाचार, दोनों राष्ट्रीय सुर्खियाँ, आप एक ही दिन में कितनी चाहते हैं?” उसने कहा। उन्होंने आगे कहा, “कल, परसों या बाद में भी कुछ ले लीजिए। मुझे लगता है कि आप भी अब तक थक गए होंगे, सुबह से एक के बाद एक खबरें ब्रेक करते-करते। और कितना भागते रहोगे? अब आज थोड़ा आराम करो, शांत रहो। कल हम एक बार फिर नए सिरे से शुरुआत करेंगे।” राजनीतिक पुनर्गठन का ‘दूसरा चरण’ छह सांसदों का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके शामिल होने को राजनीतिक पुनर्गठन का “दूसरा चरण” बताया, जो 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनके विद्रोह के साथ शुरू हुआ था। शिंदे ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने अपने गुट को बाल ठाकरे की विचारधारा का सच्चा उत्तराधिकारी बताया. उन्होंने इस घटनाक्रम को अपने खेमे के लिए ‘छक्का’ बताते हुए कहा कि उनके गुट का संघर्ष हमेशा बालासाहेब ठाकरे के दृष्टिकोण और मूल्यों की रक्षा करने के उद्देश्य से रहा है। बाल ठाकरे की विचारधारा महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिव सेना नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि छह सांसद शिव सेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के काम से प्रभावित हैं। सरनाईक के अनुसार, सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र सौंपा और शिव सेना में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि वे शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करना चाहते थे। नवीनतम दलबदल शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा है और लगभग चार साल पहले पार्टी में विभाजन के बाद से जारी राजनीतिक पुनर्गठन में एक नया अध्याय जोड़ता है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में न्यूज़ डेस्क न्यूज़ डेस्क उत्साही संपादकों और लेखकों की एक टीम है जो भारत और विदेशों में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण और विश्लेषण करती है। लाइव अपडेट से लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से लेकर गहन व्याख्याताओं तक…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया ‘पिक्चर अभी बाकी है…’: 6 यूबीटी सांसदों के शिंदे सेना में शामिल होने के बाद, श्रीकांत शिंदे ने और अधिक राजनीतिक झटके के संकेत दिए अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
बॉबी देओल से पूछा गया- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं। इसी बीच, इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में ‘अल्फा’ में नजर आने वाले एक्टर बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखाई देंगे। इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, “ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।” इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” समय ने फिल्म ‘जिगरा’ पर तंज कसा इस पर समय रैना ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।” इसके बाद समय ने कहा, “आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।” कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? ‘लेटेंट’ में आने की क्या जरूरत थी? कहां कांस, कहां लेटेंट और यहां कैमरे आप पर हैं।” इस पर सब हंसने लगे। फिर जवाब देते हुए आलिया ने कहा, “नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।” फिर समय ने कहा, “वाह! आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?” पिछले साल शो विवादों में रहा शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।” पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
बॉबी देओल से पूछा गया- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं। इसी बीच, इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में ‘अल्फा’ में नजर आने वाले एक्टर बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखाई देंगे। इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, “ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।” इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” समय ने फिल्म ‘जिगरा’ पर तंज कसा इस पर समय रैना ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।” इसके बाद समय ने कहा, “आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।” कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? ‘लेटेंट’ में आने की क्या जरूरत थी? कहां कांस, कहां लेटेंट और यहां कैमरे आप पर हैं।” इस पर सब हंसने लगे। फिर जवाब देते हुए आलिया ने कहा, “नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।” फिर समय ने कहा, “वाह! आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?” पिछले साल शो विवादों में रहा शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।” पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली:कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना

15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में सिलेक्शन हो गया है। उन्हें सीनियर टीम में 3 नंबर की जर्सी मिली है। भारत का यह दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसके लिए BCCI ने सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया है। टीम इंडिया का पहला बैच आज आयरलैंड के लिए रवाना हो गया। सिलेक्शन पर वैभव की पहली प्रतिक्रिया भारतीय टीम में चुने जाने पर सूर्यवंशी ने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। वैभव के मुताबिक, उनके अब तक के करियर का यह सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में लिखना नामुमकिन है। वैभव पहली बार नेशनल टीम में सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। वे सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्ट हुए भारतीय बने। इंडिया की जर्सी देखकर नहीं रुकी मुस्कान वैभव ने जर्सी की अनबॉक्सिंग के दौरान का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने अपनी पीठ पर अपने नाम वाली टीम इंडिया की टी-शर्ट देखी, तो उन्हें लगा जैसे वह कोई सपना देख रहे हों। उस पल को देखकर वह अपनी मुस्कान नहीं रोक पा रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती है, और जब वह सच होता है तो समझ नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।






