Saturday, 08 Aug 2026 | 04:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में एक बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस प्रमुख बिली एल्ड्रिज ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के बाद पुलिस को 911 कॉल मिली, जिसमें लाइब्रेरी के अंदर से गोलियों की आवाज और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश करने पर संदिग्ध पीछे के रास्ते से भाग निकला। हालांकि, लाइब्रेरी के पीछे मौजूद अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना में घायल एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया है। उसकी चोटें मामूली बताई गई हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लाइब्रेरी के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मृतकों के नाम भी उनके परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद ही जारी किए जाएंगे।

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में एक बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस प्रमुख बिली एल्ड्रिज ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के बाद पुलिस को 911 कॉल मिली, जिसमें लाइब्रेरी के अंदर से गोलियों की आवाज और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश करने पर संदिग्ध पीछे के रास्ते से भाग निकला। हालांकि, लाइब्रेरी के पीछे मौजूद अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना में घायल एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया है। उसकी चोटें मामूली बताई गई हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लाइब्रेरी के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मृतकों के नाम भी उनके परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद ही जारी किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूरोप में भीषण हीटवेव: फ्रांस में 2 बच्चों समेत 18 की मौत; कई देशों में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड यूरोप के कई देशों में जारी भीषण हीटवेव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फ्रांस में दो छोटे बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली में तापमान कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के कारपेंट्रा में 2 और 4 साल के दो बच्चे अपने घर के बाहर खड़ी कार में बेहोश मिले। बचावकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा फ्रांस में रविवार और सोमवार के बीच 13 लोगों की डूबने से मौत दर्ज की गई। बोर्दो क्षेत्र में तीन बुजुर्गों की भी हीटवेव से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जान चली गई। फ्रांस के बोर्दो में तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पोइटियर्स में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में पुराने रिकॉर्ड टूट गए। पेरिस में भी जून महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज होने की संभावना जताई गई है। स्पेन के सैन सेबास्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस समय के सामान्य औसत से काफी अधिक है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जिससे जून का 49 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। इटली ने 12 शहरों में रेड हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं बिजली ग्रिड पर बढ़ते दबाव के कारण कुछ इलाकों में बिजली कटौती की समस्या भी सामने आई है।

Apple & Tesla Files Stolen, Says Company

Apple & Tesla Files Stolen, Says Company

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। इस साइबर अटैक में हैकर्स ने डार्क वेब पर कंपनी की 2 लाख से ज्यादा सिक्रेंट फाइलें लीक कर दी हैं। इनमें टाटा के दो सबसे बड़े क्लाइंट्स- एपल और टेस्ला के कंपोनेंट डिजाइन, स्पेसिफिकेशन पेपर्स और सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। हालांकि, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने साफ किया है कि इस घटना से उनके बिजनेस ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं। वर्ल्ड लीक्स गैंग ने ली जिम्मेदारी, 630 GB डेटा चोरी साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, ‘वर्ल्ड लीक्स’ नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सिस्टम से चुराया गया डेटा डार्क वेब पर पोस्ट किया है। इस ग्रुप ने पहले नाइकी के सिस्टम पर साइबर अटैक का दावा किया था। डार्क नेट पर पब्लिश की गई वेबसाइट के अनुसार, इस लीक में कुल 630 गीगाबाइट (GB) का डेटा शामिल है, जिसमें 2 लाख से ज्यादा फाइलें और फोल्डर्स हैं। एपल और टेस्ला के ‘ट्रेड सीक्रेट्स’ लीक हुए लीक हुए डेटाबेस में एपल के कई फोल्डर्स मिले हैं, जिनमें से कुछ का नाम “com.apple.factorydata” है और कुछ में मटेरियल स्पेसिफिकेशन की जानकारी है। इसके अलावा, एक 52 पेज का डॉक्यूमेंट भी मिला है, जिसमें आईफोन के सर्किट बोर्ड कंपोनेंट्स के क्वालिटी इंस्पेक्शन स्टैंडर्ड्स की डिटेल है। वहीं टेस्ला के पुर्जों से जुड़ा एक फोल्डर “NV36 Chargeport Controller – North America” नाम से मिला है, जो टेस्ला की अपग्रेडेड मॉडल Y SUV का माना जा रहा है। टेस्ला का साल 2023 का एक और डॉक्यूमेंट मिला है जिस पर ‘ट्रेड सीक्रेट’ लिखा है, यह उसकी रीवैम्प्ड मॉडल 3 सिडान (प्रोजेक्ट हाइलैंड) का असेंबली डॉक्यूमेंट है। कर्मचारियों के पासपोर्ट और ईमेल भी डार्क वेब पर भारतीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने इन फाइलों का रिव्यू करने के बाद बताया कि इस डेटा डार्क वेब पर सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कई सालों के ईमेल, इवेंट लॉग्स और विदेशी नागरिकों सहित टाटा के कर्मचारियों के पासपोर्ट की कॉपियां भी मौजूद हैं। दूसरे रिसर्चर राकेश कृष्णन के अनुसार, यह डेटा डार्क वेब पर कम से कम 10 जून से ही अवेलेबल है। टाटा को मिली रैनसम डिमांड, एपल कर रहा जांच मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस साइबर हमले के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को फिरौती के लिए भी कॉल या मैसेज मिला है। एपल इस डेटा ब्रीच की जांच कर रहा है और इसका पूरा एनालिसिस किया जा रहा है। हालांकि, इस फिरौती की मांग पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है, वहीं एपल और टेस्ला की तरफ से भी इस पर कोई बयान नहीं आया है। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने भी अभी इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। टाटा के होसुर प्लांट की 33 फाइलें लीक हुईं डेटा लीक में तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा के मुख्य आईफोन असेंबली प्लांट से जुड़े सर्च टर्म की 33 फाइलें और फोल्डर्स मिले हैं। टाटा ने पिछले हफ्ते ही अपने आईफोन असेंबली ऑपरेशन्स से जुड़े कुछ कर्मचारियों को इस डेटा ब्रीच की जानकारी दे दी थी। आपको बता दें कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में एपल के कुल आईफोन प्रोडक्शन का करीब एक-तिहाई (33%) हिस्सा बनाती है, जबकि बाकी का हिस्सा फॉक्सकॉन तैयार करती है। एपल की सप्लाई चेन के लिए नया सिरदर्द भारत में एपल की सप्लाई चेन के लिए यह घटना एक और नया झटका मानी जा रही है। इससे पहले होसुर में आईफोन पार्ट्स बनाने वाले एक प्लांट के पास की कृषि भूमि के प्रदूषित होने के आरोपों को लेकर भी टाटा की जांच चल रही है। भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, टाटा चीन से बाहर एपल का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पार्टनर बनकर उभर रहा है। इससे पहले पिछले साल टाटा ग्रुप की ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर भी साइबर अटैक हुआ था, जिससे 6 हफ्ते तक प्रोडक्शन ठप रहा था। क्या होता है डार्क वेब और रैनसमवेयर अटैक? डार्क वेब: इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा जो सामान्य गूगल या बिंग जैसे सर्च इंजनों पर दिखाई नहीं देता। इसे एक्सेस करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर (जैसे टॉर ब्राउजर) की जरूरत होती है। अक्सर इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और डेटा बेचने के लिए किया जाता है। रैनसमवेयर: यह एक तरह का खतरनाक डिजिटल वायरस (मालवेयर) होता है, जो किसी कंपनी या व्यक्ति के कंप्यूटर सिस्टम को लॉक या हैक कर लेता है। इसके बाद हैकर्स डेटा को डिलीट या लीक करने की धमकी देकर मोटी फिरौती मांगते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tata Electronics Data Breach Controversy; Dark Web Hacking

Tata Electronics Data Breach Controversy; Dark Web Hacking

Hindi News Business Tata Electronics Data Breach Controversy; Dark Web Hacking | Apple Tesla Secret Files नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक इस साइबर हमले के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को फिरौती के लिए कॉल-मैसेज मिला है। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। इस साइबर अटैक में हैकर्स ने डार्क वेब पर कंपनी की 2 लाख से ज्यादा सिक्रेंट फाइलें लीक कर दी हैं। इनमें टाटा के दो सबसे बड़े क्लाइंट्स- एपल और टेस्ला के कंपोनेंट डिजाइन, स्पेसिफिकेशन पेपर्स और सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। हालांकि, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने साफ किया है कि इस घटना से उनके बिजनेस ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं। एपल की साइबर सिक्योरिटी टीम भी कर रही जांच मनीकंट्रोल के मुताबिक, एपल की ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी टीम भी इस डेटा ब्रीच की जांच और इसका पूरा एनालिसिस कर रही है, ताकि इसके पीछे की मुख्य वजह का पता लगाया जा सके। वहीं एपल ने यह भी कहा है कि फिलहाल इस लीक से बिजनेस-ऑपरेशन्स पर कोई खतरा नहीं है। वर्ल्ड लीक्स गैंग ने ली जिम्मेदारी, 630 GB डेटा चोरी साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, ‘वर्ल्ड लीक्स’ नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सिस्टम से चुराया गया डेटा डार्क वेब पर पोस्ट किया है। इस ग्रुप ने पहले नाइकी के सिस्टम पर साइबर अटैक का दावा किया था। डार्क नेट पर पब्लिश की गई वेबसाइट के अनुसार, इस लीक में कुल 630 गीगाबाइट (GB) का डेटा शामिल है, जिसमें 2 लाख से ज्यादा फाइलें और फोल्डर्स हैं। एपल और टेस्ला के ‘ट्रेड सीक्रेट्स’ लीक हुए लीक हुए डेटाबेस में एपल के कई फोल्डर्स मिले हैं, जिनमें से कुछ का नाम “com.apple.factorydata” है और कुछ में मटेरियल स्पेसिफिकेशन की जानकारी है। इसके अलावा, एक 52 पेज का डॉक्यूमेंट भी मिला है, जिसमें आईफोन के सर्किट बोर्ड कंपोनेंट्स के क्वालिटी इंस्पेक्शन स्टैंडर्ड्स की डिटेल है। वहीं टेस्ला के पुर्जों से जुड़ा एक फोल्डर “NV36 Chargeport Controller – North America” नाम से मिला है, जो टेस्ला की अपग्रेडेड मॉडल Y SUV का माना जा रहा है। टेस्ला का साल 2023 का एक और डॉक्यूमेंट मिला है जिस पर ‘ट्रेड सीक्रेट’ लिखा है, यह उसकी रीवैम्प्ड मॉडल 3 सिडान (प्रोजेक्ट हाइलैंड) का असेंबली डॉक्यूमेंट है। कर्मचारियों के पासपोर्ट और ईमेल भी डार्क वेब पर भारतीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने इन फाइलों का रिव्यू करने के बाद बताया कि इस डेटा डार्क वेब पर सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कई सालों के ईमेल, इवेंट लॉग्स और विदेशी नागरिकों सहित टाटा के कर्मचारियों के पासपोर्ट की कॉपियां भी मौजूद हैं। दूसरे रिसर्चर राकेश कृष्णन के अनुसार, यह डेटा डार्क वेब पर कम से कम 10 जून से ही अवेलेबल है। टाटा को फिरौती के लिए कॉल-मैसेज मिला मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस साइबर हमले के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को फिरौती के लिए भी कॉल या मैसेज मिला है। हालांकि, इस फिरौती की मांग पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने भी अभी इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। टाटा के होसुर प्लांट की 33 फाइलें लीक हुईं डेटा लीक में तमिलनाडु के होसुर में स्थित टाटा के मुख्य आईफोन असेंबली प्लांट से जुड़े सर्च टर्म की 33 फाइलें और फोल्डर्स मिले हैं। टाटा ने पिछले हफ्ते ही अपने आईफोन असेंबली ऑपरेशन्स से जुड़े कुछ कर्मचारियों को इस डेटा ब्रीच की जानकारी दे दी थी। आपको बता दें कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में एपल के कुल आईफोन प्रोडक्शन का करीब एक-तिहाई (33%) हिस्सा बनाती है, जबकि बाकी का हिस्सा फॉक्सकॉन तैयार करती है। एपल की सप्लाई चेन के लिए नया सिरदर्द भारत में एपल की सप्लाई चेन के लिए यह घटना एक और नया झटका मानी जा रही है। इससे पहले होसुर में आईफोन पार्ट्स बनाने वाले एक प्लांट के पास की कृषि भूमि के प्रदूषित होने के आरोपों को लेकर भी टाटा की जांच चल रही है। भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, टाटा चीन से बाहर एपल का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पार्टनर बनकर उभर रहा है। इससे पहले पिछले साल टाटा ग्रुप की ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर भी साइबर अटैक हुआ था, जिससे 6 हफ्ते तक प्रोडक्शन ठप रहा था। क्या होता है डार्क वेब और रैनसमवेयर अटैक? डार्क वेब: इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा जो सामान्य गूगल या बिंग जैसे सर्च इंजनों पर दिखाई नहीं देता। इसे एक्सेस करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर (जैसे टॉर ब्राउजर) की जरूरत होती है। अक्सर इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और डेटा बेचने के लिए किया जाता है। रैनसमवेयर: यह एक तरह का खतरनाक डिजिटल वायरस (मालवेयर) होता है, जो किसी कंपनी या व्यक्ति के कंप्यूटर सिस्टम को लॉक या हैक कर लेता है। इसके बाद हैकर्स डेटा को डिलीट या लीक करने की धमकी देकर मोटी फिरौती मांगते हैं। ये खबर भी पढ़ें… टाटा की आईफोन-पार्ट्स फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप: तमिलनाडु पॉल्यूशन बोर्ड ने बिजली काटने और प्लांट बंद करने की चेतावनी दी तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आईफोन कंपोनेंट्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी (वेस्टवाटर) ने पास के खेतों के भूजल यानी ग्राउंडवाटर को दूषित कर दिया है। रेगुलेटर ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो फैक्ट्री की बिजली काट दी जाएगी और इसे जबरन बंद कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

शादी से पहले आकाशदीप ने रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद:मेहंदी पर छोटी बहनों के साथ क्रिकेटर ने लगाए ठुमके; कल वाराणसी में शादी

शादी से पहले आकाशदीप ने रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद:मेहंदी पर छोटी बहनों के साथ क्रिकेटर ने लगाए ठुमके; कल वाराणसी में शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के विवाह समारोह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज आकाशदीप की हल्दी है। इससे पहले सोमवार (22 जून) को उनकी मेहंदी की रस्म हुई। आकाशदीप की छोटी बहन ने ‘राजा भइया दूल्हा बनकर आ गया’ और ‘चने के खेत में’ समेत कई बॉलीवुड गीतों पर ठुमके लगाए। मेहंदी समारोह में आकाश दीप गॉगल्स लगाए नजर आए। समारोह के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो कॉल के माध्यम से आकाश दीप से बातचीत की और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। आकाश दीप 24 जून को वाराणसी में रोहतास निवासी अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह के लिए वाराणसी के होटल ताज गंगेज को बुक किया गया है। इस पूरे फंक्शन में सिर्फ परिवार लोग शामिल होंगे। इससे मीडिया को दूर रखा गया है। शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल भी हो सकते हैं। मेहंदी फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… आकाश दीप के हाथों में अक्षिता के नाम की लगी मेहंदी आकाश दीप के घर पर शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी में घर का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में आकाश दीप की मेहंदी रस्म धूमधाम से पूरी की गई। पारंपरिक गीतों की गूंज, ढोलक की थाप और अपनों की हंसी-खुशी के बीच पूरे परिवार ने इस खास पल को यादगार बनाया है। आकाश दीप की बहन और परिवार के सदस्यों ने मिलकर मेहंदी समारोह की खास तैयारियां की थीं। रस्मों के दौरान परिवार के लोग जमकर डांस किए। इस दौरान स्टेज के पास खूब भीड़ लगी थी। कुछ लोग क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने में व्यस्थ थे तो कुछ लोगों ने आकाश दीप को डांस भी करवाना चाहा। इस दौरान उनके हाथों में दुल्हनिया अक्षिता के नाम की मेहंदी लगाई गई है। बता दें कि 22 जून की रात आकाश दीप के घर पर तिलक समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और काजल राघवानी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में आकाशदीप डांस करते नजर आए। 22 जून को था तिलक 22 जून की रात आकाश दीप के घर तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आकाश दीप भी परिवार और मेहमानों के साथ डांस करते नजर आए। समारोह में रोहतास के सांसद मनोज कुमार, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। तिलक समारोह की कुछ तस्वीरें देखिए… 10 लाख रुपए का बना पंडाल क्रिकेटर के घर को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। करीब 10 लाख रुपए के पंडाल बनाए गए हैं। हर फंक्शन के लिए घर को करीब 2 से 3 घंटे तक तैयार किया जा रहा है। समारोह में आने वाले मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी (VIP) मेहमानों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। सभी पंडालों में कूलर, सोफा, टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही दूल्हे को सजाने के लिए दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट आए हैं। आकाशदीप के घर की कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए आकाशदीप होने वाली दुल्हनिया कौन है आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज मानिकपुर की रहने वाली हैं। वह इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह (बबलू जी) और रेणु सिंह की बेटी हैं। अक्षिता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से BCA और MCA की पढ़ाई की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संस्थान की ओर से उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला था। हालांकि, इसी दौरान शादी की बातचीत आगे बढ़ने के कारण उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। बताया जा रहा है कि आकाश दीप और अक्षिता राज का विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में तय किया गया है।

Sports update Dainik bhaskar football cricket athletics tennis badmintion Nitish reddy out ireland t20 injury

Sports update Dainik bhaskar football cricket athletics tennis badmintion Nitish reddy out ireland t20 injury

Hindi News Sports Cricket Sports Update Dainik Bhaskar Football Cricket Athletics Tennis Badmintion Nitish Reddy Out Ireland T20 Injury 18 मिनट पहले कॉपी लिंक टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं जांघ की मांसपेशी में चोट लगी थी। इसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे, जबकि इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर रहने की आशंका है। नीतीश को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि हार्दिक भी जांघ की मांसपेशी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीतीश का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुई एमआरआई जांच में नीतीश के बाएं जांघ की मांसपेशी में सूजन की पुष्टि हुई है। उन्हें आगे की जांच और रिहैब के लिए बेंगलुरु बुलाया गया है। उनकी रिकवरी में कम से कम चार सप्ताह लग सकते हैं। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के बाद होने वाले इंग्लैंड दौरे पर उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। 23 साल के नीतीश भारत के लिए 10 टेस्ट, 6 वनडे और 4 टी-20 मैच खेल चुके हैं। माना जा रहा है कि हाल में गेंदबाजी की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास के दौरान उनके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिससे यह चोट गंभीर हो गई। स्पोर्ट्स अन्य खबरें फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र की टीम को सिएटल में रुकने की अनुमति नहीं मिली फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले मिस्र की फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा अधिकारियों ने टीम को वैंकूवर से सीधे सिएटल जाकर वहीं रुकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब मिस्र की टीम को अपने ट्रेनिंग बेस स्पोकेन लौटकर तैयारी करनी होगी। मिस्र ने रविवार को वैंकूवर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की थकान कम करने और बेहतर तैयारी के लिए सीधे सिएटल में रुकना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह अनुरोध मंजूर नहीं किया गया। इजिप्टियन फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) के अनुसार, टीम का डेलिगेशन अब सिएटल से करीब 280 मील (450 किमी) दूर स्थित स्पोकेन लौटेगा और वहीं से ईरान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करेगा। मैदान पर मिस्र का प्रदर्शन शानदार रहा। ग्रुप G के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फिन सुरमन के गोल से शुरुआती बढ़त बनाई थी और हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में मिस्र ने जोरदार वापसी की। 60वें मिनट में मुस्तफा जिको ने बराबरी दिलाई, फिर 70वें मिनट में कप्तान मोहम्मद सलाह ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 82वें मिनट में ट्रेजेगुए ने तीसरा गोल दागकर मिस्र की 3-1 से जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मिस्र नॉकआउट में पहुंचने के बेहद करीब है। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को ईरान से होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोमवार को एक्टर अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। दिशा ने एयरपोर्ट से ही पिता को फोन कर घर का बना खाना मंगवाया। पिता घर की बनी दाल, चावल, सब्जी और रोटी लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। दिशा के साथ अक्षय, अक्षरा और राजपाल खाने का लुत्फ उठाया। अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘मजा आ गया।’ दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया कि दिशा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के लिए मुंबई से मुरादाबाद जा रही थीं। उसका चार्टर्ड प्लेन दोपहर दो बजे बरेली में लैंड हुआ। यहां से सभी मुरादाबाद स्थित विश्वविद्यालय के लिए हेलीकाॅप्टर से रवाना हुए। मुरादाबाद से दिशा ने फोन किया और शाम को बरेली एयरपोर्ट पर घर का खाना लाने की फरमाइश की। उन्होंने बताया- शाम करीब पांच बजे सभी लौटकर बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। मैं पहले से ही एयरपोर्ट पर सभी का इंतजार कर रहा था। यहां चेंजओवर के दौरान दिशा से मुलाकात की। उसे घर का बना खाना दिया। अक्षय और बाकी साथियों ने भी मिला। सभी को फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी प्लेन से मुंबई लौट गए। अक्षय ने घर का बना खाना खाने की जताई थी इच्छा दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी रिटायर्ड डीएसपी हैं। मां हाउस वाइफ हैं। दोनों बरेली में ही रहते हैं। बहन खुशबू पाटनी पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं। दिशा का एक भाई भी है। जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- फिल्म प्रमोशन के लिए जाते वक्त अक्षय ने दिशा के सामने घर का बना खाना खाने की फरमाइश की। कहा कि जब बरेली से होकर जा ही रहे हैं तो क्यों न घर का बना खाना खाया जाए। दिशा इसके लिए राजी हो गई। उसने मुझे फोन किया। मैंने ये बात उसकी मां को बताई। दिशा की मां ने कुछ ही देर में अपने हाथों से दाल, चावल, मिक्स सब्जी और रोटियां तैयार कीं। इसके बाद मैं शाम करीब 4 बजे खाना लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। प्लेन के लैंड करने पर दिशा को खाना दिया। फिल्म के बाकी कलाकारों से मुलाकात की। फिर घर लौट आया। घर का खाना खाकर अक्षय बोले- मजा आ गया पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- दिशा के साथ अक्षय कुमार ने खाना खाया। उन्हें घर का बना खाना खूब पसंद आया। उन्होंने खाने की काफी तारीफ की। कहा- लंबे समय बाद उन्हें इतना सादा और स्वादिष्ट घर का खाना खाने को मिला है। 26 जून को रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। दिशा के घर पर 11 सितंबर को हुई थी फायरिंग खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी पिछले साल 30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा था- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया था- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? दरअसल, अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कह रहे थे कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। ————————- यह खबर भी पढ़िए… ‘पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो’, मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई ‘पापा मुझे बचा लीजिए, अब मैं बच नहीं पाऊंगा। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है। हम लोगों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। यहां भी धुआं भर रहा है। बहुत घुटन हो रही है।’ यह बात लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में फंसे एक छात्र ने रोते-रोते अपने पिता से फोन पर कही। पिता बेटे की आखिरी कॉल पर भागते हुए मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से मिलने के लिए एक फैन स्टेज पर पहुंच गया। यह घटना तब हुई, जब रविवार यानी 21 जून को वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के मौके पर वह बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। इवेंट के दौरान जॉन ने बाइक पर एंट्री ली और वहां मौजूद लोगों से बाइक्स के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की। इवेंट के दौरान एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर जॉन से मिलने पहुंच गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि फैन के स्टेज पर पहुंचते ही एक बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर नीचे ले जाने की कोशिश की। इस दौरान जॉन अब्राहम ने बॉडीगार्ड को रोकने की कोशिश की और फैन से कुछ देर मुलाकात की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने जॉन के व्यवहार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “जॉन सच में जमीन से जुड़े इंसान हैं।” दूसरे ने लिखा, “जॉन बहुत अच्छे इंसान हैं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “आप इंसानियत, दयालुता और अपने फैंस के लिए प्यार की मिसाल हैं। आपने अपने फैन का दिन बना दिया।” हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे पेड पीआर स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा, “इसमें मुझे कुछ भी असली नहीं लगा, आजकल पीआर टीमें बहुत क्रिएटिव हो गई हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पता नहीं इस एक्ट के लिए कितने पैसे दिए गए। अब सब कुछ लाइक्स, व्यूज और चर्चा के लिए किया जाता है।” जॉन आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे, जो पिछले साल 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं, इससे पहले वह फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आए थे। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट लगभग 20 करोड़ रुपए था। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई लगभग 51.46 करोड़ रुपए रही थी। अब वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में दिखाई देंगे, जिसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह हर्षवर्धन राणे के साथ ‘फोर्स 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है।

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से मिलने के लिए एक फैन स्टेज पर पहुंच गया। यह घटना तब हुई, जब रविवार यानी 21 जून को वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के मौके पर वह बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। इवेंट के दौरान जॉन ने बाइक पर एंट्री ली और वहां मौजूद लोगों से बाइक्स के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की। इवेंट के दौरान एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर जॉन से मिलने पहुंच गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि फैन के स्टेज पर पहुंचते ही एक बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर नीचे ले जाने की कोशिश की। इस दौरान जॉन अब्राहम ने बॉडीगार्ड को रोकने की कोशिश की और फैन से कुछ देर मुलाकात की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने जॉन के व्यवहार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “जॉन सच में जमीन से जुड़े इंसान हैं।” दूसरे ने लिखा, “जॉन बहुत अच्छे इंसान हैं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “आप इंसानियत, दयालुता और अपने फैंस के लिए प्यार की मिसाल हैं। आपने अपने फैन का दिन बना दिया।” हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे पेड पीआर स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा, “इसमें मुझे कुछ भी असली नहीं लगा, आजकल पीआर टीमें बहुत क्रिएटिव हो गई हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पता नहीं इस एक्ट के लिए कितने पैसे दिए गए। अब सब कुछ लाइक्स, व्यूज और चर्चा के लिए किया जाता है।” जॉन आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे, जो पिछले साल 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं, इससे पहले वह फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आए थे। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट लगभग 20 करोड़ रुपए था। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई लगभग 51.46 करोड़ रुपए रही थी। अब वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में दिखाई देंगे, जिसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह हर्षवर्धन राणे के साथ ‘फोर्स 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है।

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO आज से खुला:फ्रेश इश्यू से ₹585 करोड़ जुटाएगी, IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स ने ₹263 करोड़ के शेयर्स खरीदे

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO आज से खुला:फ्रेश इश्यू से ₹585 करोड़ जुटाएगी, IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स ने ₹263 करोड़ के शेयर्स खरीदे

कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड नाम से देश की दिग्गज डोमेस्टिक ओशन क्रूज कंपनी चलाने वाली ‘वॉटरवेज लीजर टूरिज्म’ का IPO आज यानी मंगलवार, 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस पब्लिक इश्यू में गुरुवार, 25 जून तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इस IPO के लिए ₹769 से ₹808 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह पूरा इश्यू ₹585 करोड़ का फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट शामिल नहीं है। IPO के खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स के जरिए ₹263.25 करोड़ जुटा लिए हैं, जो इसमें इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की मजबूत दिलचस्पी को दिखाता है। एंकर इनवेस्टर्स को 32.58 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए BSE के सर्कुलर के मुताबिक, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी ₹808 प्रति शेयर पर 8 एंकर इनवेस्टर्स को 32.58 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इस एंकर बुक में बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड, क्युलिनन अपॉर्चुनिटीज फंड, जील ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, M7 ग्लोबल फंड, नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, स्टेलर ग्रोथ फंड, ASAS ग्लोबल फंड और मेबैंक सिक्योरिटीज शामिल हैं। मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,544, रिटेलर्स के लिए 10% हिस्सा रिजर्व इस IPO के लिए लॉट साइज 18 इक्विटी शेयर्स का तय किया गया है, यानी निवेशकों को कम से कम 18 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। अपर प्राइस बैंड ₹808 के हिसाब से रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,544 का निवेश करना होगा। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए मैक्सिमम 75%, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए मिनिमम 15% और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए मिनिमम 10% हिस्सा रिजर्व रखा है। 1 जुलाई को हो सकती है लिस्टिंग, यह है पूरी टाइमलाइन टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को फाइनल किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें मंगलवार, 30 जून से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि अलॉट होने वाले निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इसी दिन शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार, 1 जुलाई को BSE और NSE पर होने की संभावना है। ग्रे मार्केट में ठंडा रिस्पॉन्स, GMP में गिरावट का ट्रेंड ग्रे मार्केट में वॉटरवेज लीजर टूरिज्म के IPO को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है। आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) +₹12 चल रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹808 और मौजूदा प्रीमियम को जोड़कर देखें तो इसकी अनुमानित लिस्टिंग ₹820 प्रति शेयर पर हो सकती है, जो इसके इश्यू प्राइस से सिर्फ 1.49% ज्यादा है। पिछले 6 सत्रों के ट्रेंड के मुताबिक, मैक्सिमम GMP ₹24 और मिनिमम ₹10 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि निगेटिव लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट ने दी ‘न्यूट्रल’ रेटिंग ब्रोकरेज फर्म स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट ने इस IPO को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने भारत के उभरते क्रूज टूरिज्म इंडस्ट्री में कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड के जरिए मजबूत पकड़ बनाई है। कंपनी की ऑक्यूपेंसी लेवल और पैसेंजर्स की डिमांड लगातार बेहतर रही है और अनुकूल इंडस्ट्री सेंटिमेंट्स की वजह से कंपनी अब मुनाफे में भी आ चुकी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने कुछ रिस्क फैक्टर्स को लेकर आगाह भी किया है। इसमें ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव, ऑक्यूपेंसी लेवल्स और क्रूज़ ऑपरेशन्स में रुकावट की आशंका जैसे ऑपरेशनल रिस्क शामिल हैं। हाल के समय में कंपनी का EBITDA मार्जिन भी कम हुआ है। वैल्युएशन महंगा, लिस्टिंग गेन की उम्मीद कम वैल्युएशन के लिहाज से स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट का मानना है कि IPO की प्राइसिंग काफी एग्रेसिव है। यह अपने अर्निंग्स के करीब 101 गुना वैल्युएशन पर आ रहा है, जिससे निवेशकों के लिए ‘मार्जिन ऑफ सेफ्टी’ बहुत कम रह जाता है। लॉन्ग टर्म के लिहाज से भले ही कंपनी की ग्रोथ अच्छी दिख रही हो, लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें ज्यादा बढ़त की गुंजाइश नहीं दिखती। ब्रोकरेज के मुताबिक, यह इश्यू उन लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए ठीक है जो क्रूज टूरिज्म सेक्टर में बने रहना चाहते हैं, लेकिन लिस्टिंग गेन चाहने वालों के लिए इसमें बहुत आकर्षण नहीं है। इश्यू से जुटाए फंड का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी? इस पब्लिक इश्यू के जरिए मिलने वाले ₹585 करोड़ के फंड का इस्तेमाल कंपनी अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी ‘बेक्रूज शिपिंग एंड लीजिंग (IFSC) प्राइवेट लिमिटेड’ के लीज पेमेंट्स का पेमेंट करने के लिए करेगी। इसके अलावा इस फंड का एक हिस्सा जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी उपयोग किया जाएगा। इस इश्यू के लिए सेंट्रम ब्रोकिंग एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। देश की दिग्गज क्रूज कंपनी है वॉटरवेज लीजर टूरिज्म यह कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते क्रूज टूरिज्म सेक्टर की एक बड़ी प्लेयर है। यह ‘कॉर्डेलिया क्रूजेस’ नाम से भारत का प्रमुख डोमेस्टिक ओशन क्रूज ब्रांड ऑपरेट करती है। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप बिजनेस के जरिए घरेलू रूट्स के साथ-साथ चुनिंदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स पर भी लग्जरी क्रूज एक्सपीरियंस ऑफर करती है। ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ (GMP) क्या होता है? ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल मार्केट होता है जहां IPO के शेयरों की ट्रेडिंग लिस्टिंग से पहले होती है। GMP यह संकेत देता है कि निवेशक कंपनी के ऑफिशियल इश्यू प्राइस से कितना ज्यादा पैसा देने को तैयार हैं। फ्रेश इश्यू और OFS में अंतर ‘फ्रेश इश्यू’ का मतलब कंपनी नए शेयर जारी कर रही है और इसका पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास बिजनेस बढ़ाने या कर्ज चुकाने के लिए जाता है। जबकि ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) में पुराने प्रमोटर्स या निवेशक अपने शेयर बेचते हैं और पैसा सीधे उनके पास जाता है, कंपनी के पास नहीं।