Saturday, 08 Aug 2026 | 07:08 PM

Trending :

सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई मूड खराब तो छुट्टी; मानसिक सेहत का इलाज या कामचोरी?:चीन की 'अनहैप्पी लीव' से छिड़ी बहस, उद्योगपति गोयनका बोले- भारत में भी बहस जरूरी अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है 3-6-9 Rule for Salaried and Freelancers
EXCLUSIVE

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु ठिकानों की जांच कराने को तैयार:इससे लंबे समय तक भरोसा बनेगा; UN के अधिकारी फिर तैनात होंगे

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु ठिकानों की जांच कराने को तैयार:इससे लंबे समय तक भरोसा बनेगा; UN के अधिकारी फिर तैनात होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु ठिकानों की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हो गया है। ट्रम्प के मुताबिक, इससे दुनिया को लंबे समय तक भरोसा रहेगा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम हथियार बनाने के लिए नहीं है। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी IAEA के अधिकारी फिर से ईरान में तैनात किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह 2015 के परमाणु समझौते जैसी व्यवस्था की वापसी होगी, जिससे ट्रम्प ने 2018 में अमेरिका को बाहर कर लिया था। इसके बाद ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी सीमित कर दी थी। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया वार्ता के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगी कुछ पाबंदियों में 60 दिन की ढील दी है। वहीं, परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम भंडार से जुड़े सबसे कठिन मुद्दों पर बातचीत अभी बाकी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान वार्ता सफल: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत सकारात्मक रही। दोनों पक्ष 60 दिन के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने, हाई लेवल कमेटी बनाने और तकनीकी स्तर की वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए। 2. अमेरिका ने ईरान को 60 दिन तेल बेचने की छूट दी: ट्रम्प प्रशासन ने ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर 21 अगस्त तक के लिए प्रतिबंधों में ढील दे दी। अमेरिका का कहना है कि यह फैसला होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही जारी रखने पर ईरानी सहमति के बाद लिया गया। 3. ईरान ने कहा- बातचीत के बीच भी सेना पूरी तरह अलर्ट: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी गदीर नेजामी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी रहने के बावजूद सेना की तैयारियों में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है। 4. होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी: करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। हालांकि, जहाजों की संख्या अभी भी युद्ध से पहले के स्तर से काफी कम है। 5. स्विट्जरलैंड वार्ता के बाद गालिबाफ और अराघची ओमान रवाना: ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ बातचीत के बाद ओमान पहुंचे हैं। वहां होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन पर चर्चा होगी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Raj Babbar Birthday Interesting Facts; Insaf Ka Tarazu Rape Scene

Raj Babbar Birthday Interesting Facts; Insaf Ka Tarazu Rape Scene

13 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को हुआ था। महाभारत बनाने वाले बी.आर. चोपड़ा इस शो से पहले एक फिल्म बना रहे थे। नाम था ‘इंसाफ का तराजू’। कोई भी बड़ा एक्टर फिल्म में विलेन रमेश गुप्ता बनने के लिए तैयार नहीं था, जिसे जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे के किरदारों का बलात्कार करते दिखाया जाना था। हर एक्टर को डर था कि यह रोल उसकी इमेज बिगाड़ देगा। तभी एक न्यूकमर एक्टर ने इस रोल के लिए हामी भर दी। फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गई। उस नए एक्टर का अभिनय इतना दमदार था कि जब वह मां के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचा, तो फिल्म देखने के बाद हर कोई उससे नफरत करने लगा। रेप सीन का ऐसा असर हुआ कि प्रीमियर में ही नाराज लोग शक्लें बनाते हुए गालियां देने लगे। यह सब देखकर मां वहीं रो पड़ीं और कहा, “बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन ऐसे काम मत किया करो।” वो एक्टर थे, राज बब्बर, जो आज 74 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से- राज बब्बर का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ राज बब्बर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके दादा और पिता दोनों रेलवे में काम करते थे। परिवार विभाजन के बाद आगरा के टूंडला आ बसा था। बचपन किराए के मकानों में बीता। उन्होंने आगरा कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रेजुएशन किया। NSD में मेथड एक्टिंग की ट्रेनिंग ने उन्हें स्ट्रीट थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक की राह दिखाई। राज बब्बर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आगरा के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज से की थी। फिल्मों में एक्टिंग करने मुंबई आने के बाद शुरुआत में उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बहुत छोटे-छोटे रोल किए थे। उनकी पहली फिल्म ‘शारदा’ थी, जिसमें उनका सिर्फ एक डायलॉग था। वहीं, उन्हें बड़ा ब्रेक 1980 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से मिला। इसमें राज बब्बर ने रेपिस्ट रमेश गुप्ता का रोल किया। फिल्म देख नाराज थीं मां, खुशी के आंसू समझकर छू लिए पैर फिल्म के प्रीमियर में राज बब्बर अपनी मां के साथ दिल्ली गए। रेप सीन को देखकर मां की आंखों में आंसू आ गए थे। राज बब्बर ने टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बताया था, “जब फिल्म का प्रीमियर हुआ, तो मैं अपनी मां के साथ विज्ञान भवन (दिल्ली) में उसे देखने के लिए गया था। जब हम फिल्म देखकर इंटरवल में बैठे थे, तो हमें किसी ने पहचाना नहीं। हम फिल्म देखते रहे। उसके बाद एंड में मुझे बहुत गालियां पड़ रही थीं। इंटरवल में भी हर आदमी मुझे गाली दे रहा था। खासकर औरतें बहुत गालियां दे रही थीं।” उन्होंने आगे कहा था, “तो मेरी मां को बहुत बुरा लगा। जब हम टैक्सी में बैठ गए, तो मेरी मां रोने लगी। मुझे लगा कि खुशी के आंसू आ रहे हैं कि उनके बेटे ने फिल्म में काम किया है। मैंने खुशी में मां के पांव छू लिए। तब उन्होंने मेरे सिर पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन तू ऐसा काम मत कर।’” एक्टर ने आगे कहा था, “तब मुझे लगा कि मेरी ड्रामा स्कूल की ट्रेनिंग और मेरी पूरी मेहनत सफल हो गई। मां के इन शब्दों से मुझे लगा कि मुझे कामयाबी मिल गई। मेरी मां ने भी समझा कि मैं ऐसा ही काम करता हूं। अगर ऐसा न करूं, तो मैं अपने उस रोल में सफल नहीं हुआ।” राज बब्बर का ‘निकाह’ (1982) में सलमा आगा और दीपक पराशर के साथ निभाया गया रोल यादगार रहा। ‘आज की आवाज’ (1984) में स्मिता पाटिल के साथ प्रोफेसर का रोल, जहां वे विजिलांटे बन जाते हैं, ने उन्हें क्रिटिकल अक्लेम दिलाया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला। राज बब्बर अपने करियर में कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आए। इनमें ‘इंसाफ का तराजू’ (1980), ‘साजिश’ (1988), ‘आंखें’ (1993), ‘दलाल’ (1993), ‘अंदाज’ (1994), ‘द गैम्बलर’ (1995), ‘याराना’ (1995), ‘बरसात’ (1995), ‘जिद्दी’ (1997), ‘गुंडागर्दी’ (1997), ‘दाग: द फायर’ (1999) और ‘इंडियन’ (2001) जैसी कई फिल्में शामिल हैं। मुस्लिम पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था परिवार राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा जहीर की लव स्टोरी रंगमंच से शुरू होकर जीवन के कठिन इम्तिहानों तक पहुंची। NSD में हुई पहली मुलाकात धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। उस समय नादिरा, राज बब्बर की सीनियर थीं और नाटकों का डायरेक्शन करती थीं। नादिरा के लिखे एक नाटक में राज बब्बर ने एक्टिंग की थी। नादिरा, राज बब्बर से चार साल बड़ी थीं और मुस्लिम परिवार से थीं, जबकि राज पंजाबी हिंदू थे। शादी के समय राज बब्बर का परिवार चाहता था कि नादिरा धर्म बदलकर निर्मला या निर्देश जैसा नाम अपना ले, लेकिन राज बब्बर ने साफ कह दिया, “नादिरा हैं, तो नादिरा ही रहेंगी।” उन्होंने न धर्म परिवर्तन कराया और न ही नाम बदला। इस फैसले में राज बब्बर के पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया था। दोनों ने 1975 में बिना किसी धर्म परिवर्तन के गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्म के तहत शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जूही और आर्य हुए। राज बब्बर की पत्नी नादिरा ने ‘सक्कू बाई’, ‘दयाशंकर की डायरी’, ‘जी जैसी आपकी मर्जी’ और ‘शाबाश अनारकली’ जैसे कई नाटक लिखे हैं। मौत से पहले ही स्मिता ने कहा था- ज्यादा दिन साथ नहीं रहूंगी फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद राज बब्बर की मुलाकात एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से हुई। दोनों फिल्म ‘भीगी पलकें’ (1982) की शूटिंग के दौरान करीब आए। यह रिश्ता इतना गहरा हुआ कि राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर 1983 में स्मिता से शादी कर ली। हालांकि, 1986 में स्मिता ने बेटे प्रतीक (प्रतीक बब्बर) को जन्म दिया और डिलीवरी के दौरान हुई दिक्कतों की वजह से उनकी मौत हो गई। स्मिता पाटिल ने मौत से कुछ महीनों पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने कई बार महेश भट्ट से कहा था कि वह ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं हैं, क्योंकि उनके

Solicitor General Tushar Mehta Tenure Extended Till 2029

Solicitor General Tushar Mehta Tenure Extended Till 2029

15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर का इस्तीफा 22 जून को ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया और अपने फैसले की जानकारी दी। हाल ही में लोकल इलेक्शन में पार्टी के खराब प्रदर्शन को इसकी वजह माना जा रहा है। स्टार्मर पिछले 7 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले 5वें ब्रिटिश पीएम हैं। स्टार्मर से पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक भी बीच कार्यकाल में पद छोड़ चुके हैं। स्टार्मर ने 2024 में लेबर पार्टी को बड़ी चुनावी जीत दिलाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एंडी बर्नहैम उनके उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। 2. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल बढ़ा 22 जून को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब तुषार 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद पर बने रहेंगे। ये उनका लगातार चौथा और अब तक का दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा। तुषार से पहले, सी.के. दफ्तरी सबसे लंबे समय तक (13 साल) पद पर रहने वाले सॉलिसिटर जनरल रहे। तुषार का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दी है। तुषार मेहता पहली बार साल 2018 में भारत के सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट हुए थे। तुषार का कार्यकाल लगातार 2020, 2023 और अब 2026 में बढ़ाया गया है। 1987 में तुषार ने गुजरात बार काउंसिल में एडवोकेट के तौर पर खुद को रजिस्टर्ड किया था। साल 2008 में तुषार गुजरात सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल अपॉइंट हुए। साल 2014 में तुषार भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट हुए। सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार के दूसरे सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी होते हैं। सॉलिसिटर जनरल से ऊपर सिर्फ भारत के अटॉर्नी जनरल का पद होता है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) के कार्यकाल को भी तीन साल के लिए बढ़ाया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का नया कार्यकाल 1 जुलाई से लागू होगा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2026 जीता 21 जून को भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी महिला नेशंस कप 2026 का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। फाइनल मैच में शानदार खेल के लिए लालरेम्सियामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। फॉरवर्ड प्लेयर दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहीं। दीपिका ने USA की एशले सेसा के साथ ये स्कोर साझा किया। FIH नेशंस कप जीतने के बाद भारत को 2026-27 सीजन के लिए FIH प्रो लीग में फिर से प्रमोशन मिल गया है। यह टूर्नामेंट हॉकी के लिए LA 2028 ओलिंपिक क्वालीफायर के तौर पर भी काम करेगा। विश्व की नंबर 10 टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में 15 से 21 जून तक खेले गए। ये भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है, इससे पहले भारत ने 2022 में ये खिताब जीता था। 4. ICC ने रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस जारी की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला क्रिकेटरों के लिए ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी की हैं। ये पहल महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों के करियर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसमें 6-R फ्रेमवर्क जारी किया गया है। इसमें सुरक्षित वापसी तय करने के लिए प्रोसेस अपनाया जाएगा। 6-R फ्रेमवर्क में Ready (तैयार), Review (समीक्षा), Restore (दोबारा वापसी), Recondition (फिटनेस), Return (मैदान में वापसी) और Refine (बेहतर बनाना) शामिल हैं। इसके साथ ही हर एक बोर्ड में एक केस मैनेजर अपॉइंट किया जाएगा, जो प्रेग्नेंसी से वापसी तक पूरे सिस्टम को एक डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट का सहयोग देगा। प्रैक्टिकल सपोर्ट देने के लिए ट्रेनिंग माहौल को ऐसा बनाया जाएगा, जिससे बच्चों की देखभाल, मैच के दौरान बच्चों को खिलाने/देखभाल के लिए जगह और ट्रेवल सपोर्ट शामिल है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करना पूरी तरह से खिलाड़ी की इच्छा पर निर्भर करेगा और बोर्ड द्वारा किसी भी अनिवार्य प्रेग्नेंसी टेस्ट का नियम नहीं रखा गया है। बच्चे के जन्म के बाद मनोवैज्ञानिक सहायता, मेडिकल रिव्यू, और धीरे-धीरे क्रिकेट ट्रेनिंग में वापसी की जाएगी। 5. वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया 21 जून को वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में अर्धशतक (50) लगाया। वे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने यह उपलब्धि भारत लिस्ट-A और श्रीलंका लिस्ट- A के बीच चल रही सीरीज के फाइनल में हासिल की है। 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। कौशल्य ने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज भी अपने नाम की। सीनियर लेवल पर 50 ओवर के क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। 6. अमेरिका ने 4,100 करोड़ की मदद मंजूर की 22 जून को अमेरिका ने भारत के लिए 482.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,100 करोड़ रुपये) के रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी। ये पैकेज भारत के AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट तोपों के रखरखाव, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन क्षमता को मजबूत करने के लिए है। यह मंजूरी अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने दी है। इस पैकेज से कोई हथियार नहीं खरीदा जाएगा, बल्कि सिस्टम में जो मौजूद हथियार हैं उनके रखरखाव पर जोर दिया जाएगा। इसमें स्पेयर पार्ट्स, टेक्निकल सहायता, ट्रेनिंग, इंजीनियरिंग सर्विस और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं। इस कदम को भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग मजबूत होगा। अपाचे के लिए सपोर्ट पैकेज की अनुमानित लागत 198.2 मिलियन डॉलर है। 7. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मंगोलिया और दक्षिण

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से ब्रिस्टल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे होगा। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और आयरलैंड उसी मैदान में शाम 7 बजे भिड़ेंगे। दिन के आखिरी मैच में अजेय ऑस्ट्रेलिया की टक्कर पाकिस्तान से रात 11 बजे लीड्स में होगी। पहला मैच: न्यूजीलैंड हारा तो लगभग बाहर ग्रुप-B में न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें पहली बार किसी टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के 3 मैचों में 2-2 अंक हैं, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रनरेट बेहतर है। मौजूदा चैंपियन की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम अपने पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हार गई थी। हालांकि आयरलैंड पर 4 रन की जीत ने उसकी सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा है। न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। टीम के गेंदबाज 3 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ले सके हैं, जो टूर्नामेंट में किसी भी टीम से सबसे कम हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी कोई खिलाड़ी 45 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। कप्तान अमिलिया कर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया प्लिमर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने भले ही सिर्फ एक मैच जीता हो, लेकिन उसने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी है। कप्तान कैथरीन ब्राइस और विकेटकीपर सारा ब्राइस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI न्यूजीलैंड: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, सूजी बेट्स/इज़ी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग। स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैक्कॉल, पिपा स्प्रोल/ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, किर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, हन्ना रेनी/राचेल स्लेटर, गैब्रिएला फोंटेनला। दूसरा मैच: श्रीलंका को आयरलैंड को हराना होगा ग्रुप-B में श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें ब्रिस्टल में भिड़ेंगी। आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जबकि श्रीलंका की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को अपने दोनों बचे मैच जीतने होंगे और दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। श्रीलंका ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीता है। इंग्लैंड से 87 रन की हार के बाद टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर वापसी की थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रन पर सिमट गई। कप्तान चमारी अट्टापट्टु ने तीन मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं और खुद को कप्तान के तौर पर असफल भी बताया है। आयरलैंड ने भले ही तीनों मैच गंवाए हों, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी। कप्तान गैबी लुइस ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन बनाए थे और टीम उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा/हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यंगाना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी/चेतना विमुक्ति, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, मिथाली अयोध्या। आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल/जॉर्जिना डेम्पसी, अर्लीन केली, एमी मैगुइरे/जेन मैगुइरे, कारा मरे, लारा मैकब्राइड। तीसरा मैच: जीत का चौका लगाने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया दिन के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मैच जीते हैं और सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ा है। दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार तीन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 14 जीते हैं। पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच जीत सका है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगी। वे नीदरलैंड के खिलाफ पीठ में जकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई थीं। वहीं फीबी लिचफील्ड अभी भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन। पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां खेले गए पिछले मैच में वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने 7 विकेट लिए थे। तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लीड्स में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां इस टूर्नामेंट में दो बार 200+ स्कोर बन चुके हैं।

Ronaldos Portugal vs Uzbekistan, Kanes England vs Ghana

Ronaldos Portugal vs Uzbekistan, Kanes England vs Ghana

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Ronaldos Portugal Vs Uzbekistan, Kanes England Vs Ghana स्पोर्ट्स डेस्क33 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह चार मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेंगी। पुर्तगाल का मुकाबला उज्बेकिस्तान से रात 10:30 बजे हॉस्टन स्टेडियम में होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम घाना के खिलाफ रात 1:30 बजे बॉस्टन स्टेडियम में उतरेगी। इसके अलावा पनामा-क्रोएशिया सुबह 4:30 बजे और कोलंबिया-डीआर कांगो के बीच मैच सुबह 7:30 बजे खेले जाएंगे। प्रैक्टिस के समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो। मैच-47: जीत की तलाश में उतरेगा पुर्तगाल ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि उज्बेकिस्तान को कोलंबिया के खिलाफ 3-1 से हार मिली थी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले मैच में गोल नहीं कर सके थे। वह पिछले 10 बड़े टूर्नामेंट मैचों में गोल नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान को कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव और युवा स्टार अब्बोसबेक फैजुल्लाएव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रुबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, वितिन्हा, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, राफेल लियाओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। उज्बेकिस्तान: उत्किर युसुपोव, खोजियाकबर अलीजोनोव, अब्दुकोदिर खुसानोव, रुस्तम अशुरमातोव, फर्रुख सैफिएव, ओताबेक शुकुरोव, जलोलिद्दीन मशारिपोव, ओदिलजोन खामरोबेकोव, अब्बोसबेक फैजुल्लाएव, ओस्तोन उरुनोव, एल्डोर शोमुरोदोव। मैच-45: नॉकआउट के करीब पहुंचना चाहेगा इंग्लैंड ग्रुप-L में इंग्लैंड का सामना घाना से होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, जबकि घाना ने पनामा को 1-0 से मात दी थी। इस मैच की विनर टीम नॉकआउट दौर के बेहद करीब पहुंच जाएगी। इंग्लैंड को हैरी केन, जूड बेलिंगहम और बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केन अगर इस मैच में गोल करते हैं तो वह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी ओर घाना की उम्मीदें एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स और कप्तान जॉर्डन अयेव पर टिकी होंगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, रीस जेम्स, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, नीको ओ’राइली, डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहम, बुकायो साका, एंथनी गॉर्डन, हैरी केन। घाना: लॉरेंस अती जिगी, अलीदु सैदू, अब्दुल मुमिन, जेरोम ओपोको, गिडियन मेंसा, थॉमस पार्टी, एलीशा ओवुसु, अब्दुल फतावू, एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स, जॉर्डन अयेव। मैच-46: वापसी की तलाश में क्रोएशिया ग्रुप-L में क्रोएशिया का मुकाबला पनामा से होगा। दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। क्रोएशिया को इंग्लैंड ने 4-2 से हराया था, जबकि पनामा को घाना के खिलाफ अंतिम मिनटों में गोल खाकर हार झेलनी पड़ी थी। क्रोएशिया को अनुभवी कप्तान लुका मोड्रिच, इवान पेरिसिच और आंद्रेज क्रामारिच से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर पनामा अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की तलाश में उतरेगा। टीम की नजर इस्माइल डियाज और अनिबाल गोडोय पर रहेगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI पनामा: लुइस मेजिया, अमीर मुरिलो, जोसे कॉर्डोबा, फिदेल एस्कोबार, एरिक डेविस, अनिबाल गोडोय, एडलबर्टो कार्रास्क्विला, आंद्रेस आंद्रादे, योएल बार्सेनास, इस्माइल डियाज, जोसे फजार्डो। क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टानिसिच, जोस्को ग्वार्डियोल, जोसिप सुतालो, डुजे कालेटा-कार, मातेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, मार्टिन बटुरिना, इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, पेटार मूसा। मैच-48: जीत से नॉकआउट का टिकट पक्का करना चाहेगा कोलंबिया ग्रुप-K में कोलंबिया का सामना डीआर कांगो से होगा। कोलंबिया ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया था, जबकि डीआर कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से रोककर बड़ा उलटफेर किया था। कोलंबिया की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। टीम को लुइस डियाज और जेम्स रोड्रिगेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं डीआर कांगो के लिए योआने विस्सा सबसे बड़े खतरे साबित हो सकते हैं। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ टीम का पहला वर्ल्ड कप गोल दागा था। पॉसिबल स्टार्टिंग XI कोलंबिया: कैमिलो वर्गास, डेनियल मुनोज, डाविन्सन सांचेज, जोहन लुकुमी, जोहान मोजिका, रिचर्ड रियोस, जेफरसन लेर्मा, जेम्स रोड्रिगेज, जॉन एरियास, लुइस डियाज, जॉन कॉर्डोबा। डीआर कांगो: लियोनेल मपासी, आरोन वान-बिसाका, शांसेल म्बेम्बा, एक्सेल तुआंजेबे, जोरिस कायेम्बे, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, थियो बोंगोंडा, गाएल काकुता, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकांबू। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Raj Babbar Birthday Interesting Facts; Insaf Ka Tarazu Rape Scene

Raj Babbar Birthday Interesting Facts; Insaf Ka Tarazu Rape Scene

52 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को हुआ था। महाभारत बनाने वाले बी.आर. चोपड़ा इस शो से पहले एक फिल्म बना रहे थे। नाम था ‘इंसाफ का तराजू’। कोई भी बड़ा एक्टर फिल्म में विलेन रमेश गुप्ता बनने के लिए तैयार नहीं था, जिसे जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे के किरदारों का बलात्कार करते दिखाया जाना था। हर एक्टर को डर था कि यह रोल उसकी इमेज बिगाड़ देगा। तभी एक न्यूकमर एक्टर ने इस रोल के लिए हामी भर दी। फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गई। उस नए एक्टर का अभिनय इतना दमदार था कि जब वह मां के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचा, तो फिल्म देखने के बाद हर कोई उससे नफरत करने लगा। रेप सीन का ऐसा असर हुआ कि प्रीमियर में ही नाराज लोग शक्लें बनाते हुए गालियां देने लगे। यह सब देखकर मां वहीं रो पड़ीं और कहा, “बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन ऐसे काम मत किया करो।” वो एक्टर थे, राज बब्बर, जो आज 74 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से- राज बब्बर का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ राज बब्बर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके दादा और पिता दोनों रेलवे में काम करते थे। परिवार विभाजन के बाद आगरा के टूंडला आ बसा था। बचपन किराए के मकानों में बीता। उन्होंने आगरा कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रेजुएशन किया। NSD में मेथड एक्टिंग की ट्रेनिंग ने उन्हें स्ट्रीट थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक की राह दिखाई। राज बब्बर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आगरा के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज से की थी। फिल्मों में एक्टिंग करने मुंबई आने के बाद शुरुआत में उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बहुत छोटे-छोटे रोल किए थे। उनकी पहली फिल्म ‘शारदा’ थी, जिसमें उनका सिर्फ एक डायलॉग था। वहीं, उन्हें बड़ा ब्रेक 1980 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से मिला। इसमें राज बब्बर ने रेपिस्ट रमेश गुप्ता का रोल किया। फिल्म देख नाराज थीं मां, खुशी के आंसू समझकर छू लिए पैर फिल्म के प्रीमियर में राज बब्बर अपनी मां के साथ दिल्ली गए। रेप सीन को देखकर मां की आंखों में आंसू आ गए थे। राज बब्बर ने टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बताया था, “जब फिल्म का प्रीमियर हुआ, तो मैं अपनी मां के साथ विज्ञान भवन (दिल्ली) में उसे देखने के लिए गया था। जब हम फिल्म देखकर इंटरवल में बैठे थे, तो हमें किसी ने पहचाना नहीं। हम फिल्म देखते रहे। उसके बाद एंड में मुझे बहुत गालियां पड़ रही थीं। इंटरवल में भी हर आदमी मुझे गाली दे रहा था। खासकर औरतें बहुत गालियां दे रही थीं।” उन्होंने आगे कहा था, “तो मेरी मां को बहुत बुरा लगा। जब हम टैक्सी में बैठ गए, तो मेरी मां रोने लगी। मुझे लगा कि खुशी के आंसू आ रहे हैं कि उनके बेटे ने फिल्म में काम किया है। मैंने खुशी में मां के पांव छू लिए। तब उन्होंने मेरे सिर पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन तू ऐसा काम मत कर।’” एक्टर ने आगे कहा था, “तब मुझे लगा कि मेरी ड्रामा स्कूल की ट्रेनिंग और मेरी पूरी मेहनत सफल हो गई। मां के इन शब्दों से मुझे लगा कि मुझे कामयाबी मिल गई। मेरी मां ने भी समझा कि मैं ऐसा ही काम करता हूं। अगर ऐसा न करूं, तो मैं अपने उस रोल में सफल नहीं हुआ।” राज बब्बर का ‘निकाह’ (1982) में सलमा आगा और दीपक पराशर के साथ निभाया गया रोल यादगार रहा। ‘आज की आवाज’ (1984) में स्मिता पाटिल के साथ प्रोफेसर का रोल, जहां वे विजिलांटे बन जाते हैं, ने उन्हें क्रिटिकल अक्लेम दिलाया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला। राज बब्बर अपने करियर में कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आए। इनमें ‘इंसाफ का तराजू’ (1980), ‘साजिश’ (1988), ‘आंखें’ (1993), ‘दलाल’ (1993), ‘अंदाज’ (1994), ‘द गैम्बलर’ (1995), ‘याराना’ (1995), ‘बरसात’ (1995), ‘जिद्दी’ (1997), ‘गुंडागर्दी’ (1997), ‘दाग: द फायर’ (1999) और ‘इंडियन’ (2001) जैसी कई फिल्में शामिल हैं। मुस्लिम पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था परिवार राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा जहीर की लव स्टोरी रंगमंच से शुरू होकर जीवन के कठिन इम्तिहानों तक पहुंची। NSD में हुई पहली मुलाकात धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। उस समय नादिरा, राज बब्बर की सीनियर थीं और नाटकों का डायरेक्शन करती थीं। नादिरा के लिखे एक नाटक में राज बब्बर ने एक्टिंग की थी। नादिरा, राज बब्बर से चार साल बड़ी थीं और मुस्लिम परिवार से थीं, जबकि राज पंजाबी हिंदू थे। शादी के समय राज बब्बर का परिवार चाहता था कि नादिरा धर्म बदलकर निर्मला या निर्देश जैसा नाम अपना ले, लेकिन राज बब्बर ने साफ कह दिया, “नादिरा हैं, तो नादिरा ही रहेंगी।” उन्होंने न धर्म परिवर्तन कराया और न ही नाम बदला। इस फैसले में राज बब्बर के पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया था। दोनों ने 1975 में बिना किसी धर्म परिवर्तन के गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्म के तहत शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जूही और आर्य हुए। राज बब्बर की पत्नी नादिरा ने ‘सक्कू बाई’, ‘दयाशंकर की डायरी’, ‘जी जैसी आपकी मर्जी’ और ‘शाबाश अनारकली’ जैसे कई नाटक लिखे हैं। मौत से पहले ही स्मिता ने कहा था- ज्यादा दिन साथ नहीं रहूंगी फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद राज बब्बर की मुलाकात एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से हुई। दोनों फिल्म ‘भीगी पलकें’ (1982) की शूटिंग के दौरान करीब आए। यह रिश्ता इतना गहरा हुआ कि राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर 1983 में स्मिता से शादी कर ली। हालांकि, 1986 में स्मिता ने बेटे प्रतीक (प्रतीक बब्बर) को जन्म दिया और डिलीवरी के दौरान हुई दिक्कतों की वजह से उनकी मौत हो गई। स्मिता पाटिल ने मौत से कुछ महीनों पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने कई बार महेश भट्ट से कहा था कि वह ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं हैं, क्योंकि उनके

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से ब्रिस्टल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे होगा। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और आयरलैंड उसी मैदान में शाम 7 बजे भिड़ेंगे। दिन के आखिरी मैच में अजेय ऑस्ट्रेलिया की टक्कर पाकिस्तान से रात 11 बजे लीड्स में होगी। पहला मैच: न्यूजीलैंड हारा तो लगभग बाहर ग्रुप-B में न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें पहली बार किसी टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के 3 मैचों में 2-2 अंक हैं, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रनरेट बेहतर है। मौजूदा चैंपियन की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम अपने पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हार गई थी। हालांकि आयरलैंड पर 4 रन की जीत ने उसकी सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा है। न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। टीम के गेंदबाज 3 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ले सके हैं, जो टूर्नामेंट में किसी भी टीम से सबसे कम हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी कोई खिलाड़ी 45 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। कप्तान अमिलिया कर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया प्लिमर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने भले ही सिर्फ एक मैच जीता हो, लेकिन उसने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी है। कप्तान कैथरीन ब्राइस और विकेटकीपर सारा ब्राइस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI न्यूजीलैंड: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, सूजी बेट्स/इज़ी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग। स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैक्कॉल, पिपा स्प्रोल/ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, किर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, हन्ना रेनी/राचेल स्लेटर, गैब्रिएला फोंटेनला। दूसरा मैच: श्रीलंका को आयरलैंड को हराना होगा ग्रुप-B में श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें ब्रिस्टल में भिड़ेंगी। आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जबकि श्रीलंका की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को अपने दोनों बचे मैच जीतने होंगे और दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। श्रीलंका ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीता है। इंग्लैंड से 87 रन की हार के बाद टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर वापसी की थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रन पर सिमट गई। कप्तान चमारी अट्टापट्टु ने तीन मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं और खुद को कप्तान के तौर पर असफल भी बताया है। आयरलैंड ने भले ही तीनों मैच गंवाए हों, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी। कप्तान गैबी लुइस ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन बनाए थे और टीम उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा/हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यंगाना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी/चेतना विमुक्ति, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, मिथाली अयोध्या। आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल/जॉर्जिना डेम्पसी, अर्लीन केली, एमी मैगुइरे/जेन मैगुइरे, कारा मरे, लारा मैकब्राइड। तीसरा मैच: जीत का चौका लगाने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया दिन के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मैच जीते हैं और सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ा है। दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार तीन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 14 जीते हैं। पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच जीत सका है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगी। वे नीदरलैंड के खिलाफ पीठ में जकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई थीं। वहीं फीबी लिचफील्ड अभी भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। नजरें इन खिलाड़ियों पर पॉसिबल XI ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन। पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां खेले गए पिछले मैच में वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने 7 विकेट लिए थे। तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लीड्स में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां इस टूर्नामेंट में दो बार 200+ स्कोर बन चुके हैं।

Ronaldos Portugal vs Uzbekistan, Kanes England vs Ghana

Ronaldos Portugal vs Uzbekistan, Kanes England vs Ghana

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Ronaldos Portugal Vs Uzbekistan, Kanes England Vs Ghana स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह चार मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेंगी। पुर्तगाल का मुकाबला उज्बेकिस्तान से रात 10:30 बजे हॉस्टन स्टेडियम में होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम घाना के खिलाफ रात 1:30 बजे बॉस्टन स्टेडियम में उतरेगी। इसके अलावा पनामा-क्रोएशिया सुबह 4:30 बजे और कोलंबिया-डीआर कांगो के बीच मैच सुबह 7:30 बजे खेले जाएंगे। प्रैक्टिस के समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो। मैच-47: जीत की तलाश में उतरेगा पुर्तगाल ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि उज्बेकिस्तान को कोलंबिया के खिलाफ 3-1 से हार मिली थी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले मैच में गोल नहीं कर सके थे। वह पिछले 10 बड़े टूर्नामेंट मैचों में गोल नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान को कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव और युवा स्टार अब्बोसबेक फैजुल्लाएव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रुबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, वितिन्हा, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, राफेल लियाओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। उज्बेकिस्तान: उत्किर युसुपोव, खोजियाकबर अलीजोनोव, अब्दुकोदिर खुसानोव, रुस्तम अशुरमातोव, फर्रुख सैफिएव, ओताबेक शुकुरोव, जलोलिद्दीन मशारिपोव, ओदिलजोन खामरोबेकोव, अब्बोसबेक फैजुल्लाएव, ओस्तोन उरुनोव, एल्डोर शोमुरोदोव। मैच-45: नॉकआउट के करीब पहुंचना चाहेगा इंग्लैंड ग्रुप-L में इंग्लैंड का सामना घाना से होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, जबकि घाना ने पनामा को 1-0 से मात दी थी। इस मैच की विनर टीम नॉकआउट दौर के बेहद करीब पहुंच जाएगी। इंग्लैंड को हैरी केन, जूड बेलिंगहम और बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केन अगर इस मैच में गोल करते हैं तो वह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी ओर घाना की उम्मीदें एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स और कप्तान जॉर्डन अयेव पर टिकी होंगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, रीस जेम्स, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, नीको ओ’राइली, डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहम, बुकायो साका, एंथनी गॉर्डन, हैरी केन। घाना: लॉरेंस अती जिगी, अलीदु सैदू, अब्दुल मुमिन, जेरोम ओपोको, गिडियन मेंसा, थॉमस पार्टी, एलीशा ओवुसु, अब्दुल फतावू, एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स, जॉर्डन अयेव। मैच-46: वापसी की तलाश में क्रोएशिया ग्रुप-L में क्रोएशिया का मुकाबला पनामा से होगा। दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। क्रोएशिया को इंग्लैंड ने 4-2 से हराया था, जबकि पनामा को घाना के खिलाफ अंतिम मिनटों में गोल खाकर हार झेलनी पड़ी थी। क्रोएशिया को अनुभवी कप्तान लुका मोड्रिच, इवान पेरिसिच और आंद्रेज क्रामारिच से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर पनामा अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की तलाश में उतरेगा। टीम की नजर इस्माइल डियाज और अनिबाल गोडोय पर रहेगी। पॉसिबल स्टार्टिंग XI पनामा: लुइस मेजिया, अमीर मुरिलो, जोसे कॉर्डोबा, फिदेल एस्कोबार, एरिक डेविस, अनिबाल गोडोय, एडलबर्टो कार्रास्क्विला, आंद्रेस आंद्रादे, योएल बार्सेनास, इस्माइल डियाज, जोसे फजार्डो। क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टानिसिच, जोस्को ग्वार्डियोल, जोसिप सुतालो, डुजे कालेटा-कार, मातेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, मार्टिन बटुरिना, इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, पेटार मूसा। मैच-48: जीत से नॉकआउट का टिकट पक्का करना चाहेगा कोलंबिया ग्रुप-K में कोलंबिया का सामना डीआर कांगो से होगा। कोलंबिया ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया था, जबकि डीआर कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से रोककर बड़ा उलटफेर किया था। कोलंबिया की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। टीम को लुइस डियाज और जेम्स रोड्रिगेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं डीआर कांगो के लिए योआने विस्सा सबसे बड़े खतरे साबित हो सकते हैं। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ टीम का पहला वर्ल्ड कप गोल दागा था। पॉसिबल स्टार्टिंग XI कोलंबिया: कैमिलो वर्गास, डेनियल मुनोज, डाविन्सन सांचेज, जोहन लुकुमी, जोहान मोजिका, रिचर्ड रियोस, जेफरसन लेर्मा, जेम्स रोड्रिगेज, जॉन एरियास, लुइस डियाज, जॉन कॉर्डोबा। डीआर कांगो: लियोनेल मपासी, आरोन वान-बिसाका, शांसेल म्बेम्बा, एक्सेल तुआंजेबे, जोरिस कायेम्बे, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, थियो बोंगोंडा, गाएल काकुता, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकांबू। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…