वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO आज से खुला:फ्रेश इश्यू से ₹585 करोड़ जुटाएगी, IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स ने ₹263 करोड़ के शेयर्स खरीदे

कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड नाम से देश की दिग्गज डोमेस्टिक ओशन क्रूज कंपनी चलाने वाली ‘वॉटरवेज लीजर टूरिज्म’ का IPO आज यानी मंगलवार, 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस पब्लिक इश्यू में गुरुवार, 25 जून तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इस IPO के लिए ₹769 से ₹808 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह पूरा इश्यू ₹585 करोड़ का फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट शामिल नहीं है। IPO के खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स के जरिए ₹263.25 करोड़ जुटा लिए हैं, जो इसमें इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की मजबूत दिलचस्पी को दिखाता है। एंकर इनवेस्टर्स को 32.58 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए BSE के सर्कुलर के मुताबिक, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी ₹808 प्रति शेयर पर 8 एंकर इनवेस्टर्स को 32.58 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इस एंकर बुक में बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड, क्युलिनन अपॉर्चुनिटीज फंड, जील ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, M7 ग्लोबल फंड, नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, स्टेलर ग्रोथ फंड, ASAS ग्लोबल फंड और मेबैंक सिक्योरिटीज शामिल हैं। मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,544, रिटेलर्स के लिए 10% हिस्सा रिजर्व इस IPO के लिए लॉट साइज 18 इक्विटी शेयर्स का तय किया गया है, यानी निवेशकों को कम से कम 18 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। अपर प्राइस बैंड ₹808 के हिसाब से रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,544 का निवेश करना होगा। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए मैक्सिमम 75%, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए मिनिमम 15% और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए मिनिमम 10% हिस्सा रिजर्व रखा है। 1 जुलाई को हो सकती है लिस्टिंग, यह है पूरी टाइमलाइन टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को फाइनल किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें मंगलवार, 30 जून से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि अलॉट होने वाले निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इसी दिन शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार, 1 जुलाई को BSE और NSE पर होने की संभावना है। ग्रे मार्केट में ठंडा रिस्पॉन्स, GMP में गिरावट का ट्रेंड ग्रे मार्केट में वॉटरवेज लीजर टूरिज्म के IPO को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है। आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) +₹12 चल रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹808 और मौजूदा प्रीमियम को जोड़कर देखें तो इसकी अनुमानित लिस्टिंग ₹820 प्रति शेयर पर हो सकती है, जो इसके इश्यू प्राइस से सिर्फ 1.49% ज्यादा है। पिछले 6 सत्रों के ट्रेंड के मुताबिक, मैक्सिमम GMP ₹24 और मिनिमम ₹10 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि निगेटिव लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट ने दी ‘न्यूट्रल’ रेटिंग ब्रोकरेज फर्म स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट ने इस IPO को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने भारत के उभरते क्रूज टूरिज्म इंडस्ट्री में कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड के जरिए मजबूत पकड़ बनाई है। कंपनी की ऑक्यूपेंसी लेवल और पैसेंजर्स की डिमांड लगातार बेहतर रही है और अनुकूल इंडस्ट्री सेंटिमेंट्स की वजह से कंपनी अब मुनाफे में भी आ चुकी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने कुछ रिस्क फैक्टर्स को लेकर आगाह भी किया है। इसमें ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव, ऑक्यूपेंसी लेवल्स और क्रूज़ ऑपरेशन्स में रुकावट की आशंका जैसे ऑपरेशनल रिस्क शामिल हैं। हाल के समय में कंपनी का EBITDA मार्जिन भी कम हुआ है। वैल्युएशन महंगा, लिस्टिंग गेन की उम्मीद कम वैल्युएशन के लिहाज से स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट का मानना है कि IPO की प्राइसिंग काफी एग्रेसिव है। यह अपने अर्निंग्स के करीब 101 गुना वैल्युएशन पर आ रहा है, जिससे निवेशकों के लिए ‘मार्जिन ऑफ सेफ्टी’ बहुत कम रह जाता है। लॉन्ग टर्म के लिहाज से भले ही कंपनी की ग्रोथ अच्छी दिख रही हो, लेकिन शॉर्ट टर्म में इसमें ज्यादा बढ़त की गुंजाइश नहीं दिखती। ब्रोकरेज के मुताबिक, यह इश्यू उन लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए ठीक है जो क्रूज टूरिज्म सेक्टर में बने रहना चाहते हैं, लेकिन लिस्टिंग गेन चाहने वालों के लिए इसमें बहुत आकर्षण नहीं है। इश्यू से जुटाए फंड का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी? इस पब्लिक इश्यू के जरिए मिलने वाले ₹585 करोड़ के फंड का इस्तेमाल कंपनी अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी ‘बेक्रूज शिपिंग एंड लीजिंग (IFSC) प्राइवेट लिमिटेड’ के लीज पेमेंट्स का पेमेंट करने के लिए करेगी। इसके अलावा इस फंड का एक हिस्सा जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी उपयोग किया जाएगा। इस इश्यू के लिए सेंट्रम ब्रोकिंग एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। देश की दिग्गज क्रूज कंपनी है वॉटरवेज लीजर टूरिज्म यह कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते क्रूज टूरिज्म सेक्टर की एक बड़ी प्लेयर है। यह ‘कॉर्डेलिया क्रूजेस’ नाम से भारत का प्रमुख डोमेस्टिक ओशन क्रूज ब्रांड ऑपरेट करती है। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप बिजनेस के जरिए घरेलू रूट्स के साथ-साथ चुनिंदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स पर भी लग्जरी क्रूज एक्सपीरियंस ऑफर करती है। ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ (GMP) क्या होता है? ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल मार्केट होता है जहां IPO के शेयरों की ट्रेडिंग लिस्टिंग से पहले होती है। GMP यह संकेत देता है कि निवेशक कंपनी के ऑफिशियल इश्यू प्राइस से कितना ज्यादा पैसा देने को तैयार हैं। फ्रेश इश्यू और OFS में अंतर ‘फ्रेश इश्यू’ का मतलब कंपनी नए शेयर जारी कर रही है और इसका पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास बिजनेस बढ़ाने या कर्ज चुकाने के लिए जाता है। जबकि ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) में पुराने प्रमोटर्स या निवेशक अपने शेयर बेचते हैं और पैसा सीधे उनके पास जाता है, कंपनी के पास नहीं।
सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रा:निफ्टी 10 अंक नीचे; मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज यानी मंगलवार, 23 जून को सेंसेक्स 50 अंक (0.07%) की गिरावट के साथ 77,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 10 अंक (0.06%) नीचे हैं, ये 24000 के करीब है है। आज के कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। कॉर्डेलिया क्रूज चलाने वाली कंपनी का IPO आज से खुला भारत में ‘कॉर्डेलिया क्रूज’ ब्रांड नाम से समुद्री क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिमिटेड का IPO आज यानी मंगलवार, 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह पब्लिक इश्यू गुरुवार, 25 जून तक खुला रहेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए ₹585 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए प्राइस बैंड ₹769 से ₹808 प्रति शेयर तय किया गया है। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,300 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 पर बंद हुआ था
सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रा:निफ्टी 10 अंक नीचे; मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली; वेदांता का शेयर 6% गिर

आज यानी मंगलवार, 23 जून को सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 77,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 20 अंक चढ़ा है, ये 24100 पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। वहीं ब्लॉक डील के जरिए प्रमोटर की ₹2,149 करोड़ की हिस्सेदारी बिकने के बाद वेदांता का शेयर 6% गिर गया। कॉर्डेलिया क्रूज चलाने वाली कंपनी का IPO आज से खुला भारत में ‘कॉर्डेलिया क्रूज’ ब्रांड नाम से समुद्री क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिमिटेड का IPO आज यानी मंगलवार, 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह पब्लिक इश्यू गुरुवार, 25 जून तक खुला रहेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए ₹585 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए प्राइस बैंड ₹769 से ₹808 प्रति शेयर तय किया गया है। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,300 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 पर बंद हुआ था
UK Arrests Indian Captain Ajay Pant for Russia Oil Shipment

ब्रिटिश आर्मी अजय पंत के जहाज पर कब्जा करते हुए। उत्तराखंड के नैनीताल के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को ब्रिटेन से सुरक्षित वापस लाने में विदेश मंत्रालय मदद करेगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगकर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को हर कानूनी मदद देने के निर्देश दिए हैं। . मामले को खुद लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात पी. कुमारन देख रहे हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने अजय को रूस से गैर-कानूनी तरीके से तेल लाने के आरोप में 14 जून की रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 जून को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को बॉर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में होगी। द गार्जियन के मुताबिक, इस मामले में उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इसे रूस के खिलाफ की गई कार्रवाई बता रहे हैं। मामले पर रूस भी नजर बनाए हुए है। कैप्टन की पत्नी रितु पंत ने 17 जून को X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से अपने पति की रिहाई की मांग की है। अजय पंत नैनीताल के रामनगर के चिल्किया गांव रहने वाले हैं। वे छुट्टियां बिताकर 23 अप्रैल को घर से ड्यूटी पर गए थे। मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की फाइल फोटो। शुरुआत से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? 1. 4 जून 2026- रूस से भारत के लिए रवानगी- प्रतिबंधित तेल टैंकर एमवी स्मिर्टोस (MV Smyrtos) पर रूस के उस्त-लूगा (Ust-Luga) टर्मिनल से एक लाख एक हजार 400 टन कच्चा तेल लादा गया। कैप्टन अजय पंत इस जहाज को लेकर गुजरात (भारत) के सिक्का पोर्ट के लिए रवाना हुए थे। नैनीताल के रामनगर में स्थित मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत का घर। 2. 14 जून 2026 (रविवार)– ब्रिटिश मरीन कमांडो का आधी रात को सीक्रेट ऑपरेशन- यह रूसी तेल टैंकर बिना किसी वैध राष्ट्रीय झंडे के ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र में घुस गया। दरअसल, यह जहाज पहले अफ्रीकी देश कैमरून के झंडे के तहत रजिस्टर था, लेकिन अक्टूबर 2025 से प्रतिबंधित होने के कारण जून की शुरुआत में ही कैमरून ने इसे अपनी रजिस्ट्री से बाहर कर दिया था, जिससे यह ‘बिना झंडे’ का (Stateless) हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टारर के सीधे निर्देश पर ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय और नेशनल क्राइम एजेंसी ने एक साझा सीक्रेट ऑपरेशन चलाया। आधी रात के अंधेरे में चिनूक हेलिकॉप्टर से रॉयल मरीन कमांडो रस्सियों के सहारे जहाज पर उतरे और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इसी दिन शाम को कैप्टन अजय पंत को गिरफ्तार कर लिया गया। जहाज पर भारत और जॉर्जिया के 24 क्रू मेंबर्स अभी भी मौजूद हैं और जहाज को डॉर्सेट के वेमाउथ तट के पास रोककर खड़ा किया गया है। 14 जून की रात ब्रिटिश आर्मी ने अजय पंत के जहाज को कब्जे किया। 3. 16 जून 2026 (मंगलवार)- ब्रिटिश कोर्ट में पेशी और जमानत खारिज- कैप्टन अजय पंत को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में बॉर्नमाउथ पुलिस स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उन पर ‘रूस (प्रतिबंध) विनियम 2019 के नियम 46Z9B’ के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। दोष सिद्ध होने पर उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। सरकारी अभियोजक वरुण चुनी ने कोर्ट को बताया कि जहाज पर करोड़ों का तेल है। वहीं बचाव पक्ष के वकील जेम्स डायमंड ने तर्क दिया कि कैप्टन केवल कंपनी के कर्मचारी हैं और वरिष्ठों का आदेश मान रहे थे। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर कैप्टन को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को बॉर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में होगी। ब्रिटिश आर्मी ने कमरे में घुसकर अजय के डॉक्यूमेंट जब्त किए। 4. 17 जून 2026 – पत्नी ने X पर पीएम मोदी से मांगी मदद- कैप्टन की पत्नी रितु पंत को इस गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना किसी विभाग से नहीं, बल्कि ब्रिटिश मीडिया और सोशल मीडिया से मिली। रितु पंत ने 17 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अजय पिछले 15 साल से बेदाग रिकॉर्ड के साथ काम कर रहे हैं, वे केवल नौकरी के तहत अपनी कंपनी के निर्देशों का पालन कर रहे थे, इसमें उनकी कोई व्यक्तिगत गलती नहीं है। मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की पत्नी ने X पर पीएम मोदी से मदद मांगी। 5. कैप्टन अजय पंत के पिता बीमार- कैप्टन अजय पंत के पिता वीसी पंत (जो खुद पेयजल निगम से सेवानिवृत्त हैं और क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं) महज डेढ़ महीने पहले ही दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से गंभीर बीमारी को मात देकर लौटे हैं। बुजुर्ग पिता, मां दीपा पंत और दो छोटी बेटियां सदमे में हैं। अजय ही परिवार के मुख्य कमाने वाले हैं, जबकि उनका छोटा भाई अभिषेक एयरलाइंस में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार ने क्षेत्रीय सांसदों अनिल बलूनी और अजय भट्ट से भी मदद मांगी है। कैप्टन अजय पंत के पिता वीसी पंत ने जानकारी दी। 6. उत्तराखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी- उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि राज्य सरकार ने भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) को पत्र लिखकर कैप्टन अजय पंत की सुरक्षित रिहाई और वतन वापसी के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। दिल्ली में तैनात राज्य के क्षेत्रीय आयुक्त लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। ब्रिटेन में स्थित भारतीय उच्चायोग को कैप्टन अजय पंत तक राजनयिक पहुंच दे दी गई है ताकि उन्हें कानूनी और हर जरूरी मदद मुहैया कराई जा सके। ——————————— पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड का कैप्टन ब्रिटेन में गिरफ्तार:रूस से तेल लाते वक्त पकड़ा, गुजरात लौट रहा था जहाज; पत्नी ने PM मोदी से मांगी मदद उत्तराखंड के नैनीताल के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने अजय को रूस से गैर-कानूनी तरीके से तेल लाने के आरोप में पकड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)
Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals

Hindi News Sports Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals | France, Norway Reach Last 32 11 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक वर्ल्ड कप के 6 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को इराक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागे। इसके साथ ही वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर 17 गोल के साथ लियोनेल मेसी हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को ग्रुप-I के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया और लगातार दूसरी जीत के साथ लास्ट-32 (नॉकआउट चरण) में जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से मात दी। फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया ग्रुप-I के मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। फिलाडेल्फिया में आंधी-तूफान और बारिश के कारण मैच करीब दो घंटे की देरी से शुरू हुआ, लेकिन फ्रांस ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इराक को कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत दर्ज की। 100वें इंटरनेशनल मैच में एमबाप्पे ने दो गोल किए फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच यादगार बना दिया। उन्होंने दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। 14वें मिनट में दिलाई बढ़त फ्रांस ने मैच की शुरुआत से ही इराक पर दबाव बनाए रखा। 14वें मिनट में माइकल ओलिस के शानदार पास पर एमबाप्पे ने 20 गज की दूरी से बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इराकी डिफेंस की गलती का उठाया फायदा एमबाप्पे का दूसरा गोल इराकी टीम की चूक का नतीजा रहा। डिफेंडर जैद तहसीन और गोलकीपर अहमद बासिल गोल किक को सही ढंग से क्लियर नहीं कर सके। गेंद उस्मान डेम्बेले के पास पहुंची, जिन्होंने निस्वार्थ खेल दिखाते हुए एमबाप्पे को पास दिया। एमबाप्पे ने आसान फिनिश के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। क्लोजा के रिकॉर्ड की बराबरी इस गोल के साथ एमबाप्पे के वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल हो गए। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मौजूदा विश्व कप में एमबाप्पे के चार गोल हो चुके हैं और वे गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (5 गोल) से एक गोल पीछे हैं। डेम्बेले का पहला वर्ल्ड कप गोल दूसरे गोल में असिस्ट करने के 12 मिनट बाद डेम्बेले ने खुद भी गोल कर दिया। एक बार फिर माइकल ओलिस ने बेहतरीन पास दिया, जिसे डेम्बेले ने गोल में बदल दिया। यह उनके करियर का पहला विश्व कप गोल रहा। इस गोल के साथ फ्रांस ने 3-0 की बढ़त बना ली, जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। अब नॉर्वे से मुकाबला इस जीत के साथ फ्रांस ने लास्ट-32 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में उसका सामना नॉर्वे से होगा। हालांकि फ्रांस पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुका है, इसलिए उस मैच के परिणाम का उसकी क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नॉर्वे लास्ट-32 में पहुंचा, सेनेगल को 3-2 से हराया न्यू जर्सी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 में जगह पक्की कर ली। ग्रुप से फ्रांस भी अगले दौर में पहुंच चुका है। नॉर्वे की जीत के हीरो अर्लिंग हालैंड रहे। उन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। हालैंड टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में 4 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में 5 गोल वाले लियोनेल मेसी के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही वे वर्ल्ड कप में नॉर्वे के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। मैच में नॉर्वे को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडरसन ने दिलाई। इसके बाद 48वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर हालैंड ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन हालैंड ने हाफ वॉली पर शानदार गोल दागकर नॉर्वे को 3-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में सार ने दूसरा गोल जरूर किया, लेकिन सेनेगल हार नहीं टाल सका। अब ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए नॉर्वे का सामना फ्रांस से होगा। दूसरी ओर, सेनेगल को अगले दौर की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने आखिरी मैच में इराक को बड़े अंतर से हराना होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals

Hindi News Sports Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals | France, Norway Reach Last 32 8 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को इराक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 गोल किए। यह छठी बार है जब एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप के किसी मैच में दो या उससे ज्यादा गोल दागे हैं। इन दो गोलों के साथ वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई है। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 18 गोल दर्ज हैं। यानी एमबाप्पे मेसी के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 गोल पीछे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (भारतीय समयानुसार) ग्रुप-I के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 (नॉकआउट चरण) में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हरा दिया। फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया ग्रुप-I के मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। फिलाडेल्फिया में आंधी-तूफान और बारिश के कारण मैच करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बावजूद फ्रांस ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इराक को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। 100वें इंटरनेशनल मैच में एमबाप्पे ने दो गोल किए फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच यादगार बना दिया। उन्होंने दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। 14वें मिनट में दिलाई बढ़त फ्रांस ने मैच की शुरुआत से ही इराक पर दबाव बनाए रखा। 14वें मिनट में माइकल ओलिस के शानदार पास पर एमबाप्पे ने 20 गज की दूरी से बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इराकी डिफेंस की गलती का उठाया फायदा एमबाप्पे का दूसरा गोल इराकी टीम की चूक का नतीजा रहा। डिफेंडर जैद तहसीन और गोलकीपर अहमद बासिल गोल किक को सही ढंग से क्लियर नहीं कर सके। गेंद उस्मान डेम्बेले के पास पहुंची, जिन्होंने निस्वार्थ खेल दिखाते हुए एमबाप्पे को पास दिया। एमबाप्पे ने आसान फिनिश के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। एमबाप्पे गोल्ड बूट की दौड़ में दूसरे नंबर पर इस गोल के साथ एमबाप्पे मौजूदा वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के चार गोल हो चुके हैं और वे गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (5 गोल) से एक गोल पीछे हैं। डेम्बेले का पहला वर्ल्ड कप गोल दूसरे गोल में असिस्ट करने के 12 मिनट बाद डेम्बेले ने खुद भी गोल कर दिया। एक बार फिर माइकल ओलिस ने बेहतरीन पास दिया, जिसे डेम्बेले ने गोल में बदल दिया। यह उनके करियर का पहला विश्व कप गोल रहा। इस गोल के साथ फ्रांस ने 3-0 की बढ़त बना ली, जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। अब नॉर्वे से मुकाबला इस जीत के साथ फ्रांस ने लास्ट-32 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में उसका सामना नॉर्वे से होगा। हालांकि फ्रांस पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुका है, इसलिए उस मैच के परिणाम का उसकी क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नॉर्वे लास्ट-32 में पहुंचा, सेनेगल को 3-2 से हराया न्यू जर्सी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 में जगह पक्की कर ली। ग्रुप से फ्रांस भी अगले दौर में पहुंच चुका है। नॉर्वे की जीत के हीरो अर्लिंग हालैंड रहे। उन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। हालैंड टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में 4 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में 5 गोल वाले लियोनेल मेसी के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही वे वर्ल्ड कप में नॉर्वे के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। मैच में नॉर्वे को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडरसन ने दिलाई। इसके बाद 48वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर हालैंड ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन हालैंड ने हाफ वॉली पर शानदार गोल दागकर नॉर्वे को 3-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में सार ने दूसरा गोल जरूर किया, लेकिन सेनेगल हार नहीं टाल सका। अब ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए नॉर्वे का सामना फ्रांस से होगा। दूसरी ओर, सेनेगल को अगले दौर की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने आखिरी मैच में इराक को बड़े अंतर से हराना होगा। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 18 गोल:जर्मनी के क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचा अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sreesanth Challenges Bhajji to Boxing Ring Fight Over IPL Slapgate

मोहाली में खेले गए मैच में हारने के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। – फाइल फोटो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘स्लैपगेट’ फिर सुर्खियों में है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने उस पुराने विवाद पर अफसोस जताते हुए इसे अपने जीवन के सबसे खराब फैसलों में से एक करार दिया है। . 21 जून को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए पॉडकास्ट में हरभजन सिंह ने इस पूरे विवाद पर गहरा दुख व्यक्त किया। भज्जी का मानना है कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें अतीत की किसी एक गलती को सुधारने का मौका मिले, तो वह इसी घटना को चुनेंगे। हरभजन ने कहा- वह केवल 5 सेकेंड का गुस्सा था। उस जरा से गुस्से ने इतनी सारी परेशानी, नेगेटिव एनर्जी और टकराव पैदा कर दिया। उस एक पल की वजह से मेरी इमेज बहुत खराब हुई। जब भी मैं उस बारे में सोचता हूं, मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही बुरा फैसला था। इससे पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को खुलेआम बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले की चुनौती दी। श्रीसंत हाल ही में जारी एक विज्ञापन से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसे वह 2008 के चर्चित थप्पड़कांड से जोड़कर देख रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने अपनी गलती मानी। – फाइल फोटो श्रीसंत की खुली चुनौती- हिम्मत है तो रिंग में आओ एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एस श्रीसंत का गुस्सा फूट पड़ा। 18 जून से वायरल हुए इस इंटरव्यू में उन्होंने हरभजन सिंह पर इस विवाद का इस्तेमाल कर लगातार फायदा उठाने और पैसे कमाने का आरोप लगाया। श्रीसंत ने एक पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें? उन्होंने कहा- क्या भज्जी में मेरे साथ रिंग में आने का दम है? यह एक्टिंग नहीं होगी। मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग में हूं। भज्जी, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं। अगर आपको उस थप्पड़कांड से इतनी ही दिक्कत है, तो आइए विज्ञापन छोड़ें और सचमुच रिंग में उतरें। मैं इंतजार कर रहा हूं। श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में इस पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। – फाइल फोटो 2 पॉइंट्स में जानिए, क्या था साल 2008 का थप्पड़कांड…. मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए दिखे श्रीसंत: यह पूरा विवाद साल 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गए एक मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हार के बाद श्रीसंत पर भड़के थे हरभजन: 25 अप्रैल, 2008 को मोहाली में पंजाब के हाथों मुंबई इंडियंस की 66 रनों से हार के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था। मैच के बाद दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं। बाद में पता चला कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन उस करारी हार के बाद श्रीसंत के हंसने और टिप्पणी करने से भड़क गए थे। श्रीसंत ने कहा था, ‘हार्ड लक’। इस घटना के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी भारी आलोचना हुई थी। नीरव मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस मामले का जिक्र किया था। – फाइल फोटो ललित मोदी के बयान से दोबारा मामले ने तूल पकड़ा… सिक्योरिटी कैमरे में घटना कैद हुई: माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा था, ‘मैं तुम्हें बताता हूं कि क्या हुआ था। मैं तुम्हें वीडियो दूंगा। मैंने उसे संभाल कर रखा है। मैच खत्म हो चुका था, कैमरे बंद कर दिए गए थे, लेकिन मेरे एक सिक्योरिटी कैमरे ने घटना को कैद कर लिया था। उसमें साफ दिख रहा है कि भज्जी ने श्रीसंत को बैक-हैंड यानी थप्पड़ मारा।’ हरभजन ने कहा- इधर आओ और उल्टा थप्पड़ जड़ दिया: मोदी ने आगे कहा- भज्जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। यह मैदान पर हुआ था और मैं वहां था। जैसे ही टीमों ने खेलना बंद किया, खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे और हाई-फाइव कर रहे थे। जब बात श्रीसंत और भज्जी की आई तो हरभजन ने उनसे कहा, ‘इधर आओ’ और उन्हें एक उल्टा थप्पड़ जड़ा। आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहते थे अधिकारी: ललित मोदी ने कहा- मैंने हरभजन को आजीवन प्रतिबंध से बचाया। अधिकारियों का एक वर्ग यह भी चाहता था कि अनुभवी ऑफ स्पिनर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए। मैंने उन दोनों को बैठाया और मीटिंग में ही भज्जी को सजा देनी पड़ी। मैंने उसे 8 मैचों के लिए सजा दी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… थप्पड़ कांड के वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी:बोलीं- ललित मोदी-क्लार्क को शर्म आनी चाहिए, दोनों खिलाड़ी अब आगे बढ़ चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत का थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर सुर्खियों में है। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारते का वीडियो जारी किया। इस पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर भड़की हैं। पढ़ें पूरी खबर…
'₹370 बिरयानी' पर कॉमेडियन-वेब डेवलपर को नहीं मिली माफी:गुरुग्राम पुलिस महिला आयोग लेकर पहुंची, कहा- कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक कंटेंट बर्दाश्त नहीं

गुरुग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई ‘₹370 की बिरयानी’ टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोमवार शाम ACP विष्णु प्रसाद दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली स्थित महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मामले के तीनों आरोपियों- प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए। वहीं, ACP विष्णु प्रसाद ने बताया, “हमें 22 जून को आयोग से आरोपियों को पेश करने के निर्देश मिले थे। हमने ईमेल के माध्यम से उन्हें समय पर सूचना दे दी थी। सभी को आयोग के समक्ष पेश कर दिया गया है। इस संबंध में डीएलएफ फेज-2 थाने में FIR दर्ज की जा चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, इसलिए थोड़ा समय दीजिए।” 12 अप्रैल को शो में टिप्पणी की थी 12 अप्रैल को गुरुग्राम में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एक लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो आयोजित किया गया था। शो के दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र किया। हिमांशु ने कहा था कि उन्होंने एक महिला के साथ डेट पर करीब 360-370 रुपए की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। इसके बाद उन्होंने महिला को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे। हिमांशु की इस टिप्पणी पर कॉमेडियन प्रणित मोरे हंस पड़े। उन्होंने इसे “पीक गुरुग्राम कंटेंट” बताया और मजाकिया जवाब देने पर हिमांशु को इनाम राशि भी दी। शो का यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कंपनी ने हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान करने वाला बताया और इसका विरोध शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। विवाद के बीच हिमांशु जांगड़ा की कंपनी स्टारविक डिजाइन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि वायरल वीडियो में कही गई बातें आपत्तिजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही चाहती है कि इस तरह की सोच युवाओं को प्रभावित करे। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और हरियाणा पुलिस से रिपोर्ट मांगी। आयोग की शिकायत पर गुरुग्राम के DLF फेज-2 थाने में FIR दर्ज की गई। अब जानिए विवाद के बाद प्रणीत और हिमांशु ने क्या कहा…. प्रणीत ने कहा- लोग मुझसे नफरत कर रहे प्रणीत मोरे ने वीडियो जारी कर कहा- ₹370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद मुझे लोग काफी नफरत कर रहे थे। मैं इसका हकदार हूं। शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। लोग हंस रहे थे, जिससे मैं भी माहौल में बह गया और सही फैसला नहीं ले पाया। मैं चाहता तो उसे तभी रोक सकता था या विरोध कर सकता था, लेकिन ऐसा न करके मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं। हिमांशु ने कहा- मेरी कहानी पूरी सच नहीं थी हिमांशु जांगड़ा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने उस दिन जिस लड़की का जिक्र किया था, मैंने उसे सच में डेट किया था, लेकिन शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी। मैंने कहानी के कुछ हिस्सों को मनोरंजन के उद्देश्य से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। कुछ शब्दों का इस्तेमाल गलत था और इसके लिए माफी मांगता हूं। मेरी ऐसी कोई सोच या मंशा नहीं थी। मैंने हमेशा अपनी महिला सहकर्मियों के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाए हैं।
Kunal Shah WhatsApp Global Head

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹5,828 महंगी, ₹2.38 लाख पर पहुंची: सोने का दाम ₹2,340 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.47 लाख का हुआ सोने-चांदी के दाम में 22 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। 19 जून को इसकी कीमत 1.45 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लोबल हेड: विल कैथकार्ट AI की कमान संभालेंगे; पैरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे। कैथकार्ट अब मेटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। सोमवार को यह जानकारी मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह फैसला उस डील के तहत लिया है, जिसमें मेटा UPI और बिल पेमेंट एप क्रेड में करीब 8,550 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इसके बदले मेटा को क्रेड में 20% की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके बाद क्रेड कंपनी की कुल वैल्यूएशन बढ़कर ₹43,239 करोड़ हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्रेड-जूस कंपनियों के ‘100%’ शुद्ध प्रोडक्ट का दावा गलत: स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर 1-1 लाख का जुर्माना, CCPA ने विज्ञापन को हटाने को कहा CCPA यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर ‘100%’ शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। ये स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है। अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 14 फूड ब्रांड्स को FSSAI का नोटिस: मैदे को बताया ऑर्गेनिक, गन्ने के रस को कहा ‘नो ऐडेड शुगर’; भ्रामक दावों पर जवाब मांगा FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने 14 फूड ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है। गलत दावें, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों की शिकायतों के कारण ये नोटिस भेजा गया है। FSSAI ने इन सभी कंपनियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Kunal Shah WhatsApp Global Head

नई दिल्ली46 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹5,828 महंगी, ₹2.38 लाख पर पहुंची: सोने का दाम ₹2,340 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.47 लाख का हुआ सोने-चांदी के दाम में 22 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 5,828 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,340 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए पर पहुंच गया है। 19 जून को इसकी कीमत 1.45 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लोबल हेड: विल कैथकार्ट AI की कमान संभालेंगे; पैरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वे विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 7 साल से वॉट्सएप की कमान संभाल रहे थे। कैथकार्ट अब मेटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। सोमवार को यह जानकारी मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने पोस्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह फैसला उस डील के तहत लिया है, जिसमें मेटा UPI और बिल पेमेंट एप क्रेड में करीब 8,550 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इसके बदले मेटा को क्रेड में 20% की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके बाद क्रेड कंपनी की कुल वैल्यूएशन बढ़कर ₹43,239 करोड़ हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ब्रेड-जूस कंपनियों के ‘100%’ शुद्ध प्रोडक्ट का दावा गलत: स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर 1-1 लाख का जुर्माना, CCPA ने विज्ञापन को हटाने को कहा CCPA यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने खाने-पीने के सामानों पर ‘100%’ शुद्धता का भ्रामक दावा करने वाली दो कंपनियों पर ₹1-1 लाख का जुर्माना लगाया है। ये स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड और इंग्लिश ओवन ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड है। अथॉरिटी ने जांच में पाया कि इन कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और पैकेट पर 100% शब्द का इस्तेमाल इस तरह किया जो उनके प्रोडक्ट्स की असली सामग्री (कंपोजीशन) से बिल्कुल अलग था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 14 फूड ब्रांड्स को FSSAI का नोटिस: मैदे को बताया ऑर्गेनिक, गन्ने के रस को कहा ‘नो ऐडेड शुगर’; भ्रामक दावों पर जवाब मांगा FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने 14 फूड ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है। गलत दावें, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों की शिकायतों के कारण ये नोटिस भेजा गया है। FSSAI ने इन सभी कंपनियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔






