Rajasthan RPSC Senior Teacher Bharti: 4037 Posts Hike

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में 4037 पदों की बढ़ोतरी की है। अब ये भर्ती 10 हजार 537 पदों पर होगी। . इसके लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 12 से 18 जुलाई तक एग्जाम होगा। इसमें 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा साइंस में 2260 पद पर वैकेंसी है। ये है एग्जाम शेड्यूल अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में 2005 पदों पर होगी भर्ती:बिजली निगमों में जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें-कब शुरू होंगे आवेदन राजस्थान सरकार ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत पांचों बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें) VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। (पूरी खबर पढ़ें)
लौकी ओट्स का चीला रेसिपी: लौकी ओट्स और लोकी का चीला; पहेली के लिए है परफेक्ट, ये है आसान रेसिपी

लोकी ओट्स चीला सामग्री बनाने के लिए: 1 कप ओट्स, 1 कप कद्दू की हुई लौकी, 1/2 कप दही, 1 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, 1/2 छोटा जीरा, नमक स्वाद, आवश्यकता पानी, तेल छवि: फ्रीपिक चीला बनाने की विधि: सबसे पहले ओटीएस को प्लास्टर में स्टैलिन पीस लें और उनका आटा तैयार कर लें। अब एक बड़ी कटोरी में ओट्स का आटा, कद्दू की हुई लौकी और दही की डंडी अच्छी तरह मिला लें। छवि: इंस्टाग्राम इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनिया और नमक डाला गया। सभी बच्चों को अच्छी तरह से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर न सबसे ज्यादा पतला हो और न ही सबसे ज्यादा पतला हो। छवि: एआई अब तवा गर्म करें और उस पर प्रभाव सा तेल का कपड़ा। एक कलछी बैटर मैन्युफैक्चरिंग उसे गोल आकार में फैलाया। मध्यम किनारे पर दोनों तरफ से सोना और कुरकुरा होने तक सेंक लें। छवि: एआई जब चीला अच्छी तरह पक जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी बैटर से भी तैयार कर लें। लौकी ओट्स चीला को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म रेस्तरां। छवि: एआई यह सबसे प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है। लंबे समय तक पेट भरने का एहसास होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। वज़न की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। छवि: एआई ओट्स और लॉकी दोनों ही शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। यह प्रभाव और आसानी से पचने वाला नाश्ता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत और टेस्टी एडवेंचर से करना चाहते हैं, तो लोकी ओट्स चीला जरूर करें। छवि: मेटा एआई (टैग्सटूट्रांसलेट)ओट्स-लौकी चीला रेसिपी(टी)ओट्स चिल्ला(टी)लौकी चिल्ला(टी)लौकी ओट्स चिल्ला(टी)स्वस्थ नाश्ता(टी)ब्रेकफास्ट रेसिपी
भारत में बहुविवाह पर बहस तेज, एनसीपी विधायक सना मलिक ने स्वीकृति का समर्थन किया, विशेषज्ञों ने यूसीसी पर जोर दिया

भारत में बहुविवाह पर बहस तब तेज हो गई जब एनसीपी विधायक सना मलिक ने इस्लामिक ग्रंथों का हवाला देते हुए इसे स्वीकार करने की वकालत की। उनकी टिप्पणियों ने व्यक्तिगत कानूनों, धार्मिक व्याख्या, लैंगिक न्याय और समान नागरिक संहिता की मांग पर व्यापक चर्चा शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का तर्क है कि बहुविवाह के लिए कुरान की अनुमति संदर्भ-विशिष्ट है और सख्त शर्तों के साथ आती है, विशेष रूप से कई पत्नियों के बीच समान और न्यायपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता के साथ। आलोचकों का कहना है कि व्यवहार में ऐसी समानता सुनिश्चित करना मुश्किल है, जिससे महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा उपायों और सामाजिक न्याय पर चिंता बढ़ गई है। इस विवाद ने एक बार फिर भारत की व्यक्तिगत कानून प्रणाली और यूसीसी बहस को तीव्र फोकस में ला दिया है। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_brasstacks News18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 25 जून, 2026, 19:40 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)संदर्भ विशिष्ट बहुविवाह(टी)बहुविवाह में समान व्यवहार(टी)पत्नियों के साथ न्यायसंगत व्यवहार(टी)लिंग न्याय(टी)भारत बहुविवाह पंक्ति(टी)इस्लामिक ग्रंथ बहुविवाह(टी)एकाधिक पत्नियों पर बहस(टी)मुस्लिम पर्सनल लॉ(टी)एनसीपी एमएलए ने बहुविवाह का समर्थन किया(टी)एनसीपी एमएलए सना मलिक(टी)पर्सनल लॉ डिबेट(टी)पर्सनल लॉ भारत(टी)बहुविवाह बहस(टी)भारत में बहुविवाह(टी)कुरान और बहुविवाह(टी)कुरान व्याख्या(टी)धार्मिक स्वतंत्रता(टी)सना मलिक(टी)सना मलिक बहुविवाह टिप्पणियाँ(टी)यूसीसी(टी)यूसीसी बहस भारत(टी)समान नागरिक संहिता
मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने कुछ ही सेकेंड में लोगों की जिंदगी तहस-नहस कर दी। तेज झटकों से घबराए लोग घरों, दफ्तरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। कई शहरी इलाके मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। सड़कें रोते-बिलखते लोगों से भर गईं। इसके बाद शुरू हुई मलबे से लोगों को निकालने की जद्दोजहद। प्रभावित इलाकों में आपातकालीन टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। आफ्टरशॉक की आशंका के कारण आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। VIDEO में देखें भूकंप के बाद का मंजर…
Jharkhand Topper Poonam Chanchal | NEET Fail, Arrested In Solver Gang Scam

Hindi News Career Jharkhand Topper Poonam Chanchal | NEET Fail, Arrested In Solver Gang Scam 9 मिनट पहले कॉपी लिंक नीट परीक्षा में पकड़े गए अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग में दो मेधावी छात्राओं के नाम सामने आए हैं, जो खुद स्टेट टॉपर रह चुकी हैं। वे खुद मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की होनहार छात्रा हैं। उनके परिवार वाले अपने खर्च में से पैसे बचाकर हर महीने उन्हें पैसे भेजते थे ताकि वे नर्सिंग की डिग्री पाकर परिवार का नाम रोशन कर सकें। Re Neet एग्जाम में इन दोनों का नाम आने से इनके अभिभावक इतने नाराज है कि जेल में मिलना भी नहीं चाहते। आर्थिक तंगी के चलते वे कैसे नीट सॉल्वर गैंग का हिस्सा बनी, जानिए : झारखंड की स्टेट टॉपर थी पूनम कुमारी पूनम झारखंड की स्टेट टॉपर रह चुकी हैं। पूनम ने जैक इंटर साइंस परीक्षा में सफलता जरूर हासिल की, लेकिन तीन बार NEET परीक्षा देने के बावजूद वह सफल नहीं हो सकी। बार-बार की असफलता और आर्थिक दबाव के कारण उसे साल 2025 में बीएचयू (वाराणसी) में BSc नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेना पड़ा। हर महीने पिता पूनम को भेजते थे 7000 रुपए पूनम के पिता बालेश्वर राणा ने बताया कि वे हर महीने अपनी जरूरतों को दरकिनार कर किसी तरह सात हजार रुपये बेटी को भेजते थे। पूनम फोन पर सिर्फ इतना ही कहती थी कि पढ़ाई में बहुत व्यस्त है। इसी का बहाना बनाकर वह पिछले सात महीने से घर नहीं आई थी। पिता को इस बात की भी जानकारी नहीं की वह वाराणसी से लखीसराय कब और कैसे पहुंच गई। पूनम के पिता बालेश्वर प्रसाद राणा ने बताया कि वह बेटी के इस काम से बहुत दुखी हैं। उनकी बेटी ने ऐसा कर घर-गांव की प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया। वे गिरफ्तार बेटी से मिलने तक जाना नहीं चाहते। चंचल ने NEET पास किया लेकिन एडमिशन नहीं मिला चंचल कुमारी ने वर्ष 2018 में NEET UG में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन नामांकन में देरी के कारण मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल सका। बाद में 2021 में ओडिशा के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस कोर्स में एडमिशन लिया। वे अभी फाइनल ईयर की छात्रा हैं। पलामू की रहने वाली चंचल के छोटे भाई सतीश मेहता ने बताया कि करीब 10 दिन पहले चंचल घर आई थी, वह किसी के बहकावे या लालच में आकर इस मामले में फंस गई है। उसके दोनो भाई आयुर्वेद चिकित्सक हैं। वे अपनी बहन को डॉक्टर बनाना चाहते थे। पूनम और चंचल कुमारी के सॉल्वर गैंग के चंगुल में आने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दोनों के परिवार वाले हैरान है कि उनकी बेटी ने ऐसा क्यों किया। सॉल्वर गैंग के चंगुल में कैसे फंसी, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं है। दोनों का मोबाइल भी कई दिनों से स्वीच ऑफ आ रहा था। ————— ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में 900 फिजिकल टीचर्स भर्ती की परीक्षा रद्द:13 सितंबर को होना था एग्जाम, अगले साल तक बढ़ सकता है इंतजार राजस्थान में सरकारी स्कूलों में पीटीआई (फिजिकल एजुकेशन टीचर) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पीटीआई भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 में होना थी। लेकिन भर्ती नियमों से जुड़े मुद्दों के कारण अब इसे रद्द कर दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
एक्ट्रेस कृषी थापांडा के घर से दोस्त की लाश मिली:पुलिस को आत्महत्या का शक; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

बेंगलुरु में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषी थापांडा के अपार्टमेंट में उनके 45 वर्षीय दोस्त का शव फंदे से लटका मिला। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिजनेसमैन वैषाक के रूप में हुई है और शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब वैषाक का शव राजराजेश्वरिनगर स्थित एक्ट्रेस के फ्लैट में छत के पंखे से लटका मिला। उस समय एक्ट्रेस फ्लैट पर मौजूद नहीं थीं। शुरुआती जांच के अनुसार, वैषाक डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके पास एक्ट्रेस के फ्लैट की चाबी थी और वह अक्सर वहां आते-जाते थे। बुधवार रात भी वह फ्लैट पर अकेले थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले वैषाक ने एक्ट्रेस को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत उनके परिवार को सूचना दी। जब परिवार के सदस्य फ्लैट पहुंचे, तो उन्हें वैषाक की डेड बॉडी मिली। पुलिस के मुताबिक, वैषाक को पहले एक कारोबारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। कृषी कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं कृषी थापांडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक मॉडल के रूप में पहचान बनाई। साल 2014 में उन्होंने मिस कर्नाटक का खिताब जीता, जिसके बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मॉडलिंग से पहले वह अमेरिकी कंपनी इंटरकॉल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी काम कर चुकी हैं। कृषी ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘अकीरा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली और उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला। इसी साल उनकी फिल्म ‘कही’ भी रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया और फिल्म को कर्नाटक राज्य पुरस्कार में बेस्ट स्क्रिप्ट का सम्मान मिला। इसके बाद कृषी ने ‘इराडू कनासु’, ‘दलपति’, ‘कन्नडक्कागी ओंदन्नू ओत्ती’, ‘इरा’, ‘भाराते’, ‘लंके’, ‘ब्लैंक’, ‘रुपयी’ और ‘गणा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा कृषी ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5’ में भी नजर आईं।
एक्ट्रेस कृषी थापांडा के घर से दोस्त की लाश मिली:पुलिस को आत्महत्या का शक; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

बेंगलुरु में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषी थापांडा के अपार्टमेंट में उनके 45 वर्षीय दोस्त का शव फंदे से लटका मिला। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिजनेसमैन वैषाक के रूप में हुई है और शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब वैषाक का शव राजराजेश्वरिनगर स्थित एक्ट्रेस के फ्लैट में छत के पंखे से लटका मिला। उस समय एक्ट्रेस फ्लैट पर मौजूद नहीं थीं। शुरुआती जांच के अनुसार, वैषाक डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके पास एक्ट्रेस के फ्लैट की चाबी थी और वह अक्सर वहां आते-जाते थे। बुधवार रात भी वह फ्लैट पर अकेले थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले वैषाक ने एक्ट्रेस को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत उनके परिवार को सूचना दी। जब परिवार के सदस्य फ्लैट पहुंचे, तो उन्हें वैषाक की डेड बॉडी मिली। पुलिस के मुताबिक, वैषाक को पहले एक कारोबारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। कृषी कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं कृषी थापांडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक मॉडल के रूप में पहचान बनाई। साल 2014 में उन्होंने मिस कर्नाटक का खिताब जीता, जिसके बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मॉडलिंग से पहले वह अमेरिकी कंपनी इंटरकॉल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी काम कर चुकी हैं। कृषी ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘अकीरा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली और उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला। इसी साल उनकी फिल्म ‘कही’ भी रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया और फिल्म को कर्नाटक राज्य पुरस्कार में बेस्ट स्क्रिप्ट का सम्मान मिला। इसके बाद कृषी ने ‘इराडू कनासु’, ‘दलपति’, ‘कन्नडक्कागी ओंदन्नू ओत्ती’, ‘इरा’, ‘भाराते’, ‘लंके’, ‘ब्लैंक’, ‘रुपयी’ और ‘गणा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा कृषी ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5’ में भी नजर आईं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में एमके स्टालिन का मजाक उड़ाया, उपचुनाव से पहले डीएमके ने पलटवार किया | #ब्रासस्टैक्स

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय द्वारा विधानसभा में विपक्षी नेता एमके स्टालिन का मजाक उड़ाने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिस पर डीएमके ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उपचुनावों के नजदीक आते ही टीवीके-डीएमके के बीच टकराव तेज हो गया है और दोनों पक्ष अपने राजनीतिक संदेश को तेज कर रहे हैं। यह पंक्ति व्यक्तिगत प्रहार, विधानसभा बयानबाजी, अभियान रणनीति और क्षेत्रीय पहचान की राजनीति के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डालती है क्योंकि तमिलनाडु एक गर्म चुनावी लड़ाई में प्रवेश कर रहा है। बढ़ते दांव के साथ, दोनों पार्टियां इस विवाद को एक प्रमुख अभियान मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही हैं। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_brass-tacks News18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 25 जून, 2026, 19:26 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)विधानसभा टकराव तमिलनाडु(टी)ब्रेकिंग न्यूज इंडिया(टी)उपचुनाव तमिलनाडु(टी)उपचुनाव आसन्न(टी)सीएम विजय(टी)डीएमके(टी)डीएमके का पलटवार(टी)डीएमके प्रतिक्रिया विजय(टी)द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(टी)एमके स्टालिन(टी)एमके स्टालिन(टी)विपक्षी नेता एमके स्टालिन(टी)व्यक्तिगत प्रहार राजनीति(टी)राजनीतिक तनाव तमिलनाडु(टी)विधानसभा में स्टालिन का मजाक उड़ाया गया(टी)तमिलनाडु विधानसभा(टी)चुनाव द्वारा तमिलनाडु(टी)तमिलनाडु सीएम विजय(टी)तमिलनाडु राजनीति(टी)तमिलगा वेत्रि कड़गम(टी)टीवीके(टी)टीवीके बनाम डीएमके(टी)विजय ने स्टालिन का मजाक उड़ाया(टी)विजय स्टालिन का आमना-सामना
India Passport Fees Hike From July 1, 2026

1 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में पासपोर्ट बनवाना 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करते हुए अलग-अलग कैटेगरीज की फीस बढ़ाई है। मंत्रालय ने पासपोर्ट रूल्स, 1980 में संशोधन के बाद नई दरों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब आवेदकों को नॉर्मल कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने के लिए 1,000 रुपए ज्यादा देने होंगे। 36 पन्नों के नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपए हो गई है। तत्काल सेवा या कैटेगरी की फीस जो पहले 3,500 रुपए थी, अब 5,000 रुपए कर दी गई है। तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए देने होंगे इसके अलावा, जो लोग ज्यादा यात्रा करते हैं और 60 पन्नों का पासपोर्ट बुकलेट चाहते हैं, उन्हें नॉर्मल कैटेगरी में 3,500 रुपए और तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए का भुगतान करना होगा। पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ी 36 पेज नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट- 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपए 36 पेज तत्काल कैटेगरी पासपोर्ट- 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपए 60 पेज नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट- 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपए 60 पेज तत्काल कैटेगरी पासपोर्ट- 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपए पासपोर्ट खोने या डैमेज होने पर लगेगा सबसे बड़ा चार्ज, नई दरें तय इस बदलाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पासपोर्ट खो जाने या खराब (डैमेज) होने पर उसके रिप्लेसमेंट चार्ज में की गई है। अगर आपका 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है, तो नॉर्मल प्रोसेसिंग के तहत उसे दोबारा बनवाने के लिए 5,000 रुपए देने होंगे, जबकि तत्काल में यह खर्च 7,500 तक पहुंच जाएगा। इसी तरह, 60 पन्नों वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 6,000 रुपए और तत्काल के लिए 8,500 रुपए की फीस तय की गई है। माइनर यानी बच्चों के रिप्लेसमेंट के लिए भी अलग नियम नाबालिग आवेदकों के मामले में भी यदि 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो उसे बदलवाने के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 4,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, अगर कोई पेरेंट्स अपने बच्चे का खोया हुआ पासपोर्ट तत्काल सर्विस के जरिए जल्द से जल्द बनवाना चाहते हैं, तो उन्हें 6,750 रुपए की फीस चुकानी होगी। पासपोर्ट की वैधता में कोई बदलाव नहीं, पहले जैसे ही रहेंगे नियम फीस बढ़ाने के साथ ही सरकार ने नियमों में वैलिडिटी की स्थिति को भी स्पष्ट किया है। वयस्क आवेदकों के लिए जारी किए गए पासपोर्ट की वैधता पहले की तरह ही अधिकतम 10 साल तक रहेगी। वहीं, नाबालिगों को जारी किए जाने वाले पासपोर्ट की वैलिडिटी 5 साल या उनके 18 साल की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Passport Fees Hike From July 1, 2026

2 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में पासपोर्ट बनवाना 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करते हुए अलग-अलग कैटेगरीज की फीस बढ़ाई है। मंत्रालय ने पासपोर्ट रूल्स, 1980 में संशोधन के बाद नई दरों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। ये बढ़ोतरी 14 साल बाद की गई है। इससे पहले 2012 में फीस में बदलाव हुआ था। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब आवेदकों को नॉर्मल कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने के लिए 1,000 रुपए ज्यादा देने होंगे। 36 पन्नों के नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपए हो गई है। तत्काल सेवा या कैटेगरी की फीस जो पहले 3,500 रुपए थी, अब 5,000 रुपए कर दी गई है। तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए देने होंगे इसके अलावा, जो लोग ज्यादा यात्रा करते हैं और 60 पन्नों का पासपोर्ट बुकलेट चाहते हैं, उन्हें नॉर्मल कैटेगरी में 3,500 रुपए और तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए का भुगतान करना होगा। नॉर्मल कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने की फीस ₹2,500 हुई 36 पेज नॉर्मल कैटेगरी में पासपोर्ट की फीस- 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपए 36 पेज तत्काल कैटेगरी में पासपोर्ट की फीस- 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपए 60 पेज नॉर्मल कैटेगरी में पासपोर्ट की फीस- 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपए 60 पेज तत्काल कैटेगरी में पासपोर्ट की फीस- 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपए पासपोर्ट खोने या डैमेज होने पर लगेगा सबसे बड़ा चार्ज, नई दरें तय इस बदलाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पासपोर्ट खो जाने या खराब (डैमेज) होने पर उसके रिप्लेसमेंट चार्ज में की गई है। अगर आपका 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है, तो नॉर्मल प्रोसेसिंग के तहत उसे दोबारा बनवाने के लिए 5,000 रुपए देने होंगे, जबकि तत्काल में यह खर्च 7,500 तक पहुंच जाएगा। इसी तरह, 60 पन्नों वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 6,000 रुपए और तत्काल के लिए 8,500 रुपए की फीस तय की गई है। माइनर यानी बच्चों के रिप्लेसमेंट के लिए भी अलग नियम नाबालिग आवेदकों के मामले में भी यदि 36 पन्नों का पासपोर्ट खो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो उसे बदलवाने के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 4,250 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, अगर कोई पेरेंट्स अपने बच्चे का खोया हुआ पासपोर्ट तत्काल सर्विस के जरिए जल्द से जल्द बनवाना चाहते हैं, तो उन्हें 6,750 रुपए की फीस चुकानी होगी। पासपोर्ट की वैधता में कोई बदलाव नहीं, पहले जैसे ही रहेंगे नियम फीस बढ़ाने के साथ ही सरकार ने नियमों में वैलिडिटी की स्थिति को भी स्पष्ट किया है। वयस्क आवेदकों के लिए जारी किए गए पासपोर्ट की वैधता पहले की तरह ही अधिकतम 10 साल तक रहेगी। वहीं, नाबालिगों को जारी किए जाने वाले पासपोर्ट की वैलिडिटी 5 साल या उनके 18 साल की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








