Sunday, 09 Aug 2026 | 09:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Venezuela Bhukamp | Oil Refinery Leakage Halts Ops, Airport & Metro Shut

Venezuela Bhukamp | Oil Refinery Leakage Halts Ops, Airport & Metro Shut

Hindi News Business Venezuela Bhukamp | Oil Refinery Leakage Halts Ops, Airport & Metro Shut कराकस2 मिनट पहले कॉपी लिंक दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.04 बजे 7.2 और 6.05 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। इससे न सिर्फ जान-माल को नुकसान पहुंचा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका दिया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ओर जहां भूकंप के तुरंत बाद एहतियातन इस रिफाइनरी और इसके आसपास के तेल वितरण केंद्रों में कामकाज को रोक दिया गया है, ताकि बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आंकलन किया जा सके। वहीं, दूसरी ओर देशभर में एयरपोर्ट, इंटरनेट कनेक्टिविटी, मेट्रो सर्विसेस, कई जगह पानी की सप्लाई और स्कूल को बंद कर दी गई हैं। रिफाइनरी के एक टैंक में लीकेज हुआ दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290km दूर पश्चिम में मोरोन शहर के पास था, जो वेनेजुएला के प्रमुख तेल और औद्योगिक केंद्रों में से एक है। यहां रिफाइनरी में एक टैंक से लीकेज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ये वीडियो पुएर्टो कैबेलो राज्य स्थित एल पालिटो रिफायनरी के एक टैंक का है, जिसमें टैंक लीकेज हो रहा है। वहीं, वेनेजुएला के अंजोआतेगी राज्य में पुएर्टो ला क्रूज रिफायनरी में 7.1 मैग्नीट्यूड के भूकंप के दौरान एक टैंक से छलक गया। भूकंप से आर्थिक और व्यावसायिक प्रभाव इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान: देश का मुख्य सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रमुख बंदरगाह बंद हैं। बिजली और इंटरनेट ग्रिड ठप होने से बैंकिंग सेवाएं और डिजिटल ट्रांजेक्शन पूरी तरह रुक गए हैं। सप्लाई चेन प्रभावित: सड़कों और पुलों के टूटने से देश के भीतर लॉजिस्टिक्स और जरूरी सामानों की सप्लाई चेन पूरी तरह टूट चुकी है। बीमा और पुनर्निर्माण लागत: शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस तबाही से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के लिए पुनर्निर्माण एक बड़ी चुनौती होगा। क्रूड ऑयल मार्केट पर असर: भूकंप के केंद्र के पास स्थित प्रमुख तेल रिफाइनरियों और पाइपलाइनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। भूकंप का केंद्र सीधे इस ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के पास होने के कारण दुनियाभर के कच्चे तेल बाजार में सप्लाई प्रभावित होने की चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारों के अनुसार, यदि तेल उत्पादन और निर्यात लंबे समय तक ठप रहा, तो ग्लेबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारतीय बाजार और कच्चे तेल पर असर वेनेजुएला संकट के कारण अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़ती हैं तो भारत का आयात बिल बढ़ सकता है, जिससे घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल और लॉजिस्टिक्स की लागत पर दबाव दिखेगा। इसके अलावा, वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में निवेश करने वाली ONGC जैसी भारतीय कंपनियों के ऑपरेशन्स पर भी असर पड़ सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Players who have suffered up to 87% salary loss in this IPL season

Players who have suffered up to 87% salary loss in this IPL season

Hindi News Sports Players Who Have Suffered Up To 87% Salary Loss In This IPL Season मुंबई17 मिनट पहले कॉपी लिंक आईपीएल की चकाचौंध जितनी बड़ी है, उतनी ही बेरहम भी है। यहां एक ही सीजन में करोड़ों कमाने वाले खिलाड़ियों की कीमत अगले ही साल जमीन पर आ सकती है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ऋषभ पंत की सालाना सैलरी में 12 करोड़ रुपए की भारी भरकम कटौती हुई है। लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी 27 करोड़ रुपए के पंत सिर्फ 15 करोड़ रुपए में दिल्ली के लिए खेलेंगे। हालांकि, पंत इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी सैलरी में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को अपनी आईपीएल सैलरी में बड़ी गिरावट झेलनी पड़ी है। जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में – वेंकटेश अय्यर – ऑक्शन में हुआ था 17 करोड़ रुपए का नुकसान साल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन एक सीजन बाद ही रिलीज कर दिया। मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मात्र 7 करोड़ रुपए में खरीदा। यानी कीमत में करीब 17 करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई। झाय रिचर्डसन – चोट ने बिगाड़ा करोड़ों का खेल साल 2021 में पंजाब किंग्स ने भरोसा जताते हुए 14 करोड़ रुपए की बड़ी रकम खर्च की। मगर चोट और लगातार अनुपलब्धता का असर उनकी कीमत पर पड़ा। 2023 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें मात्र 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। बदकिस्मती से यह ऑस्ट्रेलियाई पेसर उस सीजन में भी चोट के कारण कोई मैच नहीं खेल पाया। मिचेल स्टार्क – चैम्पियन बनाने के बाद भी आधी हो गई कीमत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क को 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए देकर आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था। स्टार्क ने प्लेऑफ में 5 विकेट झटके और खिताब जिताया। इसके बावजूद अगले ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें केवल 11.75 करोड़ में टीम में शामिल किया। जेमिसन – कोविड के चलते 15 करोड़ से बेस प्राइस पर पहुंचे न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन पर 2021 में आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए की बोली लगाई। इसके बाद कोविड के चलते उन्होंने 2022 सीजन से नाम वापस ले लिया। जब वे 2023 के ऑक्शन में लौटे, तो चेन्नई ने उन्हें उनके बेस प्राइस यानी 1 करोड़ रुपए में खरीदा। सैम करेन – एक साल में 87% गिरी वैल्यू, मैच भी 5 ही खेले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को पंजाब किंग्स ने 2024 में 18.5 करोड़ में जोड़ा था। उन्होंने 270 रन बनाए और 16 विकेट भी चटकाए। इसके बावजूद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। चेन्नई ने उन्हें 2.4 करोड़ में खरीद लिया। इससे सैलरी 87 प्रतिशत तक गिर गई। उस सीजन करेन को 5 मैच ही खेलने मिले। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:गुड्डू पंडित, कालीन भैया के दमदार डायलॉग, रवि किशन भी जुड़े; 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:गुड्डू पंडित, कालीन भैया के दमदार डायलॉग, रवि किशन भी जुड़े; 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मिर्जापुर सीरीज के 3 कामयाब सीजन के बाद मिर्जापुरः द मूवी का टीजर आज जारी हो चुका है। ये फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। एक्सेल मूवीज के यूट्यूब चैनल पर 2 मिनट 22 सेकेंड के टीजर में गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना के दमदार डायलॉग दिखाए गए हैं। हालांकि मुन्ना भैया का किरदार निभा रहे दिव्येंदु शर्मा का रोल फिल्म में कम होने वाला है। टीजर की एक खास बात ये भी है कि इसमें मिर्जापुर सीरीज से स्वीटी के किरदार को भी दोबारा जोड़ा गया है, जिन्हें पहले ही सीजन में मरता हुआ दिखाया गया था। 4 सितंबर को होगी रिलीज मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में रवि किशन भी नजर आएंगे फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज में से एक है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 9 एपिसोड थे। इसके बाद दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया, जिसमें 10 एपिसोड शामिल थे। वहीं, तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया। इस सीजन में भी कुल 10 एपिसोड थे।

चांदी आज ₹6,550 सस्ती, 3 दिन में 22 हजार गिरी:सोना ₹2,156 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हो चुका

चांदी आज ₹6,550 सस्ती, 3 दिन में 22 हजार गिरी:सोना ₹2,156 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हो चुका

सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 6,550 रुपए घटकर 2.15 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 22 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,156 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 16 हजार रुपए और चांदी के 48 हजार रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 24 जून 2026 चांदी इस साल 1.70 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 147 दिन में चांदी 1.70 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 147 दिन में ₹36 हजार और चांदी ₹1.70 लाख सस्ती सोर्स: IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

चांदी आज ₹6,550 सस्ती, 3 दिन में 22 हजार गिरी:सोना ₹2,156 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हो चुका

चांदी आज ₹6,550 सस्ती, 3 दिन में 22 हजार गिरी:सोना ₹2,156 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हो चुका

सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 6,550 रुपए घटकर 2.15 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 22 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,156 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 16 हजार रुपए और चांदी के 48 हजार रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी। चांदी इस साल 1.70 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 147 दिन में चांदी 1.70 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

पुणे केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान:कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको

पुणे केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान:कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको

पुणे में हुए केतन अग्रवाल के मर्डर केस में उनकी मंगेतर सिया ने हत्या की बात कबूल ली है। देश भर में चर्चा में बने हुए केस पर एक्ट्रेस हिना खान ने भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सिया चाहतीं तो हत्या करने की बजाय सच कहकर रिश्ता खत्म कर सकती थीं। हिना के अलावा एक्ट्रेस आंचल खुराना ने भड़कते हुए कहा है कि सिया को भी उसी तरह खाई से फेंकना चाहिए, जैसे उन्होंने केतन को गिराया। हिना खान ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। तुम (सिया) बस एक सच बोलकर उसे छोड़ सकती थीं और किसी भी XYZ के साथ रह सकती थीं। क्यों? अफसोस।’ एक्ट्रेस आंचल खुराना बोलीं- उसे भी धक्का दे दो आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि यह मामला महिला या पुरुष का नहीं, बल्कि इंसानियत और नैतिकता का है। उन्होंने सवाल उठाया कि रिश्तों में मतभेद होने पर लोग बातचीत के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के खिलाफ अत्याचार न पुरुषों पर होना चाहिए और न ही महिलाओं पर। उन्होंने आगे कहा, “सिया ने उसका मर्डर करना फेवर किया, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वो अपने मां-बाप को बोल दे।” आंचल ने अंत में कहा कि इसको भी यही सजा मिलनी चाहिए कि उसी खाई से धक्का देकर वहीं खत्म कर देना चाहिए। कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए। क्या है पूरा मामला? पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की दिशा बदली। जांच में सिया और उनके बॉयफ्रेंड के खिलाफ सबूत मिले। दोनों की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। सिया बॉयफ्रेंड चेतन से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार वालों ने उनकी शादी केतन से तय कर दी। सिया ने विरोध भी किया, लेकिन हल नहीं निकला। ऐसे में सिया ने मई में ही केतन की हत्या की साजिश रची। वो प्लान के तहत उन्हें घूमने लेकर गईं और फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धक्का दे दिया। पुणे मर्डर केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट:दोनों लोहगढ़ गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सामंथा रुथप्रभू ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी:मेटरनिटी ब्रेक लेंगी, बेबी बंप दिखने से हुआ था खुलासा, 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी

सामंथा रुथप्रभू ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी:मेटरनिटी ब्रेक लेंगी, बेबी बंप दिखने से हुआ था खुलासा, 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने बुधवार को एक इवेंट में प्रेग्नेंसी की खबरों पर कन्फर्मेशन दे दी है। एक इवेंट में टी-शर्ट पहनने से दिखे बेबी बंप के बाद से ही एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं। एक्ट्रेस ने अब बताया है कि वो मदरहुड के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लेने वाली हैं। सामंथा रुथप्रभू बुधवार को हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म मां इंती बंगारम के सक्सेस मीट में पति राज निदिमोरू के साथ पहुंची थीं। इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’ टी-शर्ट में बेबी बंप दिखने से हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा सामंथा रुथप्रभू की फिल्म मां इंती बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए हाल ही में सामंथा एक फैन मीट-अप का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम पेयर किया था। इवेंट से बाहर आते हुए हर किसी की नजर उनके बेबी बंप पर थी, जो फिटेड टी-शर्ट में साफ नजर आ रहा था। 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर 2025 में द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सामंथा-राज के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया था। सामंथा रुथप्रभू ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था- ‘01.12.2025।’ देखिए सामंथा- राज निदिमोरू की शादी की तस्वीरें- सामंथा रुथप्रभू और राज निदिमोरू ने पॉपुलर सीरीज द फैमिली के दूसरे सीजन में साथ काम किया था। जिसे राज निदिमोरू और डीके ने मिलकर बनाया था। कौन हैं राज निदिमोरू? ​​​​50 साल के राज निदिमोरू, फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की फिल्ममेकर जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद 2002 की फिल्म शादी डॉट कॉम से साथ में फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ने साल 2003 से स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर फिल्म 99 लिखी, प्रोड्यूस की और डायरेक्ट की। इसके बाद दोनों ने शोर इन द सिटी, गो गोवा गोन, हैप्पी एंडिंग, ए जेंटलमैन जैसी फिल्में लिखने के साथ-साथ इनका निर्देशन भी किया। साल 2019 से राज और डीके ने ओटीटी में कदम रखा और मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन डायरेक्ट-प्रोड्यूसर की। आगे उन्होंने फर्जी, सिटाडेल और गन्स और गुलाब जैसी सीरीज बनाईं। राज और डीके की जोड़ी ने ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री लिखी और प्रोड्यूस की है। 2021 में सामंथा ने लिया था नागा चैतन्य से तलाक सामंथा रुथप्रभू और नागा चैतन्य फिल्म ये माया चेसावे में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सामंथा ने साउथ स्टार नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद सामंथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था, हालांकि जुलाई 2021 में उन्होंने सामंथा अक्किनेनी से नाम सामंथा रुथप्रभू कर लिया। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी। सामंथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की है।

हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है:मैकिंजी रिपोर्ट में दावा, ज्यादातर देश रिजर्व भरने में जुटे; इससे जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी

हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है:मैकिंजी रिपोर्ट में दावा, ज्यादातर देश रिजर्व भरने में जुटे; इससे जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी

आने वाले दिनों में हवाई सफर 25% तक महंगा हो सकता है। यह दावा ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिंजी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि, दुनियाभर में चल रहे जियो पॉलिटिकल तनाव और रिफाइनरी की दिक्कतों के चलते जेट फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ गई है। कंपनियों पर बढ़े इसी आर्थिक बोझ का सीधा असर अब आम यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है।