Sunday, 09 Aug 2026 | 07:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट में इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

इंडिया-ए के ओपनर साई सुदर्शन ने गॉल में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने 19 चौके की मदद से 175 गेंद पर 132 रन बनाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक है। साई के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर हैं। आयुष पांडे 25, देवदत्त पडिक्कल 12 और ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन बनाए। इस समय पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। साई सुदर्शन के फर्स्ट क्लास में 2500 से ज्यादा रन इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन ने 40 फर्स्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 2672 रन बनाए थे। उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतकों लगाए थे। उनका औसत 39.29 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 213 रन रहा है। ध्रुव जुरेल ने चुनी बल्लेबाजी इंडिया-ए के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान उन्होंने कहा कि हम बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए पर दबाव बनाना चाहते हैं। साई और आयुष ने मजबूत शुरुआत दिलाई इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर

Green homes are up to 4% more expensive, with up to 30% savings on electricity and water.

Green homes are up to 4% more expensive, with up to 30% savings on electricity and water.

Hindi News Business Green Homes Are Up To 4% More Expensive, With Up To 30% Savings On Electricity And Water. नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीन होम में रहने से खर्चों में कमी आती है। बिजली की बचत और बेहतर तापमान नियंत्रण से बजट घटता है। घर खरीदने का पैमाना अब सिर्फ लोकेशन, दाम और सुविधाएं नहीं, बल्कि सस्टेनेबिलिटी भी है। प्रॉपटेक फर्म स्क्वेयर यार्ड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन होम की निर्माण लागत सामान्य घरों से 3.5-4% ज्यादा हो सकती है। लेकिन ये लंबे समय में घर के मालिक के लिए ज्यादा किफायती साबित होते हैं। सस्टेनेबिलिटी का मतलब है कि घर ऐसे बनाए जाएं जो पर्यावरण पर कम से कम दबाव डाले और लंबे समय तक संसाधनों की बचत कर सके। इसमें सोलर पावर, रेन-वॉटर हार्वेस्टिंग और कचरा प्रबंधन शामिल हैं। ये आरामदायक होने के साथ ही बिजली-पानी की खपत घटाकर बचत भी कराते हैं। सस्टेनेबल घर पानी की खपत 30-50% और बिजली बिल 20-30% तक कम कर सकते हैं। देश में वर्ष 2050 तक 40 करोड़ लोग शहरों में बसेंगे। शहरों में घरों का निर्माण दोगुना होने का अनुमान है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर देश के कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में एक-तिहाई हिस्से के लिए जिम्मेदार है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब पर्यावरण के अनुकूल घरों की अहमियत बढ़ रही है। खरीदारों को अब सही प्रोजेक्ट चुनने के लिए नए मानदंडों की जरूरत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीन होम में रहने से खर्चों में कमी आती है। बिजली की बचत और बेहतर तापमान नियंत्रण से बजट घटता है। हालांकि, खरीदारों के लिए अच्छे प्रोजेक्ट्स चुनना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी जानकारियां कई प्रमाणपत्रों और तकनीकी रिपोर्टों में बिखरी रहती है। रिपोर्ट में इसे ‘ग्रीन हाउसिंग पैराडॉक्स’ कहा गया है। खरीदार स्वस्थ वातावरण पसंद तो करते हैं, लेकिन सूचनाओं के अभाव में फैसला नहीं कर पाते हैं। अब सस्टेनेबिलिटी को लोकेशन और कीमत जैसे पारंपरिक कारकों के समान अहमियत मिल रही है। यह लंबी अवधि में घर की क्वालिटी और जीवन स्तर को प्रभावित करता है। देश में 16 अरब वर्ग फीट मे 19,715 ग्रीन प्रोजेक्ट्स और 130 नेट-जीरो प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इनसे हर साल 199.3 अरब लीटर पानी और 66.4 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी। साथ ही सालाना 5.31 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। स्क्वेयर यार्ड्स ने ‘स्क्वेयर यार्ड्स ग्रीन लिविंग इंडेक्स’ भी लॉन्च किया है। यह सस्टेनेबिलिटी, सुविधाएं, घर की मजबूती और स्मार्टनेस मापने का एक पैमाना है। यह सिस्टम रेरा की जानकारी और लोकेशन डेटा को आम लोगों के समझने लायक आसान स्कोर में बदलता है। भविष्य – नेट-जीरो लक्ष्य में पर्यावरण की सुरक्षा, पारदर्शिता की बड़ी भूमिका भारत ने 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। भविष्य में सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी जानकारियां ग्राहकों को फैसले करने में मुख्य भूमिका निभाएंगी। विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कोचर के अनुसार, इससे सूचनाओं की कमी दूर होगी। अब खरीदार पर्यावरण के साथ-साथ वित्तीय बचत के नजरिए से भी घर चुन सकेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। संगठन एक बड़ा सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन करने जा रहा है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेंगी। यहां 8 सवाल-जवाब फॉर्मेट जानें इसका असर और कारण… सवाल 1: EPFO का ऑनलाइन पोर्टल कब से कब तक बंद रहेगा? जवाब: EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग की सर्विस अगले साल 26 जून 2026 को रात 00:00 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 23:59 बजे तक बंद रहेगी। सभी डिजिटल सेवाएं 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से दोबारा शुरू हो जाएंगी। सवाल 2: इस 3 दिन के शटडाउन की मुख्य वजह क्या है? जवाब: EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ‘डेटाबेस कंसोलिडेशन’ (डेटाबेस एकीकरण) और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन कर रहा है। संगठन के मुताबिक, यह एक तय शेड्यूल के तहत किया जा रहा सिस्टम माइग्रेशन है। इसका उद्देश्य भविष्य में ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद सर्विस देना है। सवाल 3: इस शटडाउन का PF खाताधारकों यानी सब्सक्राइबर पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: इस तीन दिनों के दौरान कोई भी खाताधारक नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा जो क्लेम पहले से प्रोसेस में हैं, उन पर भी काम रोक दिया जाएगा। जिन लोगों को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है, उन्हें ट्रांसफर या विड्रॉल के लिए इंतजार करना होगा। इसके अलावा ई सर्विस पासवबुक, ECR फाइलिंग और UAN को अकाउंट से लिंक नहीं कर सकेंगे। सवाल 4: जो क्लेम 26 जून से पहले जमा किए जा चुके हैं, क्या वे प्रोसेस हो जाएंगे? जवाब: नोटिस में साफ किया गया है कि माइग्रेशन पीरियड शुरू होने से पहले जो क्लेम फाइल किए जा चुके हैं, उन्हें भी इस अवधि में प्रोसेस नहीं किया जाएगा। उन पर कार्रवाई 29 जून को पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद ही की जाएगी। सवाल 5: अगर शटडाउन के दौरान कोई समस्या आती है या मदद चाहिए तो क्या करें? जवाब: EPFO ने कहा है कि वह इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है और उसने सदस्यों से धैर्य रखने की अपील की है। अगर किसी सब्सक्राइबर को कोई जरूरी जानकारी या मदद चाहिए, तो वे EPFO के आधिकारिक कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं। सवाल 6: क्या इस शटडाउन का संबंध किसी नई सर्विस या बड़े बदलाव से भी है? जवाब: हां, यह शटडाउन ऐसे समय में हो रहा है जब संगठन इस महीने के अंत तक अपने सब्सक्राइबर्स के लिए UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के बाद संगठन का पारंपरिक कागजी और जटिल ऑनलाइन काम पूरी तरह आधुनिक हो जाएगा। सवाल 7: पीएफ से UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की यह नई सुविधा कैसे काम करेगी? जवाब: अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाकर लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। लेकिन अब EPFO एक ऐप पर काम कर रहा है। यह ऐप सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक होगा और UPI प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से काम करेगा। सवाल 8: नई UPI सुविधा लागू होने के बाद खाताधारक एक बार में कितना पैसा निकाल सकेंगे? जवाब: इस नई व्यवस्था के एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी जैसे आप अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं या फिर किसी एटीएम से कैश निकालते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

EPFO Portal Down for Software Upgrade; UPI-ATM Cash Withdrawal Soon

नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। संगठन एक बड़ा सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन करने जा रहा है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेंगी। यहां 8 सवाल-जवाब फॉर्मेट जानें इसका असर और कारण… सवाल 1: EPFO का ऑनलाइन पोर्टल कब से कब तक बंद रहेगा? जवाब: EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग की सर्विस अगले साल 26 जून 2026 को रात 00:00 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 23:59 बजे तक बंद रहेगी। सभी डिजिटल सेवाएं 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से दोबारा शुरू हो जाएंगी। सवाल 2: इस 3 दिन के शटडाउन की मुख्य वजह क्या है? जवाब: EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ‘डेटाबेस कंसोलिडेशन’ (डेटाबेस एकीकरण) और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन कर रहा है। संगठन के मुताबिक, यह एक तय शेड्यूल के तहत किया जा रहा सिस्टम माइग्रेशन है। इसका उद्देश्य भविष्य में ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद सर्विस देना है। सवाल 3: इस शटडाउन का PF खाताधारकों यानी सब्सक्राइबर पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: इस तीन दिनों के दौरान कोई भी खाताधारक नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा जो क्लेम पहले से प्रोसेस में हैं, उन पर भी काम रोक दिया जाएगा। जिन लोगों को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है, उन्हें ट्रांसफर या विड्रॉल के लिए इंतजार करना होगा। इसके अलावा ई सर्विस पासवबुक, ECR फाइलिंग और UAN को अकाउंट से लिंक नहीं कर सकेंगे। सवाल 4: जो क्लेम 26 जून से पहले जमा किए जा चुके हैं, क्या वे प्रोसेस हो जाएंगे? जवाब: नोटिस में साफ किया गया है कि माइग्रेशन पीरियड शुरू होने से पहले जो क्लेम फाइल किए जा चुके हैं, उन्हें भी इस अवधि में प्रोसेस नहीं किया जाएगा। उन पर कार्रवाई 29 जून को पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद ही की जाएगी। सवाल 5: अगर शटडाउन के दौरान कोई समस्या आती है या मदद चाहिए तो क्या करें? जवाब: EPFO ने कहा है कि वह इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है और उसने सदस्यों से धैर्य रखने की अपील की है। अगर किसी सब्सक्राइबर को कोई जरूरी जानकारी या मदद चाहिए, तो वे EPFO के आधिकारिक कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं। सवाल 6: क्या इस शटडाउन का संबंध किसी नई सर्विस या बड़े बदलाव से भी है? जवाब: हां, यह शटडाउन ऐसे समय में हो रहा है जब संगठन इस महीने के अंत तक अपने सब्सक्राइबर्स के लिए UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के बाद संगठन का पारंपरिक कागजी और जटिल ऑनलाइन काम पूरी तरह आधुनिक हो जाएगा। सवाल 7: पीएफ से UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की यह नई सुविधा कैसे काम करेगी? जवाब: अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाकर लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। लेकिन अब EPFO एक ऐप पर काम कर रहा है। यह ऐप सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक होगा और UPI प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से काम करेगा। सवाल 8: नई UPI सुविधा लागू होने के बाद खाताधारक एक बार में कितना पैसा निकाल सकेंगे? जवाब: इस नई व्यवस्था के एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी जैसे आप अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं या फिर किसी एटीएम से कैश निकालते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

विजय बनाम स्टालिन: झगड़ा पत्नी, पति, पिता के साथ व्यक्तिगत हो गया स्वाइप | भारत समाचार

The NEET UG re-exam was held on June 21 for over 20 lakh students. (PTI Photo)

आखरी अपडेट:25 जून, 2026, 14:15 IST विजय के तंज का जवाब देते हुए एमके स्टालिन ने अवज्ञाकारी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक उपस्थिति विधायिका तक ही सीमित नहीं है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन। फाइल फोटो: पीटीआई तमिलनाडु विधानसभा में राजनीतिक खींचतान के रूप में जो शुरू हुआ वह पिता, पतियों और पत्नियों के संदर्भ में शब्दों के युद्ध में बदल गया है, जिससे मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और तेज हो गई है। विवाद तब शुरू हुआ जब विधानसभा में एक भाषण के दौरान एक कहानी सुनाई गई जिसमें सवाल पूछा गया, “आपके पिता कहां हैं?” इस टिप्पणी की व्यापक रूप से उदयनिधि स्टालिन पर कटाक्ष और सदन से उनके पिता की अनुपस्थिति के रूप में व्याख्या की गई। यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में स्टालिन को कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में टीवीके के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। तब से, पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा के बाहर बने हुए हैं, जबकि उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं। विजय के तंज का जवाब देते हुए एमके स्टालिन ने अवज्ञाकारी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक उपस्थिति विधायिका तक ही सीमित नहीं है। स्टालिन ने कहा, “मैं लोगों के दिलों में हूं। मैं भले ही विधानसभा में नहीं हूं, लेकिन जहां भी लोग मुझे ढूंढते हैं, मैं वहां मौजूद हूं।” राजनीतिक झगड़े ने तब और अधिक व्यक्तिगत मोड़ ले लिया जब उदयनिधि ने एक्स पर एक गुप्त पोस्ट के साथ जवाब दिया कि “केवल तमिलनाडु ही चेंगलपट्टू कोर्ट में अपने पति की तलाश कर रही एक पत्नी की कहानी जानता है।” इस टिप्पणी को व्यापक रूप से विजय की पत्नी संगीता और कथित तलाक याचिका से जुड़ी रिपोर्टों के अप्रत्यक्ष संदर्भ के रूप में देखा गया था। इस आदान-प्रदान की कई हलकों से आलोचना हुई, राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने दोनों पक्षों के नेताओं पर व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक राजनीतिक चर्चा में घसीटने का आरोप लगाया। इस बीच, वरिष्ठ डीएमके नेता केएन नेहरू विजय की टिप्पणी को स्टालिन की सक्रिय विधायी राजनीति में वापसी के लिए एक रैली के रूप में इस्तेमाल करते दिखाई दिए। नेहरू ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा, “उन्होंने हमारे नेता से पूछा, आपके पिता कहां हैं? वह आएंगे। बहुत जल्द वह आएंगे। अब हम बस इतना ही कह सकते हैं। वह लौटेंगे और फिर से जिम्मेदारी लेंगे। कल तक हमारा कैडर शांत था। लेकिन उनके बोलने के बाद, पूरे तमिलनाडु के कैडर यही चाहते हैं।” उनकी टिप्पणियों को अब तक के सबसे मजबूत संकेत के रूप में समझा जा रहा है कि डीएमके आने वाले महीनों में होने वाले विधानसभा उप-चुनावों में से एक में स्टालिन को मैदान में उतार सकती है। इस विवाद ने विजय पर अपने गठबंधन के भीतर से भी दबाव डाला है। वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि व्यक्तिगत संदर्भ कार्यालय की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं और उनसे विधानसभा में मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया गया। राजनीतिक विवाद तब पैदा हुआ जब छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। विजय के तिरुचि पूर्व से इस्तीफा देने के बाद पेरम्बूर को बरकरार रखने के बाद एक रिक्ति पैदा हुई, जबकि पांच अन्य अन्नाद्रमुक विधायकों के इस्तीफे के बाद बनाई गईं, जिनमें से चार बाद में टीवीके में शामिल हो गए। विधानसभा चुनावों के बाद उपचुनाव पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा होने की उम्मीद है, यह प्रतियोगिता द्रमुक को अपने सबसे बड़े नेता को विधायिका में वापस लाने का अवसर प्रदान कर सकती है। फिलहाल, स्टालिन इस बात पर चुप हैं कि क्या उनका चुनाव लड़ने का इरादा है, लेकिन विजय का “तुम्हारे पिता कहाँ हैं?” जैब ने द्रमुक के भीतर उनकी राजनीतिक वापसी की मांग फिर से जगा दी है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में शोभित गुप्ता शोभित गुप्ता News18.com में उप-संपादक हैं और भारत और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों को कवर करते हैं। वह भारत के रोजमर्रा के राजनीतिक मामलों और भू-राजनीति में रुचि रखते हैं। उन्होंने बीए पत्रकारिता (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया विजय बनाम स्टालिन: झगड़ा पत्नी, पति, पिता स्वाइप के साथ व्यक्तिगत हो गया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)तमिलनाडु राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता(टी)जोसेफ विजय बनाम एमके स्टालिन(टी)उदयनिधि स्टालिन विपक्षी नेता(टी)तमिलनाडु विधानसभा विवाद(टी)डीएमके टीवीके प्रतिद्वंद्विता(टी)विजय आपके पिता की टिप्पणी(टी)स्टालिन की राजनीतिक वापसी(टी)तमिलनाडु उपचुनाव 2026

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने चंडीगढ़ शोरूम के पुनः लॉन्च के साथ विश्वास, पारदर्शिता और नैतिक ज्वेलरी रिटेलिंग के प्रति प्रतिबद्धता को किया और मजबूत

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने चंडीगढ़ शोरूम के पुनः लॉन्च के साथ विश्वास, पारदर्शिता और नैतिक ज्वेलरी रिटेलिंग के प्रति प्रतिबद्धता को किया और मजबूत

दुनिया के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर्स में से एक मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने ओल्ड महफिल बिल्डिंग, सेक्टर 17C, चंडीगढ़ स्थित शोरूम का 28 जून को पुनः शुभारंभ करेगा। स्थानांतरण और व्यापक नवीनीकरण के बाद यह लंबे समय से स्थापित शोरूम ग्राहकों को अधिक आधुनिक खरीदारी अनुभव तथा सोने, हीरे, प्लेटिनम, बहुमूल्य रत्नों और चांदी के आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। यह शोरूम मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के संपूर्ण ज्वेलरी पोर्टफोलियो को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत करेगा, जिसमें ब्राइडल, फेस्टिव, पारंपरिक, समकालीन तथा दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त आभूषण शामिल होंगे। इसे ग्राहकों को अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और सहज खरीदारी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। उत्कृष्ट कारीगरी, प्रमाणित गुणवत्ता और नैतिक व्यावसायिक मूल्यों को महत्व देने वाले ग्राहकों के कारण चंडीगढ़ मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। पुनः शुभारंभ से पहले मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में हमारा हमेशा से उद्देश्य विश्वास, पारदर्शिता, गुणवत्ता और जिम्मेदार व्यावसायिक मूल्यों के माध्यम से ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना रहा है। चंडीगढ़ शोरूम का पुनः शुभारंभ ग्राहकों के अनुभव को निरंतर बेहतर बनाने और उन्हें अधिक व्यापक डिज़ाइन, कलेक्शन तथा सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंडीगढ़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हमें विश्वास है कि यह नया शोरूम हमारे मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाला एक उत्कृष्ट रिटेल गंतव्य सिद्ध होगा। 100% HUID हॉलमार्क युक्त स्वर्ण आभूषण यह शोरूम मलाबार प्रॉमिसेज के तहत ग्राहकों को पारदर्शिता, गुणवत्ता आश्वासन और जिम्मेदार रिटेलिंग पर आधारित सेवाएं प्रदान करता रहेगा। इनमें पारदर्शी मूल्य निर्धारण, उत्पादों की विस्तृत जानकारी, आजीवन रखरखाव सेवा, सुनिश्चित बायबैक नीति, 100% HUID हॉलमार्क युक्त स्वर्ण आभूषण, प्रमाणित हीरे, एक वर्ष का निःशुल्क बीमा, उचित मूल्य पर एक्सचेंज तथा जिम्मेदार सोर्सिंग मानकों का पालन शामिल है। एक जिम्मेदार ज्वेलर के रूप में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने व्यावसायिक दर्शन में स्थिरता और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व देता है। ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक एवं सुशासन) सिद्धांतों से प्रेरित होकर समूह अपने शुद्ध व्यापारिक लाभ का 5 प्रतिशत, जो वैधानिक आवश्यकता से अधिक है, मलाबार चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, भूख उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, आवास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों पर व्यय करता है। इन पहलों के माध्यम से समूह अब तक 18 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल चुका है। सेक्टर 17C शोरूम के पुनः शुभारंभ के साथ, मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स चंडीगढ़ में अपनी मजबूत उपस्थिति को और सुदृढ़ करेगा तथा उत्कृष्ट कारीगरी, अभिनव डिज़ाइन, पारदर्शिता और ग्राहक-केंद्रित ज्वेलरी रिटेलिंग की अपनी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाता रहेगा। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के बारे में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की स्थापना 1993 में हुई थी और यह मलाबार ग्रुप की मुख्य कंपनी है, जो भारत का एक प्रमुख और कई क्षेत्रों में काम करने वाला बिज़नेस ग्रुप है। $9.41 बिलियन के सालाना टर्नओवर के साथ, यह कंपनी दुनिया के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर्स में से एक है और 14 देशों में 445 से ज़्यादा शोरूम चलाती है। इसकी मौजूदगी भारत, मिडिल ईस्ट, फ़ार ईस्ट, USA, UK, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में है, और इसे ऑफ़िस, डिज़ाइन सेंटर, होलसेल यूनिट और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के मज़बूत नेटवर्क का सहयोग मिलता है। यह ग्रुप ESG-आधारित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा, हेल्थकेयर, हाउसिंग, भूख मिटाने, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण की ज़िम्मेदारी पर खास ध्यान देता है, साथ ही अपने मुनाफ़े का पाँच प्रतिशत सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल करता है। www.malabargoldanddiamonds.com

स्पोर्ट्स अपडेट:US ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत-तन्वी समेत कई भारतीय अगले दौर में

स्पोर्ट्स अपडेट:US ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत-तन्वी समेत कई भारतीय अगले दौर में

अमेरिका के फुलरटन में शुरू हुए यूएस ओपन बैडमिंटन में भारत की शुरुआत शानदार रही। पुरुष सिंगल्स में पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत ने डी. सनीत को 21-14, 21-12 से हराया, जबकि दूसरे ऑल-इंडियन मुकाबले में रौनक चौहान ने एस. संकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से मात दी। महिला सिंगल्स में वर्ल्ड जूनियर सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। देविका सिहाग ने पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 और रक्षिता श्री ने चेक रिपब्लिक की टेरेजा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से हराया। मिक्सड डबल्स में ध्रुव रावत और के. मनीषा की जोड़ी ने इंडोनेशिया के विरावान एहसान एडम और सेरेना कानी को सिर्फ 26 मिनट में 21-15, 21-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Venezuela Bhukamp | Oil Refinery Leakage Halts Ops, Airport & Metro Shut

Venezuela Bhukamp | Oil Refinery Leakage Halts Ops, Airport & Metro Shut

Hindi News Business Venezuela Bhukamp | Oil Refinery Leakage Halts Ops, Airport & Metro Shut कराकस1 घंटे पहले कॉपी लिंक वेनेजुएला में बुधवार शाम आए भूकंप से न सिर्फ जान-माल को नुकसान पहुंचा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका दिया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 700 से अधिक घायल हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूकंप के तुरंत बाद देश की रिफाइनरी और इसके आसपास के तेल वितरण केंद्रों में कामकाज रोक दिया गया है, ताकि बुनियादी ढांचे के नुकसान का आकलन किया जा सके। साथ ही, देशभर के एयरपोर्ट, मेट्रो सर्विस और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी और कई जगह पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। रिफाइनरी के एक टैंक में लीकेज हुआ दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290km दूर पश्चिम में मोरोन शहर के पास था, जो वेनेजुएला के प्रमुख तेल और औद्योगिक केंद्रों में से एक है। यहां रिफाइनरी में एक टैंक से लीकेज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ये वीडियो पुएर्टो कैबेलो राज्य स्थित एल पालिटो रिफायनरी के एक टैंक का है, जिसमें टैंक लीकेज हो रहा है। वहीं, वेनेजुएला के अंजोआतेगी राज्य में पुएर्टो ला क्रूज रिफायनरी में 7.1 मैग्नीट्यूड के भूकंप के दौरान एक टैंक से छलक गया। भूकंप से आर्थिक और व्यावसायिक प्रभाव इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान: देश का मुख्य सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रमुख बंदरगाह बंद हैं। बिजली और इंटरनेट ग्रिड ठप होने से बैंकिंग सेवाएं और डिजिटल ट्रांजेक्शन पूरी तरह रुक गए हैं। सप्लाई चेन प्रभावित: सड़कों और पुलों के टूटने से देश के भीतर लॉजिस्टिक्स और जरूरी सामानों की सप्लाई चेन पूरी तरह टूट चुकी है। बीमा और पुनर्निर्माण लागत: शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस तबाही से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के लिए पुनर्निर्माण एक बड़ी चुनौती होगा। क्रूड ऑयल मार्केट पर असर: भूकंप के केंद्र के पास स्थित प्रमुख तेल रिफाइनरियों और पाइपलाइनों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। भूकंप का केंद्र सीधे इस ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के पास होने के कारण दुनियाभर के कच्चे तेल बाजार में सप्लाई प्रभावित होने की चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारों के अनुसार, यदि तेल उत्पादन और निर्यात लंबे समय तक ठप रहा, तो ग्लेबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारतीय बाजार और कच्चे तेल पर असर वेनेजुएला संकट के कारण अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़ती हैं तो भारत का आयात बिल बढ़ सकता है, जिससे घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल और लॉजिस्टिक्स की लागत पर दबाव दिखेगा। इसके अलावा, वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में निवेश करने वाली ONGC जैसी भारतीय कंपनियों के ऑपरेशन्स पर भी असर पड़ सकता है। एनर्जी ट्रैक करने वाली एजेंसी केप्लर के डेटा के मुताबिक, मई 2026 में वेनेजुएला ने तेल सप्लाई के मामले में सऊदी अरब और अमेरिका को पीछे छोड़ तीसरा सबसे बड़ा सप्लायर था। मई में भारत को वेनेजुएला ने अप्रैल के मुकाबले करीब 50% ज्यादा तेल सप्लाई किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…