Saturday, 22 Aug 2026 | 03:21 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं दिया गया। सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई। वीडियो सामने आते ही मैहर पुलिस हरकत में आई और उन्हें व उनके साथियों को सुरक्षित मुंबई रवाना कर दिया। अब मुंबई पहुंचकर उन्होंने पुलिस और मदद करने वालों का धन्यवाद किया है। ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे मैहर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर शूटिंग के बाद पैसे नहीं देने, धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सतेंद्र ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। उन्होंने लगातार आठ दिन तक काम किया, लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोड्यूसर ने पारिश्रमिक देने से इनकार कर दिया। पैसे मांगने पर उन्हें धमकी भी दी गई, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित रवाना किया वीडियो सामने आने के बाद मैहर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने सतेंद्र और उनके साथियों से बातचीत की। कलाकारों ने बताया कि वे अब मैहर में रुककर काम नहीं करना चाहते। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई रवाना कर दिया। रविवार सुबह सतेंद्र ने मुंबई रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने साथी कलाकारों श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ सुरक्षित मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। मुंबई पहुंचकर बोले- सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद वीडियो पोस्ट करते हुए सतेंद्र सोनी ने लिखा, “हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का एवं जिन लोगों ने भी हमें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया।” वीडियो में उन्होंने संकट के समय मदद करने के लिए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी और पूरी मैहर पुलिस का दिल से आभार जताया। वीडियो देखकर पुलिस कलाकारों के पास पहुंची मैहर कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पुलिस टीम कलाकारों के पास पहुंची। कलाकारों ने बताया कि वे अब यहां और काम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद सतेंद्र सोनी समेत उनके साथियों को पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया।

Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

4 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे। यह घटना उनके जुहू स्थित घर पर चार महीने पहले हुई फायरिंग के बाद सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज है। शुभम लोणकर 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। जुहू पुलिस मामला दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फरवरी में हुई थी फायरिंग 1 फरवरी को देर रात जुहू स्थित महमूद चौक के पास रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बाइक सवार दीपक शर्मा ने फायरिंग की थी, जिसे बाद में आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच में दीपक शर्मा ने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग से जुड़े पोस्ट से प्रभावित होकर गैंग से जुड़ा था। अप्रैल में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं, प्रवीण लोणकर और आरजू बिश्नोई को फरार घोषित किया गया। रोहित शेट्टी की फिल्में रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज फिल्म सिंघम अगेन थी, जो 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में ₹372.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, उनकी प्रमुख अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 है, जिसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हुई। फिल्म के 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे। यह घटना उनके जुहू स्थित घर पर चार महीने पहले हुई फायरिंग के बाद सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज है। शुभम लोणकर 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। जुहू पुलिस मामला दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 4 महीने पहले हुई थी फायरिंग इससे पहले 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित महमूद चौक के पास रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बाइक सवार दीपक शर्मा ने फायरिंग की थी, जिसे बाद में आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच में दीपक शर्मा ने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग से जुड़े पोस्ट से प्रभावित होकर गैंग से जुड़ा था। अप्रैल में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं, प्रवीण लोणकर और आरजू बिश्नोई को फरार घोषित किया गया। रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज फिल्म सिंघम अगेन थी, जो 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में ₹372.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, उनकी प्रमुख अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 है, जिसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हुई। फिल्म के 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी ने गोलमाल, सिंघम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NZ vs ENG Test | Rachin Ravindra Fifty, Lead England by 204 Runs

NZ vs ENG Test | Rachin Ravindra Fifty, Lead England by 204 Runs

नॉटिंघम13 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेंट ब्रिज में शनिवार को स्टंप्स तक कीवियों ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 354 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 84 रन की बढ़त मिली। कीवियों ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते रचिन रवींद्र। 12 रन पर ओपनर्स आउट, रचिन रवींद्र ने पारी संभाली दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 12 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में टॉम लैथम (4 रन) और पांचवें ओवर में डेवोन कॉन्वे (5 रन) को आउट किया। इसके बाद रचिन रवींद्र ने पहले हेनरी निकोल्स और फिर डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। रवींद्र ने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने द ओवल टेस्ट में 76 रन बनाए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 60 रन और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। आर्चर 7 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं। इंग्लैंड 354 पर ऑलआउट, नाथन स्मिथ को 4 विकेट 223/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम ने आखिरी 8 विकेट 131 रन बनाने में गंवा दिए। जैकब बेथेल (74 रन) और जो रूट (21 रन) पिछले दिन के स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। बेथेल को विल ओरूर्क ने टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। जबकि रूट को नाथन स्मिथ ने LBW किया। ऐसे में हैरी ब्रूक (58 रन) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 300 पार पहुंचाया। इंग्लैंड के सभी विकेट पेसर्स ने लिए। नाथन स्मिथ ने 4 विकेट झटके। जबकि, विल ओरूर्क और जैक फाउलकेस को 3-3 विकेट मिले। ————————————————— नॉटिंघम टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बनाए। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Suryavanshi Debut Possible, Break Sachin Record

Vaibhav Suryavanshi Debut Possible, Break Sachin Record

पटना34 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा T-20 मुकाबला शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन पहले मैच में हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे। आज वैभव के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद है। अगर आज उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वैभव सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी को आज अगर मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी दी गई है। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी थी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। उन्होंने कहा कि ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।’ वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। यह फैसला ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण लिया है, जिसे ICC ने इसे 2019 में लागू किया था। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बन सकते हैं वैभव शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वहीं, सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया हाल ही में वैभव ने भारत A और श्रीलंका A के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय T20 टीम में जगह मिली। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Football World Cup: Portugal Knockout Round

Football World Cup: Portugal Knockout Round

Hindi News Sports Football World Cup: Portugal Knockout Round | Ronaldo Team Advances, Messi Rested 2 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। जबकि, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना का मैच जॉर्डन से हो रहा है। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया है। मियामी स्टेडियम में रविवार को पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-के मैच में कोलंबिया ने इंजरी टाइम पर डेविनसन सांचेज ने हेडर के जरिए गोल दागा, लेकिन उनके ऑफ साइड होने पर रेफरी ने इसे अमान्य कर दिया। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में गोल रहित ड्रॉ खेला है। इसके बावजूद कोलंबिया की टीम ग्रुप के टॉप पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। जबकि पुर्तगाल ने दूसरे और कांगो डीआर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। कोलंबिया एक जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। जबकि, पुर्तगाल का मुकाबला 3 जुलाई को क्रोएशिया से होगा। मैच-71: कोलंबिया Vs पुर्तगाल दोनों गोलकीपर मैच के हीरो पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार 6 बचाव किए। उन्हें सुपीरियर प्लेयर चुना गया। मैच के पहले ही मिनट में लुइस डियाज के डिफ्लेक्टेड शॉट पर जॉन कॉर्डोबा का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। फिर कॉर्डोबा ने ब्रूनो फर्नांडीस को पछाड़ते हुए एक और मौका बनाया, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव किया। कोलंबिया के लगातार हमलों के बाद पुर्तगाल ने भी जवाबी आक्रमण किए। जोआओ कैंसिलो के पास पर ब्रूनो फर्नांडीस ने जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने शानदार सेव कर दिया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स का वॉली शॉट भी लक्ष्य से ऊपर निकल गया। पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने छह बेहतरीन सेव करते हुए टीम को गोल खाने से बचाया। दोनों टीमों ने मिलकर गोल पर 36 प्रयास किए, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। डियोगो कोस्टा को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच-72: कांगो डीआर Vs उज्बेकिस्तान कांगो पहली बार नॉकआउट में, उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया योआने विसा ने मैच में डबल गोल किए। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली। अटलांटा स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में गोलकीपर के ऊपर से लॉब शॉट खेलकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अब्दुकोदिर खुसानोव ने योआने विसा को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनल्टी दी। विसा ने खुद पेनल्टी लेकर गोल स्कोर 1-1 किया। 78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर डिफ्लेक्शन मिलने के बाद फिस्टन मायेले ने कांगो को 2-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में योआने विसा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर 3-1 की जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड ग्रुप एल के टॉप पर रहा, क्रोएशिया-धना भी नॉकआउट में 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल के टॉप पर रहकर नॉकआउट में प्रवेश किया। जबकि, क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में जगह बनाई। घना तीसरे स्थान पर रहकर भी इस राउंड में पहुंच गया। वहीं, पनामा लगातार तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रविवार के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पनामा को 2-0 से हराया। इस मैच में जूड बेलिंघम ने 62वें और कप्तान हैरी केन ने 67वें मिनट में गोल किए। केन (11वां गोल) वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 2018 की रनरअप क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराया। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत आज रात से, पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Football World Cup: Portugal Knockout Round

Football World Cup: Portugal Knockout Round

Hindi News Sports Football World Cup: Portugal Knockout Round | Ronaldo Team Advances, Messi Rested 51 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। जबकि, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना का मैच जॉर्डन से हो रहा है। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया है। मियामी स्टेडियम में रविवार को पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-के मैच में कोलंबिया ने इंजरी टाइम पर डेविनसन सांचेज ने हेडर के जरिए गोल दागा, लेकिन उनके ऑफ साइड होने पर रेफरी ने इसे अमान्य कर दिया। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में गोल रहित ड्रॉ खेला है। इसके बावजूद कोलंबिया की टीम ग्रुप के टॉप पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। जबकि पुर्तगाल ने दूसरे और कांगो डीआर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। कोलंबिया एक जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। जबकि, पुर्तगाल का मुकाबला 3 जुलाई को क्रोएशिया से होगा। मैच-71: कोलंबिया Vs पुर्तगाल दोनों गोलकीपर मैच के हीरो पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार 6 बचाव किए। उन्हें सुपीरियर प्लेयर चुना गया। मैच के पहले ही मिनट में लुइस डियाज के डिफ्लेक्टेड शॉट पर जॉन कॉर्डोबा का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। फिर कॉर्डोबा ने ब्रूनो फर्नांडीस को पछाड़ते हुए एक और मौका बनाया, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव किया। कोलंबिया के लगातार हमलों के बाद पुर्तगाल ने भी जवाबी आक्रमण किए। जोआओ कैंसिलो के पास पर ब्रूनो फर्नांडीस ने जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने शानदार सेव कर दिया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स का वॉली शॉट भी लक्ष्य से ऊपर निकल गया। पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने छह बेहतरीन सेव करते हुए टीम को गोल खाने से बचाया। दोनों टीमों ने मिलकर गोल पर 36 प्रयास किए, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। डियोगो कोस्टा को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच-72: कांगो डीआर Vs उज्बेकिस्तान कांगो पहली बार नॉकआउट में, उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया योआने विसा ने मैच में डबल गोल किए। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली। अटलांटा स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में गोलकीपर के ऊपर से लॉब शॉट खेलकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अब्दुकोदिर खुसानोव ने योआने विसा को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनल्टी दी। विसा ने खुद पेनल्टी लेकर गोल स्कोर 1-1 किया। 78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर डिफ्लेक्शन मिलने के बाद फिस्टन मायेले ने कांगो को 2-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में योआने विसा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर 3-1 की जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड ग्रुप एल के टॉप पर रहा, क्रोएशिया-धना भी नॉकआउट में 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल के टॉप पर रहकर नॉकआउट में प्रवेश किया। जबकि, क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में जगह बनाई। घना तीसरे स्थान पर रहकर भी इस राउंड में पहुंच गया। वहीं, पनामा लगातार तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रविवार के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पनामा को 2-0 से हराया। इस मैच में जूड बेलिंघम ने 62वें और कप्तान हैरी केन ने 67वें मिनट में गोल किए। केन (11वां गोल) वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 2018 की रनरअप क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराया। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत आज रात से, पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया:ईरान का कुवैत-बहरीन पर अटैक; होर्मुज में एक और जहाज पर हमला

अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया:ईरान का कुवैत-बहरीन पर अटैक; होर्मुज में एक और जहाज पर हमला

अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। CENTCOM ने बताया कि यह हमले होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी ठिकानों पर किए गए। यह कार्रवाई ‘एम/टी किकु’ नाम के तेल टैंकर पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई है। रॉयटर्स के मुताबिक होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। जहाज को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह आगे बढ़ रहा है। अमेरिका ने ईरान पर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। यह कार्रवाई अमेरिका की ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हालिया सैन्य कार्रवाई के जवाब में की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले का यह वीडियो जारी किया… पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले: अमेरिका ने शुक्रवार को करीब एक घंटे तक ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स पर हवाई हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम तोड़ा था, इसलिए यह कार्रवाई की गई। 2. ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि उसने अमेरिकी हमलों के जवाब में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, किन ठिकानों पर हमला हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी गई। 3. होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर हमला: ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। जहाज के कंट्रोल रूम को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और तेल रिसाव की सूचना नहीं है। 4. खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां: ईरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए उनके पार्थिव शरीर को सड़क के बजाय हेलिकॉप्टर या सैन्य विमान से ले जाने पर विचार किया जा रहा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Karnataka Police 1600 Bharti | Punjab Education 829 Vacancy

Karnataka Police 1600 Bharti | Punjab Education 829 Vacancy

Hindi News Career Karnataka Police 1600 Bharti | Punjab Education 829 Vacancy | 3492 Top Jobs 2026 2 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशालय और रेलवे सहित कई विभागों में 3492 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी: RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 से 18 जुलाई तक 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम 0:22Play video Play video अजमेर कॉपी लिंक शेयर FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया: वेनेजुएला में भूकंप के चलते राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित; 26 जून के करेंट अफेयर्स 1:23Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Re NEET UG 2026 की आंसर की जारी: ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड, 15 जुलाई से पहले आ सकता है रिजल्ट जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दिशा पाटनी और डायरेक्टर अहमद खान ने दैनिक भास्कर के रैपिड फायर राउंड में मस्ती की। कलाकारों ने ‘जंगल सेगमेंट’ खेला, जिसमें जानवरों के नाम के आधार पर एक-दूसरे की खूबियां बताईं। किसी को लायन, किसी को फॉक्स और किसी को ईगल बताया गया। अक्षय ने दिशा की खिंचाई की। अरशद ने परेश रावल और फिरोज नाडियाडवाला को अलग-अलग जानवरों से जोड़ा। सुनील शेट्टी के मजेदार जवाबों ने माहौल हल्का बनाए रखा। सभी ने फिल्म से जुड़ी इमोशनल यादें भी साझा कीं। वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लायन और टाइगर पर दिलचस्प जवाब सबसे पहले ‘लायन’ का नाम आया, जिसे ताकत, नेतृत्व और दबदबे से जोड़ा गया। सुनील शेट्टी ने डायरेक्टर अहमद खान का नाम लेते हुए मजाक में कहा कि इनके बिना फिल्म नहीं बनती। ‘टाइगर’ पर अक्षय कुमार ने दिशा पाटनी का नाम लिया, जबकि अरशद वारसी ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को टाइगर बताया। फॉक्स के सवाल पर सामने आया परेश रावल का नाम ‘फॉक्स’ यानी चालाक और तेज दिमाग वाले जानवर पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने परेश रावल का नाम लिया। बाकी कलाकारों ने भी रिएक्शन दिए। एलिफेंट और हॉर्स पर हुई हंसी-मजाक वाली बातचीत ‘एलिफेंट’ को भरोसेमंद, लंबी याददाश्त और मजबूत व्यक्तित्व से जोड़ा गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने अरशद वारसी की तरफ इशारा करते हुए मजाक में कहा कि अगर सिर्फ शरीर देखकर फैसला किया जाए तो यह बॉडी शेमिंग हो जाएगी। वहीं अरशद ने साफ किया कि उन्होंने एलिफेंट को उसकी मेमोरी और भरोसेमंद स्वभाव से जोड़ा है। ‘हॉर्स’ पर अरशद वारसी ने अक्षय कुमार को घोड़े की तरह मेहनती बताया। अक्षय ने मजाक में कहा कि शायद इसी वजह से किसी का इंट्रोडक्शन घोड़े पर कराया गया था। पिकॉक, वुल्फ और ईगल के लिए किसका नाम लिया गया ‘पिकॉक’ यानी मोर की बारी आने पर ग्लैमर और प्रेजेंस की बात हुई। इस पर अरशद वारसी ने जैकलीन और दिशा पाटनी का नाम लिया। ‘वुल्फ’ के लिए टीम लीडर क्वालिटी चुनी गई। सुनील शेट्टी ने फिरोज नाडियाडवाला का नाम लिया। ‘ईगल’ को लॉन्ग विजन से जोड़ा गया और अक्षय कुमार ने भी फिरोज नाडियाडवाला को फिट बताया। 20 साल बाद क्या याद रहेगा? कलाकारों ने दिए इमोशनल जवाब आखिर में पूछा गया कि 10–20 साल बाद वे इस फिल्म और टीम को याद करेंगे तो सबसे बड़ा हासिल और इमोशनल याद क्या होगी। इस पर सुनील शेट्टी ने मजाक करते हुए कहा, “क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे?” बाकी कलाकारों ने रिएक्ट किया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह बात वह सिर्फ अपने लिए कह रहे हैं। अक्षय कुमार ने दिशा पाटनी की खिंचाई करते हुए कहा कि दिशा 20 साल बाद अपनी उम्र का हिसाब लगाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात सभी के साथ काम करना रही। ‘कभी लगा ही नहीं कि काम पर जा रहा हूं’-अरशद वारसी दिशा पाटनी ने कहा कि सभी के साथ समय बिताना और साथ बैठकर खाना खाना उनकी सबसे प्यारी याद रहेगी। वहीं अरशद वारसी ने कहा कि वे सभी को बहुत मिस करेंगे। सेट पर इतने मजेदार लोग थे कि कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वे काम पर जा रहे हैं। उन्होंने अहमद खान की तारीफ की और कहा कि उनका टेंपरामेंट कमाल का है और वह इस अनुभव को मिस करेंगे। ____________________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों डायरेक्टर अहमद खान और अभिनेता आफताब शिवदासानी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान फिल्म का सेट सिर्फ काम की जगह नहीं रहा, बल्कि ऐसा स्पेस बन गया जहां कलाकारों ने साथ समय बिताया, पुरानी केमिस्ट्री दोबारा जी और कई नई यादें बनाई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दिशा बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा:अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग कभी काम नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त लगा ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔