Doctors Long Shifts Pain | FAIMA Report 2026

14 मिनट पहले कॉपी लिंक हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंडिया मेडिकल एसोसिएशन का एक ऐसा सर्वे सामाने आया है जो डॉक्टरों की लंबी शिफ्ट और काम के बीच डॉक्टर्स के दर्द को बयां करता है। 1,260 रेजिडेंट डॉक्टरों के ऑनलाइन सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,260 रेजिडेंट डॉक्टरों ने इस गुमनाम ऑनलाइन सर्वे में भाग लिया। सर्वे के नतीजे चिंताजनक रहे। लगभग 87.5% प्रतिभागियों ने माना कि उन्हें अक्सर या कभी-कभी बर्नआउट के लक्षण महसूस होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई युवा डॉक्टरों को 24 से 36 घंटे तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है। इस दौरान उन्हें ठीक से बैठकर खाना खाने या थोड़ी देर आराम करने का भी मौका नहीं मिलता। नींद पूरी न होने और लगातार काम करने का सीधा असर उनके शरीर और दिमागी हालत पर पड़ रहा है। FAIMA ने अपने बयान में खुले तौर पर कहा है कि काम का यह जानलेवा बोझ अब डॉक्टरों के लिए एक भयानक हकीकत बन चुका है, जिसे सिस्टम नजरअंदाज कर रहा है। This survey was conducted by #FAIMA among resident doctors across India as part of the FAIMA Resident Mental Health Survey (RMS) 2.0, following the successful FAIMA RMS 1.0, which saw participation from nearly 2,000 resident doctors.A total of 1,260 resident doctors… pic.twitter.com/53VxGnRQs2— FAIMA Doctors Association (@FAIMA_INDIA_) June 27, 2026 मेडिकल स्टूडेंट की परेशानी भी कम नहीं ये परेशानी सिर्फ अस्पतालों तक ही सीमित नहीं है। जो छात्र डॉक्टर बनने का सपना लिए कोचिंग सेंटरों में जा रहे हैं, उनकी हालत भी कुछ कम खराब नहीं है। मेडिकल की तैयारी कराने वाले कई बड़े कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ₹6,195 examination fee. 7–8 hours inside the exam centre. Zero ventilation. Non-functional AC in 40°C heat.FMGE candidates at Noida Sector 62 and at multiple centers reportedly had to endure suffocating conditions, with some students feeling dizzy and fainting during the exam.… pic.twitter.com/5znSw5uUxx— FAIMA Doctors Association (@FAIMA_INDIA_) June 28, 2026 रिपोर्ट ने इस बात पर जोर दिया है कि कई कोचिंग सेंटर तंग बेसमेंट में चल रहे हैं, जहां न तो आग लगने पर बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता है और न ही हवा आने-जाने का सही इंतजाम। लाखों रुपये की भारी-भरकम फीस वसूलने के बावजूद छात्रों को ऐसी खतरनाक और घुटन भरी जगहों पर घंटों बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। संगठन ने शिक्षा मंत्रालय से सख्त अपील की है कि वे तुरंत इस मामले में दखल दें और छात्रों की जिंदगी से हो रहे इस खिलवाड़ को रोकें। FMG काउंसलिंग ने बढ़ाया तनाव रेजीडेंट डॉक्टरों और छात्रों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। सिस्टम की लेटलतीफी उनका करियर और दिमागी सुकून दोनों खराब कर रही है। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) की इंटर्नशिप में होने वाली देरी पूरे हेल्थकेयर सिस्टम पर बुरा असर डाल रही है। समय पर ट्रेनिंग न मिलने से युवा डॉक्टरों का भविष्य अधर में लटक जाता है। सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग में हो रही बेवजह की देरी ने युवा डॉक्टरों के बीच मानसिक तनाव काफी बढ़ा दिया है। अनिश्चितता, नींद की कमी और काम का भारी बोझ डॉक्टरों के वर्क-लाइफ बैलेंस को पूरी तरह से तबाह कर चुका है, जिससे उनमें डिप्रेशन और एंग्जाइटी तेजी से बढ़ रही है। प्रशासनिक काम को बढ़ता बोझ सर्वे में हिस्सा लेने वाले डॉक्टरों ने अस्पतालों में स्टाफ की भारी किल्लत भी बताई। जरूरत के हिसाब से डॉक्टर और नर्स मौजूद न होने की वजह से मौजूद रेजीडेंट डॉक्टरों पर काम का बोझ दोगुना-तिगुना हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि इन डॉक्टरों को सिर्फ मरीजों का इलाज ही नहीं करना होता, बल्कि कई ऐसे प्रशासनिक काम भी करने पड़ते हैं जिनका इलाज से कोई सीधा लेना-देना नहीं होता। सिर्फ डॉक्टर नहीं, मरीज भी हैं खतरे में इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस सब में डॉक्टर सिर्फ अपनी सेहत नहीं खोता, बल्कि इससे मरीजों की सुरक्षा भी दांव पर लग जाती है। अगर लगातार कई घंटों से जाग रहा डॉक्टर इलाज कर रहा है, तो गलती की आशंका बढ़ सकती है। संगठन का मानना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किए गए तो इसका सीधा असर देश की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ सकता है। ये खबर भी पढ़ें महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
दुबई के अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीन:बर्थडे मनाने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गई थीं, गंभीर इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी तबीयत

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि जैस्मिन को एक गंभीर इन्फेक्शन हुआ है और वे अभी डॉक्टरों की देखरेख में रिकवर कर रही हैं। अली ने प्रशंसकों से जैस्मिन के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। बर्थडे मनाने गए थे, अस्पताल पहुंच गए अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के कमरे से कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे अस्पताल के बेड पर आराम कर रही जैस्मिन को गले लगाते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में जैस्मिन व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। अली ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जैस्मिन अस्पताल के कमरे के अंदर ही अपना बर्थडे केक काट रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अली ने एक भावुक नोट लिखकर जैस्मिन के बीमार होने की जानकारी दी। बोले- दर्द में देखना सबसे मुश्किल काम अली गोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन जिंदगी की कुछ और ही प्लानिंग थी। जन्मदिन की अच्छी यादें बनाने के बजाय हम इस समय अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें इस तरह दर्द में देखना इस पूरी ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। अली ने आगे लिखा कि वे जैस्मिन को फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए किसी भी तरह का सेलिब्रेशन छोड़ने को तैयार हैं। अली ने कहा- गंभीर इन्फेक्शन से जूझ रही हैं जैस्मिन लगातार आ रहे फोन और मैसेज के बाद अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मैसेज और कॉल करने के लिए सभी का शुक्रिया। जैस्मिन अचानक बहुत बीमार हो गईं और गंभीर इन्फेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। पिछले कुछ दिन हमारे लिए बहुत मुश्किल और भावुक रहे हैं। अली ने माफी मांगते हुए कहा कि वे अभी किसी का फोन नहीं उठा पा रहे हैं, क्योंकि उनका पूरा ध्यान जैस्मिन की देखभाल पर है। अर्जेंटीना में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार अर्जेंटीना में रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट पर मिले थे। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। इसके बाद साल 2020 में जब दोनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में शामिल हुए, तब उनका यह रिश्ता प्यार में बदला। इस शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और तब से वे लगातार साथ हैं।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी:रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोमवार को अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचीं हैं। वे एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से जयपुर हवाई अड्डे पर उतरीं। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उर्वशी ने ब्लैक मास्क पहन रखा था, लेकिन जैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनसे मास्क हटाकर तस्वीरें खिंचवाने का आग्रह किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए मास्क हटाया और कैमरों के सामने पोज दिए। मीडिया से बातचीत में उर्वशी ने कहा कि जयपुर से उनका हमेशा खास लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि वे यहां एक निजी शादी समारोह में शामिल होने आई हैं और परिवार के साथ इस खूबसूरत शहर में समय बिताना उनके लिए हमेशा यादगार रहता है। एयरपोर्ट से वे सीधे शहर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस के लिए रवाना हुईं, जहां वे विवाह समारोह में शामिल होंगी। पहले भी कई बार जयपुर आ चुकी हैं उर्वशी उर्वशी इससे पहले भी कई बार जयपुर आ चुकी हैं। फिल्म प्रमोशन, फैशन शो, अवॉर्ड समारोह और निजी आयोजनों के सिलसिले में उनकी शहर में नियमित मौजूदगी रही है। इस बार वे पारिवारिक माहौल में आयोजित एक शादी समारोह का हिस्सा बनने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों और यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर उर्वशी रौतेला का नाम बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार होता है। उन्होंने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘सिंह साब द ग्रेट’ से की थी। इसके बाद ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’, ‘वर्जिन भानुप्रिया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा वे कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो और डांस नंबरों में भी नजर आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उर्वशी के करोड़ों फॉलोअर्स उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। अपने फैशन सेंस, ग्लैमरस लुक और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में मौजूदगी को लेकर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बजाज ऑटो ने भारत में अपनी पल्सर N125 बाइक को बंद कर दिया है। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई यह बाइक भारतीय बाजार में दो साल भी पूरे नहीं कर पाई। कंपनी ने देश के डीलर्स को इसकी सप्लाई बंद कर दी है। कम बिक्री के कारण कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटाने का फैसला किया। बजाज ऑटो का इतिहास रहा है कि जो बाइक्स पर्याप्त संख्या में नहीं बिकती हैं, उन्हें कंपनी बंद कर देती है। पल्सर N125 इसका नया उदाहरण है। हालांकि, बाइक अभी भी बजाज की भारतीय वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई थी बाइक पल्सर N125 सिर्फ एक नया वेरिएंट नहीं थी, बल्कि इसे पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को किसी अन्य पल्सर बाइक के साथ शेयर नहीं किया गया था। इसमें एक नया इंजन और बिल्कुल नया चेसिस दिया गया था, जिसने बाइक के कर्ब वेट (वजन) को महज 125 किलोग्राम तक रखने में मदद की थी। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एकदम नई स्टाइलिंग की शुरुआत की थी, जो बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स से काफी अलग थी। अजीब लुक और डिजाइन पसंद नहीं आया इस बाइक का पतला और फैला हुआ लुक भारतीय ग्राहकों को पसंद नहीं आया। इसके मुकाबले बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स जैसे हीरो एक्सट्रीम 125R और होंडा CB125 हॉरनेट काफी लोकप्रिय हैं। ये बाइक्स अपनी वास्तविक क्षमता से ज्यादा बड़ी और स्पोर्टी दिखती हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। TFT डिस्प्ले और ABS जैसे फीचर्स की थी कमी पल्सर N125 में लिमिटेड फीचर्स होना भी इसके बंद होने की एक बड़ी वजह बना। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स मौजूद नहीं थे, जो इसके कॉम्पिटिटर्स में मिलते हैं। उदाहरण के लिए, इस बाइक में ग्राहकों को TFT डिस्प्ले और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा नहीं मिलती थी। विदेशी बाजारों में बिकती रहेगी बाइक भारत में बंद होने के बावजूद पल्सर N125 का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कंपनी इस बाइक को कई विदेशी बाजारों में बेचना जारी रखेगी। इनमें नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। हालांकि, बदले हुए लुक और ज्यादा फीचर्स के साथ यह बाइक या इसका प्लेटफॉर्म भविष्य में भारत में वापसी करेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। क्या होता है TFT डिस्प्ले और ABS? TFT डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन स्क्रीन की तरह एक हाई-रेजोल्यूशन और कलरफुल डिस्प्ले होता है, जो बाइक की स्पीड, ट्रिप मीटर और अन्य जरूरी जानकारियों को साफ और आधुनिक तरीके से दिखाता है। ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम): यह एक सुरक्षा फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को लॉक होने से रोकता है। इससे तेज रफ्तार में भी बाइक फिसलती नहीं है और राइडर का कंट्रोल बना रहता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक बजाज ऑटो ने भारत में अपनी पल्सर N125 बाइक को बंद कर दिया है। अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई यह बाइक भारतीय बाजार में दो साल भी पूरे नहीं कर पाई। कंपनी ने देश के डीलर्स को इसकी सप्लाई बंद कर दी है। कम बिक्री के कारण कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटाने का फैसला किया। बजाज ऑटो का इतिहास रहा है कि जो बाइक्स पर्याप्त संख्या में नहीं बिकती हैं, उन्हें कंपनी बंद कर देती है। पल्सर N125 इसका नया उदाहरण है। हालांकि, बाइक अभी भी बजाज की भारतीय वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई थी बाइक पल्सर N125 सिर्फ एक नया वेरिएंट नहीं थी, बल्कि इसे पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को किसी अन्य पल्सर बाइक के साथ शेयर नहीं किया गया था। इसमें एक नया इंजन और बिल्कुल नया चेसिस दिया गया था, जिसने बाइक के कर्ब वेट (वजन) को महज 125 किलोग्राम तक रखने में मदद की थी। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एकदम नई स्टाइलिंग की शुरुआत की थी, जो बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स से काफी अलग थी। अजीब लुक और डिजाइन पसंद नहीं आया इस बाइक का पतला और फैला हुआ लुक भारतीय ग्राहकों को पसंद नहीं आया। इसके मुकाबले बाजार में मौजूद दूसरी बाइक्स जैसे हीरो एक्सट्रीम 125R और होंडा CB125 हॉरनेट काफी लोकप्रिय हैं। ये बाइक्स अपनी वास्तविक क्षमता से ज्यादा बड़ी और स्पोर्टी दिखती हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। TFT डिस्प्ले और ABS जैसे फीचर्स की थी कमी पल्सर N125 में लिमिटेड फीचर्स होना भी इसके बंद होने की एक बड़ी वजह बना। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स मौजूद नहीं थे, जो इसके कॉम्पिटिटर्स में मिलते हैं। उदाहरण के लिए, इस बाइक में ग्राहकों को TFT डिस्प्ले और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की सुविधा नहीं मिलती थी। विदेशी बाजारों में बिकती रहेगी बाइक भारत में बंद होने के बावजूद पल्सर N125 का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कंपनी इस बाइक को कई विदेशी बाजारों में बेचना जारी रखेगी। इनमें नेपाल, पेरू, कोलंबिया और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। हालांकि, बदले हुए लुक और ज्यादा फीचर्स के साथ यह बाइक या इसका प्लेटफॉर्म भविष्य में भारत में वापसी करेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। क्या होता है TFT डिस्प्ले और ABS? TFT डिस्प्ले: यह स्मार्टफोन स्क्रीन की तरह एक हाई-रेजोल्यूशन और कलरफुल डिस्प्ले होता है, जो बाइक की स्पीड, ट्रिप मीटर और अन्य जरूरी जानकारियों को साफ और आधुनिक तरीके से दिखाता है। ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम): यह एक सुरक्षा फीचर है जो अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को लॉक होने से रोकता है। इससे तेज रफ्तार में भी बाइक फिसलती नहीं है और राइडर का कंट्रोल बना रहता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
The meaning of luxury is changing; companies are selling memories and status.

Hindi News Business The Meaning Of Luxury Is Changing; Companies Are Selling Memories And Status. न्यूयॉर्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक एलवीएमएच और होटल चेन एकॉर का संयुक्त वेंचर ओरिएंट समुद्र में दो आलीशान यॉट उतार रहा है। फ्रांस, इटली के तटीय इलाकों की चार दिन की यात्रा का शुरुआती किराया 25,000 यूरो है। एआई बूम से नए बिलियनेयर पैदा हो रहे हैं। इनके लिए लग्जरी के मायने बदल गए हैं। ये महंगी घड़ियां, आर्टवर्क जैसी चीजों से ऊब चुके हैं। इसकी जगह नए अनुभवों की इंडस्ट्री ले रही हैं। तमाम लग्जरी कंपनियां समझ चुकी हैं कि अब मुनाफा सामान बेचने में नहीं, बल्कि यादें, अनुभव और ‘स्टेटस’ बेचने में है। इस ट्रेंड को भांपते हुए एलवीएमएच और होटल चेन एकॉर का संयुक्त वेंचर ओरिएंट समुद्र में दो आलीशान यॉट उतार रहा है। फ्रांस, इटली के तटीय इलाकों की चार दिन की यात्रा का शुरुआती किराया 25,000 यूरो है। वीआईपी बैज और सोशल रैंकिंग से स्टेटस दिखाना बना स्टेटस सिंबल सोच – अकूत दौलत पर सिर्फ विशिष्ट पहचान की चाह बेहद अमीर लोगों के पास सात घर, 12 कारें और 17 घड़ियां होने के बाद भी एक खास बकेट लिस्ट बची होती है। एकॉर के सीईओ सेबेस्टियन बाजिन के मुताबिक इस स्तर पर पैसे का पारंपरिक मतलब खत्म हो जाता है। तब समाज में सिर्फ अपनी विशिष्ट पहचान बनाना ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रदर्शन – मोनाको रेस जैसे आयोजनों में रसूख का शो यह लग्जरी यॉट मुख्य रूप से कान फिल्म फेस्टिवल और मोनाको ग्रां प्री जैसे बड़े वैश्विक आयोजनों को केंद्र बनाएगा। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार इन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में ग्राहकों को मिलने वाले विशेष वीआईपी बैज ही समाज में उनकी सोशल रैंकिंग और स्टेटस तय करते हैं। पैसा हो तो ऐसा, जब अरबपतियों के लिए रात में खुलते हैं ‘वैटिकन एंड लौवर’ जैसे म्यूजियम, राजा-रानी संग महल में करते हैं निजी डिनर अरबपति ग्राहकों के लिए रात के समय सबसे बड़े म्यूजियम जैसे लौवर या वैटिकन खोले जाते हैं। वे आर्ट एक्सपर्ट के साथ इतिहास देखते हैं। यूरोप के कई ऐतिहासिक महल इन अरबपतियों के लिए खुलते हैं, जहां वे किसी देश के राजा या रानी के साथ प्राइवेट डिनर खरीदते हैं। कंपनियां पूरा आइलैंड जैसे कैरिबियन द्वीप का बुक करती हैं। पूरा स्टाफ, शेफ, सबमरीन, सुरक्षा तंत्र एक परिवार के लिए काम करता है। हफ्ते का खर्च 30 करोड़ रुपए तक होता है। अंटार्कटिका या अलास्का जैसे दुर्गम इलाकों में प्राइवेट सुपरयाॉट चार्टर से यात्रा। साथ में हेलीकॉप्टर, आइस-ब्रेकर शिप्स और वैज्ञानिकों की एक टीम होती है जो केवल उस परिवार को गाइड करती है। ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी, टिकट से पार्किंग तक, एक ग्राहक से बढ़ी कमाई ग्लोबल एक्सपीरियंस इकोनॉमी अभी करीब 1 ट्रिलियन डॉलर ( 94 लाख करोड़) की है। एक ही विजिटर से टिकट, खाना, ड्रिंक्स, मर्चेंडाइज, तस्वीरें और पार्किंग के जरिए कई गुना कमाई होती है। ब्रिटेन के ‘लैपलैंडयूके’ को ही ले लीजिए। हर साल दिसंबर में इनके 1.6 लाख टिकट कुछ ही घंटों में बिक जाते हैं। 1.3 लाख/व्यक्ति के हिसाब से कंपनी हर सीजन में टिकटों से 188 करोड़ कमाती है। वे क्यों सफल हैं? क्योंकि ये इवेंट नहीं, बल्कि ‘थिएटर प्रोडक्शन’ करते हैं। वहां कलाकार हमेशा अपने कैरेक्टर में रहते हैं, सेट करीब से देखने पर भी असली लगते हैं, और भीड़ को कड़ाई से कंट्रोल किया जाता है। इस खेल में मुकाबला बड़े-छोटे ब्रांड्स के बीच नहीं, बल्कि उन कंपनियों के बीच है, जो सोचती हैं कि वे सिर्फ ‘वादे के बिजनेस’ में हैं और डिलीवरी पर खरा उतरना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
CBSE Revaluation Physics Marks Allegation

8 मिनट पहले कॉपी लिंक रविवार को CBSE बोर्ड और स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्तव के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर 12वीं क्लास के री-वैल्यूएशन रिजल्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में CBSE ने 13% स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया है। इस रिजल्ट में स्टूडेंट वेदांत ने आरोप लगाया है कि फिजिक्स सब्जेक्ट में उनके कोई भी नंबर नहीं बढ़े हैं। वेदांत CBSE के OSM सिस्टम की खामी को सोशल मीडिया के जरिए बताने वाले पहले स्टूडेंट थे। CBSE ने आसंर कॉपी में उनकी फिजिक्स की गलत कॉपी अपलोड की थी, बाद में गलती मानकर उसे ठीक किया था। CBSE ने सफाई दी नंबर बढ़ाए गए हैं वेदांत के आरोप के बाद CBSE ने उनके आरोप को खारिज किया और अपने क्लेरिफिकेशन में कहा कि ये आरोप सरासर झूठ’ है। उनके दावों में फेक्चुअली कोई सच्चाई नहीं है। CBSE- वेदांत के कुल 11 नंबर बढ़े CBSE ने कहा- री-इवैल्युएशन प्रोसेस के बाद वेदांत के कुल 11 नंबर बढ़े हैं। बोर्ड के मुताबिक, वेदांत के मैथ्स में 46 से 47, कंप्यूटर साइंस में 61 से 62 और मुख्य विवाद वाले विषय फिजिक्स में 35 से बढ़कर सीधे 44 नंबर (9 नंबर) मिले हैं। CBSE बोर्ड ने 99.7% री-इवैल्युएशन का रिजल्ट जारी किया है। वेदांत- मेरा कोई नंबर नहीं बढ़ाया गया वेदांत ने CBSE की इस सफाई के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर CBSE के दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया है। वेदांत ने कहा कि जिन 9 नंबर के बढ़ने की बात CBSE बोर्ड कर रहा है, वे री-वैल्यूएशन प्रोसेस से नहीं बढ़े हैं बल्कि मेरे एक्चुअल (असली) मार्क्स हैं। उनका दावा है कि उनकी असली आंसर शीट में भी उनके 44 नंबर है। How is this a blatant lie ,the 9 marks increase in physics does not happen after the opening of re-evaluation portal and if the answer sheet of physics was not mine how the marks given on that answer sheet were my marks https://t.co/qM0b2QeYH9— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) June 28, 2026 वेदांत की फिजिक्स की गलत आंसर शीट अपलोड हुई थी मई 2026 में CBSE ने माना था कि 12वीं के स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्तव के पोर्टल पर तकनीकी खराबी के कारण किसी दूसरे स्टूडेंट की फिजिक्स की आंसर-शीट अपलोड हो गई थी। बोर्ड ने गलती सुधारते हुए उन्हें उनकी असली कॉपी उपलब्ध कराई थी। वेदांत के इस दावे ने इंटरनेट पर डिजिटल असेसमेंट सिस्टम को लेकर एक नई बहस छेड़ी तो और OSM सिस्टम पर सवाल उठे थे। CBSE ने सफाई दी- री-वैल्यूएशन में नहीं हुई देरी इसके साथ ही CBSE बोर्ड ने अपने क्लेरिफिकेशन में री-वैल्यूएशन को समय पर पूरा करने की बात भी कही। बोर्ड ने ये भी साफ कहा कि री-वैल्यूएशन रिजल्ट में कोई देरी नहीं हुई है। 2025 में री-वैल्यूएशन रिजल्ट प्रोसेस 27 जून को शुरू होकर 11 जुलाई को खत्म हुई थी। 21 जून को CBSE ने 12वीं क्लास के वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन रिजल्ट को जारी करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। —————- ये खबर भी पढ़ें.. देश की पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी लॉन्च:स्वदेशी सैटेलाइट बेस्ड नेविगेशन तकनीक से पहली सफल लैंडिंग; 29 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
इंपैक्ट फीचर:निवेश की सही समझ से ही सुरक्षित होगा भविष्य; दैनिक भास्कर व आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड का कार्यक्रम आयोजित

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एवं दैनिक भास्कर ने शनिवार को शहर के होटल में “शिक्षित निवेशक, विकसित भारत एवं सुरक्षित भविष्य” विषय पर निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की बेहतर समझ देना तथा उन्हें सोच-समझकर निवेश करने के लिए जागरूक बनाना था। मुख्य वक्ता कंपनी के इंवेस्टमेंट एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन डेवलपमेंट के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद अमीर सुलेमान ने बचत और निवेश के मूल सिद्धांत, कम उम्र से निवेश शुरू करने के लाभ तथा लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की ताकत पर विस्तार से चर्चा की। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प उन्होंने कहा कि अनुशासित और योजनाबद्ध खर्च अपनाकर व्यक्ति अपनी आर्थिक सुरक्षा से समझौता किए बिना बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट, मेडिकल और लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बचत और निवेश के अंतर, जीवन के लक्ष्यों के अनुरूप बजट तैयार करने, लक्ष्य आधारित निवेश, मजबूत पोर्टफोलियो निर्माण तथा एसेट एलोकेशन की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता बढ़ाना जरूरी कार्यक्रम के दौरान पैनल चर्चा में उद्योग विशेषज्ञ आयुषीव्रत मुखर्जी, रविकांत घोष और आशीष कुमार ने निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। रविकांत ने कहा कि वित्तीय निर्णयों में आत्मनिर्भरता के लिए वित्तीय साक्षरता बढ़ाना जरूरी है। आयुषीव्रत मुखर्जी ने कहा कि देश की विकास यात्रा में निवेश करना लंबी अवधि में संपत्ति सृजन का बेहतर माध्यम बन सकता है। आशीष कुमार ने कहा कि लक्ष्य आधारित निवेश अपनाने से वित्तीय उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के जोनल हेड अमित कुमार ने किया। जागरूक होना जरूरी, लालच से बचें : कनिष्क कार्यक्रम के दौरान साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने लोगों को निवेश के दौरान साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के साथ सबसे अहम है जागरूक निवेशक बनना, क्योंकि सबसे अधिक लालच के जरिए लोगों को फंसाया जाता है। उन्होंने कहा कि निवेश करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। यदि कोई आपको 15 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देने का भरोसा देता है तो सतर्क हो जाएं। यदि निवेश के दौरान कोई जल्दबाजी या दबाव बनाकर पैसा लगाने के लिए कहता है, तो ठगी होने की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि यदि ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत करें। साइबर थाना के सदस्य एसआई रामकृष्ण ने मोबाइल में सुरक्षित उपयोग और स्पैम/फिशिंग लिंक की पहचान करने के तरीके लोगों को बताए।