पेट्रोकेमिकल्स के इम्पोर्ट पर जीरो कस्टम-ड्यूटी 15 जुलाई तक बढ़ी:सरकार ने 40 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर राहत दी; सप्लाई बनाए रखने के लिए फैसला किया

सरकार ने 30 जून को लगभग 40 जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर जीरो कस्टम ड्यूटी को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह राहत 15 जुलाई तक लागू रहेगी। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में आई रुकावटों के बीच घरेलू उद्योगों को स्थिरता देने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह फुल कस्टम ड्यूटी छूट पहली बार 2 अप्रैल को एक अस्थायी राहत उपाय के रूप में शुरू की गई थी। पहले इसे 30 जून को समाप्त होना था, लेकिन मंगलवार को वित्त मंत्रालय ने इस छूट को 15 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया। प्लास्टिक्स, फार्मा और टेक्सटाइल समेत कई सेक्टर्स को मिलेगा फायदा ड्यूटी माफी का यह फैसला उन उद्योगों को सीधा फायदा पहुंचाएगा जो पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक और इंटरमीडिएट्स पर निर्भर हैं। इनमें प्लास्टिक्स, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल्स, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स शामिल हैं। सरकार के इस कदम से इन डाउनस्ट्रीम सेक्टर्स पर लागत का दबाव कम होगा। वेस्ट एशिया संकट के कारण सप्लाई चेन में आई रुकावट इन 9 प्रमुख प्रोडक्ट्स समेत 40 आइटम्स पर मिलेगी छूट कस्टम ड्यूटी छूट के दायरे में आने वाले प्रमुख पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स में मेथनॉल, एनहाइड्रस अमोनिया, टोल्यूनि, स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड), विनाइल क्लोराइड मोनोमर, पॉलीब्यूटाडीन, स्टाइरीन-ब्यूटाडीन और अनसैचुरेटेड पॉलिएस्टर रेजिन्स शामिल हैं। क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस और फर्टिलाइजर्स के इम्पोर्ट पर चिंता वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री शिपिंग रूटों में आई रुकावटों ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस संकट की वजह से भारत के फर्टिलाइजर्स, क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस के इम्पोर्ट पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि भारत पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और फर्टिलाइजर्स दोनों का एक बहुत बड़ा इम्पोर्टर देश है। क्या होते हैं पेट्रोकेमिकल्स और डाउनस्ट्रीम सेक्टर्स? ये खबर भी पढ़ें… सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स जैसे- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), पोस्ट ऑफिस FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 10वीं तिमाही है, जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की थी। पूरी खबर पढ़ें…
सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा:स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर

सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स जैसे- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), पोस्ट ऑफिस FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 10वीं तिमाही है, जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की थी। पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1% ब्याज दर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा। स्मॉल सेविंग्स स्कीमों पर ब्याज दरें 4% से 8.2% के बीच हैं। सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर फैसला लेने से पहले देश में कैश और महंगाई की स्थिति पर भी नजर रखती है। इनकी समीक्षा हर तीन महीने पर होती है। ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है। इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था। समिति ने सुझाव दिया था कि इन स्कीम की ब्याज दरें समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए। हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स हैं ये स्कीम स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स हैं। इन स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है। सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स से हुए कलेक्शन को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है। क्लासिफिकेशन स्मॉल सेविंग्स इंस्ट्रूमेंट को तीन भागों में बांटा जा सकता है: पोस्टल डिपॉजिट: सेविंग अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट, टाइम डिपॉजिट और मंथली इनकम स्कीम सेविंग सर्टिफिकेट: नेशनल स्मॉल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स: सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)
Bollywood News | Sunil Lahri Ram Mandir Theft; Salman, Saif Taimur, Ajay Devgn

7 मिनट पहले कॉपी लिंक मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ अपने एक डायलॉग की वजह से विवादों में घिर गई है। वहीं, बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। इसके अलावा राम मंदिर में चोरी की घटना पर एक्टर सुनील लहरी ने नाराजगी जताई है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। क्षत्रिय परिषद नाम के संगठन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐतिहासिक विरासत को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का जरिया नहीं बनाना चाहिए। संगठन ने मेकर्स से अपील की है कि राजपूत नाम का इस्तेमाल जातीय और सांप्रदायिक लामबंदी के लिए न किया जाए। 25 जून को रिलीज हुए टीजर में अजय देवगन का एक डायलॉग है, “पठानों से कह दो, चौहान आ गया है।” सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग इसे धार्मिक विभाजन बढ़ाने की कोशिश बता रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर संघर्ष और पैलेट गन के चित्रण को लेकर भी फिल्म की आलोचना हो रही है। पूरी खबर पढ़िए… 2. एक्ट्रेस दिव्या सुरेश से बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़ बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं। दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह नहीं रुका और उनके कार में बैठने तक उनका पीछा करता रहा। पूरी खबर पढ़िए… 3. बेटे तैमूर के नाम पर सैफ अली खान का बयान चर्चा में सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। जर्नलिस्ट बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने बताया कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। सैफ ने कहा कि उन्हें कभी समझ नहीं आया कि इस नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ। उनके मुताबिक, इस नाम का मतलब लोहा होता है। उन्हें और करीना को यह नाम अच्छा लगा, इसलिए उन्होंने इसे चुना। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग इसे एक पुराने तुर्क शासक से जोड़ेंगे। सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के पुराने इंटरव्यू भी वायरल हो रहे हैं और दोनों के बयानों की तुलना की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए… 4.राम मंदिर में चोरी की घटना पर भड़के एक्टर सुनील लहरी रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के मामले पर दुख और गुस्सा जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि सैकड़ों सालों की मेहनत और हजारों बलिदानों के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है, वहां चोरी होना बहुत नीच हरकत है। सुनील लहरी ने सरकार और कानून से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि आने वाली पुश्तें इसे याद रखें। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे दूसरों को सबक मिले और कोई ऐसी हिम्मत न करे। 5.महेश भट्ट ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की तारीफ की डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। वैराइटी इंडिया में लिखे एक नोट में फिल्ममेकर महेश भट्ट ने इम्तियाज अली की तारीफ की है। महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म साबित करती है कि दर्शकों के पास अपनी एक रहस्यमयी समझ होती है। उन्होंने इस फिल्म की तुलना इम्तियाज की पुरानी फिल्म ‘हाईवे’ से की। महेश भट्ट के मुताबिक, बाजार नंबरों की भाषा बोलता है, लेकिन यह फिल्म कमाई के आंकड़ों से परे जाकर इंसानी पहचान और घर लौटने की गहरी चाहत को दिखाती है। 6.सलमान खान की फिल्म ‘SVC63’ में होगा कोरियन एक्शन सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC63’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में वर्ल्ड सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह (मिस्टर ओह) एक्शन सीन्स डायरेक्ट कर रहे हैं। मिस्टर ओह ने इससे पहले ‘धुरंधर’ और ‘किल एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया है। वामसी पैदिपल्ली के निर्देशन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान का एक एंग्री अवतार नजर आएगा। पॉडकास्ट ‘रॉ टॉक्स विद VK’ में प्रोड्यूसर दिल राजू ने इसे अभी बन रहे सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक डिजाइनर प्रीतिशील सिंह लुक तैयार कर रही हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bollywood News | Sunil Lahri Ram Mandir Theft; Salman, Saif Taimur, Ajay Devgn

23 मिनट पहले कॉपी लिंक मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ अपने एक डायलॉग की वजह से विवादों में घिर गई है। वहीं, बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। इसके अलावा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर एक्टर सुनील लहरी ने नाराजगी जताई है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। क्षत्रिय परिषद नाम के संगठन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐतिहासिक विरासत को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का जरिया नहीं बनाना चाहिए। संगठन ने मेकर्स से अपील की है कि राजपूत नाम का इस्तेमाल जातीय और सांप्रदायिक लामबंदी के लिए न किया जाए। 25 जून को रिलीज हुए टीजर में अजय देवगन का एक डायलॉग है, “पठानों से कह दो, चौहान आ गया है।” सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग इसे धार्मिक विभाजन बढ़ाने की कोशिश बता रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर संघर्ष और पैलेट गन के चित्रण को लेकर भी फिल्म की आलोचना हो रही है। पूरी खबर पढ़िए… 2. एक्ट्रेस दिव्या सुरेश से बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़ बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं। दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह नहीं रुका और उनके कार में बैठने तक उनका पीछा करता रहा। पूरी खबर पढ़िए… 3. बेटे तैमूर के नाम पर सैफ अली खान का बयान चर्चा में सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। जर्नलिस्ट बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने बताया कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। सैफ ने कहा कि उन्हें कभी समझ नहीं आया कि इस नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ। उनके मुताबिक, इस नाम का मतलब लोहा होता है। उन्हें और करीना को यह नाम अच्छा लगा, इसलिए उन्होंने इसे चुना। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग इसे एक पुराने तुर्क शासक से जोड़ेंगे। सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के पुराने इंटरव्यू भी वायरल हो रहे हैं और दोनों के बयानों की तुलना की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए… 4.राम मंदिर में चोरी की घटना पर भड़के एक्टर सुनील लहरी रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के मामले पर दुख और गुस्सा जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि सैकड़ों सालों की मेहनत और हजारों बलिदानों के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है, वहां चोरी होना बहुत नीच हरकत है। सुनील लहरी ने सरकार और कानून से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि आने वाली पुश्तें इसे याद रखें। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे दूसरों को सबक मिले और कोई ऐसी हिम्मत न करे। 5.महेश भट्ट ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की तारीफ की डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। वैराइटी इंडिया में लिखे एक नोट में फिल्ममेकर महेश भट्ट ने इम्तियाज अली की तारीफ की है। महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म साबित करती है कि दर्शकों के पास अपनी एक रहस्यमयी समझ होती है। उन्होंने इस फिल्म की तुलना इम्तियाज की पुरानी फिल्म ‘हाईवे’ से की। महेश भट्ट के मुताबिक, बाजार नंबरों की भाषा बोलता है, लेकिन यह फिल्म कमाई के आंकड़ों से परे जाकर इंसानी पहचान और घर लौटने की गहरी चाहत को दिखाती है। 6.सलमान खान की फिल्म ‘SVC63’ में होगा कोरियन एक्शन सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC63’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में वर्ल्ड सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह (मिस्टर ओह) एक्शन सीन्स डायरेक्ट कर रहे हैं। मिस्टर ओह ने इससे पहले ‘धुरंधर’ और ‘किल एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया है। वामसी पैदिपल्ली के निर्देशन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान का एक एंग्री अवतार नजर आएगा। पॉडकास्ट ‘रॉ टॉक्स विद VK’ में प्रोड्यूसर दिल राजू ने इसे अभी बन रहे सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक डिजाइनर प्रीतिशील सिंह लुक तैयार कर रही हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
‘आवारापन 2’ का टीजर जारी:फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी

करीब दो दशक के इंतजार के बाद इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने आखिरकार अपनी पहली झलक के साथ दर्शकों के बीच दस्तक दे दी है। कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रिलीज हुए टीजर ने एक बार फिर दर्शकों को शिवम पंडित की दुनिया में लौटा दिया है। टीजर की सबसे बड़ी खासियत है इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी। लगभग 19 साल बाद यह किरदार फिर परदे पर लौट रहा है और पहली झलक में ही पुराने दर्द, अकेलेपन और भावनात्मक संघर्ष की वही पहचान दिखाई देती है, जिसने पहली फिल्म को दर्शकों के बीच खास बनाया था। टीजर में इमरान की आवाज में सुनाई देने वाला नैरेशन किरदार की मानसिक स्थिति और उसकी नई जर्नी की ओर इशारा करता है। टीजर के अंतिम पलों में डायलॉग है- ‘इस बार ये आवारापन खत्म होगा… या मैं’। यह डायलॉग कहानी के भावनात्मक और तीव्र स्वर को और मजबूत बनाता है। निर्माता विशेष भट्ट ने इस बार भी मूल फिल्म की आत्मा को बनाए रखने की कोशिश की है, जबकि कहानी को नए स्तर पर ले जाने का संकेत दिया गया है। फिल्म का संगीत भी चर्चा में है। टीजर में ‘तो फिर आओ 2.0’ की झलक दिखाई गई है, जिसे मिथुन ने संगीत दिया है और गीत सईद क़ादरी ने लिखे हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और लेखन बिलाल सिद्दीकी ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी।
नोएल टाटा नवंबर में वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे:आज 72वीं एजीएम में ऐलान किया; शेयरहोल्डर्स से कहा- यह मेरी आखिरी सालाना जनरल मीटिंग

नोएल टाटा इस साल नवंबर में 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने मंगलवार को कंपनी की 72वीं सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स को खुद इसकी जानकारी दी। शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए वोल्टास के चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा कि जैसा कि आप सभी को शायद पता ही होगा, चेयरमैन के रूप में यह मेरी आखिरी सालाना जनरल मीटिंग है। टाटा ग्रुप की पॉलिसी के कारण फैसला, ट्रेंट से भी हटे नोएल टाटा इसी साल नवंबर में 70 साल के होने जा रहे हैं। टाटा ग्रुप की कॉर्पोरेट गवर्नेंस पॉलिसी के अनुसार, सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 65 साल की उम्र में और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 70 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। इसी पॉलिसी के तहत नोएल टाटा ने पिछले हफ्ते ही टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था। नोएल टाटा ने 2017 में संभाली थी वोल्टास की कमान नोएल टाटा ने साल 2017 में वोल्टास के चेयरमैन का पद संभाला था। वोल्टास के अलावा वे इस साल के आखिरी तक टाटा ग्रुप की कई अन्य बड़ी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर होने वाले हैं। इन कंपनियों में टाइटन, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं, जहां से वे इस साल के आखिरी तक हट जाएंगे। वोल्टास ने पहली तिमाही में बेचे 10 लाख से ज्यादा AC वोल्टास ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के पहले तीन महीनों के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा एयर-कंडीशनर बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की इस मजबूत सेल को इस साल पड़ी भीषण गर्मी और वोल्टास के बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से काफी मदद मिली है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडस्ट्री में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद देश के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उद्योग के बारे में बात करते हुए नोएल टाटा ने कहा कि इस सेक्टर के भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट में से एक बनकर उभरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि देश में बड़े और तेजी से बढ़ते मिडिल क्लास, लोगों की बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम और सेमी-अर्बन व ग्रामीण बाजारों में बढ़ती पैठ से इस सेक्टर को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। 2030 तक 2.5 लाख करोड़ का होगा व्हाइट गुड्स सेगमेंट नोएल टाटा ने आगे जोड़ा कि सस्टेनेबिलिटी, डिजिटलाइजेशन और रीजनल सप्लाई चेन रीअलाइनमेंट की तरफ हो रहे स्ट्रक्चरल बदलावों के कारण इस सेक्टर में काफी बेहतरीन लॉन्ग-टर्म पोटेंशियल मौजूद है। प्रोजेक्शन के अनुसार, यह पूरी इंडस्ट्री 11% के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़कर वित्त वर्ष 2028-29 (FY29) तक 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। वहीं, इस इंडस्ट्री का व्हाइट गुड्स सेगमेंट साल 2030 तक 2.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। वैश्विक चुनौतियों का बिजनेस सेंटीमेंट पर असर व्हाइट गुड्स क्या होते हैं व्हाइट गुड्स में भारी घरेलू उपकरण जैसे एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन शामिल होते हैं, जिन्हें पारंपरिक रूप से सफेद रंग में बनाया जाता था। कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट यह निवेश या इंडस्ट्री की सालाना औसत ग्रोथ को मापने का तरीका है, जिससे लॉन्ग-टर्म डेवलपमेंट का सटीक पता चलता है। ये खबर भी पढ़ें… ग्रीस में शुरू हुई भारत की UPI सर्विस: अब दुनिया के 10 देशों में डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे भारतीय; पीयूष गोयल की मौजूदगी में लाइव डेमो हुआ भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब ग्रीस में भी लाइव हो गया है। ग्रीस इस डिजिटल पेमेंट नेटवर्क से जुड़ने वाला नया देश बन गया है। एथेंस में यूरोबैंक के हेडक्वार्टर में यूरोबैंक और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड की पार्टनरशिप से शुरू हुई इस सर्विस का लाइव डेमो भी देखा गया। पूरी खबर पढ़ें…

Hyderabad Woman Engineer Pareshan | Work-Life Balance Debate & Viral Post

Hindi News Career Hyderabad Woman Engineer Pareshan | Work Life Balance Debate & Viral Post 6 मिनट पहले कॉपी लिंक प्राइवेट जॉब करते हुए वर्क लाइफ को बैलेंस करना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा हैदराबाद की सिविल इंजीनियर द्वारा लिखी गई पोस्ट से लगाया जा सकता है। 25 साल की सिविल इंजीनियर ने रेडिट पर लिखी पोस्ट के जरिये अपना दुख बताया। उसके लिखा कि वह हैदराबाद में एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले 3 साल से सिविल इंजीनियर के पद पर है। उसका इंक्रीमेंट हर साल 1000 रुपए हुआ। फिलहाल उसकी सैलरी 23000 रुपए है। महिला ने खराब वर्क लाइफ बैलेंस पर सवाल उठाए हैं। काम के 6 दिन को लेकर बहस शुरू छह दिन की लगातार नौकरी, कम सैलरी, परिवार के लिए समय की कमी और मानसिक थकान से जुड़ी उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट ने देशभर में वर्क-लाइफ बैलेंस, कर्मचारियों की मानसिक सेहत, कम वेतन और छह दिन काम करने की व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। IIIT से बीटेक किया महिला ने साल 2023 में IIIT Nuzvid से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। नौकरी मिलने के लिए वह शुक्रगुजार हैं, लेकिन हफ्ते भर लंबे काम के घंटों की वजह से वह बहुत थका हुआ महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद, उनमें अक्सर घर के छोटे-मोटे काम करने, परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी एनर्जी नहीं बचती। पिछले 3 सालों से मैं हफ्ते में 6 दिन काम कर रही हूं। 3 साल में बढ़े सिर्फ 3000 रुपए इस महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘मैं सच में नौकरी बदलना चाहती हूं। मैं कम सैलरी पर भी काम करने को तैयार हूं, लेकिन दूसरी कंपनियां भी 6 दिन काम करने की शर्त रख रही हैं।’ एक रेडिट यूजर ने पूछा कि आप किराया कैसे देती हैं और पैसे कैसे बचाती हैं? इस पर इंजीनियर ने जवाब दिया, ‘सेविंग्स के लिए कोई पैसा नहीं बचता, 8 हजार किराया जाता है, 10 हजार घर भेजती हूं, और 5 हजार आने-जाने और दूसरे खर्चों के लिए रखती हूं। इंजीनियर ने यह भी बताया कि उन्होंने दूसरी नौकरी तलाशने की कोशिश की लेकिन वहां भी लगभग वही हालात मिल। उनके मुताबिक सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कई कंपनियां आज भी सप्ताह में छह दिन काम कराती हैं। ऐसे में केवल कंपनी बदलने से वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर जीवन चाहिए तो शायद पूरा सेक्टर ही बदलना पड़े, लेकिन यह फैसला हर किसी के लिए आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस रेडिट पर यह पोस्ट वायरल होते ही सिर्फ सिविल इंजीनियर ही नहीं, बल्कि कंस्ट्रक्शन, सेल्स, आईटी और दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी माना कि वे भी इसी तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि साइट पर होने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी नौकरियों में काम का दबाव काफी ज्यादा होता है और कर्मचारियों को लंबे समय तक लगातार काम करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि डिजाइन, कंसल्टिंग और बहुराष्ट्रीय (MNC) कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर माहौल मिलता है। इन कंपनियों में ज्यादातर पांच दिन वर्क डेज होता है और कर्मचारियों के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस भी बेहतर रहता है। ये खबर भी पढ़ें महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। राज्य सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘चौहान’ के लिए मुंबई में बना कश्मीर:अजय की ‘रेंजर’ भी पूरी होने के करीब; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह कश्मीर में युवाओं द्वारा पत्थरबाजी और सैन्य विरोध के प्लॉट पर है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से नई जानकारियां भी सामने आई हैं। हालांकि निर्माता या कलाकारों की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। ‘चौहान’ की तैयारी करीब 4 से 5 महीने पहले शुरू हो गई थी। इसी दौरान अजय को अप्रोच किया गया और इसे शुरुआती स्तर पर आकार दिया गया। क्रिएटिव तैयारियों के कारण आगे बढ़ी इसकी टाइमलाइन फिल्म की शूटिंग तय योजना से करीब एक-दो महीने बाद शुरू हुई। माना जा रहा है कि प्री-प्रोडक्शन, शेड्यूलिंग और शुरुआती क्रिएटिव तैयारियों के कारण टाइमलाइन आगे बढ़ी। टीजर की शूटिंग दो अलग-अलग स्टेज में पूरी की गई। शुरुआती कुछ विजुअल्स और बैकग्राउंड फुटेज करीब डेढ़ से दो महीने पहले शूट किए गए थे, जबकि अजय वाले हिस्से महज 10-12 दिन पहले फिल्माए गए। कई प्रोजेक्ट्स के बीच डेट्स का बैलेंस बना रहे हैं अजय बताया जा रहा है कि अजय ने टीजर के लिए केवल एक दिन शूट किया और बाकी कई शॉट्स स्टैंड-इन एक्टर्स और डमी सेटअप की मदद से पूरे किए गए। अजय इस समय एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। ‘चौहान’ के अलावा उनके खाते में ‘रेंजर’, ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल 5’ और पैनोरमा की हॉरर फिल्म जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। अजय की ‘रेंजर’ का भी अंतिम शूटिंग शेड्यूल जुलाई में मुंबई में पूरा होगा। करीब 15 दिनों की शूटिंग बाकी है। ऐसे में मेकर्स के लिए शूटिंग शेड्यूल और प्रमोशन एक्टिविटिज के बीच बैलेंस बनाना बड़ी चुनौती है। इसी वजह से ‘चौहान’ के टीजर की शूटिंग भी सीमित दिनों में पूरी की गई। नए निर्देशक नीरज यादव के हाथ में है कमान ‘चौहान’ के निर्देशन की जिम्मेदारी नीरज यादव को सौंपी गई है। नीरज इससे पहले लंबे समय तक आनंद एल राय के साथ एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। आनंद प्रोजेक्ट से बतौर निर्माता जुड़े हैं। सूत्रों का दावा है कि ज्यादातर सीन मुंबई में ही तैयार किए गए। ऐसे तैयार हुआ टीजर 2 स्टेज में फिल्माए गए सीन्स। 1-2 महीने देरी से शूट शुरू हुआ। 4-5 महीने पहले तैयारी शुरू हुई। 10-12 दिन पहले ही फिल्माए गए अजय देवगन के सीन