Tuesday, 06 Oct 2026 | 06:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bollywood News | Sunil Lahri Ram Mandir Theft; Salman, Saif Taimur, Ajay Devgn

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ अपने एक डायलॉग की वजह से विवादों में घिर गई है। वहीं, बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। इसके अलावा राम मंदिर में चोरी की घटना पर एक्टर सुनील लहरी ने नाराजगी जताई है।

मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए-

1. अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। क्षत्रिय परिषद नाम के संगठन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐतिहासिक विरासत को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का जरिया नहीं बनाना चाहिए।

संगठन ने मेकर्स से अपील की है कि राजपूत नाम का इस्तेमाल जातीय और सांप्रदायिक लामबंदी के लिए न किया जाए। 25 जून को रिलीज हुए टीजर में अजय देवगन का एक डायलॉग है, “पठानों से कह दो, चौहान आ गया है।” सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग इसे धार्मिक विभाजन बढ़ाने की कोशिश बता रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर संघर्ष और पैलेट गन के चित्रण को लेकर भी फिल्म की आलोचना हो रही है। पूरी खबर पढ़िए…

2. एक्ट्रेस दिव्या सुरेश से बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़

बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं।

दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह नहीं रुका और उनके कार में बैठने तक उनका पीछा करता रहा। पूरी खबर पढ़िए…

3. बेटे तैमूर के नाम पर सैफ अली खान का बयान चर्चा में

सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। जर्नलिस्ट बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने बताया कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। सैफ ने कहा कि उन्हें कभी समझ नहीं आया कि इस नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ।

उनके मुताबिक, इस नाम का मतलब लोहा होता है। उन्हें और करीना को यह नाम अच्छा लगा, इसलिए उन्होंने इसे चुना। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग इसे एक पुराने तुर्क शासक से जोड़ेंगे। सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के पुराने इंटरव्यू भी वायरल हो रहे हैं और दोनों के बयानों की तुलना की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…

4.राम मंदिर में चोरी की घटना पर भड़के एक्टर सुनील लहरी

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के मामले पर दुख और गुस्सा जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि सैकड़ों सालों की मेहनत और हजारों बलिदानों के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है, वहां चोरी होना बहुत नीच हरकत है।

सुनील लहरी ने सरकार और कानून से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि आने वाली पुश्तें इसे याद रखें। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे दूसरों को सबक मिले और कोई ऐसी हिम्मत न करे।

5.महेश भट्ट ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की तारीफ की

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। वैराइटी इंडिया में लिखे एक नोट में फिल्ममेकर महेश भट्ट ने इम्तियाज अली की तारीफ की है।

महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म साबित करती है कि दर्शकों के पास अपनी एक रहस्यमयी समझ होती है। उन्होंने इस फिल्म की तुलना इम्तियाज की पुरानी फिल्म ‘हाईवे’ से की। महेश भट्ट के मुताबिक, बाजार नंबरों की भाषा बोलता है, लेकिन यह फिल्म कमाई के आंकड़ों से परे जाकर इंसानी पहचान और घर लौटने की गहरी चाहत को दिखाती है।

6.सलमान खान की फिल्म ‘SVC63’ में होगा कोरियन एक्शन

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC63’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में वर्ल्ड सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह (मिस्टर ओह) एक्शन सीन्स डायरेक्ट कर रहे हैं। मिस्टर ओह ने इससे पहले ‘धुरंधर’ और ‘किल एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया है।

वामसी पैदिपल्ली के निर्देशन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान का एक एंग्री अवतार नजर आएगा। पॉडकास्ट ‘रॉ टॉक्स विद VK’ में प्रोड्यूसर दिल राजू ने इसे अभी बन रहे सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक डिजाइनर प्रीतिशील सिंह लुक तैयार कर रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mamata Banerjee Changes Profile to Chief Minister of West Bengal

May 9, 2026/
2:03 pm

कोलकाता23 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिर शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल में...

मल्टीग्रेन आटे के फायदे

April 23, 2026/
2:30 pm

23 अप्रैल 2026 को 14:30 IST पर अद्यतन किया गया मल्टीग्रेन आटा: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और खराब...

मुल्लीवैक्कल दिवस पर विजय ने लिट्टे प्रमुख को याद किया, लंकाई तमिलों के साथ एकजुटता की शपथ ली | स्पार्क्स पंक्ति

May 19, 2026/
9:12 pm

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख विजय ने श्रीलंका में मुल्लीवैक्कल नामक स्थान को याद करते हुए श्रीलंकाई तमिलों के...

Kriti Sanon & Nupur Sanon Rakshabandhan Celebration

August 28, 2026/
4:06 pm

40 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया...

दांतों में सूजन और त्वचा पर खुजली हो सकती है किडनी रोग होने के लक्षण, भूलकर भी न करें

July 23, 2026/
9:16 pm

गुर्दा रोग: शरीर को स्वस्थ और डिटॉक्स रखने में हमारी किडनी की बेहद अहम भूमिका है। यह शरीर से विषाक्त...

चुनरी चुनरी गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्या:कहा- वरुण इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता, भजन बनाया, सलमान ने भी दिया रिएक्शन

May 27, 2026/
1:26 pm

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से गाना चुनरी चुनरी रिलीज हो चुका है। ये...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bollywood News | Sunil Lahri Ram Mandir Theft; Salman, Saif Taimur, Ajay Devgn

Bollywood News | Sunil Lahri Ram Mandir Theft; Salman, Saif Taimur, Ajay Devgn

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ अपने एक डायलॉग की वजह से विवादों में घिर गई है। वहीं, बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। इसके अलावा राम मंदिर में चोरी की घटना पर एक्टर सुनील लहरी ने नाराजगी जताई है।

मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए-

1. अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीजर पर विवाद

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। क्षत्रिय परिषद नाम के संगठन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐतिहासिक विरासत को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का जरिया नहीं बनाना चाहिए।

संगठन ने मेकर्स से अपील की है कि राजपूत नाम का इस्तेमाल जातीय और सांप्रदायिक लामबंदी के लिए न किया जाए। 25 जून को रिलीज हुए टीजर में अजय देवगन का एक डायलॉग है, “पठानों से कह दो, चौहान आ गया है।” सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग इसे धार्मिक विभाजन बढ़ाने की कोशिश बता रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर संघर्ष और पैलेट गन के चित्रण को लेकर भी फिल्म की आलोचना हो रही है। पूरी खबर पढ़िए…

2. एक्ट्रेस दिव्या सुरेश से बेंगलुरु की सड़क पर छेड़छाड़

बिग बॉस कन्नड़’ की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने बेंगलुरु में देर रात अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं।

दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी कजिन ने तुरंत उसे टोका, लेकिन वह नहीं रुका और उनके कार में बैठने तक उनका पीछा करता रहा। पूरी खबर पढ़िए…

3. बेटे तैमूर के नाम पर सैफ अली खान का बयान चर्चा में

सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। जर्नलिस्ट बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने बताया कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। सैफ ने कहा कि उन्हें कभी समझ नहीं आया कि इस नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ।

उनके मुताबिक, इस नाम का मतलब लोहा होता है। उन्हें और करीना को यह नाम अच्छा लगा, इसलिए उन्होंने इसे चुना। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लोग इसे एक पुराने तुर्क शासक से जोड़ेंगे। सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के पुराने इंटरव्यू भी वायरल हो रहे हैं और दोनों के बयानों की तुलना की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…

4.राम मंदिर में चोरी की घटना पर भड़के एक्टर सुनील लहरी

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के मामले पर दुख और गुस्सा जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि सैकड़ों सालों की मेहनत और हजारों बलिदानों के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है, वहां चोरी होना बहुत नीच हरकत है।

सुनील लहरी ने सरकार और कानून से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि आने वाली पुश्तें इसे याद रखें। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे दूसरों को सबक मिले और कोई ऐसी हिम्मत न करे।

5.महेश भट्ट ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की तारीफ की

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। वैराइटी इंडिया में लिखे एक नोट में फिल्ममेकर महेश भट्ट ने इम्तियाज अली की तारीफ की है।

महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म साबित करती है कि दर्शकों के पास अपनी एक रहस्यमयी समझ होती है। उन्होंने इस फिल्म की तुलना इम्तियाज की पुरानी फिल्म ‘हाईवे’ से की। महेश भट्ट के मुताबिक, बाजार नंबरों की भाषा बोलता है, लेकिन यह फिल्म कमाई के आंकड़ों से परे जाकर इंसानी पहचान और घर लौटने की गहरी चाहत को दिखाती है।

6.सलमान खान की फिल्म ‘SVC63’ में होगा कोरियन एक्शन

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC63’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में वर्ल्ड सिनेमा के मशहूर एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह (मिस्टर ओह) एक्शन सीन्स डायरेक्ट कर रहे हैं। मिस्टर ओह ने इससे पहले ‘धुरंधर’ और ‘किल एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया है।

वामसी पैदिपल्ली के निर्देशन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान का एक एंग्री अवतार नजर आएगा। पॉडकास्ट ‘रॉ टॉक्स विद VK’ में प्रोड्यूसर दिल राजू ने इसे अभी बन रहे सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक डिजाइनर प्रीतिशील सिंह लुक तैयार कर रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket