Thursday, 09 Jul 2026 | 02:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Instagram Meta Notice: Child Abuse Content Blocked

Instagram Meta Notice: Child Abuse Content Blocked

नई दिल्ली35 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर सरकार ने पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस भेजा। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार कंपनी को 7 दिन में इस नोटिस का जबाव देना होगा। ये नोटिस 4 जुलाई को जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार IT मिनिस्ट्री ने इंस्टाग्राम को अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले या ऐसे कंटेंट तक पहुंच बनाने वाले सभी विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बीबीसी ने अपनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में बताया था कि इंस्टाग्राम भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखा रहा है। इससे पहले सरकार ने 1 जुलाई को Meta को नोटिस जारी कर WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर नोटिस भेजा था। BBC रिपोर्ट- Meta पर यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट सस्ता मिल रहा BBC की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम पर चाइल्ड सेक्शुअल एब्यूज मेटेरियल मौजूद हैं। भारत में इंस्टाग्राम पर ऐसे पेड विज्ञापन चल रहे थे, जिनमें ‘रेप वीडियो’ और ‘चाइल्ड वीडियो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इन विज्ञापनों पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों पर भेजा जाता था, जहां कथित तौर पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट बेहद कम कीमत 99 रुपए में बेचा जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर दिखने वाले सभी विज्ञापन पहले Meta के मॉडरेशन सिस्टम से मंजूरी मिलने के बाद ही लाइव होते हैं। BBC ने जब ऐसे ही एक विज्ञापन की शिकायत इंस्टाग्राम से की, तो करीब 24 घंटे बाद कंपनी ने जवाब दिया कि यह पोस्ट उसकी कम्यूनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं है। इसके बाद BBC ने मेटा से इस मामले पर जवाब मांगा। तब कंपनी ने कहा कि उसने कई विज्ञापनों को हटा दिया है, संबंधित अकाउंट्स को सस्पेंड किया है और उन URL को हटा देने का दावा किया। Meta ने यह भी माना कि कोई भी मॉडरेशन सिस्टम पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता और रिव्यू प्रोसेस हर नियम उल्लंघन की पहचान नहीं कर पाती। भास्कर नॉलेज: भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का बनाना, रखना अपराध सवाल: भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर क्या कानून है? जवाब: बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बनाना, रखना, देखना, शेयर करना, बेचना या प्रसारित करना अपराध है। सवाल: IT Act की धारा 67B में क्या सजा है? जवाब: पहली बार दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपए तक जुर्माना। दोबारा अपराध करने पर 7 साल तक की जेल और जुर्माना। सवाल: सोशल मीडिया कंपनियों की क्या जिम्मेदारी है? जवाब: भारत के आईटी, 2021 के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अवैध कंटेंट हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी होती है। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना होता है। बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट की पहचान और रोकथाम के लिए उचित तकनीकी उपाय करने होते हैं। सवाल: अगर कोई ऐसा कंटेंट दिखे तो क्या करें? जवाब: उसे डाउनलोड, शेयर या फॉरवर्ड न करें। संबंधित प्लेटफॉर्म पर तुरंत रिपोर्ट करें। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें। सवाल: सरकार इस मामले में क्या कर सकती है? जवाब: सोशल मीडिया कंपनी से जवाब मांग सकती है। प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने का निर्देश दे सकती है। जांच एजेंसियों के जरिए आपराधिक जांच शुरू कर सकती है। नियमों के उल्लंघन पर आईटी कानूनों के तहत कार्रवाई कर सकती है। सवाल: क्या सिर्फ प्लेटफॉर्म ही जिम्मेदार होता है? जवाब: नहीं। ऐसे कंटेंट को अपलोड करने, खरीदने, बेचने, शेयर करने या जानबूझकर प्रसारित करने वाले व्यक्ति भी भारतीय कानून के तहत आपराधिक कार्रवाई के दायरे में आते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LNG Supply Resumes From Hormuz Strait Post Ceasefire; Industries Get Relief

LNG Supply Resumes From Hormuz Strait Post Ceasefire; Industries Get Relief

Hindi News Business LNG Supply Resumes From Hormuz Strait Post Ceasefire; Industries Get Relief नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई अब सामान्य हो गई है। केंद्र सरकार ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान देश में लागू किए गए ‘इमरजेंसी नेचुरल गैस सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर’ के आदेशों को वापस ले लिया है। LNG का उपयोग इंडस्ट्रीज में ज्यादा होता है, ऐसे में इस फैसले से इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी। यह फैसला पश्चिम एशिया में सीजफायर (युद्धविराम) होने और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के जहाजों की आवाजाही दोबारा सामान्य होने के बाद लिया गया है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने इस संबंध में शनिवार को नया नोटिफिकेशन जारी किया है। हॉर्मुज रूट बंद होने से सप्लाई संकट आया, 9 मार्च को लागू हुआ था इमरजेंसी ऑर्डर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गैस और तेल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई थी। इसके बाद कई विदेशी सप्लायर्स ने भारत आने वाले गैस कार्गो को रोक दिया था या दूसरे देशों की तरफ डाइवर्ट कर दिया था। इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने 9 मार्च 2026 को एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट यानी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत देश में गैस सप्लाई को रेगुलेट करने का आपातकालीन आदेश जारी किया था। संकट टलने के बाद सरकार ने सभी 3 इमरजेंसी फैसले वापस लिए LNG सप्लाई पर लगी रोक को हटाना सरकार का तीसरा बड़ा कदम है। इससे पहले सरकार दो और आपातकालीन फैसले वापस ले चुकी है। तेल रिफाइनरियों को पेट्रोकेमिकल इनपुट रोककर LPG का प्रोडक्शन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था, जिसे हटा लिया गया है। थोक (बल्क) उपभोक्ताओं को डीजल की बिक्री पर लगाई गई लिमिट भी अब खत्म कर दी गई है। भारत के लिए क्यों खतरनाक है हॉर्मुज रूट का बंद होना? भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल और लगभग 50% नेचुरल गैस (LNG) दूसरे देशों से खरीदता है। भारत के कुल क्रूड ऑयल इंपोर्ट का 40-45% और कुल LNG सप्लाई का करीब 65% हिस्सा पश्चिम एशिया यानी खाड़ी देशों से आता है। ज्यादातर LNG कतर से आती है, जिसके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से होकर ही गुजरना पड़ता है। यही वजह है कि इस रूट पर जरा सा भी तनाव होते ही भारत में फ्यूल संकट का खतरा मंडराने लगता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LNG Supply Resumes From Hormuz Strait Post Ceasefire; Industries Get Relief

LNG Supply Resumes From Hormuz Strait Post Ceasefire; Industries Get Relief

Hindi News Business LNG Supply Resumes From Hormuz Strait Post Ceasefire; Industries Get Relief नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई अब सामान्य हो गई है। केंद्र सरकार ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान देश में लागू किए गए ‘इमरजेंसी नेचुरल गैस सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर’ के आदेशों को वापस ले लिया है। LNG का उपयोग इंडस्ट्रीज में ज्यादा होता है, ऐसे में इस फैसले से इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी। यह फैसला पश्चिम एशिया में सीजफायर (युद्धविराम) होने और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के जहाजों की आवाजाही दोबारा सामान्य होने के बाद लिया गया है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने इस संबंध में शनिवार को नया नोटिफिकेशन जारी किया है। हॉर्मुज रूट बंद होने से सप्लाई संकट आया, 9 मार्च को लागू हुआ था इमरजेंसी ऑर्डर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गैस और तेल की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई थी। इसके बाद कई विदेशी सप्लायर्स ने भारत आने वाले गैस कार्गो को रोक दिया था या दूसरे देशों की तरफ डाइवर्ट कर दिया था। इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने 9 मार्च 2026 को एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट यानी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत देश में गैस सप्लाई को रेगुलेट करने का आपातकालीन आदेश जारी किया था। संकट टलने के बाद सरकार ने सभी 3 इमरजेंसी फैसले वापस लिए LNG सप्लाई पर लगी रोक को हटाना सरकार का तीसरा बड़ा कदम है। इससे पहले सरकार दो और आपातकालीन फैसले वापस ले चुकी है। तेल रिफाइनरियों को पेट्रोकेमिकल इनपुट रोककर LPG का प्रोडक्शन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था, जिसे हटा लिया गया है। थोक (बल्क) उपभोक्ताओं को डीजल की बिक्री पर लगाई गई लिमिट भी अब खत्म कर दी गई है। भारत के लिए क्यों खतरनाक है हॉर्मुज रूट का बंद होना? भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल और लगभग 50% नेचुरल गैस (LNG) दूसरे देशों से खरीदता है। भारत के कुल क्रूड ऑयल इंपोर्ट का 40-45% और कुल LNG सप्लाई का करीब 65% हिस्सा पश्चिम एशिया यानी खाड़ी देशों से आता है। ज्यादातर LNG कतर से आती है, जिसके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से होकर ही गुजरना पड़ता है। यही वजह है कि इस रूट पर जरा सा भी तनाव होते ही भारत में फ्यूल संकट का खतरा मंडराने लगता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

4 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आज गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर खान के आवास पर यह प्राइवेट शादी होगी। भारी मानसूनी बारिश के बीच शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी आमिर खान के घर पहुंचा। आज आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी में शामिल होने पहुंचे सेलेब्स; देखें तस्वीरें बता दें कि आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

'नमो नारायण' कहकर अली गोनी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया:एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर हुई ट्रोलिंग को बताया फनी

'नमो नारायण' कहकर अली गोनी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया:एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर हुई ट्रोलिंग को बताया फनी

एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उन लोगों को जवाब दिया है, जिन्होंने एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर उन्हें ट्रोल किया था। हाल ही में अली ने एक वीडियो में घी की तारीफ की थी, लेकिन ब्रांड का नाम नहीं लिया। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए और इसे धर्म से जोड़कर रिएक्शन दिया। अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर इस मामले पर अपनी सफाई दी। वीडियो में उन्होंने एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम भी लिया और कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ब्रांड का नाम न लेने को लेकर विवाद खड़ा हो जाएगा। अली ने कहा, “नमो नारायण। नमो नारायण। आप लोगों को कुछ नया नहीं मिला बात बनाने का, तो आप लोगों ने ये बना दिया। मैं तो बस घी की तारीफ कर रहा था। मैंने तो इतना सोचा भी नहीं था कि आप लोग नाम को लेकर इतना बड़ा… दिस इज सो फनी। उन्होंने आगे कहा, “मैं कभी इन चीजों पर इतना ध्यान नहीं देता, बट ये बहुत फनी था। मतलब इतनी घटिया बात आप लोग करेंगे, लेकिन नमो नारायण। और मुझे कोई भी नाम लेने से कोई प्रॉब्लम नहीं है। मेरे लिए सब बराबर है। कुछ नया ढूंढो यार, कुछ नया ढूंढो भाई।” अली गोनी पहले भी हुए थे ट्रोल गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब अली गोनी इस तरह के विवाद में आए हैं। इससे पहले वह मुंबई में गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ गणपति पूजा में शामिल हुए थे। उस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। बाद में फिल्मीझान को दिए एक पॉडकास्ट में अली ने कहा था कि वह पहली बार गणपति उत्सव में शामिल हुए थे। उन्हें कभी नहीं लगा था कि एक छोटी-सी बात इतना बड़ा विवाद बन जाएगी। उन्होंने कहा था, “मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। हम पूजा नहीं करते हैं। हमारा एक ही बिलीवर है। हम नमाज पढ़ते हैं, हम प्रार्थना करते हैं।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं। अली गोनी ने यह भी बताया था कि वायरल वीडियो में जैस्मिन भसीन उनके मुंह को इसलिए पकड़ रही थीं, क्योंकि पीछे लोग जयकारा लगा रहे थे और किसी ने कहा था, “गणपति सबसे क्यूट हैं।” इसके बाद जैस्मिन ने प्यार से अली की तरफ इशारा करते हुए कहा, “ये भी क्यूट है।” अली का कहना था कि इस वीडियो का गलत मतलब निकाला गया और ऐसा दिखाया गया, जैसे जैस्मिन उन्हें “गणपति बप्पा मोरया” बोलने के लिए कह रही थीं।

वर्ल्ड अपडेट्स:लिथुआनिया में परमाणु हथियारों पर लगी संवैधानिक रोक हटाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

वर्ल्ड अपडेट्स:लिथुआनिया में परमाणु हथियारों पर लगी संवैधानिक रोक हटाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिथुआनिया ने अपने संविधान से परमाणु हथियारों की तैनाती पर लगी रोक हटाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 141 सदस्यीय संसद (सीमास) के 51 सांसदों ने संविधान संशोधन का प्रस्ताव पेश किया है। इस पहल को राष्ट्रपति गितानास नौसेदा का समर्थन प्राप्त है। प्रस्ताव में संविधान के अनुच्छेद-137 को हटाने की बात कही गई है। यह अनुच्छेद देश में सामूहिक विनाश के हथियारों और विदेशी सैन्य अड्डों की मौजूदगी पर रोक लगाता है। सरकार का तर्क है कि बदलते सुरक्षा माहौल में यह प्रावधान अब अप्रासंगिक हो गया है। लिथुआनिया और अन्य बाल्टिक देश लंबे समय से रूस से संभावित खतरे का हवाला देते रहे हैं। हालांकि रूस इन आरोपों को खारिज करता है और कहता है कि नाटो देशों पर हमला करने की उसकी कोई योजना नहीं है। मॉस्को का आरोप है कि पश्चिमी देश रूस के खतरे का इस्तेमाल पूर्वी यूरोप में सैन्य विस्तार को उचित ठहराने के लिए कर रहे हैं। इस बीच, पूर्वी यूरोप में नाटो की सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं। कुछ रिपोर्टों में अमेरिका द्वारा पूर्वी यूरोप के अतिरिक्त नाटो देशों में परमाणु हथियार तैनात करने की संभावना जताई गई है। रूस ने चेतावनी दी है कि यदि नाटो का परमाणु ढांचा उसकी सीमाओं के और करीब लाया गया तो वह इसे प्रत्यक्ष सैन्य खतरा मानते हुए जवाब देगा।

सैमसन को न खिलाने के बाद गंभीर ने बात की:संजू की जगह वैभव को डेब्यू को मौका दिया था, सूर्यवंशी ने फैंस से शुक्रिया कहा

सैमसन को न खिलाने के बाद गंभीर ने बात की:संजू की जगह वैभव को डेब्यू को मौका दिया था, सूर्यवंशी ने फैंस से शुक्रिया कहा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के टीम मैनेजमेंट ने खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया। उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया। सैमसन को बाहर किए जाने के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर काफी देर तक सैमसन से बातचीत करते नजर आए। दोनों के बीच हुई चर्चा को खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। इधर, सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच के बाद इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने फैंस शुक्रिया किया। वे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 10 गेंद पर 2 छक्कों के सहारे 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट 140.00 का रहा। पिछली 3 पारियों में फेल रहे सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे संजू सैमसन पिछले तीन टी-20 मुकाबलों में प्रभाव नहीं छोड़ सके। वे आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में 0 और 5 रन ही बना पाए। जबकि, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में सात गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बना सके। लगातार नाकामी के बाद उन्हें ड्रॉप किया और वैभव को डेब्यू का मौका दिया। गंभीर ने दिया भरोसे का संदेश मैच से पहले गंभीर सैमसन का हाथ पकड़कर उनसे बात करते नजर आए। माना जा रहा है कि कोच ने उन्हें निराश नहीं होने और आगे के अवसरों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। भारतीय टीम प्रबंधन पहले ही कह चुका है कि नई टी-20 टीम बनाने की प्रक्रिया में खिलाड़ियों को लंबा मौका दिया जाएगा। ऐसे में सैमसन की वापसी की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही है। इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया सैमसन की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत की किस्मत नहीं बदली। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने 190 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया, लेकिन हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने छह गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक और हार झेलनी पड़ी। ———————————————

विंबलडन में डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक हारीं:फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने हराया, पिछली बार की रनर-अप रहीं अनिसिमोवा और रायबाकिना भी बाहर

विंबलडन में डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक हारीं:फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने हराया, पिछली बार की रनर-अप रहीं अनिसिमोवा और रायबाकिना भी बाहर

विंबलडन 2026 के तीसरे दौर में शनिवार को कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने मौजूदा चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त एलिना रायबाकिना और पिछले साल की उपविजेता अमांडा अनिसिमोवा भी हारकर बाहर हो गईं। वहीं, मेंस सिंगल्स में ग्रिगोर दिमित्रोव ने पांच सेट तक चले मुकाबले में माटेओ बेरेटिनी को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। दूसरी ओर, घुटने की चोट के कारण सेरेना विलियम्स ने वीनस विलियम्स के साथ डबल्स मुकाबले से नाम वापस ले लिया। ईला ने स्वियातेक को सीधे सेटों में हराया शनिवार का सबसे बड़ा उलटफेर महिला सिंगल्स में हुआ। फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने मौजूदा चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को 7-6 (11-9), 6-2 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली। इसके साथ ही ईला ओपन एरा में किसी ग्रैंड स्लैम के राउंड ऑफ-16 में पहुंचने वाली फिलिपिंस की पहली खिलाड़ी बन गईं। कभी स्वियातेक ने दिया था ग्रेजुएशन डिप्लोमा तीन साल पहले राफेल नडाल टेनिस अकादमी के ग्रेजुएशन समारोह में ईला को डिप्लोमा स्वियातेक ने ही दिया था। तब उन्होंने छात्रों से हर काम पूरी मेहनत से करने की बात कही थी। ईला ने उसी सीख को याद करते हुए अपनी आदर्श खिलाड़ी को हराकर नया इतिहास रच दिया। इससे पहले वह 2025 के मियामी ओपन में भी स्वियातेक को मात दे चुकी हैं। जीत के बाद भावुक हुईं जीत के बाद ईला ने कहा, ‘स्कूल के बाद रफल्ड मोजे और लाइट वाले जूते पहनकर मैं रोज ट्रेनिंग के लिए जाती थी। आज की यह जीत बचपन की उस छोटी ईला, मेरे परिवार, मेरे देश और उन सभी लड़कियों के नाम है जो बड़े सपने देखती हैं।’ रायबाकिना और अनिसिमोवा भी टूर्नामेंट से बाहर महिला सिंगल्स में दूसरी वरीयता प्राप्त और 2022 की चैंपियन एलिना रायबाकिना को बेल्जियम की एलिस मर्टेंस ने 7-6 (7-4), 6-1 से हराया। इस हार के बाद यह भी तय हो गया कि आर्यना सबालेंका महिला रैंकिंग में नंबर-1 बनी रहेंगी। उधर, पिछले साल की उपविजेता अमांडा अनिसिमोवा को मैडिसन कीज ने 3-6, 6-2, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। हार के बाद अनिसिमोवा कोर्ट पर भावुक नजर आईं। स्वियातेक की हार के साथ यह सिलसिला भी जारी रहा कि 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद कोई भी महिला खिलाड़ी विंबलडन का खिताब लगातार नहीं बचा सकी है। घुटने की चोट से सेरेना ने डबल्स छोड़ा सेरेना विलियम्स ने बाएं घुटने में सूजन के कारण अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ डबल्स मुकाबले से नाम वापस ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वीनस के साथ फिर से कोर्ट पर उतरना उनके लिए खास मौका होता, लेकिन चोट के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। सेरेना और वीनस की जोड़ी विंबलडन में छह बार महिला डबल्स चैंपियन रह चुकी है। दिमित्रोव पांच सेट के मुकाबले में जीते मेंस सिंगल्स में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-3, 6-4, 3-6, 5-7, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। पहले दो सेट जीतने के बाद दिमित्रोव की बढ़त बेरेटिनी ने बराबर कर दी, लेकिन निर्णायक सेट में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। अब अंतिम-16 में दिमित्रोव का सामना ब्रिटेन के आर्थर फेरी से होगा। 16वीं बार विंबलडन खेल रहे दिमित्रोव छठी बार चौथे दौर में पहुंचे हैं।