Tuesday, 07 Jul 2026 | 10:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज:अगले 3-4 महीने में बढ़ोतरी हो सकती है, जियो-एयरटेल का मार्केट शेयर और बढ़ेगा

15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज:अगले 3-4 महीने में बढ़ोतरी हो सकती है, जियो-एयरटेल का मार्केट शेयर और बढ़ेगा

अगले 3 से 4 महीने में मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट प्लान महंगे हो सकते हैं। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार मार्केट में अब मुख्य रूप से 3 प्राइवेट और 1 सरकारी यानी BSNL कंपनी ही बची हैं, जिससे कंसॉलिडेशन यानी बाजार का सिमट गया है। ऐसे में कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाने का माहौल बन गया है। प्रति यूजर कमाई में 1.5% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद रिपोर्ट में टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का भी अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार जून तिमाही में देश की तीनों बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों यानी जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के प्रति यूजर होने वाले औसत रेवेन्यू यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर 1 से 1.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 2G से 4G-5G पर शिफ्ट हो रहे हैं ग्राहक कंपनियों के ARPU में सुधार की सबसे बड़ी वजह ग्राहकों का तेजी से 2G नेटवर्क छोड़कर 4G और 5G नेटवर्क पर जाना है। इसके अलावा, पोस्टपेड ग्राहकों की बढ़ती संख्या से भी प्रति यूजर कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। जियो और एयरटेल के बढ़ेंगे ग्राहक सेंट्रम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के यूजर लगातार बढ़ रहे हैं। जून तिमाही में रिलायंस जियो के करीब 70 लाख नए ग्राहक जोड़ने की उम्मीद है। वहीं भारती एयरटेल के ग्राहकों में लगभग 50 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मुकाबले वोडाफोन-आइडिया केवल 2 लाख ग्राहक ही जोड़ पाएगी। 5G कवरेज बढ़ने से डेटा का इस्तेमाल बढ़ा देशभर में 4G और 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ने के कारण ग्राहकों का डेटा यूसेज लगातार मजबूत बना हुआ है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने देश के 90% से ज्यादा जिलों में अपनी 5G सर्विस पहुंचा दी है। अब इन कंपनियों का पूरा फोकस अपने नेटवर्क पर ज्यादा से ज्यादा 5G स्मार्टफोन को जोड़ने पर है। इसके साथ ही दोनों कंपनियां 5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, क्योंकि इस बाजार में अभी ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। वोडाफोन आइडिया भी बढ़ा रही है दायरा कमजोर ग्राहक ग्रोथ के बावजूद वोडाफोन आइडिया (VIL) भी देश में अपना 5G नेटवर्क बढ़ा रही है। फिलहाल वोडाफोन आइडिया का 5G नेटवर्क करीब 100 शहरों में पहुंच चुका है और कंपनी इसे तेजी से बढ़ा रही है।

Jio Airtel Tariff Hike 2026; Mobile Recharge

Jio Airtel Tariff Hike 2026; Mobile Recharge

Hindi News Business Jio Airtel Tariff Hike 2026; Mobile Recharge | Vi BSNL Prepaid Plans Price नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक अगले 3 से 4 महीने में मोबाइल रिचार्ज और इंटरनेट प्लान महंगे हो सकते हैं। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार मार्केट में अब मुख्य रूप से 3 प्राइवेट और 1 सरकारी यानी BSNL कंपनी ही बची हैं, जिससे कंसॉलिडेशन यानी बाजार का सिमट गया है। ऐसे में कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाने का माहौल बन गया है। प्रति यूजर कमाई में 1.5% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद रिपोर्ट में टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का भी अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार जून तिमाही में देश की तीनों बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों यानी जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के प्रति यूजर होने वाले औसत रेवेन्यू यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर 1 से 1.5% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 2G से 4G-5G पर शिफ्ट हो रहे हैं ग्राहक कंपनियों के ARPU में सुधार की सबसे बड़ी वजह ग्राहकों का तेजी से 2G नेटवर्क छोड़कर 4G और 5G नेटवर्क पर जाना है। इसके अलावा, पोस्टपेड ग्राहकों की बढ़ती संख्या से भी प्रति यूजर कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। जियो और एयरटेल के बढ़ेंगे ग्राहक सेंट्रम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के यूजर लगातार बढ़ रहे हैं। जून तिमाही में रिलायंस जियो के करीब 70 लाख नए ग्राहक जोड़ने की उम्मीद है। वहीं भारती एयरटेल के ग्राहकों में लगभग 50 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मुकाबले वोडाफोन-आइडिया केवल 2 लाख ग्राहक ही जोड़ पाएगी। 5G कवरेज बढ़ने से डेटा का इस्तेमाल बढ़ा देशभर में 4G और 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ने के कारण ग्राहकों का डेटा यूसेज लगातार मजबूत बना हुआ है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने देश के 90% से ज्यादा जिलों में अपनी 5G सर्विस पहुंचा दी है। अब इन कंपनियों का पूरा फोकस अपने नेटवर्क पर ज्यादा से ज्यादा 5G स्मार्टफोन को जोड़ने पर है। इसके साथ ही दोनों कंपनियां 5G FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, क्योंकि इस बाजार में अभी ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। वोडाफोन आइडिया भी बढ़ा रही है दायरा कमजोर ग्राहक ग्रोथ के बावजूद वोडाफोन आइडिया (VIL) भी देश में अपना 5G नेटवर्क बढ़ा रही है। फिलहाल वोडाफोन आइडिया का 5G नेटवर्क करीब 100 शहरों में पहुंच चुका है और कंपनी इसे तेजी से बढ़ा रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ranjit Kaur Challenges Nihang Manpreet Singh; FIR Filed Controversy

Ranjit Kaur Challenges Nihang Manpreet Singh; FIR Filed Controversy

भाभी चुम्मेवाली, जिस पर अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। (फाइल फोटो) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने लुधियाना में FIR दर्ज करवा दी। निहंग मनप्रीत सिंह का आरोप है कि रंजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही है। जिसका नेगेटिव असर समाज . पुलिस ने रात रकीब 9.40 बजे रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा- एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे। रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली व उसका पति जिंदा हंस। FIR में निहंग मनप्रीत सिंह ने लगाए ये आरोप, जानिए.. समाज में अश्लीलता फैला रही: मनप्रीत सिंह ने रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस पर आरोप लगाए कि वो अपने अश्लील कंटेंट और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वे अपनी वीडियो में जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, उसका समाज और बच्चों पर बहुत ही बुरा व नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पहनावे और शारीरिक प्रदर्शन पर आपत्ति: मनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि रंजीत कौर जब भी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो अपलोड करती हैं, तो वे आपत्तिजनक कपड़े पहनती हैं। उनका दावा है कि वीडियो में इस तरह शरीर के अंगों का दिखावा करने से बच्चों की मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन के नाम का गलत इस्तेमाल: मनप्रीत सिंह ने कहा कि रंजीत कौर अपनी वीडियो में साफ तौर पर यह कहती हुई दिखाई देती हैं कि उन्हें वीडियो में ऐसी गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने और ऐसे कपड़े पहनने का अधिकार खुद पुलिस के के अफसरों ने दिया है। । गैर-सामाजिक और आपत्तिजनक कंटेंट: मनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप: निहंग मनप्रीत सिंह ने शिकायत में कहा कि रणजीत कौर और उनके पति ने बिना किसी मंजूरी के अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया हुआ है। वे गैर-वाजिब तरीके से शिवलिंग की मर्यादा भंग करते हुए डमरू लगाकर ‘बंदर-बांदरी का नाच’ करते हैं, जिससे समूचे हिंदू भाईचारे की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसके अलावा, वे उस स्थान पर मीट वगैरह बनाकर भी खाते हैं, जो हिंदू धर्म का सीधा अपमान है। निहंग जत्थेबंदियों को बदनाम करने की साजिश: शिकायत के आखिरी हिस्से में कहा गया है कि इन दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न धर्मों को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज: मनप्रीत सिंह की इस लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ आई.टी. एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपों की मौके पर जांच शुरू कर दी है। निहंग मनप्रीत सिंह खालसा जानकारी देते हुए। रणजीत कौर व उसका पति बोला- समय आने सबूत करेंगे पेश भाभी चुम्मेवाली रंजीत कौर व उसके पति जिंदा हंस ने एक वीडियो जारी करके कहा कि निहंग सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी निहंग मनप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने अभी उस पर पर्चा दर्ज नहीं किया। वहीं उनका कहना है कि निहंग मनप्रीत सिंह के कारनामों के उनके पास कई सबूत हैं, जल्दी ही वो उन सबूतों का खुलासा करेंगे। निहंग जत्थे ने दी थी भाभी चुम्मेवाली के घर में दबिश फरीदकोट से आए निहंग जत्थे के मुखी मनप्रीत सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली के घर आकर दबिश दी थी। उनका आरोप था कि ये सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूर होकर उन्हें फरीदकोट से लुधियाना आना पड़ा। उस दिन भाभी चुम्मेवाली के घर पर जमकर हंगामा हुआ। रंजीत कौर से भाभी चुम्मे वाली तक का सफर, जानिए… सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी: कोरोना काल में लुधियाना की रंजीत कौर ने सोशल मीडिया पर रील्स बनानी शुरू की। वह कॉमेडी रील्स बना रही थीं, लेकिन उसे कोई पसंद नहीं कर रहा था। वह काफी रील्स बना चुकी थीं, लेकिन रील वायरल नहीं हुई। रील में एक फॉलोअर को फ्लाइंग किश किया: रंजीत कौर का कहना है कि वह रील्स बना रही थीं, तो एक फॉलोअर्स को रील में उसका नाम लेकर फ्लाइंग किश किया तो कॉमेंट में लोगों ने भाभी चुम्मेवाली लिखना शुरू कर दिया। उसके बाद माइंड में आया कि इसी को अपना टैग बना देती हूं। उसके बाद शुरू की तुकबंदी: रंजीत कौर ने फिर अपने नाम के साथ भाभी चुम्मेवाली का टैग लगा दिया और फिर उसने रील्स बनाते हुए फॉलोअर्स के नाम लेकर तुकबंदी करनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया। दिलजीत दोसांझ की फिल्म में मिला काम: रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली का कहना है कि जब लोगों ने उसकी रील्स को पसंद किया तो फिर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी फिल्म जट एंड जूलियट-3 में एक छोटा सा रोल दिया। उसके बाद वह बहुत फेमस हो गईं। दिलजीत पर भी तुकबंदी की थी: रंजीत कौर का कहना है कि जो तुकबंदी वह अपने फॉलोअर्स का नाम लेकर करती हैं, वही तुकबंदी उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए भी की थी। जब उन्होंने दिलजीत दोसांझ को आई लव यू बोला तो उन्होंने भी रिप्लाई में आई लव यू बोलकर गले

कनाडा में डूबने से 2 पंजाबी युवकों की मौत:एक का पैर फिसला, बचाने कूदा दूसरा भी डूबा; बरनाला-अमृतसर के रहने वाले थे

कनाडा में डूबने से 2 पंजाबी युवकों की मौत:एक का पैर फिसला, बचाने कूदा दूसरा भी डूबा; बरनाला-अमृतसर के रहने वाले थे

कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की लाशीन नहर में डूबने से दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बरनाला जिले के तपा मंडी निवासी लवप्रीत सिंह (26 साल) और अमृतसर के गांव बुटाला (नौरंगपुर) निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं। लवप्रीत सिंह के माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेशों में रह रहे समाजसेवियों और एनआरआई समुदाय से मदद की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि उनके इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को कनाडा से पंजाब लाने के लिए प्रशासनिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कर सकें। गहरे पानी के कारण दोनों की डूबने से मौत यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों दोस्त मॉन्ट्रियल की लाशीन नहर के किनारे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अचानक अमृतसर निवासी युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में लवप्रीत सिंह भी पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही मॉन्ट्रियल फायर डिपार्टमेंट व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढाई साल पहले वर्क परमिट पर गया था इस घटना से तपा मंडी निवासी पूर्व सैनिक बलवीर सिंह का परिवार गहरे सदमे में है। मृतक लवप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह करीब ढाई साल पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया था और वहां एक कंपनी में ट्राला चालक के रूप में काम कर रहा था। बेटे को विदेश भेजने के लिए बेची जमीन 12वीं कक्षा पास करने के बाद बेटे के बेहतर भविष्य के लिए सीआरपीएफ के पूर्व जवान बलवीर सिंह ने अपनी दो एकड़ जमीन बेचकर उसे कनाडा भेजा था। परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि जिस बेटे को उज्ज्वल भविष्य के लिए विदेश भेजा है, उसकी पार्थिव देह वापस आएगी। लवप्रीत ने करीब 10 दिन पहले ही परिवार से फोन पर बातचीत की थी।

सरकारी आदेश पर हटाई गई दिलजीत की फिल्म सतलुज:IT रूल 2021 का हवाला दिया, अनुराग कश्यप ने इरानी फिल्ममेकर से की डायरेक्टर की तुलना; पायरेसी जारी

सरकारी आदेश पर हटाई गई दिलजीत की फिल्म सतलुज:IT रूल 2021 का हवाला दिया, अनुराग कश्यप ने इरानी फिल्ममेकर से की डायरेक्टर की तुलना; पायरेसी जारी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई थी, जिसे बिना कारण बताए 5 जुलाई को अचानक हटा दिया गया। फिल्म हटाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। कई सेलेब्स इसका विरोध करते हुए दिलजीत और फिल्ममेकर्स का समर्थन कर रहे हैं। दिलजीत ने भी फैंस से ज्यादा से ज्यादा फिल्म डाउनलोड की गई फिल्म शेयर करने की अपील की है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को IT रूल 2021 के तहत सरकारी आदेश पर ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने फिल्म ‘सतलुज’ को ZEE5 से हटाने का निर्देश दिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) रूल, 2021 के तहत तय दायित्वों का हवाला देते हुए लिया गया। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने 2022 में ‘पंजाब 95’ टाइटल से CBFC से सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया था। हालांकि, सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए 127 कट स्वीकार नहीं किए गए, जिसके बाद फिल्म की रिलीज रोक दी गई। अधिकारी ने कहा, “फिल्ममेकर्स ने सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट लागू नहीं किए और बाद में फिल्म का नाम बदलकर चुपचाप OTT पर रिलीज कर दिया। चूंकि OTT, CBFC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसलिए मामला सरकार के संज्ञान में आने पर ZEE5 को फिल्म हटाने के लिए कहा गया।” बता दें कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले कंटेंट का नियमन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) नहीं करता। यह सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के भाग-3 के तहत संचालित होता है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ईरानी फिल्ममेकर से की तुलना फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘सतलुज, मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हनी त्रेहान को वही स्थिति झेलनी पड़ेगी, जिसका सामना ईरान में जाफर पनाही को करना पड़ा था।’ बता दें कि जाफर पनाही को ईरान में अपनी फिल्मों और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सरकारी प्रतिबंधों, गिरफ्तारी और सेंसरशिप का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है फिल्म फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘मुझे कोई फिक्र नहीं है। मुझे लगा था फिल्म पहले ही हटा ली जाएगी। कई लोगों ने इस फिल्म को पहले ही डाउनलोड कर लिया है। जितना हो सके, फिल्म को शेयर करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।’ दिलजीत का ये बयान सामने आने के बाद कई फैंस यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फिल्म अपलोड कर रहे हैं। जी 5 ने पायरेसी रोकने की अपील की दिलजीत का बयान सामने आने के बाद जी 5 ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है, ‘हमे आशा है और हम इसके लिए सब कुछ कर रहे हैं। प्लीज पायरेसी को सपोर्ट न करें। हम सतलुज फिल्म को वापस लाने की हर कोशिश कर रहे हैं।’ क्यों विवादों में है फिल्म सतलुज केंद्र सरकार से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्सों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, चिंता है कि फिल्म के कुछ दृश्य और सामग्री का इस्तेमाल खालिस्तान समर्थक आंदोलन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जा सकता है, खासकर पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा हो सकता है। सरकार का मानना है कि “ऐसे मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सबसे ऊपर होते हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है।

भारतवंशी बिजनेसमैन ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ठगा:खुद को CIA एजेंट बताया, लड़ाकू विमानों की डील पर 425 करोड़ रु. की धोखाधड़ी

भारतवंशी बिजनेसमैन ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ठगा:खुद को CIA एजेंट बताया, लड़ाकू विमानों की डील पर 425 करोड़ रु. की धोखाधड़ी

अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे भारतवंशी बिजनेसमैन गौरव श्रीवास्तव पर अब इंडोनेशिया में भी बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट बताकर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भरोसा जीता और रक्षा सौदों के नाम पर करीब 425 करोड़ रुपए का फर्जी कर्ज मंजूर करा लिया। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) और इंडोनेशियाई मैगजीन टेम्पो की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव ने इंडोनेशियाई सेना को 36 लड़ाकू विमान, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और मिलिट्री कमांड सिस्टम दिलाने का दावा किया। इसके लिए उसने फर्जी शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया और अमेरिका के एक कथित ‘सीक्रेट प्रोग्राम’ के नाम पर करीब 425 करोड़ रुपए का फर्जी कर्ज मंजूर करा लिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कथित ठगी 2020 से 2022 के बीच हुई। ठगी से मिले पैसों से गौरव ने लॉस एंजिलिस में करीब 208 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला भी खरीदा। प्रबोवो गौरव को ‘मिस्टर G’ बुलाते कहते थे रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव ने प्रबोवो का इतना भरोसा जीत लिया था कि वे उसे ‘मिस्टर G’ कहकर बुलाते थे। उसने राष्ट्रपति के निजी जीवन से जुड़ी ऐसी जानकारियों का भी इस्तेमाल किया, जो केवल उनके करीबी लोगों को पता थीं। इनमें यह बात भी शामिल थी कि प्रबोवो अपने घर के मकड़ी के जालों को प्रकृति का हिस्सा मानते हैं और उन्हें साफ नहीं कराते। गौरव ने यह भी दावा किया कि उसने 2002 के बाली बम धमाकों के आतंकियों को पकड़वाने और प्रबोवो का नाम अमेरिकी इमिग्रेशन की ब्लैकलिस्ट से हटवाने में मदद की थी। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रिको सिराइत ने कहा कि जिन रक्षा सौदों पर बातचीत हुई थी, वे आखिरी समझौते तक नहीं पहुंचे थे। इसलिए सरकार को कोई सीधा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।

World News Updates; Iran Khamenei Funeral

World News Updates; Iran Khamenei Funeral

Hindi News International World News Updates; Iran Khamenei Funeral | Hormuz Tanker Attack POK China Landslide Breaking News 16 मिनट पहले कॉपी लिंक (फाइल फोटो) चीन के पश्चिमी गांसू प्रांत के पहाड़ी इलाके में मंगलवार को हुए भूस्खलन में 33 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक, अब तक 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 16 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, सेंट्रल चीन के हुबेई प्रांत में सोमवार रात आए तेज तूफान और आंधी-बारिश से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 275 लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति अब भी लापता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 149 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। अगले 24 घंटे में 260 मिमी तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। चीन के मौसम विभाग ने सुपर टाइफून ‘बावी’ को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। यह तूफान 290 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ प्रशांत महासागर से ताइवान की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

'सतलुज' का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दोगे

'सतलुज' का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दोगे

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ के समर्थन में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह भाई घनैया जी की सोच से जुड़ा विषय है। जब कोई व्यक्ति इंसानियत की सेवा के लिए अपने परिवार और अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता के लिए जीवन समर्पित कर देता है, तो वह सच्चा हीरो होता है। खालड़ा साहब ऐसे ही एक हीरो थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं सोचता था कि ऐसी फिल्में या बातें पंजाबियों को करने ही नहीं दी जातीं, लेकिन अब अगर उनके बारे में जिक्र भी नहीं करने देंगे तो यह बहुत बड़ा झटका होगा। यह खालड़ा साहब के साथ हुए अन्याय से भी बड़ा धक्का होगा। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि फिल्म क्यों हटी है, इस बारे में पता नही है। अब 3 प्वाइंटों में पढ़िए जसबीर सिंह जस्सी ने क्या कहा:- सच बोलते रहिए, इससे कुछ नहीं जाता उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और आपकी प्रोफाइल में जुड़ गई है। दिलजीत वीर और हन्नी भाई आप दोनों को बहुत-बहुत मुबारकबाद। सच बोलते रहिए, इससे कुछ नहीं जाता। हमें गुरु साहिब की यही शिक्षा मिली है कि सच के लिए हमेशा डटे रहना चाहिए। पंजाब के ऐसे हीरो, जो अनदेखे रह गए उन्हें जनता के सामने लाना चाहिए। जसवंत सिंह खालड़ा बहुत ही सरल व्यक्ति थे। फिल्म में भी उन्हें उसी सादगी के साथ दिखाया गया है।

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:78,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:78,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 7 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 78,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 3792 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 6 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 521 अंक की तेजी के साथ 78,285 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 160 अंकों की बढ़त रही, ये 24,430 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी:78,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी:78,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 7 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 150 अंक की तेजी के साथ 78,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 3792 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 6 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 521 अंक की तेजी के साथ 78,285 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 160 अंकों की बढ़त रही, ये 24,430 पर बंद हुआ था।