Wednesday, 22 Jul 2026 | 02:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

10g Gold Reaches 1.43 Lakh; Silver Surges to 2.22 Lakh

10g Gold Reaches 1.43 Lakh; Silver Surges to 2.22 Lakh

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,159 रुपए बढ़कर 2.23 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,150 रुपए चढ़कर 1.43 लाख रुपए आ गया है। सोना इस साल ₹10 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 7 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.23 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:सरकार ने नई डिजाइन का प्रस्ताव लौटाया; इसमें भारत के इलाकों को अपना दिखाया

नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:सरकार ने नई डिजाइन का प्रस्ताव लौटाया; इसमें भारत के इलाकों को अपना दिखाया

नेपाल सरकार ने एक रुपये के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय मानचित्र हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। कैबिनेट ने नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) की नई डिजाइन को मंजूरी देने से इनकार करते हुए संशोधन के लिए वापस भेज दिया। सरकार ने निर्देश दिया है कि नए सिक्के पर लो घेकर (घर) मठ की तस्वीर के साथ नेपाल का आधिकारिक राष्ट्रीय मानचित्र भी शामिल किया जाए। यही वह मानचित्र है, जिसमें भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। यह जानकारी सरकारी अधिकारियों और नेपाल राष्ट्र बैंक के अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। नेपाल राष्ट्र बैंक की नोट और सिक्का डिजाइन समिति ने एक रुपये के सिक्के पर मुस्तांग के ऐतिहासिक लो घेकर (घर) मठ की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। NRB बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसे वित्त मंत्रालय के जरिए अंतिम स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद के पास भेजा गया था। 22020 के नक्शे के बाद उठा विवाद नेपाल ने 2020 में संविधान संशोधन के जरिए लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया था। इसके बाद यही नक्शा सरकारी दस्तावेजों, 1 और 2 रुपये के सिक्कों तथा 100 रुपये के नोट पर इस्तेमाल हो रहा है। नए प्रस्ताव की जानकारी सामने आते ही सवाल उठने लगे कि सिक्के से राष्ट्रीय मानचित्र हटाने का क्या संदेश जाएगा। हालांकि, नेपाल राष्ट्र बैंक और प्रधानमंत्री कार्यालय ने किसी भी राजनीतिक मंशा से इनकार किया है। NRB बोला- बौद्ध विरासत को भी देना चाहते थे जगह अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रस्ताव मौजूदा सरकार बनने से पहले तैयार होना शुरू हो गया था। मकसद करेंसी पर सांस्कृतिक विरासत को संतुलित तरीके से दिखाना था। NRB का कहना है कि मौजूदा नोटों और सिक्कों पर पशुपतिनाथ और जानकी मंदिर जैसे हिंदू धार्मिक स्थल हैं, जबकि बौद्ध विरासत कम दिखाई देती है। इसी वजह से नेपाल के सबसे पुराने बौद्ध मठों में शामिल लो घेकर मठ को चुना गया। इससे मुस्तांग में पर्यटन बढ़ने की भी उम्मीद है। अब सिक्के की सिर्फ डिजाइन नहीं, धातु भी बदलेगी नेपाल राष्ट्र बैंक कैबिनेट के निर्देश के मुताबिक नया डिजाइन तैयार करेगा, जिसमें राष्ट्रीय मानचित्र और लो घेकर मठ दोनों होंगे। सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही नए सिक्के की ढलाई शुरू होगी। नेपाल राष्ट्र बैंक एक रुपये के सिक्के की धातु और वजन बदलने की तैयारी भी कर रहा है। फिलहाल एक रुपये का सिक्का बनाने में 2 रुपये से ज्यादा खर्च आता है। लागत कम करने के लिए इसे सफेद धातु से बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 10 रुपये के सिक्के पर दैलेख के भुर्ति देवल मंदिर समूह को शामिल करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:सरकार ने नई डिजाइन का प्रस्ताव लौटाया; इसमें भारत के इलाकों को अपना दिखाया

नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:सरकार ने नई डिजाइन का प्रस्ताव लौटाया; इसमें भारत के इलाकों को अपना दिखाया

नेपाल सरकार ने एक रुपये के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। कैबिनेट ने नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) की नई डिजाइन को मंजूरी देने से इनकार करते हुए संशोधन के लिए वापस भेज दिया। सरकार ने निर्देश दिया है कि नए सिक्के पर लो घेकर (घर) मठ की तस्वीर के साथ नेपाल का आधिकारिक राष्ट्रीय नक्शा भी शामिल किया जाए। यही वह नक्शा है, जिसमें भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। यह जानकारी सरकारी अधिकारियों और नेपाल राष्ट्र बैंक के अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। नेपाल राष्ट्र बैंक की नोट और सिक्का डिजाइन समिति ने एक रुपये के सिक्के पर मुस्तांग के ऐतिहासिक लो घेकर (घर) मठ की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। NRB बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसे वित्त मंत्रालय के जरिए अंतिम स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद के पास भेजा गया था। 22020 के नक्शे के बाद उठा विवाद नेपाल ने 2020 में संविधान संशोधन के जरिए लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को आधिकारिक नक्शा में शामिल किया था। इसके बाद यही नक्शा सरकारी दस्तावेजों, 1 और 2 रुपये के सिक्कों तथा 100 रुपये के नोट पर इस्तेमाल हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रस्ताव मौजूदा सरकार बनने से पहले तैयार होना शुरू हो गया था। मकसद करेंसी पर सांस्कृतिक विरासत को संतुलित तरीके से दिखाना था। NRB का कहना है कि मौजूदा नोटों और सिक्कों पर पशुपतिनाथ और जानकी मंदिर जैसे हिंदू धार्मिक स्थल हैं, जबकि बौद्ध विरासत कम दिखाई देती है। इसी वजह से नेपाल के सबसे पुराने बौद्ध मठों में शामिल लो घेकर मठ को चुना गया। इससे मुस्तांग में पर्यटन बढ़ने की भी उम्मीद है। अब सिक्के की सिर्फ डिजाइन नहीं, धातु भी बदलेगी नेपाल राष्ट्र बैंक कैबिनेट के निर्देश के मुताबिक नया डिजाइन तैयार करेगा, जिसमें राष्ट्रीय नक्शा और लो घेकर मठ दोनों होंगे। सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही नए सिक्के की ढलाई शुरू होगी। नेपाल राष्ट्र बैंक एक रुपये के सिक्के की धातु और वजन बदलने की तैयारी भी कर रहा है। फिलहाल एक रुपये का सिक्का बनाने में 2 रुपये से ज्यादा खर्च आता है। लागत कम करने के लिए इसे सफेद धातु से बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 10 रुपये के सिक्के पर दैलेख के भुर्ति देवल मंदिर समूह को शामिल करने का प्रस्ताव भी विचार चल रहा है।

नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा किया गया कि वह अपने बेटे विवान शाह के साथ प्रदर्शन के समर्थन में वहां पहुंचे थे। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि नसीरुद्दीन शाह ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया और चुपचाप एक खंभे के सहारे खड़े होकर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद लौटते छात्रों को देखते रहे। इन दावों के साथ वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर किया गया। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि मुंबई के कोलाबा स्थित रीगल सिनेमा के बाहर का है। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। यह फुटेज सबसे पहले राजेश गौर नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था। वीडियो में कैमरा घुमाकर रीगल सिनेमा के बाहर का सीन भी दिखाया गया है, जहां फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ का प्रदर्शन हो रहा था। दूसरी फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आए हैं। वहीं, वायरल क्लिप में वीडियो का वह हिस्सा हटा दिया गया, जिससे यह साफ होता था कि नसीरुद्दीन शाह थिएटर के बाहर थे, न कि जंतर-मंतर पर। वीडियो में रीगल सिनेमा लिखा और ‘राजा शिवाजी’ व ‘पति पत्नी और वो 2’ के पोस्टर दिख रहे हैं। राजेश गौर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने यह वीडियो पहली बार 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और 20 जुलाई को दोबारा शेयर किया। बाद में सोमवार को इसे इस दावे के साथ वायरल किया गया कि नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहीं, खास बात यह है कि सोमवार को ही नसीरुद्दीन शाह का 76वां जन्मदिन था। शबाना आजमी जंतर-मंतर प्रदर्शन में पहुंचीं गौरतलब है कि शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे कई सेलेब्स आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे थे। पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार का अनशन सोमवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर खत्म कराया। पूरी खबर यहां पढ़ें भले ही नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने CJP के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रिएक्शन दिया था। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयती घोष के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया था। उन्होंने बिगड़ती सेहत को देखते हुए सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध करते हुए कहा था, ‘यह लड़ाई एक मैराथन है, कोई स्प्रिंट (छोटी दौड़) नहीं। देश के युवाओं के नेतृत्व के लिए हमें आगे आपकी जरूरत है, इसलिए सेहत बचाना जरूरी है।’

पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा:पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू

पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा:पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू

पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 5.71 रुपया लीटर बढ़ा दी है। नई दरें 21 जुलाई से लागू हो गई हैं। दामों में इस बदलाव के बाद अब बाजार में पेट्रोल की नई कीमत 315.80 रुपया लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 360.06 रुपया प्रति लीटर हो गई है। भारत और पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नोट: ₹- भारतीय रुपया, पाकिस्तान में भारतीय रुपए की वेल्यू 2.89 पाकिस्तानी रुपया के बराबर है। अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से कम हैं मौजूदा दरें ईंधन की मौजूदा कीमतें इस साल अप्रैल में बने अपने ऑल-टाइम हाई से अब भी काफी नीचे हैं: अब हफ्ते की जगह रोजाना तय हो रहे पेट्रोल डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में आ रहे तेज उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकार ने बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की है कि अब देश में फ्यूल रेट्स हफ्ते के बजाय रोजाना आधार पर तय किए जाएंगे। डीलर्स एसोसिएशन ने फैसले का विरोध किया सरकार के रोजाना रेट तय करने के फैसले का ऑल पाकिस्तान डीलर्स एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस व्यवस्था को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ इसी हफ्ते विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। मिडिल क्लास और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर पेट्रोल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर देश के मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास पर पड़ता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से प्राइवेट गाड़ियों, छोटी कारों, ऑटो रिक्शा और टू-व्हीलर्स में होता है। वहीं, डीजल महंगा होने से पूरे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा है, क्योंकि इसका इस्तेमाल भारी कमर्शियल वाहनों (ट्रकों-बसों), पावर प्लांट्स और बड़े जनरेटरों में होता है। पाकिस्तान में हर महीने करीब 7 से 8 लाख टन पेट्रोल और डीजल की भारी-भरकम बिक्री होती है, जबकि केरोसिन (मिट्टी के तेल) की मासिक मांग सिर्फ 10 हजार टन ही है। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल सरकार के लिए रेवेन्यू जुटाने का सबसे बड़ा जरिया बने हुए हैं।

Ayush Sharma, Sonu Sood Condemn Lathicharge

Ayush Sharma, Sonu Sood Condemn Lathicharge

14 मिनट पहले कॉपी लिंक सोनू सूद, अनुराग कश्यप, आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की आलोचना की है। बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र की असली पहचान सिर्फ वोट नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवाज है। उनके मुताबिक, चाहे छात्र हों या देश का कोई भी नागरिक, जब वे अपनी बात रखते हैं तो उसे सुना जाना चाहिए, दबाया नहीं जाना चाहिए। आयुष शर्मा ने फिल्म ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम’ में काम किया है। उनकी शादी 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई थी। आयुष शर्मा ने कहा कि सरकार ने आखिरकार छात्रों की आवाज सुनी, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को टियर गैस और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए युवाओं को ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, जो चिंताजनक है। एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए।’ सोनू सूद की पोस्ट। पुलिस कार्रवाई पर अनुराग ने सवाल उठाए फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, वर्दी पहनने के लिए आत्मा का, आत्मीयता का, सबका सौदा करना पड़ता है। मालूम नहीं था। क्या इस देश में कोई पुलिसवाला है, जो खड़ा होकर बोल सके, ‘मैं इस आदेश का पालन नहीं करूंगा, क्योंकि यह गलत है?’ अनुराग कश्यप की पोस्ट। हुमा कुरैशी ने लाठीचार्ज को दुखद बताया हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, आज की तस्वीरें मेरे जहन में लंबे समय तक रहेंगी। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी और लाठियों का इस्तेमाल होते देख मुझे बहुत दुख हुआ। इसे निश्चित रूप से ज्यादा सब्र, लोगों की बात सुनने और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था। हुमा कुरैशी की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा, हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है और आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद करने की जरूरत है। हम एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश हैं। जरूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर सहमत हों, लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए। हुमा ने अंत में कहा कि हर उस छात्र और नागरिक का सम्मान है, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मान्यताओं के लिए खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद।” एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हिंसा समाधान नहीं है।’ भूमि पेडनेकर बोलीं- हिंसा समाधान नहीं है भूमि ने कहा कि देश का अपने युवाओं के प्रति यह फर्ज है कि वह यह सुनिश्चित करे कि आंदोलन हिंसक न हो और अपने मकसद से न भटके। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र बातचीत से ही बनते हैं। भूमि ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की भी मांग की और पेपर लीक, परीक्षा में विफलता, समान अवसर न मिलना, शिक्षकों की कमी और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव जैसे मुद्दों को उठाया, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि पेडनेकर की पोस्ट। यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी हिंसा का विरोध करते हुए X अकाउंट पर लिखा, मैं न तो बीजेपी का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस का, लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह गलत है। जो छात्र अपनी जायज समस्याओं को लेकर सामने आए, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उनकी बातों को सुना जाना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। एल्विश यादव की पोस्ट। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे। संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…. संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। शाम 4 बजे के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के जवान जंतर-मंतर खाली कराने पहुंचे। वहां लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। यह खबर भी पढ़ें…. CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे सीनियर कलाकार सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sensex Nifty Market Update | Banking FMCG Shares Buying Flat Trading

Sensex Nifty Market Update | Banking FMCG Shares Buying Flat Trading

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 21 जुलाई को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 77,700 और निफ्टी 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6740 +203 +3.31% निक्केई (जापान) 65256 +1115 +1.74% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25083 -61 -0.33% 20 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51839 -307 -0.59% नैस्डैक 25508 -12 -0.05% S&P 500 7443 -14 -0.19% बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 6,021 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +1,312 +6,021 +43,131 FII/FPI -1,121 -6,439 -11,653 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शेयर बाजार में कल यानी 20 जुलाई को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 443 अंक की गिरावट के साथ 77,709 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 96 अंक की गिरावट रही, ये 24,239 पर आ गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया; 30 दिन बाद लागू होगा फैसला

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया; 30 दिन बाद लागू होगा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50% नया टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी शराब, ऑटोमोबाइल और डेयरी उत्पादों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहा है। नया टैरिफ 30 दिन बाद लागू होगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक एनर्जी, पोटाश और पहले से सेक्टर-विशेष टैरिफ के दायरे में आने वाले उत्पादों को इससे बाहर रखा गया है। सबसे अहम बात यह है कि USMCA (अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा मुक्त व्यापार समझौता) के तहत आने वाले कई उत्पाद भी अब इस नए टैरिफ के दायरे में आएंगे। ट्रम्प ने इस फैसले के लिए 1930 के टैरिफ एक्ट की धारा-338 का इस्तेमाल किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार इस प्रावधान के तहत टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ बातचीत तेज करने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका पहले भी USMCA का उल्लंघन करते हुए एकतरफा टैरिफ लगाता रहा है और कनाडा ने सिर्फ उसका जवाब दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला अमेरिका-कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ा सकता है। अमेरिकी शराब उद्योग ने भी चिंता जताई है कि जवाबी कार्रवाई से दोनों देशों के कारोबार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर असर पड़ सकता है।