Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:10 AM

Trending :

CBI Files FIR Against Reliance Capital & Anil Ambani Over EPFO Fraud

CBI Files FIR Against Reliance Capital & Anil Ambani Over EPFO Fraud

7 मिनट पहले कॉपी लिंक CBI ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड और इसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। कंपनी पर EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को 1816.22 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप है। अधिकारियों ने शनिवार, 1 अगस्त को इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 21 जुलाई को दी गई एक शिकायत के आधार पर की। शिकायत में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और EPFO को अनुचित नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

आध्यात्मिक शरण में एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा:पालमपुर में 30 साल बाद गुरु से मिलीं; बोलीं-'घर वापसी' जैसा आध्यात्मिक अनुभव मिला

आध्यात्मिक शरण में एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा:पालमपुर में 30 साल बाद गुरु से मिलीं; बोलीं-'घर वापसी' जैसा आध्यात्मिक अनुभव मिला

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं निर्देशक टिस्का चोपड़ा इन दिनों हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में आध्यात्मिक सुकून की तलाश में हैं। गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने पालमपुर के कंदवाड़ी स्थित महावतार बाबा मेडिटेशन सेंटर का दौरा किया। यहां उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु योगीराज अमर ज्योति से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों की यह मुलाकात लगभग तीन दशकों (30 वर्षों) के लंबे अंतराल के बाद हुई है। 30 साल बाद मुलाकात को बताया ‘घर वापसी’ दैनिक भास्कर से बातचीत में टिस्का चोपड़ा ने नुभव को बेहद भावुक और आत्मिक बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्षों के बाद अपने गुरु योगीराज अमर ज्योति से दोबारा मिलना उनके लिए किसी ‘घर वापसी’ जैसा अनुभव था। आश्रम प्रवास के दौरान उन्होंने ध्यान (मेडिटेशन), पवित्र हवन और गुरु के सान्निध्य में समय बिताया। टिस्का चोपड़ा ने कहा कि कुछ अनुभव शोर के साथ नहीं आते, बल्कि चुपचाप जीवन में उतरते हैं। वे अपने साथ अधिक स्पष्टता, विनम्रता और यह एहसास छोड़ जाते हैं कि जीवन की सबसे गहरी यात्राएं हमेशा भीतर की ओर होती हैं।” — तनाव और भागदौड़ से दूर पहाड़ों का रुख आश्रम प्रवास के बाद टिस्का ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वीकार किया कि जब जीवन में तनाव, अत्यधिक सोच और लगातार भागदौड़ बढ़ जाती है, तब उनकी रचनात्मकता फीकी पड़ने लगती है। ऐसे समय में परिस्थितियों से उलझने के बजाय वे सुकून की तलाश में सीधे पहाड़ों की ओर रुख कर लेती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि देवदार के वृक्षों की महक, बर्फीली धाराओं का शीतल जल और बादलों के बीच बिताए कुछ दिन उनकी आत्मा को फिर से तरोताजा और शांत कर देते हैं। गुरु पूर्णिमा पर पाया गुरु आशीर्वाद टिस्का ने साझा किया कि इस बार की हिमाचल यात्रा केवल विश्राम तक सीमित नहीं थी। ईश्वर की कृपा से उन्हें गुरु पूर्णिमा के विशेष दिन बाबाजी के आश्रम में रहने, हवन यज्ञ में हिस्सा लेने और अपने गुरु का प्रत्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला, जिसने उन्हें मानसिक व आत्मिक रूप से नई ऊर्जा से भर दिया है।

UPSC SSC Exam Reforms | Jitendra Singh Announces Face Authentication

UPSC SSC Exam Reforms | Jitendra Singh Announces Face Authentication

Hindi News Career UPSC SSC Exam Reforms | Jitendra Singh Announces Face Authentication 2 मिनट पहले कॉपी लिंक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इस बारे में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी है। SSC का स्लाइडिंग मैकेनिज्म फ्रेमवर्क पहले एक ही कैंडिडेट का चयन कई पदों पर हो जाता था और वह एक पद चुनकर बाकी सीटें खाली छोड़ देता था। SSC ने इसके लिए ‘स्लाइडिंग मैकेनिज्म’ फ्रेमवर्क पेश किया है। इससे मेरिट के आधार पर निचले पायदान वाले उम्मीदवारों को अपग्रेड करके खाली बची सीटों को भरा जाएगा जिससे वैकेंसी बेकार नहीं जाएगी। UPSC में AI आधारित वेरिफिकेशन सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) में अब एआई (AI) आधारित वेरिफिकेशन लागू किया गया है, जो कैंडिडेट्स के अटेम्प्ट्स का डाटा रखेगा। एग्जाम हॉल में नकल रोकने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा पहचानना) अनिवार्य कर दिया गया है। प्रोविजनल जॉइनिंग लेटर में का प्रावधान में बदलाव सरकार ने self-attestation के आधार पर प्रोविजनल जॉइनिंग लेटर देने का प्रावधान दिया है। चरित्र और जाति प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन के लिए विभागों को अधिकतम 6 महीने का समय दिया गया है। अगर समय पर वेरिफिकेशन रिपोर्ट नहीं आती तो भी कैंडिडेट की सेवा पर असर नहीं पड़ेगा। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की फीस घटी यूपीएससी परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए आंसर की जारी होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की फीस घटा दी गई है। साथ ही, दिव्यांगजनों को उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की गारंटी दी है। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स न पहनने का नोटिस जारी:पहले ही दिन जानबूझकर शॉर्ट्स पहने कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स, नए नियम का विरोध किया दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को क्लासरूम और कैंपस के कई दूसरे हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने के लिए मना किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक रितिका चौहान ने कहा कि मुझ पर लगाए गए चीटिंग के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल के चीटिंग के आरोपों पर उनकी पत्नी रितिका चौहान ने पहली बार जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में रितिका ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुराग उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे। यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में अनुराग ने पत्नी रितिका चौहान पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे। अब रितिका ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। रितिका का दावा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब अपनी बात सामने रख रही हूं। नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रितिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी भी अनुराग के साथ धोखा नहीं किया। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर कही जा रही बातें पूरी तरह एकतरफा हैं। उन्होंने दावा किया कि रिश्ते की सच्चाई सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर नहीं समझी जा सकती। इंटरव्यू के दौरान रितिका ने प्रेग्नेंसी का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब भी वह मुझसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे।” उनके मुताबिक, उस दौर में उन्हें पति के सहयोग की जरूरत थी, लेकिन मानसिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रितिका ने कहा कि वह लंबे समय तक चुप रहीं क्योंकि निजी रिश्ते को सोशल मीडिया की बहस नहीं बनाना चाहती थीं। हालांकि, जब उन पर लगातार बेवफाई के आरोप लगे और छवि खराब करने की कोशिश हुई, तब उन्होंने अपनी बात सामने रखने का फैसला किया। अनुराग डोभाल के आरोपों के बाद रितिका ने कहा- रिश्ते की पूरी सच्चाई सिर्फ एक पक्ष नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति के बयान से तय नहीं की जा सकती। लोगों को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। उनका कहना है कि वह किसी पर आरोप लगाने के बजाय अपनी सच्चाई सामने रख रही हैं। इससे पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और बयानों में दावा किया था कि रितिका ने उनके भरोसे को तोड़ा है। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। रितिका के इंटरव्यू के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल दोनों अपने-अपने दावे कर रहे हैं। किसी भी आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामला दोनों पक्षों के बयानों पर आधारित है। __________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है।पूरी खबर पढ़ें.. UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK 07 राइडर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

30 मिनट पहले कॉपी लिंक रितिका चौहान ने कहा कि मुझ पर लगाए गए चीटिंग के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल के चीटिंग के आरोपों पर उनकी पत्नी रितिका चौहान ने पहली बार जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में रितिका ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुराग उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे। यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में अनुराग ने पत्नी रितिका चौहान पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे। अब रितिका ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। रितिका का दावा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब अपनी बात सामने रख रही हूं। नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रितिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी भी अनुराग के साथ धोखा नहीं किया। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर कही जा रही बातें पूरी तरह एकतरफा हैं। उन्होंने दावा किया कि रिश्ते की सच्चाई सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर नहीं समझी जा सकती। इंटरव्यू के दौरान रितिका ने प्रेग्नेंसी का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब भी वह मुझसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे।” उनके मुताबिक, उस दौर में उन्हें पति के सहयोग की जरूरत थी, लेकिन मानसिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रितिका ने कहा कि वह लंबे समय तक चुप रहीं क्योंकि निजी रिश्ते को सोशल मीडिया की बहस नहीं बनाना चाहती थीं। हालांकि, जब उन पर लगातार बेवफाई के आरोप लगे और छवि खराब करने की कोशिश हुई, तब उन्होंने अपनी बात सामने रखने का फैसला किया। अनुराग डोभाल के आरोपों के बाद रितिका ने कहा- रिश्ते की पूरी सच्चाई सिर्फ एक पक्ष नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति के बयान से तय नहीं की जा सकती। लोगों को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। उनका कहना है कि वह किसी पर आरोप लगाने के बजाय अपनी सच्चाई सामने रख रही हैं। इससे पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और बयानों में दावा किया था कि रितिका ने उनके भरोसे को तोड़ा है। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। रितिका के इंटरव्यू के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल दोनों अपने-अपने दावे कर रहे हैं। किसी भी आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामला दोनों पक्षों के बयानों पर आधारित है। __________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है।पूरी खबर पढ़ें.. UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK 07 राइडर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में मौत:8 हजार मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ रहे थे, हिमस्खलन में गई जान

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में मौत:8 हजार मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ रहे थे, हिमस्खलन में गई जान

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में हिमस्खलन यानी एवलांच की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। उनके निधन की पुष्टि उनकी ही पर्वतारोहण कंपनी एलीट एक्सपेडिशन ने की है। निर्मल पुर्जा 30 जुलाई को काराकोरम इलाके में 8,051 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक की चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान करीब 7,000 मीटर की ऊंचाई पर यह हादसा हुआ। हिमस्खलन के बाद निर्मल पुर्जा समेत 10 पर्वतारोही लापता हो गए थे। इनमें छह नेपाली पर्वतारोही भी शामिल थे। मैप से समझिए हादसे की लोकेशन… 6 महीने में 14 सबसे ऊंची चोटियां फतह कीं ब्रिटिश स्पेशल फोर्स जॉइन करने वाले पहले नेपाली निर्मल पुर्जा का जन्म 25 जुलाई 1983 को नेपाल के म्याग्दी जिले के दाना गांव में हुआ था। उनके परिवार का सेना से गहरा नाता रहा है। कई पीढ़ियों से परिवार के लोग गोरखा रेजिमेंट में सेवा करते रहे। उनके पिता और तीन बड़े भाई भी गोरखा सैनिक थे। ऐसे माहौल में पले-बढ़े निर्मल ने भी बचपन से ही सैनिक बनने का सपना देखा। बाद में उन्होंने इसी परंपरा को आगे बढ़ाया और ब्रिटिश सेना की गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हो गए। करीब छह साल तक गोरखा सैनिक के रूप में सेवा देने के बाद उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह ब्रिटिश रॉयल नेवी की स्पेशल बोट सर्विस (SBS) में शामिल होने वाले पहले नेपाली बने। SBS ब्रिटेन की नौसेना की सबसे खतरनाक और प्रतिष्ठित स्पेशल फोर्स है। इसके सैनिक समुद्र, पहाड़, जंगल और दुश्मन के इलाके में सीक्रेट ऑपरेशन चलाने के लिए ट्रेंड होते हैं। इसमें चयन इतना मुश्किल है कि बहुत कम सैनिक इसे पूरा कर पाते हैं। करीब 16 साल तक सेना में रहते हुए निर्मल पुर्जा ने अत्यधिक ठंडे और मुश्किल इलाकों में कई स्पेशल ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इसी दौरान उनके मन में दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का ख्याल आया। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सुरक्षित सैन्य करियर छोड़ने का बड़ा फैसला लिया। सेना से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पूरी तरह पर्वतारोहण पर फोकस किया। इसमें सबसे बड़ी चुनौती पैसों की थी। खर्च जुटाने के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया, ताकि दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का सपना पूरा कर सकें।

Prayagraj Railway Group D Physical Test

Prayagraj Railway Group D Physical Test

Hindi News Career Prayagraj Railway Group D Physical Test | Candidates Fail Selection 9 मिनट पहले कॉपी लिंक चिपचिपी गर्मी और उमस भरे मौसम में जहां ज्यादा देर चल पाना भी मुश्किल है। ऐसे मौसम में प्रयागराज के DSA ग्राउंड में 25 से 28 जुलाई तक रेलवे ग्रुप-डी PET परीक्षा की फिजिकल टेस्ट का आयोजन हुआ। इस टेस्ट के चलते 1,032 उम्मीदवार फेल हो गए। पांच दिनों तक चली फिजिकल टेस्ट उम्मीदवारों को भारी पड़ी। मौसम ने बढ़ाई परेशानी पीईटी के दौरान उमस और गर्मी के कारण कई उम्मीदवारों की तबीयत बिगड़ गई। 1,000 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद कई उम्मीदवार मैदान में ही बैठ गए या लेट गए। हालांकि, 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर चलने वाले टेस्ट में ज्यादातर पुरुष उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दौड़ ही सिलेक्शन प्रोसेस का सबसे टफ स्टेप रहा। गर्भवती महिला को डिलिवरी के बाद मिलेगा मौका इस दौरान बिहार की एक गर्भवती महिला उम्मीदवार भी पीईटी देने पहुंची थीं। हेल्थ चेकअप में गर्भवती साबित होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया। रेलवे के नियमों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी के छह माह बाद दोबारा पीईटी में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 32,438 ग्रुप-डी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अब आगे की प्रोसेस क्या होगी ? फिजिकल टेस्ट में सफल हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। ————————————- पूरी खबर यहां पढ़ें… सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स न पहनने का नोटिस जारी:पहले ही दिन जानबूझकर शॉर्ट्स पहने कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स, नए नियम का विरोध किया दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को क्लासरूम और कैंपस के कई दूसरे हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने के लिए मना किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो':Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए

'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो':Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए

Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के किरदारों की क्लिप्स शेयर कर उन्हें निशाने पर लेने वालों पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की। Gen Z को लेकर हाल ही में दिए गए बयान के बाद कंगना रनोट लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनके बयान के विरोध में कई ट्रोल पेजों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फिल्मों के अलग-अलग किरदारों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन पोस्ट्स के जरिए यह सवाल उठाया गया कि अगर कंगना फिल्मों में ऐसे किरदार निभा सकती हैं तो फिर वह Gen Z की सोच और व्यवहार पर सवाल कैसे उठा सकती हैं। अब इस पूरे विवाद पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संसद में दिए गए अपने एक पुराने भाषण का वीडियो साझा करते हुए आलोचकों को जवाब दिया। कंगना ने कहा कि फिल्मों में निभाया गया किरदार किसी अभिनेता की निजी सोच या जीवन का प्रतिबिंब नहीं होता। अभिनय एक पेशा है और कलाकार अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं, इसलिए उन्हें उनकी फिल्मों के आधार पर जज करना गलत है। कंगना ने अपने बयान में कहा कि कुछ लोग जानबूझकर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, फिल्मी किरदारों और किसी अभिनेता के वास्तविक विचारों को एक जैसा बताना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह दर्शकों के बीच भ्रम भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों का मकसद मनोरंजन करना होता है, न कि लोगों को वही व्यवहार अपनाने की सीख देना। किसी कलाकार ने पर्दे पर जो किरदार निभाया है, उसका मतलब यह नहीं कि वह असल जिंदगी में भी वैसा ही सोचता या व्यवहार करता है। कंगना ने लोगों से अपील की कि वे मनोरंजन और वास्तविक जीवन के बीच का फर्क समझें। कंगना का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मी किरदारों की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स का कहना था कि कंगना के ऑन-स्क्रीन किरदार और उनके हालिया बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। इसी आलोचना के जवाब में उन्होंने अपना पक्ष सार्वजनिक किया। कंगना ने यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे को आधी-अधूरी जानकारी के साथ पेश करना युवाओं के बीच गलत संदेश पहुंचा सकता है। उनका कहना है कि किसी अभिनेता के निजी विचारों पर बहस की जा सकती है, लेकिन उसके फिल्मी किरदारों को उससे जोड़ना उचित नहीं है। कंगना के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक तरफ उनके समर्थक उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं और अभिनय व निजी जीवन को अलग मानने की दलील दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक अब भी उनके हालिया बयान पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में Gen Z को लेकर शुरू हुआ यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा।

Kangana Ranaut Controversy | Statement On Gen Z & Reel vs Real Life

'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो':Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए

29 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रोलिंग के बीच कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पर्दे का किरदार मेरी पहचान नहीं। Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के किरदारों की क्लिप्स शेयर कर उन्हें निशाने पर लेने वालों पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की। पुराना संसद भाषण शेयर कर कंगना रनौत ने कहा- फिल्में मनोरंजन हैं, असल जिंदगी का पैमाना नहीं। Gen Z को लेकर हाल ही में दिए गए बयान के बाद कंगना रनोट लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनके बयान के विरोध में कई ट्रोल पेजों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फिल्मों के अलग-अलग किरदारों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन पोस्ट्स के जरिए यह सवाल उठाया गया कि अगर कंगना फिल्मों में ऐसे किरदार निभा सकती हैं तो फिर वह Gen Z की सोच और व्यवहार पर सवाल कैसे उठा सकती हैं। अब इस पूरे विवाद पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संसद में दिए गए अपने एक पुराने भाषण का वीडियो साझा करते हुए आलोचकों को जवाब दिया। कंगना ने कहा कि फिल्मों में निभाया गया किरदार किसी अभिनेता की निजी सोच या जीवन का प्रतिबिंब नहीं होता। अभिनय एक पेशा है और कलाकार अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं, इसलिए उन्हें उनकी फिल्मों के आधार पर जज करना गलत है। कंगना ने अपने बयान में कहा कि कुछ लोग जानबूझकर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, फिल्मी किरदारों और किसी अभिनेता के वास्तविक विचारों को एक जैसा बताना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह दर्शकों के बीच भ्रम भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों का मकसद मनोरंजन करना होता है, न कि लोगों को वही व्यवहार अपनाने की सीख देना। किसी कलाकार ने पर्दे पर जो किरदार निभाया है, उसका मतलब यह नहीं कि वह असल जिंदगी में भी वैसा ही सोचता या व्यवहार करता है। कंगना ने लोगों से अपील की कि वे मनोरंजन और वास्तविक जीवन के बीच का फर्क समझें। कंगना का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मी किरदारों की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स का कहना था कि कंगना के ऑन-स्क्रीन किरदार और उनके हालिया बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। इसी आलोचना के जवाब में उन्होंने अपना पक्ष सार्वजनिक किया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कंगना ने कहा- रील और रियल लाइफ में फर्क समझना जरूरी है। कंगना ने यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे को आधी-अधूरी जानकारी के साथ पेश करना युवाओं के बीच गलत संदेश पहुंचा सकता है। उनका कहना है कि किसी अभिनेता के निजी विचारों पर बहस की जा सकती है, लेकिन उसके फिल्मी किरदारों को उससे जोड़ना उचित नहीं है। कंगना के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक तरफ उनके समर्थक उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं और अभिनय व निजी जीवन को अलग मानने की दलील दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक अब भी उनके हालिया बयान पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में Gen Z को लेकर शुरू हुआ यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। ___________________________ कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।पूरी खबर पढ़ें.. ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

60% of Americans want to start their own business.

60% of Americans want to start their own business.

द इकोनॉमिस्ट14 मिनट पहले कॉपी लिंक सर्वेक्षण के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के ‎लिए एआई का उपयोग करने वाले लोगों की हिस्सेदारी‎ 2023 और 2025 के बीच दोगुनी होकर 60% हो गई है।- प्रतीकात्मक फोटो अमेरिका में अपना कारोबार शुरू करने का‎ रुझान नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। 2025 में‎ पूर्णकालिक स्वरोजगार करने वालों की संख्या‎ बढ़कर 1.68 करोड़ हो गई, जो इस सदी का‎ सबसे ऊंचा स्तर है। 2024 की शुरुआत से हर‎ महीने औसतन 4.66 लाख नए बिजनेस‎ आवेदन आ रहे हैं। जून 2026 में यह आंकड़ा‎ बढ़कर 5.31 लाख पहुंच गया, जो 2019 के‎ मासिक औसत का लगभग दोगुना है।‎ यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि‎1910 में 36% अमेरिकी स्वरोजगार करते थे,‎लेकिन 2020 तक उनका हिस्सा घटकर 10%‎ से भी कम रह गया था। अब यह रुझान फिर‎ तेजी से पलटा है। गैलप के अनुसार, करीब‎ 60% अमेरिकी आज भी नौकरी करने के‎ बजाय अपना व्यवसाय शुरू करना पसंद करते‎ हैं। इस बदलाव की नींव कोविड-19 महामारी‎ के दौरान पड़ी, जब नौकरी गंवाने वाले लाखों‎ लोगों ने स्वरोजगार का रास्ता चुना। फेडरल‎ सरकार के प्रोत्साहन पैकेज, ई-कॉमर्स के‎ विस्तार और बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस‎(एआई) ने भी नया कारोबार शुरू करना‎ आसान बना दिया। विशेषज्ञ इसके पीछे तीन‎ प्रमुख कारण मानते हैं।‎ पहला कारण, रोजगार बाजार का बेहद ‎चुनौतीपूर्ण होना है। फेडरल रिजर्व बैंक के‎ अनुसार, नौकरी मिलने में कठिनाई ने लोगों को‎ उद्यमिता की ओर प्रेरित किया है। दूसरा उपभोग के बदलते पैटर्न हैं। बुजुर्ग‎ आबादी बढ़ने से उनकी देखभाल से जुड़े‎ कारोबार तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बेहतर एल्गोरिदम ने छोटे‎ कारोबारियों के लिए अलग उत्पाद बेचकर ‎ग्राहकों तक पहुंचना आसान बना दिया है।‎ तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण‎ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को माना ‎जा रहा है। एआई चैटबॉट्स ने वेबसाइट बनाना,‎स्थानीय नियम समझना और कई प्रशासनिक ‎काम बेहद आसान कर दिए हैं। हालांकि, एआई‎ के असर को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद भी हैं।‎ स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रमुख केली‎लोफ्लर का मानना है कि एआई छोटे कारोबारों ‎को अधिक सक्षम बनाएगा और वे आगे चलकर‎ बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देंगे। अर्थशास्त्री‎ आरोन टेराजास के अनुसार, एआई से पैदा होने‎ वाला सबसे बड़ा आर्थिक लाभ बड़ी कंपनियों‎ के बजाय छोटे कारोबारियों और छोटे शहरों के ‎पेशेवरों तक पहुंच सकता है।‎ तीन कारणों से बढ़‎ रही है उद्यमिता‎ – सरकार नया बिजनेस शुरू ‎करने के लिए कई तरह की‎ सुविधाएं दे रही है।‎ – बुजुर्गों की आबादी बढ़ने के‎ कारण उनसे संबंधित कारोबार‎ लगातार बढ़ रहे हैं।‎‎ – एआई के कारण कारोबार‎ करना आसान होता जा रहा है।‎ दोगुना बढ़ा एआई का उपयोग‎ एक सर्वेक्षण के अनुसार अपना व्यवसाय शुरू करने के ‎लिए एआई का उपयोग करने वाले लोगों की हिस्सेदारी‎ 2023 और 2025 के बीच दोगुनी होकर 60% हो गई है।‎ एआई उन बाधाओं को कम करता है, जो पहले लोगों को‎ अपना काम शुरू करने से रोकती थीं। स्ट्राइप कंपनी के‎ अर्थशास्त्रियों का तर्क है कि एआई उस क्षमता की कमी‎ को भर रहा है, जिसने कभी भर्ती को आवश्यक बनाया था।‎ महामारी ने भी बदले हालात‎ कोविड -19 महामारी ने स्वरोजगार करने वालों की‎ संख्या बढ़ाई है। पहले लोग बड़ी कंपनियों में सवैतनिक‎ नौकरी को ज्यादा अहमियत देते थे। रोजगार के मुख्य‎ स्रोत बड़े कॉर्पोरेशन थे। थिंक टैंक अमेरिकन‎ एंटरप्राइजेज इंस्टीट्यूट के अनुसार 1910 से लेकर‎ 2020 तक स्वरोजगार करने वाले अमेरिकियों की‎ संख्या में करीब 26 प्रतिशत की कमी आ गई थी,‎ लेकिन इसके बाद के वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है।‎ दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔