टॉप-10 में से 9-कंपनियों का मार्केट-कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा:बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी, केवल HUL को नुकसान

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की शानदार रिकवरी से देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में कुल 2,50,961.42 करोड़ रुपए (लगभग 2.51 लाख करोड़ रुपए) की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, बेहतर वैश्विक सेंटिमेंट और पहली तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजों की वजह से निवेशकों के भरोसे को मजबूती मिली है। बाजार की इस तेजी में बजाज फाइनेंस सबसे बड़ा गेनर बनकर उभरा, जिसके मार्केट कैप में अकेले 80,000 करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर, टॉप 10 की सूची में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसके वैल्युएशन में गिरावट दर्ज की गई। 1. बजाज फाइनेंस रहा टॉप गेनर: मार्केट कैप में ₹80,345 करोड़ का उछाल दिग्गज फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी बजाज फाइनेंस टॉप 10 कंपनियों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कंपनी रही। बीते हफ्ते कंपनी का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपए बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (जून तिमाही) में कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated PAT) में सालाना आधार पर 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तिमाही नतीजों की इस घोषणा के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर 8% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। 2. भारती एयरटेल, TCS और रिलायंस में भी तगड़ी खरीदारी वैल्युएशन में बढ़ोतरी के मामले में भारती एयरटेल दूसरे स्थान पर रही। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 44,959.50 करोड़ रुपए बढ़कर 12,30,005.63 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 40,414.03 करोड़ रुपए बढ़कर 8,55,894.78 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपने मार्केट कैप में 39,447.35 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे इसका कुल वैल्युएशन 17,69,108.79 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 3. एलएंडटी, SBI, एचडीएफसी बैंक और LIC के वैल्युएशन में सुधार अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो: लार्सन एंड टुब्रो (LT): मार्केट कैप 21,096.80 करोड़ रुपए बढ़कर 5,41,844.69 करोड़ रुपए पहुंचा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): वैल्युएशन 10,845.97 करोड़ रुपए बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): वैल्युएशन में 8,164.73 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 11,52,150.63 करोड़ रुपए पर बंद हुआ। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC): मार्केट कैप में 4,427.49 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank): कंपनी के मार्केट कैप में 1,660.37 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। 4. हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान: ₹10,326 करोड़ घटा मार्केट कैप हफ्ते के दौरान टॉप 10 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) एकमात्र ऐसी कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में गिरावट आई। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,326.46 करोड़ रुपए घटकर 4,93,602.13 करोड़ रुपए रह गया। 6. एक्सपर्ट्स की राय: FII खरीदारी और ग्लोबल संकेतों से मिला सपोर्ट बीते हफ्ते बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,034.87 अंक यानी 2.67% की बढ़त बनाने में सफल रहा। वहीं, एनएसई (NSE) का निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59% चढ़ा। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी (SVP) अजीत मिश्रा ने बाजार की चाल पर कहा, “कच्चे तेल की घटती कीमतों, बेहतर होते भू-राजनीतिक हालात, Q1 FY27 के उत्साहजनक नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से दोबारा शुरू हुई खरीदारी के दम पर बाजार ने अपनी हालिया गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए जोरदार वापसी की है।” 7. मार्केट सेंटिमेंट का बैकग्राउंड और फ्यूचर आउटलुक बाजार में आई यह हालिया तेजी पिछले कुछ समय से जारी सुस्ती के बाद एक बड़ा बदलाव दर्शाती है। घरेलू स्तर पर कंपनियों के मजबूत नतीजों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधरती परिस्थितियों पर निवेशकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटने से बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है, जिससे आने वाले दिनों में भी हैवीवेट शेयरों में मजबूती बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
Randeep Hooda Assam Flood Visit

27 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने एनजीओ के साथ राहत कार्य में भी भाग लिया। लंगर सेवा में बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसते रणदीप हुड्डा। लंगर सेवा के दौरान रणदीप हुड्डा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आसपास के इलाकों से प्रभावित परिवार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से हर दिन भोजन तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से ग्लोबल सिख्स के साथ जुड़े हैं। रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपील की कि वे सीधे राहत कार्यों में भाग लेकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करें। गुरुद्वारे में लोगों की सलामती की दुआ करते रणदीप हुड्डा। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 82 लोगों की मौत हो चुकी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा के अलावा असम में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए कार्तिक आर्यन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में बहु-स्तरीय राहत अभियान शुरू किया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ ने असम में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपने स्थानीय फैन क्लब के साथ हाथ मिलाया है। अभियान के पहले चरण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयार भोजन के पैकेट और अन्य जरूरी सामान बांटे जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 1 करोड़ रुपए की राशि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इस समय की गई इस बड़ी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया था। असम में आई भीषण बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दुख जताया है। आलिया ने कहा कि हर साल यह त्रासदी आती है, फिर भी लोग तैयार नहीं होते। उन्होंने जल्द राहत संगठनों की जानकारी साझा करने का वादा किया था। आलिया भट्ट की पोस्ट। वहीं, आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया:अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा

टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने शो के मुश्किल स्टंट्स, अपने डर, रोहित शेट्टी से मिली सीख और शो के दौरान हुए भावनात्मक बदलावों पर खुलकर बात की। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर लोगों का जबरदस्त एक्साइटमेंट है। हर कोई आपको मजबूत खिलाड़ी और फाइनलिस्ट बता रहा है। कैसा लग रहा है? जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे पहले आपका शुक्रिया। ‘खतरों के खिलाड़ी’ वाकई शानदार शो है। मेरे लिए यह भारत का सबसे बेहतरीन रियलिटी शो है। मैं जब भी किसी शो में जाता हूं, चाहता हूं कि लोग मुझे एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में देखें। खुशी है कि लोगों के बीच मेरी वही छवि बन रही है। हर शो में मैं अपना असर छोड़ना चाहता हूं और इस बार भी लोगों को वह महसूस हो रहा है। सवाल: बिग बॉस हो या ‘खतरों के खिलाड़ी’, हर बार आप मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आते हैं। इसका राज क्या है? जवाब: यह पूरी तरह माइंडसेट पर निर्भर करता है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ सिर्फ आपकी शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, इच्छाशक्ति और जुनून की भी परीक्षा लेता है। अगर आपकी मानसिक ताकत मजबूत है, तो आप बड़े से बड़ा डर भी जीत सकते हैं। यही इस शो की सबसे बड़ी चुनौती है। सवाल: शो में जाने से पहले किसी खास चीज से डर लगता था? जवाब: असल डर तब महसूस होता है, जब आप स्टंट करने के लिए उस जगह पर खड़े होते हैं। चाहे ऊंचाई हो या गहरा पानी, उस वक्त लगता है कि यह कैसे होगा। लेकिन जब आप स्टंट पूरा कर लेते हैं, तब एहसास होता है कि आपने अपने डर पर जीत हासिल कर ली। सवाल: कीड़े-मकोड़ों और दूसरे जीवों वाले स्टंट्स कितने मुश्किल थे? जवाब:शुरुआत के दो-तीन सेकंड काफी मुश्किल होते हैं। मन में कई तरह के डर आते हैं कि कहीं काट न लें या कुछ हो न जाए। लेकिन कुछ मिनट बाद सब सामान्य लगने लगता है। यह भी पूरी तरह माइंडसेट का खेल है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब:बहुत शानदार। वह बेहद प्रेरित करने वाले इंसान हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। उनका अनुशासन और मेहनत देखकर मैं प्रभावित हुआ। लगातार 45 दिन बिना किसी छुट्टी के शूटिंग हुई। हर दिन सुबह जल्दी सेट पर पहुंचना और देर शाम तक काम करना आसान नहीं था। रोहित सर भी पूरे समय हमारे साथ मौजूद रहते थे। उनका जुनून ही इस शो को इतना खास बनाता है। सवाल: शो में आपकी तुलना विराट कोहली से भी की गई। इस पर क्या कहेंगे? जवाब:यह बात विशाल ने वहां कही थी। विराट कोहली हम सभी के पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर किसी ने मेरी तुलना उनसे की है, तो यह मेरे लिए खुशी की बात है। सवाल: क्या आपको लगता है कि आपने शो में अपना सौ फीसदी दिया? जवाब: बिल्कुल। मैंने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी। इस शो में कुछ ऐसे पल आए, जब मैंने कैमरे पर अपने बारे में ऐसी बातें शेयर कीं, जो शायद पहले कभी नहीं की थीं। स्टंट पूरा करने के बाद कई भावनाएं बाहर आती हैं। मैं आमतौर पर अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं करता, लेकिन इस शो ने मुझे ऐसा करने पर मजबूर किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे पहले से बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। सवाल: क्या शो में कुछ अच्छे दोस्त भी बने? जवाब:हां, मेरी करण और ऋत्विक जैसे दोस्तों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनी। ओरी भी इस शो का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज है। लोग उन्हें देखकर काफी हैरान होंगे। वह इस सीजन के हिडन जेम हैं। सवाल: आपके ओटीटी प्रोजेक्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस पर क्या कहना चाहेंगे? जवाब:दर्शकों ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरे ओटीटी प्रोजेक्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सवाल: परिवार का क्या रिएक्शन था? जवाब: मेरे माता-पिता बहुत उत्साहित थे। उन्हें शो का इंतजार है। खासकर वे यह देखना चाहते हैं कि मैंने किस तरह खतरनाक स्टंट किए और उन मुश्किल हालात का सामना कैसे किया। सवाल: आखिर में अपने फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगे? जवाब:बस इतना कहना चाहूंगा कि आपने हमेशा मुझे प्यार दिया है। उम्मीद है, इस बार भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मेरा सफर आपको पसंद आएगा। आगे भी मैं आपको इसी तरह एंटरटेन करता रहूंगा।

'द अलायंस' में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'

प्राइम वीडियो के शो ‘द अलायंस’ के आने वाले एपिसोड के नए प्रोमो में सलमान खान की घर में एंट्री दिखाई गई। इस दौरान उन्होंने डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट पहनी हुई थी। सलमान के आते ही कंटेस्टेंट्स खुशी और हैरानी से भर गए। सोहेल खान अपने भाई सलमान खान को देखकर सबसे ज्यादा हैरान नजर आए। उनके चेहरे के भाव हैरानी से खुशी में बदल गए और वह सलमान को गले लगाने के लिए आगे बढ़े। सलमान ने उन्हें गले लगाते हुए मुस्कुराकर पूछा, ‘क्या भाई?’ सोहेल के सपोर्ट के लिए पहुंचे सलमान प्रोमो के मुताबिक, सलमान की एंट्री उस समय हुई, जब सोहेल खान पूर्व पत्नी सीमा सचदेह के शो से बाहर होने और ग्रोइन में चोट लगने के बाद ‘अलायंस’ हाउस में उदास महसूस कर रहे थे। हाल के एपिसोड में सोहेल खान ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया था। उन्होंने कहा कि चोट की वजह से वह टास्क में योगदान नहीं दे पाए, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट चोटिल होने के बावजूद मुकाबला कर रहे थे। उन्हें लगा कि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। सलमान खान की ‘अलायंस’ हाउस में एंट्री वाला एपिसोड आज यानी रविवार को प्रीमियर होने की उम्मीद है। सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई इंफ्लुएंसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशाल टंडन और नीति टेलर शामिल हैं। शो में सीमा सचदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। वहीं, जब शो में सीमा की एंट्री हुई, तब सोहेल ने उनकी तारीफ की थी। उस दौरान होस्ट कुणाल ने सोहेल से सीमा को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। कुणाल खेमू ने पूछा था कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा था कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा था कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी। शो में सोहेल खान और सीमा के बीच बातचीत और बॉन्डिंग देखकर अन्य प्रतियोगियों ने तालियां बजाकर दोनों का हौसला बढ़ाया था। सोहेल और सीमा ने भागकर शादी की थी सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए।

मलेशिया में पाकिस्तानी के साथ पकड़ी पंजाबी युवती गायब:नानी बोली- फोन बंद, मां की मौत हो चुकी; मोगा के युवकों ने थप्पड़ मारे थे

मलेशिया में पाकिस्तान के युवक के साथ पकड़ी गई मोगा की लड़की गायब हो गई है। पंजाब में रह रही लड़की की नानी ने दोहती को वापस लाने की गुहार लगाई है। नानी का एक वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसकी मां की मौत हो चुकी है और उसने ही इसे पालकर बड़ा किया है। उन्होंने कहा कि दोहती की इच्छा विदेश जाने की थी, इसलिए उसे 3 साल पहले ही विदेश भेजा था। उसे नहीं पता है कि वह वहां किसके साथ रह रही है। उन्होंने सोचा था कि दोहती विदेश जाकर कमाएगी तो इसके बाद उसकी शादी अच्छे घर में कर देंगे। अब उन्हें लोगों से पता चला है कि उसके साथ वहां कुछ लड़कों ने पाकिस्तानी के साथ घूमने के चलते पिटाई की है। घटना वाले दिन से दोहती गायब है और उसके साथ कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें डर है कि उसके साथ कुछ अनहोनी घटना न हुई हो। हाईवे पर घेरकर थप्पड़ मारे थे 2 दिन पहले मलेशिया के एक हाईवे पर पंजाबी युवती के साथ बीच सड़क मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें कुछ पंजाबी युवक युवती को घेरकर उससे बहस करते हैं, थप्पड़ मारते हैं और उसके साथ मौजूद पाकिस्तानी युवक से भी धक्का-मुक्की करते दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर करने वाले युवकों का दावा था कि युवती पंजाब के मोगा की रहने वाली है और मलेशिया में पाकिस्तानी युवक के साथ रह रही थी। वे उसे भारत डिपोर्ट करने की मांग करते भी दिखाई देते हैं। झगड़े के बाद मलेशिया पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया हाईवे पर लड़ाई-झगड़े के वीडियो के बाद मलेशिया पुलिस ने सभी लड़कों को पैसे के विवाद में पूछताछ के लिए उठा लिया है। वीडियो में लड़के पाकिस्तानी लड़के के साथ हैप्पी नामक पंजाबी लड़के से पैसे का लेन-देन बता रहे थे। अभी मलेशिया पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। रूबीना की टीम ने की पुलिस को शिकायत मलेशिया में समाजसेवी संस्था चला रही पंजाबी महिला रूबीना ने लड़की के गायब होने की शिकायत मलेशिया पुलिस को कर दी है। रूबीना ने शिकायत को लेकर वीडियो जारी कर कहा कि मोगा की रहने वाली लड़की चाहे पंजाबियों के कब्जे में है या फिर पाकिस्तानी या बंगलादेशियों के, उसे सही सलामत उनकी संस्था के हवाले कर दें ताकि उसे पंजाब पहुंचाया जा सके। रूबीना ने कहा कि लड़की का फोन भी बंद आ रहा है, इसके चलते उसके साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
UPI July 2026 Record | 23.66 Billion Transactions; NPCI Data Details

नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने जुलाई 2026 में 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शन के साथ अपना अब तक का सबसे ज्यादा मंथली वॉल्यूम दर्ज किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, इस दौरान कुल ₹29.88 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। जून की तुलना में जुलाई में ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 4.1% और वैल्यू में 3.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कैशफ्री पेमेंट्स के को-फाउंडर रीजू दत्ता ने इस ग्रोथ पर कहा कि जुलाई में ऐसी कोई परिस्थितियां नहीं थीं, जिसका मतलब है कि यह ग्रोथ किसी मौसमी या स्ट्रक्चरल इवेंट के बजाय पूरी तरह से ऑर्गेनिक और रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन बिहेवियर की वजह से हो रही है। सालाना आधार पर वॉल्यूम में 22% का बड़ा उछाल अगर पिछले साल की इसी अवधि (जुलाई 2025) से तुलना करें, तो यूपीआई ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 22% का जोरदार उछाल आया है। वहीं, ट्रांजैक्शन वैल्यू में भी सालाना आधार पर 19% की बढ़ोतरी देखी गई है। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रोजमर्रा का हिस्सा बना UPI पेनियरबाय के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आनंद कुमार बजाज ने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव मेट्रो शहरों से परे हो रहा है। टियर 2, टियर 3 और ग्रामीण बाजारों में यूपीआई कभी-कभार इस्तेमाल होने वाले विकल्प से हटकर रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन का हिस्सा बनता जा रहा है। कंज्यूमर स्थानीय खरीदारी, रिचार्ज, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे बढ़ती पहचान, व्यापक स्वीकार्यता और कम्युनिटी में भरोसेमंद मदद का सपोर्ट मिल रहा है। IMPS में 3% की बढ़त, डेली ट्रांजैक्शन वैल्यू ₹22,958 करोड़ पहुंची इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) का ट्रांजैक्शन वॉल्यूम जुलाई में 3% बढ़कर 364 मिलियन (36.4 करोड़) पर पहुंच गया, जो जून में 354 मिलियन और मई में 358 मिलियन था। वैल्यू के लिहाज से यह ₹7.12 ट्रिलियन रहा, जिसमें जून (₹6.77 ट्रिलियन) और मई (₹6.96 ट्रिलियन) के मुकाबले 5% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। डेली एवरेज वैल्यू: IMPS के तहत जुलाई में औसत दैनिक ट्रांजैक्शन वैल्यू बढ़कर ₹22,958 करोड़ हो गई, जो जून में ₹22,551 करोड़ थी। डेली एवरेज वॉल्यूम: हालांकि, डेली ट्रांजैक्शन वॉल्यूम 11.75 मिलियन रहा, जो जून के 11.8 मिलियन से मामूली कम है। सालाना तुलना: पिछले साल जुलाई के मुकाबले IMPS ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 24% की गिरावट आई, लेकिन वैल्यू 13% बढ़ गई। फास्टैग में गिरावट: जुलाई में वॉल्यूम 4% घटा फास्टैग ट्रांजैक्शन में जुलाई महीने के दौरान थोड़ी सुस्ती देखने को मिली। वॉल्यूम और वैल्यू: जुलाई में FASTag वॉल्यूम 4% घटकर 347 मिलियन (34.7 करोड़) रह गया, जो जून में 362 मिलियन और मई में 375 मिलियन था। कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू भी जून के ₹7,215 करोड़ (मई में ₹7,308 करोड़) से मामूली गिरकर ₹7,143 करोड़ पर आ गई। डेली एवरेज: औसत दैनिक FASTag वॉल्यूम घटकर 11.21 मिलियन रह गया (जून में 12.06 मिलियन और मई में 12.1 मिलियन)। वहीं, डेली एवरेज ट्रांजैक्शन वैल्यू ₹230 करोड़ रही, जो जून में ₹240 करोड़ थी। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में 3% की बढ़ोतरी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए होने वाले लेनदेन में जुलाई में सुधार दर्ज किया गया। वॉल्यूम: AePS ट्रांजैक्शन जुलाई में 3% बढ़कर 100 मिलियन (10 करोड़) पहुंच गए, जो जून में 97 मिलियन और मई में 88 मिलियन थे। वैल्यू: कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू भी बढ़कर ₹27,539 करोड़ हो गई, जो जून में ₹26,051 करोड़ और मई में ₹25,247 करोड़ थी। क्या होते हैं NPCI के ये डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म? UPI: मोबाइल से तुरंत बैंक-टू-बैंक पैसे ट्रांसफर करने का रियल-टाइम सिस्टम। IMPS: चौबीसों घंटे (24×7) तुरंत पैसे भेजने की इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवा। FASTag: टोल प्लाजा पर बिना रुके सीधे लिंक खाते/वॉलेट से टोल टैक्स काटने के लिए RFID तकनीक आधारित टैग। AePS: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर बैंक खाते से पैसे निकालने, जमा करने और बैलेंस चेक करने की सुविधा देने वाला मॉडल। ये खबर भी पढ़ें… CBI ने अनिल अंबानी पर FIR दर्ज की: रिलायंस कैपिटल पर EPFO को ₹1,816 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप CBI ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड और इसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। कंपनी पर EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को 1816.22 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप है। अधिकारियों ने शनिवार, 1 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan Commission to File Advance Caveat

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अब एक लाख से कम कैंडिडेट्स वाले OMR शीट बेस्ड भर्ती एग्जाम का रिजल्ट 20 दिन में जारी करेगा। अधिकतम 90 दिन में सभी एग्जाम के रिजल्ट जारी होंगे। यही नहीं, एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली सभी भर्तियों में अब आयोग कोर्ट में . आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसका मकसद है कि भर्ती प्रोसेस में किसी भी प्रकार से अनावश्यक देरी न हो और भर्ती समय पर प्रॉपर तरीके से पूरी हो। 30 दिन में 30 से ज्यादा रिजल्ट घोषित किए वहीं, ‘मिशन 30 दिन 30 रिजल्ट’ के तहत आयोग ने 1 से 30 जुलाई तक 30 रिजल्ट घोषित किए हैं। अभी करीब 100 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट आना बाकी हैं। अब आने वाले 30 दिन में भी 30 से ज्यादा रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। आगामी 10 अक्टूबर तक आयोग की ओर से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं के 90 प्रतिशत रिजल्ट घोषित कर दिए जाएं, इसको लेकर आयोग काम कर रहा है। इससे युवाओं को समय पर नियुक्तियां मिल सकेंगी। वर्षों तक चलने वाली भर्ती प्रक्रियाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। कमियों को दूर कर जल्दी रिजल्ट की प्लानिंग आयोग मैनेजमेंट ने तय किया है कि एक लाख तक कैंडिडेट्स वाले ओएमआर शीट बेस्ड भर्ती एग्जाम का रिजल्ट 20 दिन के भीतर घोषित किया जाए। अगर एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हैं और मल्टीपल सब्जेक्ट के एग्जाम हुए हैं, तब भी रिजल्ट अधिकतम 90 दिन में जारी कर दिया। इसके लिए आयोग ने एग्जाम सेंटर से लेकर ओएमआर शीट को जांचने और रिजल्ट जारी करने के पूरे प्रोसेस का आकलन किया। उसमें होने वाली देरी की कमियों को चिह्नित कर उनको दूर किया। 26 जुलाई को जयपुर में गांधीनगर के सरकारी स्कूल (परीक्षा केंद्र) में JLO भर्ती परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे थे RPSC के चेयरपर्सन केसरी सिंह। क्या होती है कैविएट कोर्ट में कैविएट एक कानूनी सूचना है। इसे कोर्ट को यह सुनिश्चित करने के लिए दाखिल किया जाता है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई एकतरफा आदेश या कार्रवाई न हो और उसे पहले सुना जाए। यह इस बात की सुरक्षा है कि विरोधी पक्ष आपकी पीठ पीछे कोर्ट से कोई स्टे या आदेश न ले ले। कैविएट दाखिल करने वाले व्यक्ति या संस्थान को संभावित विरोधी पक्ष को भी इसकी कॉपी भेजनी होती है। ये होगा फायदा कैविएट दाखिल करने से कोई भी व्यक्ति RPSC के खिलाफ कोर्ट जाकर सीधा स्टे नहीं ला सकता। कोर्ट स्टे या रोक का आदेश देने से पहले RPSC का पक्ष सुनेगा। इसके बाद ही फैसला दिया जाएगा। जानकारों का मानना है कि अब तक जब भी RPSC ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा तो 90 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में आयोग की जीत हुई है। ऐसे में अभ्यर्थी स्टे या रोक का आदेश लेकर भर्ती प्रोसेस में अनावश्यक देरी नहीं कर सकेंगे। अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों के पद रिक्त RPSC में अध्यक्ष के पद पर स्थाई नियुक्ति का इंतजार है। वर्तमान में बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी केसरी सिंह को सौंपी गई है। आयोग में अध्यक्ष सहित 10 सदस्य होते हैं, लेकिन तीन पद रिक्त हैं। छह सदस्य वर्तमान में कार्य कर रहे हैं, जिनमें केसरी सिंह, अयूब खान, सुशील कुमार बिस्सू, हेमंत प्रियदर्शी, दीपक कुमार शर्मा और संतोष आनंद है। वहीं बाबूलाल कटारा निलंबित चल रहे हैं। वर्तमान में आयोग सचिव का पद भी रिक्त है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता को सौंपा गया है। ………. ये खबर भी पढ़ें… RPSC चेयरमैन बोले- राजस्थान में पेपर लीक नहीं होने देंगे:जयपुर में JLO भर्ती परीक्षा के दौरान पहली बार खुद निरीक्षण करने पहुंचे
Kangana Ranaut Slams Hrithik Roshan Over Social Media Controversy

15 मिनट पहले कॉपी लिंक कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करने से बचना चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘द वर्ल्ड ओज एन अपोलॉजी टू ऋतिक रोशन’ ट्रेंड सामने आया। यह ट्रेंड उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बरखा दत्त के साथ बातचीत में कहा था, “मेरे दोस्त भी मुझे मैसेज कर रहे थे कि अब वो तुम्हारे पीछे क्यों पड़ी है? उनमें से एक ने कहा कि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।” पूरी खबर यहां पढ़ें… इस ट्रेंड के बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना रनोट को ट्रोल करते हुए यही हैशटैग इस्तेमाल किया। इस पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी कहा था मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी ‘A’ का पक्ष लेना क्योंकि अब आप ‘B’ को पसंद नहीं करते, हमारे समाज को नुकसान पहुंचाने वाली एक बड़ी प्रणालीगत समस्या का एक छोटा सा हिस्सा है। मैं तब तक इंतजार करूंगा, जब तक इसके पीछे का संदर्भ सही न हो और वह तथ्यों से प्रेरित न हो। वह सही होगा, लेकिन फिर से, अब किसे परवाह है, है ना? ऋतिक के इस रिएक्शन के बाद कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है। सबा आजाद के साथ आपकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है और आप दोनों एक गंभीर रिश्ते में हैं।” कंगना ने आगे कहा कि ऐसे में किसी महिला को इस तरह चिढ़ाना या उसका मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय, आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान कर रहे हैं और बुली कर रहे हैं। अपनी पोस्ट के अंत में कंगना ने लिखा, “कृपया आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपने पार्टनर को भी इस तरह शर्मिंदा न करें। उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की अनुचित टिप्पणियां करना बंद करेंगे।” गौरतलब है कि कंगना और ऋतिक के बीच विवाद कई वर्षों से चर्चा में रहा है। कंगना ने ऋतिक को पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपना सिली एक्स कहा था। वहीं, ऋतिक ने सार्वजनिक रूप से किसी भी रिलेशनशिप से इनकार किया और अभिनेत्री को लीगल नोटिस भेजा था। कंगना और ऋतिक ने दो बॉलीवुड फिल्मों काइट्स (2010) और कृष 3 (2013) में एक साथ काम किया है। एक्टर का दावा था कि उनके नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना से बातचीत की गई थी, जबकि कंगना का कहना था कि वह ईमेल आईडी स्वयं ऋतिक ने उन्हें उपलब्ध कराई थी। कंगना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ‘फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो’:Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के किरदारों की क्लिप्स शेयर कर उन्हें निशाने पर लेने वालों पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की। पूरी खबर यहां पढ़ें… ‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।” पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…