Thursday, 17 Sep 2026 | 02:34 PM

Trending :

किम जोंग की बहन बोली- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी होगी:यह हमारी सुरक्षा की गारंटी; उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु हथियार उत्तर कोरिया बोला- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी है:किम जोंग की बहन ने कहा- न्यूक्लियर वेपन हमारी सुरक्षा की गारंटी बांग्लादेश में 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट:अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, भारत भी ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू Japan Centenarians Record | Population Over 100 Years Milestone
EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:5 साल बाद पहली बार दिखीं म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू ची; रेड क्रॉस प्रतिनिधि से मुलाकात की

वर्ल्ड अपडेट्स:5 साल बाद पहली बार दिखीं म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू ची; रेड क्रॉस प्रतिनिधि से मुलाकात की

म्यांमार की पूर्व नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची करीब पांच साल बाद पहली बार नजर आई हैं। सैन्य सरकार ने सोमवार को आंग सान सू ची की कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें वह इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) के म्यांमार प्रतिनिधि अर्नो डे बैक से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से यह उनका बाहरी दुनिया के साथ सबसे दुर्लभ सार्वजनिक संपर्क माना जा रहा है। सरकार ने बताया कि यह मुलाकात सोमवार सुबह हुई, लेकिन यह नहीं बताया कि बैठक कहां हुई और किन मुद्दों पर चर्चा हुई। जारी तस्वीरों में सू ची अपने 81वें जन्मदिन का केक काटती भी नजर आईं। तस्वीरों में वह मुस्कुराती और सामान्य दिख रही हैं, हालांकि उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आंग सान सू ची को फरवरी 2021 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद हिरासत में लिया गया था। तब से उन्हें सार्वजनिक रूप से बहुत कम देखा गया है और बाहरी दुनिया से उनका संपर्क भी बेहद सीमित रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मिस्र के तट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप; इजराइल तक महसूस हुए झटके मिस्र के तट के पास सोमवार तड़के 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, मिस्र के नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स (NRIAG) ने इसकी तीव्रता 5.6 दर्ज की और बताया कि इसका केंद्र स्वेज शहर से करीब 38 किलोमीटर उत्तर में था। अलग-अलग एजेंसियों द्वारा तीव्रता में मामूली अंतर अलग मापन प्रणालियों की वजह से होता है। भूकंप के झटके काहिरा और उत्तरी मिस्र के कई इलाकों में महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर कई लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। दक्षिणी इजराइल में भी कंपन महसूस होने की खबर है। भूकंप के बाद मिस्र रेड क्रिसेंट ने प्रभावित इलाकों में आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना लागू कर दी। संगठन ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और केवल सरकारी एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO:कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला

पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO:कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला

कनाडा के कैलगिरी में पंजाबी युवक की रैश ड्राइविंग का एक वीडियो सामने आया है। युवक ने 280 की स्पीड में अपनी कार्वेट कार को ट्रैफिक भरे रोड पर भगाया। वीडियो में कार का स्पीडोमीटर भी दिखाया गया है। युवक ने कार के टायरों से धुआं निकालने का एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है। कनाडा के लोगों ने इस युवक का वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर कर इसे डिपोर्ट करने और कार्रवाई करने की मांग की है। कार चला रहे युवक की पहचान जस सिंह के रूप में हुई है। युवक पंजाब में कहां का रहने वाला है, इसके बारे में पता नहीं लग पाया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट jas_singh_25 से 2 अगस्त को वीडियो अपलोड किया। वीडियो के साथ युवक ने अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसमें गोल्डन टेंपल में माथा टेकते दिख रहा है। फिल्हाल युवक के खिलाफ अभी कनाडा पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। बता दें कि कनाडा में इस तरह से रैश ड्राइविंग पर लाइसेंस रद्द हो सकता है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल का भी प्रावधान है। अब पढ़िए वीडियों में क्या दिख रहा है… युवक को डिपोर्ट करने की उठी मांग सोशल मीडिया यूजर्स ने जस सिंह को कनाडा में पढ़ाई का मौका मिलने के बावजूद कानून और जनसुरक्षा का अनादर करने का आरोप लगाया। कई पोस्ट में कहा गया कि इससे पहले कि कोई गंभीर दुर्घटना हो, उसे देश से बाहर भेज दिया जाए। अभी तक कैलगरी पुलिस या किसी आधिकारिक एजेंसी ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की बढ़ रही शिकायतों पर चिंता कनाडा में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने के साथ कई शहरों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। स्थानीय प्रशासन से इस वीडियो की जांच की मांग की जा रही है। रैश ड्राइविंग पर कनाडा में 2 साल जेल हो सकती है कनाडा में खतरनाक ड्राइविंग (क्रिमिनल कोड धारा 320.13) गंभीर अपराध है। चोट और मौत न होने पर अधिकतम 10 साल की जेल या 2 साल से कम या जुर्माना दोनों हो सकते हैं। चोट लगने पर अधिकतम 14 साल जेल, मौत होने पर आजीवन कारावास तक सजा संभव है। पहले अपराध पर न्यूनतम 1000 डॉलर जुर्माना, दोहराए जाने पर जेल की अवधि बढ़ती है। लाइसेंस रद्द, आपराधिक रिकॉर्ड और गैर-नागरिकों के लिए डिपोर्टेशन भी हो सकता है।

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट:घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट:घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी

टीवी शो अपोलीना- सपनों की उड़ान एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने हाल ही में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट, घरेलू हिंसा, चरित्र पर सवाल उठाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और नंद कीर्ति कौशिक का नाम भी शिकायत में लिखवाया है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, अदिति शर्मा जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में अभिनीत से मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 3 सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने 12 नवंबर 2024 में परिवार की रजामंदी से अभिनीत से शादी की। शादी से पहले ही दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव के एक फ्लैट में साथ रह रहे थे। अदिति के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही अभिनीत का व्यवहार बदल गया। पति उनके कपड़ों और छोटी-छोटी बातों पर उनसे झगड़ने लगे। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वो खुद घर का पूरा खर्च उठाती थीं, इसके बावजूद पति बार-बार उनसे पैसे मांगते थे। 1 जनवरी 2025 में कॉफी पर दोनों का झगड़ा हुआ, जिस समय अभिनीत ने एक्ट्रेस को गालियां देना शुरू कर दिया और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाने लगे। अदिति ने आरोप लगाया है कि पति उन पर बार-बार दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप लगाते थे और उनका मोबाइल चेक करते थे। झगड़े इतने बढ़ने लगे कि दोनों अलग-अलग सोने लगे। एक्ट्रेस ने शिकायत में ये भी दावा किया है शादी के बाद उनके सारे गहने सास ने रख लिए, जिसमें सोने की चेन, सोने और हीरे की कई अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां भी शामिल हैं। बार-बार मांगने के बावजूद सास ने गहने नहीं लौटाए। पुलिस जांच जारी, कोई गिरफ्तारी नहीं एक्ट्रेस की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल करीबियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पति ने लगाए थे को-स्टार से अफेयर के आरोप अदिति द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने से पहले उनके पति अभिनीत ने को-स्टार सामर्थ से अफेयर के आरोप लगाए थे। 2025 में अभिनीत कौशिक ने भी इंडिया फोरम से बातचीत में कहा था, अदिति के सभी करीबी हमारे बारे में जानते थे। मैं उसके मैनेजर की तरह रहता था, लेकिन मैं अब वाकई उसका सारा काम संभालता हूं। वो शादी के लिए डेढ़ साल से मेरे पीछे पड़ी थी। मैं उससे कहता था कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। शुरुआत में मैं शादी के लिए एक्साइटेड था, लेकिन समय के साथ चीजें बदल गई थीं। डेढ़ साल बाद वो दबाव बनाने लगी और हमने नवंबर 2024 में शादी कर ली। आगे अभिजीत ने कहा, उसने शर्त रखी थी कि करियर की खातिर हमें इस शादी को राज रखना है। मैंने अपने पार्टनर के लिए सारी बातें मान लीं। हमने घर में उसके और मेरे भाई-बहनों, पेरेंट्स, पंडित जी के सामने सारे रीति-रिवाजों से शादी की। मेरे पास इस शादी के 1000 फोटोज हैं। वो उस समय वो अपोलीना शो की शूटिंग शुरू कर रही थी। उस शो की प्रोड्यूसर करिश्मा को इस बारे में पता चल गया था। आरोप- अदिति को एक्टर के साथ रंगे हाथों पकड़ा बातचीत में अभिनीत के लीगल एडवाइजर राकेश शेट्टी ने बताया है कि एक बार अभिनीत ने अदिति को सामर्थ गुप्ता (अपोलीना को-स्टार) के साथ घर में रंगे हाथ पकड़ा था। एक बार अभिनीत पुणे गए थे, तब अदिति ने समर्थ को घर बुलाया था। बिल्डिंग में म्यूचल फ्रैंड्स ने जब इसकी जानकारी दी, तब अभिनीत लौटा। इसके बाद पुलिस बुलाई गई थी। जब बाद में अदिति के पेरेंट्स को बुलाया गया तो अदिति ने कहा कि उनकी शादी मान्य नहीं है। ये एक मॉक ट्रायल था।

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 78,895 पर खुला:निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, यह 24,576 पर कारोबार कर रहा

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 78,895 पर खुला:निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, यह 24,576 पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 03 अगस्त को तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 78,895 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, यह 24,576 के स्तर पर कारोबार कर रहा। एशियाई बाजारों में गिरावट 31 जुलाई को अमेरिकी बाजार में तेजी रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹5,673 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में 31 जुलाई, शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 166 अंक चढ़कर 78,094 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 66 अंक की तेजी रही, यह 24,383 पर पहुंचा।

NEET PG 2026 Exam Update

NEET PG 2026 Exam Update

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। इस बार परीक्षा 30 अगस्त को होनी है। इसके लिए 2.73 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.5% ज्यादा है। परीक्षा देशभर के 340 शहरों के लगभग 1300 सेंटर्स पर होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा के पूरे इकोसिस्टम की सुरक्षा पुख्ता करना शुरू कर दिया है। इसके लिए 7.5 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इसमें एनटीए मुख्यालय समेत संवेदनशील जगहों पर 24 घंटे सिक्योरिटी दी जाएगी। यह टेंडर 25 जुलाई को जारी हुआ है। 17 अगस्त को बोलियां खोली जाएंगी। जो भी एजेंसी नियुक्त होगी, उसे दो साल काम मिलेगा। ये बदलाव: फिंगर प्रिंट नहीं मिले तो आंखों की पुतली स्कैन कर देंगे एंट्री आधार की जांच: आवेदन और एग्जाम के दिन ‘आधार’ आधारित वैरिफिकेशन होगा। बायोमीट्रिक जांच होगी। इसके लिए छात्रों को 2-3 घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। फिंगरप्रिंट न मिलने पर आईरिस (आंखों की पुतली) स्कैन की जाएगी। एकस्ट्रा सिक्योरिटी: 60,000 से ज्यादा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी, सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षक लाइव निगरानी करेंगे। क्वेश्चनर पेपर: परीक्षा के कुल 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) को अलग-अलग सेक्शन (ए, बी, सी) में बांटा है। हर सेक्शन को हल करने के लिए समय मिलेगा। एक बार सेक्शन सबमिट होने या उसका समय समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी उस पर वापस नहीं लौट सकेंगे। नेगे​टिव मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 नंबर दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 नंबर (25% नेगेटिव मार्किंग) काटा जाएगा। जिन प्रश्नों का जवाब नहीं दिया, उनके लिए 0 नंबर होगा। इमरजेंसी: यदि किसी केंद्र पर तकनीकी खराबी या सर्वर समस्या के कारण इमरजेंसी स्थिति बनती है, तो त्वरित बैकअप व्यवस्था की जाएगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी:ट्रम्प ने एलान किया; बोले- कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी:ट्रम्प ने एलान किया; बोले- कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होगी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ता मध्यस्थों के जरिए होगी। ट्रम्प ने कहा, “हम जब चाहें कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। अगर समझौता हो जाता है तो बहुत-सी जानें बच जाएंगी। देखते हैं बातचीत का क्या नतीजा निकलता है।” ट्रम्प के मुताबिक, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ईरान के साथ हुई कूटनीतिक बातचीत के बाद उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित बड़ा हमला टाल दिया। उन्होंने दावा किया कि बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के कई दावों से इनकार किया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अभी कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

फरहाना भट्ट बोलीं- डॉक्टर ने मना किया था:फिर भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गईं; डर नहीं, बस एक कदम आगे बढ़ाना जरूरी है

फरहाना भट्ट बोलीं- डॉक्टर ने मना किया था:फिर भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गईं; डर नहीं, बस एक कदम आगे बढ़ाना जरूरी है

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहीं एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें शो में हिस्सा लेने से मना किया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने शो के मुश्किल स्टंट्स, अपनी बीमारी, फैंस की उम्मीदों, रुबीना दिलैक के साथ दोस्ती और होस्ट रोहित शेट्टी से मिले हौसले पर खुलकर बात की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश… सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का अनुभव कैसा रहा? जवाब: यह मेरी जिंदगी का ‘वन्स इन अ लाइफटाइम’ अनुभव रहा। शायद मैं दोबारा लाख कोशिश करूं, तब भी ऐसा अनुभव नहीं मिल पाएगा। इस सीजन के स्टंट बेहद मुश्किल और पहले से अलग हैं। पुराने स्टंट्स को भी नए ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है। कई बार ऐसा लगा कि अब शरीर और दिमाग दोनों जवाब दे देंगे, लेकिन खुद को एक कदम और आगे बढ़ाने की हिम्मत ही सबसे बड़ी जीत थी। शो से लौटने के बाद जिंदगी काफी व्यस्त हो गई है, लेकिन यह सफर पूरी तरह यादगार रहा। सवाल: आपकी पहचान एक निडर इंसान की है। क्या कोई ऐसा डर था, जिसे आपने इस शो में हराया? जवाब: स्टंट करते समय हर किसी को डर लगता है, चाहे वह ऊंचाई हो, पानी हो, कीड़े हों या मगरमच्छ। लेकिन मेरा सबसे बड़ा डर यह था कि मेरे फैंस मुझसे निराश न हों। मैं नहीं चाहती थी कि उन्हें कभी लगे कि यह स्टंट मैं कर सकती थी, लेकिन मैंने कोशिश ही नहीं की। मेरे लिए जीत-हार से ज्यादा जरूरी हर स्टंट में अपना 100 प्रतिशत देना था। अगर मैं पूरी कोशिश करती हूं तो वही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है। सवाल: फैंस की उम्मीदों का दबाव कितना महसूस हुआ? जवाब: मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि मैं कमजोर दिखूंगी। मैं चाहती थी कि लोग यह देखें कि मैंने पूरी ईमानदारी से कोशिश की। स्टंट करते समय डर चेहरे पर दिखना स्वाभाविक है, लेकिन पीछे हटना मुझे मंजूर नहीं था। मेरे फैंस को हमेशा लगे कि फरहाना ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। सवाल: शो में सबसे अच्छी दोस्ती किसके साथ हुई? जवाब: रुबीना दिलैक, ऑरी, करण, रित्विक, अविनाश और रुहानिका सभी के साथ अच्छा रिश्ता बना। रुहानिका उम्र में छोटी हैं, लेकिन बेहद मजबूत और फोकस्ड हैं। कई बार उनके स्टंट देखकर मुझे भी चिंता होती थी कि कहीं वह डर न जाएं। इस शो में सभी एक-दूसरे की तकलीफ समझते हैं, इसलिए रिश्ते अपने आप बन जाते हैं। सवाल: रुबीना दिलैक ने आपका खास ख्याल रखा। उसके बारे में बताइए? जवाब: शो से पहले ही मुझे पेट से जुड़ी गंभीर समस्या थी। डॉक्टर ने साफ कहा था कि इस साल शो मत करो, लेकिन मैंने दवाइयों के भरोसे जाने का फैसला किया। केपटाउन में शूटिंग इतनी व्यस्त थी कि मैं समय पर दवा भी नहीं ले पाई। भारत लौटने के बाद हालत बिगड़ गई और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जैसे ही रुबीना को पता चला, वह अस्पताल मिलने पहुंच गईं। सेट पर भी वह हमेशा पूछती थीं कि मैंने खाना खाया या नहीं, दवा ली या नहीं। वह जबरदस्ती घी खिलाती थीं ताकि मेरी सेहत ठीक रहे। उनका यह अपनापन मैं कभी नहीं भूलूंगी। सवाल: डॉक्टर ने मना किया था, फिर भी आपने शो क्यों किया? जवाब: सच कहूं तो आज भी नहीं पता कि मैं इस शो को लेकर इतनी उत्साहित क्यों थी। मुझे पता था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं जिम भी नहीं जाती और न ही खुद को बहुत फिट मानती हूं। एक स्टंट के बाद मेरी पूरी बॉडी टूट गई थी। तब वहां के एक स्टंटमैन ने मुझसे कहा, ‘तुम जितना सोचती हो, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हो।’ शायद मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरा दिमाग था। कई बार शरीर जवाब दे देता था, लेकिन मेरा मन हार मानने को तैयार नहीं होता था। मुझे लगता था कि अब मुझसे नहीं होगा, लेकिन फिर भी मैं खुद को आगे बढ़ाती रही। सवाल: क्या कभी ऐसा लगा कि अब यह स्टंट नहीं हो पाएगा? जवाब: हां, कई बार ऐसा लगा कि अब बस यहीं रुक जाऊंगी। कुछ स्टंट इतने मुश्किल थे कि डर अपने चरम पर था। लेकिन मैंने खुद से कहा कि बस एक कदम और बढ़ाना है। मुझे हमेशा भरोसा था कि शो की मेडिकल टीम हमारे साथ है और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसी भरोसे ने मुझे हर बार हिम्मत दी। सवाल: होस्ट रोहित शेट्टी से क्या सीखने को मिला? जवाब: रोहित सर की तारीफ सुनना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। जब वह किसी स्टंट के बाद कहते हैं, ‘आई एम प्राउड ऑफ यू’, तो लगता है जैसे सारी मेहनत सफल हो गई। कई बार मैं सिर्फ इसलिए और बेहतर करने की कोशिश करती थी ताकि उनके मुंह से ये शब्द सुन सकूं। अगर कभी लगता था कि मैं और अच्छा कर सकती थी, तो सबसे ज्यादा अफसोस इसी बात का होता था। रोहित सर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह बिना कोई खास टिप दिए भी आपका आत्मविश्वास बढ़ा देते हैं। अगर कोई डर रहा हो तो वह इस तरह हौसला बढ़ाते हैं कि मुश्किल स्टंट भी आसान लगने लगता है। सवाल: क्या रोहित शेट्टी के साथ फिर काम करने की इच्छा है? जवाब: बिल्कुल। मैं पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हूं। अगर भविष्य में उनकी किसी फिल्म में मेरे लिए जगह बनती है तो वह मेरे करियर का सबसे बड़ा मौका होगा। मैं उम्मीद करती हूं कि दोबारा उनके साथ काम करने का अवसर जरूर मिलेगा। सवाल: आपके हिसाब से इस सीजन के मजबूत फाइनलिस्ट कौन हो सकते हैं? जवाब: इस शो में कई मजबूत खिलाड़ी हैं। रुबीना, अविनाश, ऑरी, करण, रित्विक और मैं खुद भी फाइनल तक पहुंच सकते हैं। सभी की पर्सनैलिटी अलग है, लेकिन एक चीज सबमें समान थी-हर कोई जीतने के इरादे से आया था। यही इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत है। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ ने आपको क्या सिखाया? जवाब: मैंने सीखा कि जिंदगी में कितनी भी मुश्किल स्थिति आ जाए, सबसे पहले खुद को शांत रखना चाहिए। कोई भी परिस्थिति उतनी कठिन नहीं होती, जितना हम उसे अपने दिमाग में बना लेते हैं।

Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief

Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief

Hindi News Career Vice Admiral Pramod Appointed Navy Deputy Chief | India China Trade News 3 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. ए.एन. प्रमोद ने डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का पद संभाला 1 अगस्त तक वाइस एडमिरल प्रमोद भारतीय नौसेना के डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (DCNS) का पदभार संभाला। ए.एन. प्रमोद ने वाइस एडमिरल तरुण सोबती की जगह ली। वाइस एडमिरल प्रमोद कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एक्सपर्ट हैं। साथ ही नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर भी हैं। वाइस एडमिरल प्रमोद 1 जुलाई 1990 भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे। वाइस एडमिरल प्रमोद अप्रैल 2022 में नौसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ बने। जनवरी 2024 में वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोट होकर डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन्स (DGNO) अपॉइंट हुए। वाइस एडमिरल प्रमोद 2025-26 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की समुद्री रणनीति और अभियानों के प्रमुख योजनाकारों में शामिल रहे। ऑपरेशन सिंदूर में योगदान के लिए वाइस एडमिरल प्रमोद को युद्ध सेवा मेडल (YSM) भी दिया गया था। वाइस एडमिरल नौसेना के ऑपरेशन्स, स्ट्रेटजी, आधुनिकीकरण, युद्ध तैयारी और नौसैनिक प्रोजेक्ट्स की निगरानी करते हैं। डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ भारतीय नौसेना के सबसे सीनियर ऑफिसर होते हैं। 2. एयर मार्शल तेजपाल सिंह DCAS बने 1 अगस्त को एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने भारतीय वायु सेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ (DCAS) का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल सिंह ने पूर्व एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की जगह ली है। वह ‘कैट ए’ क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं। एयर मार्शल सिंह के पास 3,500+ घंटे से ज्यादा लड़ाकू विमानों की उड़ान का अनुभव है। जून 1990 में एयर मार्शल सिंह ने भारतीय वायु सेना (IAF) की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन लिया था। एयर मार्शल सिंह 2018 में एयर कमांडर के पद अपॉइंट हुए थे और फरवरी 2023 में एयर वाइस मार्शल बने थे। एयर मार्शल सिंह की सेवा के लिए उन्हें जनवरी 2011 में वायु सेना मेडल और जनवरी 2021 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। 2023 से 2026 तक एयर मार्शल सिंह ने इंडियन एयर फोर्स हेडक्वाटर्र कई ऑपरेशन्स को लीड किया। डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ का काम चीफ ऑफ एयर स्टाफ (CAS) को रणनीतिक एवं प्रशासनिक फैसलों में मदद करना होता है। डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ भारतीय वायु सेना के मुख्यालय में एक वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी होता है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. टेनिस प्लेयर रामकुमार, विजय सुंदर की जोड़ी ने बॉन ओपन 2026 जीता 2 अगस्त को भारत के टेनिस प्लेयर रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत ने आज बॉन ओपन 2026 में डबल्स का खिताब जीता। बिना सीडिंग वाले इन भारतीय खिलाड़ियों ने एक घंटे 31 मिनट तक चले फाइनल में इंग्लैंड के स्कॉट डंकन और स्वीडन के एडम हेइनोनन को 7-6(4), 6-3 से हराया। ये रामकुमार का इस साल का दूसरा ATP चैलेंजर डबल्स जीत है। इससे पहले उन्होंने टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप जीती थी। 31 साल के रामकुमार अब अपने करियर में 13 ATP चैलेंजर खिताब जीत चुके हैं। विजय सुंदर ने साल 2024 में अपने करियर की बेस्ट ATP ग्रुप रैंकिंग 80 हासिल की थी। बॉन ओपन, जर्मनी के बॉन शहर में क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला एक प्रोफेशनल पुरुष टेनिस टूर्नामेंट है। ये टूर्नामेंट में ATP चैलेंजर टूर का हिस्सा है, जो 27 जुलाई से 2 अगस्त तक खेला गया था। 4. ग्लासगो कॉमनवेल्थ में भारत ने एक दिन में 8 गोल्ड जीते 1 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने 7 बॉक्सिंग गोल्ड समेत कुल 8 गोल्ड जीते। महिला कैटेगरी में प्रीति पवार ने 54 किग्रा कैटेगरी में, जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में, साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा कैटेगरी में, प्रिया घंघास ने 60 किग्रा कैटेगरी में और अरुंधति चौधरी ने में गोल्ड जीते। पुरुष कैटेगरी में सचिन ने 60 किग्रा कैटेगरी में और अंकुश पंघाल ने 70 किग्रा में गोल्ड जीता। इसके साथ ही पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता और वे 5 और 10 हजार मीटर कैटेगरी में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने। भारत ने अब तक कुल 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज जीते और भारत चौथे नंबर पर है। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. भारत-चीन के बीच दोबारा व्यापार शुरू हुआ 1 अगस्त को भारत और चीन के बीच सिक्किम में स्थित नाथुला दर्रे से बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद शुरू हुआ। साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान सीमा पर तनाव के चलते ये व्यापार पूरी तरह बंद था। ये व्यापार पूर्वी सिक्किम के नाथू ला दर्रे और उत्तराखंड के लिपु लेख दर्रे से शुरू हुआ। इससे पहले भारत के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरने वाला पुराना रेशम मार्ग जुलाई, 2006 में दोबारा खोला गया था। इससे दोनों देशों के नाथू ला दर्रे के आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि लाने में भी मदद मिलने की उम्मीद थी। नाथू ला दर्रे से होकर गुजरने वाला सीमा व्यापार आधिकारिक तौर पर हर साल मई से नवंबर तक लगभग छह महीने के लिए खुला रहता है। दोनों देशों के बीच ये व्यापार सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक संचालित होगा। इस साल पहले फेज में 38 रजिस्टर्ड स्थानीय व्यापारियों को पास दिए गए हैं, जो हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों सहित लगभग 36 स्वीकृत वस्तुओं को आपस में एक्सचेंज करेंगे। इसके साथ ही लगभग छह साल के बाद हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शिपकी-ला के रास्ते भारत और चीन के बीच भी सीमा-पार व्यापार फिर से शुरू हुआ है। 1962 के बाद 6 जुलाई 2006 को यानी, 44 साल के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए बॉर्डर खोला गया था। 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद नाथुला दर्रा से व्यापार पहली बार बंद किया गया था। 6. डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट ‘जलावतरण’ नौसेना में शामिल 1 अगस्त को कोलकाता के टीटागढ़ में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) प्रोजेक्ट का पांचवां और आखिरी जहाज डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट यानी, DSCA24 जलावतरण लॉन्च किया। ये जहाज पानी के भीतर ऑपरेट किया जा सकता है। इसका उपयोग नौसेना के गोताखोरों को समुद्र में विभिन्न अभियानों में सहायता देने के लिए