Mithun Chakraborty Surgery | Suvendu Adhikari Hospital Visit Kolkata

कोलकाता13 मिनट पहले कॉपी लिंक मुख्यमंत्री शुभेंदु अस्पताल पहुंचकर मिथुन से मिलते हुए। सीनियर एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ। इसके बाद पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मिथुन चक्रवर्ती से मिलने पहुंचे। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती की गुरुवार को एक सर्जरी हुई, जिसमें उनके शरीर में पहले लगाई गई धातु (मेटल) की प्लेट को निकाला गया। यह प्लेट एक पुराने हादसे के बाद लगाई गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी सफल रही और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। शुभेंदु अधिकारी और मिथुन चक्रवर्ती बातचीत करते हुए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, फेमस फिल्म एक्टर और भाजपा की केंद्रीय समिति के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। आज मैं उनसे मिलने अस्पताल गया। मैंने उनसे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। शुभेंदु ने बंगाली भाषा में अपनी पोस्ट लिखी। 2024 में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे इससे पहले फरवरी 2024 में मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक और सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस समय भी शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचकर मिथुन चक्रवर्ती से मिले थे और उनका हालचाल जाना था। 2024 में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए व्यापक प्रचार किया था, जिसमें भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में सरकार बनाई थी। एक नजर मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मी करियर पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1976 में निर्देशक मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ से की थी। पहली ही फिल्म में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने हिंदी और बंगाली सिनेमा में कई यादगार फिल्में कीं। ‘डिस्को डांसर’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। अपने लंबे करियर में मिथुन ने सुरक्षा, प्यार झुकता नहीं, गुलामी, डांस डांस, प्यार का मंदिर, गुरु, गोलमाल 3, हाउसफुल 2, ओएमजी, किक, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई फिल्मों में काम किया। मिथुन चक्रवर्ती को अब तक तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार और साल 2024 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। ……… मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए: झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं… ये डायलॉग डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के हैं। मिथुन आज यानी 16 जून को 76 साल के हो चुके हैं। पिछले साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक

हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस संजीदा शेख ने पुणे वेकेशन की तस्वीरों से हर्शवर्धन राणे से रिलेशनशिप का हिंट दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही संजीदा ने पुणे के एक आउटस्कर्ट रिसोर्ट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनकी शेयर की गईं तस्वीरों का बैकग्राउंड वही था, जहां से हर्षवर्धन राणे ने भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए संजीदा और हर्षवर्धन की तस्वीरें, जिससे उठे सवाल- हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में कई और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं। दोनों ने ही एक ही लोकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए। तस्वीरों के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो चुकी हैं। दोनों की पोस्ट में भी फैंस रिलेशनशिप पर सवाल कर रहे हैं। तैश में साथ काम कर चुके हैं हर्षवर्धन-संजीदा संजीदा शेख ने साल 2020 की फिल्म तैश में हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी दोनों जंगल सफारी के एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरों से चर्चा में रह चुके हैं।
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक

हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस संजीदा शेख ने पुणे वेकेशन की तस्वीरों से हर्शवर्धन राणे से रिलेशनशिप का हिंट दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही संजीदा ने पुणे के एक आउटस्कर्ट रिसोर्ट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनकी शेयर की गईं तस्वीरों का बैकग्राउंड वही था, जहां से हर्षवर्धन राणे ने भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए संजीदा और हर्षवर्धन की तस्वीरें, जिनसे उठे सवाल- हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में कई और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं। दोनों ने ही एक ही लोकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए। तस्वीरों के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो चुकी हैं। दोनों की पोस्ट में भी फैंस रिलेशनशिप पर सवाल कर रहे हैं। तैश में साथ काम कर चुके हैं हर्षवर्धन-संजीदा संजीदा शेख ने साल 2020 की फिल्म तैश में हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी दोनों जंगल सफारी के एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरों से चर्चा में रह चुके हैं।
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने फायरिंग की:6 लोगों की मौत, कई घायल; हमलावर छात्र अस्पताल में भर्ती

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग में 3 टीचर और 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। फायरिंग करने वाले छात्र को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह उसके परिवार के किसी सदस्य की थी। उसने हमला क्यों किया, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। क्लासरूम में छिपे थे छात्र घटना के करीब एक घंटे बाद सामने आई तस्वीरों में स्कूल के बाहर लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते दिखे। वहीं, पुलिस और बचाव दल स्कूल के अंदर जांच करते नजर आए। एक चश्मदीद ने बताया कि जब दूसरे भवन से गोलियों की आवाज सुनाई दी, तो छात्र अपनी जान बचाने के लिए क्लासरूम के अंदर छिप गए थे। बाद में पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। थाईलैंड में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। इसी साल फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक पब्लिक हाई स्कूल में 17 साल के एक छात्र ने पुलिस से बंदूक चुराकर फायरिंग की थी। उस दो घंटे के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। वहीं, 2023 में बैंकॉक के एक बड़े शॉपिंग मॉल में 14 साल के लड़के पर फायरिंग करने का आरोप लगा था।
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने फायरिंग की:6 लोगों की मौत, कई घायल; हमलावर छात्र भी अस्पताल में भर्ती

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग में 3 टीचर और 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। फायरिंग करने वाले छात्र को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह उसके परिवार के किसी सदस्य की थी। उसने हमला क्यों किया, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। गोलियां चलते ही क्लासरूम में छिप गए छात्र प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र अपनी जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए। थाईलैंड में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। इसी साल फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक पब्लिक हाई स्कूल में 17 साल के एक छात्र ने पुलिस से बंदूक चुराकर फायरिंग की थी। उस दो घंटे के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। वहीं, 2023 में बैंकॉक के एक बड़े शॉपिंग मॉल में 14 साल के लड़के पर फायरिंग करने का आरोप लगा था।
स्क्रीनिंग में कुत्ते ने किया रवीना टंडन पर हमला:बाल-बाल बचीं, कपड़े भी खींचे, बाद में कहा- उसने मुझ पर हमला नहीं किया

मुंबई में हुई फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा। एक्ट्रेस ने सही समय पर हाथ हटा लिया, जिससे उनका कपड़ा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस दौरान एक्ट्रेस के रिएक्शन की जमकर सराहना हो रही है। रवीना ने काफी संयम दिखाया और घबराई नहीं। रेड कार्पेट पर कुत्ते के साथ कर रही थीं बातचीत रवीना टंडन फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। वहां मौजूद कुत्तों के साथ वह काफी गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। एक्ट्रेस नीचे बैठकर कुत्ते को दुलार रही थीं और पैपराजी के लिए पोज भी दे रही थीं। कपड़े के धागे को देखकर कुत्ता हुआ उत्साहित जब रवीना पैपराजी के कहने पर सोलो फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ता उनके पीले रंग के आउटफिट की आस्तीन और लटकते धागे की ओर आकर्षित हो गया। कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकते हुए उनके हाथ पर झपट पड़ा। रवीना ने नहीं खोया आपा कुत्ते के झपटने और आस्तीन के धागे को खींचे जाने के बावजूद रवीना ने न तो घबराहट दिखाई और न ही झटके से खुद को दूर किया। वह शांत बनी रहीं और हैंडलर्स को कुत्ते पर काबू पाने का मौका दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद रवीना ने फिर से कुत्ते को प्यार से थपथपाया। रवीना बोलीं- हमला नहीं किया था बाद में पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। एक्ट्रेस के अनुसार, रेड कार्पेट पर एक और कुत्ते को आते देख वह कुत्ता उत्साहित हो गया था और उसी स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रहा था, न कि उन्हें नुकसान पहुंचा रहा था। मलाइका अरोड़ा ने कुत्ते को हटाने पर की थी खेसारी लाल यादव की आलोचना कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रेड कार्पेट पर पोज देने पहुंचे एक्टर का सामना एक कुत्ते से हुआ। तस्वीरें क्लिक करने के लिए रेड कार्पेट से कुत्ते को खींचकर हटाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मलाइका भड़क गईं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘ये लोग हैं कौन और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है। वाहियात।’

सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

सोहा अली खान और सबा अली खान ने हाल ही में बताया है कि वह भाई सैफ अली खान की पहली शादी में नहीं पहुंची थीं। दोनों तब स्कूल में थीं और शादी इतनी हड़बड़ी में हुई कि उन्हें खबर तक नहीं दी गई। उनकी स्कूल की प्रिंसिपल ने मीडिया रिपोर्ट्स देखने के बाद उन्हें सैफ की शादी की जानकारी दी थी। इसके अलावा सबा अली खान ने बताया है कि क्यों 19 की उम्र में कोलकाता के शख्स से शादी टूटने के बाद वो आज भी सिंगल हैं। शादी के समय स्कूल में थीं सोहा और सबा नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ के लेटेस्ट एपिसोड में सोहा और सबा पहुंची थीं। बातचीत में सबा अली खान ने बताया कि जब सैफ और अमृता की शादी हुई, तब वह और सोहा दोनों ही स्कूल में थीं। सोहा ने भी बताया कि शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी, इसलिए दोनों बहनें इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। प्रिंसिपल ऑफिस से आया था फोन सबा ने आगे बताया कि शादी की अचानक आई मीडिया खबरों के कारण स्कूल प्रशासन को दखल देना पड़ा था। सबा के मुताबिक, प्रिंसिपल के ऑफिस से उन्हें फोन आया था। उनसे कहा गया था कि जब तक पुष्टि न हो जाए, वे इस बारे में किसी से कोई बात न करें। सबा ने याद करते हुए कहा कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि यह खबर मीडिया में आ चुकी थी और उन्हें इसकी सच्चाई नहीं पता थी। सबा अली खान ने बताया क्यों नहीं की शादी सबा अली खान ने अपनी शादी न होने के कारणों का खुलासा किया है। सबा ने बताया कि 18-19 साल की उम्र से ही उनके पास शादी के कई प्रस्ताव आने लगे थे, लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की। बातचीत के दौरान सबा ने कहा कि उनका कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा। 19 साल की उम्र में वह कोलकाता के एक व्यक्ति से लगभग शादी करने ही वाली थीं, जिनसे उन्हें मिलवाया गया था। हालांकि, उस समय वह शादी के लिए तैयार नहीं थीं, इसलिए बात आगे नहीं बढ़ सकी। पिता जैसे शख्स की तलाश में थीं सबा सबा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वह शादी के विचार के लिए तैयार थीं, लेकिन फिर उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो उनके साथ पूरी तरह मेल खाता हो। उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक असाधारण व्यक्ति थे। सबा ने कहा कि वो चाहती थीं कि उनकी शादी पिता जैसे शख्स से हो, लेकिन ऐसा कोई नहीं मिला। सबा ने ये भी कहा है कि कई बार लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वो वाकई सोहा और सैफ की बहन हैं। क्यों सैफ और अमृता ने की हड़बड़ी में शादी 1990 में सैफ अली खान, फिल्ममेकर राहुल रवैल की फिल्म बेखुदी से डेब्यू कर रहे थे। सैफ को लॉन्च करने से पहले राहुल रवैल ने कई बड़े एक्टर्स को सैफ के साथ फोटोशूट करने बुलाया। उनमें अमृता सिंह भी शामिल थीं, जो तब स्टार कही जाती थीं। वहीं सब सैफ को मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर के बेटे के रूप में जानते थे। पहली बार तो अमृता ने सैफ को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन फिर जब फोटोशूट के लिए सैफ ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो अमृता ने उन्हें गुस्से में देखा। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। पहली मुलाकात के बाद ही एक दिन सैफ ने अमृता के घर कॉल मिलाया। सैफ ने पूछा कि क्या अमृता उनके साथ डिनर पर जाएंगी। अमृता ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वो डिनर पर बाहर नहीं जातीं। सैफ ने जब लंच का पूछा तब भी इनकार ही मिला। हालांकि अमृता ने ये जरूर कहा कि वो चाहें तो घर आकर साथ डिनर कर सकते हैं। सैफ उसी दिन अमृता के घर पहुंच गए। दोनों बात करने लगे और बातों-ही-बातों में दोनों के बीच अच्छी ट्विनिंग बैठ गई। दोनों ने एक दूसरे को किस किया और इसी के साथ सैफ ने अमृता से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। अमृता ने भी उनके प्रपोजल को कबूल कर लिया। इसके बाद दो दिनों तक सैफ अमृता के घर पर ही रहे। ये किस्सा खुद सैफ और अमृता ने सिमी गरेवाल के चैट शो में सुनाया था। दो दिनों बाद जब डेब्यू फिल्म बेखुदी के प्रोड्यूसर्स के लगातार कॉल आने लगे तो सैफ को मन मारकर शूटिंग के लिए निकलना पड़ा। सैफ के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने सेट तक पहुंचने के लिए अमृता से 100 रुपए उधार मांगे। अमृता ने उन्हें कहा कि वो उनकी कार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सैफ ने इनकार कर दिया और 100 रुपए लेकर निकल गए। बार-बार सेट पर देर से पहुंचने पर सैफ को फिल्म बेखुदी से निकाल दिया गया। धर्म बदलकर की थी नवाब खानदान में शादी, अमृता छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री 1991 में सैफ अली खान और अमृता ने एक दिन शादी करने का फैसला किया और 2 दिनों बाद ही शादी कर ली। नवाब खानदान में शादी करने के लिए अमृता ने धर्म बदल लिया। शादी के तुरंत बाद अमृता सिंह ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली, जबकि उनके पास कई बड़ी फिल्मों का ऑफर था और वो करियर के टॉप पर थीं। शादी के 4 साल बाद अमृता ने बेटी सारा अली खान को जन्म दिया फिर उन्हें एक बेटा इब्राहिम अली खान हुआ। बच्चे होने के चंद सालों बाद ही सैफ और अमृता के बीच झगड़े शुरू हो गए और दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया।

सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक नीचे 24580 पर आया; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त को सेंसेक्स 300 अंक (0.40%) की गिरावट के साथ 78,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंकों (0.20%) की गिरावट है, ये 24,580 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकावली है, जबकि आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी।