Thursday, 08 Oct 2026 | 06:27 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स:'वीरा' और 'माही' नाम रखे; आदित्य बोले- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई

आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स:'वीरा' और 'माही' नाम रखे; आदित्य बोले- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का रंजन जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं।अनुष्का ने 23 अगस्त 2026 को दो बेटियों को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी बेटियों के नाम ‘वीरा रंजन सील’ और ‘माही रंजन सील’ रखे हैं। आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक खास कार्ड शेयर कर खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया अदा किया। आदित्य ने लिखा- हमारी जिंदगी में रोशनी आ गई आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटियों के आने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरी सनशाइन हमारी जिंदगी को रोशन करने आ गई हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। वीरा और माही, टीम गर्ल।” कपल ने जो कार्ड शेयर किया है, उसमें दो छोटी बच्चियों के क्यूट इलस्ट्रेशन बने हुए हैं। मई 2026 में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खबर कपल ने इसी साल प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मई 2026 में एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में अनुष्का रंजन ने बताया था कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर में होना तय था। उन्होंने कहा था कि वे इस खबर को शेयर करने में थोड़े लेट हो गए थे, क्योंकि वे खुद को थोड़ा वक्त देना चाहते थे। शादी की घोषणा करने से ज्यादा नर्वस वे इस खबर को शेयर करते वक्त थीं, लेकिन दोस्तों और लोगों के रिएक्शन से वे काफी इमोशनल महसूस कर रही थीं। प्रेग्नेंसी में 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगे अनुष्का रंजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर IVF ट्रीटमेंट पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने की प्रक्रिया आसान नहीं थी और उन्हें करीब 150 से ज्यादा इंजेक्शन लेने पड़े थे। अनुष्का के मुताबिक, इंजेक्शन के दर्द के कारण वे रोने लगती थीं। अनुष्का ने बताया कि साल 2023 से वे फैमिली प्लानिंग की सोच रहे थे, जिसके बाद अपनी बहन आकांक्षा रंजन की सलाह पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया था। 2021 में मुंबई में हुई थी शादी आदित्य सील और अनुष्का रंजन की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को हुई थी। दोनों अनुष्का के एनजीओ ‘बेटी’ के एक इवेंट में मिले थे। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो बाद में रिश्ते में बदल गई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादी कर ली थी। आदित्य सील और अनुष्का रंजन का करियर आदित्य सील ने साल 2002 में फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘तुम बिन 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘इंदू की जवानी’ और ‘रॉकेट गैंग’ जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ में अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं अनुष्का रंजन ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फितरत’ में काम किया, जिसमें उनके साथ आदित्य सील भी मुख्य किरदार में थे। ये खबर भी पढ़ें करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

Govinda-Sunita Ahuja Relationship Controversy | Instagram Unfollow News

Govinda-Sunita Ahuja Relationship Controversy | Instagram Unfollow News

7 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब पिछले दिनों दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आया यह बदलाव इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। गोविंदा और सुनीता की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं। दोनों लंबे समय से बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों उनके रिश्ते में खटास और अलगाव की खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था। तलाक की कथित याचिका की खबर सामने आने के बाद इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका वापस ले ली है। उन्होंने यह भी कहा था कि गोविंदा और सुनीता अलग नहीं हो रहे हैं। इस बयान के बाद माना जा रहा था कि दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर दोनों का एक-दूसरे को अनफॉलो करना फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों के प्रोफाइल में यह बदलाव नजर आने के बाद फैंस और यूजर्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर किसी को अनफॉलो करना अपने आप में रिश्ते के टूटने या तलाक का सबूत नहीं माना जा सकता। लेकिन गोविंदा और सुनीता के मामले में यह बदलाव इसलिए ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि यह घटनाक्रम उनके रिश्ते को लेकर चल रही पिछली खबरों के बाद सामने आया है। पिछले दिनों सुनीता आहूजा को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं। उनके कथित तौर पर फैमिली कोर्ट जाने की खबरों ने भी अलगाव की चर्चाओं को हवा दी थी। वहीं, गोविंदा की तरफ से सोशल मीडिया और मीडिया में उनके परिवार को लेकर फैल रही कथित गलत और मानहानिकारक खबरों पर नाराजगी भी सामने आई थी। गोविंदा के मैनेजर की तरफ से तलाक की याचिका वापस लिए जाने और दोनों के अलग नहीं होने की बात कहे जाने के बावजूद अब इंस्टाग्राम पर हुआ यह बदलाव निश्चित तौर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इंस्टाग्राम का यह अनफॉलो महज सोशल मीडिया से जुड़ा बदलाव है या फिर गोविंदा और सुनीता के बीच रिश्ते में एक बार फिर कोई नया मोड़ आया है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पहले भी कई तरह की अटकलें लगती रही हैं, इसलिए सोशल मीडिया का यह बदलाव भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, अनफॉलो करने की बात सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दिखाई दे रही है, लेकिन इससे दोनों के अलग होने या तलाक लेने का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि गोविंदा और सुनीता इस पूरे मामले पर आगे क्या रुख अपनाते हैं। ________________________ गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.. अस्पताल के बाहर दिखे गोविंदा:दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर ने दिया रिएक्शन; झूठी खबरों को लेकर एक्टर ने जारी किया नोटिस एक्टर गोविंदा को शनिवार को मुंबई के जुहू में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि, गोविंदा अस्पताल क्यों गए थे, इसकी वजह सामने नहीं आई।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Alwar School Principal Viral Video Controversy

Alwar School Principal Viral Video Controversy

Hindi News Career Alwar School Principal Viral Video Controversy | Students Picnic Dam 8 मिनट पहले कॉपी लिंक अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रिसिंपल बिना कपड़ों के 11वीं से लेकर 12वीं क्लास की छात्राओं के साथ बांध में नहाता और उनको गोद में उठाता हुआ नजर आ रहा है। प्रिंसिपल का नाम लालचंद मीणा है। 5 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद वे स्कूल की करीब 200 छात्राओं को पिकनिक के लिए लगभग 2 किमी दूर भराज डैम ले गया था। पिछले 4 साल से लगी है पाबंदी प्रिंसिपल बच्चों को पैदल सरिस्का जंगल से सटे रास्ते से करीब 2 किलोमीटर दूर बांध पर ले गया। इस रास्ते में टाइगर का मूवमेंट रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की पाल करीब 5 से 6 फीट चौड़ी है। यहां पहले भी कई बच्चों और युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे की आशंका को देखते हुए पिछले करीब 4 साल से यहां जाने पर पाबंदी लगाई गई है। तत्काल सस्पेंड किया गया इस घटना के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बिकानेर द्वारा प्रिंसिपल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन ऑर्डर आने के बाद सोशल मीडिया पर मीणा और स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो गया। विभाग ने कहा कि प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं के साथ किया गया व्यवहार सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता के खिलाफ है। राजस्थान सिविल सेवा (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल और अपील) नियम, 1958 के नियम 13(1) के तहत मीना के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। घटना के बाद स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने दिखाई नाराजगी आदेश में कहा गया है कि सस्पेंशन की अवधि के दौरान मीना का मुख्यालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रहेगा। वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया था और बिना लाइफ जैकेट के बांध में उतार दिया। कोई महिला टीचर भी इन छात्राओं के साथ नहीं थी। पूरी खबर यहां पढ़ें सर और मैडम बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं:बच्चों की शिकायत- 3 बजे छुट्‌टी कर देते हैं, अंदर किसी को आने नहीं देते छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि सर और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं है। वे हमारी जल्दी छुट्टी कर बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। हमारे स्कूल का टाइम 4 बजे तक है। लेकिन हमारी 3 बजे ही छुट्‌टी कर दी जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रियाल का अब तक का सबसे निचला रिकॉर्ड स्तर है। अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी, लंबे समय से जारी आर्थिक प्रतिबंधों और युद्ध की वजह से ईरान का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है। अमेरिका की ‘इकोनॉमिक डी-डे’ की तैयारी, नए प्रतिबंधों से बढ़ेगा दबाव ईरानी रियाल में यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वाशिंगटन नए और अधिक कड़े प्रतिबंधों का ऐलान करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने इस कदम को “इकोनॉमिक डी-डे” करार दिया है। अमेरिका का मकसद इन कड़े वित्तीय प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव को चरम पर पहुंचाना है, जिससे रियाल पर आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरावट का खतरा मंडरा रहा है। युद्ध और महंगाई से पहले से ईरान परेशानी ईरान की करेंसी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से पहले भी दबाव में थी। देश पहले से ही महंगाई और नेगेटिव आर्थिक विकास दर का सामना कर रहा था। हालांकि, पिछले छह महीनों से जारी युद्ध और संघर्ष ने ईरानी अर्थव्यवस्था को बहुत गहरा नुकसान पहुंचाया है, जिससे रियाल लगातार नए निचले स्तर को छू रहा है। अमेरिकी नेवल नाकेबंदी से क्रूड ऑयल और समुद्री व्यापार प्रभावित अमेरिका द्वारा ईरान के आसपास की गई नौसैनिक नाकेबंदी ने देश के आयात और निर्यात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ईरान का मुख्य राजस्व स्रोत कच्चा तेल का निर्यात रहा है, लेकिन नाकेबंदी की वजह से उसके तेल टैंकरों की आवाजाही पर रोक लग गई है। इसके चलते देश में विदेशी मुद्रा भंडार विशेषकर अमेरिकी डॉलर की भारी कमी हो गई है, जिससे अनौपचारिक बाजारों में डॉलर की मांग और कीमत दोनों अनियंत्रित रूप से बढ़ गई हैं। आगे क्या: महंगाई और रोजमर्रा की चीजों के दाम और बढ़ने के आसार रियाल के कमजोर होने का सीधा असर ईरान के आम नागरिकों पर पड़ने वाला है। दूसरे देशों से आने वाला सामान, खानस और दवाइयों की कीमतें बढ़ जाएंगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका की प्रस्तावित ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पाबंदियां लागू होती हैं और नाकेबंदी जारी रहती है, तो आने वाले हफ्तों में रियाल में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ईरान में महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है।

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रियाल का अब तक का सबसे निचला रिकॉर्ड स्तर है। अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी, लंबे समय से जारी आर्थिक प्रतिबंधों और युद्ध की वजह से ईरान का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है। अमेरिका की ‘इकोनॉमिक डी-डे’ की तैयारी, नए प्रतिबंधों से बढ़ेगा दबाव ईरानी रियाल में यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वाशिंगटन नए और अधिक कड़े प्रतिबंधों का ऐलान करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने इस कदम को “इकोनॉमिक डी-डे” करार दिया है। अमेरिका का मकसद इन कड़े वित्तीय प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव को चरम पर पहुंचाना है, जिससे रियाल पर आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरावट का खतरा मंडरा रहा है। युद्ध और महंगाई से पहले से ईरान परेशान ईरान की करेंसी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से पहले भी दबाव में थी। देश पहले से ही महंगाई और नेगेटिव आर्थिक विकास दर का सामना कर रहा था। हालांकि, पिछले छह महीनों से जारी युद्ध और संघर्ष ने ईरानी अर्थव्यवस्था को बहुत गहरा नुकसान पहुंचाया है, जिससे रियाल लगातार नए निचले स्तर को छू रहा है। अमेरिकी नेवल नाकेबंदी से क्रूड ऑयल और समुद्री व्यापार प्रभावित अमेरिका द्वारा ईरान के आसपास की गई नौसैनिक नाकेबंदी ने देश के आयात और निर्यात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ईरान का मुख्य राजस्व स्रोत कच्चा तेल का निर्यात रहा है, लेकिन नाकेबंदी की वजह से उसके तेल टैंकरों की आवाजाही पर रोक लग गई है। इसके चलते देश में विदेशी मुद्रा भंडार विशेषकर अमेरिकी डॉलर की भारी कमी हो गई है, जिससे अनौपचारिक बाजारों में डॉलर की मांग और कीमत दोनों अनियंत्रित रूप से बढ़ गई हैं। आगे क्या: महंगाई और रोजमर्रा की चीजों के दाम और बढ़ने के आसार रियाल के कमजोर होने का सीधा असर ईरान के आम नागरिकों पर पड़ने वाला है। दूसरे देशों से आने वाला सामान, खानस और दवाइयों की कीमतें बढ़ जाएंगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका की प्रस्तावित ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पाबंदियां लागू होती हैं और नाकेबंदी जारी रहती है, तो आने वाले हफ्तों में रियाल में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ईरान में महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है।

Ukraine Kyiv Produce SCALP Missile

Ukraine Kyiv Produce SCALP Missile

4 मिनट पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन यूक्रेन को सीक्रेट मिसाइल तकनीक देने जा रहा है। इससे यूक्रेन में ही ब्रिटेन और फ्रांस की लंबी दूरी की SCALP मिसाइल बनेगी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक यूक्रेन में इसका उत्पादन शुरू किया जा सकता है। SCALP को ब्रिटेन में स्टॉर्म शैडो कहा जाता है। इसकी मारक क्षमता करीब 550 किमी है और इसमें करीब 400 किलो का भारी विस्फोटक लगाया जा सकता है। इससे कमांड सेंटर, बंकर और जमीन के अंदर बने मजबूत सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। यूक्रेन पहले से इसका इस्तेमाल कर रहा है। नवंबर 2024 में उसने पहली बार रूस के अंदर इन मिसाइलों से हमला किया था। खबर अपडेट हो रही है…. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy

Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक नए ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। रक्षाबंधन के थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं। हालांकि, एड में उनके इंडो-वेस्टर्न आउटफिट (ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह पहनावा सही नहीं है, जबकि कुछ लोग एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं। एडवर्टाइजमेंट में कृति ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहने दिखाई दीं। ब्रालेट ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर जताई नाराजगी जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के इस एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ईद या क्रिसमस जैसे अन्य धार्मिक त्योहारों के विज्ञापनों में भी इस तरह के मॉडर्न कपड़ों को स्वीकार किया जाता? लोगों का कहना था कि केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं को दिखाते समय ही इस तरह के प्रयोग क्यों किए जाते हैं। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। लोगों ने इस एड पर त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के बचाव में भी कई लोग आगे आए हैं। सपोर्ट करने वाले यूज़र्स का कहना है कि कृति का आउटफिट किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को दूसरों के कपड़ों को जज करना बंद करना चाहिए। ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं कृति सेनन कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ कृति भी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। ये खबर भी पढ़ें हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने बेरोजगार रहीं कृति:स्टारकिड्स ने छीने बड़े रोल, जिस किरदार पर सवाल उठे, उसी ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम नेशनल अवॉर्ड, कई सुपरहिट फिल्में और अपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता रिजेक्शन, अकेलेपन, तानों और आत्मविश्वास की लड़ाई से होकर गुजरा है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy

Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy

50 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक नए ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। रक्षाबंधन के थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं। हालांकि, एड में उनके इंडो-वेस्टर्न आउटफिट (ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह पहनावा सही नहीं है, जबकि कुछ लोग एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं। एडवर्टाइजमेंट में कृति ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहने दिखाई दीं। ब्रालेट ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर जताई नाराजगी जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के इस एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ईद या क्रिसमस जैसे अन्य धार्मिक त्योहारों के विज्ञापनों में भी इस तरह के मॉडर्न कपड़ों को स्वीकार किया जाता? लोगों का कहना था कि केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं को दिखाते समय ही इस तरह के प्रयोग क्यों किए जाते हैं। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। लोगों ने इस एड पर त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के बचाव में भी कई लोग आगे आए हैं। सपोर्ट करने वाले यूज़र्स का कहना है कि कृति का आउटफिट किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को दूसरों के कपड़ों को जज करना बंद करना चाहिए। ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं कृति सेनन कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ कृति भी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। ये खबर भी पढ़ें हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने बेरोजगार रहीं कृति:स्टारकिड्स ने छीने बड़े रोल, जिस किरदार पर सवाल उठे, उसी ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम नेशनल अवॉर्ड, कई सुपरहिट फिल्में और अपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता रिजेक्शन, अकेलेपन, तानों और आत्मविश्वास की लड़ाई से होकर गुजरा है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Miss Ocean World 2026 Jaipur

Miss Ocean World 2026 Jaipur

मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनर क्राउन जीता। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। . इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्लैमर, फैशन और सांस्कृतिक विविधता से सजे इस आयोजन में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारत की हीना बनी सेकंड रनर-अप इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनरअप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं। यह आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत आयोजित किया गया। मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने ताज अपने नाम किया। वहीं जयपुर की अदिति ने भारत के रिप्रजेंटेशन के साथ फर्स्ट रनरअप का टाइटल जीता। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनर्स को क्राउन पहनाया गया। 20 देशों की प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति 9 दिन तक चले इस आयोजन में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन ने न केवल अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जयपुर के मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। कंटेस्टेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों और राउंड्स के जरिए समुद्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ब्यूटी और फैशन के मंच के साथ दुनिया भर में समुद्रों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को रैंप पर पेश किया। वहीं एडवोकेसी राउंड में मॉडल्स ने पर्यावरण और समुद्र संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी सोच रखी। इवेंट के फोटोज देखिए… मिसेज कैटेगिरी में रूस की कंटेस्टेंट ने विनिंग क्राउन अपने नाम किया। भारत की मॉडल को फर्स्ट रनरअप का टाइटल मिला। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। मिसेज कैटेगिरी की विनर को भी क्राउन पहनाया गया। क्राउन पासिंग सेरेमनी रही खास प्रतियोगिता के अंत में क्राउन पासिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली के सिर पर ताज सजते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के खिताब के साथ यूके की मॉली मैरी बक्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की पहचान बनाई। वहीं अलग-अलग देशों से आईं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। 9 दिन तक चला आयोजन फ्यूजन ग्रुप के चेयरमैन एवं डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिनों तक चले आयोजन के दौरान गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के तहत फोटोशूट भी किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्लीन ओशन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश दिया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में ये रहे जज जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया, प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे। कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Miss Ocean World 2026 Jaipur

Miss Ocean World 2026 Jaipur

जयपुर21 मिनट पहले कॉपी लिंक मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की हीना बनी सेकंड रनर-अप इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनरअप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं। यह आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत आयोजित किया गया। ग्लैमर, फैशन और सांस्कृतिक विविधता से सजे इस आयोजन में मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनर क्राउन जीता। वहीं जयपुर की अदिति ने भारत के रिप्रजेंटेशन के साथ फर्स्ट रनरअप का टाइटल जीता। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनर्स को क्राउन पहनाया गया। 20 देशों की प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति 9 दिन तक चले इस आयोजन में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन ने न केवल अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जयपुर के मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। कंटेस्टेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों और राउंड्स के जरिए समुद्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ब्यूटी और फैशन के मंच के साथ दुनिया भर में समुद्रों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को रैंप पर पेश किया। वहीं एडवोकेसी राउंड में मॉडल्स ने पर्यावरण और समुद्र संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी सोच रखी। इवेंट के फोटोज देखिए… मिसेज कैटेगिरी में रूस की कंटेस्टेंट ने विनिंग क्राउन अपने नाम किया। भारत की मॉडल को फर्स्ट रनरअप का टाइटल मिला। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। मिसेज कैटेगिरी की विनर को भी क्राउन पहनाया गया। क्राउन पासिंग सेरेमनी रही खास प्रतियोगिता के अंत में क्राउन पासिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली के सिर पर ताज सजते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के खिताब के साथ यूके की मॉली मैरी बक्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की पहचान बनाई। वहीं अलग-अलग देशों से आईं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। 9 दिन तक चला आयोजन फ्यूजन ग्रुप के चेयरमैन एवं डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिनों तक चले आयोजन के दौरान गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के तहत फोटोशूट भी किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्लीन ओशन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश दिया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में ये रहे जज जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया, प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे। कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…