Riteish Deshmukh Seeks Paparazzi Who Helped Kids in Mumbai

16 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर रितेश देशमुख पैसे उधार देने वाले पैपराजी को सोशल मीडिया की ममद से ढूंढ रहे हैं। दरअसल रविवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कुछ बच्चों ने उनसे मदद मांगी, लेकिन उस वक्त रितेश के पास नकद पैसे नहीं थे। इस दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने रितेश की तरफ से उन बच्चों को पैसे दे दिए। अब रितेश उस फोटोग्राफर का उधार चुकाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस फोटोग्राफर की तस्वीर शेयर कर लोगों से उसका कांटेक्ट नंबर ढूंढने की अपील की है। रितेश की तरफ से पैपराजी ने बच्चों को पैसे दिए। रेस्टोरेंट के बाहर बच्चों ने मांगी थी मदद रविवार को रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। उसी वक्त कुछ छोटे बच्चे रितेश के पास पहुंचे और उनसे पैसे मांगने लगे। रितेश ने अपनी जेब चेक की, लेकिन उस समय उनके पास कैश मौजूद नहीं था। पहले रितेश पैपराजी को पहले पैसे देने से मना करते हुए दिखाई दिए। फोटोग्राफर ने आगे आकर दिए पैसे एक्टर को ऐसी स्थिति में देखकर वहां मौजूद एक पैपराजी फोटोग्राफर तुरंत आगे आया। उसने अपनी जेब से पैसे निकालकर रितेश की तरफ से उन बच्चों को दे दिए। रितेश ने उस वक्त उस फोटोग्राफर को धन्यवाद कहा, लेकिन वे उस छोटे से उधार को भी वापस लौटाना चाहते थे। रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर मांगा नंबर घटना के बाद रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस फोटोग्राफर की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “भाऊ, धन्यवाद। कृपया मुझे इनका नंबर ढूंढने में मदद करें। इन्होंने मेरी तरफ से बच्चों को पैसे दिए थे और मुझे उनका यह उधार चुकाना है।” सोशल मीडिया पर लोग रितेश के इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस फोटोग्राफर की फोटो शेयर की। शिवाजी महाराज के रोल में दिखे थे रितेश रितेश देशमुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा वे हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ में भी नजर आ चुके हैं। रितेश अक्सर सोशल मीडिया पर पैपराजी के साथ हल्के-फुल्के पल शेयर करते रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें रितेश को लोगों ने एक्टर नहीं, सीएम का बेटा माना:फिल्में फ्लॉप हुईं तो एक्टिंग छोड़ना चाहते थे; कॉमेडी से पहचान मिली, विलेन बनकर चौंकाया कॉमेडी फिल्मों से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख आज ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब लगातार फ्लॉप फिल्मों और ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल और पसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा; बदले में सुरक्षा और इंश्योरेंस देगा

ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन काशकवी के मुताबिक, फीस के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन भी दिया जाएगा भुगतान ईरानी रियाल या ईरान की पसंद की किसी दूसरी करेंसी में किया जा सकेगा। खबर अपडेट हो रही है…
Iran To Collect Toll From Ships In Hormuz Strait

12 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन काशकवी के मुताबिक, फीस के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन भी दिया जाएगा भुगतान ईरानी रियाल या ईरान की पसंद की किसी दूसरी करेंसी में किया जा सकेगा। होर्मुज को अमेरिका का इलाका बता चुके हैं ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को ‘न्यू यूएस टेरिटरी’ यानी नया अमेरिकी इलाका बता चुके हैं। 18 अगस्त को उन्होंने पहली बार होर्मुज पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने रविवार को दोबारा ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें होर्मुज को अमेरिकी इलाके के तौर पर दिखाया गया। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी इलाका बताया। खबर अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आसिम रियाज बोले- मैंने किसी का धर्म नहीं बदलवाया:हिमांशी खुराना के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; बोले- वे पब्लिसिटी के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहीं

‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावों पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आसिम ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। हाल ही में हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि आसिम ने उन पर अपना धर्म बदलने का दबाव बनाया था। इस पर आसिम ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा और उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर आसिम ने दी सफाई आसिम रियाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया। हालांकि पोस्ट में उन्होंने हिमांशी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा, लेकिन साफ किया कि निजी मुद्दों को पब्लिक में लाकर विवाद बनाया जा रहा है। आसिम ने लिखा, “मैंने कभी किसी को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि मैंने ही तुम्हें फिटनेस की तरफ पुश किया था। मुझसे मिलने से पहले सब जानते हैं कि तुम कैसी दिखती थीं।” ‘पब्लिसिटी के लिए धर्म को हथियार न बनाएं’ आसिम ने आगे लिखा कि धर्म एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने हिमांशी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने के लिए इतने पर्सनल मैटर को उछालना बचकाना है। इससे पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है। हिमांशी ने कहा था- इस्लाम कबूल करने वाली थी इससे पहले पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने दावा किया कि एक समय वह आसिम के दबाव में इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। हिमांशी के मुताबिक, मानसिक दबाव इतना बढ़ गया था कि एक रात उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी का शायद आखिरी दिन है। उन्होंने धर्म बदलने से पहले चार धाम यात्रा करने की इच्छा भी जताई थी। बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी दोनों की स्टोरी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां लगातार चर्चा में रहीं और कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। फैंस ने इस जोड़ी को ‘आसिमांशी’ नाम दिया था। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। दिसंबर 2023 में ब्रेकअप की घोषणा करते हुए दोनों ने अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं को भी वजह बताया था। उस समय हिमांशी ने सोशल मीडिया पर आसिम के साथ हुई निजी चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिनमें धर्म को लेकर बातचीत का जिक्र था। हिमांशी ने बताया- एक समय धर्म बदलने को तैयार थी अब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने रिश्ते के दौरान आए मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उस समय उनके पार्टनर की तरफ से उनके पूजा-पाठ को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। हिमांशी के मुताबिक, उनसे कहा गया था कि पूजा-पाठ अब नहीं चलेगा। उन्होंने दावा किया कि सामने वाले परिवार और उनकी धार्मिक सोच का दबाव भी उन पर बनाया जा रहा था। धीरे-धीरे यह दबाव इतना बढ़ गया कि वह इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। ‘मुझे लगा, शायद उनसे दोबारा नहीं मिल पाऊंगी’ हिमांशी ने बातचीत के दौरान उस रात का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर बताया। उनके अनुसार, वह प्यार में इतनी आगे बढ़ चुकी थीं कि धर्म बदलने के फैसले के लिए भी तैयार हो गई थीं। उन्होंने बताया कि धर्म बदलने से पहले वह चार धाम की यात्रा करना चाहती थीं। उन्हें ऐसा लग रहा था कि धर्म बदलने के बाद शायद वह अपने पुराने धार्मिक विश्वासों और उनसे जुड़े लोगों से दोबारा नहीं मिल पाएंगी। इसी वजह से वह चार धाम यात्रा को आखिरी बार करने की इच्छा रखती थीं। 2023 में भी धर्म को लेकर सामने आई थी बात हिमांशी और आसिम के ब्रेकअप के समय भी धर्म का मुद्दा सामने आया था। हिमांशी ने उस वक्त सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैट में आसिम ने रिश्ते के खत्म होने की वजह अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं को बताया था। हिमांशी ने यह भी कहा था कि उन्होंने पोस्ट में धर्म वाली बात लिखी थी, लेकिन बाद में उसे हटा दिया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे आसिम को निशाना बनाया जा सकता है। हिमांशी बोलीं- किसी पर धर्म बदलने का दबाव सही नहीं अब अपने हालिया बयान में हिमांशी ने कहा कि किसी भी रिश्ते में धर्म बदलने के लिए दबाव बनाना सही नहीं है। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान और मान्यताओं के साथ जीने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में वह भावनात्मक रूप से काफी दबाव में थीं और बाद में उन्हें महसूस हुआ कि धर्म बदलने का फैसला सही नहीं होगा। हिमांशी और आसिम ने 2023 में अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। हालांकि, अब हिमांशी के नए दावों के बाद दोनों के पुराने रिश्ते और उसके टूटने की वजह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, उपलब्ध ताजा रिपोर्ट में आसिम रियाज की ओर से इन नए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दर्ज नहीं है।

केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया:इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, सुष्मिता सेन और उर्वशी रौतेला बनी जज

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज केरल की केजिया लिज मेजो ने जीता है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस से हर किसी को इंप्रेस कर खिताब अपने नाम किया। केजिया लिज मेजो अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जयपुर में रविवार देर रात ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले का आयोजन किया गया।इसमें देशभर से 52 फाइनलिस्ट ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश पहली रनर-अप रहीं, जबकि जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरे नंबर पर) बनीं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के बाद अब केजिया लिज मेजो दुनिया की सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। जीत के बाद क्या बोलीं केजिया लिज मेजो केजिया लीज मेजो ने कहा कि यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करूंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया के जज ये रहे इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और पूर्व मिस यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप सेलिना जेटली, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर एवं पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर और मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद सहित फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चेहरे मौजूद रहे, इन्होंने इस पेजेंट को जज भी किया। इनके अलावा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (रिया सिंघा) और 2025 (मणिका विश्वकर्मा) भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। सुष्मिता सेन- मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी सुष्मिता सेन ने मॉडल्स से कहा कि जब मैं मिस यूनिवर्स के लिए फाइट कर रही थी, तब मुझे अंग्रेजी ज्यादा आती नहीं थी। एसेंस का भी मतबल पता नहीं था। ऐसे में यह जर्नी आसान नहीं रही। उस वक्त जो मैंने उत्तर दिया था, वह मैं आज भी नहीं दे पाती। हम एक ही मां के बच्चे हैं और यह मातृभूमि हमारी मां है। पूरे देशभर से यहां टैलेंट मौजूद है, हम कही न कहीं कुछ हिस्सों में अलग होंगे, लेकिन हम फिर भी इस देश की वजह से एक है। यह कार्यक्रम जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित हुआ। ‘सुष्मिता मेरी पहली गुरु हैं’ उर्वशी ने कहा कि सुष्मिता सेन मेरी पहली गुरु हैं। उन्होंने ही मुझे मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। उनके इस बयान के दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हो गईं। एक ही मंच पर गुरु और शिष्य की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया। उर्वशी ने कहा कि आज वह उस लड़की का इंतजार कर रही हैं, जो इस साल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उनके मुताबिक, मिस यूनिवर्स का मंच सिर्फ खूबसूरती का मंच नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और अपनी पहचान को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी देता है। सेलिना जेटली ने दी फाइनलिस्ट को खास सलाह कार्यक्रम में एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी जज के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने जयपुर से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वह करीब 25 साल बाद जयपुर लौटी हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद शहर में लौटने के बावजूद उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका कोई अधूरा सफर पूरा हो गया हो। इवेंट की फोटोज देखिए…
Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News

Hindi News Career Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए 23 अगस्त को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिन के रूस के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव के साथ मिलकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। IRIGC-TEC का पूरा नाम इंडिया-रशिया इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ओन ट्रेड, इकोनॉमिक, साइंटिफिक, टेक्नोलॉजी एंड कल्चरल को-ऑपरेशन है। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। एस जयशंकर की ये यात्रा भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। एस जयशंकर की ये यात्रा रूस के डिप्टी प्राइममिनिस्टर डेनिस मंटुरोव से भी मिलेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने यानी, सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर (बाएं) रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव (दाएं) के साथ रीजनल एवं ग्लोबल मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। 2. नौसेना को ‘मंगरोल’ वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मिला 22 अगस्त कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने भारतीय नौसेना को तीसरा स्वदेशी एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘मंगरोल’ सौंपा। ये नौसेना के लिए बनाए जा रहे 8 माहे-क्लास के कम गहराई वाले एंटी-सबमरीन युद्धपोतों में तीसरा जहाज है। इसका मुख्य काम उथले समुद्री और तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है। 78 मीटर लंबा ये जहाज 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। ये अंडरवाटर सर्विलांस, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, माइन वॉरफेयर और लॉ इंटेनसिटी मैरीटाइम ऑपरेनशन्स में सक्षम है। जहाज में वॉटर-जेट प्रोपल्शन, आधुनिक सोनार, रडार, टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट लगाए गए हैं। ‘मंगरोल’ का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के ऐतिहासिक तटीय शहर मंगरोल के नाम पर रखा गया है। INS मंगरोल का नाम पुराने INS मांग्रोल माइंसवीपर से लिया गया है। ये युद्धपोत 2004 में नौसेना से रिटायर हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता 22 अगस्त को भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। त्रिसा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल हार गई। वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया। भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता था। ब्रॉन्ज त्रिसा-गायत्री उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है। त्रिसा जॉली – 2015 में मात्र 13 साल की उम्र में केरल स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में त्रिसा ने महिला डबल्स में ब्रॉन्ज और सिंगल्स में सिल्वर जीता होगा। गायत्री गोपीचंद- 2015 से 2017 तक अंडर-13 और अंडर-15 लेवल पर भारत की नंबर-1 खिलाड़ी बनीं। 2016 में अंडर-15 महिला डबल्स में इंटरनेशनल लेवल ब्रॉन्ज मेडल जीता। जनवरी 2025 में दोनों की जोड़ी करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर-9 रैंकिंग पर पहुंची। ब्रॉन्ज मेडल जीतकर त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विनर क्लब में शामिल हुईं। 4. भारतीय रेसलर मुकुल दहिया पर अस्थायी निलंबन 22 अगस्त को भारतीय रेसलर मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल हुए। NADA ने उन पर अस्थायी रूप से सस्पेन्ड कर दिया है। दहिया 86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते हैं। दहिया मेफेंटरमाइन स्टिमुलेंट टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। दहिया इस समय आर्मेनिया के येरेवान में हैं, जहां भारत के एशियन गेम्स के लिए चुने गए फ्रीस्टाइल पहलवान एक्सपोजर कैंप में शामिल हैं। दहिया ने 2026 में 86 किग्रा कैटेगरी में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता था और जून 2026 में उलानबटार ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। दहिया के निलंबन के बाद एशियन गेम्स की 86 kg वेट कैटेगरी में भारत का हिस्सा लेना मुश्किल होगा। निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो का निधन 22 अगस्त को पुर्तगाल के 25 वर्षीय फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वे लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। क्यूविन वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच का भी हिस्सा रहे हैं। मिसलीनियस 6.12 मिनट के विज्ञापन की टाइम लिमिट हटी 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये फैसला केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन के नोटिफिकेशन के साथ प्रभावी हो गया है। इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि टीवी प्रसारण क्षेत्र में हुए बदलावों को देखते हुए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट पर एक बार पुनर्विचार किया जाना चाहिए। मंत्रालय के मुताबिक, टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी। केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं। अब टाइम लिमिट हटने के बाद टीवी चैनल ज्यादा लंबे समय तक एड दिखा सकेंगे। 7. FSSAI ने 150 कंपनियों को नोटिस दिया 22 अगस्त को भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं। सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन
गिनी में कचरे का पहाड़ धंसा, 22 की मौत:6 लोग घायल; भारी बारिश के बाद बचाव अभियान जारी

गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के शहर के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ धंस गया। केंद्रीय सरकार के मुताबिक, हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के बाद कचरे के ऊपर से पानी बहा। इससे भूस्खलन हुआ और पास की झोपड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई घर तबाह हो गए। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी था। लैंडफिल रविवार को बंद किया जाना था यह हादसा दार एस सलाम के खुले कचरा डंप में हुआ, जो कोनाक्री का सबसे बड़ा लैंडफिल और शहर का सबसे बड़ा खुले में कचरा डालने वाला स्थल है। सैन्य इंजीनियरिंग बटालियन के सफाई अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्ड मामादो बैलो के मुताबिक, इस जगह को रविवार को बंद किया जाना था। लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को जगह खाली करने के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद कई लोग इलाका छोड़कर चले गए, लेकिन हादसे के समय कई लोग अब भी वहीं मौजूद थे। मंत्री ने परिवारों को दूसरी जगह बसाने की बात कही मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री दियेनाबू टूर ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बाकी परिवारों को किसी दूसरी जगह बसाया जाए।” गिनी में बॉक्साइट का बड़ा भंडार गिनी खनिज संपदा से भरपूर देश है। यहां बॉक्साइट के दुनिया के सबसे बड़े भंडार हैं। इसके अलावा देश में लौह अयस्क, सोना, हीरे और अन्य खनिज भी पाए जाते हैं। हालांकि, विश्व बैंक के मुताबिक गिनी की 43.7% आबादी राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे रहती है।
गिनी में कचरे का पहाड़ धंसा, 30 की मौत:6 लोग घायल; भारी बारिश के बाद बचाव अभियान जारी

गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के शहर के सबसे बड़े लैंडफिल में कचरे का पहाड़ धंस गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है। लैंडफिल ऐसी जगह होती है जहां शहर का कचरा इकट्ठा करके जमा या डंप किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के बाद कचरे के ऊपर से पानी बहा। इससे लैंडस्लाइड हुई और पास की झोपड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई घर तबाह हो गए। मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… शहर का सबसे बड़ा लैंडफिल था यह हादसा दार एस सलाम के खुले कचरे के डंप में हुआ, जो कोनाक्री का सबसे बड़ा लैंडफिल है। सैन्य इंजीनियरिंग बटालियन के सफाई अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्ड मामादो बैलो के मुताबिक, इस जगह को रविवार को बंद किया जाना था। लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को जगह खाली करने के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद कई लोग इलाका छोड़कर चले गए, लेकिन हादसे के समय कई लोग अब भी वहीं मौजूद थे। गिनी में बॉक्साइट का बड़ा भंडार गिनी खनिज संपदा से भरपूर देश है। यहां बॉक्साइट के दुनिया के सबसे बड़े भंडार हैं। इसके अलावा देश में लौह अयस्क, सोना, हीरे और अन्य खनिज भी पाए जाते हैं। हालांकि, विश्व बैंक के मुताबिक गिनी की 43.7% आबादी राष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे रहती है। —————————-