Monday, 12 Oct 2026 | 05:10 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे:बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है

भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे:बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर का दौरा किया। वे 26 सेकेंड एवेन्यू स्थित उस जगह पर भी पहुंचे, जहां स्वामी प्रभुपाद ने इस्कॉन की शुरुआत की थी। इस दौरान भागवत ने भोजन वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष हैं। ऐसे समय में ‘कृष्ण चेतना’ लोगों को एकजुट करने और शांति लाने में मदद कर सकती है। इस्कॉन इस साल अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वामी प्रभुपाद ने 1966 में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस (ISKCON) की स्थापना की थी। आज इस्कॉन के 120 देशों में करीब 1,300 मंदिर हैं। जहां स्वामी प्रभुपाद ने शुरू किया था पहला इस्कॉन मंदिर मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क के 26 सेकंड एवेन्यू का दौरा किया। इसी जगह स्वामी प्रभुपाद ने पहला इस्कॉन मंदिर स्थापित किया था। भागवत की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब इस्कॉन अपनी स्थापना के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। दौरे के दौरान भागवत ने बेघर लोगों की मदद के लिए चलाए जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस पहल के तहत न्यूयॉर्क में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘कृष्ण चेतना ही लोगों को एकजुट कर सकती है’ मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष और विरोधाभास हैं। अलग-अलग होने के बावजूद लोगों को जोड़ने वाली चीज चेतना है। उन्होंने इसे ‘कृष्ण चेतना’ बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में विविधताएं और मतभेद जरूर हैं, लेकिन इनके पीछे एक ही चेतना है। उनके मुताबिक, अगर लोगों को यह समझ आने लगे कि सब कुछ कृष्ण का ही हिस्सा है, तो इससे दुनिया में बेहतर माहौल बनाया जा सकता है। ‘हर दिल तक पहुंचे यह सोच तो दुनिया बेहतर होगी’ भागवत ने कहा कि अगर ‘सब कुछ कृष्ण है’ की समझ हर व्यक्ति के दिल तक पहुंच जाए, तो दुनिया निश्चित तौर पर बेहतर बन सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुनिया आज दिखाई देने वाली भौतिक दुनिया से अलग होगी और हर इंसान के लिए स्वर्ग जैसी हो सकती है। भागवत का न्यूयॉर्क दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब वह 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने वाले हैं। यह कार्यक्रम RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का हिस्सा है। तीन देशों के दौरे पर हैं RSS प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। उनका यह दौरा अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन तक चलेगा। इस दौरान वह भारतीय समुदाय और अलग-अलग संगठनों के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 29 अगस्त के ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क में विरोध भी हुआ है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वह RSS के इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि निजी तौर पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर प्रशासन के पास है या नहीं। कार्यक्रम के समर्थकों ने कहा- दुनिया को एक परिवार मानने का संदेश कार्यक्रम में शामिल होने वाले आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि कार्यक्रम का विरोध करने वालों को अपनी राय रखने और इसकी आलोचना करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी दुनिया को भाईचारे और शांति का संदेश देगा। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ को अंतरधार्मिक कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि इसमें अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों को मानने वाले लोग शामिल होंगे। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने जारी की सुरक्षा सलाह कार्यक्रम से पहले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने भी सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। संगठन ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों से सतर्क रहने और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। फाउंडेशन ने लोगों से किसी भी तरह के विवाद से बचने और दूसरों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करने की अपील की है।

Madhubani School Visit | DM Finds Students Studying Under Shed

Madhubani School Visit | DM Finds Students Studying Under Shed

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय एक झोपड़ी में चल रहा रहा था। हाल ही के दिनों में इस स्कूल की एक तस्वीर भी सामने आई थी। दरअसल ये स्कूल बेनीपट्टी प्रखंड की अड़ेर दक्षिणी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय है, जिसकी बिल्डिंग का काम चल रहा है और बच्चे छप्पर में पढ़ रहे हैं। डीएम ने औचक निरीक्षण किया जब जिलाधिकारी आनंद शर्मा को इसकी खबर मिली तो वे स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां बच्चे झोपड़ी में पढ़ते नजर आए। इस बदहाल स्थिति पर डीएम ने बेहद नाराजगी जताई और सभी बच्चों को अपनी सरकारी गाड़ी से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनुआरा में शिफ्ट कराया। नया भवन बनने तक सिनुआरा में ही पढ़ेंगे छात्र इसके साथ ही डीएम शर्मा ने निर्देश दिया कि जब तक प्राथमिक विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक बच्चों की क्लास मध्य विद्यालय में ही चलेंगी। डीएम ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा और पंचायती राज संस्थाओं को शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए आगे आकर काम करना चाहिए। 63 स्कूलों का कायाकल्प जिले में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 63 भवनहीन और जर्जर नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी गई है। यूनिट प्राइसिंग के आधार पर इनके नए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है और शिक्षा सचिव से वार्ता के बाद जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल इस योजना के तहत सभी चिह्नित स्कूलों में पक्के भवन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें.. राजस्थान के प्राइमरी स्कूल की छत गिरी:तेज आवाज सुनकर बच्चे कक्षा से बाहर निकले, मची अफरा-तफरी, दूसरी कक्षा भी जर्जर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कक्षा की छत गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Students Protest Against Dangerous Trees Near School

Students Protest Against Dangerous Trees Near School

Hindi News Career Pauri Garhwal: Students Protest Against Dangerous Trees Near School कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पौड़ी गढ़वाल के बी आर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी हाथों में ढोल लेकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। बच्चों की मांग है कि स्कूल के रास्ते से जर्जर पेड़ों को तुरंत हटाया जाए। यह मामला 27 अगस्त 2026 का है। बच्चों का कहना था कि ये पेड़ लंबे समय से जोखिम बने हुए हैं। बारिश और तेज हवा में इनके गिरने का डर रहता है। छात्रों ने वन विभाग के DFO ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और ढोल बजाकर अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी। स्कूल प्रशासन एक साल से कर रहा है शिकायत इस मामले में स्कूल और स्थानीय लोगों की ओर से करीब एक साल से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। खतरनाक पेड़ों को जल्द हटाया जाएगा। स्कूल जाने वाले रास्ते पर मौजूद खतरनाक चीड़ के पेड़ों को लेकर प्रशासन और वन विभाग से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। स्कूल की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी और वन विभाग तक लिखित शिकायतें भेजे जाने का दावा भी किया गया। प्रिंसिपल ने कहा – बच्चों की चिंता के कारण यहां आना पड़ा इस बारे में बी.आर. मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल दामोदर ममगाई ने कहा – पेड़ 2025 से जर्जर हैं। उनकी जड़ें खोखली हो गई हैं। इस वजह से मैं पिछले एक साल से वन विभाग से बात कर रहा हूं। लेकिन कहीं भी कोई समाधान न मिलने के बाद, बच्चों की सुरक्षा की चिंता के कारण मुझे यहां आना पड़ा। मुझे बताया गया है कि 30 अगस्त से पहले इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन के अंदर की जाएगी पेड़ काटने की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि स्कूल के रास्ते पर मौजूद खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिनों के अंदर इन पेड़ों के काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पेड़ों की वजह से किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा न हो, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें… डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Salman Khan Rakshabandhan Celebration | Actor Shares Wrist Photo

Salman Khan Rakshabandhan Celebration | Actor Shares Wrist Photo

3 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी राखियों से सजी कलाई की झलक शेयर की। एक्टर की कलाई पर कई राखियां बंधी नजर आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। सलमान की कलाई पर नजर आ रहीं अलग-अलग राखियां इशारा करती हैं कि उन्होंने रक्षाबंधन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। हालांकि, झलक में यह स्पष्ट नहीं है कि ये राखियां किस-किस ने बांधी हैं। सलमान ने भी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ नजर आते रहे हैं सलमान सलमान खान का परिवार के साथ खास बॉन्ड किसी से छिपा नहीं है। खासकर रक्षाबंधन पर खान परिवार का सेलिब्रेशन हर साल सुर्खियों में रहता है। पिछले साल भी सलमान ने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया था। उनकी बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री ने उन्हें राखी बांधी थी। इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। सलमान और बीना ने ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बीना काक को भी मानते हैं बहन सलमान खान का राखी का रिश्ता सिर्फ सगी बहनों तक सीमित नहीं है। अभिनेत्री बीना काक के साथ भी उनका खास रिश्ता है। बीना काक कई मौकों पर सलमान को अपना राखी भाई बता चुकी हैं और रक्षाबंधन पर उनके लिए पोस्ट शेयर करती रही हैं। दोनों ने ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बीना काक ने पिछले साल भी सलमान के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। कलाई पर सजी राखियों ने खींचा फैंस का ध्यान सलमान की नई पोस्ट में कोई लंबा मैसेज नहीं है, लेकिन उनकी कलाई पर बंधी राखियां ही इसकी खासियत बन गई हैं। फैंस के लिए सलमान की यह छोटी-सी झलक खास है, क्योंकि अभिनेता आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी के हर पल को सोशल मीडिया पर विस्तार से शेयर नहीं करते। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और आपसी विश्वास का त्योहार है। सलमान की कलाई पर सजी राखियां उनके परिवार और करीबी रिश्तों की खास झलक देती हैं। _______________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. ‘राखी फैशन कमेटी’ पर कृति सेनन का पोस्ट वायरल:नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन; बोलीं- असली मायने इन्हीं चीजों के, कंगना-रणबीर समेत सितारों ने मनाई राखी रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर चल रही ‘राखी फैशन कमेटी’ की चर्चा का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी रिश्तों और भावनाओं में है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें और खास संदेश शेयर किए।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Salman Khan Rakshabandhan Celebration | Actor Shares Wrist Photo

Salman Khan Rakshabandhan Celebration | Actor Shares Wrist Photo

50 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी राखियों से सजी कलाई की झलक शेयर की। एक्टर की कलाई पर कई राखियां बंधी नजर आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। सलमान की कलाई पर नजर आ रहीं अलग-अलग राखियां इशारा करती हैं कि उन्होंने रक्षाबंधन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। हालांकि, झलक में यह स्पष्ट नहीं है कि ये राखियां किस-किस ने बांधी हैं। सलमान ने भी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ नजर आते रहे हैं सलमान सलमान खान का परिवार के साथ खास बॉन्ड किसी से छिपा नहीं है। खासकर रक्षाबंधन पर खान परिवार का सेलिब्रेशन हर साल सुर्खियों में रहता है। पिछले साल भी सलमान ने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया था। उनकी बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री ने उन्हें राखी बांधी थी। इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। सलमान और बीना ने ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बीना काक को भी मानते हैं बहन सलमान खान का राखी का रिश्ता सिर्फ सगी बहनों तक सीमित नहीं है। अभिनेत्री बीना काक के साथ भी उनका खास रिश्ता है। बीना काक कई मौकों पर सलमान को अपना राखी भाई बता चुकी हैं और रक्षाबंधन पर उनके लिए पोस्ट शेयर करती रही हैं। दोनों ने ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बीना काक ने पिछले साल भी सलमान के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। कलाई पर सजी राखियों ने खींचा फैंस का ध्यान सलमान की नई पोस्ट में कोई लंबा मैसेज नहीं है, लेकिन उनकी कलाई पर बंधी राखियां ही इसकी खासियत बन गई हैं। फैंस के लिए सलमान की यह छोटी-सी झलक खास है, क्योंकि अभिनेता आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी के हर पल को सोशल मीडिया पर विस्तार से शेयर नहीं करते। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और आपसी विश्वास का त्योहार है। सलमान की कलाई पर सजी राखियां उनके परिवार और करीबी रिश्तों की खास झलक देती हैं। _______________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. ‘राखी फैशन कमेटी’ पर कृति सेनन का पोस्ट वायरल:नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन; बोलीं- असली मायने इन्हीं चीजों के, कंगना-रणबीर समेत सितारों ने मनाई राखी रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर चल रही ‘राखी फैशन कमेटी’ की चर्चा का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी रिश्तों और भावनाओं में है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें और खास संदेश शेयर किए।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh

NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh

Hindi News National NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। ये आदेश 27 अगस्त को जारी किया गया था। जानकारी आज सामने आई है। IPS रवि कुमार सिंह और IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को डायरेक्टर बनाया गया है। 2016 बैच के IRS अधिकारी अमित सामदारिया जॉइंट डायरेक्टर होंगे। तीनों अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से तीन हफ्ते के भीतर पद संभालना होगा। आदेश में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। NTA में अफसरों के बदलाव की शुरुआत नीट पेपर लीक मामले के बाद से हुई। 25 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले में NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। पेपर लीक पर पीएम को इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज जारी करना पड़ा पीएम मोदी ने 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर 2.56 मिनट का वीडियो मैसेज जारी किया था। पीएम ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। संसद में एंटी पेपर लीक बिल लाया गया, दोनों सदनों से पास सरकार पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल मानसून सत्र में लाई। दोनों सदनों से इसे पास कराया गया। 1 अगस्त को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून भी बन गया। सरकार ने कहा कि यह कानून केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि UPSC, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग और बाकी पब्लिक एग्जाम पर भी लागू होगा। क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 13 अरेस्ट 3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया। पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने तक कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 13 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है: मजदूरी करो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती राहुल गांधी ने कहा, ‘सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।’ पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IBPS PO Recruitment 2026 | Vacancy Increased to 7565 Posts Update

IBPS PO Recruitment 2026 | Vacancy Increased to 7565 Posts Update

Hindi News Career IBPS PO Recruitment 2026 | Vacancy Increased To 7565 Posts Update 2 मिनट पहले कॉपी लिंक आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026-27 के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी हे। पहले इस भर्ती के तहत 7,365 पद भरे जाने थे। अब पदों कीसंख्या बढ़कर 7,565 हो गई है। यानी आईबीपीएस पीओ भर्ती में कुल 200 पदों की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती 2026 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। प्रीलिम्स का रिजल्ट सितंबर 2026 में जारी हो सकता है। इसके बाद सफल उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सैलरी : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम पर्सनालिटी टेस्ट इंटरव्यू फीस : एससी/एसटी/दिव्यांग : 175 रुपए अन्य: 850 रुपए इन बैंकों में होगी भर्ती : बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ महाराष्ट्र केनरा बैंक भारतीय केंद्रीय बैंक भारतीय बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक पंजाब नेशनल बैंक पंजाब और सिंध बैंक यूको बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक बढ़े हुए पदों की संख्या का नया नोटिफिकेशन ——————————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें… डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Himachal Schools News | CM Sukhu To Remove Caste Column In Admissions

Himachal Schools News | CM Sukhu To Remove Caste Column In Admissions

Hindi News Career Himachal Schools News | CM Sukhu To Remove Caste Column In Admissions 17 मिनट पहले कॉपी लिंक 27 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने अगले सेशन 2027-28 से स्कूलों में एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटा दिया जाए। सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड (HPSCWB) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जाति कॉलम हटाने की बात कही। सरकारी योजनाओं में नहीं हटाई जाएगी जाति सीएम सुखविंदर के मुताबिक, सरकारी स्कूलों से जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए स्कूलों के एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाया जाना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी) से आने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की योजनाओं का फायदा लेने के लिए जाति की जानकारी देनी होगी। स्कूल में जातिगत भेदभाव खत्म करने की पहल स्कूल एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने का उद्देश्य बच्चों में जाति का भेदभाव कम करना और जाति के आधार पर पैदा होने वाली हीन भावना को खत्म करना है। नए सेशन से अनुसूचित जाति के सदस्य सरकारी योजनाओं और लाभों का लाभ उठाते समय अपनी जाति का विवरण देना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें बिना किसी मुश्किल के योजनाओं का फायदा मिल सके। शिक्षा सचिव- जल्द ही पॉलिसी बनाएंगे शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि विभाग जल्द ही इस नीति को लागू करने के लिए एक फॉर्मेट पॉलिसी और प्रोसेस दोनों ही तैयार करेगा। शिक्षा सचिव के मुताबिक, हमें इस बात का भी ध्यान है कि पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ किसी भी योग्य बच्चे को मिलने से नहीं छूटना चाहिए। नीति बनाते समय इस पहलू को ध्यान में रखा जाएगा। एडमिशन प्रोसेस का फॉर्मेट बदला जाएगा इस कदम से एडमिशन प्रोसेस और स्कूल के संबंधित रिकॉर्ड में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जहां भी कानूनी या प्रशासनिक रूप से जाति से जुड़ी जानकारी की जरूरत हो, वह सही तरीके से उपलब्ध हो। SC, ST के लिए कई योजनाएं चला रही सरकार हिमाचल प्रदेश में सरकार ने अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें छात्रों को हायर एजुएक्शन शिक्षा के लिए 1% ब्याज दर पर 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। साथ ही राज्य सरकार राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना के तहत सब्सिडी भी देती है। ———————- ये खबर भी पढ़ें.. 28 अगस्त के करेंट अफेयर्स:भारत ने नेपाल को दवा और राहत सामाग्री भेजी, मप्र में रक्षा मंत्री सिंह ने ₹450 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Kriti Sanon & Nupur Sanon Rakshabandhan Celebration

Kriti Sanon & Nupur Sanon Rakshabandhan Celebration

7 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर चल रही ‘राखी फैशन कमेटी’ की चर्चा का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी रिश्तों और भावनाओं में है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें और खास संदेश शेयर किए। बहन नूपुर के साथ शेयर की तस्वीर कृति सेनन ने रक्षाबंधन पर बहन नूपुर सेनन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ कृति ने लिखा, “जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है, हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी।” कृति का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब रक्षाबंधन पर उनके एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। इस विवाद में कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। कृति ने जवाब देते हुए कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, बल्कि दिल में होती है। आलोचना के बाद विज्ञापन हटा भी दिया गया था। फैशन की बहस से ज्यादा रिश्तों पर दिया जोर कृति ने अपने नए पोस्ट के जरिए विवाद बढ़ाने के बजाय त्योहार के भावनात्मक पक्ष पर ध्यान दिया। उन्होंने ‘राखी फैशन कमेटी’ का जिक्र कर मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया और बताया कि उनके लिए रक्षाबंधन का मतलब कपड़ों या लुक से ज्यादा रिश्तों की अहमियत है। कृति और नूपुर का रिश्ता पहले भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहा है। रक्षाबंधन पर दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे संदेश शेयर करती रही हैं। 2023 में भी कृति ने नूपुर के साथ वीडियो शेयर कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। कृति के पोस्ट से जुड़ी है पहले की बहस दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कंगना रनोट ने सवाल उठाए थे। कंगना ने कहा था कि उनकी आपत्ति कृति के कपड़ों से ज्यादा इस बात को लेकर थी कि विज्ञापन में रक्षाबंधन की परंपराओं को सही तरीके से नहीं दिखाया गया। इसके जवाब में कृति ने कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है। उन्होंने त्योहारों को भावनाओं, प्यार और एक-दूसरे की देखभाल से जोड़कर देखने की बात कही थी। बाद में ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन हटाते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था। बॉलीवुड सितारों ने भी शेयर कीं राखी की तस्वीरें रक्षाबंधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। कंगना रनौत ने भाई अक्षत के साथ राखी मनाई और परिवार के लिए भावुक संदेश लिखा। कंगना ने लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई की कलाई पर बांधा गया प्यार का यह बंधन हमेशा उनकी रक्षा करे। उन्होंने अक्षत से माता-पिता की सेवा करने, परिवार की गरिमा बनाए रखने, अपनी पत्नी का कल्याण करने और बच्चों की हमेशा रक्षा करने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को हमेशा स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहती हैं और उनके लिए अक्षत माता-पिता की छवि हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने बचपन की पुरानी तस्वीर शेयर कर भाई को राखी की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आए। प्रीति जिंटा ने भी भाइयों के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपना ‘पार्टनर इन क्राइम’ बताया। जेनेलिया देशमुख ने भाई को राखी बांधते हुए मजेदार अंदाज में अपने रिश्ते की झलक दिखाई। त्योहार की असली खूबसूरती रिश्तों में वहीं, कृति सेनन का पोस्ट रक्षाबंधन पर चल रही फैशन और परंपरा की बहस से अलग हल्का-फुल्का संदेश देता है। उन्होंने बहन के साथ रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए जताने की कोशिश की कि त्योहार की खूबसूरती केवल पहनावे में नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए समय, प्यार और यादों में भी होती है। __________________________ कृति सेनन की यह खबर भी पढ़ें.. नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए एक्ट्रेस कृति सेनन के ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट विवाद में अब उनकी बहन नूपुर सेनन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। रक्षाबंधन थीम वाले इस एड में कृति के कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kriti Sanon & Nupur Sanon Rakshabandhan Celebration

Kriti Sanon & Nupur Sanon Rakshabandhan Celebration

40 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर चल रही ‘राखी फैशन कमेटी’ की चर्चा का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी रिश्तों और भावनाओं में है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें और खास संदेश शेयर किए। बहन नूपुर के साथ शेयर की तस्वीर कृति सेनन ने रक्षाबंधन पर बहन नूपुर सेनन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ कृति ने लिखा, “जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है, हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी।” कृति का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब रक्षाबंधन पर उनके एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। इस विवाद में कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। कृति ने जवाब देते हुए कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, बल्कि दिल में होती है। आलोचना के बाद विज्ञापन हटा भी दिया गया था। फैशन की बहस से ज्यादा रिश्तों पर दिया जोर कृति ने अपने नए पोस्ट के जरिए विवाद बढ़ाने के बजाय त्योहार के भावनात्मक पक्ष पर ध्यान दिया। उन्होंने ‘राखी फैशन कमेटी’ का जिक्र कर मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया और बताया कि उनके लिए रक्षाबंधन का मतलब कपड़ों या लुक से ज्यादा रिश्तों की अहमियत है। कृति और नूपुर का रिश्ता पहले भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहा है। रक्षाबंधन पर दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे संदेश शेयर करती रही हैं। 2023 में भी कृति ने नूपुर के साथ वीडियो शेयर कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। कृति के पोस्ट से जुड़ी है पहले की बहस दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कंगना रनोट ने सवाल उठाए थे। कंगना ने कहा था कि उनकी आपत्ति कृति के कपड़ों से ज्यादा इस बात को लेकर थी कि विज्ञापन में रक्षाबंधन की परंपराओं को सही तरीके से नहीं दिखाया गया। इसके जवाब में कृति ने कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है। उन्होंने त्योहारों को भावनाओं, प्यार और एक-दूसरे की देखभाल से जोड़कर देखने की बात कही थी। बाद में ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन हटाते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था। बॉलीवुड सितारों ने भी शेयर कीं राखी की तस्वीरें रक्षाबंधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। कंगना रनौत ने भाई अक्षत के साथ राखी मनाई और परिवार के लिए भावुक संदेश लिखा। कंगना ने लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई की कलाई पर बांधा गया प्यार का यह बंधन हमेशा उनकी रक्षा करे। उन्होंने अक्षत से माता-पिता की सेवा करने, परिवार की गरिमा बनाए रखने, अपनी पत्नी का कल्याण करने और बच्चों की हमेशा रक्षा करने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को हमेशा स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहती हैं और उनके लिए अक्षत माता-पिता की छवि हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने बचपन की पुरानी तस्वीर शेयर कर भाई को राखी की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आए। प्रीति जिंटा ने भी भाइयों के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपना ‘पार्टनर इन क्राइम’ बताया। जेनेलिया देशमुख ने भाई को राखी बांधते हुए मजेदार अंदाज में अपने रिश्ते की झलक दिखाई। त्योहार की असली खूबसूरती रिश्तों में वहीं, कृति सेनन का पोस्ट रक्षाबंधन पर चल रही फैशन और परंपरा की बहस से अलग हल्का-फुल्का संदेश देता है। उन्होंने बहन के साथ रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए जताने की कोशिश की कि त्योहार की खूबसूरती केवल पहनावे में नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए समय, प्यार और यादों में भी होती है। __________________________ कृति सेनन की यह खबर भी पढ़ें.. नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए एक्ट्रेस कृति सेनन के ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट विवाद में अब उनकी बहन नूपुर सेनन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। रक्षाबंधन थीम वाले इस एड में कृति के कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔