Monday, 12 Oct 2026 | 12:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Actor Kharaj Mukherjee & Wife Stuck in Nepal Flood During Film Shoot

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 332 शव बरामद किए जा चुके हैं। बॉलीवुड फिल्म परिणीता और कहानी में नजर आ चुके पॉपुलर बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा मुखर्जी भी नेपाल बाढ़ में फंसे हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गए थे।

खराज मुखर्जी लगातार परिवार के संपर्क में थे, फिर बाढ़ के बाद अचानक उनका नंबर बंद हो गया। उनके साथ शूटिंग यूनिट के कई और साथी भी थे।

खराज मुखर्जी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक्टर के परिवार के सदस्य के अनुसार लिखा गया है, खराज और उनकी पत्नी अब सुरक्षित हैं, हालांकि आसपास की स्थिति बिगड़ी हुई है। वह नेपाल से नहीं निकल पा रहे हैं।

खराज के साथ एक्टर रजताभ दत्ता भी फंसे हुए हैं। काठमांडू में मौजूदा हालात के कारण उनका ग्रुप वहां से उड़ान नहीं भर सका। अब उनकी योजना सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचने की है। इसके बाद वे गोरखपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट लेंगे।

कौन हैं खराज मुखर्जी?

  • बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रहे मुखर्जी ने ‘द नेमसेक’, ‘एक्सीडेंट’, ‘मुक्तोधारा’ और ‘जातिस्वर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • उनकी हिंदी फिल्मों में ‘युवा’, ‘परिणीता’, ‘लागा चुनरी में दाग’, स्पेशल 26 और ‘लफंगे परिंदे’ शामिल हैं।
  • सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी’ में इंस्पेक्टर चटर्जी का किरदार उनकी चर्चित हिंदी फिल्म भूमिकाओं में शामिल है।
  • बंगाली सिनेमा में उनके काम को सम्मान भी मिला है। उन्हें 2004 में ‘पातालघर’ के लिए बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था।
  • फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने इंडियन रेलवे में नौकरी की थी। उन्होंने 1980 में फिल्म ‘हुलुस्थुल’ से बंगाली सिनेमा में डेब्यू किया।
विद्या बालन स्टारर फिल्म फिल्म ‘कहानी’ में इंस्पेक्टर चटर्जी के किरदार में खराज मुखर्जी।

बंगाली एक्ट्रेस भी बाढ़ में फंसी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच बांग्लादेशी अभिनेत्री अपु बिस्वास फंस गई हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में थीं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल पोखरा में सुरक्षित हैं और ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं।

एक्टर अंकुर रतन बाढ़ से बाल-बाल बचे

एक्टर अंकुर रतन नेपाल की बाढ़ से बाल-बाल बचने के बाद भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कई वेब सीरीज और ‘माई’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके रतन बुधवार को आई बाढ़ से एक दिन पहले नेपाल के रसुवा जिले में थे।

बुधवार को यहां आई भयानक बाढ़ में कई लोगों की मौत हुई, जबकि 500 से ज्यादा लोग लापता हैं। अंकुर रतन 22 अगस्त को काठमांडू पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र के रजिस्टर्ड क्लब SAAD माउंटेनियर्स के ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी शिल्पा सुचक और उनकी कजिन सोनाली कपाड़िया भी यात्रा पर हैं। रतन ने कहा कि वे तीनों बाढ़ वाली जगह से 12 से 16 घंटे पहले वहां से गुजर चुके थे।

अंकुर रतन ने गुरुवार को द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “हम सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित थे। सिर्फ एक दिन पहले मेरी पत्नी, एक कजिन और मैं वहां तस्वीरें ले रहे थे।”

SAAD माउंटेनियर्स के संस्थापक सदस्य राजन देशमुख ने कहा, “सिर्फ 18 घंटे पहले हम इसी जगह पर थे। क्या नसीब है अपना।”

SAAD ग्रुप के सदस्य पुणे के एडवोकेट सुरेंद्र दातार और सोनल दातार ने भी कहा कि वे इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि हादसे से सिर्फ 7 से 8 घंटे पहले वे उसी जगह पर थे।

332 शव बरामद, कई लोगों से संपर्क टूटा

नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 332 शव बरामद किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 121 शव चितवन जिले से बरामद हुए हैं। बड़ी संख्या में डेड-बॉडी मिलने से उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। चितवन की मॉर्चुरी (शवगृह) में सिर्फ 50 डेड-बॉडी रखने की सुविधा है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव और लापता लोगों की तलाश जारी है। करीब 1,500 लोगों की तलाश की जा रही है। भारत के 288 नागरिकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 73 भारतीय भी शामिल हैं।

बाढ़ में फंसे 21 भारतीयों को बचाया गया है, जिनमें से 11 की पहचान हो चुकी है। नेपाल में सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
KCET Result 2026 LIVE Updates: Where and how to check rank cards? (Representative/File Photo)

June 5, 2026/
10:57 am

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 10:57 IST एक बयान में, भाजपा ने कहा कि अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु भाजपा के...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 3, 2026/
12:27 pm

36 मिनट पहले कॉपी लिंक म्यांमार में सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुन लिया गया है। संसद में...

सलमान खान ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी:सलीम खान भी रहे मौजूद, इस खास मौके आमिर खान से मिलने राज ठाकरे पहुंचे

March 21, 2026/
8:47 pm

मुंबई में ईद का जश्न इस बार भी बेहद खास रहा। सलमान खान ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए...

Bangladesh vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Chattogram. (AP Photo)

April 29, 2026/
2:18 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 14:18 IST विपक्ष के नेता अधिकारी एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तभी टीएमसी समर्थकों...

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

June 25, 2026/
8:36 pm

केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने आज यानी 25...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Actor Kharaj Mukherjee & Wife Stuck in Nepal Flood During Film Shoot

Actor Kharaj Mukherjee & Wife Stuck in Nepal Flood During Film Shoot

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 332 शव बरामद किए जा चुके हैं। बॉलीवुड फिल्म परिणीता और कहानी में नजर आ चुके पॉपुलर बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा मुखर्जी भी नेपाल बाढ़ में फंसे हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल गए थे।

खराज मुखर्जी लगातार परिवार के संपर्क में थे, फिर बाढ़ के बाद अचानक उनका नंबर बंद हो गया। उनके साथ शूटिंग यूनिट के कई और साथी भी थे।

खराज मुखर्जी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

खराज मुखर्जी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक्टर के परिवार के सदस्य के अनुसार लिखा गया है, खराज और उनकी पत्नी अब सुरक्षित हैं, हालांकि आसपास की स्थिति बिगड़ी हुई है। वह नेपाल से नहीं निकल पा रहे हैं।

खराज के साथ एक्टर रजताभ दत्ता भी फंसे हुए हैं। काठमांडू में मौजूदा हालात के कारण उनका ग्रुप वहां से उड़ान नहीं भर सका। अब उनकी योजना सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचने की है। इसके बाद वे गोरखपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट लेंगे।

कौन हैं खराज मुखर्जी?

  • बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रहे मुखर्जी ने ‘द नेमसेक’, ‘एक्सीडेंट’, ‘मुक्तोधारा’ और ‘जातिस्वर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • उनकी हिंदी फिल्मों में ‘युवा’, ‘परिणीता’, ‘लागा चुनरी में दाग’, स्पेशल 26 और ‘लफंगे परिंदे’ शामिल हैं।
  • सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी’ में इंस्पेक्टर चटर्जी का किरदार उनकी चर्चित हिंदी फिल्म भूमिकाओं में शामिल है।
  • बंगाली सिनेमा में उनके काम को सम्मान भी मिला है। उन्हें 2004 में ‘पातालघर’ के लिए बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था।
  • फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने इंडियन रेलवे में नौकरी की थी। उन्होंने 1980 में फिल्म ‘हुलुस्थुल’ से बंगाली सिनेमा में डेब्यू किया।
विद्या बालन स्टारर फिल्म फिल्म ‘कहानी’ में इंस्पेक्टर चटर्जी के किरदार में खराज मुखर्जी।

विद्या बालन स्टारर फिल्म फिल्म ‘कहानी’ में इंस्पेक्टर चटर्जी के किरदार में खराज मुखर्जी।

बंगाली एक्ट्रेस भी बाढ़ में फंसी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच बांग्लादेशी अभिनेत्री अपु बिस्वास फंस गई हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में थीं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल पोखरा में सुरक्षित हैं और ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं।

एक्टर अंकुर रतन बाढ़ से बाल-बाल बचे

एक्टर अंकुर रतन नेपाल की बाढ़ से बाल-बाल बचने के बाद भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कई वेब सीरीज और ‘माई’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके रतन बुधवार को आई बाढ़ से एक दिन पहले नेपाल के रसुवा जिले में थे।

बुधवार को यहां आई भयानक बाढ़ में कई लोगों की मौत हुई, जबकि 500 से ज्यादा लोग लापता हैं। अंकुर रतन 22 अगस्त को काठमांडू पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र के रजिस्टर्ड क्लब SAAD माउंटेनियर्स के ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी शिल्पा सुचक और उनकी कजिन सोनाली कपाड़िया भी यात्रा पर हैं। रतन ने कहा कि वे तीनों बाढ़ वाली जगह से 12 से 16 घंटे पहले वहां से गुजर चुके थे।

अंकुर रतन ने गुरुवार को द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “हम सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित थे। सिर्फ एक दिन पहले मेरी पत्नी, एक कजिन और मैं वहां तस्वीरें ले रहे थे।”

SAAD माउंटेनियर्स के संस्थापक सदस्य राजन देशमुख ने कहा, “सिर्फ 18 घंटे पहले हम इसी जगह पर थे। क्या नसीब है अपना।”

SAAD ग्रुप के सदस्य पुणे के एडवोकेट सुरेंद्र दातार और सोनल दातार ने भी कहा कि वे इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि हादसे से सिर्फ 7 से 8 घंटे पहले वे उसी जगह पर थे।

332 शव बरामद, कई लोगों से संपर्क टूटा

नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 332 शव बरामद किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 121 शव चितवन जिले से बरामद हुए हैं। बड़ी संख्या में डेड-बॉडी मिलने से उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। चितवन की मॉर्चुरी (शवगृह) में सिर्फ 50 डेड-बॉडी रखने की सुविधा है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव और लापता लोगों की तलाश जारी है। करीब 1,500 लोगों की तलाश की जा रही है। भारत के 288 नागरिकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 73 भारतीय भी शामिल हैं।

बाढ़ में फंसे 21 भारतीयों को बचाया गया है, जिनमें से 11 की पहचान हो चुकी है। नेपाल में सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket