Thursday, 24 Sep 2026 | 09:10 PM

Trending :

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा 13 साल की छात्रा ने बनाया स्टडी ऐप:लॉन्च होने के 3 दिन में ढाई लाख की कमाई, AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन Election Commissioners Sukhbir Singh Sandhu & Vivek Joshi Profile Details
EXCLUSIVE

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे

‘वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान पिछले पांच सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 25 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। 15 दिनों से नानावती अस्पताल में भर्ती थे मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने जानकारी दी कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से उनके परिवार और फिल्म जगत के साथियों में दुख का माहौल है। सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल से बनाई खास पहचान मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमिक किरदार निभाए। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका काम काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। थिएटर से शुरू हुआ था अभिनय का सफर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन शोज और नाटकों में भी काम किया। पर्दे पर उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी को दर्शकों ने हमेशा सराहा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सांसद अमृतपाल की गिरफ्तारी के आसार:NSA खत्म होने से पहले अमृतसर पुलिस डिब्रूगढ़ पहुंची; थाने पर हमले के मामले में मुकदमा होगा शुरू

April 21, 2026/
1:54 pm

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। पंजाब पुलिस की...

सड़क किनारे खेल रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत:ड्राइव कर रहा नाबालिग भागा; शिवपुरी पुलिस ने वाहन जब्त किया

April 14, 2026/
7:39 pm

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो...

114 नए राफेल स्वदेशी मिसाइलों से लैस होंगे:18 जेट फ्रांस में, 96 भारत में बनेंगे; कंपनी ने सोर्स कोड देने से इनकार किया

April 10, 2026/
6:08 pm

भारत फ्रांस से 114 नए राफेल फाइटर जेट खरीद रहा है। 18 जेट फ्रांस में, 96 भारत में बनेंगे। इन...

CTET Answer Key 2026 soon at ctet.nic.in. (Representative/Getty Images)

February 24, 2026/
4:26 pm

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 16:26 IST डिप्टी सीएम की टिप्पणियों का उद्देश्य आंतरिक कलह को शांत करना प्रतीत होता है,...

हरियाणवी प्लेयर कॉमनवेल्थ मेडलिस्टों संग KBC पहुंचीं, ₹12.5 लाख जीते:गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ; धनखड़ का बिना लाइफलाइन सटीक जवाब

August 18, 2026/
6:00 am

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ अपनी फैमिली के साथ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के शो में पहुंचीं। उनके साथ लवलीना...

भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स:BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी

May 7, 2026/
5:24 am

ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’...

authorimg

February 23, 2026/
7:27 pm

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले रील्स बनाने के चक्कर में एक भयानक हादसा हुआ था,...

authorimg

February 24, 2026/
6:17 pm

Last Updated:February 24, 2026, 18:17 IST रोजे में खाने के बीच लंबा अंतराल शरीर के अंदर पाचन तंत्र में बदलाव...

राजनीति

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे

‘वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान पिछले पांच सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 25 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। 15 दिनों से नानावती अस्पताल में भर्ती थे मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने जानकारी दी कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से उनके परिवार और फिल्म जगत के साथियों में दुख का माहौल है। सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल से बनाई खास पहचान मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमिक किरदार निभाए। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका काम काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। थिएटर से शुरू हुआ था अभिनय का सफर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन शोज और नाटकों में भी काम किया। पर्दे पर उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी को दर्शकों ने हमेशा सराहा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket