Friday, 13 Nov 2026 | 07:10 PM

Trending :

Aishwarya Rai at Paris Fashion Week 2026

Aishwarya Rai at Paris Fashion Week 2026

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक 2026 में रैंप वॉक किया। एफिल टावर के बैकग्राउंड में उनका रॉयल लुक चर्चा में रहा। ऐश्वर्या के साथ इंटरनेशनल स्टार्स सिमोन एशली, सेलीन डियोन, ईवा लॉन्गोरिया और केंडल जेनर ने भी वॉक की है। देखिए पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या राय की वॉक और लुक- ऐश्वर्या ने यारा शूमेकर का शानदार वेलवेट आउटफिट पहना था। ऐश्वर्या ने वेलवेट ड्रेस के साथ डायमंड क्राउन पहना था। मंच पर वॉक करते हुए ऐश्वर्या ने नमस्ते किया है। इवेंट की तस्वीरों और वीडियो में सभी सितारे रैंप पर मस्ती करते नजर आए। ऐश्वर्या ने केंडल जेनल और अन्य इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच शेयर किया। दोनों ही लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं। सिमोन ऐशली का हाथ थामी दिखीं ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जब ऐश्वर्या राय, सिमोन ऐशली का हाथ थामीं उनसे बात करती दिखी हैं। सिमोन ऐशली पॉपुलर ब्रिजटन सीरीज के लिए जानी जाती हैं। बैकस्टेज से भी सिमोन और ऐश्वर्या की कई तस्वीरें सामने आई हैं। सिमोन ऐशली ने भी पेरिस फैशन वीक में वॉक की है। पॉप स्टार रिहाना ऑडियंस में बैठीं वॉक एंजॉय करती दिखीं। रिहाना ने गोल्डन शिमरी ड्रेस पहनी। पेरिस फैशन वीक में वॉक करती हुईं मीका अडाला। पेरिस फैशन वीक के बारे में- पेरिस फैशन वीक दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन आयोजनों में से एक है। यहां दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड अपने नए कलेक्शन पेश करते हैं। इसे फैशन इंडस्ट्री में नए ट्रेंड्स और डिजाइन की दिशा तय करने वाले आयोजनों में गिना जाता है। पेरिस फैशन वीक साल में चार बार आयोजित होता है। मौसम के मुताबिक कलेक्शन दिखाया जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Lalit Kala Akademi 65th Awards & Tamil Nadu Gold Gift

Lalit Kala Akademi 65th Awards & Tamil Nadu Gold Gift

Hindi News Career Lalit Kala Akademi 65th Awards & Tamil Nadu Gold Gift | Current Affairs 7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. ललित कला अकादमी के 65वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी पुरस्कारों की घोषणा 27 सितंबर 2026 को ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए 20 पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार देश भर के उत्कृष्ट मूर्तिकारों, चित्रकारों और दृश्य कलाकारों (Visual Artists) को प्रदान किए गए। ललित कला अकादमी भारत की राष्ट्रीय दृश्य कला अकादमी है। इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त 1954 को नई दिल्ली में की गई थी। यह अकादमी संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था के रूप में कार्य करती है। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी भारत में समकालीन कला की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित प्रदर्शनियों में से एक है। इसके तहत हर पुरस्कार विजेता को एक नकद राशि, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम भेंट किया जाता है। इस वर्ष की कलाकृतियों में पर्यावरण, तकनीक और भारतीय संस्कृति के मिश्रण को दर्शाया गया है। यह पुरस्कार युवा और उभरते भारतीय कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य भारत के विजुअल आर्ट्स को बढ़ावा देना और देश के प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित करना है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली के ऐतिहासिक रवींद्र भवन में स्थित है। 2. भारतीय वायुसेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ साइकिल अभियान शुरू 28 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ साइकिल अभियान जम्मू पहुंचा। यह अभियान 94वें वायु सेना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। यह साइकिल रैली भारत के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से शुरू होकर कारगिल (लद्दाख) तक जाएगी। इस अभियान में वायु सेना के वायु योद्धा (Air Warriors) देश भर में राष्ट्रीय एकता और फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। रास्ते में यह टीम विभिन्न राज्यों के शहरों और ग्रामीण इलाकों से होकर गुजर रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। इसमें पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया (Fit India) अभियान का प्रचार भी किया जा रहा है। कारगिल युद्ध 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ (Operation Vijay) के तहत लड़ा गया था। इस दल ने लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा है। यह रैली जम्मू से होकर श्रीनगर और जोलीला दर्रे के रास्ते कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचेगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की कतर यात्रा और AIIB बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक 27 सितंबर 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कतर की राजधानी दोहा पहुंचीं। वे एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में भाग लेने कतर गईं। यह यात्रा 3 दिवसीय आधिकारिक दौरा है जिसमें कई द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। AIIB एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर की फायनेंसिंग करना है। AIIB का मुख्यालय बीजिंग (चीन) में स्थित है और इसकी स्थापना 2016 में हुई थी। भारत AIIB का दूसरा सबसे बड़ा शेयर होल्डर है। वित्त मंत्री ने बैठक के दौरान भारत में एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम टेक्नोलॉजी को भविष्य का नया फ्रंटियर बताया। कतर में भारतीय समुदाय और वैश्विक निवेशकों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। भारत ने AIIB से हरित ऊर्जा और जलवायु-अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया। कतर की मुद्रा कतरी रियाल है और इसकी राजधानी दोहा है। 4. भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ शुरू 26 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना ने जोधपुर (राजस्थान) में अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का ऑपरेशनल फेज शुरू किया। इसका आयोजन 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन और आसपास के एयरबेस पर किया जा रहा है। यह भारत द्वारा आयोजित सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय वायु सेना अभ्यास है। इसमें दुनिया के कई मित्र देशों की वायु सेनाओं ने अपने लड़ाकू विमानों और टैंकरों के साथ भाग लिया। 5. भारत ने अफगानिस्तान को जीवनरक्षक दवाओं की सहायता भेजी 28 सितंबर 2026 को भारत ने अपनी मानवीय सहायता नीति के तहत अफगानिस्तान को जीवनरक्षक दवाओं की एक नई खेप भेजी है। इस सहायता में जरूरी दवाएं, वैक्सीन और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। भारत अफगानिस्तान के लोगों के लिए निरंतर मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। यह खेप हवाई मार्ग के जरिये काबुल पहुंचाई गई। इससे पहले भी भारत ने अफगानिस्तान को हजारों मीट्रिक टन गेहूं और खाद्य सामग्री भेजी है। भारत-अफगानिस्तान संबंध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद मजबूत रहे हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा इस मानवीय सहायता का समन्वय किया जा रहा है। काबुल में इंदिरा गांधी बाल स्वास्थ्य संस्थान (IGICH) के संचालन में भी भारत सहायता देता है। निधन (DEATH) 6. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का निधन 27 सितंबर को मध्य प्रदेश के सिंगरौली की 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने आत्महत्या कर ली। सिंगरौली के भूसा मोड़ इलाके में स्थित उनके घर के एक कमरे में उनका शव मिला। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। निधि ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मिस प्रिटी इंडिया का खिताब जीता था। निधि के फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं। उनका सपना फिल्म इंडस्ट्री में जाने का था। निधि 4 बहनों में से एक थीं। उनकी बड़ी बहन ने करीब 5 साल पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मिसलिनियस (Miscellaneous) 7. तमिलनाडु सरकार नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में देगी 28 सितंबर 2026 को तमिलनाडु सरकार ने ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में दी जाएगी। योजना का उद्घाटन मदुरै में राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। यह पहल राज्य सरकार की मातृ एवं शिशु कल्याण (Maternal & Child Welfare) योजनाओं का हिस्सा है। सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इससे पहले तमिलनाडु ने स्कूली बच्चों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से नवजात शिशुओं के रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहन मिलेगा। आज

मजरूह सुल्तानपुरी से पहली मुलाकात पर बोले ललित पंडित:उन्होंने कहा था- तुम क्यों आ गए, मैं तो अब काम नहीं करता

मजरूह सुल्तानपुरी से पहली मुलाकात पर बोले ललित पंडित:उन्होंने कहा था- तुम क्यों आ गए, मैं तो अब काम नहीं करता

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के संगीत की बात हो और संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं है। इस जोड़ी ने ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘खामोशी’, ‘कभी हां कभी ना’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों के संगीत से अपनी अलग पहचान बनाई। इसी दौर में गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी के साथ उनका खास रिश्ता बना। अब मजरूह सुल्तानपुरी की बर्थ एनिवर्सरी पर संगीतकार ललित पंडित उनका लिखा पुराना गीत ‘बात नजर की है’ रिलीज करने जा रहे हैं। यह गीत कई साल पहले रिकॉर्ड किया गया था और मूल रूप से ललित और जतिन के प्राइवेट एल्बम का हिस्सा बनने वाला था। खास बात यह है कि इसकी धुन ललित पंडित ने बनाई थी और मजरूह सुल्तानपुरी ने उसी धुन पर बोल लिखे थे। ललित पंडित ने दैनिक भास्कर से बातचीत में मजरूह सुल्तानपुरी के साथ अपने रिश्ते, काम करने के अनुभव और धुन पर गीत लिखने की प्रक्रिया से जुड़े कई किस्से साझा किए। सवाल: मजरूह सुल्तानपुरी की बर्थ एनिवर्सरी पर आप उनका लिखा गीत रिलीज कर रहे हैं। इसके बारे में बताइए? जवाब: पहली अक्टूबर को मजरूह साहब का जन्मदिन होता है। जो गाना मैं रिलीज करने जा रहा हूं, वह हमने बहुत पहले रिकॉर्ड किया था। एक वक्त था जब मैं और जतिन एक एल्बम करना चाहते थे और मजरूह साहब उसके गाने लिख रहे थे। यह उन्हीं गानों में से एक है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह मजरूह साहब का लिखा हुआ गीत है और उनके जन्मदिन पर ही रिलीज हो रहा है। मजरूह साहब के साथ हमारा बहुत अच्छा रिश्ता रहा। उन्होंने हमारे साथ काफी काम किया। ‘जो जीता वही सिकंदर’ उन्हीं की लिखी हुई थी। मेरे करियर के शुरुआती दौर में फिल्म ‘यारा दिलदारा’ के गीत ‘बिन तेरे सनम’ ने जतिन-ललित को जो पहचान दिलाई, उसके बोल भी मजरूह साहब ने लिखे थे। इसके अलावा ‘कभी हां कभी ना’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का मौका मिला। मजरूह साहब से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे मन में हमेशा था कि उनके जन्मदिन पर उनका लिखा कोई गीत रिलीज करूं। अब पहली अक्टूबर को यह गाना सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। सवाल: मजरूह साहब के साथ काम करते हुए आपको कब एहसास हुआ कि आपके पसंदीदा कई गाने उन्हीं ने लिखे हैं? जवाब: जब मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया था, तब मुझे भी इतनी जानकारी नहीं थी कि उन्होंने कितना बड़ा काम किया है। बाद में एहसास हुआ कि मेरे जितने पसंदीदा गाने हैं, उनमें से कई मजरूह साहब के लिखे हुए हैं। बेशक आनंद बख्शी साहब और कई दूसरे बड़े गीतकार भी थे, लेकिन मेरे व्यक्तिगत पसंदीदा गानों में, जिन्हें मैं अक्सर गाता हूं, मजरूह साहब के कई गाने शामिल हैं। इसलिए जतिन और मुझे उनसे बहुत लगाव था। हमारे संगीत के शुरुआती दौर में उनकी बहुत गाइडेंस रही। वह हमारे लिए गुरु जैसे थे। उनके गानों के अलावा उनकी बातें सुनने में भी बहुत मजा आता था। वह हमारे साथ काफी फ्रेंडली हो गए थे। वह दौर हमारे लिए बहुत यादगार रहा। सवाल: जब आपने संगीत में करियर शुरू करने के बारे में सोचा, तब मजरूह साहब से मुलाकात कैसे हुई? जवाब: जब मैं और जतिन ‘यारा दिलदारा’ फिल्म पर काम कर रहे थे, तब हम सोच रहे थे कि किस गीतकार के साथ काम किया जाए। हमारी दीदी सुलक्षणा पंडित ने मजरूह साहब के साथ काम किया था। उन्होंने ही सुझाव दिया कि तुम लोग मजरूह साहब के साथ काम करो। उस समय वह काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद हम मजरूह साहब से मिलने उनके घर गए। रिजवी कॉलेज के पास उनका घर था। वहीं हमारी पहली मुलाकात हुई और उसके बाद एक अच्छा सिलसिला शुरू हुआ। सवाल: पहली मुलाकात में मजरूह साहब का क्या रिएक्शन था? जवाब: मजरूह साहब उस समय इंडस्ट्री से थोड़े नाराज थे, क्योंकि काफी समय से लोग उनके साथ काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने हमसे कहा, ‘तुम क्यों आ गए हो? मैं तो काम नहीं करता। तुम मेरे पास क्यों आ गए?’ हमने कहा कि हम दोनों आपके साथ काम करना चाहते हैं और अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने हमसे बात की। जब उन्हें पता चला कि हम सुलक्षणा से जुड़े हैं और हमारे परिवार का संगीत से रिश्ता है, तो वह समझ गए कि हम संगीत से जुड़े परिवार के लड़के हैं। इसके बाद उन्होंने प्यार से कहा कि वह हमारे साथ जरूर काम करेंगे। सवाल: इसके बाद जब आपके गाने सफल हुए तो मजरूह साहब के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी हो गई? जवाब: जब कोई काम सफल होता है तो अपने आप एक बॉन्डिंग बन जाती है। एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ता है। मजरूह साहब ने हमारे साथ काम शुरू किया तो उनके कई शानदार गाने आए। उन्हें नॉमिनेशन मिले और अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद इंडस्ट्री में दूसरे लोग भी उनके साथ काम करना चाहते थे। वह दौर उन्होंने भी देखा। वह हमसे बहुत खुश रहते थे, क्योंकि हमारा म्यूजिक उनके साथ बहुत अच्छा चल रहा था। काम में बहुत मेहनत होती थी, लेकिन उसके साथ बहुत मजा भी आता था। सवाल: मजरूह साहब के साथ गाने तैयार करने की प्रक्रिया कैसी होती थी? आप उन्हें सिचुएशन और धुन कैसे समझाते थे? जवाब: मजरूह साहब ने हमारे साथ जितने भी गाने लिखे, उनमें से ज्यादातर धुन पर लिखे गए थे। हम धुन बनाकर उन्हें देते थे और वह उस पर बोल लिखकर लाते थे। जो गाना अब रिलीज हो रहा है, उसकी धुन भी मैंने मजरूह साहब को दी थी। उन्होंने उसी पर बोल लिखे थे। यह उस समय की रिकॉर्डिंग है। इसमें आपको उस दौर का एनालॉग फील मिलेगा। इस गाने की खास बात यह है कि इसे उसी दौर में रिकॉर्ड किया गया था, जब हमने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी बड़ी फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए थे। मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि यह गीत उस समय लिखा गया था, जब मजरूह साहब हमारे बीच थे और उनके साथ बैठकर तैयार हुआ था। सवाल: क्या यह गाना किसी फिल्म के लिए रिकॉर्ड

‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ सिंगर की आंखो का इलाज होगा:हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया करेंगी मदद; गायक सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित

‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ सिंगर की आंखो का इलाज होगा:हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया करेंगी मदद; गायक सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाकर फेमस हुए सुनील लोधी की आंखो का इलाज होगा। फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील के इलाज में मदद करने की पहल की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनुप्रिया ने बताया कि सुनील के मुंबई आने पर उनकी आंखों की विशेषज्ञ से जांच कराई जाएगी और नवंबर से उनके ट्रीटमेंट की शुरुआत होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी अस्पताल और इलाज की पूरी प्रक्रिया तय नहीं हुई है। सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने बताया कि सुनील जब पिछली बार मुंबई आए थे, तब उन्होंने उनके लिए आई-स्पेशलिस्ट से अपॉइंटमेंट भी लिया था, लेकिन वह जांच नहीं हो पाई। ‘मैं चाहती हूं कि सुनील प्यार को महसूस ही नहीं, देख भी सकें’ सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने कहा कि सुनील से बातचीत के दौरान उन्हें उनकी सोच और आस्था ने बहुत प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद सुनील अपनी सफलता और जीवन में मिले प्यार का श्रेय हनुमान जी को देते हैं। अनुप्रिया ने कहा, “जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, तो मैं ये महसूस करती हूं कि लोगों में इतना फ्रस्ट्रेशन रहता है। वो कभी-कभी भगवान को भी बोलते हैं कि आप मेरे साथ नहीं हो, आप मेरे अगेंस्ट हो। लेकिन जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, वो हमेशा अपना पूरा क्रेडिट महाराज जी, हनुमान जी को देते हैं।” इसी भावना ने उन्हें सुनील के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया। अनुप्रिया के शब्दों में, “वो बचपन से विजुअली इम्पेयर्ड हैं, नेत्रहीन हैं। मैं चाहती थी कि अगर वो प्यार को महसूस कर सकते हैं, तो मैं चाहती हूं कि वो प्यार को देख भी सकें।” ‘बहन होने के नाते मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं’ अनुप्रिया ने कहा कि वह सुनील को सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कहा, “बहन होने के नाते मैं तो उनको अपना भाई ही मानती हूं। वो खुद एक यंगस्टर हैं और उनमें इतना टैलेंट कूट-कूटकर भरा है। मुझे लगा कि क्यों न हम उनकी मदद करें।” उन्होंने बताया कि अब सुनील के अगले मुंबई दौरे पर उनकी मेडिकल जांच कराने की तैयारी है। नवंबर में ट्रीटमेंट शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन डॉक्टर की जांच के बाद ही इलाज की वास्तविक दिशा और संभावनाएं स्पष्ट होंगी। ‘MP सरकार भी उनके साथ है’ सुनील के इलाज में मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका का भी अनुप्रिया ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी उन्हें सहयोग मिल रहा है और यह बात उन्हें खास तौर पर खुशी देती है। अनुप्रिया ने कहा, “इस बार मुझे बहुत खुशी है कि भैया के साथ ना ही मैं हूं, बल्कि पूरा का पूरा गवर्नमेंट है। भारत पूरा उनके साथ है।” हालांकि, अभी किस अस्पताल में इलाज होगा, यह तय नहीं हुआ है। अनुप्रिया ने इस बारे में कहा कि अस्पताल का फैसला फिलहाल नहीं हुआ है और इस संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पहले सुनील की विशेषज्ञ से जांच होगी और उसके बाद डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इस बीच, सुनील लोधी के चाहने वालों के लिए उनकी मेडिकल जांच और प्रस्तावित उपचार एक उम्मीद की खबर है। हालांकि, इलाज के बाद उनकी दृष्टि में कितना सुधार संभव है, इसका जवाब डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगा। ये खबर भी पढ़ें हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़:52वें दिन में कमाई का रिकॉर्ड बनाया, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म; जानिए कैसी रही दूसरी फिल्मों की कमाई महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिनों में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 52वें दिन यानी रविवार को रिकॉर्ड 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। पूरी खबर पढ़ें