Wednesday, 25 Nov 2026 | 02:11 PM

Trending :

जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक चलेगी फिल्म की शूटिंग; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस

जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक चलेगी फिल्म की शूटिंग; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस

नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला और एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं। नगर के मशहूर स्विस होटल एंड स्पा में जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती के कई सीन फिल्माए गए हैं। इन दृश्यों में दोनों अभिनेत्रियों के बीच तीखे संवाद देखने को मिले। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत इलाकों में की जा रही है। नैनीताल में 22 अक्टूबर तक शूटिंग प्रस्तावित है। स्विस होटल के प्रबंधक अनिल नेगी के मुताबिक, फिल्म के कई कलाकार और यूनिट के सदस्य होटल में ठहरे हुए हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म की कहानी लीक होने से बचाने के लिए सेट पर कड़ी सुरक्षा रखी जा रही है। वहीं, जाह्नवी कपूर शूटिंग के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद वह मल्लीताल स्थित जिम जाती हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Nana Patekar Death Cause | Postmortem Report Reveals Massive Heart Attack

Nana Patekar Death Cause | Postmortem Report Reveals Massive Heart Attack

3 मिनट पहले कॉपी लिंक नाना पाटेकर की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई है। डॉक्टरों ने उनकी मौत को प्राकृतिक बताया है। टीवी 9 भारतवर्ष के अनुसार, पाटेकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) से पीड़ित थे। उनके दिल की मुख्य धमनी में खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) जमने के कारण दिल के एक बड़े हिस्से में रक्त संचार रुक गया, जिससे उन्हें मैसिव हार्ट अटैक आया। मैसिव यानी गंभीर हार्ट अटैक के प्रभाव के कारण अंततः उनका दिल धड़कना बंद हो गया, जिसे मेडिकल भाषा में कार्डिएक अरेस्ट कहा जाता है। नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक CPR दी गई थी, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नाना ने निधन से कुछ घंटे पहले दोस्त को मैसेज किया पुलिस जांच में पता चला है कि नाना पाटेकर ने निधन से कुछ घंटे पहले अपने करीबी दोस्त अमेय नाईक से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह करीब 2:30 बजे वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अमेय को फोन भी किया। पुलिस के मुताबिक, अमेय नाईक ने नाना पाटेकर का मैसेज सुबह करीब 3:30 बजे देखा। इसके बाद वे तुरंत उनके डोना पावला स्थित घर पहुंचे। वहां उन्होंने नाना को सोफे पर बेहोश पाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेय ने सुरक्षा गार्ड की मदद से अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया। इसके बाद नाना पाटेकर को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया था नाना पाटेकर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को बांबोली स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया। नाना पाटेकर के निधन की सूचना मिलने के बाद पणजी पुलिस ने पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया था। यहां देर रात डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखें- महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी। फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी। ………….. यह खबर भी पढ़ें… रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:’परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। (परिंदा) की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather at Jalsa Mumbai Celebration

Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather at Jalsa Mumbai Celebration

9 मिनट पहले कॉपी लिंक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उनके हमशक्ल ने लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए बीती रात से ही मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी। दूर-दूर से पहुंचे फैंस अपने साथ केक, मिठाइयां और पोस्टर लेकर आए। रात 12 बजते ही जलसा के बाहर फैंस ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। फैंस ने उनके पोस्टर लेकर नारे लगाए और उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और कई प्रशंसक ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हर साल उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगता है। इस बार भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से फैंस मुंबई पहुंचे। देखें जश्न की तस्वीरें- अमिताभ बच्चन के फैंस डांस करते हुए। अमिताभ बच्चन के हमशक्ल ने लोगों को केक खिलाया। अमिताभ बच्चन के फैंस उनका पोस्टर लेकर पहुंचे। जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन का हमशक्ल डांस करते हुए। अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर किया ट्वीट अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!” अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था। सोशल मीडिया पर भी मिल रहीं बधाइयां अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। ………….. यह खबर भी पढ़ें… अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर माफी मांगी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी सफाई दी अमिताभ बच्चन आज 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather at Jalsa Mumbai Celebration

Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather at Jalsa Mumbai Celebration

7 मिनट पहले कॉपी लिंक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उनके हमशक्ल ने लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए बीती रात से ही मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी। दूर-दूर से पहुंचे फैंस अपने साथ केक, मिठाइयां और पोस्टर लेकर आए। रात 12 बजते ही जलसा के बाहर फैंस ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। फैंस ने उनके पोस्टर लेकर नारे लगाए और उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और कई प्रशंसक ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हर साल उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगता है। इस बार भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से फैंस मुंबई पहुंचे। देखें जश्न की तस्वीरें- अमिताभ बच्चन के फैंस डांस करते हुए। अमिताभ बच्चन के हमशक्ल ने लोगों को केक खिलाया। अमिताभ बच्चन के फैंस उनका पोस्टर लेकर पहुंचे। जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन का हमशक्ल डांस करते हुए। अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर किया ट्वीट अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!” अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था। सोशल मीडिया पर भी मिल रहीं बधाइयां अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। ………….. यह खबर भी पढ़ें… अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर माफी मांगी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी सफाई दी अमिताभ बच्चन आज 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Railway & Punjab High Court Recruitment

Railway & Punjab High Court Recruitment

Hindi News Career Railway & Punjab High Court Recruitment | Latest Govt Job Vacancies 2026 15 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते रेलवे और पंजाब हाईकोर्ट सहित पांच विभागों में 4842 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… हफ्ते की टॉप जॉब्स: झारखंड में टीचर के 7299 पदों पर भर्ती; केनरा बैंक में 3500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां 1:43Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन 0:27Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर हफ्ते की टॉप जॉब्स: बिहार में 32,388 पदों पर भर्ती; एमपी में 7500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 45,053 नौकरियां 1:29Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Amitabh Bachchan Birthday Viral Memes; Number Leak

Amitabh Bachchan Birthday Viral Memes; Number Leak

59 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कभी डायलॉग, कभी एक्सप्रेशन; अमिताभ के पुराने सीन आज भी मीम्स की दुनिया में हिट। अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। जन्मदिन पर जानते हैं कि पर्दे के महानायक की सोशल मीडिया पोस्ट कैसे सुर्खियां बनती हैं और उनके मीम्स इंटरनेट पर कैसे छा जाते हैं। एक नंबर की गलती और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को क्रमवार नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे समय से एक्स पर हर पोस्ट के साथ नंबर लिखते हैं। इस आदत ने उनके ऑनलाइन अंदाज को अलग पहचान दी है। लेकिन अगस्त 2026 में नंबरिंग के दौरान उनसे ऐसी चूक हुई कि सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। अमिताभ ने एक पोस्ट को T 5817 नंबर दिया था। अगली पोस्ट का नंबर T 5818 होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने गलती से T 5718 लिख दिया। आगे की पोस्ट में भी गलत क्रम जारी रहा। एक फैन ने गलती की ओर ध्यान दिलाया, तो अमिताभ ने इसे स्वीकार कर नंबरिंग ठीक की। उन्होंने लिखा, ‘T 5820 – A huge error by me in the numbering .. apologies…after 5817 .. it should read 5818 , 5819, 5820.’ यानी नंबरिंग में उनसे बड़ी गलती हुई थी और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने गलती पकड़ने वाले फैन ‘EF Sunil’ को धन्यवाद भी दिया। इस चूक पर यूजर्स ने जमकर मजाक किया। कुछ लोगों ने इसे देश में चर्चा में रहे कथित परीक्षा पेपर लीक विवाद से जोड़कर ‘नंबर लीक’ कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अगर अमिताभ गलती स्वीकार नहीं करते, तो वह जंतर-मंतर पर विरोध करने पहुंच जाता। दूसरे ने कहा कि इस गलती ने उसका पूरा दिन खराब कर दिया। ये मीम्स इसलिए भी चर्चा में रहे, क्योंकि मामला किसी फिल्म के डायलॉग या किरदार का नहीं, बल्कि अमिताभ के रोजमर्रा के सोशल मीडिया रूटीन का था। उनकी छोटी-सी चूक भी इंटरनेट पर मनोरंजन का विषय बन गई। अमिताभ ने गलती छिपाने के बजाय उसे स्वीकार कर सुधार दिया। यह घटना उनके सोशल मीडिया अंदाज का दिलचस्प पहलू दिखाती है, जहां फैंस उनके हर अपडेट पर नजर रखते हैं। हेल्थ को लेकर अफवाह फैली, तो अमिताभ को देनी पड़ी सफाई अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बार उनके शब्दों के अलग-अलग मतलब निकाले जाते हैं। जुलाई 2026 में ऐसा ही हुआ। उनके ब्लॉग में सर्जरी, आईसीयू और मुश्किल दौर का जिक्र देखकर फैंस को लगा कि अभिनेता की तबीयत खराब है और शायद उनकी सर्जरी हुई है। पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता बढ़ी। कुछ रिपोर्ट्स में उनके अस्पताल में भर्ती होने की अटकलें भी लगीं। इसके बाद अमिताभ को खुद स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। पोस्ट को गलत समझे जाने की बात कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में नहीं लिख रहे थे। उनके मुताबिक, वह उदाहरण दे रहे थे कि सर्जरी या आईसीयू से लौटने के बाद का समय किसी व्यक्ति के लिए कितना मुश्किल हो सकता है। अमिताभ की सफाई के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर अधूरी या संदर्भ से अलग बात पढ़कर अटकलें लगने लगती हैं। अमिताभ जैसे दिग्गज अभिनेता की सेहत से जुड़ी खबरों पर लोगों की नजर रहती है। इसलिए उनके कुछ शब्द भी बड़ी खबर बन जाते हैं। खास बात यह रही कि अमिताभ ने अफवाहों को हवा देने के बजाय सीधे अपनी स्थिति स्पष्ट की। लोगों की प्रतिक्रिया से यह भी दिखा कि फैंस के लिए उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां सिर्फ मनोरंजन नहीं, उनसे जुड़े रहने का जरिया भी हैं। ‘रिटायर’ होने की बात पर भी चर्चा शुरू हो गई अमिताभ बच्चन के काम से दूर होने या रिटायरमेंट की बात उठते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो जाती है। सितंबर 2026 में भी ऐसा हुआ। उनकी एक पोस्ट में ‘रिटायर’ शब्द से अटकलें लगने लगीं कि क्या वह फिल्मों और टेलीविजन से दूरी बनाने वाले हैं। अमिताभ ने अपने खास अंदाज में इस चर्चा पर विराम लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय काम से संन्यास लेने का नहीं, बल्कि सोने जाने का था। इसके बाद रिटायरमेंट को लेकर अटकलें थम गईं। इस घटना ने फिर दिखाया कि अमिताभ की पोस्ट के साधारण शब्द भी सुर्खियां बन जाते हैं। उनके फैंस हर बात ध्यान से पढ़ते हैं और कभी-कभी किसी शब्द से बड़े निष्कर्ष निकाल लेते हैं। अमिताभ लंबे समय से फिल्मों और टेलीविजन पर सक्रिय हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से उनका जुड़ाव भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखता है। इसलिए उनके काम छोड़ने की संभावना से जुड़ी खबरें लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का अर्थ रिटायरमेंट नहीं था। आधी रात का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस पूछते रहे- आखिर कहना क्या चाहते हैं? अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट की खासियत है कि वह कई बार कम शब्दों में अपनी बात लिखते हैं। कुछ पोस्ट में किसी व्यक्ति, घटना या संदर्भ का स्पष्ट उल्लेख नहीं होता। ऐसे में फैंस उनके शब्दों का अर्थ समझने की कोशिश करते हैं। मई 2026 में उन्होंने रात को लिखा, ‘बौखला गए लोग; विचार व्यक्त किए; कोई समझें या न समझें, लिए के दिए बन गए जरूर।’ उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह किसके बारे में या किस घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही सोशल

Amitabh Bachchan Birthday Viral Memes; Number Leak

Amitabh Bachchan Birthday Viral Memes; Number Leak

10 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कभी डायलॉग, कभी एक्सप्रेशन; अमिताभ के पुराने सीन आज भी मीम्स की दुनिया में हिट। अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। जन्मदिन पर जानते हैं कि पर्दे के महानायक की सोशल मीडिया पोस्ट कैसे सुर्खियां बनती हैं और उनके मीम्स इंटरनेट पर कैसे छा जाते हैं। एक नंबर की गलती और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को क्रमवार नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे समय से एक्स पर हर पोस्ट के साथ नंबर लिखते हैं। इस आदत ने उनके ऑनलाइन अंदाज को अलग पहचान दी है। लेकिन अगस्त 2026 में नंबरिंग के दौरान उनसे ऐसी चूक हुई कि सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। अमिताभ ने एक पोस्ट को T 5817 नंबर दिया था। अगली पोस्ट का नंबर T 5818 होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने गलती से T 5718 लिख दिया। आगे की पोस्ट में भी गलत क्रम जारी रहा। एक फैन ने गलती की ओर ध्यान दिलाया, तो अमिताभ ने इसे स्वीकार कर नंबरिंग ठीक की। उन्होंने लिखा, ‘T 5820 – A huge error by me in the numbering .. apologies…after 5817 .. it should read 5818 , 5819, 5820.’ यानी नंबरिंग में उनसे बड़ी गलती हुई थी और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने गलती पकड़ने वाले फैन ‘EF Sunil’ को धन्यवाद भी दिया। इस चूक पर यूजर्स ने जमकर मजाक किया। कुछ लोगों ने इसे देश में चर्चा में रहे कथित परीक्षा पेपर लीक विवाद से जोड़कर ‘नंबर लीक’ कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अगर अमिताभ गलती स्वीकार नहीं करते, तो वह जंतर-मंतर पर विरोध करने पहुंच जाता। दूसरे ने कहा कि इस गलती ने उसका पूरा दिन खराब कर दिया। ये मीम्स इसलिए भी चर्चा में रहे, क्योंकि मामला किसी फिल्म के डायलॉग या किरदार का नहीं, बल्कि अमिताभ के रोजमर्रा के सोशल मीडिया रूटीन का था। उनकी छोटी-सी चूक भी इंटरनेट पर मनोरंजन का विषय बन गई। अमिताभ ने गलती छिपाने के बजाय उसे स्वीकार कर सुधार दिया। यह घटना उनके सोशल मीडिया अंदाज का दिलचस्प पहलू दिखाती है, जहां फैंस उनके हर अपडेट पर नजर रखते हैं। हेल्थ को लेकर अफवाह फैली, तो अमिताभ को देनी पड़ी सफाई अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बार उनके शब्दों के अलग-अलग मतलब निकाले जाते हैं। जुलाई 2026 में ऐसा ही हुआ। उनके ब्लॉग में सर्जरी, आईसीयू और मुश्किल दौर का जिक्र देखकर फैंस को लगा कि अभिनेता की तबीयत खराब है और शायद उनकी सर्जरी हुई है। पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता बढ़ी। कुछ रिपोर्ट्स में उनके अस्पताल में भर्ती होने की अटकलें भी लगीं। इसके बाद अमिताभ को खुद स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। पोस्ट को गलत समझे जाने की बात कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में नहीं लिख रहे थे। उनके मुताबिक, वह उदाहरण दे रहे थे कि सर्जरी या आईसीयू से लौटने के बाद का समय किसी व्यक्ति के लिए कितना मुश्किल हो सकता है। अमिताभ की सफाई के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर अधूरी या संदर्भ से अलग बात पढ़कर अटकलें लगने लगती हैं। अमिताभ जैसे दिग्गज अभिनेता की सेहत से जुड़ी खबरों पर लोगों की नजर रहती है। इसलिए उनके कुछ शब्द भी बड़ी खबर बन जाते हैं। खास बात यह रही कि अमिताभ ने अफवाहों को हवा देने के बजाय सीधे अपनी स्थिति स्पष्ट की। लोगों की प्रतिक्रिया से यह भी दिखा कि फैंस के लिए उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां सिर्फ मनोरंजन नहीं, उनसे जुड़े रहने का जरिया भी हैं। ‘रिटायर’ होने की बात पर भी चर्चा शुरू हो गई अमिताभ बच्चन के काम से दूर होने या रिटायरमेंट की बात उठते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो जाती है। सितंबर 2026 में भी ऐसा हुआ। उनकी एक पोस्ट में ‘रिटायर’ शब्द से अटकलें लगने लगीं कि क्या वह फिल्मों और टेलीविजन से दूरी बनाने वाले हैं। अमिताभ ने अपने खास अंदाज में इस चर्चा पर विराम लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय काम से संन्यास लेने का नहीं, बल्कि सोने जाने का था। इसके बाद रिटायरमेंट को लेकर अटकलें थम गईं। इस घटना ने फिर दिखाया कि अमिताभ की पोस्ट के साधारण शब्द भी सुर्खियां बन जाते हैं। उनके फैंस हर बात ध्यान से पढ़ते हैं और कभी-कभी किसी शब्द से बड़े निष्कर्ष निकाल लेते हैं। अमिताभ लंबे समय से फिल्मों और टेलीविजन पर सक्रिय हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से उनका जुड़ाव भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखता है। इसलिए उनके काम छोड़ने की संभावना से जुड़ी खबरें लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान का अर्थ रिटायरमेंट नहीं था। आधी रात का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस पूछते रहे- आखिर कहना क्या चाहते हैं? अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट की खासियत है कि वह कई बार कम शब्दों में अपनी बात लिखते हैं। कुछ पोस्ट में किसी व्यक्ति, घटना या संदर्भ का स्पष्ट उल्लेख नहीं होता। ऐसे में फैंस उनके शब्दों का अर्थ समझने की कोशिश करते हैं। मई 2026 में उन्होंने रात को लिखा, ‘बौखला गए लोग; विचार व्यक्त किए; कोई समझें या न समझें, लिए के दिए बन गए जरूर।’ उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह किसके बारे में या किस घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही सोशल