Tuesday, 24 Nov 2026 | 10:40 AM

Trending :

Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News

  • Hindi News
  • Career
  • Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News | Current Affairs

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. नेपाल पीएम बालेन नई दिल्ली पहुंचे

  • 22 नवंबर को नेपाल के पीएम बालेन शाह पहली बार भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • पहले दिन उन्होंने इसके विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
  • आज बालेन ऑफिशियली राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और पीएम मोदी और बालेन शाह की द्विपक्षीय बैठक हुई।
  • पीएम बालेन शाह का राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि भी देंगे।
  • पीएम मोदी और बालेन मिलकर भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

नेपाल के पीएम बालेन शाह का नई दिल्ली में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

2. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेलिस्लावा पेत्रोवा के साथ वार्ता की

  • 22 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चमोवा के साथ बातचीत की।
  • दोनों प्रमुखों ने भारत-बुल्गारिया संबंधों को मजबूत करने के लिए 2027–2031 का संयुक्त सहयोग रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की।
  • भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लागू करने से व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई।
  • इस वार्ता में बिजनेस, डिफेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस एंड एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।
  • इसके अलावा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC), ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी दोनों ने बातचीत की।
  • ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी।
  • दोनों देशों के बीच भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) जल्द ही लागू करने पर बात हुई।
  • भारत और यूरोपीय संघ ने एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी यानी सिक्योरिटी एंड डिफेंस पार्टनरशिप और मोबिलिटी (आवागमन) से जुड़े एक फ्रेमवर्क पर भी साइन किए।
ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. अनुपमा रामचंद्रन ने वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन बनीं

  • 22 नवंबर को भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार वुमेन कैटेगरी में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 जीती।
  • 24 साल की अनुपमा लगातार दूसरी बार वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  • अनुपमा ने हांगकांग की सो मैन यान को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले साल दोहा में जीते अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है।
  • वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में ईरान के 32 साल के अली घरहागोजलू ने हांगकांग केटैम युन फंग को 5-1 से हराया। अली ने भी दूसरी बार खिताब जीता है।
  • भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अनुपमा रामचंद्रन

  • अनुपमा ने 2015 में चेन्नई के मायलापुर क्लब में समर कोचिंग कैंप के दौरान स्नूकर खेलना शुरू किया था।
  • अनुपमा ने 2017 में अंडर-16 गर्ल्स वर्ल्ड ओपन स्नूकर चैंपियनशिप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
  • 2022 में अनुपमा ने IBSF वर्ल्ड अंडर-21 वुमन स्नूकर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
  • इसके बाद 2023 में रियाद में IBSF विश्व अंडर-21 महिला स्नूकर चैंपियनशिप जीती थी।
  • अनुपमा ने नवंबर 2025 में दोहा में हुई वर्ल्ड वुमन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। फाइनल में हांगकांग की एनजी ऑन यी को 3-2 से हराया था।
2025 में अनुपमा ने यह सीनियर लेवल पर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

4. केएल राहुल SENA देशों में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

  • 21 नवंबर को केएल राहुक सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने।
  • इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ने SENA देशों में शतक लगाया है।
  • राहुल ऐसा करने वाले पहले ओपनर हैं, हालांकि किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बैट्समैन SENA देशों में शतक लगा चुके हैं।
  • भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है।
  • वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।
  • केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए।
  • इसके साथ ही राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।
केएल राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने।

निधन (DEATH)

5. साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति का निधन

  • 21 नवंबर को साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति फुमजिले म्लाम्बो-न्गुका का निधन हो गया।
  • फुमजिले 71 साल की थीं और फुमजिले यूनाइटेड नेशन वुमन (UN Women) की पूर्व एग्जीक्युटिव डायरेक्टर भी रह चुकी थीं।
  • फुमजिले 2005 से 2008 तक उपराष्ट्रपति के पद पर रही थीं और UN वुमन में वे 2013 से 2021 तक रहीं।
  • फुमजिले महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, जेंडर इक्वालिटी और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती थीं।
फुमजिले ने (umlambo) फाउंडेशन की स्थापना भी की, जिसका उद्देश्य टीचर्स और स्टूडेंट्स को सहयोग देना था।

6. राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम का निधन

  • 22 नवंबर को राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • सखाराम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से की और 2004 से 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे।
  • सखाराम ने राजनीतिक करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
  • जिनमें महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर भेड़ एवं बकरी विकास निगम के अध्यक्ष का पद शामिल है।
  • मार्च 2026 में सखाराम को भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया।
  • सखाराम का संसदीय कार्यकाल अप्रैल 2026 में शुरू हुआ और उसी महीने उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

मिसलीनीयस

6. सचिन तेंदुलकर को ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ मिला

  • 21 नवंबर को मुंबई में आयोजित भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ से सम्मानित किया गया।
  • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। ये सम्मान तेंदुलकर को उनके सामाजिक और परोपकारी कार्यों के लिए दिया गया।
  • सचिन तेंडुलकर फाउण्डेशन (STF) के जरिए जरिए बच्चों की स्कूली शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करती है।
  • सचिन का फाउंडेशन फुटबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स जैसे खेलों को बढ़ावा देता है। इसमें लड़कियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
  • सचिन को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 महाराष्ट्र के दिव्यज फाउंडेशन ने दिया। इसकी स्थापना सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने की है।
  • सचिन को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 सम्मान खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और उनके बहुआयामी सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। ।
  • ग्लोबल पीस ऑनर्स एक ऐसा मंच है जो समाज में शांति, सद्भाव और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित करता है

————————–

———————-

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 21 नवंबर:PM मोदी आज बिहार में ₹34,470 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्धघाटन, US नेशनल साइबर डायरेक्टर शॉन का इस्तीफा

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Nepal vs Oman Live Cricket Score: Follow latest updates from ICC Cricket World Cup League Two. (Picture Credit: X/CricketNep)

May 5, 2026/
11:26 am

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 11:26 IST रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा संक्षिप्त रूप से समर्थित, इस चुनाव के लिए विजय की...

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

June 18, 2026/
8:42 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते...

श्योपुर बाढ़ राहत घोटाला, 18 पटवारियों पर चलेगा मुकदमा:कलेक्टर ने दी अभियोजन स्वीकृति; राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी और धोखाधड़ी की थी

April 3, 2026/
9:35 pm

श्योपुर जिले में हुए बहुचर्चित बाढ़ राहत घोटाले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस...

अपने ही विभाग को खोखला कर रहा था एकाउंटेंट:शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला,सैलरी के नाम पर निकाल लिए 1 करोड़ 11 लाख;14 पर एफआईआर दर्ज

March 21, 2026/
12:20 am

जबलपुर में शिक्षा विभाग के पनागर विकासखंड में पदस्थ एकाउंटेंट ने शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर ना सिर्फ...

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

May 20, 2026/
9:14 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।...

राजपाल यादव बोले:‘भूत बंगला’ में हॉरर और कॉमेडी दोनों, प्रियन सर की फिल्म के लिए रोल नहीं पूछता

March 15, 2026/
4:47 pm

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में राजपाल यादव भी नजर आएंगे। तीनों की यह तिकड़ी पहले...

भास्कर अपडेट्स:नासिक TCS केस की आरोपी निदा की एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज

May 3, 2026/
10:03 am

नासिक कोर्ट ने शनिवार को TCS की नासिक यूनिट से जुड़े सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News

Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News
  • Hindi News
  • Career
  • Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News | Current Affairs

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1. नेपाल पीएम बालेन नई दिल्ली पहुंचे

  • 22 नवंबर को नेपाल के पीएम बालेन शाह पहली बार भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • पहले दिन उन्होंने इसके विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
  • आज बालेन ऑफिशियली राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और पीएम मोदी और बालेन शाह की द्विपक्षीय बैठक हुई।
  • पीएम बालेन शाह का राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि भी देंगे।
  • पीएम मोदी और बालेन मिलकर भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

नेपाल के पीएम बालेन शाह का नई दिल्ली में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

नेपाल के पीएम बालेन शाह का नई दिल्ली में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

2. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेलिस्लावा पेत्रोवा के साथ वार्ता की

  • 22 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चमोवा के साथ बातचीत की।
  • दोनों प्रमुखों ने भारत-बुल्गारिया संबंधों को मजबूत करने के लिए 2027–2031 का संयुक्त सहयोग रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की।
  • भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लागू करने से व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई।
  • इस वार्ता में बिजनेस, डिफेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस एंड एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।
  • इसके अलावा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC), ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी दोनों ने बातचीत की।
  • ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी।
  • दोनों देशों के बीच भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) जल्द ही लागू करने पर बात हुई।
  • भारत और यूरोपीय संघ ने एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी यानी सिक्योरिटी एंड डिफेंस पार्टनरशिप और मोबिलिटी (आवागमन) से जुड़े एक फ्रेमवर्क पर भी साइन किए।
ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी।

ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. अनुपमा रामचंद्रन ने वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन बनीं

  • 22 नवंबर को भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार वुमेन कैटेगरी में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 जीती।
  • 24 साल की अनुपमा लगातार दूसरी बार वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  • अनुपमा ने हांगकांग की सो मैन यान को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले साल दोहा में जीते अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है।
  • वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में ईरान के 32 साल के अली घरहागोजलू ने हांगकांग केटैम युन फंग को 5-1 से हराया। अली ने भी दूसरी बार खिताब जीता है।
  • भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अनुपमा रामचंद्रन

  • अनुपमा ने 2015 में चेन्नई के मायलापुर क्लब में समर कोचिंग कैंप के दौरान स्नूकर खेलना शुरू किया था।
  • अनुपमा ने 2017 में अंडर-16 गर्ल्स वर्ल्ड ओपन स्नूकर चैंपियनशिप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
  • 2022 में अनुपमा ने IBSF वर्ल्ड अंडर-21 वुमन स्नूकर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
  • इसके बाद 2023 में रियाद में IBSF विश्व अंडर-21 महिला स्नूकर चैंपियनशिप जीती थी।
  • अनुपमा ने नवंबर 2025 में दोहा में हुई वर्ल्ड वुमन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। फाइनल में हांगकांग की एनजी ऑन यी को 3-2 से हराया था।
2025 में अनुपमा ने यह सीनियर लेवल पर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

2025 में अनुपमा ने यह सीनियर लेवल पर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

4. केएल राहुल SENA देशों में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

  • 21 नवंबर को केएल राहुक सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने।
  • इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ने SENA देशों में शतक लगाया है।
  • राहुल ऐसा करने वाले पहले ओपनर हैं, हालांकि किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बैट्समैन SENA देशों में शतक लगा चुके हैं।
  • भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है।
  • वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए।
  • केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए।
  • इसके साथ ही राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।
केएल राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने।

केएल राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने।

निधन (DEATH)

5. साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति का निधन

  • 21 नवंबर को साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति फुमजिले म्लाम्बो-न्गुका का निधन हो गया।
  • फुमजिले 71 साल की थीं और फुमजिले यूनाइटेड नेशन वुमन (UN Women) की पूर्व एग्जीक्युटिव डायरेक्टर भी रह चुकी थीं।
  • फुमजिले 2005 से 2008 तक उपराष्ट्रपति के पद पर रही थीं और UN वुमन में वे 2013 से 2021 तक रहीं।
  • फुमजिले महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, जेंडर इक्वालिटी और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती थीं।
फुमजिले ने (umlambo) फाउंडेशन की स्थापना भी की, जिसका उद्देश्य टीचर्स और स्टूडेंट्स को सहयोग देना था।

फुमजिले ने (umlambo) फाउंडेशन की स्थापना भी की, जिसका उद्देश्य टीचर्स और स्टूडेंट्स को सहयोग देना था।

6. राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम का निधन

  • 22 नवंबर को राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • सखाराम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से की और 2004 से 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे।
  • सखाराम ने राजनीतिक करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
  • जिनमें महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर भेड़ एवं बकरी विकास निगम के अध्यक्ष का पद शामिल है।
  • मार्च 2026 में सखाराम को भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया।
  • सखाराम का संसदीय कार्यकाल अप्रैल 2026 में शुरू हुआ और उसी महीने उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

मिसलीनीयस

6. सचिन तेंदुलकर को ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ मिला

  • 21 नवंबर को मुंबई में आयोजित भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ से सम्मानित किया गया।
  • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। ये सम्मान तेंदुलकर को उनके सामाजिक और परोपकारी कार्यों के लिए दिया गया।
  • सचिन तेंडुलकर फाउण्डेशन (STF) के जरिए जरिए बच्चों की स्कूली शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करती है।
  • सचिन का फाउंडेशन फुटबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स जैसे खेलों को बढ़ावा देता है। इसमें लड़कियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
  • सचिन को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 महाराष्ट्र के दिव्यज फाउंडेशन ने दिया। इसकी स्थापना सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने की है।
  • सचिन को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 सम्मान खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और उनके बहुआयामी सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। ।
  • ग्लोबल पीस ऑनर्स एक ऐसा मंच है जो समाज में शांति, सद्भाव और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित करता है

————————–

———————-

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 21 नवंबर:PM मोदी आज बिहार में ₹34,470 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्धघाटन, US नेशनल साइबर डायरेक्टर शॉन का इस्तीफा

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket