Tuesday, 27 Oct 2026 | 06:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान रविवार से गुपचुप तरीके से केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने सिंपल कपड़े और टोपी पहनी है, जिससे लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। जो लोग सारा को पहचान रहे हैं, वे उनके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। सारा सुबह और शाम के समय आरती में शामिल हो रही हैं। इसके बाद दोस्तों के साथ घूमने निकल जाती हैं। जैसे ही रात होने लगती है, वे वापस केदारनाथ आ जाती हैं और लोगों से मिलकर उनकी जिंदगी के बारे में पूछती हैं। इस दौरान सारा ने केदारघाटी के 6 से 7 नए दोस्त बनाए हैं। उनसे सारा ने आसपास ट्रैकिंग के बारे में जानकारी ली है। एक्ट्रेस रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। तस्वीरें देखिए- सारा बोलीं- केदारनाथ मेरा घर, 2017 से लगाव केदारनाथ में कई महीनों से रुके अंकित बाजपेई को सारा ने बताया कि केदारनाथ मेरा घर जैसा है। 2017 से मैं हर साल कोशिश करती हूं कि धाम में आकर बाबा के दर्शन कर सकूं। उन्होंने अंकित बाजपेई के साथ कई रील भी बनाईं। सारा ने अपने फोन से केदारनाथ धाम की फोटो भी खींची हैं, जिन्हें वे बाद में शेयर करेंगी। रात के समय में सारा ने लोगों के साथ मिलकर चाय भी पी। एक्ट्रेस तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर भी जा सकती हैं। पिछले साल भी 22 अक्टूबर को सारा ने केदारनाथ और तुंगनाथ धाम के दर्शन किए थे और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सारा बाबा के दर्शन के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं रविवार को सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपने दोस्तों के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। 22 अक्टूबर 2025 की तस्वीरें- दिवाली से पहले आती हैं केदारनाथ सारा का केदारनाथ से पहला आध्यात्मिक और पेशेवर जुड़ाव 2017 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद वह लगातार यहां आती रही हैं। अक्टूबर 2024 में दिवाली से ठीक पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फोटो शेयर की थीं। वहीं, 2023 में उन्होंने दो बार धाम की यात्रा की। 6 मई 2023 को केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन किए, जबकि करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2023 में वह फिर केदारनाथ पहुंचीं। इसके अलावा नवंबर 2021 में सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। 6 साल पहले सारा अली खान ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे सारा अली खान ने 2020 में काशी में श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वह उन दिनों मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सारा इससे दो दिन पहले गंगा आरती में शामिल हुईं और काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और शिवलिंग को स्पर्श किया। इस पर संतों व विद्वानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 3 साल पहले की थी महाकाल की पूजा सारा अली खान 2022 में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए थे। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधे घंटे तक मंत्रों का जाप किया था।

आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे

आखिरी फिल्म में ‘बीहड़’ के बागी बने दिखेंगे नाना पाटेकर:40 डिग्री में शूटिंग की, इरफान खान को बहुत याद करते थे

दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी आखिरी फिल्म दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी शक्तिशालिनी में काम किया। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की खासियत इसकी कहानी और स्टारकास्ट के साथ उसकी दुनिया भी है। यह पारंपरिक हॉरर-कॉमेडी से अलग है। इसमें सोशल सिचुएशन, रियल लाइफ से इंस्पायर्ड घटनाओं और चंबल के बीहड़ों को अहमियत दी गई है। नाना का किरदार कॉमिक अंदाज के बजाय गंभीरता और बागी तेवरों वाला है। फिल्म को मुंज्या और थामा फेम आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है और गुल्लक फेम दुर्गेश सिंह ने कहानी लिखी है। हॉरर-कॉमेडी नहीं, सोशल हॉरर-ड्रामा है फिल्म सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को हॉरर-कॉमेडी की कैटेगरी में रखना सही नहीं होगा। इसकी कहानी गंभीर ड्रामा पर आधारित है, जिसमें सोशल सिचुएशन से पैदा होने वाला डर और टेंशन अहम हैं। फिल्म में हॉरर एलिमेंट है, लेकिन कॉमेडी के जरिए दर्शकों को डराना इसका मकसद नहीं है। कहानी की परिस्थितियों और सोशल बैकग्राउंड से बेचैनी पैदा करने की कोशिश की गई है। इसलिए इसे सोशल हॉरर-ड्रामा माना जा रहा है। रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड है कहानी फिल्म की कहानी रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। हालांकि, इंस्पिरेशन लेने और किसी घटना को हूबहू पर्दे पर दिखाने में फर्क है। अभी साफ नहीं है कि स्क्रिप्ट वास्तविक घटनाओं को किस हद तक फॉलो करती है और कहां क्रिएटिव लिबर्टी ली गई है। सूत्र इसकी कहानी और बैकग्राउंड को दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से अलग बता रहे हैं। चंबल, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हुई शूटिंग जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग चंबल रीजन, ग्वालियर और आसपास की लोकेशंस पर हुई। भिंड और मुरैना में भी शूटिंग का जिक्र है। इन जगहों की भौगोलिक बनावट, बीहड़ों का फैलाव और माहौल फिल्म को अलग विजुअल अपील दे सकता है। ऐसी फिल्मों में लोकेशन सिर्फ बैकग्राउंड नहीं होती, बल्कि किरदारों की सोच और स्ट्रगल समझने में भी मदद करती है। 40 डिग्री तापमान में नाना ने की शूटिंग सूत्रों के मुताबिक, शूटिंग का शेड्यूल लंबा था और कलाकारों ने गर्म मौसम में भी काम किया। ग्वालियर और बीहड़ वाले इलाकों में करीब 40 डिग्री तापमान में शूटिंग हुई। नाना पाटेकर के लिए बीहड़ों में शूटिंग अलग अनुभव था। बताया जाता है कि उन्होंने पहले इस तरह के माहौल में शूटिंग नहीं की थी। इसके बावजूद उन्होंने पेशेवर अंदाज में शूटिंग पूरी की। नाना का किरदार होगा सीरियस, कॉमेडी से बिल्कुल अलग नाना पाटेकर का किरदार गंभीर और बागी तेवरों वाला है। इसे उनके लोकप्रिय कॉमिक किरदारों की अगली कड़ी नहीं माना जा रहा। किरदार बीहड़ों की उस दुनिया से जुड़ा है, जहां संघर्ष, सोशल प्रेशर और अपने तरीके से जीने की जिद अहम है। हालांकि, उसकी पूरी बैकस्टोरी और कहानी में भूमिका को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। अनीत पड्डा ने नाना से लिए एक्टिंग टिप्स सूत्रों के मुताबिक, नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान युवा कलाकारों से अपने अनुभव साझा किए। अनीत पड्डा के करियर के लिहाज से यह बड़े स्केल का प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। नाना जैसे सीनियर एक्टर के साथ काम करना उनके लिए सीखने का मौका रहा। उनका एक्टिंग एक्सपीरियंस, सीन समझने का तरीका और किरदार की बारीकियों पर ध्यान देने की आदत युवा कलाकारों के लिए उपयोगी रही। अनीत ने भी उनसे एक्टिंग के टिप्स लिए। नाना को कहानी सुनाने के लिए फार्महाउस पहुंचे आदित्य सरपोतदार नाना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मराठी फिल्मकार आदित्य सरपोतदार पहले उन्हें अपनी दो मराठी फिल्मों के लिए अप्रोच कर चुके थे, लेकिन डेट्स और दूसरी वजहों से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़े। आखिरकार शक्तिशालिनी में दोनों साथ काम कर सके। कहानी सुनाने के लिए आदित्य और राइटर दुर्गेश सिंह कई बार नाना के फार्महाउस गए। नैरेशन एक सिटिंग में पूरा नहीं हुआ। कई मुलाकातों में कहानी पर विस्तार से चर्चा हुई और कुल करीब आठ से दस घंटे नैरेशन चला। कहानी सुनते हुए खाना भी बनाते थे नाना पाटेकर सूत्रों के मुताबिक, फार्महाउस पर कहानी सुनाने का सिलसिला फॉर्मल मीटिंग तक सीमित नहीं था। बातचीत के दौरान नाना के खुद खाना बनाते हुए कहानी सुनने का जिक्र आया। कहानी पर चर्चा के साथ उनकी सामान्य दिनचर्या भी चलती रहती थी। किसी सीनियर एक्टर को किरदार के लिए तैयार करने में कहानी का आइडिया ही काफी नहीं होता। उसकी बैकस्टोरी, नेचर और फिल्म की ओवरऑल विजन समझाना भी जरूरी होता है। इरफान खान को बेहतरीन एक्टर्स में गिनते थे नाना बीहड़ों पर चर्चा के दौरान दिवंगत अभिनेता इरफान खान का जिक्र हुआ। नाना पाटेकर उनकी एक्टिंग की तारीफ करते थे और उन्हें बेहतरीन एक्टर्स में गिनते थे। चंबल और बागी जीवन के सिनेमाई संदर्भ में इरफान की फिल्म पान सिंह तोमर का जिक्र भी आया। सूत्रों के मुताबिक, नाना को यह फिल्म बहुत पसंद थी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि शक्तिशालिनी उसकी स्टोरी या स्टाइल को फॉलो करती है। दोनों फिल्मों की तुलना से ज्यादा अहम किरदार और उसकी दुनिया को रियलिस्टिक बनाने पर दिया गया ध्यान है। एडिटिंग शुरू, म्यूजिक से सचिन-जिगर का नाम जुड़ा फिल्म की एडिटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है। तकनीकी तौर पर इसे एडिट लॉक स्टेज कहते हैं। फिल्म फरवरी तक रिलीज हो सकती है। निर्माताओं ने इसे थामा या भेड़िया की तरह हेवी वीएफएक्स वाली फिल्म नहीं बनाया है। म्यूजिक के लिए पुराने सहयोगी सचिन-जिगर का नाम सामने आया है। किसी पुराने गाने को रीक्रिएट करने पर चर्चा हुई, लेकिन इसे फाइनल म्यूजिक प्लान नहीं माना जा सकता। फिल्म को मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से जोड़ना जल्दबाजी होगी, क्योंकि इसका जॉनर और ट्रीटमेंट अलग बताया जा रहा है। नाना पाटेकर के लिए यादगार रहेगा यह प्रोजेक्ट नाना पाटेकर का गंभीर और बागी किरदार इस फिल्म का खास पहलू है। रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड कहानी, चंबल की लोकेशंस और अनीत पड्डा जैसे युवा कलाकारों के साथ उनका काम प्रोजेक्ट को अलग पहचान दे सकता है। मैडॉक फिल्म्स के लिए भी यह अपनी हॉरर-कॉमेडी इमेज से आगे बढ़कर अलग कहानी पेश करने का मौका है।

Salman Khan Bishnoi Samaj Statement

Salman Khan Bishnoi Samaj Statement

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया लॉरेंस के समर्थन के लिए मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाते हुए। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के बाद यह उनका दूसरा बयान है। . राजस्थान के जोधपुर जिले के जाजीवाल धोरा में हुए खीर महोत्सव में मंच से देवेंद्र बुड़िया ने कहा- यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के पवित्र धाम मुकाम आकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ कर देगा। बुड़िया यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को खुली चेतावनी हुए कहा- सलमान खान डरा हुआ है। बेवजह हाथ-पांव कांप रहे हैं कि कोई आकर मार देगा। इसीलिए यदि शांति चाहता हैं, वह बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ आए और माफी मांगें, तो हम माफ कर देंगे। हम सुरक्षा भी करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के रहने वाले समाज के युवाओं के साथ कनाड़ा में हो रहे भेदभाव को लेकर देवेंद्र बुड़िया ने आवाज उठाई थी। उन्होंने कनाड़ा दूतावास से बिश्नोई समाज को टारगेट ना करने के लिए पत्र भी लिखा था। इसके अलावा एक बयान में उन्होंने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा था कि हमें उस पर गर्व है। लॉरेंस इस समय साबरमती जेल में बंद है। बुड़िया बोले- लॉरेंस हमारा भाई, हमारा बच्चा बुड़िया ने गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा कि वो हमारा भाई है, हमारा बच्चा है। उस बच्चे के मुंह से गुरु महाराज के लिए निकल गया कि सलमान खान यदि यहां आए, जांभेश्वर भगवान के धाम मुकाम में आकर समाज से माफी मांग ले, तो मेरी तरफ से और समाज की तरफ से माफ कर देंगे। मोबाइल की फ्लैश जलवाकर समर्थन मांगा देवेंद्र बुड़िया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आप सभी अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट एक बार चालू करें। अपने भाई लॉरेंस के लिए और यह कहें कि सलमान को यहां आकर मुकाम में माफी मांगनी पड़ेगी और हम उसे माफ कर देंगे। इसके बाद उसकी सुरक्षा भी हम ही करेंगे। जीव रक्षा करेगा तो हमेशा के लिए उसका डर मिट जाएगा। गैंगस्टर लॉरेंस को बताया था अपना हीरो छह दिन पहले बुड़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा था कि लॉरेंस के खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। अभी भी समय है, सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। वे अगर ऐसा करते हैं तो समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ देते तो विवाद टल सकता था। हरियाणा में पूर्व CM के बेटे से ठन चुकी देवेंद्र बुड़िया हरियाणा में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ विवाद हो गया था। बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई पर महासभा से जबरन इस्तीफा देने के लिए दवाब बनाने और धमकाने के आरोप लगाए थे। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ महासभा में बड़े फैसले लिए। देवेंद्र बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई से बिश्नोई रत्न वापस ले लिया और बदले में कुलदीप ने देवेंद्र बिश्नोई को महासभा के प्रधान पद से हटवाकर अन्य व्यक्ति को प्रधान बना दिया। हालांकि दोनों के बीच यह लड़ाई अब भी कानूनी रूप से जारी है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ जाकर माफी मांगें। (पूरी खबर पढ़ें)

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

टीवी शो ‘मन्नत: हर खुशी पाने की’ नई कहानी और नए लीड्स के साथ लौट रहा है। तन्वी डोगरा मन्नत जुनेजा और नमिक पॉल कबीर ओबेरॉय के किरदार में नजर आएंगे। मन्नत आत्मनिर्भर, निडर और परिवार से बेहद प्यार करने वाली लड़की है। वह अपने भाई विराट के नाम पर ढाबा चलाती है। वहीं, कबीर सफल बिजनेसमैन है, जिसके लिए पैसा, पावर और हर चीज पर कंट्रोल मायने रखता है। कबीर जब मन्नत का ढाबा गिराने पहुंचता है, तो दोनों में टकराव शुरू होता है। हालांकि, अतीत से जुड़े राज और इमोशनल कनेक्शन भी उनकी कहानी को खास बनाएंगे। शो की नई शुरुआत, ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, सोशल मीडिया और निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर तन्वी डोगरा और नमिक पॉल ने बातचीत की। सवाल: ‘मन्नत’ की नई कहानी और नए लीड्स के साथ शो एक नया चैप्टर शुरू कर रहा है। दर्शकों को इस नई जोड़ी में ऐसा क्या देखने को मिलेगा, जो इसे पहले से अलग बनाएगा? जवाब/तन्वी डोगरा: हमारी इक्वेशन काफी अलग है। कबीर बहुत हॉट-हेडेड और एरोगेंट है। वह मन्नत के साथ खास तौर पर रूखे तरीके से पेश आता है। दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिलेगी। हमारे किरदारों की बैकस्टोरी भी अलग है। नमिक पॉल: दोनों के बीच इमोशनल कनेक्शन और गिल्ट है, जो उनकी जिंदगी और फैसलों को प्रभावित करता है। यह गिल्ट क्या है और उनके व्यवहार को कैसे बदलता है, इसका खुलासा शो में होगा। सवाल: मन्नत अपने भाई विराट के नाम पर ढाबा चलाती है और कबीर के सामने मजबूती से खड़ी होती है। इस किरदार की कौन-सी बात आपको अपनी पर्सनैलिटी से जुड़ी लगती है? जवाब/तन्वी डोगरा: मुझे लगता है कि मन्नत का सेल्फ-कॉन्फिडेंस मेरी पर्सनैलिटी से मेल खाता है। उसे यकीन है कि वह जो कर रही है, वह सही और नैतिक है। वह अपने फैसलों पर भरोसा करती है और मुश्किल परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटती। सवाल: कबीर ओबेरॉय सफल बिजनेसमैन है, जो मन्नत का ढाबा तुड़वाने पहुंचता है। क्या कबीर को लगता है कि पैसा और पावर से सब कुछ हासिल किया जा सकता है, या मन्नत उसे बदलने वाली है? जवाब/नमिक पॉल: कबीर को लगता है कि पैसे से किसी भी चीज को खरीदा और कंट्रोल किया जा सकता है। उसके लिए कंट्रोल जरूरी है, जिसकी वजह उसका अतीत है। मन्नत उसे बदल पाएगी या नहीं, यह शो में पता चलेगा, लेकिन उसे बदलना आसान नहीं होगा। सवाल: प्रोमो में मन्नत और कबीर की टक्कर दिलचस्प लग रही है। असल जिंदगी में आप दोनों में से ज्यादा गुस्सैल कौन है और शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा नोकझोंक किसकी होती है? जवाब/तन्वी डोगरा: हमने अभी तक एपिसोड के लिए साथ में ज्यादा शूटिंग नहीं की है। लेकिन नमिक मुझे शांत और कंपोज्ड लगते हैं। वह बहुत स्वीट और डाउन-टू-अर्थ हैं। नमिक पॉल: तन्वी भी बहुत खुशमिजाज हैं। वह लगातार हंसती रहती हैं और अच्छी एनर्जी लेकर आती हैं। अभी हमारी साथ में शूटिंग शुरू ही हुई है, इसलिए असल नोकझोंक के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सवाल: आप दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पहली मुलाकात कैसी रही? क्या पहली नजर में ही एक-दूसरे के साथ काम करने की सहजता महसूस हुई? जवाब/तन्वी डोगरा: जब मैं अपने कमरे से बाहर आई, तो नमिक क्रिएटिव टीम के साथ खड़े थे। उन्होंने मुझे देखकर कहा था कि उन्हें बताया गया था कि हीरोइन लंबी है। नमिक को देखकर मैंने मजाक में कहा कि उनसे तो कहा गया था कि हीरो लंबा है, लेकिन यहां तो कुछ और ही मामला है। नमिक पॉल: हम पहली बार लुक टेस्ट के दौरान मिले थे। उस दिन हमने मॉक सीन किया था और उसी रात मुझे यात्रा पर निकलना था। टीम ने सीन पर काफी मेहनत की थी और वह अच्छा रहा। तन्वी से मिलना अच्छा अनुभव था। सवाल: आजकल टीवी एक्टर्स की लोकप्रियता सिर्फ टीआरपी से नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स, फैन एडिट्स और वायरल क्लिप्स से भी मापी जाती है। क्या आप सोशल मीडिया पर अपनी और तन्वी की केमिस्ट्री से जुड़े फैन एडिट्स देखते हैं? कभी किसी फैन की प्रतिक्रिया ने आपको चौंकाया है? जवाब/नमिक पॉल: फैंस हमारे लिए कुछ बनाते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। कुछ लोग ड्रॉइंग बनाते हैं, तस्वीरें जोड़ते हैं और पोर्ट्रेट्स तैयार करते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग इतना समय और मेहनत देते हैं। हालांकि, मैं इन चीजों से लोकप्रियता नहीं मापता। मेरे लिए यह फैंस की तरफ से प्यारा जेस्चर है। सवाल: टीवी इंडस्ट्री में लंबे शूटिंग शेड्यूल और लगातार बदलती कहानियों के बीच अपनी पर्सनल लाइफ और मेंटल पीस को कैसे मैनेज करते हैं? क्या कभी शूटिंग का तनाव घर तक पहुंचता है? जवाब/तन्वी डोगरा: मैं खुशमिजाज इंसान हूं। मुझे ज्यादा गुस्सा नहीं आता और मैं छोटी-छोटी बातों का बोझ नहीं लेती। मेरा मानना है कि शांति से और मिल-जुलकर काम करना चाहिए। मैं यही एनर्जी घर से सेट पर और सेट से घर लेकर जाती हूं। नमिक पॉल: मेरे लिए काम करना ही खुशी की बात है। मैं शूटिंग और सीन करना पसंद करता हूं। कई बार मजाक में कहता हूं कि मेरी कोई दूसरी जिंदगी ही नहीं है। खाली बैठने से बेहतर है कि काम करें और कुछ अच्छा व कंस्ट्रक्टिव करें। सवाल: आज टीवी इंडस्ट्री में डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का दबाव बढ़ गया है। क्या आपको लगता है कि एक्टर्स को अच्छी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी डिजिटल इमेज पर भी उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है? जवाब/तन्वी डोगरा: बिल्कुल। आज डिजिटल वर्ल्ड प्रभावशाली हो गया है। मोबाइल फोन हर वक्त हमारे पास रहता है और कलाकार आसानी से दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। इसलिए एक्टर्स को सोशल मीडिया पर भी काम करना चाहिए। नमिक पॉल: मैं मानता हूं कि सोशल मीडिया जरूरी है, लेकिन मुझे तस्वीरें खिंचवाने और पोस्ट करने में आलस आता है। हालांकि, अब मैं ज्यादा पोस्ट करने की कोशिश कर रहा हूं और आगे भी इस पर ध्यान दूंगा। सवाल: अगर आपको अपने किरदार मन्नत या कबीर को असल जिंदगी के अनुभवों से कोई सलाह देनी हो, तो आप क्या कहेंगे? साथ ही, दर्शकों से शो की नई शुरुआत के लिए क्या अपील करना चाहेंगे? जवाब/तन्वी