Monday, 26 Oct 2026 | 09:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रश्मिका-विजय ने ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत की:एक्ट्रेस बोलीं- मुश्किल वक्त में आप नहीं, विजय साथ थे; एक्टर बोले- भाड़ में जाओ

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही में कॉफी विद करण 9 में दोनों के बयानों के बाद उनके रिश्ते पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी। रश्मिका ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में सोशल मीडिया पर सलाह देने वाले लोग उनके साथ नहीं थे, बल्कि विजय ने उनका साथ दिया। वहीं, विजय ने पत्नी का समर्थन करते हुए आलोचकों को दो टूक जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ हो, तब भी वे दोनों साथ हैं। क्या है पूरा मामला? रश्मिका और विजय की निजी जिंदगी पर सोशल मीडिया में शुरू हुई बहस अब साइबर क्राइम शिकायत तक पहुंच गई है। दोनों की टीम ने हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कर कथित भ्रामक और मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ जांच की मांग की है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में फर्जी कंटेंट, एडिट किए गए स्क्रीनशॉट, किसी और की पहचान से पोस्ट करने और सोशल मीडिया पर सुनियोजित उत्पीड़न के मामले उठाए गए हैं। टीम ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल पब्लिकेशन के लिंक सहित सबूत भी अधिकारियों को सौंपे हैं। टीम का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी और आलोचना का सम्मान होना चाहिए, लेकिन मनगढ़ंत दावों को तथ्य बताकर फैलाना अलग बात है। शिकायत का उद्देश्य वास्तविक आलोचना रोकना नहीं, बल्कि कथित झूठी जानकारी और गैरकानूनी ऑनलाइन गतिविधियों के लिए जवाबदेही तय कराना है। हालांकि, शिकायत दर्ज होने से आरोप साबित नहीं होते। रश्मिका बोलीं- मुश्किल वक्त में विजय मेरे साथ थे विवाद के बीच रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखकर अपने रिश्ते का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर सोशल मीडिया की बहसों पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, क्योंकि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन इस बार उन्हें अपने और विजय के रिश्ते पर हो रही चर्चा ऐसी भीड़ जैसी लगी, जो किसी को निशाना बनाने के लिए तैयार है। रश्मिका ने कहा कि लोग उनकी बातचीत का असली मतलब समझने के बजाय कुछ बातों के आधार पर अपने हिसाब से निष्कर्ष निकाल रहे हैं। उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उन्हें विजय से अलग होने या रिश्ते पर दोबारा विचार करने की सलाह दे रहे थे। एक्ट्रेस ने लिखा कि वह अपने पति के प्यार में डूबी हैं और इसमें गलत क्या है। उनके मुताबिक, विजय उनके जीवनसाथी, दोस्त और उनके बच्चों के पिता बनने वाले व्यक्ति हैं। वह उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं। रश्मिका ने कहा कि जब उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर चल रहा था, तब सोशल मीडिया पर सलाह देने वाले लोग उनके साथ नहीं थे। उस वक्त विजय ने उनका साथ दिया था और आज भी वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने साफ किया कि शादी के बाद वह पहले से ज्यादा खुश हैं। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते की सच्चाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, एडिट या लोगों की बनाई कहानियों से नहीं समझी जा सकती। शादी के लिए 100 बार मनाने वाली बात पर शुरू हुआ विवाद विवाद की शुरुआत करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में हुई बातचीत के बाद हुई। शो में रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते और शादी से जुड़ी बातें साझा की थीं। रश्मिका ने बताया था कि उन्होंने विजय से शादी की बात की थी। विजय ने उनसे कहा था कि वह इस बारे में 100 बार पूछें। रश्मिका के मुताबिक, शादी के लिए उन्हें करीब एक साल तक बात करनी पड़ी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बयान को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने विजय के रवैये पर सवाल उठाकर उन्हें ‘रेड फ्लैग’ कहा। वहीं, कुछ लोगों ने रश्मिका को रिश्ते पर सलाह देनी शुरू कर दी। रश्मिका ने स्पष्ट किया कि मामला 100 बार पूछने या एक साल तक मनाने का नहीं था। उनके मुताबिक, विजय चाहते थे कि दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझें और जिंदगी के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार करने के बाद शादी का फैसला लें। उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी का मतलब केवल प्रपोजल, अंगूठी या बड़े आयोजन से नहीं है, बल्कि साथ मिलकर भविष्य और जिंदगी बनाना है। विजय ने पत्नी को ‘मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पत्नी’ कहा रश्मिका के बयान के बाद विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक तस्वीर में रश्मिका उन्हें माथे पर किस करती नजर आईं, जबकि वीडियो में वह रश्मिका को कंधों पर उठाकर घूमते दिखे। विजय ने पोस्ट में रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड, पत्नी और जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा कि रश्मिका को अपनी जिंदगी में पाकर वह खुद को खुशनसीब मानते हैं। विजय ने उन लोगों को जवाब दिया, जो उनके रिश्ते को लेकर चिंतित होने का दावा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दोनों बेहद खुश हैं और अपने रिश्ते में संतुष्ट हैं। एक्टर ने लिखा कि अगर दुनिया के खिलाफ वह और रश्मिका साथ खड़े हैं, तो ऐसा ही सही। उन्होंने प्यार और खुशियों का जश्न मनाने वालों के प्रति आभार जताया। पोस्ट का आखिरी हिस्सा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। विजय ने आलोचकों के लिए कड़े शब्दों में लिखा कि बाकी लोग भाड़ में जाएं। उनका यह बयान रश्मिका के समर्थन और लगातार हो रही ट्रोलिंग के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। रश्मिका-विजय ने ट्रोलर्स को दिया साफ संदेश दोनों कलाकारों के बयानों और साइबर क्राइम शिकायत के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रश्मिका ने अपने रिश्ते को लेकर फैल रही कथित भ्रामक कहानियों पर नाराजगी जताई, वहीं विजय ने पत्नी के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। दोनों की टीम ने कानूनी प्रक्रिया के जरिए कथित फर्जी कंटेंट और ऑनलाइन उत्पीड़न की जांच की मांग की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल रिजल्ट: ममता बनर्जी के लिए क्यों है बंगाल के इतिहास की ये सबसे बड़ी हार? सीएम ही नहीं ये 17 मंत्री भी नहीं बचा सके अपनी सीट पर!

May 5, 2026/
9:17 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री...

नेतन्याहू बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा:बंकर में छिपे, सत्ता पर पिता खामेनेई जैसी पकड़ नहीं, जनता के विद्रोह का डर सता रहा

May 11, 2026/
2:49 pm

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन...

एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो फुल-रिफंड:फ्लाइट से 7 दिन पहले बुकिंग जरूरी, DGCA के नए नियम; जानें बदलाव

February 26, 2026/
4:35 pm

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को हवाई यात्रा के टिकट रिफंड और कैंसिल करने से जुड़े नियमों में बदलाव...

भोपाल में आज कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली:SET के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध; जानिए शहर में कहां-क्या खास

February 24, 2026/
6:05 am

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके...

केरल चुनाव परिणाम 2026: केरल चुनाव में कांग्रेस पार्टी यूडीएफ ने गाड़ा झंडा फहराया, 10 साल बाद सत्य पर क्या बोले राहुल गांधी

May 4, 2026/
10:22 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित यूडीएफ ने 104 पर बढ़त बनाई, कांग्रेस ने...

Interesting Facts, Nepotism Controversy, Film Awards

March 15, 2026/
4:30 am

40 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक आलिया भट्ट को अप्रैल 2024 में ‘टाइम’ मैगज़ीन की दुनिया के 100 सबसे...

राजनीति

रश्मिका-विजय ने ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत की:एक्ट्रेस बोलीं- मुश्किल वक्त में आप नहीं, विजय साथ थे; एक्टर बोले- भाड़ में जाओ

रश्मिका-विजय ने ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत की:एक्ट्रेस बोलीं- मुश्किल वक्त में आप नहीं, विजय साथ थे; एक्टर बोले- भाड़ में जाओ

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही में कॉफी विद करण 9 में दोनों के बयानों के बाद उनके रिश्ते पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी। रश्मिका ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में सोशल मीडिया पर सलाह देने वाले लोग उनके साथ नहीं थे, बल्कि विजय ने उनका साथ दिया। वहीं, विजय ने पत्नी का समर्थन करते हुए आलोचकों को दो टूक जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ हो, तब भी वे दोनों साथ हैं। क्या है पूरा मामला? रश्मिका और विजय की निजी जिंदगी पर सोशल मीडिया में शुरू हुई बहस अब साइबर क्राइम शिकायत तक पहुंच गई है। दोनों की टीम ने हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कर कथित भ्रामक और मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ जांच की मांग की है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में फर्जी कंटेंट, एडिट किए गए स्क्रीनशॉट, किसी और की पहचान से पोस्ट करने और सोशल मीडिया पर सुनियोजित उत्पीड़न के मामले उठाए गए हैं। टीम ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल पब्लिकेशन के लिंक सहित सबूत भी अधिकारियों को सौंपे हैं। टीम का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी और आलोचना का सम्मान होना चाहिए, लेकिन मनगढ़ंत दावों को तथ्य बताकर फैलाना अलग बात है। शिकायत का उद्देश्य वास्तविक आलोचना रोकना नहीं, बल्कि कथित झूठी जानकारी और गैरकानूनी ऑनलाइन गतिविधियों के लिए जवाबदेही तय कराना है। हालांकि, शिकायत दर्ज होने से आरोप साबित नहीं होते। रश्मिका बोलीं- मुश्किल वक्त में विजय मेरे साथ थे विवाद के बीच रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखकर अपने रिश्ते का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर सोशल मीडिया की बहसों पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, क्योंकि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन इस बार उन्हें अपने और विजय के रिश्ते पर हो रही चर्चा ऐसी भीड़ जैसी लगी, जो किसी को निशाना बनाने के लिए तैयार है। रश्मिका ने कहा कि लोग उनकी बातचीत का असली मतलब समझने के बजाय कुछ बातों के आधार पर अपने हिसाब से निष्कर्ष निकाल रहे हैं। उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उन्हें विजय से अलग होने या रिश्ते पर दोबारा विचार करने की सलाह दे रहे थे। एक्ट्रेस ने लिखा कि वह अपने पति के प्यार में डूबी हैं और इसमें गलत क्या है। उनके मुताबिक, विजय उनके जीवनसाथी, दोस्त और उनके बच्चों के पिता बनने वाले व्यक्ति हैं। वह उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं। रश्मिका ने कहा कि जब उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर चल रहा था, तब सोशल मीडिया पर सलाह देने वाले लोग उनके साथ नहीं थे। उस वक्त विजय ने उनका साथ दिया था और आज भी वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने साफ किया कि शादी के बाद वह पहले से ज्यादा खुश हैं। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते की सच्चाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, एडिट या लोगों की बनाई कहानियों से नहीं समझी जा सकती। शादी के लिए 100 बार मनाने वाली बात पर शुरू हुआ विवाद विवाद की शुरुआत करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में हुई बातचीत के बाद हुई। शो में रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते और शादी से जुड़ी बातें साझा की थीं। रश्मिका ने बताया था कि उन्होंने विजय से शादी की बात की थी। विजय ने उनसे कहा था कि वह इस बारे में 100 बार पूछें। रश्मिका के मुताबिक, शादी के लिए उन्हें करीब एक साल तक बात करनी पड़ी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बयान को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने विजय के रवैये पर सवाल उठाकर उन्हें ‘रेड फ्लैग’ कहा। वहीं, कुछ लोगों ने रश्मिका को रिश्ते पर सलाह देनी शुरू कर दी। रश्मिका ने स्पष्ट किया कि मामला 100 बार पूछने या एक साल तक मनाने का नहीं था। उनके मुताबिक, विजय चाहते थे कि दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझें और जिंदगी के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार करने के बाद शादी का फैसला लें। उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी का मतलब केवल प्रपोजल, अंगूठी या बड़े आयोजन से नहीं है, बल्कि साथ मिलकर भविष्य और जिंदगी बनाना है। विजय ने पत्नी को ‘मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पत्नी’ कहा रश्मिका के बयान के बाद विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक तस्वीर में रश्मिका उन्हें माथे पर किस करती नजर आईं, जबकि वीडियो में वह रश्मिका को कंधों पर उठाकर घूमते दिखे। विजय ने पोस्ट में रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड, पत्नी और जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा कि रश्मिका को अपनी जिंदगी में पाकर वह खुद को खुशनसीब मानते हैं। विजय ने उन लोगों को जवाब दिया, जो उनके रिश्ते को लेकर चिंतित होने का दावा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दोनों बेहद खुश हैं और अपने रिश्ते में संतुष्ट हैं। एक्टर ने लिखा कि अगर दुनिया के खिलाफ वह और रश्मिका साथ खड़े हैं, तो ऐसा ही सही। उन्होंने प्यार और खुशियों का जश्न मनाने वालों के प्रति आभार जताया। पोस्ट का आखिरी हिस्सा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। विजय ने आलोचकों के लिए कड़े शब्दों में लिखा कि बाकी लोग भाड़ में जाएं। उनका यह बयान रश्मिका के समर्थन और लगातार हो रही ट्रोलिंग के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। रश्मिका-विजय ने ट्रोलर्स को दिया साफ संदेश दोनों कलाकारों के बयानों और साइबर क्राइम शिकायत के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रश्मिका ने अपने रिश्ते को लेकर फैल रही कथित भ्रामक कहानियों पर नाराजगी जताई, वहीं विजय ने पत्नी के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। दोनों की टीम ने कानूनी प्रक्रिया के जरिए कथित फर्जी कंटेंट और ऑनलाइन उत्पीड़न की जांच की मांग की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket