Monday, 23 Nov 2026 | 07:23 PM

Trending :

Blinkit Delivery Partner Success Story

Blinkit Delivery Partner Success Story

Hindi News Career Blinkit Delivery Partner Success Story | Chandigarh Boy Earns 39K 13 मिनट पहले कॉपी लिंक ब्लिंकिट पर कुछ ही मिनटों में मिलने वाला सामान भले ही कस्टमर के लिए सुविधा हो, लेकिन इसके पीछे काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स भागदौड़ भरे रूटीन को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। लेकिन इन सबसे अलग चंडीगढ़ के एक डिलिवरी बॉय ने सोशल मीडिया पर ब्लिंकट पर काम करने का अपना अच्छा एक्सपीरियंस शेयर किया है। उसने बताया कि काम के पहले महीने में उसने लगभग 39,000 रुपए कमाए। इसके साथ ही उसने फिजिकल फिटनेस पर भी ध्यान दिया। कस्टमर की टिप्स ने की कमाई बढ़ाने में मदद उसने बताया कि वह सप्ताह के दिनों में लगभग 12 घंटे काम करता है। शनिवार और रविवार को, जब ऑर्डर की संख्या ज्यादा होती है, तो अपनी शिफ्ट को बढ़ाकर 16 घंटे कर लेता है। उसका कहना है कि प्लेटफॉर्म द्वारा दिए जाने वाले इंसेंटिव्स, टारगेट और बोनस अच्छे हैं। इसके अलावा कस्टमर से मिलने वाली टिप्स भी कमाई बढ़ाने में मदद करती है। पेट्रोल बाइक से इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा अच्छा डिलीवरी बॉय ने कहा कि मेरी तरह डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले लोगों को पेट्रोल बाइक के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना चाहिए। अपनी बाइक पर हेवी आइटम्स रखकर इधर-उधर जाना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिकल व्हीकल ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। डिलिवरी बॉय के अनुसार, पार्ट टाइम वर्क करने वालों के लिए यह काम अच्छा है। हालांकि इस काम को करने वाले उन लोगों को जो खासतौर से 12 घंटे लगातार काम करते हैं, उन्हें अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। अपनी कमाई से नया फोन खरीदने का विचार उसने अपने कमाए 39 हजार से एक नया फोन खरीदने का सोचा है। इसके साथ ही वह अपनी बाइक को भी अपग्रेड करना चाहता है। उसका कहना है कि आपकी कमाई उस शहर पर भी डिपेंड करती हैं जहां से आप काम कर रहे हैं। यह काम वेल प्लान्ड एरिया और शॉर्ट व स्मूद डिलिवरी रूट्स पर भी लागू होता है। अपनी कमाई और जॉब से खुश डिलीवरी बॉय के अनुसार – अगर आपका शहर चंडीगढ़ की तरह अच्छे से प्लान किया गया है, तो आप यकीनन इस काम में आ सकते हैं। यहां ट्रैफिक कम और घरों को ढूंढ़ना आसान है। इसलिए ऑर्डर के रूट्स भी छोटे और आरामदायक होते हैं। इन सब फायदों के बावजूद उसका कहना है कि अगर आप फिजिकली वीक है तो यह काम आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। —————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़े दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NCERT Class 10 Textbook Print Quality Controversy

NCERT Class 10 Textbook Print Quality Controversy

Hindi News Career NCERT Class 10 Textbook Print Quality Controversy | Strict Action Promise 9 मिनट पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 10वीं की किताबों की प्रिंटिंग क्वालिटी को लेकर सवाल उठे हैं। किताबों में बेहद छोटे अक्षर, धुंधली छपाई और टेक्स्ट क्लियर न छपने के बाद NCERT ने मामले को गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ऑफिशियल बयान जारी करते हुए NCERT ने भरोसा दिलाया है कि जांच में जो भी प्रिंटर दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद? यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब वकील विनीत जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्रालय को टैग करते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वे अपने कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले बेटे की NCERT की किताब देख रहे थे, तो उसकी प्रिंटिंग क्वालिटी देखकर परेशान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में छपे अक्षर का फॉन्ट साइज बेहद छोटा, धुंधला और खराब तरीके से छपा हुआ है। इससे बच्चों को आराम से पढ़ने में काफी कठिनाई हो रही है। ऐसी खराब क्वालिटी वाली किताबें स्कूली बच्चों की आंखों पर जोर, सिरदर्द और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम की वजह बन सकती हैं। प्रिंटर पर होगी सख्त कार्रवाई NCERT ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिए अपने बयान में कहा है कि 10वीं किताब की खराब प्रिंटिंग की शिकायतों की जांच की जाएगी। जिम्मेदार प्रिंटिंग एजेंसियों की पहचान होगी और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक NCERT ने किसी प्रिंटर का नाम, कार्रवाई का स्वरूप या जांच पूरी होने की समय सीमा नहीं बताई है। इस साल 8वीं की किताब को लेकर हुआ था विवाद इससे पहले कक्षा 8वीं की NCERT सोशल साइंस की किताब ‘Exploring Society: India and Beyond’ (Part-II) में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित एक सेक्शन को लेकर फरवरी 2026 में विवाद हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार, NCERT और सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की थी। किताब की बिक्री रोक दी कक्षा 8वीं की NCERT सोशल साइंस की किताब ‘Exploring Society: India and Beyond’ (Part-II) में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े कंटेंट सामने आने के बाद NCERT ने किताब की बिक्री रोक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा। NCERT ने अपनी सफाई में कहा कि इस किताब में विवादित कंटेंट अनजाने में शामिल हुआ था। अगले सेशन के लिए इसे दोबारा लिखा जाएगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने किताब के आगे प्रकाशन, छपाई और डिजिटल प्रसार पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। इसके साथ ही बाजारों और स्कूलों में मौजूद 8वीं की सोशल साइंस किताब को हटाने का निर्देश भी दिया। NCERT ने जारी किया माफीनामा NCERT ने विवादित भाग के लिए माफीनामा जारी किया। इसके साथ ही पूरी किताब वापस लेने की घोषणा की। इस विवाद के बाद NCERT ने जुलाई 2026 में संशोधित किताब जारी की थी। NCERT का पूरा नाम नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग है। इसका हेड ऑफिस नई दिल्ली में है। NCERT के अंतर्गत नई किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE 2023) के अनुरूप तैयार की जाती हैं। —————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mathematician Nina Gupta in TIME100 Next India List

Hindi News Career Mathematician Nina Gupta In TIME100 Next India List | Math Problem 41 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता को टाइम मैगजीन की पहली TIME100 नेक्स्ट इंडिया 2026 लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्हें हेल्थ एंड साइंस कैटेगरी में जगह मिली है। इस लिस्ट का पहला संस्करण 19 नवंबर 2026 को घोषित किया गया। 12 दिसंबर 2026 को मुंबई में TIME100 नेक्स्ट इंडिया गाला आयोजित होगा। कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI) की प्रोफेसर नीना गुप्ता ने बीजगणितीय ज्यामिति (algebraic geometry) के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए सारी दुनिया के सामने पहचान बनाई है। बेथ्यून कॉलेज से किया ग्रेजुएशन नीना को मैथ्स का शौक बचपन से था। उनके परिवार ने इस विषय में उनकी रुचि को बढ़ावा दिया, क्योंकि उनके माता-पिता दोनों ही मैथ्स में एक्सपर्ट थे। ऐसे माहौल में पले-बढ़े होने से उन्हें मैथ्स की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता मिला। गुप्ता ने बेथ्यून कॉलेज से मैथ्स में बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। 2006 में उनका ग्रेजुएशन कोर्स कंप्लीट हुआ। इसके बाद उन्होंने कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI) में एडमिशन लिया। पीएचडी के बाद की रिसर्च की शुरुआत यहां से नीना ने 2008 में मैथ्स में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। नीना ने 2011 में प्रोफेसर अमर्त्य कुमार दत्ता के मार्गदर्शन में बीजगणित (अलजेब्रा) में स्पेशलाइजेशन के साथ मैथ्स में PhD की डिग्री ली। उसके बाद नीना इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI), कोलकाता वापिस आ गई और यहां से टीचिंग के साथ रिसर्च वर्क में उनके करिअर की शुरुआत हुई। नीना को मैथ्स के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए कई अवार्ड मिले साथ ही 2022 में उन्हें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ मैथमेटिशियंस (ICM) और 2025 में अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी के प्रतिष्ठित एमी नोएथर लेक्चर देने के लिए भी आमंत्रित किया गया। 70 साल पुरानी मैथ्स प्रॉब्लम सुलझाई नीना गुप्ता ने 2014 में मैथ्स की एक ऐसी रिसर्च पर काम किया जिसका हल पिछले 70 सालों से कोई नहीं खोज सका था। उन्होंने जारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम के एक रूप का प्रतिउदाहरण (Counterexample) खोजा। यह प्रॉब्लम वर्ष 1949 में गणितज्ञ ऑस्कर जारिस्की ने पेश की थी। क्या था वो सवाल जो नीना ने हल किया ? गणितज्ञ ऑस्कर जारिस्की द्वारा 1949 में पेश की गई यह समस्या इस रिसर्च पर आधारित है कि क्या दो ऐसी गणितीय संरचनाएं, जो एक अतिरिक्त आयाम जोड़ने पर एक जैसी हो जाती हैं, अपने मूल रूप में भी एक जैसी ही रही होंगी। गणितज्ञों ने इसे हल करने में कई दशक बिता दिए, लेकिन वे किसी खास रिजल्ट तक नहीं पहुंच सके। नीना ने 2014 में अपने रिसर्च के आधार पर यह साबित किया कि पॉजिटिव कैरेक्टरिस्टिक के मामले में इसका आंसर निगेटिव हो सकता है। अपने रिसर्च को साबित करने के लिए, उन्होंने एक counterexample तैयार किया। इसके लिए उन्होंने जापानी गणितज्ञ ताकानोरी असानुमा द्वारा बनाई गई एक थ्री-डायमेंशनल एफाइन वैरायटी का उपयोग किया। —————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़े दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News

Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News

Hindi News Career Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News | Current Affairs 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. नेपाल पीएम बालेन नई दिल्ली पहुंचे 22 नवंबर को नेपाल के पीएम बालेन शाह पहली बार भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। पहले दिन उन्होंने इसके विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। आज बालेन ऑफिशियली राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और पीएम मोदी और बालेन शाह की द्विपक्षीय बैठक हुई। पीएम बालेन शाह का राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि भी देंगे। पीएम मोदी और बालेन मिलकर भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। नेपाल के पीएम बालेन शाह का नई दिल्ली में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 2. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेलिस्लावा पेत्रोवा के साथ वार्ता की 22 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चमोवा के साथ बातचीत की। दोनों प्रमुखों ने भारत-बुल्गारिया संबंधों को मजबूत करने के लिए 2027–2031 का संयुक्त सहयोग रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लागू करने से व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई। इस वार्ता में बिजनेस, डिफेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस एंड एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। इसके अलावा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC), ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी दोनों ने बातचीत की। ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी। दोनों देशों के बीच भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) जल्द ही लागू करने पर बात हुई। भारत और यूरोपीय संघ ने एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी यानी सिक्योरिटी एंड डिफेंस पार्टनरशिप और मोबिलिटी (आवागमन) से जुड़े एक फ्रेमवर्क पर भी साइन किए। ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. अनुपमा रामचंद्रन ने वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन बनीं 22 नवंबर को भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार वुमेन कैटेगरी में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 जीती। 24 साल की अनुपमा लगातार दूसरी बार वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। अनुपमा ने हांगकांग की सो मैन यान को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले साल दोहा में जीते अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में ईरान के 32 साल के अली घरहागोजलू ने हांगकांग केटैम युन फंग को 5-1 से हराया। अली ने भी दूसरी बार खिताब जीता है। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनुपमा रामचंद्रन अनुपमा ने 2015 में चेन्नई के मायलापुर क्लब में समर कोचिंग कैंप के दौरान स्नूकर खेलना शुरू किया था। अनुपमा ने 2017 में अंडर-16 गर्ल्स वर्ल्ड ओपन स्नूकर चैंपियनशिप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 2022 में अनुपमा ने IBSF वर्ल्ड अंडर-21 वुमन स्नूकर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद 2023 में रियाद में IBSF विश्व अंडर-21 महिला स्नूकर चैंपियनशिप जीती थी। अनुपमा ने नवंबर 2025 में दोहा में हुई वर्ल्ड वुमन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। फाइनल में हांगकांग की एनजी ऑन यी को 3-2 से हराया था। 2025 में अनुपमा ने यह सीनियर लेवल पर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 4. केएल राहुल SENA देशों में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने 21 नवंबर को केएल राहुक सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ने SENA देशों में शतक लगाया है। राहुल ऐसा करने वाले पहले ओपनर हैं, हालांकि किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बैट्समैन SENA देशों में शतक लगा चुके हैं। भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है। वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए। इसके साथ ही राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। केएल राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। निधन (DEATH) 5. साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति का निधन 21 नवंबर को साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति फुमजिले म्लाम्बो-न्गुका का निधन हो गया। फुमजिले 71 साल की थीं और फुमजिले यूनाइटेड नेशन वुमन (UN Women) की पूर्व एग्जीक्युटिव डायरेक्टर भी रह चुकी थीं। फुमजिले 2005 से 2008 तक उपराष्ट्रपति के पद पर रही थीं और UN वुमन में वे 2013 से 2021 तक रहीं। फुमजिले महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, जेंडर इक्वालिटी और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती थीं। फुमजिले ने (umlambo) फाउंडेशन की स्थापना भी की, जिसका उद्देश्य टीचर्स और स्टूडेंट्स को सहयोग देना था। 6. राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम का निधन 22 नवंबर को राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सखाराम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से की और 2004 से 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। सखाराम ने राजनीतिक करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। जिनमें महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर भेड़ एवं बकरी विकास निगम के अध्यक्ष का पद शामिल है। मार्च 2026 में सखाराम को भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया। सखाराम का संसदीय कार्यकाल अप्रैल 2026 में शुरू हुआ और उसी महीने उन्होंने