Tuesday, 24 Nov 2026 | 05:37 PM

Trending :

UPESSC PGT Recruitment 2026: Massive Application Rush for UP Jobs

UPESSC PGT Recruitment 2026: Massive Application Rush for UP Jobs

Hindi News Career UPESSC PGT Recruitment 2026: Massive Application Rush For UP Jobs | News 12 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की PGT भर्ती में 2,607 पदों के लिए करीब 4.17 लाख आवेदन मिले हैं। इस तरह एक पद पर 160 उम्मीदवार दावेदार हैं। हालांकि पिछली भर्ती के मुकाबले इस बार पदों की संख्या चार गुना से ज्यादा है। इसके बावजूद आवेदनों की संख्या कम है। इसके पीछे भर्ती में पहली बार बीएड की अनिवार्यता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की PGT भर्ती का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2026 से जारी किया गया था। इनमें बॉयज स्कूल के लिए 2,329 वहीं गर्ल्स स्कूल के लिए 278 पदों पर भर्ती की जाएगी। । इसके लिए आवेदन 18 सितंबर से शुरू हुए थे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 थी। परीक्षा का आयोजन 15 – 16 दिसंबर को किया जाएगा। PGT भर्ती करीब चार साल के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। बीएड की डिग्री ने कम की आवेदकों की संख्या आवेदनों में कमी की सबसे बड़ी वजह बीएड की अनिवार्यता मानी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहली बार PGT भर्ती के लिए बीएड को जरूरी किया है। इससे पहले 2022 तक की भर्ती में संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते थे। इस नियम का कई उम्मीदवारों ने विरोध भी किया था। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल में 7500 पद, 9.65 लाख आवेदन एमपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2026 के जरिए 7,500 पद भरे जाएंगे। इनमें 6,800 पद GD (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) और 700 पद SAF के हैं। इस भर्ती के लिए 9.76 लाख आवेदन आए हैं। इंजीनियर, पीएचडी होल्डर्स ने किया आवेदन इन आवेदकों में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 8वीं पास की योग्यता रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों में पीएचडी और इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर्स भी शामिल हैं।इसकी वजह युवाओं द्वारा सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देना और इस नौकरी से मिलने वाली सैलरी व अन्य सुविधाएं हैं। इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 6 अक्टूबर किया गया था। यह परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 9.76 लाख आवेदन आए हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत कुल 7,500 पद भरे जाने हैं। इनमें 6,800 पद GD (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) और 700 पद SAF के शामिल हैं। यूपी पीजीटी भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट लिंक एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वेबसाइट लिंक ————————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर से:7,500 पदों के लिए 7.5 लाख आवेदन; पहले 19 नवंबर से होने वाले थे एग्जाम

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर से:7,500 पदों के लिए 7.5 लाख आवेदन; पहले 19 नवंबर से होने वाले थे एग्जाम

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इसके प्रवेश पत्र जल्द ही मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा के आयोजन और अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। हर पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला पुलिस विभाग में कुल 7,500 आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 6,800 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) और 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के हैं। इन पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 7.5 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। यानी हर पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। PhD-इंजीनियरिंग वाले भी बनना चाहते हैं आरक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय होने के बावजूद बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें पीएचडी धारक, बीई-बीटेक इंजीनियर, पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं के साथ हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल और आठवीं पास अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है। आरक्षकों को गृह जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग भर्ती नियमों के अनुसार, चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुनने का विकल्प दिया गया था। नियुक्ति के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही ट्रांसफर हो सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस (GRP) में भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर आधार से बायोमेट्रिक सत्यापन परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा। मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Jwala MK-1 Missile Test Success

Jwala MK-1 Missile Test Success

Hindi News Career Jwala MK 1 Missile Test Success | Carlos Alcaraz Wins ATP Finals 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की 22 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन के साथ बातचीत की। इस बैठक में दोनों प्रमुखों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच बिजनेस और इंवेस्टमेंट बढ़ाना है। साथ ही चिप मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते संबंधों, विशेष रूप से मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और सुरक्षा व रक्षा साझेदारी के महत्व पर बात हुई। बैठक में यूक्रेन युद्ध, ब्लैक सी क्षेत्र के हालात और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा हुई और दोनों नेताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की। इस वार्ता में डिफेंस प्रोडक्शन और सिक्योरिटी पार्टनरशिप को मजबूत करने पर भी बात हुई। साथ ही इस बैठक में रेनुएल एनर्जी और क्लाइमेट चेंज से जुड़ी चुनौतियों पर मिलकर काम करने पर भी बात हुई। 2. माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ‘ज्वाला MK-1’ की सफल टेस्टिंग 23 नवंबर को देश की पहली ऑटोनॉमस माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ‘ज्वाला MK-1’ (JWALA MK-1) की सफल टेस्टिंग हुई। ये टेस्टिंग राजस्थान के पोखरण (Pokhran) स्थित सेना के फील्ड फायरिंग रेंज से की गई। ये मिसाइल पूरी तरह से ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जो बिना किसी ह्यूमन हेल्प के दुश्मन के लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट करने में सक्षम है। इसकी ऑपरेशनल रेंज 2 से 5 किलोमीटर तक है और यह 50 मीटर से 5,000 मीटर की ऊंचाई तक के लक्ष्यों को निशाना बना सकता है। यह कंपनी के AI-आधारित GRID सिस्टम से ऑपरेट होता है, जो टारगेट की पहचान, क्लासिफिकेशन और ट्रैकिंग में मदद करता है। इसमें डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर, उन्नत फिन कंट्रोल, प्रॉक्सिमिटी फ्यूज के साथ 0.5 से 1.5 किलोग्राम का प्री-फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव (HE) वॉरहेड और मैक्सिमम रेंज पर 2 मीटर से कम का CEP शामिल है। हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष ने ये दिखाया है कि सस्ते अटैक ड्रोन का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. कार्लोस अल्काराज ने ATP फाइनल्स जीता 23 नवंबर को स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता। इटली के ट्यूरिन में खेले गए फाइनल में अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराया। इस जीत के साथ अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम और ATP फाइनल्स का खिताब जीतने वाले चौथे प्लेयर बन गए हैं। अल्काराज से पहले आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ATP फाइनल्स का खिताब जीत चुके हैं। इसके बावजूद अल्काराज ने वियना और पेरिस के बाद ट्यूरिन में खिताब जीतकर लगातार 14वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अल्काराज करीब 5.2 मिलियन डॉलर (लगभग 43 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी मिली। अल्काराज ने 7 ग्रैंड स्लैम खिताब और कुल 30 ATP सिंगल्स खिताब जीतकर आधुनिक टेनिस में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। ओपन एरा में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले अल्काराज सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं। अल्काराज ने 2020 में 16 साल की उम्र में ATP टूर की शुरुआत की। 2008 के बाद अल्काराज ने सबसे कम उम्र का ATP खिताब जीता। अल्काराज 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रहे हैं। इस साल अल्कारेज ने लगातार 12 मैच जीते हैं। 1 फरवरी को विश्व नंबर 1 कार्लोस अलकरेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष सिंगल खिताब जीता था। इस मैच में कार्लोस 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर करियर ग्रैंड स्लैम (कम से कम एक बार सभी चार ग्रैंड स्लैम एकल जीतना) हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर थे। अल्काराज ने 2020 में 16 साल की उम्र में ATP टूर की शुरुआत की थी। मिसलीनियस 4.भारत- नेपाल के बीच ‘सूर्यकिरण’ एक्सरसाइज होगी 23 नवंबर को भारत और नेपाल के देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘सूर्यकिरण’ का ऐलान किया। इंडियन आर्मी ने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए नेपाली सेना के साथ होने वाले इस अभ्यास की जानकारी दी। इसका उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य संबंधों को मजबूत करना है और दोनों देशों की सेनाएं जॉइंट ट्रेनिंग करेंगी। इस जॉइंट एक्सरसाइज का फोकस जंगल वॉरफेयर, पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान और आपदा राहत अभियानों में आपसी तालमेल बढ़ाना है। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज में कई एड्वान्स टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। जिनमें ISR (खुफिया, निगरानी और टोही) और सटीक निशाना लगाने वाले ड्रोन, दिन/रात में काम करने वाले एडवांस हथियार शामिल होंगे। इस एक्सरसाइज में साइट्स सर्विलांस फीड, AI-बेस्ड सर्विलांस फीड, मानवरहित परिचालन और लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म और सुरक्षित युद्धक्षेत्र संचार प्रणालियां शामिल थीं। अभी 20वें संस्करण की तारीख और आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। ये एक साल में होने वाली जॉइंट एक्सरसाइज है, इसकी भारत और नेपाल बारी-बारी मेजबानी करते हैं। एक्सरसाइज का पिछला संस्करण 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित हुआ था। भारत-नेपाल जॉइंट एक्सरसाइज का पहला संस्करण मार्च 2011 में मिजोरम में हुआ था। 5. लोवी एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे नंबर पर 23 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत एशिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत का रीजनल प्रभाव बढ़ा है। इसमें कूटनीतिक स्थिति, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार का योगदान रहा। लिस्ट में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक हुआ। लोवी इंस्टीट्यूट ने भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट की वजह कमजोर रुपए और अर्थव्यवस्थाओं को मापने की इंटरनेशनल