Saturday, 24 Oct 2026 | 01:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट पर मंच का अपमान करने का आरोप लगा है। सौरव जोशी और उनकी पत्नी को इस महोत्सव में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। देर रात उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मंच का सम्मान करते हुए अपने जूते उतार दिए, लेकिन सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने जूते नहीं उतारे। इस घटना के बाद से उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर सौरव जोशी ट्रोल हो रहे हैं। लोग लगातार स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट कर सौरव जोशी पर सवाल उठा रहे हैं। कल इस महोत्सव में मैथिली ठाकुर परफॉर्म करेंगी। तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप- हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। देर रात जब उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने मंच पर जाने से पहले अपने जूते उतार दिए, जबकि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट जूते पहने हुए मंच पर पहुंचे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सौरव जोशी को ट्रोल किया जा रहा है। लोग कार्यक्रम के स्क्रीनशॉट साझा कर सवाल उठा रहे हैं।
2. लोकगीतों और जागर से सजी पहली शाम- कुमाऊं द्वार महोत्सव का उद्घाटन 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन कलाकारों को मंच देने और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत नई दिशाएं संस्था ने दल नायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद संगीता सोनल ने ‘ओ भाना तेरी छुड़क्याली दाथुली’ गीत प्रस्तुत किया। गायक अमित बाबू गोस्वामी और किरन चोपड़ा ने भी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, ‘खिड़की मां भैरोली’ गीत से चर्चित सोरघाटी के गायक कैलाश कुमार ने दर्शकों का मनोरंजन किया। 3. प्रीतम भरतवाण के जागर पर झूमे दर्शक- महोत्सव की पहली शाम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण रहे। उन्होंने अपने लोकगीतों और जागर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में ‘सरुली मेरो जिया लगी रे’, ‘तेरी रौंथ्याली मुखुड़ी मां’ और ‘बिंदुली’ जैसे गीत शामिल रहे। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने महोत्सव के आयोजन को उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में गोविंद दिगारी और खुशी जोशी दिगारी ने भी महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 4. आज लोकगीत और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं- महोत्सव के दूसरे दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से लोकगायन और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक प्रस्तुति सोरघाटी की हलजात्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा लोकगायक सुरेश राजन, न्योली गायिका आशा नेगी, अनिल रावत, बेबी प्रियंका, विक्की आर्या, रामदाई का होटल फेम गायक सत्येंद्र गंगोला, भगवती दनपुरिया और बाल कलाकार रितु लोहिया व नैतिक कुमार प्रस्तुतियां देंगे। जानकी रावत की डांस परफॉर्मेंस भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। 5. 25 अक्टूबर को मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति- महोत्सव के अगले प्रमुख आकर्षण 25 अक्टूबर को देखने को मिलेंगे। इस दिन प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… टिहरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे मुंबई के श्रद्धालु; तकनीकी खराबी के बाद स्टेडियम में उतारा देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक निजी हेलिकॉप्टर की शनिवार सुबह नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत मुंबई के 6 श्रद्धालु सवार थे। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री निराश:कहा- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं, वे अमेरिका के नुमाइंदे नहीं

May 24, 2026/
3:50 pm

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव के सवाल पर...

CBSE Three Language Policy Virodh

May 22, 2026/
4:29 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को 19 लोगों के एक...

होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही‎:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से‎ जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में‎

April 11, 2026/
5:48 pm

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो ने‎एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 ‎के बाद पहली बार घाटा...

authorimg

March 11, 2026/
7:59 pm

होमताजा खबरदेश एम्स हरीश राणा को इच्छामृत्यु देगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या बोला Last Updated:March 11,...

HDFC Bank Q1 Results: Net Profit Rises 5%

July 18, 2026/
4:38 pm

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक HDFC बैंक लिमिटेड ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे...

पंजाबी फिल्मों पर बयान देकर घिरीं वामिका गब्बी:बोलीं-'सिर्फ पैसों के लिए कीं फिल्में, दिल से काम करने का नहीं मन; अब हो रहीं ट्रोल

August 15, 2026/
6:00 am

पंजाबी सिनेमा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकी मोहाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट पर मंच का अपमान करने का आरोप लगा है। सौरव जोशी और उनकी पत्नी को इस महोत्सव में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। देर रात उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मंच का सम्मान करते हुए अपने जूते उतार दिए, लेकिन सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने जूते नहीं उतारे। इस घटना के बाद से उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर सौरव जोशी ट्रोल हो रहे हैं। लोग लगातार स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट कर सौरव जोशी पर सवाल उठा रहे हैं। कल इस महोत्सव में मैथिली ठाकुर परफॉर्म करेंगी। तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप- हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। देर रात जब उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने मंच पर जाने से पहले अपने जूते उतार दिए, जबकि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट जूते पहने हुए मंच पर पहुंचे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सौरव जोशी को ट्रोल किया जा रहा है। लोग कार्यक्रम के स्क्रीनशॉट साझा कर सवाल उठा रहे हैं।
2. लोकगीतों और जागर से सजी पहली शाम- कुमाऊं द्वार महोत्सव का उद्घाटन 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन कलाकारों को मंच देने और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत नई दिशाएं संस्था ने दल नायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद संगीता सोनल ने ‘ओ भाना तेरी छुड़क्याली दाथुली’ गीत प्रस्तुत किया। गायक अमित बाबू गोस्वामी और किरन चोपड़ा ने भी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, ‘खिड़की मां भैरोली’ गीत से चर्चित सोरघाटी के गायक कैलाश कुमार ने दर्शकों का मनोरंजन किया। 3. प्रीतम भरतवाण के जागर पर झूमे दर्शक- महोत्सव की पहली शाम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण रहे। उन्होंने अपने लोकगीतों और जागर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में ‘सरुली मेरो जिया लगी रे’, ‘तेरी रौंथ्याली मुखुड़ी मां’ और ‘बिंदुली’ जैसे गीत शामिल रहे। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने महोत्सव के आयोजन को उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में गोविंद दिगारी और खुशी जोशी दिगारी ने भी महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 4. आज लोकगीत और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं- महोत्सव के दूसरे दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से लोकगायन और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक प्रस्तुति सोरघाटी की हलजात्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा लोकगायक सुरेश राजन, न्योली गायिका आशा नेगी, अनिल रावत, बेबी प्रियंका, विक्की आर्या, रामदाई का होटल फेम गायक सत्येंद्र गंगोला, भगवती दनपुरिया और बाल कलाकार रितु लोहिया व नैतिक कुमार प्रस्तुतियां देंगे। जानकी रावत की डांस परफॉर्मेंस भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। 5. 25 अक्टूबर को मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति- महोत्सव के अगले प्रमुख आकर्षण 25 अक्टूबर को देखने को मिलेंगे। इस दिन प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… टिहरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे मुंबई के श्रद्धालु; तकनीकी खराबी के बाद स्टेडियम में उतारा देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक निजी हेलिकॉप्टर की शनिवार सुबह नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत मुंबई के 6 श्रद्धालु सवार थे। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket