Tuesday, 22 Sep 2026 | 12:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

मिर्जापुर’ की दुनिया किरदारों, हिंसा और दमदार डायलॉग्स के साथ मीम्स के लिए भी मशहूर है। वेब सीरीज के पुराने मीम्स हों या फिल्म के नए किरदार बिरजू लोहार और उनके दर्दभरे सीन, सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ का जलवा है। फिल्म में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल और बिरजू लोहार बने मोहित मलिक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वायरल मीम्स, अपने किरदारों पर बने मजेदार मीम्स और सोशल मीडिया के रिएक्शन पर बात की। रसिका ने अपने सबसे पुराने और पसंदीदा ‘मिर्जापुर’ मीम का किस्सा सुनाया, वहीं मोहित ने बिरजू के दर्द पर बने मीम्स को ‘रिलेटेबल’ बताया। सवाल: ‘मिर्जापुर’ और मीम्स का रिश्ता पुराना है। पहली बार अपने किरदारों पर मीम्स बनते देखे तो कैसा लगा? जवाब/रसिका दुग्गल: मेरे लिए यह बहुत खास अनुभव रहा है। जो मीम सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ, वह 2018 का है और ‘मिर्जापुर’ में मेरा पहला शॉट था। उस दिन हम वह सीन शूट कर रहे थे। मैं बिस्तर से उठती हूं और लाइन बोलती हूं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा।’ जब मैंने वह शॉट मॉनिटर पर देखा तो मेरे एक तरफ के बाल सचमुच खड़े हो गए थे। मैंने गुरु से कहा कि मुझे पता है कि सीन थोड़ा अस्त-व्यस्त दिखना चाहिए, लेकिन यह ज्यादा अजीब लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सिर पर कुछ उग आया हो। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो-तीन सेकेंड का शॉट है, ज्यादा देर नहीं रहेगा। मैंने कहा ठीक है। बाद में वही शॉट मीम बन गया। उस समय मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। उस दौर में ‘मिर्जापुर’ के साथ मीम कल्चर भी तेजी से बढ़ रहा था। मुझे लगता है कि किसी अभिनेता का काम पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन जाए तो यह बहुत अच्छी बात है। सवाल: अगर बीना, बिरजू से वही लाइन कहतीं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा’, तो बिरजू का रिएक्शन क्या होता? जवाब/मोहित मलिक: ऐसा हो ही नहीं सकता। रसिका दुग्गल: क्योंकि यह हमारा रिश्ता नहीं है। वह लाइन अखंडा और बीना के रिश्ते की है। बिरजू और बीना के रिश्ते में ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। मोहित मलिक: यहां प्यार अलग तरह का है। यह भक्ति जैसा प्यार है। बिरजू और बिना के बीच जो रिश्ता है, उसमें वह लाइन फिट ही नहीं होती। सवाल: ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है’ मीम भी वायरल हुआ। इसके बारे में क्या कहना चाहेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: यह मेरा फेवरेट है। मुझे यह मीम बहुत पसंद है। सवाल: अगर इसी लाइन को बिना त्रिपाठी के अंदाज में बोलना हो तो कैसे बोलेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: बीना के अंदाज में मैं कहूंगी- ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है।’ सवाल: कालीन भैया पूरी जिंदगी ‘कंट्रोल’ की बात करते हैं। क्या बीना ने कभी कालीन भैया को कंट्रोल किया है? जवाब/ रसिका दुग्गल: बहुत ज्यादा। कालीन भैया पूरी तरह बिना के कंट्रोल में हैं। कौन नहीं है? अगर आज की Gen-Z भाषा में कहें तो बिना के सामने कालीन भैया ‘पुकी’ बन जाते हैं। ‘पुकी’ का मतलब है कि जो व्यक्ति बाहर से बहुत पावरफुल और दबंग है, लेकिन किसी खास इंसान के सामने बिल्कुल नरम और थोड़ा सहमा हुआ हो जाए। पूरी दुनिया कालीन भैया से डरती है, लेकिन कालीन भैया बिना से डरते हैं। मोहित मलिक: यही कालीन भैया के किरदार की खूबसूरती है। जिस तरह से उन्होंने इस किरदार को निभाया है, उसमें यह चीज अच्छी तरह दिखाई देती है। रसिका दुग्गल: बाहर वह कालीन भैया हैं, लेकिन घर के अंदर बीना के पति हैं। वहां पूरा समीकरण बदल जाता है। सवाल: ‘मिर्जापुर’ में सबसे ज्यादा ‘जलवा’ किसका है? जवाब/ मोहित मलिक: मुन्ना का। यह उसी की लाइन है और मुझे लगता है कि ‘जलवा’ अब उसका ट्रेडमार्क बनना चाहिए। रसिका दुग्गल: लेकिन मैं कहूंगी कि त्रिपाठियों का है। बीना का भी है और अखंडा का भी। सवाल: बिरजू लोहार के किरदार पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। क्या आपको अंदाजा था कि यह किरदार इस तरह वायरल होगा? जवाब/ मोहित मलिक: नहीं, बिल्कुल नहीं। कोशिश पूरी की थी। मुझे पता था कि इतने बड़े किरदारों और एक्टर्स के बीच मेरा स्क्रीन टाइम काफी कम है। इसलिए जरूरी था कि जब भी मैं स्क्रीन पर आऊं, तो बिरजू की पांच साल की जर्नी दिखाई दे। मुझे लगता है कि दर्शक भावनाओं से जल्दी जुड़ते हैं। मैंने पूरी मेहनत की, अपनी जान लगा दी। लेकिन आखिर में यह उस मोमेंट का खेल होता है कि उस समय जो चीजें सही बैठती हैं, वह मोमेंट बन जाता है। फिल्म में भी ऐसा ही हुआ। जैसे कोई माला पिरोता है, वैसे सारे मोमेंट्स एक-दूसरे से जुड़ते गए और खूबसूरत माला बन गई। शायद इसलिए लोगों को बिरजू का किरदार इतना पसंद आया। सवाल: बिरजू के दर्द और आखिरी सीन पर बने मीम्स देखकर कैसा लगा? जवाब/ मोहित मलिक: मुझे लगता है कि ये मीम्स लोगों को इसलिए इतने रिलेटेबल लगे क्योंकि हर किसी का दिल कभी न कभी टूटा है। हर कोई किसी न किसी तरह का दिलजला है। मैंने एक मीम देखा था, जिसमें बिरजू के साथ जो हुआ, उसे मजेदार तरीके से दिखाया गया था। वह काफी वायरल हुआ। मुझे लगा कि लोगों ने उस दर्द को अपने तरीके से पकड़ लिया है। क्योंकि यह सिर्फ बिरजू की कहानी नहीं रह गई थी। लोगों ने उसमें अपना दर्द देख लिया। सवाल: बीना और बिरजू के सीन की लाइन ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है’ मीम और पोएट्री का हिस्सा बन गई। क्या सेट पर आपको अंदाजा था कि यह लाइन इतनी बड़ी हो जाएगी? जवाब/ रसिका दुग्गल: नहीं, बिल्कुल नहीं। उस समय हम सिर्फ यही सोच रहे थे कि हमारी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाए और सीन ठीक से शूट हो जाए। शूटिंग के दौरान ही सेट पर लोग इस लाइन को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके मजाक करने लगे थे। कोई कहता था- ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है।’ फिर लोग छोटी-छोटी चीजों पर भी कहते थे कि सीन खराब हो गया तो सीन ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है। उस वक्त वह सेट

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी, सुसाइड किया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी, सुसाइड किया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में मंगलवार को 38 साल की शालिनी का पीछा कर रेस्टोरेंट के बाहर गोली मार दी। आरोपी की पहचान 22 साल रोहित नाम के शख्स के तौर पर हुई। रोहित को जब पुलिस की टीम ने घेरा तो उसने अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शादी करने की जिद पर अड़ा था शालिनी की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि रोहित एक साल से 38 वर्षीय शालिनी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि रोहित उनकी बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन उम्र के अंतर की वजह से उसने मना कर दिया। इससे रोहित भड़का हुआ था। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, शालिनी सैक्रामेंटो के आर्डन आर्केड इलाके में एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थी। काम पर जाने के दौरान ही रोहित ने उसका पीछा किया। उसने शालिनी को एक रेस्टोरेंट के बाहर रोक लिया। शालिनी जान बचाने भागी, लेकिन रोहित ने पीछा किया और कई गोलियां मार दी। लोगों ने पुलिस को संदिग्ध की गाड़ी का हुलिया बताया। गाड़ी की आखिरी लोकेशन जल्द ही पता चल गई। कुछ ही मिनटों बाद गाड़ी ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर मिली। जब अधिकारियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो रोहित ने अचानक ब्रेक लगाए और हाईवे पर गाड़ी रोक दी। पुलिस कार तक पहुंची तो देखा कि रोहित ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ थी। उसने खुद को गोली मार ली थी।

यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं। शानदार ओपनिंग के बावजूद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी सबसे बड़ी वजह कमजोर कंटेंट और कहानी की पकड़ को बताया है। फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन मिलने से इसका थिएट्रिकल रन भी प्रभावित हुआ। पहले दिन यश ने दिलाई बड़ी ओपनिंग, फिर तेजी से गिरा कलेक्शन ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की थी। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 140 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी, जबकि भारत में पहले दिन नेट कलेक्शन करीब 101 करोड़ रुपए रहा। लेकिन दूसरे ही दिन कमाई करीब 37 करोड़ रुपए पर आ गई। इसके बाद फिल्म की रफ्तार लगातार कमजोर होती चली गई। 15वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 339.32 करोड़ रुपए बताया गया। यानी फिल्म की सबसे बड़ी समस्या उसकी ओपनिंग नहीं, बल्कि इसके बाद दर्शकों को सिनेमाघरों तक बनाए रखना रहा। तरण आदर्श बोले- फिल्म का कंटेंट बहुत कमजोर था फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर जब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श से बात की गई तो उन्होंने इसकी असफलता की सबसे बड़ी वजह कंटेंट को बताया। तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म में सबसे जरूरी चीज यानी कहानी की पकड़ ही कमजोर थी। कहानी अलग-अलग जगहों पर जाती हुई महसूस होती है और दर्शक उससे लगातार जुड़ नहीं पाता। उनके मुताबिक फिल्म का अंत भी ऐसा था, जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया होगा। तरण आदर्श ने साफ कहा कि व्यक्तिगत राय में उन्हें फिल्म का कंटेंट बहुत कमजोर लगा और यही इसकी बॉक्स ऑफिस असफलता का मुख्य कारण बना। रिलीज के समय की अपनी समीक्षा में भी उन्होंने फिल्म को दो स्टार देते हुए इसे निराशाजनक बताया था। उन्होंने यश के अभिनय, एक्शन और फिल्म के कुछ हिस्सों की तारीफ की थी, लेकिन दूसरे हाफ की कमजोर लेखन और कहानी को बड़ी समस्या माना था। यश की स्टार पावर ने पहले दिन बचाई फिल्म तरण आदर्श के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ को अच्छी ओपनिंग मिलने में सबसे बड़ा योगदान यश की स्टार पावर का था। ‘KGF: Chapter 2’ के बाद यश सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी बड़े स्टार बन चुके हैं। ऐसे में चार साल बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। यही वजह रही कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही और पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शक पहुंचे। लेकिन तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे दिन के बाद कलेक्शन में जिस तरह गिरावट आई, उससे साफ हो गया कि सिर्फ स्टार पावर फिल्म को लंबे समय तक नहीं चला सकी। 300 करोड़ के नुकसान की चर्चा, लेकिन पक्की रकम बताना मुश्किल ‘टॉक्सिक’ के करीब 300-350 करोड़ रुपए के नुकसान की चर्चा हो रही है। आजतक की रिपोर्ट में फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 450 करोड़ रुपए और दूसरे खर्च जोड़ने पर कुल निवेश 500 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा होने की बात कही गई है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा तय करना आसान नहीं है। तरण आदर्श ने भी इस पर सावधानी बरतते हुए कहा कि असली नुकसान कितना हुआ, इसका जवाब सिर्फ प्रोड्यूसर ही दे सकते हैं। फिल्म का वास्तविक बजट कितना था, कितने में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बिके और डिजिटल, सैटेलाइट व म्यूजिक राइट्स से कितनी कमाई हुई- इन सबको जोड़कर ही सही तस्वीर सामने आ सकती है। इसलिए 300 करोड़ रुपए के नुकसान को फिलहाल रिपोर्ट्स और अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ ने भी छीने स्क्रीन ‘टॉक्सिक’ के कमजोर प्रदर्शन के बीच बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने मजबूत पकड़ बना ली- ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’। तरण आदर्श के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के पहले हफ्ते के बाद कई सिनेमाघरों में इसके स्क्रीन कम कर दिए गए और उनकी जगह बेहतर बिजनेस कर रही फिल्मों को दी गई। हालांकि उनका कहना है कि यह सिर्फ यश की फिल्म के साथ हुआ असामान्य मामला नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर जब कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती और दूसरी फिल्म दर्शकों को खींच रही होती है, तो थिएटर संचालक ज्यादा स्क्रीन उसी फिल्म को दे देते हैं जो बेहतर बिजनेस कर रही होती है। हालिया बॉक्स ऑफिस ट्रेंड भी यही दिखाता है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ दोनों ने ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले मजबूत पकड़ बनाई है। असली झटका: बड़ी ओपनिंग के बाद दर्शक नहीं लौटे ‘टॉक्सिक’ की पूरी कहानी देखें तो फिल्म की सबसे बड़ी विफलता कमजोर शुरुआत नहीं, बल्कि बड़ी शुरुआत के बाद टिक नहीं पाना रही। यश की लोकप्रियता ने फिल्म को पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक दिए। लेकिन कमजोर कहानी और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के चलते दूसरे दिन से कमाई में तेज गिरावट आई। इसके बाद ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यही वजह है कि करोड़ों रुपए के बड़े बजट और सुपरस्टार यश की मौजूदगी के बावजूद ‘टॉक्सिक’ अपनी शुरुआती रफ्तार बरकरार नहीं रख सकी। आजतक के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15वें दिन तक करीब 339.32 करोड़ रुपए था, जबकि भारी बजट के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है।

40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा पहली बार मां बन गई हैं। 40 वर्षीय गागा ने अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक शादी नहीं की है और फिलहाल मंगेतर हैं। Page Six ने इसकी पुष्टि की है। हाल ही में दोनों को उत्तरी कैलिफोर्निया में अपने नवजात बच्चे के साथ देखा गया। तस्वीरों में गागा बच्चे को सीने से लगाए हुए नजर आईं। हालांकि, बच्चे का नाम, जेंडर और जन्म की तारीख अभी सामने नहीं आई है। उत्तरी कैलिफोर्निया में पहली बार बच्चे संग दिखीं Page Six की एक्सक्लूसिव तस्वीरों में लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की अपने नवजात बच्चे के साथ नजर आए। गागा ने बच्चे को बेबी कैरियर में अपने सीने से लगा रखा था, जबकि माइकल उनके साथ चलते दिखाई दिए। दोनों ने कैजुअल लुक रखा था और परिवार के इस खास पल को काफी निजी रखा। बच्चे से जुड़ी जानकारी अभी सीक्रेट रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने अभी तक बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बच्चे का नाम, जेंडर और जन्म की सटीक तारीख सामने नहीं आई है। गागा और माइकल ने पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा हुआ था। कई महीनों से लाइमलाइट से दूर थीं गागा मां बनने की खबर सामने आने से पहले लेडी गागा कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर कम नजर आ रही थीं। उन्होंने अप्रैल 2026 में अपना ‘द मेहेम बॉल’ टूर खत्म किया था। करीब नौ महीने चले इस टूर में उन्होंने दुनिया भर में 86 शो किए थे। इसके बाद वह अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देती नजर आईं। मां बनने की इच्छा पहले भी जाहिर कर चुकी थीं लेडी गागा पहले भी कई मौकों पर मां बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। 2025 में द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह मां बनने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं अक्टूबर 2025 में द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट में उन्होंने मातृत्व को अपनी ‘अगली बड़ी भूमिका’ बताया था। 2024 में हुई थी दोनों की सगाई लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की की सगाई अप्रैल 2024 में हुई थी। दोनों ने अपनी सगाई को कुछ समय तक निजी रखा। बाद में 2024 के पेरिस ओलंपिक के दौरान गागा ने माइकल को सार्वजनिक तौर पर अपना मंगेतर बताया था। करीब 6 साल से साथ हैं दोनों गागा और माइकल की रिलेशनशिप 2019-20 के आसपास शुरू हुई थी। दोनों ने शुरुआत से ही अपने रिश्ते को काफी निजी रखा। कोरोना महामारी के दौरान साथ समय बिताने से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। इसके बाद दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। कौन हैं लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की? लेडी गागा का असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है। वह दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर्स में शामिल हैं। ‘पोकर फेस’, ‘बैड रोमांस’, ‘बॉर्न दिस वे’ और ‘शैलो’ जैसे गानों से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई। वह सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी सफल रही हैं और ‘अ स्टार इज बॉर्न’ के लिए उन्हें ऑस्कर समेत कई बड़े सम्मान मिले हैं। वहीं माइकल पोलान्स्की अमेरिकी बिजनेसमैन और टेक इन्वेस्टर हैं। वह हार्वर्ड से पढ़ाई कर चुके हैं और टेक्नोलॉजी व निवेश से जुड़े काम करते हैं। वह गागा के म्यूजिक और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में भी उनके साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा है। शादी नहीं हुई, अब तीन लोगों का परिवार गागा और माइकल की सगाई को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक दोनों की शादी नहीं हुई है। हालिया रिपोर्ट्स में भी उन्हें लगातार मंगेतर के तौर पर ही बताया गया है। ऐसे में शादी से पहले अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद दोनों अब तीन लोगों का परिवार बन चुके हैं।

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर एक भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि महिला ने उसका खाना फेंक दिया। इसके बाद वह उसके घर में भी जबरन घुस गईं। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। राज तिवान ने बारबेक्यू पर रखा खाना हटाया दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम अकाउंट पर झगड़े के कई वीडियो हुए पोस्ट विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। पुलिस ने महिला मकान मालकिन को गिरफ्तार किया विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवान के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हथकड़ी लगाई और अपने साथ ले गई। इस मामले में सामने आए दावे किराएदार की ओर से हैं। राज तिवाना ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन ने उसका खाना फेंक दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला उसकी इजाजत के बिना घर में घुसीं और ताले बदल दिए। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। राज तिवान ने बारबेक्यू पर रखा खाना हटाया दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम अकाउंट पर झगड़े के कई वीडियो हुए पोस्ट विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। पुलिस ने महिला मकान मालकिन को गिरफ्तार किया विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवान के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हथकड़ी लगाई और अपने साथ ले गई। इस मामले में सामने आए दावे किराएदार की ओर से हैं। राज तिवाना ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा। दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ‘ऑडेसिटी’ से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।!” उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।” अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।” उन्होंने टीम से अपना कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। अमाल ने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था। हालांकि अमाल मलिक के कमेट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को ‘एडिट’ (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया। सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे। करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान इससे पहले पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा। दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ऑडेसिटी से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।” उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।” अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।” अमाल ने टीम से उनका कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था। हालांकि, अमाल मलिक के कमेट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को ‘एडिट’ (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया। सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे। करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान इससे पहले पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”