Monday, 21 Sep 2026 | 09:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Nagaland Film Angh Oscar Entry | Marathi Film Gondhal Race

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागालैंड बेस्ड फिल्म ‘अंग’ (Angh) ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्लेटफॉर्म प्राइज अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के साथ ही नागा फिल्ममेकर थेजा रियो की इस फिल्म को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में सीधी एंट्री मिल गई है।

यह इस साल टीआईएफएफ की प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता में चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म थी। ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री मराठी फिल्म ‘गोंधल’ है।

टीआईएफएफ की इस जीत के बाद ‘अंग’ भी सीधे ऑस्कर की रेस में शामिल होने हो गई है।

ऑस्कर में एंट्री, 20 हजार कनाडाई डॉलर का इनाम

15 सितंबर को प्रीमियर हुई फिल्म ‘अंग’ को टीआईएफएफ की प्लेटफॉर्म जूरी ने उसकी अलग सोच, बेहतरीन मेकिंग और कहानी के लिए सराहा।

इस अवॉर्ड के तहत मेकर्स को 20,000 कनाडाई डॉलर का नकद पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, इस साल से लागू हुए नए नियमों के तहत यह प्राइज हासिल करने वाली फिल्म को ऑस्कर के लिए डायरेक्ट एलिजिबिलिटी (पात्रता) मिल जाती है।

इसके लिए फिल्म का किसी देश की ओर से आधिकारिक रूप से भेजा जाना जरूरी नहीं होता।

अंघ फिल्म की कहानी 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है।

नागालैंड की कहानी, पुरानी परंपराओं और बदलाव का संघर्ष

इसकी कहानी 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है। इसमें कोन्याक जनजाति के आखिरी जीवित बुजुर्ग मुखिया और उनके बेटे की जिंदगी को दिखाया गया है।

फिल्म में पारंपरिक जीवनशैली, पुरानी मान्यताओं और ईसाई धर्म के आगमन के बाद समाज में आ रहे बड़े बदलावों के बीच के तनाव को पर्दे पर उकेरा गया है।

बदलते दौर में कैसे इस समुदाय को हाशिए पर धकेला गया और उन्हें आदिम माना जाने लगा, फिल्म इसी संघर्ष को बयां करती है।

फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं।

नागा कलाकारों के साथ बाफ्टा विजेता एक्टर ने किया काम

इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं। उनके साथ बाफ्टा अवॉर्ड विजेता ब्रिटिश एक्टर डगलस हेनशॉल भी अहम भूमिका में हैं। ‘अंग’ का निर्देशन थेजा रियो ने किया है और यह उनकी 2021 में आई इसी नाम की शॉर्ट फिल्म का ही बड़ा रूप है।

फिल्म का प्रोडक्शन थेजा रियो और नैन्सी निसा बेसो ने ‘विंटर हिम्स फिल्म्स’ के बैनर तले किया है, जबकि इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन का काम ‘जंगल बुक स्टूडियो’ देख रहा है।

‘गोंधल’ ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है।

मराठी लोक परम्परा पर बनी इस थ्रिलर फिल्म को ऑस्कर समारोह में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भेजा जाएगा। इस बार ऑस्कर की रेस में भारत की तरफ से धुरंधर, बॉर्डर-2, हनुमान अंश समेत 33 फिल्में शामिल हुई थीं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है गोंधल

2 घंटे के रनटाइम वाली यह मराठी फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है।

फिल्म की कहानी नवविवाहित जोड़े आनंद और सुमन के घर पर आयोजित रात भर चलने वाले गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। पूजा-पाठ और उत्सव के दौरान गांव के लोगों के बीच दबे हुए पुराने विवाद, व्यक्तिगत रंजिशें और राजनीतिक तनाव बाहर आने लगते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Gas Shortage Slashes Food Orders

March 12, 2026/
6:47 pm

नई दिल्ली26 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत का असर फूड...

श्योपुर के नौनार धाम पर 351 कन्याओं का विवाह:मुख्यमंत्री ने इसे समाज सेवा का कार्य बताया, तोमर बोले- अस्पताल बनाने में सरकार मदद करेगी

April 28, 2026/
9:14 pm

कराहल आदिवासी विकासखंड के नौनार सरकार धाम पर मंगलवार को 351 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर...

EPL- न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया:पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी जीती; आर्सनल 20वीं जीत से टॉप पर कायम

March 5, 2026/
9:31 am

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) फुटबॉल में गुरुवार रात बड़े उलटफेर देखने को मिले। न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते...

'कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता सड़क के कुत्ते नहीं': कर्नाटक मंत्री की टिप्पणी पर डीके सुरेश | राजनीति समाचार

February 17, 2026/
4:07 pm

आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2026, 16:07 IST कर्नाटक नेतृत्व की अटकलों के बीच महादेवप्पा ने कथित तौर पर कांग्रेस सहयोगियों की...

'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

May 31, 2026/
11:29 am

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा...

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाया, 21 लाख वसूले:सोशल मीडिया से दोस्ती की,नशीला पदार्थ देकर बनाए वीडियो, झूठे रेप केस में फंसाने दी

May 1, 2026/
7:42 am

मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में महिला ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित...

Titanium Body, 200MP AI Camera Ultra

February 25, 2026/
11:45 am

नई दिल्ली29 मिनट पहले कॉपी लिंक कोरियन टेक कंपनी सैमसंग आज अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करने जा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Nagaland Film Angh Oscar Entry | Marathi Film Gondhal Race

Nagaland Film Angh Oscar Entry | Marathi Film Gondhal Race

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागालैंड बेस्ड फिल्म ‘अंग’ (Angh) ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्लेटफॉर्म प्राइज अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के साथ ही नागा फिल्ममेकर थेजा रियो की इस फिल्म को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में सीधी एंट्री मिल गई है।

यह इस साल टीआईएफएफ की प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता में चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म थी। ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री मराठी फिल्म ‘गोंधल’ है।

टीआईएफएफ की इस जीत के बाद ‘अंग’ भी सीधे ऑस्कर की रेस में शामिल होने हो गई है।

ऑस्कर में एंट्री, 20 हजार कनाडाई डॉलर का इनाम

15 सितंबर को प्रीमियर हुई फिल्म ‘अंग’ को टीआईएफएफ की प्लेटफॉर्म जूरी ने उसकी अलग सोच, बेहतरीन मेकिंग और कहानी के लिए सराहा।

इस अवॉर्ड के तहत मेकर्स को 20,000 कनाडाई डॉलर का नकद पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, इस साल से लागू हुए नए नियमों के तहत यह प्राइज हासिल करने वाली फिल्म को ऑस्कर के लिए डायरेक्ट एलिजिबिलिटी (पात्रता) मिल जाती है।

इसके लिए फिल्म का किसी देश की ओर से आधिकारिक रूप से भेजा जाना जरूरी नहीं होता।

अंघ फिल्म की कहानी 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है।

अंघ फिल्म की कहानी 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है।

नागालैंड की कहानी, पुरानी परंपराओं और बदलाव का संघर्ष

इसकी कहानी 1960 के दशक के नागालैंड पर आधारित है। इसमें कोन्याक जनजाति के आखिरी जीवित बुजुर्ग मुखिया और उनके बेटे की जिंदगी को दिखाया गया है।

फिल्म में पारंपरिक जीवनशैली, पुरानी मान्यताओं और ईसाई धर्म के आगमन के बाद समाज में आ रहे बड़े बदलावों के बीच के तनाव को पर्दे पर उकेरा गया है।

बदलते दौर में कैसे इस समुदाय को हाशिए पर धकेला गया और उन्हें आदिम माना जाने लगा, फिल्म इसी संघर्ष को बयां करती है।

फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं।

फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं।

नागा कलाकारों के साथ बाफ्टा विजेता एक्टर ने किया काम

इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं। उनके साथ बाफ्टा अवॉर्ड विजेता ब्रिटिश एक्टर डगलस हेनशॉल भी अहम भूमिका में हैं। ‘अंग’ का निर्देशन थेजा रियो ने किया है और यह उनकी 2021 में आई इसी नाम की शॉर्ट फिल्म का ही बड़ा रूप है।

फिल्म का प्रोडक्शन थेजा रियो और नैन्सी निसा बेसो ने ‘विंटर हिम्स फिल्म्स’ के बैनर तले किया है, जबकि इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन का काम ‘जंगल बुक स्टूडियो’ देख रहा है।

‘गोंधल’ ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है।

मराठी लोक परम्परा पर बनी इस थ्रिलर फिल्म को ऑस्कर समारोह में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भेजा जाएगा। इस बार ऑस्कर की रेस में भारत की तरफ से धुरंधर, बॉर्डर-2, हनुमान अंश समेत 33 फिल्में शामिल हुई थीं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है गोंधल

2 घंटे के रनटाइम वाली यह मराठी फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है।

फिल्म की कहानी नवविवाहित जोड़े आनंद और सुमन के घर पर आयोजित रात भर चलने वाले गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। पूजा-पाठ और उत्सव के दौरान गांव के लोगों के बीच दबे हुए पुराने विवाद, व्यक्तिगत रंजिशें और राजनीतिक तनाव बाहर आने लगते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket