Saturday, 03 Oct 2026 | 09:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट का दावा- फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार

वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट का दावा- फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta की कमजोर मॉडरेशन व्यवस्था और कंटेंट से कमाई (मॉनेटाइजेशन) की सुविधा इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रही है। ग्लोबल इनिशिएटिव अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (GI-TOC) के अध्ययन में अप्रैल 2024 से मार्च 2026 के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 20 हजार से अधिक विज्ञापन और 2.60 लाख से ज्यादा वन्यजीव उत्पादों की बिक्री के पोस्ट दर्ज किए गए। इनमें करीब 75% विज्ञापन फेसबुक पर मिले। रिपोर्ट के अनुसार, बिक्री के लिए पेश किए गए लगभग 84% वन्यजीव ऐसे थे जिनका अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक व्यापार CITES संधि के तहत प्रतिबंधित है। इनमें आधे से अधिक प्रजातियां संकटग्रस्त या अत्यंत संकटग्रस्त हैं। शोधकर्ताओं ने इन उत्पादों का कुल विज्ञापित मूल्य 6.6 करोड़ डॉलर (करीब 560 करोड़ रुपए) से अधिक बताया है। रिपोर्ट में पैंगोलिन, गैंडे के सींग, चिंपैंजी और संरक्षित पक्षियों सहित कई वन्यजीवों और उनके अंगों की खुलेआम बिक्री के उदाहरण दिए गए हैं। शोधकर्ताओं का आरोप है कि Meta के विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन जैसे मॉनेटाइजेशन मॉडल ऐसे अकाउंट्स को आर्थिक लाभ पहुंचाते हैं, जिससे अवैध व्यापार को बढ़ावा मिलता है। Meta ने आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर संकटग्रस्त प्रजातियों की बिक्री प्रतिबंधित है।

वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस में स्काइडाइवर्स को ले जा रहा विमान क्रैश: पायलट समेत 11 की मौत

वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस में स्काइडाइवर्स को ले जा रहा विमान क्रैश: पायलट समेत 11 की मौत

मृतकों में पांच स्काइडाइविंग प्रशिक्षक और पहली बार स्काइडाइव करने आए पांच लोग शामिल हैं। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। विमान एयरफील्ड के किनारे रिहायशी इलाके और शॉपिंग सेंटर के पास गिरा, लेकिन कुछ मीटर के अंतर से आसपास के घर बड़ी दुर्घटना से बच गए। हादसे के समय पहली बार स्काइडाइव करने आए लोगों के परिजन एयरफील्ड पर मौजूद थे। कई लोगों ने दुर्घटना अपनी आंखों के सामने देखी, जिससे वे गहरे सदमे में हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में पांच नर्स भी शामिल थीं, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने आई थीं। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट न्यूनेज़ ने बताया कि पेरिस अभियोजन कार्यालय ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फ्रांसीसी विमानन सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, सैन्य और व्यावसायिक उड़ानों को छोड़कर यह फ्रांस के इतिहास का सबसे बड़ा निजी विमान हादसा माना जा रहा है।

समय के लेटेंट पर फिर हो सकता है विवाद:मेडिकल इमरजेंसी में शो से निकली लड़की पर की टिप्पणी, प्रणीत मोरे के 370 की बिरयानी जैसा बयान दिया

समय के लेटेंट पर फिर हो सकता है विवाद:मेडिकल इमरजेंसी में शो से निकली लड़की पर की टिप्पणी, प्रणीत मोरे के 370 की बिरयानी जैसा बयान दिया

कॉमेडियन समय रैना फिर एक बार विवादों से घिर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में एक लड़की पर लगभग वैसा ही कमेंट किया है, जिससे प्रणीत मोरे विवादों में घिरे थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। दरअसल, हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड से जुड़ा एक क्लिप वायरल हो गया है। एक कंटेस्टेंट को स्कोर दे रहे समय के सामने से शो देख रही एक लड़की रोती हुई गुजरी। समय ने उसके साथ आए शख्स से लड़की के जाने पर सवाल किया। जबकि साथ आया लड़का बेहद आराम से बैठा हुआ था। समय ने दबाव देकर पूछा तो लड़के ने बताया कि उसके साथ आई लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है। इस पर समय ने उस लड़के से कहा, ‘तुम भी साथ जाओ, कंधा दो उसे। कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।’ सेंसिटिव मेडिकल कंडीशन पर दिया गया समय रैना का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग उनके बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं। ऐसे ही बयान पर फंसे थे कॉमेडियन प्रणीत मोरे कुछ समय पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में लाइव क्राउड वर्क कॉमेडी का एक क्लिप शेयर किया था। इस क्लिप में हिमांशू जांगड़ा नाम के एक शख्स ने डेटिंग पर बात करते हुए कहा था कि उसने महिला को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद वो लड़की बिना फिजिकल हुए वहां से चली गई। शो में उन्होंने कहा था कि 370 रुपए वसूल नहीं हो सके। वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशू को नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि प्रणीत मोरे के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। आलिया भट्ट बनी थीं पहले एपिसोड की गेस्ट समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” पहले भी विवादों में रहा लेटेंट-

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:77,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:77,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 29 जून को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 77,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,442 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले गुरुवार, 25 जून को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 109 अंक की बढ़त के साथ 77,100 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की बढ़त रही, ये 24,056 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक टूटा; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक टूटा; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 29 जून को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 76,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, IT और मेटट शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,442 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले गुरुवार, 25 जून को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 109 अंक की बढ़त के साथ 77,100 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की बढ़त रही, ये 24,056 पर बंद हुआ।

लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 121 पदों पर वैकेंसी;जानिए-RPSC की किन भर्तियों के आवेदन जारी

लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 121 पदों पर वैकेंसी;जानिए-RPSC की किन भर्तियों के आवेदन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट है। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती जारी सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला:खामेनेई बोले- दुश्मन देशाओं के बयान ही अपराध का सबूत, हर मौत का हिसाब लेंगे

ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला:खामेनेई बोले- दुश्मन देशाओं के बयान ही अपराध का सबूत, हर मौत का हिसाब लेंगे

ईरान ने रविवार को दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रिवोल्यूशनरी फोर्स ने कहा कि यह हमला ईरान के ठिकानों पर अमेरिका की दूसरी बड़ी सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया है। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दोनों देशों के नेताओं ने हालिया हमलों को लेकर जिस तरह बयान दिए हैं और उन पर गर्व जताया है, वह अपने आप में अपराध स्वीकार करने जैसा है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हुए हर हमले, हर मौत और हर नुकसान के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स…

दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर:हरमनप्रीत की टी-20 वर्ल्डकप में फास्टेस्ट इंडियन फिफ्टी, कोहली और अनुष्का मैच देखने पहुंचे

दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर:हरमनप्रीत की टी-20 वर्ल्डकप में फास्टेस्ट इंडियन फिफ्टी, कोहली और अनुष्का मैच देखने पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। लॉर्ड्स में स्पिनर दीप्ति शर्मा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ओर से वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। स्टेडियम में विराट कोहली व अनुष्का शर्मा भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम ने 171 रन का टारगेट 19 ओवर में हासिल कर लिया। AUS-IND मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा सफल रन चेज ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन का टारगेट हासिल कर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले सबसे बड़ा चेज 164 रन का था। यह इंग्लैंड ने 2009 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वर्ल्ड कप में अब तक 150+ रन के 8 सफल चेज में से 6 इसी एडीशन में देखने को मिले हैं। वहीं, यह ऑस्ट्रेलिया का महिला टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। 2. दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर बनीं दीप्ति शर्मा ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। उन्होंने झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दीप्ति के अब तीनों फॉर्मेट मिलाकर 356 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं, जबकि झूलन गोस्वामी ने अपने करियर में 355 विकेट लिए थे। दीप्ति ने टेस्ट में 22, वनडे में 166 और टी-20 इंटरनेशनल में 168 विकेट हासिल किए हैं। 3. चरणी एक एडिशन की दूसरी हाईएस्ट विकेट टेकर भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने टूर्नामेंट में अपना 14वां विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह महिला टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गईं। इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की अमेलिया केर हैं, जिन्होंने 2024 संस्करण में 15 विकेट लिए थे। 4. हरमनप्रीत ने कप्तान के तौर पर पांचवीं फिफ्टी लगाई हरमनप्रीत कौर ने टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर अपना पांचवां 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हरमनप्रीत ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने अपना ही 2024 का 27 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ा। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। इस सूची में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन (22 गेंद) पहले और इंग्लैंड की सोफिया डंकली (24 गेंद) दूसरे स्थान पर हैं। 5. हरमनप्रीत ने एक ओवर में 3 छक्के लगाए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही वह महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ओवर में तीन छक्के लगाने वाली चौथी बल्लेबाज बन गईं। 6. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। इससे पहले भारत का बेस्ट स्कोर 167/8 था, जो उसने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था। 7. शेफाली-स्मृति ने एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 इंटरनेशनल में साझेदारी के 772 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही दोनों किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाने वाली जोड़ी बन गईं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। 8. पेरी-गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़कर भारत के हाथ से मैच छीन लिया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में चौथे या उससे नीचे के विकेट के लिए संयुक्त छठी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मुकाबले में कुल चार 50+ साझेदारियां हुईं, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल का संयुक्त रिकॉर्ड है। साथ ही, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी एक मैच में चार 50+ साझेदारियां देखने को मिलीं। एक और खास रिकॉर्ड भी बना। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले तीन खिलाड़ियों ने एक ही मैच में 50+ स्कोर बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी (56) और एश्ले गार्डनर (53), जबकि भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) ने यह उपलब्धि हासिल की। 9. ग्रुप मैच में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे लॉर्ड्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले को 27,163 दर्शकों ने देखा। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड है। यहां से टॉप-2 मोमेंट्स पढ़िए 1. गलतफहमी में मंधाना रनआउट भारतीय पारी के 12वें ओवर में स्मृति मंधाना रनआउट होकर पवेलियन लौटीं। जेमिमा रोड्रिग्स ने रिवर्स स्वीप खेलकर गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर भेजी और रन लेने का प्रयास किया। मंधाना आधी पिच तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन जेमिमा ने उन्हें वापस भेज दिया। लूसी हैमिल्टन ने तेजी से गेंद उठाकर जॉर्जिया वेयरहैम के पास थ्रो किया, जिन्होंने बेल्स उड़ाकर मंधाना को रनआउट कर दिया। 2. कोहली-अनुष्का ने स्टैंड्स से बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच देखने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स पहुंचे। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी स्टैंड्स में मौजूद रहे। एक अन्य स्टैंड में पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन भी पत्नी सोफी शाइन के साथ मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए।