Friday, 16 Oct 2026 | 10:42 AM

Trending :

Drishyam 3 Box Office Collection

Drishyam 3 Box Office Collection

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ रुपए कमाए। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 15,759 शोज से 66.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। विदेशों में फिल्म ने 15 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 95.10 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त डिमांड देखी गई थी। बुकिंग शुरू होने के सात दिनों में फिल्म ने भारत में 60.17 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए। इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है। ब्लॉक सीटों को हटाकर एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 49.29 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने 51,570 शोज में करीब 18.02 लाख टिकट बेचे।

इन फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ इस साल किसी हिंदी फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यह सिर्फ ‘धुरंधर द रिवेंज’ से पीछे है।

यह बॉलीवुड इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। इससे आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘जवान’ हैं।

फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की 30 करोड़ रुपए की ओपनिंग को पीछे छोड़ा। इसने शाहरुख खान की ‘पठान’ की 57 करोड़ रुपए और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की 63 करोड़ रुपए की ओपनिंग भी पार कर ली।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने ‘कल्कि’ की 95 करोड़ रुपए और ‘सालार’ की 91 करोड़ रुपए की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

स्टार कास्ट और फिल्म का बैकग्राउंड

फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं।

इस पार्ट में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है, जिसके पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे।

आखिर वक्त पर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ी

इससे पहले एक्टर अक्षय खन्ना के आखिरी वक्त पर शूटिंग छोड़ने को लेकर यह फिल्म चर्चा में रही थी। ‘दृश्यम 3’ के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया था कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था।

इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया।

…………………………..

फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है।

अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है?

यहीं से फिल्म अपना असली खेल शुरू करती है। सामने हैं पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह तोमर, जिनके पास सवाल भी हैं और विजय को घेरने का इरादा भी। दूसरी तरफ विजय है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसका दिमाग है। पूरा रिव्यू पढ़िए…

……………………………. अजय देवगन की ‘दृश्यम-3’ की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। मद्रास हाईकोर्ट में मेसर्स राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने मेसर्स वाइड एंगल क्रिएशंस के खिलाफ याचिका दायर कर फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

कंपनी का आरोप है कि उनकी मंजूरी के बिना फिल्म का हिंदी वर्जन बनाना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि मद्रास हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है। पूरी खबर पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वोडाफोन आईडिया का लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़ा; 200 से ज्यादा शहरों में 5G लाइव

August 10, 2026/
8:14 pm

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
11:08 am

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 11:08 IST तमिलनाडु के सीएम विजय ने अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय...

बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को तलवार से टुकड़ों में काटा:शव को जलाया, JCB से गड्ढा खुदवाकर गाड़ा; बेटी बोली-पापा को रात में ले गए थे

April 13, 2026/
5:08 pm

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। सब्बल और तलवार से...

Kuldeep Yadav Wedding Mussoorie | Rohit Sharma, Surya Expected

March 14, 2026/
5:30 am

कॉकटेल पार्टी में डांस करते कुलदीप यादव, वंशिका सिंह और क्रिकेटर्स। क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की...

authorimg

March 17, 2026/
2:21 pm

Last Updated:March 17, 2026, 14:21 IST Benefits of Topical Testosterone: जब किसी पुरुष के शरीर में नेचुरल तरीके से टेस्टोस्टेरोन...

राजनीति

Drishyam 3 Box Office Collection

Drishyam 3 Box Office Collection

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ रुपए कमाए। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 15,759 शोज से 66.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। विदेशों में फिल्म ने 15 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 95.10 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त डिमांड देखी गई थी। बुकिंग शुरू होने के सात दिनों में फिल्म ने भारत में 60.17 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए। इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है। ब्लॉक सीटों को हटाकर एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 49.29 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने 51,570 शोज में करीब 18.02 लाख टिकट बेचे।

इन फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ इस साल किसी हिंदी फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। यह सिर्फ ‘धुरंधर द रिवेंज’ से पीछे है।

यह बॉलीवुड इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। इससे आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘जवान’ हैं।

फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की 30 करोड़ रुपए की ओपनिंग को पीछे छोड़ा। इसने शाहरुख खान की ‘पठान’ की 57 करोड़ रुपए और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की 63 करोड़ रुपए की ओपनिंग भी पार कर ली।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने ‘कल्कि’ की 95 करोड़ रुपए और ‘सालार’ की 91 करोड़ रुपए की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

स्टार कास्ट और फिल्म का बैकग्राउंड

फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं।

इस पार्ट में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है, जिसके पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे।

आखिर वक्त पर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ी

इससे पहले एक्टर अक्षय खन्ना के आखिरी वक्त पर शूटिंग छोड़ने को लेकर यह फिल्म चर्चा में रही थी। ‘दृश्यम 3’ के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया था कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था।

इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया।

…………………………..

फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है।

अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है?

यहीं से फिल्म अपना असली खेल शुरू करती है। सामने हैं पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह तोमर, जिनके पास सवाल भी हैं और विजय को घेरने का इरादा भी। दूसरी तरफ विजय है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसका दिमाग है। पूरा रिव्यू पढ़िए…

……………………………. अजय देवगन की ‘दृश्यम-3’ की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। मद्रास हाईकोर्ट में मेसर्स राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने मेसर्स वाइड एंगल क्रिएशंस के खिलाफ याचिका दायर कर फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

कंपनी का आरोप है कि उनकी मंजूरी के बिना फिल्म का हिंदी वर्जन बनाना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि मद्रास हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है। पूरी खबर पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket