Tuesday, 22 Sep 2026 | 03:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हूती विद्रोहियों ने यमन के मोखा शहर पर कब्जा किया:यह बाब अल-मंदेब से सिर्फ 75km दूर, इससे आगे बढ़े तो तेल सप्लाई पर संकट

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह शहर मोखा पर कब्जा कर लिया है। यह बाब-अल मंदेब स्ट्रेट से सिर्फ 75 किमी दूर है। बाब अल-मंदेब लाल सागर को अदन की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ता है। दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में इसकी गिनती होती है। यहां से एशिया, यूरोप और खाड़ी क्षेत्र के बीच बड़ी मात्रा में सामान और ऊर्जा उत्पादों की आवाजाही होती है। यमन फोर्स और हूती विद्रोहियों के बीच 9 दिन से लड़ाई चल रही है। मोखा शहर पर कब्जे के बाद पिछले 4 साल में हूतियों की यह सबसे बड़ी क्षेत्रीय कामयाबी मानी जा रही है। मोखा पर कब्जे से हूतियों की पकड़ मजबूत मोखा लंबे समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के नियंत्रण में था। पिछले करीब 10 दिनों से हूती लड़ाके ताइज की पश्चिमी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले अल-शकीरा इलाके पर भी कब्जा कर लिया। यह इलाका ताइज शहर को पश्चिमी तट से जोड़ने वाले अहम रास्ते पर है। इस पर कब्जे से हूतियों की इस इलाके में पकड़ और मजबूत हो गई। हूती पहले से ही यमन की राजधानी सना और लाल सागर के बड़े बंदरगाह होदेइदा पर नियंत्रण रखते हैं। मोखा पर कब्जे से उनके कब्जे वाले उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के बीच संपर्क और मजबूत हुआ है। यही वजह है कि मोखा की लड़ाई को सिर्फ एक बंदरगाह शहर पर कब्जे के तौर पर नहीं देखा जा रहा। इससे यमन के पश्चिमी तट पर हूतियों की सैन्य और रणनीतिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। बाब अल-मंदेब के करीब पहुंचे हूती, जहाजों पर बढ़ा खतरा मोखा पर कब्जे के बाद हूती बाब अल-मंदेब के और करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने लाल सागर में मौजूद हनीश द्वीपों की ओर भी बढ़त बनाई है। धुबाब और उसके सामने मौजूद ये द्वीप बाब अल-मंदेब के बहुत करीब हैं। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हूती इस इलाके में अपनी पकड़ और मजबूत करते हैं, तो लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर नजर रखना और उन पर दबाव बनाना उनके लिए आसान हो सकता है। बाब अल-मंदेब समुद्र का एक संकरा रास्ता है। यहां से गुजरने वाले जहाजों को खतरा पैदा करने के लिए किसी बहुत बड़े इलाके पर कब्जा करना जरूरी नहीं है। यानी आसपास के कुछ रणनीतिक इलाकों पर पकड़ बनाकर भी हूती जहाजों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…

चीन में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज में आग:20 की मौत, 5 लापता, शिप की मरम्मत का काम चल रहा था

चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग अब भी लापता हैं। आग के वक्त जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग सुबह करीब 11 बजे किंगदाओ के बेइहाई शिपयार्ड में लगी। उस समय जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। जहाज पर मौजूद 42 लोगों में से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 5 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। सरकारी कंपनी CSSC के अधीन है शिपयार्ड जिस शिपयार्ड में यह हादसा हुआ, वह सरकारी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के अधीन है। CSSC चीन की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनियों में से एक है और दुनिया की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग कंपनियों में भी शामिल है। किंगदाओ का बेइहाई शिपबिल्डिंग शिपयार्ड नए जहाज बनाने के साथ-साथ पुराने जहाजों की मरम्मत भी करता है। यहां बड़े मालवाहक और दूसरे समुद्री जहाजों के निर्माण और मरम्मत का काम होता है। शी जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश हादसे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को भी कहा है। शी ने अधिकारियों से ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच करने को कहा है। चीनी प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी फंसे लोगों को निकालने और घायलों को बेहतर इलाज देने पर जोर दिया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक्ट्रेस पर जमकर चिल्लाता नजर आया था। शख्स ने मन्नारा को धमकी दी कि अगर उन्होंने कार ठीक तरह पार्क नहीं की, तो वो उसे पंचर कर देगा। इस विवाद पर अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है। यह घटना मुंबई की एक कमर्शियल बिल्डिंग की पार्किंग में हुई। वायरल वीडियो में देखा गया कि मन्नारा चोपड़ा अपनी टीम के साथ एक ऑफिस में एंटर कर रही थीं, तभी एक शख्स उनके पीछे आकर चिल्लाने लगा। एक्ट्रेस उस शख्स को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन वो चिल्लाते हुए उन्हें धमकी देने लगा। पैपराजी की भीड़ के बीच मन्नारा काफी असहज दिखी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद मन्नारा को जमकर ट्रोल भी किया गया। अब एक्ट्रेस ने विवाद पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह एक ब्रांड के ऑफिस में शूट के लिए गई थीं और बिल्डिंग के गार्ड के कहने पर उन्होंने अपनी कार पार्क की थी। वो अंदर जा रही थीं, तभी एक अंकल ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। मन्नारा ने कहा, “मैंने देखा कि एक रैंडम अंकल चिल्ला रहे थे। जब भी कोई मुझ पर चिल्लाता है, तो मेरी हार्टबीट अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। मैं डर गई। एक तो वहां पैपराजी थे।” गंदी तरह बात कर रहे थे- मन्नारा मन्नारा ने आगे कहा, वो अंकल बहुत गंदी तरह बात कर रहे थे, गार्ड से और सब से। मुझे नहीं पता ऐसे लोगों को उनके घरवाले कैसे झेलते होंगे। उन्होंने वहां पैप्स को देखा और फुटेज लेने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। ये बहुत दुखद और अपमानजनक था। अंकल प्लीज तमीज से रहिए। जिस तरह आप बोलते हैं, हम नहीं बोल सकते। इस तरह अगर आप घर पर भी बात करते हैं, अगर आपकी बेटी है बेटा है, तो वो घर छोड़कर भाग जाएंगे। आपको पता होना चाहिए कि कैसे बिहेव करना है, खासकर तब जब 50 लोग वहां खड़े हैं। वीडियो के चलते ट्रोल हुईं मन्नारा पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मन्नारा के बिहेव की आलोचना की। एक कमेंट में लिखा था, ‘अगर आपने अपनी कार गलत जगह पर खड़ी की है, तो अंकल का कहना सही है।’ कमेंट में आगे लिखा था, ‘चाहे आप सेलिब्रिटी हों या आम इंसान, नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए।’ एक अन्य कमेंट में लिखा था, ‘ये सेलिब्रिटीज हद से ज्यादा करते हैं। वे आम लोगों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते।’

सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, हालांकि इस दौरान अन्य सेलेब्स की मौजूदगी से ज्यादा अनीत पड्डा की एक स्पीच ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में शोर के बीच अनीत पड्डा ने सीरीज और उसकी कहानी से जुड़ी एक इंटेंस स्पीच दी। जैसे ही अनीत ने बोलना शुरू किया, वैसे ही इवेंट का शोर सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्पीच सुनने के लिए कवर पर क्लिक कर वीडियो देखिए- अनीत पड्डा ट्रेलर लॉन्च पर मिनी ड्रेस पहने पहुंची। वहीं फातिमा सना शेख फॉर्मल लुक में नजर आईं। मंच पर दोनों की खास बॉन्डिंग दिखी। हुंकार सीरीज के ट्रेलर के बारे में- सीरीज हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे। सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी है, जो प्रभावशाली धर्मगुरु ‘बापजी’ पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। एक बड़े शख्स पर आरोप लगाने के बाद मीनू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। देखिए ट्रेलर से अनीत पड्डा और स्टारकास्ट का लुक- जियोहॉटस्टार ने ट्रेलर साझा करते हुए X पर लिखा, “जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से, तो जीत किसकी होगी?” सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये अनीत पड्डा के करियर की तीसरी सीरीज अनीत पड्डा ने एड फिल्म्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2022 की फिल्म सलाम वेंकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे वह ओटीटी सीरीज बिग गर्ल डोन्ट क्राय और युवा सपनों का शहर जैसी सीरीज का हिस्सा रहीं। इन फिल्मों और सीरीज से अनीत को पहचान नहीं मिली। अनीत पड्डा 2025 में मोहित सुरी के निर्देशन की फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आईं। माउथ पब्लिसिटी से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे और अनीत को देश भर में पहचान मिल गई। ओटीटी सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा इसी साल रिलीज होने वाली मेडॉक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं।

सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, हालांकि इस दौरान अन्य सेलेब्स की मौजूदगी से ज्यादा अनीत पड्डा की एक स्पीच ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इवेंट में शोर के बीच अनीत पड्डा ने सीरीज और उसकी कहानी से जुड़ी एक इंटेंस स्पीच दी। जैसे ही अनीत ने बोलना शुरू किया, वैसे ही इवेंट का शोर सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्पीच सुनने के लिए कवर पर क्लिक कर वीडियो देखिए- अनीत पड्डा ट्रेलर लॉन्च पर मिनी ड्रेस पहने पहुंची। वहीं फातिमा सना शेख फॉर्मल लुक में नजर आईं। मंच पर दोनों की खास बॉन्डिंग दिखी। उनकी अपकमिंग सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हुंकार सीरीज के ट्रेलर के बारे में- सीरीज हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे। सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी है, जो प्रभावशाली धर्मगुरु ‘बापजी’ पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। एक बड़े शख्स पर आरोप लगाने के बाद मीनू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। देखिए ट्रेलर से अनीत पड्डा और स्टारकास्ट का लुक- जियोहॉटस्टार ने ट्रेलर साझा करते हुए X पर लिखा, “जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से, तो जीत किसकी होगी?” सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये अनीत पड्डा के करियर की तीसरी सीरीज अनीत पड्डा ने एड फिल्म्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2022 की फिल्म सलाम वेंकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे वह ओटीटी सीरीज बिग गर्ल डोन्ट क्राय और युवा सपनों का शहर जैसी सीरीज का हिस्सा रहीं। इन फिल्मों और सीरीज से अनीत को पहचान नहीं मिली। अनीत पड्डा 2025 में मोहित सुरी के निर्देशन की फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आईं। माउथ पब्लिसिटी से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे और अनीत को देश भर में पहचान मिल गई। ओटीटी सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा इसी साल रिलीज होने वाली मेडॉक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं।

काला हिरण फिल्म पर सलमान की याचिका पर सुनवाई:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर से 2 हफ्ते में जवाब मांगा, रिलीज रोकने की मांग, जानिए पूरा विवाद

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर रोक लगाने की सलमान खान की याचिका पर प्रोड्यूसर से जवाब मांगा है। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रोड्यूसर अमित जानी के वकील को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। 10 सितंबर को हुई सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर्स की तरफ से आए वकील से पूछा कि ये फिल्म कब रिलीज होगी, हालांकि इसके जवाब में वकील ने कहा है कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है। इसके कंटेंट को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। सलमान की ओर से पेश सीनियर वकील रवि प्रकाश ने इस पर कहा, “वे खुद कह रहे हैं कि यह सितंबर में रिलीज होने वाली है।” इस पर कोर्ट ने कहा कि वह 2 हफ्तों के अंदर फिल्म रिलीज की डेट बताएं। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। सलमान के वकील ने OTT रिलीज पर भी आपत्ति जताई सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने कहा कि फिल्म को OTT पर रिलीज करने के लिए मेकर्स को किसी सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस बात को भी रिकॉर्ड पर लिया। सलमान के वकील ने कहा, “मान लीजिए कि फिल्म रिलीज हो जाती है, तो इससे बहुत नुकसान होगा।” सलमान ने पहले भी दायर किया था केस सलमान खान ने पहले कई अनजान लोगों यानी जॉन डो के खिलाफ ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का केस दायर किया था। याचिका में उन्होंने कहा कि फिल्म काला हिरण में दिखाए गए शख्स का हुलिया उनसे प्रेरित रखा गया है, जो उनके पर्सनालिटी राइट्स के विरुद्ध है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। पिछले साल हाईकोर्ट ने सलमान के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ केस की सुनवाई की थी। कोर्ट ने उनकी तस्वीर और शक्ल का इस्तेमाल करके बिना अनुमति बनाए गए सामान यानी मर्चेंडाइज पर रोक लगा दी थी। जुलाई में हाईकोर्ट ने मेकर्स को फिल्म के टीजर से जुड़े कई लिंक हटाने का आदेश दिया था। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद? 27 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के टीजर को सोशल मीडिया से हटाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगर प्रोड्यूसर 24 घंटे के अंदर टीजर के लिंक नहीं हटाते हैं, तो एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब जैसी इंटरनेट कंपनियों को इसे हटाने के आदेश दिए जाएंगे। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि आरोपी हर दिन अपनी सीमाएं पार कर रहा है और खुद को कानून से ऊपर समझ रहा है। जज ने टिप्पणी की कि किसी सामान्य नागरिक के साथ भी ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता। साख बनाने में बहुत मेहनत लगती है और एक बार छवि खराब होने के बाद उसे वापस पाना आसान नहीं होता। अदालत ने फिल्म निर्माता अमित जानी के दिए गए इंटरव्यू भी हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा की सुरक्षा जरूरी है। कोर्ट ने फिल्म में अभिनेता के संदर्भ दिखाई देने पर चिंता भी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म काला हिरण के मेकर्स फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जानी ने अपनी अपील में कहा है कि यह आदेश अनुचित सेंसरशिप है और उनके अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को सीमित करता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक कानूनी मामलों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। कानूनी विवाद के बीच फिल्म निर्माता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। जानी का दावा है कि संगठित आपराधिक समूहों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। इन समूहों ने उनसे फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने की मांग की है। जानी ने अपील में कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी कानूनी टीम को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।

एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

वेटरन एक्टर शरत सक्सेना की मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) की सीरियस सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बुधवार को बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। शरत ने हॉस्पिटल में स्टैंडिंग MRI कराया। उन्होंने MRI मशीन के सामने की चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें वह मशीन के सामने सीधे खड़े होकर बंधे नजर आए। सर्जरी से पहले की इस प्रक्रिया के बावजूद शरत कैमरे के सामने पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।” शरत सक्सेना की हेल्थ पर सेलेब्स ने दुआ की फैंस ने शरत की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, एक्टर की हेल्थ को लेकर कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा, “महाकाल आपको आशीर्वाद दें।” डायरेक्टर राजीव राय ने शरत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गुड लक और जल्द ठीक हों।” एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने लिखा, “ढेर सारा प्यार और दुआएं, शरत सर।” एक्टर अनूप सोनी ने भी कमेंट कर लिखा, “सर, जल्द ठीक हों।” कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, “आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।” शरत ने कमेंट सेक्शन में सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे शुभकामनाएं देने वाले आप सभी लोगों का धन्यवाद। उम्मीद है कि मैं फिर ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।” 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया शरत सक्सेना का हिंदी सिनेमा में कई दशकों का करियर रहा है। वह 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने सहायक, चरित्र और विलेन के कई तरह के किरदार निभाए हैं। अलग-अलग दौर की कई लोकप्रिय फिल्मों में वह नजर आए उनकी फिल्मों में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘डुप्लीकेट’, ‘सोल्जर’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’, और ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल हैं। हाल ही में शरत सक्सेना अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे। 76 साल की आयु में भी शरत सक्सेना अपनी बेहतरीन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर जिम में कसरत करते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी बहुत बड़े फैन हैं। पिछले साल कपिल शर्मा के शो में सलमान खान से पूछा गया था कि कोई ऐसा भी है जिसको देखकर आपको लगा कि जिम शुरू करना है? जिस पर सलमान खान ने कहा था, बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जैसे कि धरम जी (धर्मेंद्र), दारा सिंह जी हैं, शरत सक्सेना… ये जो ओल्डर जनरेशन की बात करूं। रंजीत सर। डैनी। वे सभी बहुत, बहुत फिट हैं। लम्बर स्पाइन सर्जरी क्या होती है स्पाइन-हेल्थ और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, लम्बर स्पाइन कमर के निचले हिस्से में मौजूद पांच वर्टिब्रा को कहा जाता है। ये वर्टिब्रा शरीर का वजन संभालने, चलने-फिरने में मदद करने और रीढ़ की जरूरी संरचनाओं की सुरक्षा करने का काम करते हैं। लम्बर स्पाइन सर्जरी में कमर के निचले हिस्से की संरचनाओं को ठीक करना, निकालना या उनमें बदलाव करना शामिल हो सकता है। यह सर्जरी किसी खास रीढ़ की समस्या के इलाज के लिए की जा सकती है। समस्या के आधार पर इससे नसों पर दबाव के कारण होने वाले दर्द, कमजोरी या सुन्नपन को कम करने में मदद मिल सकती है।

सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड

वेटरन स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट सलीम खान को हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में सम्मानित किया गया। बुधवार को सेरेमनी का आयोजन हुआ, हालांकि सलीम खान खुद इसमें नहीं पहुंचे। उनकी ओर से हेलेन अवॉर्ड लेने पहुंचीं। तबीयत खराब होने के कयास पर हेलेन ने कहा है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। वहीं रानी मुखर्जी को भी समारोह में अवॉर्ड मिला है। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में हेलेन ने सलीम खान की सेहत का अपडेट दिया। हेलेन ने कहा, “मैं सलीम साहब के लिए यह अवॉर्ड पाकर आभारी हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत बहुत अच्छी है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं। वह आप सभी, पूरे महाराष्ट्र और भारत के लोगों को शुभकामनाएं भेजते हैं।” सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं हेलेन हेलेन और सलीम खान का प्रोफेशनल रिश्ता कई दशक पुराना है। दोनों ने 1963 की फिल्म ‘कबली खान’ में पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में हेलेन ने फीमेल लीड रोल निभाया था। सलीम खान फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए थे। ‘डॉन’ के दौरान बढ़ी नजदीकियां दोनों 1978 में फिल्म ‘डॉन’ के दौरान फिर साथ आए। अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। फिल्म में हेलेन ने कामिनी का किरदार निभाया था। वह लोकप्रिय गाने ‘ये मेरा दिल यार का दीवाना’ में भी नजर आई थीं। ‘डॉन’ की शूटिंग के दौरान ही हेलेन और सलीम खान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने 1981 में शादी कर ली। उस समय सलीम खान पहले से सलमा खान से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। शुरुआत में इस रिश्ते को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय के साथ हेलेन खान परिवार का अहम हिस्सा बन गईं। रानी मुखर्जी भी अवॉर्ड पाकर हुईं भावुक रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रानी मुखर्जी को यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार और फिल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। रानी ने महाराष्ट्र को बताया अपनी जन्मभूमि सम्मान स्वीकार करते हुए रानी ने महाराष्ट्र से अपने जुड़ाव के बारे में बात की। उन्होंने राज्य को अपने निजी और पेशेवर सफर का अहम हिस्सा बताया। रानी ने कहा, “मेरे लिए महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य नहीं है। महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है। यह वह जगह है, जहां मैंने अपना करियर बनाया। यह मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है।” आगे उन्होंने कहा, “मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी। इसने मुझे दर्शक दिए। इसने मुझे करियर दिया। मुंबई मेरा घर, मेरी सुरक्षित जगह और मेरी पूरी दुनिया रही है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में खास जगह रखेगा। जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नजर नहीं आएगा। मुझे अपनी मुंबई और अपना महाराष्ट्र नजर आएगा।” एक नजर सलीम खान के करियर पर- 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। । वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।