Tuesday, 06 Oct 2026 | 02:11 PM

Trending :

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से लौटने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ
EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:कमांडो यूनिट के सम्मान पर पोलैंड-यूक्रेन में तनातनी: जेलेंस्की को ‘कुछ दिन’ का अल्टीमेटम

वर्ल्ड अपडेट्स:कमांडो यूनिट के सम्मान पर पोलैंड-यूक्रेन में तनातनी: जेलेंस्की को ‘कुछ दिन’ का अल्टीमेटम

पोलैंड के राष्ट्रपति कारो्ल नावरोत्स्की ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के सम्मान को वापस लेने की मांग की है। पोलैंड का आरोप है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान UPA ने हजारों पोलिश नागरिकों की हत्या की थी। वारसॉ ने संकेत दिया है कि जवाब नहीं मिलने पर जेलेंस्की को मिला सर्वोच्च पोलिश सम्मान भी वापस लिया जा सकता है। विवाद तब शुरू हुआ जब जेलेंस्की ने एक विशेष कमांडो यूनिट का नाम “UPA के नायकों” के नाम पर रखा। UPA, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ यूक्रेनियन नेशनलिस्ट्स (OUN) की सैन्य शाखा थी। पोलैंड का कहना है कि OUN और UPA ने जातीय रूप से एकरूप यूक्रेनी राष्ट्र की विचारधारा को बढ़ावा दिया और पोलिश नागरिकों के खिलाफ हिंसक अभियान चलाए। पोलिश अधिकारियों के अनुसार, UPA ने वर्तमान पश्चिमी यूक्रेन क्षेत्र में करीब एक लाख पोलिश नागरिकों की हत्या की थी। पोलैंड इन घटनाओं को जनसंहार के रूप में मान्यता देता है। रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति नावरोत्स्की ने जेलेंस्की को 2023 में दिया गया ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ वापस लेने की पहल का समर्थन किया है। यह पोलैंड का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यूक्रेन में UPA और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में सम्मान दिया जाता है, जबकि पोलैंड इन्हें पोलिश नागरिकों के नरसंहार से जोड़कर देखता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूक्रेन को दिए हथियारों का हिसाब मांगेगा स्लोवाकिया स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने घोषणा की है कि उनका देश यूक्रेन को दान किए गए सैन्य उपकरणों के बदले यूरोपीय संघ (EU) से मुआवजे की मांग करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर की सरकार ने इस समझौते को लेकर स्लोवाक जनता को गुमराह किया था। फित्सो ने रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि वह अगले सप्ताह होने वाले EU शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाएंगे। उनके मुताबिक, पिछली सरकार ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम देकर देश की सुरक्षा क्षमता को कमजोर कर दिया। रूस-यूक्रेन संघर्ष तेज होने के बाद 2022 और 2023 के दौरान स्लोवाकिया ने यूक्रेन को सोवियत दौर के टैंक, इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, MiG-29 लड़ाकू विमान और S-300 एयर डिफेंस सिस्टम समेत बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण दिए थे। उस समय यह समझौता हुआ था कि यूक्रेन को दिए गए उपकरणों की भरपाई पश्चिमी देशों के आधुनिक सैन्य साजोसामान से की जाएगी। फित्सो लंबे समय से रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ की नीतियों के आलोचक रहे हैं। वह यूक्रेन को सैन्य सहायता और रूस पर प्रतिबंधों का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इन नीतियों का आर्थिक नुकसान यूरोपीय देशों को ही उठाना पड़ रहा है, खासकर ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में।

वर्ल्ड अपडेट्स:जेलेंस्की को दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान वापस ले सकता है पोलैंड

वर्ल्ड अपडेट्स:जेलेंस्की को दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान वापस ले सकता है पोलैंड

पोलैंड के राष्ट्रपति कारो्ल नावरोत्स्की ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के सम्मान को वापस लेने की मांग की है। पोलैंड का आरोप है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान UPA ने हजारों पोलिश नागरिकों की हत्या की थी। वारसॉ ने संकेत दिया है कि जवाब नहीं मिलने पर जेलेंस्की को मिला सर्वोच्च पोलिश सम्मान भी वापस लिया जा सकता है। विवाद तब शुरू हुआ जब जेलेंस्की ने एक विशेष कमांडो यूनिट का नाम “UPA के नायकों” के नाम पर रखा। UPA, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ यूक्रेनियन नेशनलिस्ट्स (OUN) की सैन्य शाखा थी। पोलैंड का कहना है कि OUN और UPA ने जातीय रूप से एकरूप यूक्रेनी राष्ट्र की विचारधारा को बढ़ावा दिया और पोलिश नागरिकों के खिलाफ हिंसक अभियान चलाए। पोलिश अधिकारियों के अनुसार, UPA ने वर्तमान पश्चिमी यूक्रेन क्षेत्र में करीब एक लाख पोलिश नागरिकों की हत्या की थी। पोलैंड इन घटनाओं को जनसंहार के रूप में मान्यता देता है। रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति नावरोत्स्की ने जेलेंस्की को 2023 में दिया गया ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ वापस लेने की पहल का समर्थन किया है। यह पोलैंड का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यूक्रेन में UPA और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में सम्मान दिया जाता है, जबकि पोलैंड इन्हें पोलिश नागरिकों के नरसंहार से जोड़कर देखता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूक्रेन को दिए हथियारों का हिसाब मांगेगा स्लोवाकिया स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने घोषणा की है कि उनका देश यूक्रेन को दान किए गए सैन्य उपकरणों के बदले यूरोपीय संघ (EU) से मुआवजे की मांग करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर की सरकार ने इस समझौते को लेकर स्लोवाक जनता को गुमराह किया था। फित्सो ने रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि वह अगले सप्ताह होने वाले EU शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाएंगे। उनके मुताबिक, पिछली सरकार ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम देकर देश की सुरक्षा क्षमता को कमजोर कर दिया। रूस-यूक्रेन संघर्ष तेज होने के बाद 2022 और 2023 के दौरान स्लोवाकिया ने यूक्रेन को सोवियत दौर के टैंक, इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, MiG-29 लड़ाकू विमान और S-300 एयर डिफेंस सिस्टम समेत बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण दिए थे। उस समय यह समझौता हुआ था कि यूक्रेन को दिए गए उपकरणों की भरपाई पश्चिमी देशों के आधुनिक सैन्य साजोसामान से की जाएगी। फित्सो लंबे समय से रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ की नीतियों के आलोचक रहे हैं। वह यूक्रेन को सैन्य सहायता और रूस पर प्रतिबंधों का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इन नीतियों का आर्थिक नुकसान यूरोपीय देशों को ही उठाना पड़ रहा है, खासकर ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में। रूसी हमले में यूक्रेन के 5 की मौत 13 घायल, कीव के प्रसिद्ध चर्च में लगी आग रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर हमला किया, जिसमें खार्किव में 5 बचावकर्मियों की मौत हो गई। वहीं,राजधानी कीव में 13 लोग घायल हो गए। हमले में यूक्रेन के प्रमुख धार्मिक स्थल कीव-पेचेर्स्क लावरा भी प्रभावित हुआ। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस परिसर के डॉर्मिशन कैथेड्रल की छत में आग लग गई। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, खार्किव में बचावकर्मी पहले हमले के बाद लगी आग बुझा रहे थे। इसी दौरान रूस ने दूसरा हमला कर दिया, जिसमें 5 बचावकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, कीव में भी कई जोरदार धमाके हुए। रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद लोगों को बंकरों और अन्य सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि राजधानी में 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शैवचेंकिव्स्की जिले में 30 मिनट के भीतर 5 हमले हुए। इन हमलों में 25 अपार्टमेंट, एक बाजार और कई किराना स्टोर में आग लग गई। तकाचेंको ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। अमेरिका में विमान हादसा: 11 स्काइडाइवर और पायलट समेत 12 की मौत अमेरिका के मिसौरी राज्य में रविवार को एक स्काइडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 11 स्काइडाइवर और एक पायलट समेत सभी 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक विमान उड़ान भरने के बाद पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर पाया और एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया। बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के अनुसार, विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:20 बजे उड़ान भरी थी। यह विमान एक स्काइडाइविंग कंपनी द्वारा लीज पर लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि टेकऑफ के बाद विमान ऊंचाई नहीं पकड़ सका। इसके बाद उसने अचानक बाईं ओर तेज मोड़ लिया और बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से करीब 200 गज दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शेरिफ के मुताबिक यह कोई कमर्शियल एयरलाइन नहीं थी, बल्कि स्थानीय एयरपोर्ट से संचालित एक छोटा विमान था। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने विमान की पहचान Pacific Aerospace P750 के रूप में की है।

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला:वैभव सूर्यवंशी के बड़ी पारी का इंतजार, पिछले मैच में लगाए थे 9 चौके

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला:वैभव सूर्यवंशी के बड़ी पारी का इंतजार, पिछले मैच में लगाए थे 9 चौके

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका-ए के साथ खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। आज सभी को वैभव सूर्यवंशी की बड़ी पारी का इंतजार है। वैभव ने इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। दूसरे ओवर में उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। इसी ओवर में मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली थी 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लिस्ट-A (50 ओवर) क्रिकेट में वैभव का प्रदर्शन वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से शादी की है। शादी की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादों, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ उन्हें जीवन में फिर से प्रेम मिला है। उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके जीवन में रोशनी लाई है। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में दिवंगत प्रियजनों को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से उन्हें जीवन में यह नया साथ मिला है। उन्होंने दोनों के लिए दुआ करने की अपील भी की। उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी मोहसिन अख्तर की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय उनकी शादी इंटररिलिजियस मैरिज और दोनों के बीच 10 साल के एज डिफरेंस की वजह से खबरों में थी। साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सितंबर 2024 में कहा गया था कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन की पहली मुलाकात उर्मिला से 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। उर्मिला कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। उन्होंने 1991 में नरसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे पर उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल डांस नंबर (‘बेवफा ब्यूटी’) में नजर आई थीं। वहीं, वह ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ (2018) और ‘कलर्स टीवी’ के शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ (2022) में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

2027 में यूपी में एकजुटता के साथ गठबंधन विल्सन? फाके दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का नाम क्यों लिया

2027 में यूपी में एकजुटता के साथ गठबंधन विल्सन? फाके दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का नाम क्यों लिया

AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से अल्पसंख्यक असदुद्दीन ओवैसी ने बिल्डिंग के शंकरपुर में 2027 के चुनाव की शुरुआत की है। मंच से भाषण की शुरुआत करते हुए ही सोसी ने कहा कि यहां पर फ्राडों की सेना को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप उत्तर प्रदेश में लीडरशिप बना रहे हैं तो हमें संविधान की ताकत हासिल करनी होगी। ओसाइ ने अपने अंदाज में कहा कि यदि हम किसी भी प्रकार की सामाजिक सामाग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले साजिस्क सासाइटिक साइंटिस्ट प्राप्त करना चाहिए। ओसाइस ने अपील की कि आप अपने वोट का इस्तेमाल मतदाता सूची को मजबूत बनाने के लिए करें। उन्होंने आगे कहा कि मेरी कोशिश होगी कि यूपी में बीजेपी की सरकार न बने. एलायंस को लेकर असदुद्दीन सोलासी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर कोई बीजेपी के साथ गठबंधन की कोशिश करता है तो मैं उनके साथ जुड़ने की तैयारी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब हम साथ मिलकर बात करने के लिए तैयार हैं तो हम तीनों के साथ समुद्र तट की तैयारी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब डर नहीं लगाऊंगा. बुलडोजर क्रिया को लेकर सैद्धांतिक आधारभूतयूपी में बुलडोजर एक्शन पर तीखा हमला करते हुए जोशी ने कहा कि हम जानते हैं कि बुलडोजर कहां है, हम जानते हैं कि किसकी जवानी को जेल में तोड़ा जा रहा है। यूपी में सपोर्ट के नाम पर कई लोगों को परेशानी दी जा रही है। ओवैसी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री मैं आपको बताना चाहता हूं। शायद आप पढ़ना नहीं जानते. यूपी बीफ का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर नहीं बना क्या? उन्होंने आगे कहा कि यूपी में संभल की मस्जिद का निर्माण किया गया और अधिकारियों ने आई लव मोहम्मद के साथ मिलकर पोस्टर मीटिंग की बात कही. सूप पर कसाबनखुद को बीजेपी की टीम में शामिल करने के लिए कहा गया तो बीजेपी को फायदा होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार लोग बंगाल गए थे और अब उनके साथ के लोग बीजेपी में जा रहे हैं. इल्ज़ाम हम पर मौजूद हैं, लेकिन कारनामे कोई और नहीं करता। ऍफ़- (नीतीश कुमार पांडे) ये भी पढ़ें टीएमसी के 20 बागी न्यूनतावादी राष्ट्रीय नागरिक दलों में विलय, एनडीए गठबंधन को मिलेगा समर्थन

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर रोका। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में डाइची कामादा ने 88वें मिनट में हेडर लगाकर जापान को अहम एक अंक दिलाया। पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मैच बदल गया। दोनों टीमों ने 14 मिनट में तीन गोल दागे और मुकाबला रोमांचक हो गया। नीदरलैंड्स ने 50वें मिनट में बढ़त बनाई। कप्तान वर्जिल वान डाइक ने बॉक्स के अंदर हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, जापान ने 7 मिनट बाद ही बराबरी कर ली। ताकेफुसा कुबो के पास पर केइतो नाकामुरा ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबर्ख के पास पर क्राइसेंसियो समरविल ने गोल दागकर नीदरलैंड्स को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि डच टीम जीत दर्ज कर लेगी। ——————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… केप वर्डे के खिलाफ यामाल का खेलना तय, स्टार्टिंग इलेवन में नहीं रहेंगे स्पेन के युवा स्टार लैमिन यामाल हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं। वे सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ होने वाले मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने संकेत दिए हैं कि 18 साल के यामाल स्टार्टिंग इलेवन में शामिल नहीं रहेंगे। अटलांटा में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेन के कोच डे ला फुएंते ने कहा कि यामाल की फिटनेस पर लगातार नजर रखी गई है। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। कोच ने कहा कि यामाल मैच में कितनी देर खेलेंगे, इसका फैसला मुकाबले की परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। —————————————————–

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर रोका। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में डाइची कामादा ने 88वें मिनट में हेडर लगाकर जापान को अहम एक अंक दिलाया। पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मैच बदल गया। दोनों टीमों ने 14 मिनट में तीन गोल दागे और मुकाबला रोमांचक हो गया। नीदरलैंड्स ने 50वें मिनट में बढ़त बनाई। कप्तान वर्जिल वान डाइक ने बॉक्स के अंदर हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, जापान ने 7 मिनट बाद ही बराबरी कर ली। ताकेफुसा कुबो के पास पर केइतो नाकामुरा ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबर्ख के पास पर क्राइसेंसियो समरविल ने गोल दागकर नीदरलैंड्स को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि डच टीम जीत दर्ज कर लेगी। ——————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… केप वर्डे के खिलाफ यामाल का खेलना तय, स्टार्टिंग इलेवन में नहीं रहेंगे स्पेन के युवा स्टार लैमिन यामाल हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं। वे सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ होने वाले मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने संकेत दिए हैं कि 18 साल के यामाल स्टार्टिंग इलेवन में शामिल नहीं रहेंगे। अटलांटा में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेन के कोच डे ला फुएंते ने कहा कि यामाल की फिटनेस पर लगातार नजर रखी गई है। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। कोच ने कहा कि यामाल मैच में कितनी देर खेलेंगे, इसका फैसला मुकाबले की परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। —————————————————–

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को दस्तखत:होर्मुज फिर खुलेगा, ट्रम्प बोले- दुनिया के जहाजों इंजन चालू करो, तेल को बहने दो

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को दस्तखत:होर्मुज फिर खुलेगा, ट्रम्प बोले- दुनिया के जहाजों इंजन चालू करो, तेल को बहने दो

अमेरिका और ईरान रविवार को युद्धविराम, यानी सीजफायर समझौते पर पहुंच गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। वहीं ईरान ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के साथ कई महीनों तक चली लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने एक समझौता ज्ञापन, यानी एमओयू को अंतिम रूप दे दिया है। ट्रम्प ने कहा कि इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी है। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में लिखा, “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों देश शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में दस्तखत करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह 47 साल में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच सबसे उच्चस्तर की बैठक होगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच हुए समझौते का पूरा दस्तावेज अभी जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर भारत-A और श्रीलंका-A के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। टीम ने पहला मैच भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश बड़ी भूमिका निभा सकती है। मैच के दिन दांबुला में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की 50 से 58 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग ढाई घंटे बारिश हो सकती है, जिससे मैच प्रभावित होने और ओवरों में कटौती की आशंका है। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप से बचाव कर लिया। इससे पहले दोनों वनडे बांग्लादेश ने जीते थे। ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कूपर कॉनॉली रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 149 रन की शानदार पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर 6 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोनोली के 149 रन 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज रही। जोश इंग्लिस ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शोरिफुल इस्लाम ने एक ही ओवर में इंग्लिस और मैट रेनशॉ को आउट कर मैच में बांग्लादेश की वापसी करा दी। इसके बाद एलेक्स कैरी भी 71 रन के स्कोर पर आउट हो गए। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली टिके रहे। उन्होंने पहले मार्नस लाबुशेन (29) के साथ 64 रन और फिर कैमरन ग्रीन (27) के साथ 58 रन की साझेदारी की। कोनोली ने 87 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 149 रन की पारी में लगातार स्ट्राइक रोटेट की और खराब होती स्थिति में टीम को संभाले रखा। शोरिफुल को 6 विकेट जब ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी शोरिफुल इस्लाम ने लगातार झटके देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने ओलिवर पीक और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंदों पर आउट कर पांच विकेट पूरे किए। बाद में बेन ड्वारशुइस को भी पवेलियन भेजकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा दिया। 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कोनोली को आउट कर मैच को और रोमांचक बना दिया। ऑस्ट्रेलिया 266/5 से 271/9 पर पहुंच गई। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए दो रन चाहिए थे और एडम जम्पा ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। हृदोय और मोसद्देक ने संभाली बांग्लादेश की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 62 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी को संभाला। हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। वहीं लिटन दास ने नाबाद 58 रन बनाए। अंतिम ओवरों में मोसद्देक हुसैन ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की तेज पारी खेली। हृदोय और मोसद्देक के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश 274 रन तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 2 विकेट लिए। सीरीज में क्लीन स्वीप से बचा ऑस्ट्रेलिया पहले दो वनडे जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था। हालांकि तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और 3-0 से हारने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।