Thursday, 30 Jul 2026 | 08:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर भारत-A और श्रीलंका-A के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। टीम ने पहला मैच भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश बड़ी भूमिका निभा सकती है। मैच के दिन दांबुला में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की 50 से 58 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग ढाई घंटे बारिश हो सकती है, जिससे मैच प्रभावित होने और ओवरों में कटौती की आशंका है। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद बैठक में हंगामा:ऑनलाइन सेंटर प्रभारी और सदस्य में नोकझोंक, सदस्यों ने वॉकआउट भी किया

February 21, 2026/
12:05 am

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) की कार्यपरिषद बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस दौरान ऑनलाइन सेंटर प्रभारी आरके...

विदिशा में सिंचाई नहर पर कब्जा, 11 को नोटिस:उद्वहन योजना पर अतिक्रमण, बन गए मकान और कॉलोनियां; कांग्रेस ने उठाए सवाल

April 29, 2026/
6:06 pm

विदिशा जिले में दशकों पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना की नहर पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। किसानों के लिए...

Watch CSK vs PBKS live.

April 3, 2026/
5:47 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 17:47 IST आनंद शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और जयराम रमेश के रुख के विपरीत...

बंगाली एक्टर की मौत पर सौरव गांगुली का बयान:बोले- वे पानी में गए ही क्यों; एक्ट्रेस बोलीं- आप AC में रहते हो, मजबूरी नहीं समझोगे

April 8, 2026/
7:00 pm

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के मामले में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का एक बयान विवादों में आ...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 18, 2026/
11:33 am

1 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉर्थ कोरिया के संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी ने जीत दर्ज की...

रेडमी का बजट स्मार्टफोन A7 प्रो भारत में लॉन्च:जेमिनी और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स, 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ शुरुआती कीमत ₹12,499

April 13, 2026/
5:29 pm

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने सोमवार को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन रेडमी A7 प्रो लॉन्च किया है। बजट...

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:सड़क पार करते वक्त हादसा, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया; परिजनों की तलाश जारी

April 21, 2026/
3:05 pm

इंदौर के नेमावर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार रात करीब 11 बजे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर भारत-A और श्रीलंका-A के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम अपना पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। टीम ने पहला मैच भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है। श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था। गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बारिश के 50% चांस भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश बड़ी भूमिका निभा सकती है। मैच के दिन दांबुला में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की 50 से 58 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जबकि बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग ढाई घंटे बारिश हो सकती है, जिससे मैच प्रभावित होने और ओवरों में कटौती की आशंका है। पॉसिबल प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket