Tuesday, 13 Oct 2026 | 07:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कुरुक्षेत्र के स्टूडेंट की कनाडा में मौत:रात को सोया-सुबह नहीं उठा, दो साल पहले स्टडी वीजा पर गया, कर रहा था पढ़ाई

कुरुक्षेत्र के स्टूडेंट की कनाडा में मौत:रात को सोया-सुबह नहीं उठा, दो साल पहले स्टडी वीजा पर गया, कर रहा था पढ़ाई

कुरुक्षेत्र जिले के एक स्टूडेंट की कनाडा में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार ने सरकार से बेटे की डेडबॉडी मंगवाने की गुहार लगाई है। युवक करीब 2 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। जहां सुबह उसका शव कमरे से बरामद हुआ। मृतक स्टूडेंट की पहचान लाडवा के गजलाना गांव के वीरेन रंगा के रूप में हुई है। वीरेन मार्च 2024 में कनाडा गया था और वहां के सरे शहर में अपनी पढ़ाई कर रहा था। वीरेन की मौत की वजह सामने नहीं आई। परिवार ने उसे हाई एजुकेशन लेने के लिए कनाडा भेजा था। दोस्तों ने की उठाने की कोशिश परिवार के मुताबिक, वीरेन हर रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। इसके बाद साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई मूवमेंट नहीं मिली। जब करीब जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुटी फिलहाल वीरेन की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। बड़े सपने लेकर गया था कनाडा वीरेन बेहतर भविष्य और पढ़ाई के सपने लेकर कनाडा गया था। वीरेन शांत स्वभाव का और पढ़ाई में अच्छा था। उसकी अचानक मौत की खबर से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। परिवार लगातार कनाडा में उसके दोस्तों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे वीरेन का शव भारत लाने की मांग कर रहे हैं।

घर में बनी ये हेल्थ ड्रिंक बन सकती है समर सीजन का सुपरफूड, शरीर में आएगी ठंडक और ताजगी; कई बीमारियों से राहत

authorimg

Last Updated:May 20, 2026, 09:20 IST Desi summer drink: यह देसी ड्रिंक कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि हर घर में आसानी से मिलने वाले नींबू, काला नमक और सेंधा नमक से तैयार होती है. मात्र 2 रुपए के नींबू से बनने वाला यह घरेलू पेय शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. लोग इसे गर्मी से राहत पाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ भी इसे बेहद असरदार और स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं. Desi summer drink: निमाड़ अंचल सहित खरगोन जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस भरे मौसम के कारण लोग लू, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से परेशान हैं. खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है. ऐसे हालात में लोग खुद को ठंडा और फिट रखने के लिए कई तरह के उपाय अपना रहे हैं. इसी बीच घर में तैयार होने वाली एक देसी ड्रिंक लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. दरअसल, यह देसी ड्रिंक कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि हर घर में आसानी से मिलने वाले नींबू, काला नमक और सेंधा नमक से तैयार होती है. मात्र 2 रुपए के नींबू से बनने वाला यह घरेलू पेय शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. लोग इसे गर्मी से राहत पाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ भी इसे बेहद असरदार और स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं. क्यों जरूरी है नींबू पानीखरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि गर्मी के मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलता है. इसके साथ ही शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं. यही कारण है कि लोगों को कमजोरी, चक्कर आना और थकावट महसूस होती है. ऐसे में अगर साधारण नींबू पानी में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक मिला दिया जाए, तो यह शरीर के लिए एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक बन जाता है. उन्होंने बताया कि नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. वहीं काला और सेंधा नमक शरीर में सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे जरूरी तत्वों की पूर्ति करते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और इंसान लंबे समय तक तरोताजा महसूस करता है. यही वजह है कि यह ड्रिंक इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती है. नींबू और काला नमक के फायदेविशेषज्ञों के अनुसार काला नमक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. वहीं सेंधा नमक शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी सहायक माना जाता है. अगर रोजाना एक या दो गिलास नींबू पानी में सेंधा या काला नमक मिलाकर पिया जाए, तो हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है. About the Author Deepti Sharma Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Khargone,Madhya Pradesh

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान:वॉर्निंग देकर कहा- 60 का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला, जेल में डालोगे, मेरी फिल्म की मां की आंख

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान:वॉर्निंग देकर कहा- 60 का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला, जेल में डालोगे, मेरी फिल्म की मां की आंख

सलमान खान मंगलवार को एक करीबी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां वो पैपराजी पर भड़क गए हैं। अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वो काफी गुस्से में वॉर्निंग देते हुए दिखे। इस घटना के कुछ देर बाद ही सलमान ने आधिकारिक पोस्ट कर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि वो 60 की उम्र में भी लड़ना नहीं भूले हैं। देखिए तस्वीरें- सलमान खान ने अस्पताल से लौटने के बाद आधिकारिक X अकाउंट से एक-एक कर 4 पोस्ट कीं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल में मेरी पीड़ा का मजा लेते देखूं। उस प्रेस वाले के लिए मैंने खड़ा होकर बात की है, उनका ध्यान रखा है ताकि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।” दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लेकिन अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो करते रहें। भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, ये पिम्प मेरी जिंदगी है।” तीसरी पोस्ट में सलमान लिखते हैं, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई का एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना, जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?” आखिर में सलमान खान ने लिखा, “साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हाहा हाहा।”

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान:वॉर्निंग देकर कहा- 60 का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला, जेल में डालोगे, मेरी फिल्म की मां की आंख

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान:वॉर्निंग देकर कहा- 60 का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला, जेल में डालोगे, मेरी फिल्म की मां की आंख

सलमान खान मंगलवार को एक करीबी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां वो पैपराजी पर भड़क गए हैं। अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वो काफी गुस्से में वॉर्निंग देते हुए दिखे। इस घटना के कुछ देर बाद ही सलमान ने आधिकारिक पोस्ट कर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि वो 60 की उम्र में भी लड़ना नहीं भूले हैं। देखिए तस्वीरें- सलमान खान ने अस्पताल से लौटने के बाद आधिकारिक X अकाउंट से एक-एक कर 4 पोस्ट कीं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल में मेरी पीड़ा का मजा लेते देखूं। उस प्रेस वाले के लिए मैंने खड़ा होकर बात की है, उनका ध्यान रखा है ताकि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।” दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लेकिन अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो करते रहें। भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, ये पिम्प मेरी जिंदगी है।” तीसरी पोस्ट में सलमान लिखते हैं, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई का एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना, जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?” आखिर में सलमान खान ने लिखा, “साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रख लेना, जेल में डालोगे हाहा हाहा।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान की नाराजगी के बाद पैपराजी उनसे माफी मांगते दिखे हैं। इस दौरान सलमान ने कुछ अपशब्द भी कहे। बता दें कि ये हाल-फिलहाल का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले गोविंदा के बॉडीगार्ड्स की भी पैपराजी से बहस हो चुकी है। दरअसल, गोविंदा सोमवार को एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। जब उनके गार्ड्स ने निकलने की जगह बनाने के लिए लोगों को पीछे किया, तो पैपराजी ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया। विवाद बढ़ने पर गोविंदा को खुद बीच-बचाव करना पड़ा।

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ₹230 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। यह दावा फैनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट दुनिया के 53 देशों के 504 शहरों के 1,323 एलीट एथलीटों और 6 स्पोर्ट्स लीगों की स्टडी पर आधारित है। फैनेटिक स्पोर्ट्स एक टिकटिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो खेल से जुड़े ट्रैवल और इवेंट्स का प्रबंधन करती है। वहीं, हुरुन इंडिया रिसर्च और वैल्युएशन कंपनी है, जो अमीरों की सूची और बिजनेस रिपोर्ट्स के लिए जानी जाती है। कोहली ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा IPL के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1 पर हैं। वे 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं और अब तक ₹230 करोड़ की सैलरी ले चुके हैं। विराट ब्रैंड वैल्यू के मामले में भी लीग के सबसे बड़े स्टार हैं। इस सूची में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ₹227.2 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महेंद्र सिंह धोनी ₹200 करोड़ की सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी आज भी भारतीय क्रिकेट और IPL के बड़े कमर्शियल आइकन हैं। विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना ₹13.7 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं। देश की टॉप 10 महिला क्रिकेटरों की कुल कमाई ₹90 करोड़ है, जो विराट कोहली की IPL कमाई ₹230 करोड़ के आधे से भी कम है। अन्य खेलों में यह फासला और ज्यादा है। कोलकाता टॉप पर, मुंबई-चेन्नई की वैल्यू बराबर फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और जूही चावला की कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी है। उसकी वैल्यु 19,200 करोड़ रुपए है। वह देश की सबसे मूल्यवान IPL फ्रेंचाइजी बन गई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं। दोनों टीमों की वैल्युएशन करीब ₹18,400 करोड़ आंकी गई है। IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी की कुल वैल्युएशन अब 1.63 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। NFL और EPL को टक्कर दे रही भारतीय लीग रिपोर्ट के अनुसार, IPL फ्रेंचाइजी का रेवेन्यू टिकट, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज, डिजिटल कंटेंट और ग्लोबल फैन एंगेजमेंट से आ रहा है। इसी वजह से भारतीय लीग IPL अब वैल्युएशन में NFL-EPL लीग को टक्कर दे रही है। IPL फ्रेंचाइजी की औसत वैल्युएशन 2032 तक 1.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इससे टीमों की वैल्यू में कई गुना बढ़ोतरी होगी। क्रिकेट के सामने हॉकी खिलाड़ियों की कमाई लाखों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग (HIL) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कमाई सिर्फ ₹78 लाख है। फॉरवर्ड अभिषेक नैन को ₹72 लाख और हार्दिक सिंह को ₹70 लाख मिलते हैं। इससे साफ होता है कि भारत के कमर्शियल स्पोर्ट्स मार्केट पर क्रिकेट का दबदबा है। कमाई में बड़े अंतर के बावजूद हॉकी जमीनी स्तर पर टैलेंट तैयार करने और लोकप्रियता बनाए रखने में सफल रही है। 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के पूर्ति आशीष तानी व राहुल यादव जैसे खिलाड़ी इसका उदाहरण हैं। ओडिशा का सुंदरगढ़ देश का इकलौता जिला है, जिसने हुरुन की एलीट रैंकिंग में 12 बड़े एथलीट दिए हैं। सिर्फ खेल नहीं, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का गेटवे बना IPL IPL का यह वित्तीय विस्फोट अब क्रिकेट तक सीमित नहीं है। यह ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन चुका है, जहां बड़े निवेशक और वेंचर कैपिटलिस्ट पैसा लगा रहे हैं। IPL एथलीटों को बड़ा ब्रैंड बनाने और भारत में विदेशी स्पोर्ट्स कैपिटल् लाने का बड़ा माध्यम बन गया है। जिस तरह फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन और खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ रही है, IPL जल्द दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों के बराबर पहुंच सकता है। अगर रिपोर्ट के अनुमान सही साबित हुए, तो आने वाले दशक में भारतीय क्रिकेट नए फाइनेंशियल स्पेस में प्रवेश करेगा, जिसकी 2008 में कल्पना भी नहीं की गई थी। ———————————————

कर्नाटक कांग्रेस संकट: खड़गे, सिद्धरमैया, शिवकुमार की बैठक, क्या कर्नाटक में बेटियां ठीक नहीं?

कर्नाटक कांग्रेस संकट: खड़गे, सिद्धरमैया, शिवकुमार की बैठक, क्या कर्नाटक में बेटियां ठीक नहीं?

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (मठ) के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में नेतृत्व के मुद्दे को लेकर नए अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के साथ चर्चा की। पार्टी डेटाबेस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कुल के अनुसार, खर्गे, सिद्धरमैया, शिवकुमार और वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु तक एक साथ यात्रा की, जिसके बाद राज्य के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर चर्चा की गई। ‘शुक्रवार, शनिवार या रविवार…’ ईरान में फिर मचेगी तबाही! अंकल ने बताया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला” href=’https://www.abplive.com/news/world/us-President-donald-trump-announced-new-possible-dates-for-attack-on-iran-middle-east-crisis-3132474′ target=”_self”>‘शुक्रवार, शनिवार या रविवार…’ ईरान में फिर मचेगी तबाही! अंकल ने बताया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला सिद्धरामय्या और शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष की खबरें बार-बार सामने आती रहती हैं। पिछले साल नवंबर में कांग्रेस सरकार के पांच साल पूरे होने के बाद सत्ता-साक्षात्कार का जश्न और भी गरमा गया। कांग्रेस के दस्तावेज में दावा किया गया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धार्थमैय्या और पारस डेके शिवकुमार, दोनों ही नेताओं को कांग्रेस का नेतृत्व जल्द ही दिल्ली बुलाया जा सकता है। दोनों नेता पार्टी नेतृत्व के साथ साझेदारी में नेतृत्व बदलाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक अगले सप्ताह हो सकती है. यह भी पढ़ें – ईरान-अमेरिका के बीच भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का क्या है मकसद, हो गया खुलासा

कहीं आप अपने फ्रिज की वजह से तो बीमार नहीं हो रहे? खाना स्टोर करते वक्त कभी न करें ये 3 गलतियां

authorimg

Last Updated:May 20, 2026, 08:50 IST Wrong Fridge Habits in Summer: गर्मियों में गलत तरीके से फ्रिज में खाना रखने से फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लोगों को सलाह दी है कि कच्चे और पके हुए खाने को अलग रखें, फ्रिज का तापमान 5°C से नीचे बनाए रखें और रेफ्रिजरेटर की नियमित सफाई करें. फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए चिकन और फल-सब्जियों को एक साथ कभी न रखें. Common Refrigerator Mistakes: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है और गर्म हवाओं से लोगों का बुरा हाल है. गर्मी में फ्रिज का जमकर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि खाने-पीने की चीजें ताजा बनी रहें. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ खाने को फ्रिज में रख देना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही स्टोरेज करना बेहद जरूरी है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में लोगों को चेतावनी दी है कि गर्मियों में फ्रिज के अंदर खाना गलत तरीके से रखने से फूड पॉइजनिंग और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. खाना सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फ्रिज में खाना सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. गलती करने पर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं. अधिकतर लोग फ्रिज में कच्चा मांस, चिकन, मछली या सीफूड को पके हुए खाने के साथ रख देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है. कच्चे मांस से निकलने वाला फ्लूड आसानी से फल, सब्जियों, दूध या बचे हुए खाने पर गिर सकता है और बैक्टीरिया फैला सकता है. इसे क्रॉस-कंटामिनेशन कहा जाता है. इससे बचने के लिए कच्चे मांस और सीफूड को हमेशा बंद कंटेनर में रखें और फ्रिज की निचली शेल्फ पर स्टोर करें. साथ ही पका हुआ खाना कभी भी कच्चे सामान के नीचे नहीं रखना चाहिए. बाजार से सामान लाते समय मांस और सब्जियों के लिए अलग-अलग बैग इस्तेमाल करें. Freshness of food in your fridge depends on how carefully different foods are kept segregated. Keep raw meat, poultry & seafood separate from other foods, both in your shopping cart and in your refrigerator.

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा:कहा- उन्हें समझौता करना है, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा:कहा- उन्हें समझौता करना है, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। व्हाइट हाउस में सांसदों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, “हम उस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म करने जा रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। वे इससे थक चुके हैं।” ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब भी परमाणु कार्यक्रम पर ध्यान दे रहा है, लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने से जुड़ा वॉर पावर रेजोल्यूशन आगे बढ़ाया गया है। रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट ने मंगलवार को उस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने के पक्ष में वोट किया, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस की स्पष्ट मंजूरी के बिना राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ युद्ध जारी नहीं रख सकते। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा:कहा- उन्हें समझौता करना है, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा:कहा- उन्हें समझौता करना है, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। व्हाइट हाउस में सांसदों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, हम उस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म करने जा रहे हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। वे इससे थक चुके हैं। ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब भी परमाणु कार्यक्रम पर ध्यान दे रहा है, लेकिन अमेरिका उसे परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने से जुड़ा वॉर पावर रेजोल्यूशन आगे बढ़ाया गया है। रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट ने मंगलवार को उस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने के पक्ष में वोट किया, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस की स्पष्ट मंजूरी के बिना राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ युद्ध जारी नहीं रख सकते। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प ने ईरान पर बड़ा हमला टाला: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन फिलहाल उसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE ने बातचीत को मौका देने के लिए हमला टालने की अपील की थी। 2. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नया कंट्रोल सिस्टम बनाया: ईरान ने पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) बनाकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए अनुमति अनिवार्य कर दी। ईरान ने कहा कि बिना परमिशन गुजरना अवैध माना जाएगा। 3. ईरान बोला- यूरेनियम संवर्धन पर समझौता नहीं करेंगे: ईरान ने साफ कहा कि यूरेनियम संवर्धन उसका अधिकार है और वह किसी दबाव में नहीं आएगा। राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी कहा कि बातचीत होगी, लेकिन ईरान झुकेगा नहीं। 4. ईरान ने ट्रम्प-नेतन्याहू पर ₹500 करोड़ इनाम वाला बिल तैयार किया: ईरानी संसद में ऐसा बिल लाने की तैयारी है, जिसमें ट्रम्प और नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने का प्रस्ताव है। 5. अमेरिकी नाकेबंदी से ईरानी तेल फंसा: फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान को समुद्र में खड़े पुराने टैंकरों में तेल स्टोर करना पड़ रहा है। फारस की खाड़ी में ईरानी तेल से भरे टैंकरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

सूर्यवंशी ने रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा:एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर, पावरप्ले में 426 रन बनाए; रिकॉर्ड्स

सूर्यवंशी ने रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा:एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर, पावरप्ले में 426 रन बनाए; रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मंगलवार को सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने बतौर भारतीय एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बना डाले। उनके नाम अब 426 रन हो गए हैं। राजस्थान-लखनऊ मैच के टॉप-11 रिकॉर्ड्स 1. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए वैभव IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 2. सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसल (52 सिक्स) को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 3. सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा फिन एलन के बाद सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। 4. सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 5. राजस्थान ने एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए राजस्थान एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई। टीम ने लखनऊ के खिलाफ पहले 6 ओवर में 3 सिक्स लगाकर इस सीजन कुल 60 सिक्स पूरे कर लिए। इसस पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था, जिसने 2024 में 59 छक्के लगाए थे। 6. लखनऊ ने अपने सबसे तेज 50 रन पूरे किए लखनऊ ने IPL में अपने सबसे तेज 50 रन पूरे कर लिए। टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3.3 ओवर में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले लखनऊ ने 2023 और 2026 दोनों ही बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक मैदान पर 3.4 ओवर में अर्धशतक लगाया था। 7. लखनऊ ने पावरप्ले में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया लखनऊ ने IPL में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 83 रन बनाए। लखनऊ ने इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट खोकर 91 रन बनाए थे, जो उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 8. राजस्थान ने एक सीजन में 8वीं बार 200+ रन दिए राजस्थान के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ 20 ओवर में 220 रन दे दिए। यह इस सीजन 8वीं बार है, जब राजस्थान के खिलाफ किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बनाए। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स नंबर एक पर है, जिसने इसी सीजन 9 बार 200 से अधिक रन दे दिए। 9. मार्श IPL में 90-100 के बीच रनआउट होने वाले 5वें बल्लेबाज मिचेल मार्श IPL के 5वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो 90s में रनआउट हुए हैं। राजस्थान के खिलाफ उन्हें 96 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया। IPL में मनविंदर बिस्ला पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जो 90 से 99 के स्कोर के बीच रनआउट हुए थे। वे 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 92 के स्कोर पर रनआउट हुए थे। 10. मार्श इस सीजन दूसरी बार 90 से 100 के बीच आउट हुए मिचेल मार्श इस IPL सीजन में दूसरी बार 90s के स्कोर पर आउट हुए। वह सबसे ज्यादा बार इसका शिकार होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल नंबर एक पर हैं। 2014 में मैक्सवेल सबसे ज्यादा 3 बार 90 से 100 के बीच आउट हुए थे। 11. मिचेल मार्श ने इस सीजन 36 सिक्स लगाए मिचेल मार्श एक IPL सीजन में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल मार्श ने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। वह इस सीजन 36 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में निकोलस पूरन नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे।