Friday, 31 Jul 2026 | 10:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ₹230 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। यह दावा फैनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट दुनिया के 53 देशों के 504 शहरों के 1,323 एलीट एथलीटों और 6 स्पोर्ट्स लीगों की स्टडी पर आधारित है। फैनेटिक स्पोर्ट्स एक टिकटिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो खेल से जुड़े ट्रैवल और इवेंट्स का प्रबंधन करती है। वहीं, हुरुन इंडिया रिसर्च और वैल्युएशन कंपनी है, जो अमीरों की सूची और बिजनेस रिपोर्ट्स के लिए जानी जाती है। कोहली ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा IPL के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1 पर हैं। वे 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं और अब तक ₹230 करोड़ की सैलरी ले चुके हैं। विराट ब्रैंड वैल्यू के मामले में भी लीग के सबसे बड़े स्टार हैं। इस सूची में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ₹227.2 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महेंद्र सिंह धोनी ₹200 करोड़ की सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी आज भी भारतीय क्रिकेट और IPL के बड़े कमर्शियल आइकन हैं। विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना ₹13.7 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं। देश की टॉप 10 महिला क्रिकेटरों की कुल कमाई ₹90 करोड़ है, जो विराट कोहली की IPL कमाई ₹230 करोड़ के आधे से भी कम है। अन्य खेलों में यह फासला और ज्यादा है। कोलकाता टॉप पर, मुंबई-चेन्नई की वैल्यू बराबर फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और जूही चावला की कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी है। उसकी वैल्यु 19,200 करोड़ रुपए है। वह देश की सबसे मूल्यवान IPL फ्रेंचाइजी बन गई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं। दोनों टीमों की वैल्युएशन करीब ₹18,400 करोड़ आंकी गई है। IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी की कुल वैल्युएशन अब 1.63 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। NFL और EPL को टक्कर दे रही भारतीय लीग रिपोर्ट के अनुसार, IPL फ्रेंचाइजी का रेवेन्यू टिकट, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज, डिजिटल कंटेंट और ग्लोबल फैन एंगेजमेंट से आ रहा है। इसी वजह से भारतीय लीग IPL अब वैल्युएशन में NFL-EPL लीग को टक्कर दे रही है। IPL फ्रेंचाइजी की औसत वैल्युएशन 2032 तक 1.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इससे टीमों की वैल्यू में कई गुना बढ़ोतरी होगी। क्रिकेट के सामने हॉकी खिलाड़ियों की कमाई लाखों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग (HIL) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कमाई सिर्फ ₹78 लाख है। फॉरवर्ड अभिषेक नैन को ₹72 लाख और हार्दिक सिंह को ₹70 लाख मिलते हैं। इससे साफ होता है कि भारत के कमर्शियल स्पोर्ट्स मार्केट पर क्रिकेट का दबदबा है। कमाई में बड़े अंतर के बावजूद हॉकी जमीनी स्तर पर टैलेंट तैयार करने और लोकप्रियता बनाए रखने में सफल रही है। 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के पूर्ति आशीष तानी व राहुल यादव जैसे खिलाड़ी इसका उदाहरण हैं। ओडिशा का सुंदरगढ़ देश का इकलौता जिला है, जिसने हुरुन की एलीट रैंकिंग में 12 बड़े एथलीट दिए हैं। सिर्फ खेल नहीं, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का गेटवे बना IPL
IPL का यह वित्तीय विस्फोट अब क्रिकेट तक सीमित नहीं है। यह ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन चुका है, जहां बड़े निवेशक और वेंचर कैपिटलिस्ट पैसा लगा रहे हैं। IPL एथलीटों को बड़ा ब्रैंड बनाने और भारत में विदेशी स्पोर्ट्स कैपिटल् लाने का बड़ा माध्यम बन गया है। जिस तरह फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन और खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ रही है, IPL जल्द दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों के बराबर पहुंच सकता है। अगर रिपोर्ट के अनुमान सही साबित हुए, तो आने वाले दशक में भारतीय क्रिकेट नए फाइनेंशियल स्पेस में प्रवेश करेगा, जिसकी 2008 में कल्पना भी नहीं की गई थी। ———————————————

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru game at the Barsapara Cricket Stadium has been delayed due to rain. (AP)

April 10, 2026/
7:21 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 19:21 IST पूरे राज्य में लगभग 21 प्रतिशत वोट एससी और एसटी के पास हैं, यह...

स्पोर्ट्स अपडेट:धीरज-कुमकुम ने जीता रिकर्व मिक्स्ड टीम गोल्ड: फाइनल में ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

June 14, 2026/
4:00 pm

भारत के धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने अंताल्या में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3...

Anil Kumar Rastogi Clarifies PM Modi Ignore Row

June 24, 2026/
3:20 pm

16 मिनट पहले कॉपी लिंक वायरल वीडियो में पीएम मोदी एक्टर की ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हाथ मिलाए...

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

April 19, 2026/
3:00 pm

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ₹230 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। यह दावा फैनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट दुनिया के 53 देशों के 504 शहरों के 1,323 एलीट एथलीटों और 6 स्पोर्ट्स लीगों की स्टडी पर आधारित है। फैनेटिक स्पोर्ट्स एक टिकटिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो खेल से जुड़े ट्रैवल और इवेंट्स का प्रबंधन करती है। वहीं, हुरुन इंडिया रिसर्च और वैल्युएशन कंपनी है, जो अमीरों की सूची और बिजनेस रिपोर्ट्स के लिए जानी जाती है। कोहली ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा IPL के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1 पर हैं। वे 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं और अब तक ₹230 करोड़ की सैलरी ले चुके हैं। विराट ब्रैंड वैल्यू के मामले में भी लीग के सबसे बड़े स्टार हैं। इस सूची में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ₹227.2 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महेंद्र सिंह धोनी ₹200 करोड़ की सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी आज भी भारतीय क्रिकेट और IPL के बड़े कमर्शियल आइकन हैं। विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना ₹13.7 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं। देश की टॉप 10 महिला क्रिकेटरों की कुल कमाई ₹90 करोड़ है, जो विराट कोहली की IPL कमाई ₹230 करोड़ के आधे से भी कम है। अन्य खेलों में यह फासला और ज्यादा है। कोलकाता टॉप पर, मुंबई-चेन्नई की वैल्यू बराबर फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और जूही चावला की कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी है। उसकी वैल्यु 19,200 करोड़ रुपए है। वह देश की सबसे मूल्यवान IPL फ्रेंचाइजी बन गई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं। दोनों टीमों की वैल्युएशन करीब ₹18,400 करोड़ आंकी गई है। IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी की कुल वैल्युएशन अब 1.63 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। NFL और EPL को टक्कर दे रही भारतीय लीग रिपोर्ट के अनुसार, IPL फ्रेंचाइजी का रेवेन्यू टिकट, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज, डिजिटल कंटेंट और ग्लोबल फैन एंगेजमेंट से आ रहा है। इसी वजह से भारतीय लीग IPL अब वैल्युएशन में NFL-EPL लीग को टक्कर दे रही है। IPL फ्रेंचाइजी की औसत वैल्युएशन 2032 तक 1.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इससे टीमों की वैल्यू में कई गुना बढ़ोतरी होगी। क्रिकेट के सामने हॉकी खिलाड़ियों की कमाई लाखों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग (HIL) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कमाई सिर्फ ₹78 लाख है। फॉरवर्ड अभिषेक नैन को ₹72 लाख और हार्दिक सिंह को ₹70 लाख मिलते हैं। इससे साफ होता है कि भारत के कमर्शियल स्पोर्ट्स मार्केट पर क्रिकेट का दबदबा है। कमाई में बड़े अंतर के बावजूद हॉकी जमीनी स्तर पर टैलेंट तैयार करने और लोकप्रियता बनाए रखने में सफल रही है। 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के पूर्ति आशीष तानी व राहुल यादव जैसे खिलाड़ी इसका उदाहरण हैं। ओडिशा का सुंदरगढ़ देश का इकलौता जिला है, जिसने हुरुन की एलीट रैंकिंग में 12 बड़े एथलीट दिए हैं। सिर्फ खेल नहीं, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का गेटवे बना IPL
IPL का यह वित्तीय विस्फोट अब क्रिकेट तक सीमित नहीं है। यह ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन चुका है, जहां बड़े निवेशक और वेंचर कैपिटलिस्ट पैसा लगा रहे हैं। IPL एथलीटों को बड़ा ब्रैंड बनाने और भारत में विदेशी स्पोर्ट्स कैपिटल् लाने का बड़ा माध्यम बन गया है। जिस तरह फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन और खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ रही है, IPL जल्द दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों के बराबर पहुंच सकता है। अगर रिपोर्ट के अनुमान सही साबित हुए, तो आने वाले दशक में भारतीय क्रिकेट नए फाइनेंशियल स्पेस में प्रवेश करेगा, जिसकी 2008 में कल्पना भी नहीं की गई थी। ———————————————

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket