Thursday, 15 Oct 2026 | 06:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हादसा:चेन्नई की फिल्म सिटी में करंट लगने से 28 साल के कर्मचारी की मौत

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हादसा:चेन्नई की फिल्म सिटी में करंट लगने से 28 साल के कर्मचारी की मौत

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। यह हादसा चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर पनैयूर स्थित आदित्यराम फिल्म सिटी के एक सेट पर हुआ। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के तौर पर हुई है। यह हादसा पनैयूर में शूटिंग की जगह पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, कार्तिकेयन फिल्म की शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार्तिकेयन आर्ट डायरेक्शन से जुड़े काम में लगे हुए थे। कनाथुर पुलिस ने बताया कि मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल उस परिस्थिति की जांच कर रही है, जिसकी वजह से बिजली का लीकेज हुआ। जेलर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी यह घटना उस घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई है, जब फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने बताया था कि जेलर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 21 अप्रैल को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर नेल्सन कलाकारों और क्रू के साथ केक काटते नजर आए थे। फिल्म की रिलीज डेट बदल सकती है रजनीकांत ने पहले मीडिया को बताया था कि फिल्म 12 जून को रिलीज हो सकती है। वहीं, हाल ही में पिंकविला की रिपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। अब फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह तारीख कृष्ण जयंती के मौके पर पड़ रही है। फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल है। इसमें राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे। पहली फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था। विनायकन, वसंत रवि, तमन्ना भाटिया और सुनील भी अहम रोल में दिखे थे। सैकनिल्क के मुताबिक, लगभग ₹200 करोड़ के बजट में बनी जेलर ने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ की कमाई की थी। साउथ फिल्मों के सेट पर पहले भी हादसे हुए गौरतलब है कि इससे पहले भी साउथ फिल्मों के सेट पर हादसे हुए हैं। फिल्म ‘सरदार 2’ के सेट पर 54 वर्षीय स्टंटमैन एस. एलुमलाई की मौत स्टंट रिहर्सल के दौरान 20 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण हुई थी। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर 19 फरवरी 2020 को बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा चेन्नई के EVP फिल्म सिटी में रात के शूट के दौरान हुआ। शूटिंग के समय एक बड़ी क्रेन पर भारी लाइटिंग सेट लगाया गया था। अचानक क्रेन गिर गई और वहां मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्णा, आर्ट असिस्टेंट चंद्रन और प्रोडक्शन असिस्टेंट मधु शामिल थे। कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया था।

आपके भी हाथ पैर अक्सर पड़ जाते हैं सुन्न? ये कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये

google-color.svg

कभी‑कभी हम अचानक महसूस करते हैं कि हाथ या पैर सुन्न पड़ गए हैं या उनमें झनझनाहट हो रही है. इसे आम बोलचाल में “हाथ‑पैर सो जाना” कहा जाता है. यह स्थिति कभी‑कभी सामान्य होती है, लेकिन बार‑बार होने पर इसके पीछे कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारण भी हो सकते हैं. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं. 1. नसों पर दबाव पड़नासबसे सामान्य कारण है किसी एक स्थिति में लंबे समय तक बैठना या लेटना.जैसे पैर पर पैर रखकर बैठना या हाथ के नीचे सिर रखकर सोना.इससे नसों (nerves) पर दबाव पड़ता है और उस हिस्से में खून का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे सुन्नपन महसूस होता है. 2. खून का संचार धीमा होनाजब शरीर के किसी हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता, तब वहां झनझनाहट या सुन्नपन होने लगता है.जैसे बहुत देर तक एक ही पोजीशन में रहने से. 3. विटामिन की कमीविटामिन B12, B6 या अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी से भी नसें कमजोर हो जाती हैं.इससे हाथ‑पैरों में अक्सर झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है. 4. डायबिटीज का प्रभावडायबिटीज के मरीजों में नसों पर असर पड़ता है, जिसे न्यूरोपैथी कहा जाता है.इससे पैरों में सुन्नपन, जलन या चुभन हो सकती है. 5. रीढ़ (स्पाइन) से जुड़ी समस्याकमर या गर्दन की नस दबने पर हाथ या पैर सुन्न हो सकते हैं.जैसे स्लिप डिस्क या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस. 6. तनाव और चिंताकभी‑कभी ज्यादा तनाव या घबराहट के कारण भी शरीर में अजीब‑सी झनझनाहट महसूस होती है.यह मानसिक स्थिति का असर भी हो सकता है. कब ध्यान देना जरूरी है? अगर सुन्नपन:बार‑बार हो रहा हो.लंबे समय तक बना रहे.साथ में कमजोरी या दर्द हो.तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. बचाव के उपायलंबे समय तक एक ही पोजीशन में न रहें.नियमित व्यायाम करें.सही पोषण लें, खासकर विटामिन B युक्त आहार.पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.बैठने और सोने की सही मुद्रा अपनाएं. निष्कर्षहाथ‑पैर सुन्न पड़ना ज्यादातर मामलों में सामान्य होता है और कुछ समय में ठीक हो जाता है. लेकिन बार‑बार ऐसा होना किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है.

टेढ़े‑मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिये ब्रेस कितना कारगर? जानिये इसे लगवाने की सही उम्र

google-color.svg

दांतों की सही बनावट और खूबसूरत मुस्कान के लिए डेंटल ब्रेस (Orthodontic Braces) आजकल काफी आम हो गए हैं. टेढ़े‑मेढ़े दांत, गलत बाइट या दांतों के बीच गैप को ठीक करने के लिए ब्रेस एक प्रभावी तरीका है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि ब्रेस लगाने की सही उम्र क्या है और इसके फायदे‑नुकसान क्या हैं? ब्रेस लगवाने की सही उम्रडॉक्टरों के अनुसार ब्रेस लगवाने की सबसे सही उम्र 10 से 14 साल के बीच मानी जाती है. इस उम्र में बच्चों के दांत और जबड़े (जॉ) अभी विकसित हो ही रहे होते हैं, इसलिए उन्हें सही दिशा में सेट करना आसान होता है.हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि बड़े लोग ब्रेस नहीं लगवा सकते. आजकल 20, 30 या उससे ज्यादा उम्र में भी ब्रेस लगवाए जा सकते हैं, लेकिन बड़े लोगों में दांत सेट होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है. ब्रेस लगवाने के फायदे1. दांतों की सही बनावटब्रेस लगाने से टेढ़े‑मेढ़े दांत सीधे हो जाते हैं, जिससे आपकी मुस्कान आकर्षक बनती है. 2. बेहतर चबाना और बोलनाजब दांत सही जगह पर होते हैं, तो खाना चबाने और बोलने में आसानी होती है. 3. ओरल हेल्थ में सुधारसीधे दांतों को साफ करना आसान होता है, जिससे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा कम होता है. 4. आत्मविश्वास बढ़ता हैसुंदर और सही दांत होने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, खासकर बच्चों और युवाओं में. ब्रेस लगवाने के नुकसान1. दर्द और असहजताशुरुआत में ब्रेस लगने के बाद दांतों में दर्द और कसाव महसूस हो सकता है, जो कुछ दिन में ठीक हो जाता है. 2. खाने‑पीने में सावधानीकठोर, चिपचिपे या बहुत मीठे खाद्य पदार्थ खाने से बचना पड़ता है, क्योंकि ये ब्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 3. सफाई में परेशानीब्रेस के साथ दांतों की सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए ब्रश और फ्लॉस का खास ध्यान रखना जरूरी है. 4. समय और खर्चब्रेस का ट्रीटमेंट 1–2 साल तक चल सकता है और यह थोड़ा महंगा भी हो सकता है. महत्वपूर्ण टिप्सहमेशा अनुभवी डेंटिस्ट से ही ब्रेस लगवाएं.नियमित जांच (check-up) करवाएं.डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही आहार लें. निष्कर्षब्रेस लगवाने की सबसे उपयुक्त उम्र बचपन और किशोरावस्था होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर किसी भी उम्र में इसे कराया जा सकता है. इसके फायदे ज्यादा हैं, लेकिन सही देखभाल और धैर्य भी जरूरी है.

पीएम मोदी UAE के दौरे पर रवाना:राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच ऊर्जा समझौते संभव

पीएम मोदी UAE के दौरे पर रवाना:राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच ऊर्जा समझौते संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके दौरे का पहला पड़ाव UAE होगा, जहां वे राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और जायद अल नाहयान भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता ऊर्जा सहयोग के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। वेस्ट एशिया में जारी तनाव भी बातचीत का अहम हिस्सा रहेगा। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच LPG व स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो अहम समझौते हो सकते हैं। इस दौरे का सबसे बड़ा फोकस भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। माना जा रहा है कि LPG और LNG सप्लाई बढ़ाने को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है। क्रूड ऑयल का उत्पादन बढ़ाएगा UAE UAE ने हाल ही में दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC छोड़ने का ऐलान किया है। UAE ने 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। ऐसे में भारतीय कंपनियों और UAE की कंपनियों के बीच लंबी अवधि के ऊर्जा समझौतों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने ANI से बातचीत में कहा कि वेस्ट एशिया के हालात के बीच प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि यह भारत की तरफ से समर्थन का मजबूत संकेत भी माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और UAE के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी मजबूत करेगी। दोनों देशों के बीच पहले से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरे का मकसद उसे और आगे बढ़ाना है। 105 मिनट के लिए भारत आए थे UAE प्रेसीडेंट UAE प्रेसीडेंट अल नाहयान 19 जनवरी को 105 मिनट के भारत दौर पर आए थे। PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस समेत 9 बड़े समझौते हुए। गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम। भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है। भारत UAE को क्या एक्सपोर्ट करता है? UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।

पीएम मोदी UAE के दौरे पर रवाना:राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच ऊर्जा समझौते संभव

पीएम मोदी UAE के दौरे पर रवाना:राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच ऊर्जा समझौते संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके दौरे का पहला पड़ाव UAE होगा, जहां वे राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और जायद अल नाहयान भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता ऊर्जा सहयोग के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। वेस्ट एशिया में जारी तनाव भी बातचीत का अहम हिस्सा रहेगा। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच LPG व स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो अहम समझौते हो सकते हैं। इस दौरे का सबसे बड़ा फोकस भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। माना जा रहा है कि LPG और LNG सप्लाई बढ़ाने को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है। क्रूड ऑयल का उत्पादन बढ़ाएगा UAE UAE ने हाल ही में दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC छोड़ने का ऐलान किया है। UAE ने 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। ऐसे में भारतीय कंपनियों और UAE की कंपनियों के बीच लंबी अवधि के ऊर्जा समझौतों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने ANI से बातचीत में कहा कि वेस्ट एशिया के हालात के बीच प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि यह भारत की तरफ से समर्थन का मजबूत संकेत भी माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और UAE के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी मजबूत करेगी। दोनों देशों के बीच पहले से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरे का मकसद उसे और आगे बढ़ाना है। 105 मिनट के लिए भारत आए थे UAE प्रेसीडेंट UAE प्रेसीडेंट अल नाहयान 19 जनवरी को 105 मिनट के भारत दौर पर आए थे। PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस समेत 9 बड़े समझौते हुए। गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम। भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है। भारत UAE को क्या एक्सपोर्ट करता है? UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।

‘धुरंधर 2’ के गाने विवाद में अंतरिम रोक से इनकार:हाईकोर्ट का सुपर कैसेट्स को 4 हफ्ते में 50 लाख रुपए जमा करने का निर्देश

‘धुरंधर 2’ के गाने विवाद में अंतरिम रोक से इनकार:हाईकोर्ट का सुपर कैसेट्स को 4 हफ्ते में 50 लाख रुपए जमा करने का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्म ‘धुरंधर 2’ के प्रोड्यूसर्स के बीच कॉपीराइट विवाद में त्रिमूर्ति फिल्म्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। मामला गाने ‘तिरछी टोपीवाले (ओए ओए)’ से जुड़ा है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज रोकने की मांग की थी। जिसको कोर्ट ने रोकने से इनकार कर दिया। हालांकि, जस्टिस तुषार राव गेडेला ने सुपर कैसेट्स को चार हफ्ते के अंदर कोर्ट में 50 लाख रुपए जमा करने का निर्देश दिया। मामले में शिकायतकर्ता त्रिमूर्ति फिल्म्स (राजीव राय) हैं और प्रतिवादियों में सुपर कैसेट्स (टी-सीरीज) तथा B62 स्टूडियोज शामिल हैं। बता दें कि सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को दुनिया भर में टी-सीरीज के नाम से जाना जाता है। कोर्ट ने कहा कि इस समय वादी की मांग के अनुसार अंतरिम आदेश देना संभव नहीं है, लेकिन त्रिमूर्ति फिल्म्स के दावे को सुरक्षित करने के लिए जमा राशि की मांग करना सही होगा। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने निर्देश दिया कि यह रकम रजिस्ट्रार जनरल के नाम पर जमा की जाए और ऑटो-रिन्यूअल में रखी जाए। ट्रायल के अंत में सफल पक्ष को इसका लाभ मिलेगा। आदेश की विस्तृत कॉपी अभी जारी नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला? प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया था। कंपनी का आरोप था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में 1989 की फिल्म ‘त्रिदेव’ के फेमस गाने ‘तिरछी टोपीवाले (ओए ओए)’ और उससे मिलती-जुलती धुन का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा था कि गाने के अधिकार उसके पास हैं और बिना लाइसेंस इसके इस्तेमाल से कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ। कंपनी ने फिल्म की थिएटर रिलीज, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और प्रमोशनल कंटेंट में गाने के व्यावसायिक उपयोग पर भी आपत्ति जताई। ‘तिरछी टोपीवाले’ मुख्य रूप से नसीरुद्दीन शाह और सोनम पर फिल्माया गया था। गाने का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था। इसे अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। वहीं, नए वर्जन ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने आवाज दी है। इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है और गाने में कल्याणजी-आनंदजी को भी क्रेडिट दिया गया है। गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 की OTT रिलीज मध्य मई तक नहीं होगी:गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट केस में मेकर्स ने कोर्ट को दिया आश्वासन आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड ने 9 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट को यह आश्वासन दिया था कि वह फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को मई 2026 के मध्य तक किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया:1 डॉलर की कीमत 95.94 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया:1 डॉलर की कीमत 95.94 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और जियोपॉलिटिकल तनाव कम नहीं हुआ, तो रुपया जल्द ही 100 के स्तर को भी छू सकता है। रुपए में गिरावट के प्रमुख कारण मिडिल ईस्ट तनाव: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट में सप्लाई बाधित होने की आशंका ने बाजार में डर पैदा कर दिया है। युद्ध के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर की ओर भाग रहे हैं। कच्चे तेल के दाम: भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। तेल महंगा होने से भारत को अधिक डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं, जिससे रुपए पर दबाव बढ़ गया है। मजबूत होता डॉलर इंडेक्स: दुनिया की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 99.05 के स्तर पर पहुंच गया है। जब डॉलर ग्लोबल मार्केट में मजबूत होता है, तो रुपया और अन्य एशियाई करेंसी कमजोर हो जाती हैं। विदेशी निवेशकों की निकासी: विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अकेले बुधवार को FII ने 4,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे। बाजार से डॉलर बाहर जाने के कारण रुपए की वैल्यू घट रही है। बढ़ती महंगाई का डर: भारत में थोक महंगाई दर (WPI) साढ़े तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। एनर्जी की बढ़ती कीमतों से ‘इंपोर्टेड इन्फ्लेशन’ का खतरा बढ़ गया है, जिससे इकोनॉमी के सेंटीमेंट बिगड़े हैं। डॉलर महंगा, भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा मिडिल ईस्ट संघर्ष को दशकों का सबसे गंभीर एनर्जी संकट माना जा रहा है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। तेल की कीमतें: कच्चे तेल महंगे होने से भारत का इम्पोर्ट बिल बढ़ा है। जरूरी सामान महंगा: LPG, प्लास्टिक और अन्य पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की सप्लाई प्रभावित। महंगाई का डर: डॉलर महंगा होने से पेट्रोल-डीजल और इम्पोर्टेड सामान महंगे होंगे, जिससे रिटेल महंगाई बढ़ सकती है। विदेश में पढ़ाई-घूमना महंगा: विदेश जाने या पढ़ाई के लिए डॉलर खरीदने पर अब ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे: मोबाइल, लैपटॉप और आयातित पार्ट्स महंगे हो सकते हैं, क्योंकि भुगतान डॉलर में होता है। तेल उत्पादन पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक, अप्रैल में ओपेक (OPEC) देशों का तेल उत्पादन पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर रहा है। सऊदी अरामको के CEO अमीन नासिर ने चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल निर्यात में रुकावट के कारण बाजार में स्थिरता आने में 2027 तक का समय लग सकता है। इससे हर हफ्ते करीब 10 करोड़ बैरल तेल का नुकसान हो रहा है। इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगले महीने खुल भी जाता है, तो भी तेल की कीमतें इस साल 100 डॉलर के आसपास बनी रहेंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि रास्ता खुलने के बाद भी लॉजिस्टिक और टैंकरों की कमी के कारण सप्लाई सामान्य होने में समय लगेगा। प्रधानमंत्री की अपील और सरकार के कड़े कदम रुपए में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते देशवासियों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए अपील की थी। उन्होंने लोगों से फिजूलखर्ची कम करने और देशहित में आर्थिक अनुशासन बनाए रखने को कहा था। इसी कड़ी में सरकार ने मंगलवार रात कीमती धातुओं के आयात पर टैरिफ बढ़ा दिए थे ताकि डॉलर के बाहर जाने की रफ्तार को कम किया जा सके। ट्रेडर्स का मानना है कि आने वाले समय में रुपए में और गिरावट देखी जा सकती है। करेंसी की कीमत कैसे तय होती है? डॉलर के मुकाबले किसी करेंसी की वैल्यू घटे तो उसे मुद्रा का गिरना या कमजोरी (करेंसी डेप्रिसिएशन) कहते हैं। हर देश के पास फॉरेन करेंसी रिजर्व होता है, जिससे इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन होते हैं। इसके घटने-बढ़ने का असर करेंसी पर पड़ता है। अगर भारत के फॉरेन रिजर्व में डॉलर पर्याप्त होंगे तो रुपया स्थिर रहेगा। डॉलर घटे तो रुपया कमजोर, बढ़े तो मजबूत होगा।

डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया:1 डॉलर की कीमत 95.94 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया:1 डॉलर की कीमत 95.94 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और जियोपॉलिटिकल तनाव कम नहीं हुआ, तो रुपया जल्द ही 100 के स्तर को भी छू सकता है। रुपए में गिरावट के प्रमुख कारण मिडिल ईस्ट तनाव: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट में सप्लाई बाधित होने की आशंका ने बाजार में डर पैदा कर दिया है। युद्ध के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर की ओर भाग रहे हैं। कच्चे तेल के दाम: भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। तेल महंगा होने से भारत को अधिक डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं, जिससे रुपए पर दबाव बढ़ गया है। मजबूत होता डॉलर इंडेक्स: दुनिया की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 99.05 के स्तर पर पहुंच गया है। जब डॉलर ग्लोबल मार्केट में मजबूत होता है, तो रुपया और अन्य एशियाई करेंसी कमजोर हो जाती हैं। विदेशी निवेशकों की निकासी: विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अकेले बुधवार को FII ने 4,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे। बाजार से डॉलर बाहर जाने के कारण रुपए की वैल्यू घट रही है। बढ़ती महंगाई का डर: भारत में थोक महंगाई दर (WPI) साढ़े तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। एनर्जी की बढ़ती कीमतों से ‘इंपोर्टेड इन्फ्लेशन’ का खतरा बढ़ गया है, जिससे इकोनॉमी के सेंटीमेंट बिगड़े हैं। डॉलर महंगा, भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा मिडिल ईस्ट संघर्ष को दशकों का सबसे गंभीर एनर्जी संकट माना जा रहा है, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। तेल की कीमतें: कच्चे तेल महंगे होने से भारत का इम्पोर्ट बिल बढ़ा है। जरूरी सामान महंगा: LPG, प्लास्टिक और अन्य पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की सप्लाई प्रभावित। महंगाई का डर: डॉलर महंगा होने से पेट्रोल-डीजल और इम्पोर्टेड सामान महंगे होंगे, जिससे रिटेल महंगाई बढ़ सकती है। विदेश में पढ़ाई-घूमना महंगा: विदेश जाने या पढ़ाई के लिए डॉलर खरीदने पर अब ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे: मोबाइल, लैपटॉप और आयातित पार्ट्स महंगे हो सकते हैं, क्योंकि भुगतान डॉलर में होता है। तेल उत्पादन पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक, अप्रैल में ओपेक (OPEC) देशों का तेल उत्पादन पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर रहा है। सऊदी अरामको के CEO अमीन नासिर ने चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल निर्यात में रुकावट के कारण बाजार में स्थिरता आने में 2027 तक का समय लग सकता है। इससे हर हफ्ते करीब 10 करोड़ बैरल तेल का नुकसान हो रहा है। इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगले महीने खुल भी जाता है, तो भी तेल की कीमतें इस साल 100 डॉलर के आसपास बनी रहेंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि रास्ता खुलने के बाद भी लॉजिस्टिक और टैंकरों की कमी के कारण सप्लाई सामान्य होने में समय लगेगा। प्रधानमंत्री की अपील और सरकार के कड़े कदम रुपए में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते देशवासियों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए अपील की थी। उन्होंने लोगों से फिजूलखर्ची कम करने और देशहित में आर्थिक अनुशासन बनाए रखने को कहा था। इसी कड़ी में सरकार ने मंगलवार रात कीमती धातुओं के आयात पर टैरिफ बढ़ा दिए थे ताकि डॉलर के बाहर जाने की रफ्तार को कम किया जा सके। ट्रेडर्स का मानना है कि आने वाले समय में रुपए में और गिरावट देखी जा सकती है। करेंसी की कीमत कैसे तय होती है? डॉलर के मुकाबले किसी करेंसी की वैल्यू घटे तो उसे मुद्रा का गिरना या कमजोरी (करेंसी डेप्रिसिएशन) कहते हैं। हर देश के पास फॉरेन करेंसी रिजर्व होता है, जिससे इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन होते हैं। इसके घटने-बढ़ने का असर करेंसी पर पड़ता है। अगर भारत के फॉरेन रिजर्व में डॉलर पर्याप्त होंगे तो रुपया स्थिर रहेगा। डॉलर घटे तो रुपया कमजोर, बढ़े तो मजबूत होगा। ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू: दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 लीटर हुआ, कंपनियों को अभी भी ₹25-30 प्रति लीटर का घाटा पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

‘वसूली शुरू’: कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पीएम मोदी पर ‘मेहंगाई मैन’ का तंज कसा | भारत समाचार

Kerala SSLC Result 2026 OUT Today LIVE: KBPE Class 10 Result Releasing Today — Check Marksheet on results.kite.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, Pass Percentage

आखरी अपडेट:15 मई, 2026, 10:55 IST कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये से अधिक और सीएनजी में 2 रुपये की बढ़ोतरी के लिए केंद्र की आलोचना की, पीएम मोदी को ‘मेहंगाई मैन’ कहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ाइल छवि। (स्रोत: पीटीआई) कांग्रेस ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के लिए केंद्र की आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मेहंगाई मैन’ कहा, जिन्होंने चुनाव के बाद लोगों पर ”चाबुक चलाया” है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतें 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी हैं, जबकि डीजल की कीमतें 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं, जिससे कीमत 90.67 रुपये हो गई है। एक्स पर निशाना साधते हुए, कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र की आलोचना की और कहा, “‘महंगाई आदमी’ मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर चाबुक चलाया है। पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू।” ‘महंगे आदमी’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव ख़त्म – मोदी की चाहत शुरू – कांग्रेस (@INCIndia) 15 मई 2026 यह भी पढ़ें: ईंधन की कीमतें बढ़ीं: ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल बढ़कर 97.77 रुपये, डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह “मोदी-सरकार द्वारा निर्मित संकट” है, जिसके लिए उन्होंने कहा कि देश के आम लोग अपनी जेब से भुगतान कर रहे हैं। खड़गे ने कहा, ”देश के लोगों को यह समझना चाहिए कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट का प्रमुख कारण मोदी सरकार में नेतृत्व संकट, दूरदर्शी सोच की कमी और चरम सीमा तक व्याप्त अक्षमता है।” देश की जनता को ये बोझ होगा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में नेतृत्व संकट, दूरदर्शी सोच का अभाव और अक्षमता का कूट-कूट कर भरा है। ये संकट मोदी-सरकार निर्मित संकट है। जिसका खामियाज़ा देश की जनता को पेट्रोल,… – मल्लिकार्जुन खड़गे (@ खड़गे) 15 मई 2026 उन्होंने कहा, “यह संकट मोदी सरकार द्वारा निर्मित संकट है। देश की आम जनता पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमत अपनी जेब से चुका रही है।” इस बीच, केरल के नेता केसी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “अमृत काल में आपका स्वागत है, मित्रों!” अमृत ​​काल में आपका स्वागत है, मित्रों! जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं, तो मोदी सरकार ने अरबों का मुनाफा कमाया, और अब – पूरी तरह से अनुमानित संकट के 3 महीने बाद – जनता को दर्द सहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस सरकार का संकट प्रबंधन केवल… https://t.co/ASmzQCMeda के लिए है – केसी वेणुगोपाल (@kcvenugopalmp) 15 मई 2026 “जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं, तो मोदी सरकार ने अरबों का मुनाफा कमाया, और अब – पूरी तरह से अनुमानित संकट के 3 महीने बाद – जनता को दर्द सहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस सरकार का संकट प्रबंधन केवल अडानी को अभियोजन से बचाने के लिए है, आम जनता को आर्थिक झटके से बचाने के लिए नहीं। गरीबों को झटके से कैसे बचाया जाएगा, इस पर एक योजना देने के बजाय, वे दिन-ब-दिन लोगों का दम घोंट रहे हैं। लोग इस शासन और इसके कुप्रबंधन से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं,” उन्होंने कहा। कहा. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई और बढ़ेगी, जिसके इस वित्त वर्ष में 6 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है. वर्षों से जब अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें नरम थीं या गिर रही थीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आग्रह कर रही थी कि उन लाभों को भारतीय उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए और गैस, पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतें कम की जानी चाहिए। हालाँकि, ऐसा नहीं हुआ और…-जयराम रमेश (@जयराम_रमेश) 15 मई 2026 उन्होंने कहा, “अब जब प्रधानमंत्री के अच्छे दोस्तों – अमेरिका और इजराइल – द्वारा पश्चिम एशिया में युद्ध छेड़ दिया गया है और विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, मोदी सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। इससे मुद्रास्फीति बढ़ना तय है, जो अब इस वित्तीय वर्ष के लिए 6% के करीब होने का अनुमान है। विकास का अनुमान काफी कम हो जाएगा।” ‘भारत एक बड़े अपवाद के रूप में खड़ा है’: बीजेपी ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का बचाव किया भाजपा नेता अमित मालवीय और किरेन रिजिजू ने ईंधन की कीमतें बढ़ाने के सरकार के कदम का बचाव किया और कहा कि वैश्विक ईंधन संकट के बीच भारत एक “आश्चर्यजनक अपवाद” के रूप में सामने आया है। पश्चिम एशिया संघर्ष के फैलने के बाद से वैश्विक ईंधन की कीमतों में वृद्धि इस बात का खुलासा करती है कि विभिन्न देशों ने आर्थिक झटकों को कैसे प्रबंधित किया है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल चोकपॉइंट, होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना, और लंबे समय तक व्यवधान… pic.twitter.com/JtGwvpnLkP– अमित मालवीय (@amitmalviya) 15 मई 2026 “पश्चिम एशिया संघर्ष के फैलने के बाद से वैश्विक ईंधन की कीमतों में वृद्धि इस बात की तुलनात्मक तुलना प्रस्तुत करती है कि विभिन्न देशों ने आर्थिक झटकों को कैसे प्रबंधित किया है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल चोकपॉइंट, होर्मुज के जलडमरूमध्य के बंद होने और शिपमेंट में लंबे समय तक व्यवधान के कारण अप्रैल और मई की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। दुनिया भर में, उपभोक्ताओं ने सीधे ईंधन स्टेशनों पर प्रभाव महसूस किया है। लेकिन भारत एक हड़ताली अपवाद के रूप में सामने आया है, “मालवीय ने कहा। इस बीच, रिजिजू ने कहा, “जब दुनिया पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद बढ़ती ईंधन लागत से जूझ रही थी, भारत अलग खड़ा था”। जब दुनिया पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रही थी,

मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे

मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मैच रेफरी ने उन पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा। 39 साल के दिग्गज बल्लेबाज ने गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में फोर्थ अंपायर से बहस की। उन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता। फोर्थ अंपायर से मैच के दौरान बहस की मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर में चौथे अंपायर से बहस के दौरान पोलार्ड ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। मैच रेफरी पंकज धरमानी ने इसे IPL आचार संहिता के ‘लेवल 1’ का उल्लंघन माना। पोलार्ड पर कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत आरोप लगाए गए, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। मैच के बाद सुनवाई में पोलार्ड ने गलती स्वीकार कर ली। उन्होंने मैच जुर्माना और प्रतिबंध मंजूर कर लिया। लेवल 1 का अपराध स्वीकार करने के बाद IPL नियमों के मुताबिक अब औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। पोलार्ड के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया। IPL नियमों के अनुसार तय समय सीमा में 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी या कोच पर एक या अधिक मैचों का सस्पेंशन लगाया जा सकता है। यह पोलार्ड के लिए चेतावनी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पहले भी विवादों में रहे हैं पोलार्ड मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच पोलार्ड का विवादों से पुराना नाता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर वे अंपायरों और विपक्षी खिलाड़ियों से भिड़ते रहे हैं। एक मशहूर वाकये में उन्होंने अंपायर के मना करने पर मुंह पर टेप लगा लिया था। कोच बनने के बाद उन पर यह पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई है। ——————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर