Sunday, 18 Oct 2026 | 04:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कच्चा आम गर्मियों का माना जाता है सूपरफूड, मोटापा और शुगर हो जाता है गायब, बस जान लें कैसे खाएं

कच्चा आम गर्मियों का माना जाता है सूपरफूड, मोटापा और शुगर हो जाता है गायब, बस जान लें कैसे खाएं

Last Updated:May 04, 2026, 08:03 IST Kaccha Aam khane Ke Fayde: कच्चे आम का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, खासकर गर्मियों में. इसमें विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. यह लू से बचाव करता है और शरीर को ठंडक देता है. साथ ही पाचन तंत्र को सुधारने में भी कच्चा आम उपयोगी होता है. आप इसे कच्चा खा सकते हैं, चटनी, अचार या पना बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. बता दें कि नियमित सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और ऊर्जा बनी रहती है, जिससे आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं. आम गर्मियों का लोकप्रिय मौसमी फल है, जिसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जाता है. कच्चा आम सेहत के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है और यह लू से बचाने में मदद करता है. इसे पना, चटनी, अचार और जूस के रूप में खाया जाता है. कच्चे आम में विटामिन A, C, E के साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं. काले नमक के साथ इसका सेवन पाचन को बेहतर करता है. जहां नियमित रूप से कच्चा आम खाने से शरीर ठंडा रहता है और कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. ( एआई फोटो ) कच्चा आम इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है, क्योंकि इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है और संक्रमण से बचाव में सहायक होता है. नियमित रूप से कच्चे आम का सीमित सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं और खुद को अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं. ( एआई फोटो ) कच्चा आम वजन घटाने में सहायक माना जाता है. इसमें कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और बार-बार खाने की आदत को कम करता है. कच्चे आम में मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर अतिरिक्त फैट को तेजी से बर्न कर पाता है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में कच्चा आम खाने से वजन कंट्रोल रखने में सहायता मिल सकती है. ( एआई फोटो ) Add News18 as Preferred Source on Google कच्चा आम पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी में काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और आंतों की सफाई को आसान बनाता है. कच्चा आम पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन आसानी से पच जाता है. इसका नियमित सेवन पेट में भारीपन और जलन जैसी समस्याओं को कम कर सकता है. खासकर गर्मियों में कच्चा आम शरीर को ठंडक भी देता है और पाचन को संतुलित रखता है. सीमित मात्रा में सेवन करने से पेट स्वस्थ बना रहता है और आराम मिलता है. ( एआई फोटो ) कच्चा आम गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है और इसे दिन के समय या दोपहर में खाना बेहतर माना जाता है. इसे आप कच्चा काटकर खा सकते हैं, पना, चटनी या सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. काले नमक और भुना जीरा डालकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है और पाचन में भी मदद मिलती है. खाली पेट ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. सीमित मात्रा में नियमित सेवन से यह सेहत के लिए लाभकारी होता है और शरीर को ठंडक देता है. ( एआई फोटो )

हिमाचल में तूफान से मकान की छत उखड़ी:कुफरी में ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की सफेद चादर, गाड़ियां फिसली, लाहौल-सोलन में लौटी ठंड

हिमाचल में तूफान से मकान की छत उखड़ी:कुफरी में ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की सफेद चादर, गाड़ियां फिसली, लाहौल-सोलन में लौटी ठंड

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कई क्षेत्रों में आज (सोमवार को) दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, मटर और फूलगोभी की फसल को नुकसान हुआ। कई जगह सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस भी टूट गए। शिमला जिला के नेरवा की केदी पंचायत के शुकराना गांव निवासी सीताराम शर्मा के घर की छत तूफान से उखड़ गई। क्षेत्र में अन्य लोगों के घरों की छत्त को भी तूफान से नुकसान पहुंचा है। नारकंडा, कुफरी, रोहड़ू, चौपाल, टियाली इत्यादि क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। कुफरी में ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। इसके बाद गाड़ियां फिसलने लगी। वहीं शिमला के ढली-संजौली में भी बारिश के साथ हल्के ओले गिरे। किन्नौर के रिकांगपियों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। राज्य में तीन दिन से बारिश-ओलावृष्टि हो रही है। आज भी ददाहू में सबसे ज्यादा 46.0 मिमी, रेणुका जी में 30.0 मिमी, बलद्वाड़ा 27.0, सराहन 25.7, चौपाल 22.0, घागस, 20.4, शिमला 17.2, पांवटा साहिब 15.2, सोलन 15.0 और कसौली में 15.0 मिमी बारिश हुई। लाहौल-सोलन में लौटी ठंड मौसम में बदलाव के बाद लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में इससे ठंड लौट आई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और कुकुमसैरी 4.1 डिग्री तक लुढ़क गया है। सोलन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 10.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का पारा 4.8 डिग्री रह गया है। नाहन का पारा भी 7 डिग्री गिरा नाहन का 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 15.3 डिग्री, शिमला का 2.0 डिग्री कम होने के बाद 12.0, धर्मशाला का 1.0 डिग्री कम होने के बाद 16.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। राज्य में तीन दिन से बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिन का तापमान भी गिरा मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। भुंतर का पारा सामान्य से 9.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.3 डिग्री रह गया है। ऊना का पारा 6.4 डिग्री कम होने के बाद 31.0, मंडी का तापमान 6.6 डिग्री लुढ़कने के बाद 26.2 डिग्री और सुंदरनगर का 7.6 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। आज और कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल (5 मई) मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा व अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वहीं 8 और 9 मई को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जान व माल का भी नुकसान हो रहा है। बीती शाम (3 मई) भी सोलन-सैंज सड़क पर माइपुल के पास एक ऑल्टो गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आई गई। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो दिन पहले 4 महिला टीचरों की तूफान के कारण पेड़ गिरने से जान चली गई। शिमला में ओलावृष्टि के फोटो..

चुनाव परिणाम 2026 समय: बंगाल से असम तक 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज, जानिए कितने बजे से शुरू होगी वोट रिपोर्टिंग

चुनाव परिणाम 2026 समय: बंगाल से असम तक 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज, जानिए कितने बजे से शुरू होगी वोट रिपोर्टिंग

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता की चाबी किसे मिलेगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में होगा। चुनाव के नतीजों का शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएगा। तीसरी की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी. आइए जानें, आप कहां और कहां देख सकते हैं? असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अप्रैल में चुनाव के लिए मतदान हुआ था। असम, अप्रैल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 को वोट डाले गए थे। वहीं, तमिल में भी 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाकी हिस्सों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 में से 293 के नतीजे सोमवार को आने वाले हैं, फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने नामांकन का फैसला लिया है। इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 294 ट्रैक्टर वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है। इसी तरह, 126 क्वार्टर वाली असम विधानसभा में बहुमत का पात्र 64 है। 140 बहुमत वाली केरल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है। 234 डेमोक्रेट वाली तमिल विधानसभा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का पात्र 118 है। वहीं, 30 प्राइमरी वाली पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत का किरदार 16 है। आंकड़ों के मुताबिक, इस राज्य में वोटिंग रिकॉर्ड में वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया है। असम में वोटिंग प्रतिशत 85.38 रहा. इसी तरह, केरल में मतदान प्रतिशत 78, तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1, पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत 89.08 और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 92.47 दर्ज किया गया है। तेरहवीं से पहले लेखांकन केंद्रों पर सुरक्षा के अजीबो-गरीब तरीके बताए गए हैं। पश्चिम बंगाल के सभी बैंकिंग केंद्रों को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर सेंट्रल चर्चों के स्मारक भी बनाए गए हैं। यहां देख सकते हैं पांच राज्यों के चुनाव नतीजे इलेक्शन कमीशन की सांख्यिकी वेबसाइट Results.eci.gov.in पर सुबह 8 बजे से बुकिंग शुरू होगी। राज्य को सेलेक्ट कर सीट चुनें आप चुनाव का रुझान देखेंगे। मतदाता.eci.gov.in पर भी चुनाव परिणाम देख सकते हैं। यहां पांच राज्यों के चुनाव नतीजे भी देख सकते हैं लाइव टीवी: https://news.abplive.com/live-tv एबीपी लाइव (हिंदी): https://www.abplive.com/ एबीपी नेटवर्क यूट्यूब: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc एबीपी लाइव (अंग्रेजी): https://news.abplive.com/ इसके अलावा दर्शक एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट का पूरा लाइव प्रसारण देखेंगे। एबीपी न्यूज़ चैनल: https://www.instagram.com/abpnewstv/ एबीपी लाइव मूल्यांकन: https://www.instagram.com/abplivenews/ एबीपी लाइव एक्स: https://x.com/abplive

अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा:आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया अंजाम बुरा होगा

अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा:आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया अंजाम बुरा होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक समुद्री अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इस मिशन का नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रखा गया है। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है। उनके जहाज यहां फंस गए हैं। ट्रम्प ने इन जहाजों और उनके कर्मचारियों को निर्दोष बताया और कहा कि वे हालात के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा ताकि वे बिना किसी खतरे के अपना काम जारी रख सकें। यह ऑपरेशन सोमवार सुबह से शुरू होगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर इस ऑपरेशन में ईरान ने कोई रुकावट पैदा की तो अमेरिका सख्त जवाब देगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान की चेतावनी: IRGC के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। 2. जंग रोकने का नया प्रस्ताव: अमेरिका को पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस नए प्रस्ताव का रीव्यू भी कर रहे है। 3. कार्गो शिप पर बोट्स से हमला: होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े कार्गो जहाज पर छोटे-छोटे नावों से हमला किया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। 4. अबतक 49 जहाजों ने रास्ता बदला: अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया है कि ईरान के बंदरगाहों पर चल रही घेराबंदी के दौरान अब तक 49 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया गया है। 5. अमेरिका में पेट्रोल महंगा: अमेरिका में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 4.45 डॉलर (370 रुपए) प्रति गैलन (3.78 लीटर) हो गई है। 28 फरवरी के बाद से पेट्रोल की कीमत 1.47 डॉलर (122 रुपए) बढ़ चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

गर्मी के मौसम में बुजुर्गों की कैसे करें देखभाल, शिवपुरी के एक्सपर्ट डॉक्टर की खास सलाह

authorimg

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है. तेज धूप, लू और उमस भरा मौसम खासकर बुजुर्गों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम लेकर आता है. ऐसे मौसम में जरा-सी लापरवाही डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकती है. इस विषय पर जिला अस्पताल शिवपुरी के सिविल सर्जन डॉ बीएल यादव ने लोकल 18 के साथ विशेष जानकारी साझा की और बताया कि गर्मी में बुजुर्गों की देखभाल किन सरल लेकिन जरूरी तरीकों से की जा सकती है. डॉ यादव बताते हैं कि सामान्यतः मानव शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहता है. जब बाहरी तापमान बहुत बढ़ जाता है, तो बुजुर्गों का शरीर उसे संतुलित करने में उतनी तेजी से सक्षम नहीं रह पाता. उम्र बढ़ने के साथ उनकी प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) और शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कमजोर हो जाती है. यही कारण है कि तेज गर्मी में बुजुर्ग जल्दी थक जाते हैं, चक्कर आने लगते हैं, घबराहट होती है और कई बार अचानक बेहोशी जैसी स्थिति भी बन जाती है. वह आगे बताते हैं कि सबसे बड़ा खतरा डिहाइड्रेशन का होता है. बुजुर्ग अक्सर प्यास कम लगने के कारण पर्याप्त पानी नहीं पीते, जिससे शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी हो जाती है. ऐसी स्थिति में शरीर के अंगों पर असर पड़ने लगता है और हालत तेजी से बिगड़ सकती है. बचाव के लिए क्या करें?डॉ बीएल यादव के अनुसार, गर्मी के मौसम में बुजुर्गों को नियमित अंतराल पर तरल पदार्थ देते रहना चाहिए, भले ही उन्हें प्यास न लगे. सादा पानी, नींबू-नमक-शक्कर की शिकंजी, छाछ और सबसे महत्वपूर्ण ओआरएस का घोल बहुत फायदेमंद होता है. ओआरएस का एक पैकेट एक लीटर साफ पानी में घोलकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिलाते रहें. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बना रहता है. यदि बुजुर्ग किसी दूरस्थ गांव या जंगल क्षेत्र में रहते हों और तुरंत अस्पताल पहुंचना संभव न हो, तो प्राथमिक उपचार के रूप में उन्हें ठंडी, हवादार जगह पर लिटाएं या बैठाएं. शरीर पर सूती, हल्के कपड़े रखें. सिर, हाथ और पैरों जैसे खुले हिस्सों को ढककर रखें ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रहे. पंखा, कूलर या प्राकृतिक हवा का इंतजाम करें. कपड़े और दिनचर्या पर ध्यानगर्मी में बुजुर्गों को सिंथेटिक कपड़ों के बजाय केवल ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच उन्हें बाहर निकलने से बचना चाहिए. यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर पर गमछा या टोपी रखें और पानी साथ लेकर चलें. लक्षण दिखें तो तुरंत सावधानीयदि किसी को तेज पसीना, चक्कर, सिरदर्द, उल्टी, घबराहट या कमजोरी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. तुरंत तरल पदार्थ दें, ठंडे स्थान पर रखें और जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. डॉ बीएल यादव ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और समय पर देखभाल से गर्मी के इस खतरनाक मौसम में बुजुर्गों को सुरक्षित रखा जा सकता है. परिवार के सदस्य यदि नियमित ध्यान रखें, तो बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है.

विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

12 जून से शुरू होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में चंडीगढ़ की नंदनी शर्मा भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 15 सदस्यीय टीम में उन्हें तेज गेंदबाज के रूप में जगह मिली है। वह बिना किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के अनुभव के सीधे विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए चुनी गई हैं। हालांकि, वह वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेल चुकी हैं और विकेटों की हैट्रिक भी लगा चुकी हैं। टीम में सिलेक्शन को लेकर नंदनी ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। यह फीलिंग मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। एक्साइटेड होने के साथ मैं नर्वस भी हूं। मिक्स फीलिंग है। दैनिक भास्कर से बातचीत में नंदनी ने बताया कि वह भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजैन कप्प को अपना आदर्श मानती हैं। उनका सपना इंडिया के लिए कप लाना है और टीम में अपनी जगह बनाए रखना है। पढ़िए, नंदनी शर्मा के साथ बातचीत के मुख्य अंश… सवाल: क्रिकेट में करियर कहां से और कब से शुरू किया? जवाब: जब मैं 8-9 साल की थी, तब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सेक्टर-26 में एलआईसी एकेडमी थी। राजेश पाठक उस समय मेरे कोच थे। उन्होंने ही मुझे क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं। सवाल: परिवार आपके सिलेक्शन पर कैसा महसूस कर रहा है? जवाब: परिवार बहुत खुश है। मतलब पेरेंट्स को इतना खुश देखना उनके बच्चे के लिए बहुत बड़ी बात है। मैं एक्साइटेड हूं। वह खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। वह मेरे ऊपर प्राउड फील कर रहे हैं। सवाल: आप क्रिकेट में किसे अपना रोल मॉडल मानती हैं? जवाब: मुझे पुरुष क्रिकेट में इंडियन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग बहुत अच्छी लगती है। अगर महिला क्रिकेट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्प से प्रभावित हूं। मैं दोनों को अपना रोल मॉडल मानती हूं। मैं उन्हें एडमायर भी करती हूं। सवाल: पढ़ाई और क्रिकेट कहां से शुरू की? जवाब: मैंने अपनी पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ से की है। वहीं से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। स्कूल में भी क्रिकेट खेलती थी। शाम को एकेडमी और वहां से ट्यूशन जाती थी। सब में बैलेंस बनाकर चलना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन सौभाग्य से मैं सभी में अच्छे नंबरों से पास हो गई। मेरी ग्रेजुएशन भी पूरी हो चुकी है। सवाल: फैमिली में आपके परिजन क्या-क्या करते हैं? जवाब: मेरे पिता इंडस्ट्रियल एरिया में स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते है। साथ में मुझे क्रिकेट भी सिखाते हैं। मां मेरी हाउसवाइफ हैं। सवाल: अपने इस सफर में किसकी भूमिका अहम मानती हैं? जवाब: मेरे जीवन में हर किसी का रोल अहम रहा है। हर चीज से मैंने कुछ न कुछ सीखा है। चाहे वह अच्छी हो या बुरी। इसीलिए मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। अब आगे कोशिश है कि अच्छा खेलती रहूं और टीम में बनी रहूं। टीम के लिए कप लाने में अहम रोल निभाऊं। सवाल: जीरकपुर की खिलाड़ी काशवी की जगह आपको टीम में जगह मिली है। उसके लिए क्या कहेंगी? जवाब: काशवी बहुत ही अच्छी प्लेयर है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। मैं तो चाहती हूं कि हम दोनों साथ में खेलें। हम सेम टीम में खेलते भी हैं। सवाल: आपको इंजरी हुई थी। क्या अब उससे रिकवर हो गई हैं? जवाब: थाईलैंड में मेरा इंडिया-ए का डेब्यू मैच था। कैच करते हुए मेरा हाथ कट हो गया था। वह मेरे लिए हार्टब्रेकिंग मोमेंट था। दो टूर्नामेंट डोमेस्टिक मिस किए थे। अब सीधे वर्ल्डकप में नाम आना बहुत अलग फीलिंग है। उस समय फैमिली और फ्रेंड्स ने मोटिवेट किया था।

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच के पहले ही ओवर में सिराज ने लगातार दो गेंद पर 2 विकेट झटके। पंजाब के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने IPL में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उनका विकेट लेने के बाद गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गुलाटी मारकर जश्न मनाया। गुजरात के गेंदबाज मानव सुथर के एक ओवर में 27 रन बने। पढ़िए गुजरात-पंजाब मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… पहले मैच के टॉप-3 रिकॉर्ड्स… 1. IPL 2026 में सिराज ने तीसरी बार पहली ओवर में विकेट लिया पंजाब के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने प्रियांश आर्या और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंद पर आउट किया। IPL 2026 में यह तीसरी बार है कि उन्होंने पहले ओवर में विकेट चटकाया। इस लिस्ट में जोफ्रा आर्चर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने इस सीजन 5 बार ऐसा कारनामा किया है। 2. इस सीजन गुजरात ने पावरप्ले में 18 विकेट झटके पंजाब के खिलाफ गुजरात के गेंदबाजों ने पावरप्ले में 3 विकेट झटके। IPL 2026 में अब तक गुजरात के गेंदबाजों ने कुल 18 विकेट चटकाए हैं। टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर राजस्थान रॉयल्स है, जिन्होंने 21 विकेट लिए हैं, जबकि 19 विकेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर है। 3. सुदर्शन 24 की उम्र तक सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले तीसरे बल्लेबाज 24 वर्षीय साई सुदर्शन ने पंजाब के खिलाफ 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अब तक IPL में 18 फिफ्टी लगाई है। वह 24 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर हैं, जिन्होंने 24 फिफ्टी लगाई थी। 20 फिफ्टी के साथ यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं। यहां से मैच के टॉप-10 मोमेंट्स… 1. कैच का मौका छूटा, फिर अगली दो बॉल पर सिराज को विकेट मैच का पहला ओवर किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था। पंजाब किंग्स की पारी में मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। पहली गेंद गेंद पर प्रियांश ने पुल शॉट लगाया, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर फाइन लेग की ओर गई। विकेटकीपर जोस बटलर ने पीछे दौड़ते हुए कैच के लिए छलांग लगाई, लेकिन गेंद उनसे थोड़ी दूर रह गई। इसकी अगली ही गेंद पर प्रियांश का कट शॉट, डीप बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े निशान्त सिंधु की ओर गई, जिन्होंने शानदार लो कैच पकड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर कूपर कॉनोली भी शून्य पर कैच आउट हो गए। 2. रबाडा ने विकेट मेडन ओवर डाला पंजाब किंग्स की पारी में पावरप्ले के आखिरी ओवर में कगिसो रबाडा ने विकेट मेडन ओवर डाला। पहली बॉल डॉट रही। रबाडा ने दूसरी गेंद 152 किमी/घंटा की स्पीड से डाली। बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद सीधे फील्डर मानव सुथर के हाथों में चली गई। इसके बाद बैटिंग करने आए नेहल वढेरा अगली 4 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। 3. मानव सुथर ने एक ओवर में 27 रन दिए पंजाब के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने पारी 14वें ओवर में मानव सुथर की गेंद पर खूब रन बटोरे। गुजरात के लेफ्ट आर्म स्पिनर की पहली गेंद पर स्टोइनिस ने सिंगल लिया। इसके बाद शेडगे ने पांचों गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। इसके बाद लगातार दो चौके लगाए और आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया। सुथर के इस ओवर में 27 रन बने। 4. सूर्यांश शेडगे ने IPL में अपनी पहली फिफ्टी लगाई पंजाब के सूर्यांश शेडगे ने गुजरात के खिलाफ IPL की अपनी फिफ्टी लगाई। पारी के 15वें ओवर में राशिद खान की आखिरी गेंद को सूर्यांश ने मिड-विकेट की ओर खेला और अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने महज 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। 5. रबाडा का गुलाटी मारकर सेलिब्रेशन पंजाब की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में कगिसो रबाडा ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। रबाडा ने ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यांश शेडगे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। विकेट लेने के बाद रबाडा ने मैदान पर ‘गुलाटी’ मारकर खास जश्न मनाया। 6. जेसन होल्डर ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए पहली पारी के 18वें ओवर मे जेसन होल्डर ने लगातार गेंद पर दो विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। इसकी अगली ही गेंद पर होल्डर ने जेवियर बार्टलेट को शानदार इन-स्विंगर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद ने बार्टलेट के बैट को चकमा देते हुए ऑफ-स्टंप ले उड़ी। 7. मानव सुथर ने यान्सन का कैच छोड़ा 19वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर मार्को यान्सन को जीवनदान मिला। ओवर की दूसरी गेंद पर यान्सन ने ‘नो-लुक’ शॉट खेलने की कोशिशि की, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई। डीप स्क्वायर लेग से दौड़कर आए मानव सुथर गेंद के नीचे तो पहुंच गए, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। कैच का मौका गंवाने पर गेंदबाज अरशद ने अपना माथा पकड़ लिया। 8. गुजरात की पारी में 27 गेंद तक बाउंड्री नहीं लगी पंजाब किंग्स की पारी में मिडिल ओवर्स में 27 गेंद तक एक भी बाउंड्री नहीं आई थी। 11वें ओवर में गुजरात के बल्लेबाज निशांत सिंधु ने इस सूखे को खत्म किया। ओवर की तीसरी गेंद विजयकुमार वैशाख ने शॉर्ट लेंथ डाली। निशांत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके पहले 6वें ओवर की 5वीं गेंद पर आखिरी बाउंड्री लगी थी, जब साई सुदर्शन ने मार्को यान्सन की गेंद पर छक्का लगाया था। 9. कूपर कॉनोली ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा रनचेज के 19वें ओवर में पंजाब के फील्डर कूपर कॉनोली ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की 5वीं गेंद अर्शदीप सिंह ने गुड लेंथ गेंद डाली। गुजरात के बल्लेबाज जेसन होल्डर ने काउ कॉर्नर की तरफ शॉट खेला, लेकिन डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए कूपर कॉनोली ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। 10. सुंदर के छक्के से जीता गुजरात मैच के आखिरी पलों में गुजरात को जीत के लिए

यूपी-राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत:हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे; कश्मीर में लैंडस्लाइड से बारामूला-उरी रोड बंद

यूपी-राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत:हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे; कश्मीर में लैंडस्लाइड से बारामूला-उरी रोड बंद

यूपी, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में रविवार को खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। दौसा के लालसोट और कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर में ओले गिरे। यूपी के सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। फर्रुखाबाद में आंधी से पोल उखड़ गए, जबकि कानपुर में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। हरियाणा के सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। उत्तराखंड के भी 11 जिलों में बारिश हुई। नैनीताल, देहरादून और अल्मोड़ा में ओले भी गिरे। जम्मू-कश्मीर के लघामा में लैंडस्लाइड के बाद बारामूला-उरी नेशमल हाइवे बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को उरी की ओर बांदी-परानपिलन-दाची मार्ग से डायवर्ट किया गया है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में 44.8°C और महाराष्ट्र के वर्धा 43.5°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 राज्यों में आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 5 मई: 6 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें

को-पायलट का दावा- क्रूज का एक इंजन स्लो था:महेश पटेल बोले- आखिरी दम तक अंदर फंसा रहा, किसी को छोड़कर भागा नहीं

को-पायलट का दावा- क्रूज का एक इंजन स्लो था:महेश पटेल बोले- आखिरी दम तक अंदर फंसा रहा, किसी को छोड़कर भागा नहीं

जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को क्रूज डूबने से 13 लोगों की जान चली गई। इनमें 8 महिलाएं, 4 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। करीब 60 घंटे के रेस्क्यू के बाद पानी से सभी शव निकाले जा सके। हादसे में 22 लोग बच पाए हैं। इन्हीं में से एक हैं- महेश पटेल। महेश ही वे शख्स हैं, जिनके हाथों में उस दिन क्रूज की कमान थी। वे उसके को-पायलट थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर महेश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दैनिक भास्कर ने महेश से बातचीत की। उनका कहना है कि वे आखिरी दम तक क्रूज के अंदर फंसे रहे। किसी को छोड़कर नहीं भागे। वो मंजर ऐसा था, जिसे कभी नहीं भूल सकता। मेरी गलती नहीं थी, लेकिन फिर भी सबसे माफी मांगता हूं। सवाल: हादसा कैसे हुआ? महेश: क्रूज का एक चक्कर लगभग 45 मिनट का होता है। इसमें हम 7 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। इसमें साढ़े 3 किलोमीटर जाना और साढ़े 3 किलोमीटर आना होता है। 30 अप्रैल की शाम 5:16 पर क्रूज निकला था। हम लौट रहे थे, उस समय लगभग 6:45 बजे होंगे। हम किनारे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर थे। अचानक तेज हवा चलने लगी। इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रही होगी। मैंने सोचा कि एलएनटी के ब्रिज के पास क्रूज को पार्क किया जाए। स्टाफ से कहा कि हवा तेज है, आप सभी को लाइफ सपोर्ट जैकेट बांट दीजिए। स्टाफ ने सभी को जैकेट बांट दिया। देखते ही देखते क्रूज में पानी भरने लगा। क्रूज का एक इंजन स्लो था। इसने काम करना बंद कर दिया। फिर क्रूज एक तरफ झुकते हुए पानी में डूबने लगा। मैं अंदर ही था, क्योंकि पायलट केबिन ऊपर की तरफ होता है। क्रूज पानी में डूब गया तो लहरों ने मुझे बाहर फेंक दिया। मेरा पैर रेलिंग में फंसा था। पानी के दबाव से ही पैर रेलिंग से निकला। मैं क्रूज से बाहर आया। किनारे पर पहुंचा तो लोगों ने मुझे बैठाया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। सवाल: क्रूज में कितने टूरिस्ट के पास टिकट था? महेश: क्रूज में 30 लोग सवार थे, इनमें 6 बच्चे थे। छोटे बच्चों के टिकट नहीं लगे थे। ऊपर से फोन आया कि 29 लोगों के टिकट हैं जबकि एक फ्री है, आप निकल जाइए। हादसा होने के बाद मुझे पता चला कि क्रूज में चार-पांच लोग एक्स्ट्रा थे, जिनके पास टिकट नहीं थे। टिकट काटने और टिकट चेक करने का काम नीचे से ही होता है। सवाल: क्रूज का मेंटेनेंस आखिरी बार कब हुआ था? महेश: 3 साल पहले क्रूज का मेंटेनेंस हुआ था। तब से क्रूज एकदम नया जैसा था। यदि कोई छोटी-मोटी खराबी होती थी तो हैदराबाद की कंपनी द्वारा हमें बताया जाता था कि किस तरह ठीक किया जा सकता है। सवाल: आप कितने साल से क्रूज चला रहे हैं? क्या आपने ट्रेनिंग ली है? महेश: क्रूज को मैं पिछले 10 साल से चला रहा हूं। 2012 में 28 दिन की ट्रेनिंग ली थी। हमें क्रूज चलाने के अलावा लोगों को आपातकाल स्थिति में कैसे बचाया जाता है, इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। सवाल: मौसम विभाग ने 3 दिन का यलो अलर्ट जारी किया था, फिर भी क्रूज क्यों चलाया गया? क्या आपको इसकी जानकारी थी? महेश: मुझे ऊपर से किसी भी तरह का कोई निर्देश नहीं मिला था कि क्रूज संचालन रोकना है या यलो अलर्ट जारी है। हमें इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए जाते तो हम कभी भी क्रूज को पानी में नहीं उतारते। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… क्रूज हादसे की पीड़िता बोली- दवा नहीं, पहले बिल थमाया जबलपुर क्रूज हादसे की पीड़िता सविता वर्मा ने हादसे के बाद के हालात और सिस्टम की संवेदनहीनता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- हम मौत को छूकर वापस आए थे, लेकिन अस्पताल में हमारी हालत से ज्यादा बिल की चिंता दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर…

उपचुनाव 2026- पांच राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग शुरू:इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटें; बारामती विधानसभा से अजित पवार की पत्नी उम्मीदवार

उपचुनाव 2026- पांच राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग शुरू:इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटें; बारामती विधानसभा से अजित पवार की पत्नी उम्मीदवार

देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ, महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी, नगालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर और गुजरात की उमरेठ सीट पर काउंटिंग हो रही है। ये 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं। इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। अजित बारामती से विधायक थे। 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया था। कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र की एक सीट NCP और कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। उपचुनाव के नतीजों के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…