Health Tips: गर्मी में गुनगुना पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानिए किन लोगों को तुरंत बदलनी चाहिए यह आदत

Last Updated:April 29, 2026, 12:27 IST Summer Health Tips: सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन गर्मियों में यही आदत आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में गुनगुना पानी एसिडिटी, पेट में जलन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है. (दीपक पांडेय/खरगोन) लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की आदतें अपनाते हैं. इनमें सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना भी शामिल है. आमतौर पर इसे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में यह आदत हर किसी के लिए सही नहीं होती. खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य के अनुसार, सुबह गुनगुना पानी पीना सर्दी या सामान्य मौसम में शरीर के लिए लाभकारी होता है. यह शरीर को अंदर से साफ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. लेकिन गर्मियों में शरीर की जरूरत बदल जाती है, इसलिए इस आदत में बदलाव जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से रातभर पेट में जमा कफ साफ हो जाता है. इससे शरीर हल्का महसूस करता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है. इसके अलावा गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है. इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि यह फायदे मौसम के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google डॉ. मौर्य बताते है कि, गर्मी में शरीर पहले से ही गर्म रहता है. ऐसे में गुनगुना पानी पीने से शरीर की गर्मी और बढ़ सकती है. इससे कुछ लोगों को बेचैनी, थकान या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इस मौसम में सुबह खाली पेट घड़े का साधा पानी या तांबे, पीतल एवं कांसे के बर्तन का पानी पीना ज्यादा बेहतर रहता है. यह शरीर को ठंडक देता है और शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखने में मदद करता है. डॉक्टरों के अनुसार जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें गर्मी के मौसम में गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए. इससे पेट में जलन बढ़ सकती है. इसके अलावा जिन्हें दस्त की शिकायत रहती है या पेट में बार-बार जलन होती है, उनके लिए भी गर्मी में गुनगुना पानी नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे लोगों को सामान्य तापमान का पानी पीना ज्यादा सुरक्षित रहता है. गर्मी के मौसम में गुनगुना पानी पीने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है. इससे थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है, क्योंकि गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाले पानी की ज्यादा जरूरत होती है. कुछ लोगों में इससे एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों को पहले से दस्त की शिकायत हो, उनकी स्थिति भी खराब हो सकती है. ज्यादा पसीना आने और कमजोरी महसूस होने की समस्या भी हो सकती है. First Published : April 29, 2026, 12:27 IST
ग्रीष्मकालीन सब्जी भंडारण युक्तियाँ: अंगारे जैसी गर्म सब्जियों के मसाले क्या हैं? अपनाएं दादी-नानी के ये 5 रहस्य

29 अप्रैल 2026 को 12:11 IST पर अपडेट किया गया ग्रीष्मकालीन सब्जी भंडारण युक्तियाँ: चिलचिलाती गर्मी में भी आपकी अवधारणा ही खिली-खिली मंज़िल जैसी आपके बाजार से थी। बस 2 मिनट के ये किचन हैक्स अपनाएं ये दादी-नानी वाले – पांच रहस्यों को, कभी नहीं देगी सब्जी। अनुसरण करना : धनिया, पुदीना और पालक जैसे प्लास्टिक को धोने के बाद पूरी तरह सूखा लें, फिर से पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट में रखा गया। मिथ्या सौखने से ये सामान्य तक नहीं गलेंगे। छवि: एआई हरी मिर्च को स्टोर करने से पहले उसके ऊपर के मिश्रण को जरूर तोड़ दें। इससे बने फंगस और मिर्च 15-20 दिन तक ताजी बनी रहती है। छवि: एआई इंटरनेट आधारित लगे हैं? उन्हें पानी से मिलते जुलते कांच के जार में गोदाम फैक्ट्री में रखें। वहीं टमाटरों को भी कभी धूप में न रखें, उन्हें स्टोर करके नीचे भाग में रखें। छवि: एआई क्या आप भी आलू और प्याज के साथ हैं? ऐसा न करें! प्याज से अरेस्ट वाली गैस आलू जल्दी खराब हो जाती है। दोनों को हवादार और अलग-अलग जगह पर रखा गया। छवि: एआई जिप-लॉक बैग में जिप-लॉक बैग में जिप-लॉक बैग को बंद करें। ये हैक उनकी दवा को प्रमाणित करता है और उन्हें मुरझाने से सीखता है। छवि: एआई द्वारा प्रकाशित : कीर्ति सोनी प्रकाशित 29 अप्रैल 2026 12:11 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)गर्मियों के लिए रसोई के टिप्स(टी)गर्मियों में सब्जियों को ताजा कैसे रखें(टी)सब्जी भंडारण युक्तियाँ हिंदी में(टी)ग्रीष्मकालीन रसोई युक्तियाँ(टी)धनिया को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें(टी)हरी सब्जियों के लिए रसोई युक्तियाँ(टी)सब्जी को ताजा कैसे रखें(टी)गर्मियों में भोजन भंडारण के विचार(टी)पैसे बचाने के लिए रसोई के तरीके(टी)सरल रसोई की सफाई युक्तियाँ
कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौत:ग्वालियर में हाइवे पर मां-बेटे समेत छह पर चढ़ा ट्रक, मां की गोद में बेटे ने तोड़ा दम

ग्वालियर में मंगलवार शाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मृतक की मां समेत 7-8 मजदूर घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिंदपुरा निवाड़ी निवासी मोहन केवट के रूप में हुई है। घटना गणेशपुरा (थाना बिजौली) के पास की है, जहां पीडब्ल्यूडी का सड़क निर्माण के दौरान सर्विस रोड और डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है, जिसमें मोहन अपनी मां और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। चालक ने अचानक ट्रक रिवर्स कर दिया बताया जा रहा है कि इसी दौरान कंक्रीट मिक्सर ट्रक के चालक ने अचानक वाहन को बैक कर दिया, जिससे मोहन और उसकी मां सहित आधा दर्जन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मोहन ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। साथी मजदूरों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मोहन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किराए पर लाए थे कंक्रीट मिक्सर ट्रक निर्माण कार्य करवा रहे कॉन्ट्रेक्टर दीपक शर्मा के मुताबिक ट्रक शिवम गुप्ता का था, जिसे किराए पर लाया गया था। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही से हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गर्भवती है पत्नी, बच्चे की खबर से मोहन खुश था हादसे के बाद मृतक के परिवार पर संकट गहरा गया है। मोहन अपनी पत्नी, बच्चे और माता-पिता के साथ मजदूरी करने आया था। उसकी पत्नी गर्भवती है और सातवां महीना चल रहा है। परिजनों के अनुसार आने वाले बच्चे को लेकर मोहन काफी खुश था और कई सपने देख रहा था, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। आर्थिक सहायता नहीं मिली फिलहाल परिवार को किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है और केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंगाल में रात 11 बजे तक धुआंधार वोट, इस जिले ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर क्या हाल?

पश्चिम बंगाल के आठ मोटरसाइकिलों की 142 रन की वोटिंग जारी है। बंगाल के दूसरे चरण में रात 11 बजे तक बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सिर्फ चार घंटे में 39.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे अधिक पूर्व बर्धमान जिले में हुई है। यहां 11 बजे से 44.50 बजे तक लोगों ने अपने मैट का इस्तेमाल किया। अगर बात करें ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर तो यहां 37.27 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है, जोकी की रेटिंग वोट से कम है। किस जिले में कितनी वोटिंग? हुगली- 43.12%हार्स- 39.45%कोलकाता उत्तर- 38.39%कोलकाता दक्षिण- 36.78%नादिया- 40.34%उत्तर 24 परगना- 38.43%पूर्वी बर्धमान- 44.50%दक्षिण 24 परगना- 37.92% ये भी पढ़ें- बंगाल की जिस सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव, वहां रुके घंटों में हुआ खेल, जानिए कितने पड़े वोट 9 बजे तक कितनी हुई थी भगत? बंगाल की इन रिसेप्शन पर रात 9 बजे से 18.39 बजे तक फ़ीट वोटिंग हुई थी। जिसमें सबसे ज्यादा पूर्व बर्धमान में 20.86 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं सबसे कम वोटिंग कोलकाता साउथ में 16.81 फीसदी रही। ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट कोलकाता दक्षिण जिले में ही स्थित है। यहां से उद्योगपति शुभेंदु अधिकारी हैं। शुभेंदु वही नेता हैं, 2021 के चुनाव में बीजेपी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से चुनाव में हार मिली थी। अब वो नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही क्लास से ताल ठोक रहे हैं। ममता बनर्जी ने केंद्र पर लगाया आरोप ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बाहर आये पुलिस पर्यवेक्षक बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पोस्ट हटाए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट वोट डालेंगे, पुलिस या सुरक्षा बल नहीं। कुछ नए लोगों को हाल ही में लाया गया है और वो साइंटिस्ट बना रहे हैं। वह उद्वेलित रह रहे हैं. ये भी पढ़ें- बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ’ब्रायन ने मोदी को दी चुनौती, बोले- ‘आपमें दम है तो…’ शुभेंदु अधिकारी ने लगाया आरोप शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फाल्टा में बीजेपी चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र का प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने कहा, ‘हम भी पोजिशन पर नजर रख रहे हैं और जिसे जरूरत होगी वह करेंगे।’ चुनाव आयोग ने भी एक आईएसओ रिपोर्ट ली है. अगर ऐसा ही कुछ हो रहा है तो जो जरूरी होगा वह किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव जी ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया था. मैंने उन्हें साज-सामान से सुसज्जित किया। अभी कुछ मिनट पहले ही गृह मंत्री, मेरे नेता अमित शाह जी ने मुझे फोन किया। मैंने उन्हें फाल्टा घटना के बारे में बताया। यह अकल्पनीय रणनीति है. हम कार्रवाई कर रहे हैं. अभी तक कुछ नहीं हुआ. 35 प्रतिशत मतदान हो चुका है, अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।
यश की टॉक्सिक रिलीज दूसरी बार टली:फिल्म 4 जून को नहीं आएगी, धुरंधर 2 के बाद क्या अब OTT राइट्स के चलते मुश्किल बढ़ी?

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। अब फिल्म 4 जून को नहीं रिलीज होगी और अभी तक नई डेट घोषित नहीं की गई है। यश के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया, कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक यात्रा रही है।सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को फिर से साबित करता है जिस पर हमें हमेशा भरोसा था कि यह फिल्म पूरी दुनिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ पहुंचने की हकदार है।‘टॉक्सिक’ पूरी तरह तैयार है और इस समय हम इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को सही तरीके से तय कर रहे हैं। इसी वजह से हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले बताई गई 4 जून की रिलीज पर अब फिल्म नहीं आएगी, बल्कि बाद में एक ऐसी तारीख पर रिलीज होगी जो दुनिया भर के हिसाब से सही होगी। ‘टॉक्सिक’ जल्द ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने आगे लिखा, ऐसे समय में, जब भारतीय सिनेमा अपनी नई पहचान बना रहा है और बड़े मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लेवल को और ऊंचा करें। एक अभिनेता-निर्माता के रूप में, मैं इस पल को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी के लिए अपना योगदान देने का मौका मानता हूं, ताकि हमारी फिल्म दुनिया तक उसी असर के साथ पहुंचे, जिसकी वह हकदार है।हर कदम पर और हर बदलाव के दौरान, आपका साथ मेरे साथ बना रहा और इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। कुछ कहानियां धैर्य मांगती हैं। कुछ सफर इसकी जरूरत रखते हैं। हम वादा करते हैं कि हम आपको ऐसी फिल्म देंगे जिसे आप एंजॉय भी करें और सेलिब्रेट भी एक ऐसी फिल्म, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी।– यश दूसरी बार फिल्म की रिलीज टली गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट टली है। फिल्म की मूल रिलीज डेट 19 मार्च 2026 थी, जिसे 4 जून 2026 पर शिफ्ट किया गया। मेकर्स ने आधिकारिक बयान में कहा था कि मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। वहीं, इसका दूसरा कारण यह भी कहा गया कि फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने पर रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” से क्लैश करने वाली थी और फिल्म को नुकसान न हो, इसलिए फिल्म पोस्टपोन की गई। OTT राइट्स डेडलॉक वहीं, 27 अप्रैल को M9 News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि टॉक्सिक की 4 जून की डेट भी आगे खिसक जाएगी और इसका एक कारण OTT राइट्स डेडलॉक भी सामने आया था। प्रोड्यूसर्स (KVN Productions) डिजिटल राइट्स के लिए 250 करोड़ रुपए मांग रहे हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स सिर्फ 110 करोड़ रुपए के आसपास ऑफर कर रहे हैं। यह अंतर इतना बड़ा है कि डील अटकी हुई है। VFX और ऑडियो क्वालिटी इश्यू शुरुआत से ही फिल्म का VFX और ऑडियो क्वालिटी भी फिल्म की रिलीज को लेकर इश्यू है। आलवेज बॉलीवुड ने दावा किया था कि मार्च की शुरुआत में इंटरनल स्क्रीनिंग में यश VFX और बैकग्राउंड ऑडियो से संतुष्ट नहीं हुए। प्रमुख सीन में क्वालिटी कम लगी, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर पॉलिश करने को कहा था। हालांकि, कुछ सोर्सेज ने इसे नकारा भी था। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा जनवरी 2026 में जारी टीजर में अभिनेता यश और मॉडल बीट्रिज ताउफेनबाक के बीच कार के अंदर दिखाए गए एक अंतरंग सीन को लेकर विवाद हुआ। कर्नाटक की आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने इसे “अश्लील और नैतिक मूल्यों के खिलाफ” बताते हुए कर्नाटक राज्य महिला आयोग और सेंसर बोर्ड (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक महिला आयोग ने CBFC को पत्र लिखकर इस सामग्री की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
यश की टॉक्सिक रिलीज दूसरी बार टली:फिल्म 4 जून को नहीं आएगी, धुरंधर 2 के बाद क्या अब OTT राइट्स के चलते मुश्किल बढ़ी?

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई। अब फिल्म 4 जून को नहीं रिलीज होगी और अभी नई डेट घोषित नहीं की गई है। यश के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया, कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक यात्रा रही है।सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को फिर से साबित करता है जिस पर हमें हमेशा भरोसा था कि यह फिल्म पूरी दुनिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ पहुंचने की हकदार है।‘टॉक्सिक’ पूरी तरह तैयार है और इस समय हम इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को सही तरीके से तय कर रहे हैं। इसी वजह से हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले बताई गई 4 जून की रिलीज पर अब फिल्म नहीं आएगी, बल्कि बाद में एक ऐसी तारीख पर रिलीज होगी जो दुनिया भर के हिसाब से सही होगी। ‘टॉक्सिक’ जल्द ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने आगे लिखा, ऐसे समय में, जब भारतीय सिनेमा अपनी नई पहचान बना रहा है और बड़े मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लेवल को और ऊंचा करें। एक अभिनेता-निर्माता के रूप में, मैं इस पल को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी के लिए अपना योगदान देने का मौका मानता हूं, ताकि हमारी फिल्म दुनिया तक उसी असर के साथ पहुंचे, जिसकी वह हकदार है।हर कदम पर और हर बदलाव के दौरान, आपका साथ मेरे साथ बना रहा और इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। कुछ कहानियां धैर्य मांगती हैं। कुछ सफर इसकी जरूरत रखते हैं। हम वादा करते हैं कि हम आपको ऐसी फिल्म देंगे जिसे आप एंजॉय भी करें और सेलिब्रेट भी एक ऐसी फिल्म, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी।– यश दूसरी बार फिल्म की रिलीज टली गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट टली है। फिल्म की ओरिजिनल रिलीज डेट 19 मार्च 2026 थी, जिसे 4 जून 2026 पर शिफ्ट किया गया था। मेकर्स ने आधिकारिक बयान में कहा था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। वहीं, इसका दूसरा कारण यह भी कहा गया था कि फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से क्लैश करने वाली थी और फिल्म को नुकसान न हो, इसलिए फिल्म पोस्टपोन की गई। OTT राइट्स डेडलॉक वहीं, 27 अप्रैल को M9 News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि टॉक्सिक की 4 जून की डेट भी आगे खिसक जाएगी और इसका एक कारण OTT राइट्स डेडलॉक भी सामने आया था। प्रोड्यूसर्स (KVN Productions) डिजिटल राइट्स के लिए 250 करोड़ रुपए मांग रहे हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स सिर्फ 110 करोड़ रुपए के आसपास ऑफर कर रहे हैं। यह अंतर इतना बड़ा है कि डील अटकी हुई है। VFX और ऑडियो क्वालिटी इश्यू शुरुआत से ही फिल्म का VFX और ऑडियो क्वालिटी भी फिल्म की रिलीज को लेकर इश्यू है। आलवेज बॉलीवुड ने दावा किया था कि मार्च की शुरुआत में इंटरनल स्क्रीनिंग में यश VFX और बैकग्राउंड ऑडियो से संतुष्ट नहीं हुए। प्रमुख सीन में क्वालिटी कम लगी, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर पॉलिश करने को कहा था। हालांकि, कुछ सोर्सेज ने इसे नकारा भी था। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा जनवरी 2026 में जारी टीजर में एक्टर यश और मॉडल बीट्रिज ताउफेनबाक के बीच कार के अंदर दिखाए गए एक सीन को लेकर विवाद हुआ। कर्नाटक की आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने इसे अश्लील और नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कर्नाटक राज्य महिला आयोग और सेंसर बोर्ड (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक महिला आयोग ने CBFC को पत्र लिखकर इस सामग्री की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
इसे सही कौन करता है? भारत के सबसे सटीक एग्ज़िट पोलस्टर्स पर एक नज़र | भारत समाचार

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 11:56 IST एग्ज़िट पोल वे पूर्वानुमान होते हैं जो मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बूथ से बाहर निकलते समय कही गई बातों पर आधारित होते हैं। एग्जिट पोल परिणाम 2026: मतदाता उत्सुकता से पहले संकेतों का इंतजार कर रहे हैं कि परिणाम क्या होंगे क्योंकि 29 अप्रैल को शाम 6 बजे के बाद मीडिया आउटलेट्स द्वारा एग्जिट पोल प्रकाशित किए जाएंगे। (प्रतिनिधित्व के लिए छवि: पीटीआई) एग्ज़िट पोल 2026: बुधवार, 29 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 विधानसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे। मतदान के समापन के बाद, सभी की निगाहें चार राज्यों – केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम – और केंद्र शासित प्रदेश – पुडुचेरी के एग्जिट पोल परिणामों पर होंगी। विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणी शाम 6.30 बजे तक सामने आ जाएगी। एग्ज़िट पोल वे पूर्वानुमान होते हैं जो मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद बूथ से बाहर निकलते समय कही गई बातों पर आधारित होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में, एक्सिस माई इंडिया, टुडेज़ चाणक्य, आईपीएसओएस, सीवोटर, सीएसडीएस जैसी कई एजेंसियों ने चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिए प्रतिष्ठा बनाई है। एक्सिस माई इंडिया, टुडेज़ चाणक्य और सीवोटर को ऐतिहासिक रूप से भारत में सबसे सटीक एग्जिट पोल में से एक माना जाता है, जो अक्सर जीतने वाले गठबंधन की सही भविष्यवाणी करते हैं। एक्सिस माई इंडिया अपने बड़े नमूना आकारों के लिए जाना जाता है, जबकि टुडेज़ चाणक्य का राष्ट्रीय वोट शेयरों की भविष्यवाणी करने में एक मजबूत रिकॉर्ड है। हालाँकि, एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों पर कभी भी आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि गलतियों की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। ऐसे उदाहरण भी दुर्लभ नहीं हैं जहां हाल के दिनों में एग्जिट पोल गड़बड़ा गए। 2004 के लोकसभा चुनावों में, एग्जिट पोल में एनडीए को 240-278 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जबकि वास्तविक जीत केवल 187 थी। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा में त्रिशंकु सदन (भाजपा: 161-210 सीटें) की भविष्यवाणी देखी गई, जो भाजपा के 312/403 के भारी बहुमत से ध्वस्त हो गई। हाल ही में, 2024 के हरियाणा एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत (90 सीटों वाले सदन में 48 सीटें) का अनुमान लगाया गया था, लेकिन बीजेपी ने 48 सीटें हासिल कीं। बंगाल की 294 सीटों, असम की 126, केरल की 140 और तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए आज रात के एग्ज़िट पोल इस मिश्रित बैग को एक बार फिर परीक्षण में डालने के लिए तैयार हैं। पिछले विधानसभा चुनावों को देखते हुए, एक्सिस माई इंडिया अक्सर अंतिम परिणामों के सबसे करीब पहुंच गया है। सी-वोटर एक मजबूत दावेदार बना हुआ है, विशेष रूप से समय के साथ इसकी स्थिरता के लिए, हालांकि त्रुटि की थोड़ी अधिक संभावना है। एग्जिट पोल कितने बजे जारी होंगे? भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मीडिया प्लेटफार्मों और प्रसारकों को एक सलाह जारी की थी, जिसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और आठ विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जब तक कि सभी चरणों में मतदान समाप्त नहीं हो जाता। 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजते ही, कई मीडिया संगठन विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने सर्वेक्षण और सीट अनुमान जारी करेंगे। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी, 824 विधानसभा क्षेत्रों के लिए डेटा एक साथ जारी किया जाएगा। एग्ज़िट पोल को कहां ट्रैक करें? CNN-News18 पर वास्तविक समय के अपडेट के साथ एग्जिट पोल परिणाम 2026 के बारे में हर घटनाक्रम से अवगत रहें। लाइव कवरेज, विशेषज्ञ अंतर्दृष्टि और गहन विश्लेषण के लिए CNN-News18 पर ट्यून करें, या हमारे सोशल मीडिया चैनलों और News18.com पर नवीनतम अपडेट, मुख्य हाइलाइट्स और ब्रेकिंग न्यूज का पालन करें। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 29 अप्रैल, 2026, 11:56 IST न्यूज़ इंडिया इसे सही कौन करता है? भारत के सबसे सटीक एग्ज़िट पोलस्टर्स पर एक नज़र अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बेस्ट पोलस्टर इंडिया(टी)एक्सिस माई इंडिया सटीकता(टी)सी-वोटर सटीकता(टी)भारतीय एग्जिट पोल विश्वसनीयता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिट्रीट में खुमानी का पौधा लगाया:व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक, कल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी राष्ट्रपति, दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के छराबड़ा स्थित रिट्रीट में खुमानी का एक पौधा लगाया। इसके बाद खुद पानी दिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति निवास के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और वहां आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। दरअसल, रिट्रीट को मार्च 2023 में आम लोगों के लिए ओपन किया गया। इसके बाद से यहां जाने वाले टूरिस्ट और लोकल लोग भी रिट्रीट की हेरिटेज इमारत को देख सकते हैं। यहां ऐतिहासिक भवन के अलावा राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां गार्डन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इसके अतिरिक्त हरियाली से भरपूर यहां के बगीचे, ट्यूलिप और अन्य सजावटी फूल इसकी सुंदरता में और अधिक वृद्धि करते हैं। राष्ट्रपति ने इन सब सुविधाओं को देखा। पांच दिन के हिमाचल दौरे पर हैं द्रौपदी मुर्मू बता दें कि द्रौपदी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल दौरे पर आई हैं। उनका आज अटल टनल रोहतांग और सिस्सू जाने का दौरा प्रस्तावित था। स्थानीय प्रशासन एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा हुआ था। मगर हिमाचल में खराब मौसम के कारण उनका अटल टनल दौरा बीती शाम को रद्द करना पड़ा। कल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर जाएंगी राष्ट्रपति लिहाजा आज वह रिट्रीट छराबड़ा में आराम कर रही है। सुबह के वक्त उन्होंने देवदार के घने के बीचोबीच बने रिट्रीट के आंगन में काफी देर तक सैर की। कल उनका एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर जाने का कार्यक्रम है। वह, दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगी। परसों यानी एक मई को राष्ट्रपति मुर्मू वापस दिल्ली लौटेंगी।
गुना में गर्लफ्रेंड की शादी के दिन प्रेमी का सुसाइड:5 साल से था अफेयर, प्रेमिका की शर्त पर 2 साल पहले छोड़ी थी पत्नी

गुना के धरनावदा इलाके में एक 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार रात बमोरी में उसकी गर्लफ्रेंड की शादी थी, जिससे आहत होकर उसने हाईवे किनारे सल्फास की 10 गोलियां खा लीं। जहर खाने के बाद वह खुद भागकर रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान बुधवार अलसुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रेमिका के कहने पर 2 साल पहले छोड़ी थी पत्नी मृतक की पहचान पुरानी रूठियाई निवासी प्रद्युम्न सिंह सहरिया (25) पुत्र मांगीलाल सहरिया के रूप में हुई है। पिता मांगीलाल ने बताया कि प्रद्युम्न की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिछले 5 वर्षों से एक अन्य लड़की से प्यार करता था। लड़की ने शर्त रखी थी कि वह पत्नी को छोड़ने के बाद ही उसके साथ रहेगी। इस वजह से प्रद्युम्न ने 2 साल पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। पिता के अनुसार, इसके बाद भी लड़की साथ रहने को राजी नहीं हुई और केवल पैसे लेती रही। हाईवे किनारे खाया जहर, खुद पुलिस चौकी पहुंचा मंगलवार को बमोरी इलाके में प्रद्युम्न की गर्लफ्रेंड की शादी हो रही थी। यह बात वह सहन नहीं कर पाया और शाम को रूठियाई में नेशनल हाईवे किनारे पहुंच गया। यहां किनारे बैठकर उसने सल्फास की लगभग 10 गोलियां खा लीं। जब उसके पिता उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे, तो वह भागकर रूठियाई चौकी चला गया। वहां उसने पुलिस को खुद जहर खाने की जानकारी दी। अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम किया युवक की बात सुनकर पुलिस ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में इलाज के बाद बुधवार अलसुबह प्रद्युम्न ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह बमोरी इलाके में उसकी प्रेमिका की विदाई हुई। इधर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने प्रद्युम्न का शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका 250वीं वर्षगांठ पर ट्रम्प की तस्वीर वाले पासपोर्ट जारी करेगा, इस गर्मियों से शुरुआत

अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले विशेष पासपोर्ट जारी करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को बताया कि सीमित संख्या में नए डिजाइन वाले अमेरिकी पासपोर्ट इस गर्मियों से जारी किए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक, वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से इन पासपोर्ट्स की शुरुआत होगी। वहां व्यक्तिगत रूप से पासपोर्ट रिन्यू कराने वालों को यही डिफॉल्ट पासपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करने वालों और अन्य केंद्रों पर मौजूदा डिजाइन जारी रहेगा। पासपोर्ट के मॉकअप के अनुसार, अंदरूनी कवर पर ट्रम्प की तस्वीर और गोल्ड रंग में उनके हस्ताक्षर होंगे। पीछे के कवर पर जॉन ट्रंबुल की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘डिक्लरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ का चित्र दिया जाएगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि नए पासपोर्ट में विशेष आर्टवर्क और बेहतर इमेजरी होगी, लेकिन मौजूदा सुरक्षा फीचर बरकरार रहेंगे। इससे पहले अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के लिए ट्रम्प की तस्वीर वाले नेशनल पार्क पास और स्मारक सिक्के भी जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऐसे विशेष पासपोर्ट कितनी संख्या में जारी किए जाएंगे।







