Sunday, 13 Sep 2026 | 10:37 AM

Trending :

थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस इंडोनेशिया का 240 यात्रियों वाला जहाज लापता:जावा सागर में संपर्क टूटा, पूर्वी जावा से बोर्नियो जा रहा था MP Constable & RRB NTPC Recruitment 2026 ‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री ‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री
EXCLUSIVE

कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौत:ग्वालियर में हाइवे पर मां-बेटे समेत छह पर चढ़ा ट्रक, मां की गोद में बेटे ने तोड़ा दम

ग्वालियर में मंगलवार शाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मृतक की मां समेत 7-8 मजदूर घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिंदपुरा निवाड़ी निवासी मोहन केवट के रूप में हुई है। घटना गणेशपुरा (थाना बिजौली) के पास की है, जहां पीडब्ल्यूडी का सड़क निर्माण के दौरान सर्विस रोड और डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है, जिसमें मोहन अपनी मां और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। चालक ने अचानक ट्रक रिवर्स कर दिया बताया जा रहा है कि इसी दौरान कंक्रीट मिक्सर ट्रक के चालक ने अचानक वाहन को बैक कर दिया, जिससे मोहन और उसकी मां सहित आधा दर्जन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मोहन ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। साथी मजदूरों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मोहन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किराए पर लाए थे कंक्रीट मिक्सर ट्रक निर्माण कार्य करवा रहे कॉन्ट्रेक्टर दीपक शर्मा के मुताबिक ट्रक शिवम गुप्ता का था, जिसे किराए पर लाया गया था। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही से हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गर्भवती है पत्नी, बच्चे की खबर से मोहन खुश था हादसे के बाद मृतक के परिवार पर संकट गहरा गया है। मोहन अपनी पत्नी, बच्चे और माता-पिता के साथ मजदूरी करने आया था। उसकी पत्नी गर्भवती है और सातवां महीना चल रहा है। परिजनों के अनुसार आने वाले बच्चे को लेकर मोहन काफी खुश था और कई सपने देख रहा था, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। आर्थिक सहायता नहीं मिली फिलहाल परिवार को किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है और केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंग्लिश प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी के विज्ञापनों पर रोक:रिसर्च - जीतने के बाद भी फैंस खुश होने की बजाय निराश कि पूरी रकम क्यों नहीं लगाई

April 15, 2026/
12:44 pm

खेलों में सट्टेबाजी (स्पोर्ट्स बेटिंग) के बढ़ते चलन और इसके लुभावने विज्ञापनों के बीच, एक ताजा रिपोर्ट ने इसके मनोवैज्ञानिक...

त्योहारों से पहले टूथपेस्ट से लेकर पेंट तक महंगे होंगे:HUL और एशियन पेंट्स समेत 8 कंपनियां जरूरत के सामानों की कीमतें बढ़ाएंगी

August 1, 2026/
10:25 am

देश की सबसे बड़ी FMCG और कंज्यूमर कंपनियां फेस्टिव सीजन से ठीक पहले और लगातार दूसरी तिमाही में अपने प्रोडक्ट्स...

एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी:सभी स्कैन नॉर्मल, पंजाब के खिलाफ मैच में सिर के बल गिरे थे; दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया था

April 26, 2026/
2:41 pm

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल से शनिवार देर रात ही छुट्‌टी दे दी गई। एनगिडी शनिवार...

गुजरात विधानसभा में UCC बिल पेश:सभी पर समान नियम लागू होंगे, गृह मंत्री संघवी बोले- राज्य के लिए स्वर्णिम दिन

March 24, 2026/
5:23 pm

गुजरात विधानसभा में मंगलवार को यूसीसी विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक में वसीयत न होने की स्थिति में माता-पिता,...

Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
11:25 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 23:25 IST विद्रोही सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अज्ञात पूर्व सहयोगी पर हमला किया, उनकी राजनीतिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौत:ग्वालियर में हाइवे पर मां-बेटे समेत छह पर चढ़ा ट्रक, मां की गोद में बेटे ने तोड़ा दम

कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौत:ग्वालियर में हाइवे पर मां-बेटे समेत छह पर चढ़ा ट्रक, मां की गोद में बेटे ने तोड़ा दम

ग्वालियर में मंगलवार शाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मृतक की मां समेत 7-8 मजदूर घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिंदपुरा निवाड़ी निवासी मोहन केवट के रूप में हुई है। घटना गणेशपुरा (थाना बिजौली) के पास की है, जहां पीडब्ल्यूडी का सड़क निर्माण के दौरान सर्विस रोड और डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है, जिसमें मोहन अपनी मां और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। चालक ने अचानक ट्रक रिवर्स कर दिया बताया जा रहा है कि इसी दौरान कंक्रीट मिक्सर ट्रक के चालक ने अचानक वाहन को बैक कर दिया, जिससे मोहन और उसकी मां सहित आधा दर्जन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मोहन ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। साथी मजदूरों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मोहन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किराए पर लाए थे कंक्रीट मिक्सर ट्रक निर्माण कार्य करवा रहे कॉन्ट्रेक्टर दीपक शर्मा के मुताबिक ट्रक शिवम गुप्ता का था, जिसे किराए पर लाया गया था। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही से हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गर्भवती है पत्नी, बच्चे की खबर से मोहन खुश था हादसे के बाद मृतक के परिवार पर संकट गहरा गया है। मोहन अपनी पत्नी, बच्चे और माता-पिता के साथ मजदूरी करने आया था। उसकी पत्नी गर्भवती है और सातवां महीना चल रहा है। परिजनों के अनुसार आने वाले बच्चे को लेकर मोहन काफी खुश था और कई सपने देख रहा था, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। आर्थिक सहायता नहीं मिली फिलहाल परिवार को किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिली है और केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket