विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुईं। प्रिया को हाल ही में क्यूटीकुरा का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस इवेंट के दौरान एक यूट्यूबर ने उनके कपड़ों के रंग को लेकर सवाल किया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इवेंट में प्रिया ने नारंगी यानी केसरिया रंग की ड्रेस पहनी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान एक यूट्यूबर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने किसी खास वजह से केसरिया रंग की ड्रेस चुनी है। इस पर प्रिया ने शांति से जवाब देते हुए पूछा, “ड्रेस में समस्या क्या है?” यूट्यूबर ने यह भी पूछा कि क्या केरल में जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ का असर उनके कपड़ों के चुनाव पर पड़ा है। प्रिया ने साफ किया कि उन्होंने यह रंग सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि यह उस ब्रांड से मेल खाता था जिसका वह प्रचार कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके इस फैशन चुनाव के पीछे कोई राजनीतिक या धार्मिक संदेश नहीं था। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोगों ने ड्रेस के रंग पर पूछे गए इस सवाल को अनावश्यक और अनुचित बताया है। यूजर्स का कहना है कि किसी के कपड़ों के रंग को राजनीतिक या वैचारिक जुड़ाव से नहीं जोड़ना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है। सवाल काम, विचारों या बयानों पर होने चाहिए, न कि कपड़ों के रंग पर। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि प्रिया ने शांत और सभ्य तरीके से जवाब देकर अच्छा उदाहरण पेश किया है।
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक

हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस संजीदा शेख ने पुणे वेकेशन की तस्वीरों से हर्शवर्धन राणे से रिलेशनशिप का हिंट दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही संजीदा ने पुणे के एक आउटस्कर्ट रिसोर्ट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनकी शेयर की गईं तस्वीरों का बैकग्राउंड वही था, जहां से हर्षवर्धन राणे ने भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए संजीदा और हर्षवर्धन की तस्वीरें, जिससे उठे सवाल- हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में कई और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं। दोनों ने ही एक ही लोकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए। तस्वीरों के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो चुकी हैं। दोनों की पोस्ट में भी फैंस रिलेशनशिप पर सवाल कर रहे हैं। तैश में साथ काम कर चुके हैं हर्षवर्धन-संजीदा संजीदा शेख ने साल 2020 की फिल्म तैश में हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी दोनों जंगल सफारी के एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरों से चर्चा में रह चुके हैं।
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप!:पुणे रिसोर्ट में साथ समय बिताया, तस्वीरों के बैकग्राउंड से खुलासा; 2022 में लिया आमिर अली से तलाक

हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस संजीदा शेख ने पुणे वेकेशन की तस्वीरों से हर्शवर्धन राणे से रिलेशनशिप का हिंट दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही संजीदा ने पुणे के एक आउटस्कर्ट रिसोर्ट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनकी शेयर की गईं तस्वीरों का बैकग्राउंड वही था, जहां से हर्षवर्धन राणे ने भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए संजीदा और हर्षवर्धन की तस्वीरें, जिनसे उठे सवाल- हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में कई और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं। दोनों ने ही एक ही लोकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए। तस्वीरों के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो चुकी हैं। दोनों की पोस्ट में भी फैंस रिलेशनशिप पर सवाल कर रहे हैं। तैश में साथ काम कर चुके हैं हर्षवर्धन-संजीदा संजीदा शेख ने साल 2020 की फिल्म तैश में हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी दोनों जंगल सफारी के एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरों से चर्चा में रह चुके हैं।
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने फायरिंग की:6 लोगों की मौत, कई घायल; हमलावर छात्र अस्पताल में भर्ती

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग में 3 टीचर और 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। फायरिंग करने वाले छात्र को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह उसके परिवार के किसी सदस्य की थी। उसने हमला क्यों किया, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। क्लासरूम में छिपे थे छात्र घटना के करीब एक घंटे बाद सामने आई तस्वीरों में स्कूल के बाहर लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते दिखे। वहीं, पुलिस और बचाव दल स्कूल के अंदर जांच करते नजर आए। एक चश्मदीद ने बताया कि जब दूसरे भवन से गोलियों की आवाज सुनाई दी, तो छात्र अपनी जान बचाने के लिए क्लासरूम के अंदर छिप गए थे। बाद में पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। थाईलैंड में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। इसी साल फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक पब्लिक हाई स्कूल में 17 साल के एक छात्र ने पुलिस से बंदूक चुराकर फायरिंग की थी। उस दो घंटे के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। वहीं, 2023 में बैंकॉक के एक बड़े शॉपिंग मॉल में 14 साल के लड़के पर फायरिंग करने का आरोप लगा था।
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने फायरिंग की:6 लोगों की मौत, कई घायल; हमलावर छात्र भी अस्पताल में भर्ती

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग में 3 टीचर और 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। फायरिंग करने वाले छात्र को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह उसके परिवार के किसी सदस्य की थी। उसने हमला क्यों किया, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। गोलियां चलते ही क्लासरूम में छिप गए छात्र प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र अपनी जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए। थाईलैंड में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। इसी साल फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक पब्लिक हाई स्कूल में 17 साल के एक छात्र ने पुलिस से बंदूक चुराकर फायरिंग की थी। उस दो घंटे के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। वहीं, 2023 में बैंकॉक के एक बड़े शॉपिंग मॉल में 14 साल के लड़के पर फायरिंग करने का आरोप लगा था।
सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

सोहा अली खान और सबा अली खान ने हाल ही में बताया है कि वह भाई सैफ अली खान की पहली शादी में नहीं पहुंची थीं। दोनों तब स्कूल में थीं और शादी इतनी हड़बड़ी में हुई कि उन्हें खबर तक नहीं दी गई। उनकी स्कूल की प्रिंसिपल ने मीडिया रिपोर्ट्स देखने के बाद उन्हें सैफ की शादी की जानकारी दी थी। इसके अलावा सबा अली खान ने बताया है कि क्यों 19 की उम्र में कोलकाता के शख्स से शादी टूटने के बाद वो आज भी सिंगल हैं। शादी के समय स्कूल में थीं सोहा और सबा नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ के लेटेस्ट एपिसोड में सोहा और सबा पहुंची थीं। बातचीत में सबा अली खान ने बताया कि जब सैफ और अमृता की शादी हुई, तब वह और सोहा दोनों ही स्कूल में थीं। सोहा ने भी बताया कि शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी, इसलिए दोनों बहनें इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। प्रिंसिपल ऑफिस से आया था फोन सबा ने आगे बताया कि शादी की अचानक आई मीडिया खबरों के कारण स्कूल प्रशासन को दखल देना पड़ा था। सबा के मुताबिक, प्रिंसिपल के ऑफिस से उन्हें फोन आया था। उनसे कहा गया था कि जब तक पुष्टि न हो जाए, वे इस बारे में किसी से कोई बात न करें। सबा ने याद करते हुए कहा कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि यह खबर मीडिया में आ चुकी थी और उन्हें इसकी सच्चाई नहीं पता थी। सबा अली खान ने बताया क्यों नहीं की शादी सबा अली खान ने अपनी शादी न होने के कारणों का खुलासा किया है। सबा ने बताया कि 18-19 साल की उम्र से ही उनके पास शादी के कई प्रस्ताव आने लगे थे, लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की। बातचीत के दौरान सबा ने कहा कि उनका कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा। 19 साल की उम्र में वह कोलकाता के एक व्यक्ति से लगभग शादी करने ही वाली थीं, जिनसे उन्हें मिलवाया गया था। हालांकि, उस समय वह शादी के लिए तैयार नहीं थीं, इसलिए बात आगे नहीं बढ़ सकी। पिता जैसे शख्स की तलाश में थीं सबा सबा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वह शादी के विचार के लिए तैयार थीं, लेकिन फिर उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो उनके साथ पूरी तरह मेल खाता हो। उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक असाधारण व्यक्ति थे। सबा ने कहा कि वो चाहती थीं कि उनकी शादी पिता जैसे शख्स से हो, लेकिन ऐसा कोई नहीं मिला। सबा ने ये भी कहा है कि कई बार लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वो वाकई सोहा और सैफ की बहन हैं। क्यों सैफ और अमृता ने की हड़बड़ी में शादी 1990 में सैफ अली खान, फिल्ममेकर राहुल रवैल की फिल्म बेखुदी से डेब्यू कर रहे थे। सैफ को लॉन्च करने से पहले राहुल रवैल ने कई बड़े एक्टर्स को सैफ के साथ फोटोशूट करने बुलाया। उनमें अमृता सिंह भी शामिल थीं, जो तब स्टार कही जाती थीं। वहीं सब सैफ को मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर के बेटे के रूप में जानते थे। पहली बार तो अमृता ने सैफ को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन फिर जब फोटोशूट के लिए सैफ ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो अमृता ने उन्हें गुस्से में देखा। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। पहली मुलाकात के बाद ही एक दिन सैफ ने अमृता के घर कॉल मिलाया। सैफ ने पूछा कि क्या अमृता उनके साथ डिनर पर जाएंगी। अमृता ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वो डिनर पर बाहर नहीं जातीं। सैफ ने जब लंच का पूछा तब भी इनकार ही मिला। हालांकि अमृता ने ये जरूर कहा कि वो चाहें तो घर आकर साथ डिनर कर सकते हैं। सैफ उसी दिन अमृता के घर पहुंच गए। दोनों बात करने लगे और बातों-ही-बातों में दोनों के बीच अच्छी ट्विनिंग बैठ गई। दोनों ने एक दूसरे को किस किया और इसी के साथ सैफ ने अमृता से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। अमृता ने भी उनके प्रपोजल को कबूल कर लिया। इसके बाद दो दिनों तक सैफ अमृता के घर पर ही रहे। ये किस्सा खुद सैफ और अमृता ने सिमी गरेवाल के चैट शो में सुनाया था। दो दिनों बाद जब डेब्यू फिल्म बेखुदी के प्रोड्यूसर्स के लगातार कॉल आने लगे तो सैफ को मन मारकर शूटिंग के लिए निकलना पड़ा। सैफ के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने सेट तक पहुंचने के लिए अमृता से 100 रुपए उधार मांगे। अमृता ने उन्हें कहा कि वो उनकी कार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सैफ ने इनकार कर दिया और 100 रुपए लेकर निकल गए। बार-बार सेट पर देर से पहुंचने पर सैफ को फिल्म बेखुदी से निकाल दिया गया। धर्म बदलकर की थी नवाब खानदान में शादी, अमृता छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री 1991 में सैफ अली खान और अमृता ने एक दिन शादी करने का फैसला किया और 2 दिनों बाद ही शादी कर ली। नवाब खानदान में शादी करने के लिए अमृता ने धर्म बदल लिया। शादी के तुरंत बाद अमृता सिंह ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली, जबकि उनके पास कई बड़ी फिल्मों का ऑफर था और वो करियर के टॉप पर थीं। शादी के 4 साल बाद अमृता ने बेटी सारा अली खान को जन्म दिया फिर उन्हें एक बेटा इब्राहिम अली खान हुआ। बच्चे होने के चंद सालों बाद ही सैफ और अमृता के बीच झगड़े शुरू हो गए और दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया।

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं सलमान खान:500 लोगों के लिए सेमी पर्मानेंट घर बनवाएंगे, एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए NGO ग्लोबल सिख्स के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनवाने का फैसला लिया है। सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन इससे पहले भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने में सहयोग कर चुकी है। अब राहत अभियान के दूसरे चरण में प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास पर फोकस किया जा रहा है। अब तक 220 सेमी-पर्मानेंट घर तैयार मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, असम के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल शिवसागर जिले के नेपाली खुटी गांव में अब तक करीब 220 सेमी-पर्मानेंट घर बनाए जा चुके हैं। ये घर बांस और टिन की छत से तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुनर्वास की योजना पहले से ही NGO के राहत अभियान का हिस्सा थी। हालांकि, जब सलमान खान ने अभिनेता रणदीप हुड्डा को मौके पर राहत कार्य करते देखा, तो उन्होंने इस अभियान से जुड़ने का फैसला किया। एक घर की लागत 35 से 40 हजार रुपए रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रणदीप हुड्डा ने सलमान को ग्लोबल सिख्स के राहत अभियान की जानकारी दी, जिसमें करीब 70 स्वयंसेवक काम कर रहे हैं। इसके बाद संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह ने सलमान को बताया कि प्रत्येक सेमी-पर्मानेंट घर बनाने में 35 हजार से 40 हजार रुपए का खर्च आता है। इसके बाद सलमान खान ने संस्था के साथ मिलकर 500 घरों के निर्माण का फैसला लिया। अमरप्रीत सिंह बोले- सलमान ने कहा, ‘आप लोग चिंता मत करो’ राहत अभियान को लेकर अमरप्रीत सिंह ने मिड-डे से बातचीत में कहा, “सलमान खान ने कुछ दिन पहले हमसे बात की थी और कहा- आप लोग चिंता मत करो। 220 घर तैयार हो चुके हैं और इन्हें प्रभावित परिवारों को सौंपा जा रहा है। हमारी टीम एक दिन में आठ से दस घर बना सकती है।” रणदीप हुड्डा बोले- मानवता सबसे ऊपर वहीं, अभिनेता रणदीप हुड्डा भी लगातार राहत कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित परिवार शरण लिए हुए हैं। रणदीप ने कहा, “हम पिछले सात दिनों से लगातार प्रभावित लोगों के लिए खाना तैयार कर रहे हैं और उन्हें पहुंचा रहे हैं। मानवता सबसे ऊपर है। मैं कई सालों से ग्लोबल सिख्स के साथ काम कर रहा हूं और उन्होंने जमीनी स्तर पर शानदार काम किया है। मैं सभी लोगों से अपील करूंगा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करें। जहां भी कोई संकट हो, वहां लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है।” बॉलीवुड सेलेब्स ने की मदद की अपील बॉलीवुड सेलेब्स एक बार फिर 2026 में असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, सिंगर गुरु रंधावा और एक्ट्रेस राशि खन्ना ने लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया से लिखा था, इस समय हमारे देश के कई हिस्से भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें असम सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है, जो बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यह हर साल होता है, फिर भी हर बार हम इसके लिए तैयार नहीं होते। असम को इस समय तुरंत मदद की जरूरत है और आने वाले लंबे समय तक पुनर्वास के लिए भी लगातार सहयोग की आवश्यकता होगी। अगर आप सोच रहे हैं कि आप किस तरह मदद कर सकते हैं, तो अगले कुछ दिनों में मैं उन तरीकों को साझा करूंगी जिनके जरिए हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों के माध्यम से राहत कार्यों में सहयोग कर सकते हैं।

अमेरिका परमाणु नीति बदल रहा:न्यूक्लियर वेपन सिर्फ डराने के लिए नहीं, रूस-चीन से जंग हुई तो छोटे एटम बम इस्तेमाल होंगे

अमेरिका चीन और रूस से बढ़ते तनाव को देखते हुए अपनी परमाणु नीति बदलने की तैयारी कर रहा है। NBC न्यूज के मुताबिक, पेंटागन ऐसी रणनीति बना रहा है, जिसमें बड़े परमाणु हथियारों के साथ छोटे एटम बम (टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार) भी इस्तेमाल का विकल्प होंगे। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल दुश्मन के सैन्य ठिकानों या सीमित युद्ध में किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई नीति पर पेंटागन के नीति प्रमुख एल्ब्रिज कोल्बी काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि अभी राष्ट्रपति के पास या तो बड़े परमाणु हमले का विकल्प है या फिर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करने का। नई रणनीति में बीच का रास्ता निकाला जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर छोटे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर दुश्मन को रोका जा सके। अमेरिका नीति क्यों बदल रहा है? अमेरिका का मानना है कि अगर भविष्य में चीन या रूस से टकराव हुआ, तो राष्ट्रपति के पास सिर्फ बड़े परमाणु हमले का ही नहीं, छोटे एटम बम इस्तेमाल करने का भी विकल्प होना चाहिए। इससे दुश्मन पर दबाव बनाया जा सकेगा और अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा भी मजबूत होगी। इस पर चिंता क्यों जताई जा रही है? विशेषज्ञों का कहना है कि अगर छोटे एटम बम सैन्य योजना का हिस्सा बन गए, तो उनके इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ जाएगी। इससे कोई भी सामान्य युद्ध परमाणु युद्ध में बदल सकता है। छोटे एटम बम क्या होते हैं? इन्हें टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार कहा जाता है। ये बड़े परमाणु बमों से कम ताकतवर होते हैं और इन्हें पूरे शहर नहीं, बल्कि दुश्मन के सैन्य ठिकानों, एयरबेस या युद्ध के मैदान में सीमित निशानों पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाता है। दुनिया में आखिरी बार 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए गए थे। तब से किसी देश ने इनका इस्तेमाल नहीं किया है।