'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल ही में बताया कि अपनी शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में वह अनकंफर्टेबल हो गई थीं। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में प्रिया ने कहा, ‘फिल्म में सिर्फ एक किसिंग सीन था। स्क्रिप्ट रीडिंग के समय से ही मुझे उसे लेकर डाउट था। मैं लगातार डायरेक्टर से पूछती थी कि इसकी जरूरत क्या है। मेरा सवाल किस करने या न करने को लेकर नहीं था, बल्कि यह था कि कहानी में इसे कैसे सही ठहराया जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘डायरेक्टर इस सीन को लेकर काफी जोर दे रहे थे। आखिर में मैंने सोचा कि अपनी झिझक तोड़नी चाहिए और सीन कर लिया। मैंने पूरी फिल्म में सिर्फ एक किस के लिए हामी भरी थी।’ को-स्टार किस करता रहा प्रिया ने कहा, ‘इसके बाद गाने की शूटिंग के दौरान एक्टर बार-बार इम्प्रोवाइज करने लगा और मुझे किस करता रहा। उस समय मैं अपने लिए आवाज नहीं उठा पाई, क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति से कैसे निपटूं।’ उन्होंने बताया, ‘हम एक ही होटल में ठहरे थे, हालांकि कमरे अलग थे, लेकिन वह लगातार मैसेज करता था। कभी स्विमिंग सिखाने की बात करता, कभी डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बुलाता। मैं बार-बार मना करती रही। मेरे साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।’ प्रिया ने बताया कि वह हर रात अपने पति उमेश कामत से बात कर पूरी स्थिति शेयर करती थीं। बाद में उनके पति शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे और कुछ दिनों तक उनके साथ रहे। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके करियर में यह इकलौता ऐसा अनुभव था। ‘मुन्नाभाई MBBS’ में नजर आई थीं प्रिया प्रिया बापट मराठी सिनेमा और ओटीटी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। वो ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर’ और ‘मुन्नाभाई MBBS’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। मराठी फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय!’ से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने 2011 में एक्टर उमेश कामत से शादी की थी। एक्ट्रेस को दो महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर मराठी और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में भी कई बार नॉमिनेशन मिला है।
बॉलीवुड एक्टर्स का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन:ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ; अतुल कुलकर्णी ने मांगी माफी, कहा- हमारी पीढ़ी से गलतियां हुईं

पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन 6 जून को शुरू हो गया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर बड़ी संख्या में छात्र इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी समर्थन मिला है। एक्टर अतुल कुलकर्णी ने युवाओं से अपनी पीढ़ी की गलतियों के लिए माफी मांगी है, वहीं ऋचा चड्ढा, कुनिका सदानंद, प्रकाश राज और सोनम वांगचुक ने भी छात्रों की इस मुहिम का समर्थन किया है। ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं अभी खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है। लेकिन मेरा मन दिल्ली में है। मेरी प्यारी दिल्ली-मेरे बचपन, मेरे स्कूल और कॉलेज का शहर… जहां बड़े-बड़े पार्क और पुराने, अच्छे पेड़ हैं। मैं अपने देश के युवाओं को प्यार भेजता हूं। उम्मीद है कि आप दिखावटी देशभक्त बनने के बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे। आप दयालु, शांत और समझदार बनें। मैं दिल से आपके साथ हूं। अतुल कुलकर्णी ने युवाओं से मांगी माफी अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के इस प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने युवाओं से माफी मांगते हुए लिखा कि उनकी पीढ़ी और उससे पहले के लोगों ने अपनी जिम्मेदारियां सही से नहीं निभाईं। उन्होंने गलतियां कीं और युवाओं के लिए चुनौतियों का अंबार छोड़ दिया, जिसका सामना अब आज की पीढ़ी को करना पड़ रहा है। अतुल ने युवाओं से कहा कि वे पूरी उम्मीदों के साथ खड़े हैं और सत्यनिष्ठा के साथ इस देश का पुनर्निर्माण करें। कुनिका ने कहा- जागरूक नागरिकों से चलेगा देश एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखकर इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र किसी एक पार्टी, नेता, विचारधारा या धर्म का नहीं होता। यह उन नागरिकों का है जो स्वतंत्र रूप से सोचते हैं और निडर होकर सवाल पूछते हैं। कुनिका ने कहा कि लोकतंत्र बिना सोचे-समझे वफादारी दिखाने से नहीं, बल्कि जागरूकता और जवाबदेही से मजबूत होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असल बदलाव भाषणों से नहीं, बल्कि काम और नतीजों से तय होता है। जब आवाज नहीं सुनी जाती, तो ऐसे तरीके जरूरी कुनिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उन मुद्दों को उठाया है, जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जब लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती, तो अपनी बात पहुंचाने के लिए ऐसे तरीके अपनाने पड़ते हैं ताकि सोए हुए सिस्टम तक बात पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि छात्र बाहर निकलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। इस मुहिम ने लोगों के अंदर आवाज उठाने की हिम्मत दी है। कुनिका ने जनता से सवाल भी पूछा कि क्या पूरे सिस्टम को बदलना जरूरी है या सिर्फ लीडरशिप बदलने से काम हो जाएगा। प्रकाश राज और सोनम वांगचुक भी आंदोलन के साथ इस आंदोलन को सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और एक्टर प्रकाश राज का भी साथ मिला है। सोनम वांगचुक ने पहले ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तो वे भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। पेपर लीक के बढ़ते मामलों को लेकर युवाओं में भारी नाराजगी है, जिसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश के सभी युवाओं से इस शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी।

'हर महिला सम्मान की हकदार है':'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे

फिल्म पेड्डी में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को लेकर उठे विवाद के बीच डायरेक्टर बुची बाबू सना ने पब्लिकली माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म में महिला किरदार के प्रेजेंटेशन पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद डायरेक्टर ने रिएक्शन देते हुए महिलाओं के सम्मान की बात कही और विवादित सीन्स में बदलाव की बात कही। डायरेक्टर बुची बाबू सना ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक बयान जारी कर लिखा, एक फिल्ममेकर के तौर पर, मेरा मानना है कि सिनेमा को लोगों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इसका मकसद कभी भी किसी को असहज महसूस कराना या उनका अपमान करना नहीं होना चाहिए। हमने पेड्डी के कुछ सीन पर आए रिएक्शन को गंभीरता से लिया है। महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए बाबू ने लिखा, मैं हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया हूं, चाहे वह पर्दे पर हों या असल जिंदगी में। हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाने या उसका अपमान करने का नहीं था। लेकिन अगर फिल्म का कोई हिस्सा लोगों को ऐसा महसूस कराता है, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, उनकी चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं। सीन में बदलाव की बात करते हुए उन्होंने लिखा, मिली प्रतिक्रियाओं की समीक्षा करने के बाद हमने फिल्म के उन हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है जिन पर आपत्ति जताई गई है। सिनेमा और दर्शकों का रिश्ता बहुत खास होता है। एक कहानीकार के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम समय के साथ बदलती सोच और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखें। अपने बयान के अंत में फिल्ममेकर ने लिखा, हर महिला सम्मान, गरिमा और सही रिप्रेजेंटेशन की हकदार है। हम आगे भी ऐसी कहानियां सुनाने के लिए कमिटेड हैं जो मजबूत किरदारों को सामने लाएं और इन वैल्यूज को बनाए रखें। अपनी राय ईमानदारी से शेयर करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताया दरअसल, फिल्म पेड्डी की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि किरदार को कहानी की जरूरत के बजाय दर्शकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अधिक बोल्ड तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके चलते फिल्म मेकर्स की ऑनलाइन आलोचना होने लगी। हालांकि, पूरे विवाद पर अभी तक जाह्नवी कपूर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अभिनेत्री ने मामले पर पब्लिकली कोई बयान नहीं दिया है। दुनियाभर में 150.49 करोड़ की कमाई हुई पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 26.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपए हो चुका है। ओवरसीज मार्केट में भी ‘पेड्डी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 8 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 36 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में ‘पेड्डी’ की कमाई 150.49 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। ये खबर भी पढ़ें… राम चरण से मिलकर रो पड़ा फैन: स्टेज पर एक्टर की तरफ भागा था, घबरा गई थीं जाह्नवी कपूर; बॉडीगार्ड ने उठाकर बाहर निकाला था फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन इवेंट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राम चरण जैसा दिखने वाला एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज की तरफ दौड़ पड़ा था। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया था। पूरी खबर पढ़ें

बंगाल विधानसभा विद्रोह के बाद क्या संसद में भी पनप रही है टीएमसी की बगावत? पार्टी सांसद ने दिया बड़ा संकेत | भारत समाचार

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 10:26 IST अनुभवी टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने चेतावनी दी कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के घटनाक्रम का असर संसद पर भी पड़ सकता है। ममता का संकट गहराया: वरिष्ठ टीएमसी सांसद ने लोकसभा में संभावित विद्रोह की चेतावनी दी। फ़ाइल चित्र/पीटीआई पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीतिक चुनौतियाँ राज्य विधानसभा तक सीमित नहीं हो सकती हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायकों के एक बड़े वर्ग द्वारा विद्रोह के बाद, अटकलें तेज हो रही हैं कि पार्टी के संसदीय रैंकों के भीतर भी इसी तरह का घटनाक्रम सामने आ सकता है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा और राज्यसभा दोनों में टीएमसी सांसदों का एक वर्ग राज्य विधानसभा में बागी विधायकों द्वारा उठाए गए कदम के समान कदम पर विचार कर सकता है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब पार्टी के 80 में से लगभग 60 विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में निष्कासित विधायक रीतब्रत बनर्जी का समर्थन किया। एक बड़ी चेतावनी? अनुभवी टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने चेतावनी दी कि विधानसभा के घटनाक्रम का असर संसद पर भी पड़ सकता है। पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, ”मैंने इतने कम समय में लगभग 60 विधायकों को छोड़ते हुए कभी नहीं देखा। लोकसभा में भी इसी तरह की प्रतिक्रिया होने की संभावना है।” रिपोर्ट के मुताबिक, जब पूछा गया कि क्या राज्यसभा में भी ऐसा ही घटनाक्रम हो सकता है, तो रॉय ने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन संकेत दिया कि संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालाँकि, पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने एक अलग आकलन पेश किया। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि विधानसभा में घटनाक्रम केवल एक अस्थायी झटका था और उन सुझावों को खारिज कर दिया कि पार्टी टूटने के करीब थी। उन्होंने कहा, “भाजपा टीएमसी की लोकसभा और राज्यसभा शाखाओं में वैसा ही ऑपरेशन करने की कोशिश कर सकती है, जैसा पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुआ था। लेकिन ममता बनर्जी ने बड़ी लड़ाई लड़ी है और वह वापसी करेंगी।” ममता के लिए चुनौती! कांग्रेस से अलग होने के बाद 1998 में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। तब से, वह पार्टी में केंद्रीय व्यक्ति और पश्चिम बंगाल की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बनी हुई हैं। मौजूदा संकट को उनके सामने सबसे बड़ी आंतरिक चुनौतियों में से एक के रूप में देखा जा रहा है, कई नेताओं ने सार्वजनिक रूप से असहमति व्यक्त की है। यहां तक कि बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार सहित वफादार माने जाने वाले कुछ नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के बारे में चिंता व्यक्त की है। बागी टीएमसी विधायक अभी भी ममता के नेतृत्व का समर्थन करते हैं विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन करने के बावजूद, कई बागी विधायक ममता बनर्जी के प्रति वफादारी व्यक्त करते रहे हैं। गुरुवार को एक बैठक के दौरान, ऋतब्रत ने कथित तौर पर सुझाव दिया कि ममता पुनर्गठित विधायक दल की “मुख्य सलाहकार” बन सकती हैं। कई बागी विधायक इस प्रस्ताव से असहज थे. बागी विधायक गुलशन मलिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हमें बताया गया कि पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व में जारी रहेगी। वह महज एक सलाहकार नहीं हैं। हम चाहते हैं कि पार्टी उनके नेतृत्व में काम करे।” उन्होंने कहा, “अगर ममता बनर्जी को सर्वोच्च नेता के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता है, तो हमें सोचना होगा कि हमें इस गुट में रहना चाहिए या नहीं।” एक अन्य बागी विधायक संगीता रॉय बसुनिया ने भी ममता को पार्टी का सर्वोच्च नेता बताया। बसुनिया ने कहा, “वह सलाहकार नहीं हो सकतीं। वह हमारी नेता हैं।” टिप्पणियों से पता चलता है कि विधायक दल के कामकाज में अभिषेक बनर्जी के प्रभाव को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कई विद्रोहियों के बीच ममता के प्रति वफादारी मजबूत बनी हुई है। पीटीआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने असंतुष्टों के साथ संचार चैनल फिर से खोलने के प्रयास में पार्टी के कई विधायकों और सांसदों से बात की है। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं ने एजेंसी को बताया कि विद्रोह को दिल्ली तक फैलने से रोकने के लिए संसद में भी इसी तरह के प्रयास चल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के वर्तमान में लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो भरोसेमंद सांसदों, प्रत्येक सदन से एक, को सहकर्मियों तक पहुंचने का काम सौंपा गया है। इस बीच, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में रीताब्रत बनर्जी की नियुक्ति के खिलाफ सोमवार को अदालत जाएगी। उन्होंने नियुक्ति को “अवैध” बताते हुए कहा, “हम उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करेंगे।” शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास पर पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में केवल आठ विधायक और छह सांसद शामिल हुए। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में न्यूज़ डेस्क न्यूज़ डेस्क उत्साही संपादकों और लेखकों की एक टीम है जो भारत और विदेशों में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण और विश्लेषण करती है। लाइव अपडेट से लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से लेकर गहन व्याख्याताओं तक…और पढ़ें जगह : कोलकाता (कलकत्ता), भारत, भारत न्यूज़ इंडिया बंगाल विधानसभा विद्रोह के बाद क्या संसद में भी पनप रही है टीएमसी की बगावत? पार्टी सांसद ने दिया बड़ा संकेत अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी राजनीतिक संकट(टी)तृणमूल कांग्रेस विद्रोह(टी)टीएमसी विधायकों की बगावत(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा की राजनीति(टी)ऋतब्रत बनर्जी विपक्षी नेता(टी)टीएमसी सांसद लोकसभा(टी)राज्यसभा टीएमसी संकट(टी)अभिषेक बनर्जी का प्रभाव
SI भर्ती री-एग्जाम- 2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किया किनारा:859 पदों के लिए 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा

पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। इसका कारण इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या का अब केवल करीब एक लाख 53 हजार ही होना है। हालांकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इसके लिए अधिकृत रूप से आदेश जारी नहीं किया है। RPSC ने एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम की डेट 20 सितंबर 2026 प्रस्तावित की है। उधर, SI भर्ती-2021 में इस बार पेपर की सुरक्षा और अभ्यर्थी की चेकिंग के लिए भी कई नए प्रयोग शुरू होंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया। री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया। 8 मई 2026 को आयोग ने 859 पदों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय किया था। इस री-एग्जाम में पहले परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 तक हुई थी। इस भर्ती के लिए 7.97 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही दिखाई रुचि कैंडिडेट्स को उनके पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने के लिए 16 से 30 मई 2026 तक प्रक्रिया चली। इस दौरान अभ्यर्थी को मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और घर का पता आदि जानकारी अपडेट करनी थी। आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में KVC प्रक्रिया पूरी करनी थी। यदि अभ्यर्थी किसी प्रविष्टि (कॉलम) में संशोधन नहीं करना चाहता तो भी आवेदन-पत्र को एडिट मोड में खोलकर ‘संशोधन की जरूरत न होने’ संबंधी घोषणा और OTR में इस्तेमाल फोटो, सिग्नेचर और अंगूठा निशान के प्रयोग के लिए सहमति अनिवार्य रूप से देनी थी। परंतु 3 लाख 83 हजार 97 में से 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही ऐसा किया। अब जानिए- पिछली एसआई भर्ती-2021 और री-एग्जाम में क्या होगा फर्क… 1. सेंटर पर आधे घंटे पहले पेपर पहुंचेंगे परीक्षा के पेपर सेंटर पर अब आधे घंटे पहले ही पहुंचते हैं। इससे पेपर लीक की संभावना कम हो गई है। साथ ही इसमें डिजिटल लॉक व सिक्योरिटी सिस्टम है। पेपर पहुंचने से लेकर खुलने और बंटने तक की वीडियोग्राफी होती है। इसके पूरे प्रोसेस की भी एंट्री होती है। 2. एक घंटे पहले ही सेंटर पर एंट्री सभी कैंडिडेट्स की एंट्री परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही हो जाती है। एंट्री के बाद ही पेपर पहुंचते हैं। पहले की व्यवस्था में कैंडिडेट्स की एंट्री से पहले ही सेंटर पर पेपर पहुंच जाते थे। 3. लाइव फोटो कैप्चर की सुविधा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। डमी कैंडिडेट और फोटो टेंपरिंग कर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पर लगाम लगाने के लिए लाइव फोटो कैप्चर शुरू किया गया है। परीक्षा के दौरान की गई वीडियोग्राफी में अभ्यर्थी का मिलान ओटीआर में कैप्चर की फोटो से किया जाता है। 4. हैंडराइटिंग का सैंपल लिया जाएगा उम्मीदवार को परीक्षक के सामने हस्ताक्षर (साइन) करने और अंगूठे का निशान लगाना होता है। अभ्यथी की हैंडराइटिंग का नमूना (सैंपल) अटेंडेंस शीट में कैप्चर किया जाएगा। उम्मीदवार को निरीक्षक की उपस्थिति में एक वाक्य लिखना होगा और इसे सत्यापित करके हस्ताक्षर करना होगा। 5. एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड-वाटर मार्क होगा कैंडिडेट्स की ओर से एडमिट कार्ड से अब आसानी से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। एडमिट कार्ड में वाटरमार्क और क्यूआर कोड स्कैनर है। वाटरमार्क में उम्मीदवार की फोटो होती है और क्यूआर कोड में उम्मीदवार का विवरण होता है। जो पिछली भर्ती में नहीं था। 6. ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प मिलेगा ओएमआर शीट में पांच विकल्प दिए हैं। सभी विकल्पों में से एक को चुनना अनिवार्य है। इससे पहले उम्मीदवारों को चार विकल्पों में से एक उत्तर को बोल्ड करना होता था। अब यदि उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर नेगेटिव मार्किंग और अपात्र घोषित करने का प्रावधान है। जो पिछली बार नहीं था। 7. इंटरव्यू में टोकन सिस्टम इंटरव्यू में टोकन प्रणाली शुरू की गई है। इसमें एक उम्मीदवार गुमनाम रूप से टोकन चुनता है और साक्षात्कार बोर्ड को उसी आधार पर आवंटित किया जाता है। ऐसे में इंटरव्यू से पहले किसी को पता नहीं चलता कि कौनसा कैंडिडेट किस बोर्ड में इंटरव्यू देगा। 8. बडे़ आकार की फोटो अनिवार्य अटेंडेंस शीट प्रोफार्मा में भी सुधार किया गया है। इसमें बड़े आकार की फोटो और उम्मीदवार की अंगुलियों के निशान शामिल हैं। जो पिछली बार की परीक्षा में नहीं थे। एसआई भर्ती-2021 एसआई भर्ती-2021 में बड़ी गिरफ्तारियां… 1. पूर्व RPSC मेंबर और बेटे-बेटी अरेस्ट- सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश राईका और शोभा राईका को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी सरकार (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है। 2. बाबूलाल कटारा से रामूराम राईका ने लिया था पेपर: सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी SI भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था। 3. पूर्व सीएम गहलोत के PSO भी अरेस्ट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। एसआई भर्ती-2025 प्रोसेस जारी: रिजल्ट
कास्टिंग स्कैम का शिकार हुई थीं श्रुति शर्मा:बोलीं- एक्ट्रेस बनने से पहले टीवी शो का झांसा देकर एक शख्स ने ₹15 हजार ठग लिए थे

‘ऑफिस-ऑफिस’ के नए सीजन में मुसद्दी लाल की बेटी ‘अनोखी’ का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने अपने संघर्ष, करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए। प्रतापगढ़ से मुंबई तक का सफर तय करने वाली श्रुति ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि कैसे वह कास्टिंग फ्रॉड का शिकार हुईं, पांच बार रिजेक्ट होने के बाद पहला बड़ा मौका मिला और परिवार के भरोसे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘हीरामंडी’, संजय लीला भंसाली, टीवी इंडस्ट्री के संघर्ष और अपने उसूलों पर भी बात की। सवाल: ‘ऑफिस-ऑफिस’ के नए सीजन का हिस्सा बनने की खबर मिलने पर कैसा लगा? जवाब: सच कहूं तो पहले मुझे यकीन नहीं हुआ। 25 साल बाद अगर कोई कहे कि ‘ऑफिस-ऑफिस’ का नया सीजन बन रहा है, तो मजाक लगता है। लेकिन दोबारा कॉल और मीटिंग के बाद एहसास हुआ कि यह सच में हो रहा है। शुरुआत में मैं काफी नर्वस थी। लग रहा था कि लोग नए शो की तुलना पुराने ‘ऑफिस-ऑफिस’ से करेंगे। यह बड़ा चैलेंज था। लेकिन निर्देशक राजन सर और पूरी कास्ट के साथ स्क्रिप्ट रीडिंग के बाद भरोसा मिला। हमें लगा कि हम अच्छा काम कर पाएंगे। सवाल: ‘ऑफिस-ऑफिस’ के सेट पर पहला दिन कैसा था? जवाब: पहले दिन सभी कलाकार उत्साहित थे। शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा भी हुई थी, जिसमें उमेश सर और उनका परिवार शामिल हुआ था। सबसे अच्छी बात यह थी कि निर्माताओं ने शुरुआत से ही सकारात्मक माहौल बनाया था। सेट पुराने ‘ऑफिस-ऑफिस’ जैसा तैयार किया गया था। पहले दिन मैं काफी घबराई हुई थी। मेरा पहला सीन भी पहले एपिसोड का था। आज भी वह सीन देखती हूं, तो चेहरे पर नर्वसनेस दिखाई देती है। सवाल: क्या पुराने ‘ऑफिस-ऑफिस’ के कलाकार भी नए सीजन में हैं? जवाब: नहीं, पुराने कलाकारों में से कोई भी इस शो का हिस्सा नहीं है। यह हमारे लिए अच्छा रहा। अगर उनके साथ स्क्रीन शेयर करनी पड़ती, तो हम और ज्यादा नर्वस हो जाते। हालांकि, हमारे किरदार पुराने किरदारों से जुड़े हैं। जैसे मैं मुसद्दी लाल की बेटी अनोखी बनी हूं। कोई किसी का भतीजा है, कोई किसी का जीजा या साला। लेकिन कहानी और स्क्रिप्ट पूरी तरह नई है। हमने पुराने शो की नकल नहीं की। सवाल: ‘अनोखी’ का किरदार कैसा है? जवाब: मुसद्दी लाल सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान लौटते थे। लेकिन उनकी बेटी अनोखी बिल्कुल अलग है। उसकी मां ने बचपन से बताया है कि उसके पिता बहादुर और जीतने वाले इंसान थे। इसलिए अनोखी को लगता है कि वह भी हर लड़ाई जीत सकती है। वह मुश्किलों का सामना करती है, कई बार फंसती है, लेकिन हार नहीं मानती। हर एपिसोड के अंत में वह अपना काम निकलवा लेती है और सामने वाले को सबक भी सिखाती है। चाहे उसे साम, दाम, दंड या भेद, कोई भी तरीका अपनाना पड़े। सवाल: अनोखी की कमजोरियां क्या हैं? जवाब: अनोखी कोई आदर्शवादी किरदार नहीं है। वह मानवीय है और उसमें कमियां भी हैं। अगर उसे लगता है कि किसी काम के लिए शॉर्टकट अपनाना पड़ेगा, तो वह पीछे नहीं हटती। कई बार वह पैसे देकर काम करवाने की कोशिश करती है और बाद में ठगी का शिकार हो जाती है। कई एपिसोड में वह दूसरों को चकमा भी देती है। यही बात उसके किरदार को दिलचस्प बनाती है। सवाल: क्या आपके साथ भी कभी कोई स्कैम हुआ है? जवाब: जी हां, मेरे साथ भी धोखाधड़ी हुई है। मुंबई आने की तैयारी के दौरान मुझे एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताया और कहा कि मुझे एक टीवी शो के लिए चुना गया है। उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 से 15 हजार रुपए मांगे। उस समय मैं स्कूल में पढ़ाती थी और मेहनत से पैसे जमा कर रही थी। मैंने पैसे भेज दिए, लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया और वह गायब हो गया। उस समय मैं बहुत रोई थी। मेरी तनख्वाह सिर्फ तीन हजार रुपए थी और मैंने मुश्किल से वह रकम जुटाई थी। सवाल: क्या आपने उसी समय तय कर लिया था कि एक्टिंग करनी है? जवाब: जी हां। मेरे पिता शुरू में इसके खिलाफ थे। उनका मानना था कि लड़कियों के लिए यह इंडस्ट्री सुरक्षित नहीं है। उन्हें मनाने में काफी समय लगा। मैंने 2016 में एक नाटक लिखा था। भाई के साथ उसकी कास्टिंग, रिहर्सल और मंचन किया। लोगों को वह नाटक पसंद आया। इसके बाद परिवार को भरोसा हुआ कि मैं अभिनय के क्षेत्र में कुछ कर सकती हूं। इसके बाद मैंने मुंबई आने का फैसला कर लिया। सवाल: मुंबई आने का फैसला कैसे लिया? परिवार का क्या रिएक्शन था? जवाब: उस नाटक के बाद मुंबई आने का फैसला मैंने लगभग कर लिया था, लेकिन पापा को सीधे नहीं बताया था। मेरी ट्रेन अगले दिन थी और उस रात मम्मी व भाई ने उन्हें समझाया। शुरुआत में वे हैरान थे, लेकिन आखिरकार मान गए। पूरा परिवार मुझे छोड़ने स्टेशन आया था। वह पल भावुक था। सवाल: मुंबई आने के बाद शुरुआत कैसी रही? जवाब: मुंबई आने के बाद मैं अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में तीन लड़कियों के साथ छोटे किराए के घर में रहती थी। यह मेरे लिए नया अनुभव था। 26 अक्टूबर 2017 को मैं मुंबई आई और 28 अक्टूबर को ही ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ के ऑडिशन का फोन आ गया। मैंने ऑडिशन दिया और शॉर्टलिस्ट हो गई। इसके बाद दो महीने तक वर्कशॉप चली। हालांकि, मुझे पांच बार रिजेक्ट किया गया। एक समय मैं निराश होकर लखनऊ लौट गई। लेकिन जिस दिन मैं वहां पहुंची, उसी दिन फोन आया कि मेरा चयन हो गया है और मुझे वापस मुंबई आना होगा। पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने मेरी टिकट करवाई और वहीं से करियर की शुरुआत हुई। सवाल: संघर्ष के दिनों में आपका प्लान क्या था? जवाब: मेरे पिताजी ने मुझे दो साल का समय दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर दो साल में कुछ नहीं हुआ, तो वापस आकर शादी करनी होगी। मैंने सोच रखा था कि अगर अभिनय से काम नहीं मिला, तो नौकरी कर लूंगी। मैं पहले से पढ़ाती थी, इसलिए भरोसा था कि किसी स्कूल या संस्थान में काम मिल

ईरान बोला- दोबारा जंग नहीं चाहते:लेकिन हमला हुआ तो पूरी ताकत से जवाब देंगे; अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए

ईरान ने कहा है कि वह किसी नए युद्ध की शुरुआत नहीं करना चाहता, लेकिन उस पर हमला हुआ तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। देश पर किसी भी तरह का हमला या दबाव डाला गया तो तेहरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा। उधर, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के ऊर्जा और बैंकिंग सेक्टर को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि उसने ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई की है, जो दक्षिण और पूर्वी एशिया में करोड़ों डॉलर मूल्य की ईरानी LPG बेच रहा था। अमेरिका का आरोप है कि ईरानी गैस को जानबूझकर ओमान की LPG बताकर बेचा जा रहा था, ताकि उसकी असली पहचान छिपाई जा सके। कुल 12 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें 5 कंपनियां मार्शल आइलैंड्स, 4 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और 1 चीन में स्थित हैं। इसके अलावा 6 जहाजों पर भी कार्रवाई की गई है, जिनमें 4 पनामा-फ्लैग्ड टैंकर शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…