नेपाल बोला- लिपुलेख से मानसरोवर यात्रा न करें:ये हमारा इलाका; भारत के इस हिस्से को पहले भी नेपाल अपना बताता रहा

नेपाल सरकार ने लिपुलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा न करने की अपील की है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि 1816 की सुगौली संधि के मुताबिक लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र नेपाल का हिस्सा हैं। सरकार ने कहा कि लिपुलेख के रास्ते प्रस्तावित कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उसने भारत और चीन दोनों को डिप्लोमैटिक तरीके से अपनी आपत्ति और चिंता से अवगत करा दिया है। नेपाल ने यह भी बताया कि वह पहले भी भारत से इस इलाके में सड़क निर्माण, व्यापार और पर्यटन जैसी एक्टिविटी न करने की अपील करता रहा है। नेपाल ने चीन को भी आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है कि लिपुलेख उसका हिस्सा है। नेपाल इससे पहले भी लिपुलेख को अपना हिस्सा बताता रहा है। उसने पिछले साल कुछ नोट जारी किए थे, जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था, जबकि ये तीनों इलाके भारतीय सीमा में आते हैं। नेपाल सरकार की तरफ से जारी प्रेस रिलीज… दो नदियों से तय हुई भारत-नेपाल की सीमा भारत, नेपाल और चीन सीमा से लगे इस इलाके में हिमालय की नदियों से मिलकर बनी एक घाटी है, जो नेपाल और भारत में बहने वाली काली या महाकाली नदी का उद्गम स्थल है। इस इलाके को कालापानी भी कहते हैं। यहीं पर लिपुलेख दर्रा भी है। यहां से उत्तर-पश्चिम की तरफ कुछ दूरी पर एक और दर्रा है, जिसे लिंपियाधुरा कहते हैं। अंग्रेजों और नेपाल के गोरखा राजा के बीच 1816 में हुए सुगौली समझौते में काली नदी के जरिए भारत और नेपाल के बीच सीमा तय की थी। समझौते के तहत काली नदी के पश्चिमी क्षेत्र को भारत का इलाका माना गया, जबकि नदी के पूर्व में पड़ने वाला इलाका नेपाल का हो गया। काली नदी के उद्गम स्थल, यानी ये सबसे पहले कहां से निकलती है, इसे लेकर दोनों देशों के बीच विवाद रहा है। भारत पूर्वी धारा को काली नदी का उद्गम मानता है। वहीं नेपाल पश्चिमी धारा को उद्गम धारा मानता है और इसी आधार पर दोनों देश कालापानी के इलाके पर अपना-अपना दावा करते हैं। लिपुलेख दर्रे से गुजरती है मानसरोवर यात्रा, चीनी सेना पर निगरानी भी आसान नेपाल ने 11 साल पहले भी विरोध जताया था पीएम मोदी ने 2015 में चीन यात्रा के दौरान उन्होंने और तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग ने लिपुलेख के रास्ते व्यापार बढ़ाने का समझौता किया था। नेपाल ने उस समय भी इसका विरोध किया था, क्योंकि यह फैसला नेपाल से बिना सलाह के लिया गया था। नेपाल ने तब भारत और चीन को डिप्लोमेटिक नोट भेजे थे। 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा विदेश मंत्रालय ने कुछ समय पहले ही कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस साल भी यात्रा उत्तराखंड के लिपुलेख और सिक्किम के नाथुला दर्रे से संचालित होगी। दोनों रूट से 10-10 बैचों में कुल 1000 श्रद्धालु यात्रा करेंगे, जिनमें लिपुलेख रूट से 500 यात्री शामिल होंगे। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से संचालित होने वाली इस यात्रा का पहला बैच 4 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगा। इससे पहले यात्रियों को 30 जून से 3 जुलाई तक दिल्ली में मेडिकल, डॉक्यूमेंट और ब्रीफिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस बार यात्रा को लेकर सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब लगभग पूरी यात्रा सड़क मार्ग से होगी। जहां पहले 60 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ता था, वहीं अब कुल यात्रा में सिर्फ 38 किलोमीटर ट्रेक ही बचा है। पूरी यात्रा 1738 किलोमीटर की होगी, जिसमें ज्यादातर दूरी वाहन से तय की जाएगी।
आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म पर शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने और इसे मजेदार तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है। एक्टर का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार ‘ग्रीन फ्लैग’ है और यह किसी भी तरह की बेवफाई या धोखा देने को प्रमोट नहीं करती है। शादी में धोखे को बढ़ावा देने का आरोप फिल्म का टीजर आने के बाद से ही कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में एक शादीशुदा आदमी का दूसरी औरतों के साथ अफेयर दिखाना समाज में गलत मैसेज दे सकता है। आरोप है कि ऐसी कहानियों से लोग शादी में पार्टनर को धोखा देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसे ‘चीटिंग’ को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्म बताया जा रहा था। आयुष्मान बोले- मेरा मॉरल कंपास सही इन आरोपों को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर लॉन्च पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म चार किरदारों की उलझनों के बारे में है। मेरा जो रोल है यानी प्रजापति पांडे, वो पूरी तरह से एक ‘ग्रीन फ्लैग’ किरदार है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं दे रहे क्योंकि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है। यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है। रकुल बोलीं- यह सिर्फ कॉमेडी है एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, यह फिल्म गलतफहमियों पर आधारित है। ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी हो सकती है। लोग इससे जरूर रिलेट करेंगे। इसे विवाद के नजरिए से देखने के बजाय मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। रकुल का मानना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

केरल चुनाव नतीजों से पहले पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया बायो से ‘सीएम’ टैग हटाया | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 17:51 IST अद्यतन प्रोफ़ाइल में अब उन्हें “पोलित ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)” के रूप में वर्णित किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन. (पीटीआई) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती से पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट किया, और अपने बायो से “मुख्यमंत्री” टैग हटा दिया। अद्यतन प्रोफ़ाइल में अब उन्हें “पोलित ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)” के रूप में वर्णित किया गया है। यह बदलाव केरल में करीबी नजर वाले चुनावी मुकाबले के नतीजे घोषित होने से ठीक एक दिन पहले आया है। विजयन अपने गढ़ धर्मदाम से लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल की मांग कर रहे हैं, जो वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के लिए एक प्रमुख आधार बना हुआ है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से सत्तारूढ़ गठबंधन का गढ़ रहा है, लेकिन मौजूदा चुनाव को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें: यूडीएफ ने एग्जिट पोल का स्वागत किया जबकि एलडीएफ, भाजपा भविष्यवाणियों से असहमत हैं केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यूडीएफ ने मुख्यमंत्री के खिलाफ वीपी अब्दुल रशीद को मैदान में उतारा था, जबकि एनडीए ने के रंजीत को उम्मीदवार बनाया था। 2021 के विधानसभा चुनावों में, विजयन ने 59.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 95,522 वोट हासिल करके धर्मदाम सीट आराम से जीत ली। यूडीएफ के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 28.4 प्रतिशत वोट मिले। 2016 में उन्होंने पहली बार 30,905 वोटों के अंतर से सीट जीती। मतगणना से पहले जारी एग्जिट पोल में मोटे तौर पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई है, हालांकि विभिन्न एजेंसियों के अनुमान अलग-अलग हैं। कुछ सर्वेक्षण कांटे की टक्कर का संकेत देते हैं, जबकि अन्य विपक्षी गठबंधन को संभावित लाभ का संकेत देते हैं। केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ, जिसमें 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ। कई अन्य राज्यों के साथ नतीजे 4 मई को घोषित होने वाले हैं। (एएनआई से इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : केरल, भारत, भारत समाचार चुनाव केरल चुनाव नतीजों से पहले पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया बायो से ‘सीएम’ टैग हटाया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)केरल विधानसभा चुनाव 2026(टी)पिनाराई विजयन(टी)केरल के मुख्यमंत्री(टी)धर्मदाम निर्वाचन क्षेत्र(टी)सीपीआई (एम) केरल(टी)यूडीएफ बनाम एलडीएफ(टी)बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए केरल(टी)एग्जिट पोल अनुमान
बलूचों के हमलों से US-Pak माइनिंग प्रोजेक्ट संकट में:कीमत ₹64000 करोड़; 4 महीने पहले 500 लड़ाकों ने 58 लोगों की हत्या की थी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा ने अमेरिका-पाकिस्तान के रेको डिक माइनिंग प्रोजेक्ट को संकट में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वैल्यू करीब 7.7 अरब डॉलर (₹64,000 करोड़) है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के 500 से ज्यादा लड़ाकों ने 31 जनवरी को बलूचिस्तान के कई इलाकों में हमला कर 58 लोगों की हत्या कर दी थी, जिससे रेको डिक माइनिंग प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। हमलावरों ने बैंक, पुलिस स्टेशन, जेल और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया। कई जगहों पर आगजनी की गई और मुख्य सड़कों को जाम कर दिया गया, जिससे क्वेटा और कराची के बीच कनेक्टिविटी प्रभावित हुई। कुछ हमलावरों ने आत्मघाती विस्फोट भी किए। आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल, हमले और खतरनाक हुए रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने ऑटोमैटिक राइफल और ग्रेनेड लॉन्चर जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। इनमें से कुछ हथियार अफगानिस्तान में 2021 के बाद छोड़े गए अमेरिकी हथियार बताए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर हमला बिना लोकल समर्थन, मजबूत नेटवर्क और पर्याप्त हथियारों के मुमकिन नहीं है। रेको डिक प्रोजेक्ट पर सीधा असर हमलों का असर बलूचिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण खनन प्रोजेक्ट रेको डिक पर पड़ा। यह क्षेत्र सोना और तांबे के बड़े भंडार के लिए जाना जाता है। हमलों के बाद इस साइट तक जाने वाले रास्ते कई दिनों तक बंद रहे, जिससे ऑपरेशन प्रभावित हुआ। यह प्रोजेक्ट अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आर्थिक साझेदारी का केंद्र माना जा रहा है। अमेरिकी निवेश और विदेशी कंपनियों की चिंता अमेरिका ने इस प्रोजेक्ट में करीब 1.3 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है, जबकि कुल निवेश 2 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। कनाडा की बैरिक माइनिंग कंपनी ने सुरक्षा कारणों से प्रोजेक्ट की गति धीमी कर दी है और 2027 तक देरी की बात कही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर रेको डिक प्रोजेक्ट प्रभावित होता है, तो अमेरिका-पाकिस्तान साझेदारी को बड़ा झटका लग सकता है। BLA की बढ़ती ताकत और रणनीति में बदलाव पिछले कुछ सालों में BLA के हमले अधिक संगठित और तकनीकी रूप से मजबूत हुए हैं। यह संगठन अब सिर्फ सुरक्षा बलों ही नहीं, बल्कि नागरिकों और विदेशी निवेश को भी निशाना बना रहा है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में BLA अपने हमलों को ‘आजादी की लड़ाई’ के रूप में पेश करता है, जिससे उसे स्थानीय युवाओं का समर्थन मिल रहा है। अलगाववाद की जड़ें और स्थानीय असंतोष बलूचिस्तान में अलगाववाद की शुरुआत 1948 में पाकिस्तान के गठन के बाद हुई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का फायदा बाहरी कंपनियां और केंद्र सरकार उठाती हैं, जबकि उन्हें रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं। इसी असंतोष के कारण शिक्षित युवाओं का एक वर्ग भी उग्रवाद की ओर झुक रहा है। बलूचिस्तान की सीमा ईरान और अफगानिस्तान से लगती है। ऐसे में इन देशों में अस्थिरता का सीधा असर इस क्षेत्र पर पड़ता है। पाकिस्तानी अधिकारियों को आशंका है कि अगर ईरान के पूर्वी हिस्से में हालात बिगड़ते हैं, तो BLA जैसे संगठन और मजबूत हो सकते हैं और सीमा पार से हमले बढ़ सकते हैं। अन्य आतंकी संगठनों की मौजूदगी बलूचिस्तान में केवल BLA ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और ISIS का क्षेत्रीय नेटवर्क भी सक्रिय हो रहा है। इससे सुरक्षा चुनौतियां और जटिल हो गई हैं। पाकिस्तान सरकार एक ओर सैन्य कार्रवाई के जरिए उग्रवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर रोजगार और आर्थिक सहायता के जरिए युवाओं को मुख्यधारा में लाने की योजना बना रही है। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि सरकार की सख्ती के चलते कई लोग लापता हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है। —————- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर मिसाइल अटैक, 7 की मौत:75 घायल; 6 PAK सैनिकों की मौत के बाद किया जवाबी हमला अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
राजा शिवाजी ने 2 दिन में कमाए 21 करोड़:अक्षय की 'भूत बंगला' 200 करोड़ पार, धुरंधर 2 से पिछड़ी जुनैद की एक दिन

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी तरफ, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने बहुत धीमी शुरुआत की है। मराठी सिनेमा में रितेश ने रचा इतिहास रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ के साथ मराठा योद्धा की वीरता को बड़े पर्दे पर उतारा है। मराठी और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में ही भारत में 21.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अकेले मराठी भाषा में दो दिनों में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। शुक्रवार को 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई थी। शनिवार को फिल्म ने मराठी में 7.15 करोड़ रुपए बटोरे। हिंदी वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन हिंदी में फिल्म ने 3.35 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.40 करोड़ रुपए रहा। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 26.06 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ‘भूत बंगला’ का 200 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने अपना दूसरा सप्ताह शानदार तरीके से पूरा किया है। फिल्म ने 16वें दिन 4.35 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 137 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड मार्केट में अक्षय की फिल्म ने 217.73 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की मजबूती दिखाई है। फिल्म ‘एक दिन’ की धीमी शुरुरात आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर सुस्त है। निगेटिव रिव्यूज और ठंडी प्रतिक्रिया के कारण दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ने के बजाय गिर गई। शनिवार को फिल्म ने महज 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 2.82 करोड़ रुपए रहा है। फिल्म को ‘राजा शिवाजी’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 45वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई बरकरार हैरानी की बात यह है कि 45 दिन पहले रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ अब भी नई फिल्मों को मात दे रही है। शनिवार (45वें दिन) फिल्म ने 2.28 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.32 करोड़ रुपए हो गया है।
‘जो समाज में नहीं आता, वो तो आतंकवादी होता है’:कपिल के शो में सुनील पाल का समय रैना पर तंज, समय ने दिया मजेदार जवाब

समय रैना और रणवीर अलाहबादिया वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक स्पेशल एपिसोड में गेस्ट के तौर पर आए, जहां सुनील पाल के समय को ‘कॉमेडी का आतंकवादी’ कहने वाला मुद्दा उठा। शनिवार को टेलीकास्ट हुए इस एपिसोड में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय और रणवीर पहली बार किसी शो में साथ नजर आए। इस शो में बाद में सुनील पाल की भी एंट्री हुई। शो के दौरान कपिल ने कहा कि जब भी सुनील भाई स्टेज पर आते हैं, वो कहते हैं, मैं सुनील पाल, कॉमेडी का लाल और यह समय को कॉमेडी का आतंकवादी कहते हैं। ऐसा कौन सा आपने इनको मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा लिया है? कुछ विचार व्यक्त करें। इस पर सुनील पाल ने कहा, ‘कपिल भाई, अगर ये मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था, लेकिन जो ये मारते हैं वो सहा नहीं जाता। जो समझ में नहीं आता वो समाज में नहीं आता और जो समाज में नहीं आता, वो तो आतंकवादी ही होता है ना?’ समय ने मजेदार जवाब दिया कुछ देर बाद सुनील पाल को मजेदार जवाब देते हुए समय ने कहा, ‘इनको मुझसे इतनी ही दिक्कत है कि मैं क्या कहूं, मुंह से ग्रेनेड मारता हूं, मैं क्या बोलूं, बताइए जो भी दिक्कत है।’ समय ने आगे कहा, ‘मैं मेले में परफॉर्म नहीं करता हूं, मैं उल्टी-सीधी बातें करता हूं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं सर, बस एक ही है, आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार?’ इसके बाद सुनील ने भी उसी लहजे में जवाब देते हुए कहा कि ब्रश करने का जमाना चला गया, मैं पॉलिश करके आया हूं।
चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों ने 3:25 बजे मुख्य रनवे (07/25) को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया। इसके कारण कई फ्लाइट्स में देरी हुई और एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। एक अधिकारी के मुताबिक, रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।
घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।