Thursday, 05 Nov 2026 | 12:27 PM

Trending :

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म पर शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने और इसे मजेदार तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है। एक्टर का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार ‘ग्रीन फ्लैग’ है और यह किसी भी तरह की बेवफाई या धोखा देने को प्रमोट नहीं करती है। शादी में धोखे को बढ़ावा देने का आरोप
फिल्म का टीजर आने के बाद से ही कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में एक शादीशुदा आदमी का दूसरी औरतों के साथ अफेयर दिखाना समाज में गलत मैसेज दे सकता है। आरोप है कि ऐसी कहानियों से लोग शादी में पार्टनर को धोखा देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसे ‘चीटिंग’ को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्म बताया जा रहा था। आयुष्मान बोले- मेरा मॉरल कंपास सही
इन आरोपों को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर लॉन्च पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म चार किरदारों की उलझनों के बारे में है। मेरा जो रोल है यानी प्रजापति पांडे, वो पूरी तरह से एक ‘ग्रीन फ्लैग’ किरदार है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं दे रहे क्योंकि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है। यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है। रकुल बोलीं- यह सिर्फ कॉमेडी है
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, यह फिल्म गलतफहमियों पर आधारित है। ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी हो सकती है। लोग इससे जरूर रिलेट करेंगे। इसे विवाद के नजरिए से देखने के बजाय मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। रकुल का मानना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान
टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 19, 2026/
1:44 pm

Last Updated:April 19, 2026, 13:44 IST Health Tips: बढ़ती गर्मी और तेज धूप से अक्सर कुछ बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार...

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

April 1, 2026/
3:13 pm

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक 2024 जिम्बाब्वे के आखिरी दौरे पर भारत ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज 4-1...

रहमान डकैत का रोल 3 स्टार्स ने किया था रिजेक्ट:कास्टिंग डायरेक्टर बोले- मल्टीस्टारर फिल्म बताकर किया इनकार, फिर अक्षय खन्ना हुए फाइनल

April 4, 2026/
3:17 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि रहमान डकैत के किरदार के लिए 2-3...

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

April 11, 2026/
7:15 pm

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

किचन कूलिंग टिप्स: रसोई की भीषण गर्मी से मिलेगी राहत? बिना AC-कूलर अपनाएं ये 6 देसी जुगाड़; आपका पुराना, बिल्कुल पुराना

April 17, 2026/
11:42 am

रसोई को ठंडा रखने की युक्तियाँ: भारत में गर्मी का मौसम आते ही घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा किचन बन...

भारतीय विमेंस टीम 17 रन से दूसरा टी-20 हारी:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवाए; सीरीज 1-1 से बराबरी पर

February 19, 2026/
6:15 pm

ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया विमेंस को 17 रन से दूसरा टी-20 हरा दिया। गुरुवार को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान की फिल्म पर लगे चीटिंग दिखाने के आरोप:एक्टर ने 'पति पत्नी और वो दो' मूवी पर दी सफाई, कहा- यह साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म पर शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देने और इसे मजेदार तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है। एक्टर का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार ‘ग्रीन फ्लैग’ है और यह किसी भी तरह की बेवफाई या धोखा देने को प्रमोट नहीं करती है। शादी में धोखे को बढ़ावा देने का आरोप
फिल्म का टीजर आने के बाद से ही कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में एक शादीशुदा आदमी का दूसरी औरतों के साथ अफेयर दिखाना समाज में गलत मैसेज दे सकता है। आरोप है कि ऐसी कहानियों से लोग शादी में पार्टनर को धोखा देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसे ‘चीटिंग’ को ग्लोरिफाई करने वाली फिल्म बताया जा रहा था। आयुष्मान बोले- मेरा मॉरल कंपास सही
इन आरोपों को खारिज करते हुए आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर लॉन्च पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म चार किरदारों की उलझनों के बारे में है। मेरा जो रोल है यानी प्रजापति पांडे, वो पूरी तरह से एक ‘ग्रीन फ्लैग’ किरदार है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं दे रहे क्योंकि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है। यह सिर्फ एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जिसमें प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है। रकुल बोलीं- यह सिर्फ कॉमेडी है
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी आयुष्मान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा, यह फिल्म गलतफहमियों पर आधारित है। ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी हो सकती है। लोग इससे जरूर रिलेट करेंगे। इसे विवाद के नजरिए से देखने के बजाय मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। रकुल का मानना है कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान
टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। टीजर में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में दिख रहे हैं, जो कॉमेडी को और बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket