गुना में साइड नहीं मिली तो बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर:दूल्हे ने कूदकर बचाई जान, म्याना में मची भगदड़; आरोपी गिरफ्तार

गुना के म्याना कस्बे में शनिवार रात साइड नहीं मिलने से नाराज एक ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में आकर नाचते-गाते बारातियों की भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी। इस दौरान दूल्हे ने बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चतराई से धाकड़ समाज की बारात शनिवार रात करीब 11 बजे म्याना पहुंची थी। बारात गाजे-बाजे के साथ सदर बाजार से म्याना चौराहे की ओर बढ़ रही थी, तभी म्याना निवासी अंकित भदौरिया ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। बारात की भीड़ के कारण ट्रैक्टर को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। कुछ देर इंतजार के बाद आरोपी चालक अंकित भदौरिया ने आपा खो दिया और बारातियों से अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मची भगदड़ गुस्से में चालक ने ट्रैक्टर को सीधे बारात की भीड़ की ओर दौड़ा दिया। बग्गी के पास ट्रैक्टर आता देख दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने तुरंत कूदकर जान बचाई। अन्य बारातियों ने भी भागकर खुद को सुरक्षित किया। आरोप है कि जब बारातियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बाराती म्याना थाने पहुंचे। फरियादी बलवीर सिंह धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो भी पुलिस के पास है। टीआई बोले-शिकायत के बाद FIR म्याना थाना प्रभारी TI ब्रजमोहन भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पर धारा 281, 296 (ए), 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना से संबंधित वायरल वीडियो भी पुलिस के पास उपलब्ध है। आरोपी अंकित भदौरिया को पकड़ लिया गया है और उसका ट्रैक्टर जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कैलाश खेर का इवेंट में गाने से इनकार:बोले- कलाकार को जोकर न बनाएं; क्या सचिन तेंदुलकर से कभी कहोगे छक्का मार कर दिखा दो?

सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में दिल्ली के एक प्रोग्राम में ऑन-डिमांड गाना गाने की रिक्वेस्ट ठुकरा दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायकों से चलते-फिरते दो लाइनें सुनाने की जिद करना कलाकार की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। सिंगर के मुताबिक, कलाकारों को मनोरंजन का साधन या ‘जोकर’ नहीं समझा जाना चाहिए। दिल्ली के इवेंट में भड़के सिंगर कैलाश खेर 25 अप्रैल को दिल्ली के ताज पैलेस में ‘सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट’ के सातवें एडिशन में शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान जब होस्ट ने उनसे दर्शकों के मनोरंजन के लिए कुछ लाइनें गाने को कहा, तो सिंगर असहज हो गए। उन्होंने माइक पर ही नाराजगी जताते हुए कहा, “यही सोच मैं बदलना चाहता हूं। गायक या संगीत को ऐसा न माना जाए कि ‘सर दो लाइन गा दीजिए, मूड बना दीजिए’। यह बहुत गलत है, ऐसी रिक्वेस्ट मत किया कीजिए।” सचिन और आर्मी जवान से की तुलना अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए कैलाश खेर ने क्रिकेट और सेना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, क्या आप कभी सचिन तेंदुलकर से कहेंगे कि जरा एक छक्का लगाकर दिखा दीजिए? या किसी आर्मी के जवान से कहेंगे कि अपनी पोजीशन लेकर एक शॉट चलाकर दिखाएं? कलाकार साधक होते हैं, उन्हें जोकर मत बनाइए। वे अपने मन के मालिक होते हैं। 2003 में मिली थी बड़ी पहचान कैलाश खेर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्हें 2003 में फिल्म ‘वैसे भी होता है पार्ट II’ के गाने ‘अल्लाह के बंदे’ से बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘कैलासा’ बैंड बनाया और ‘तेरी दीवानी’ जैसे सुपरहिट गाने दिए। वे ‘बाहुबली’ सीरीज के गाने ‘कौन हैं वो’ और ‘जय जयकारा’ के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी अनोखी आवाज और सूफी अंदाज की वजह से वे भारत के सबसे सम्मानित गायकों में से एक हैं।
सीधी में 16 साल की लड़की का अपहरण:गुजरात में होने का आशंका, वापस लाने पुलिसल ने मांगेै 50 हजार

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को वापस लाने के लिए पुलिसकर्मी पर ₹50 हजार मांगने का आरोप लगा है। ग्राम बढऊरा की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल को जब वे अपनी बेटी की शिकायत लेकर सेमरिया थाने पहुंचे, तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। 19 अप्रैल को परिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी गुजरात के एक शहर में है। इसके बाद, जब उन्होंने पुलिस से बच्ची को वापस लाने का अनुरोध किया, तो मामले की जांच कर रहे एएसआई भूपेंद्र बागड़ी पर आरोप लगे। पीड़ित माता-पिता का आरोप है कि एएसआई बागड़ी ने उनसे ₹50 हजार की मांग की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वाहन और अन्य खर्चों के बिना बच्ची को वापस लाना संभव नहीं होगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह राशि जुटाना कठिन है। हालांकि, सेमरिया थाना प्रभारी केदार परोहा ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और पुलिस बच्ची की तलाश में गंभीरता से जुटी है। एएसआई भूपेंद्र बागड़ी ने भी पैसे मांगने के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वे नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी के घर पहुंची रिहाना:परिवार ने फूलों से किया स्वागत, अनंत और राधिका के साथ डांस और लंच किया

पॉप स्टार रिहाना अपने मेकअप ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के भारत में लॉन्च के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। इस दौरान वे रविवार को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया। रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और घर के सदस्यों के साथ डांस करती भी नजर आईं। फूलों से स्वागत, रिहाना ने भी की मस्ती जब रिहाना एंटीलिया पहुंचीं, तो वहां ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रिहाना ने पारंपरिक संगीत पर डांस भी किया। उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में अंबानी परिवार के सदस्यों पर फूल भी बरसाए। बहुओं और बच्चों के साथ लंच रिहाना के लिए अंबानी परिवार ने एक खास लंच होस्ट किया था। इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट उनके साथ नजर आईं। अनंत अंबानी भी इस मौके पर मौजूद थे। रिहाना और राधिका मर्चेंट की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही। दोनों को एक-दूसरे के साथ हंसते, गले मिलते और बातें करते देखा गया। मैक्सी ड्रेस और सटल मेकअप में दिखीं अपने इस खास विजिट के लिए रिहाना ने ऑलिव-ग्रे रंग की एक मैक्सी ड्रेस चुनी थी। हाई-नेक और बेल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में वे काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। रिहाना ने अपने बालों को खुला रखकर कर्ल किया था और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया। रिलायंस के जरिए भारत आया ब्रांड रिहाना का मशहूर मेकअप ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ अब आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध है। रिलायंस रिटेल ही इस ब्रांड को भारत लेकर आया है। रिहाना के ये प्रोडक्ट्स अब विशेष रूप से ‘टीरा’ (Tira) और ‘सेफोरा’ के स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। रिहाना अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए मुंबई के कई इवेंट्स में भी हिस्सा ले रही हैं। प्री-वेडिंग में भी शामिल हुईं थी रिहाना रिहाना और अंबानी परिवार के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है। इससे पहले मार्च 2024 में वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर आई थीं। वहां उन्होंने करीब 8 साल बाद अपनी पहली प्राइवेट परफॉर्मेंस दी थी। जामनगर के फंक्शन के बाद से ही रिहाना और राधिका के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है।
मुकेश अंबानी के घर पहुंची रिहाना:परिवार ने फूलों से किया स्वागत, अनंत और राधिका के साथ डांस और लंच किया

पॉप स्टार रिहाना अपने मेकअप ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के भारत में लॉन्च के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। इस दौरान वे रविवार को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया। रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और घर के सदस्यों के साथ डांस करती भी नजर आईं। फूलों से स्वागत, रिहाना ने किया डांस जब रिहाना एंटीलिया पहुंचीं, तो वहां ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रिहाना ने पारंपरिक संगीत पर डांस भी किया। उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में अंबानी परिवार के सदस्यों पर फूल भी बरसाए। बहुओं और बच्चों के साथ लंच रिहाना के लिए अंबानी परिवार ने एक खास लंच होस्ट किया था। इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट उनके साथ नजर आईं। अनंत अंबानी भी इस मौके पर मौजूद थे। रिहाना और राधिका मर्चेंट की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही। दोनों को एक-दूसरे के साथ हंसते, गले मिलते और बातें करते देखा गया। मैक्सी ड्रेस और सटल मेकअप में दिखीं अपने इस खास विजिट के लिए रिहाना ने ऑलिव-ग्रे रंग की एक मैक्सी ड्रेस चुनी थी। हाई-नेक और बेल स्लीव्स वाली इस ड्रेस में वे काफी ग्रेसफुल लग रही थीं। रिहाना ने अपने बालों को खुला रखकर कर्ल किया था और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया। रिलायंस के जरिए भारत आया ब्रांड रिहाना का मशहूर मेकअप ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ अब आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध है। रिलायंस रिटेल ही इस ब्रांड को भारत लेकर आया है। रिहाना के ये प्रोडक्ट्स अब विशेष रूप से ‘टीरा’ (Tira) और ‘सेफोरा’ के स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। रिहाना अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए मुंबई के कई इवेंट्स में भी हिस्सा ले रही हैं। प्री-वेडिंग में भी शामिल हुईं थी रिहाना रिहाना और अंबानी परिवार के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है। इससे पहले मार्च 2024 में वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर आई थीं। वहां उन्होंने करीब 8 साल बाद अपनी पहली प्राइवेट परफॉर्मेंस दी थी। जामनगर के फंक्शन के बाद से ही रिहाना और राधिका के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर घुसपैठिए को झटका लगेगा, नहीं बचा होगा टीएमसी’, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, जनता से क्या किया वादा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर उत्पाद विवरण जारी किया। उन्होंने बंगाल के सीएम पर घुसपैठियों पर पनाह देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकाल देगी. उन्होंने बंगाल की जनता से कई वादे भी किये. उन्होंने बनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो हर साल 36,000 रुपये महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं बनगांव से डंके की चोट पर घुसपैठियों को भी चेतावनी देना चाहता हूं। जो भी अवैध तरीके से बंगाल में घुस आए हैं, जो फर्जी दस्तावेज लेकर यहां रह रहे हैं, वो 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ गए, बाकी 4 मई के बाद हर घुसपैठिए को घुसेड़ दिया जाएगा। ‘टीएमसी, किसी भी घुसपैठिए को अब बचा नहीं सकता।’ परिवार को पक्का एड्रेस – मोदीम उन्होंने कहा, ‘मैं मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी कलाकारों के परिवार से, आपको प्रशिक्षित एड्रेस मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिल जाएगा। ये मोदी की कृति है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसी गंगाजी का उद्गम स्थल गंगोत्री है, वैसे ही बीजेपी का उद्गम जनसंघ है और जनसंघ का उद्गम बंगाल से हुआ है. पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था. टैब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी थे, उस दौरान 24 परगना, नादिया, मेदिनीपुर विधानसभा चुनाव में बहुत समर्थन मिला था। इसका कारण यह था कि जनसंघ ने विभाजन की पीड़ा व्यक्त की थी। तब जनसंघ पूर्वी बंगाल से नाराज होकर ओबामा के साथ खड़ा हुआ था।’ प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता से किया ये वादा उन्होंने कहा, ‘बंगाल की भाजपा सरकार हर साल 36,000 करोड़ रुपये के बुजुर्गों के खाते में जमा कर देगी।’ बालवाड़ी हो, अन्य महिला स्वास्थ्य देखभाल हो, उनके वेतन को लेकर बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। ‘बंगाल बीजेपी ने सरकारी नौकरी में बेटियों को 33 फीसदी का भरोसा दिया है, यानी बीजेपी की डबल इंजन सरकार से बंगाल की बेटियों और बेटियों को डबल फायदा होगा।’ यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस मसाजर: कब-किसने की गोली, कैसे पकड़ी गई? हमलों की पूरी समयरेखा (टैग्सटूट्रांसलेट)भारत(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल(टी)पीएम मोदी(टी)पीएम मोदी बंगाल चुनाव 2026(टी)टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बीजेपी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बंगाल चुनाव
एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी:सभी स्कैन नॉर्मल, पंजाब के खिलाफ मैच में सिर के बल गिरे थे; दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया था

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल से शनिवार देर रात ही छुट्टी दे दी गई। एनगिडी शनिवार को दिल्ली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक कैच लेने की कोशिश में हवा में उछले और अनियंत्रित होकर सिर के बल जमीन पर गिर पड़े थे। जांच में उनकी रीढ़ की हड्डी या दिमाग में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल में सीटी स्कैन और टेस्ट, हालत स्थिर एनगिडी के अस्पताल में न्यूरोसर्जन की देखरेख में टेस्ट और सीटी स्कैन किए गए। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनके स्पाइन और सिर में कोई इंटरनल इंजरी नहीं है। कुछ घंटों के ऑब्जर्वेशन के बाद हालत स्थिर पाई गई और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वे टीम होटल लौट आए हैं। कैच के प्रयास में बिगड़ा संतुलन यह घटना पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। अक्षर पटेल की गेंद पर पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य ने शॉट हवा में खेला। बाउंड्री पर लुंगी एनगिडी ने कैच के लिए दौड़ लगाई और गोता लगाया। वे गेंद की रफ्तार और दिशा सही से नहीं भांप पाए। गेंद उनके हाथ के पास से निकल गई और वे पीठ व सिर के बल गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे देर तक दर्द से कराहते रहे और सिर पकड़ लिया। मैदान पर पहुंची एम्बुलेंस, पोंटिंग और बदानी भी पहुंचे एनगिडी के गिरते ही मेडिकल स्टाफ स्ट्रेचर लेकर उनकी ओर दौड़ा। उन्हें चोटिल देख दिल्ली के हेड कोच हेमंग बदानी और पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग मैदान में पहुंचे। टीम के साथी ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर भी उनके पास आए। एनगिडी उस वक्त होश में थे और मेडिकल स्टाफ से बात कर रहे थे। एहतियात के तौर पर उन्हें स्ट्रेचर से एम्बुलेंस में शिफ्ट कर सीधे अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया, 11 मिनट में अस्पताल पहुंचे शनिवार शाम एनगिडी चोटिल हुए, तब दिल्ली की सड़कों पर भारी ट्रैफिक था। उनकी स्थिति देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम से पूसा रोड स्थित बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया। इससे एम्बुलेंस 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। ग्रीन कॉरिडोर’ एक विशेष मार्ग है, जो अंग प्रत्यारोपण के लिए रास्ते को यातायात मुक्त बनाता है। यह मैन्युअल रूप से संचालित होता है। भारत में इसकी अवधारणा 2014 से प्रचलित है। अगले मैच में खेलना मुश्किल, मिचेल स्टार्क ले सकते हैं जगह डॉक्टरों ने एनगिडी को कुछ दिन पूरी तरह आराम करने को कहा है। ऐसे में सोमवार के अगले मैच में उनका खेलना नामुमकिन लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। स्टार्क फिटनेस के कारण शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वापसी के लिए तैयार बताए जा रहे हैं।
कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने गुपचुप शादी की:पति का नाम-चेहरा रखा प्राइवेट, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को एक इंटिमेट फंक्शन में शादी कर ली। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन अपने पति का चेहरा और नाम पब्लिक नहीं किया। पोस्ट सामने आते ही रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। शानू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन साथी मिल गया है। माता-पिता के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया। जल्द ही शादी का जश्न मनाया जाएगा… विवाह संपन्न।’ कई सेलेब्स ने बधाई दी पोस्ट सामने आते ही कई सितारों ने शानू को शुभकामनाएं दीं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो मेरी लड़की -सबसे बड़ी खबर!’ रणवीर सिंह ने दिल वाले इमोजी शेयर कर खुशी जाहिर की। वहीं कृति सेनन ने कमेंट किया, ‘वाह! बधाई हो।’ इसके अलावा रश्मिका मंदाना, प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे, सोनम कपूर और शरवरी सहित कई सेलेब्स ने भी बधाई दी। कौन हैं शानू शर्मा? शानू शर्मा ने मुंबई के थिएटर और क्रिएटिव फील्ड से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कास्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आदित्य चोपड़ा उन्हें यश राज फिल्म्स में लेकर आए। उनको बड़ी पहचान तब मिली जब उन्होंने उस समय अपेक्षाकृत नए एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात में कास्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे कई कलाकारों की कास्टिंग की है। शानू शर्मा फिल्म निर्माता और अभिनेता रोमेश शर्मा की भतीजी भी हैं, जो फिल्म हम के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और गोविंदा नजर आए थे।
पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने बधाई दी:कहा- श्रेयस, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज होगी, केएल राहुल की पारी की भी तारीफ की

शनिवार को आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, जिसके बाद टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी। प्रीति ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स के बैट्समैन केएल राहुल की शानदार पारी के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं, प्रीति ने अपनी टीम को लेकर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। आज वाकई गर्मी थी।’ साथ ही उन्होंने प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की भी तारीफ की। 265 रन चेज, पंजाब ने रचा इतिहास मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टी20 इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक 265 रन का सफल पीछा किया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन की पारी खेली। इसके साथ वह आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने भारत के पुरुष टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब किंग्स ने इससे पहले 2024 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का पीछा कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ पंजाब छह जीत और एक बिना रिजल्ट वाले मैच के साथ 13 अंकों पर पहुंच गई है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीन जीत और चार हार के साथ छठे स्थान पर है, जिसके छह अंक हैं।
निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है:FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 27 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग, 200 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव जैसे 5 बड़े फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,870 | 23,815 | 23,466 | 23,344 | 23,320 | 22,860 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,935 | 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,540 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. ईरान-इजराइल युद्ध और कच्चे तेल की चाल ईरान ने अमेरिका के साथ चर्चा करने से इनकार कर दिया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद शुरू हुआ यह तनाव वैश्विक बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 105.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। बीते दिनों जब तेल सप्लाई के अहम समुद्री मार्ग हॉर्मूज स्ट्रेट के खुलने की खबरें आई थीं तो ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता होकर 90 डॉल प्रति बैरल पर आ गया था। शेयर बाजार पर भी इसका असर दिखा था। 2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक ग्लोबल मार्केट की नजर Fm मीटिंग पर रहेगी। यह मीटिंग मंगलवार, 28 अप्रैल से शुरू होगी और इसके फैसले बुधवार, 29 अप्रैल को आएंगे। बाजार को उम्मीद है कि इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा और इन्हें 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा जाएगा। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में अब तक कुल 56,363 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अप्रैल में 39,478 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने ₹8 हजार करोड़ के शेयर बेचे इस महीने विदेशी निवेशकों ने 56 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 4. 200 से ज्यादा कंपनियों के Q4 नतीजे इस हफ्ते BSE पर लिस्टेड 200 से ज्यादा कंपनियां अपने चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे पेश करेंगी। निफ्टी की कंपनियों में कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, HUL और कोटक महिंद्रा बैंक पर नजर रहेगी। इनके अलावा ACC, अडाणी पावर, डीमार्ट भी अपने नतीजे घोषित करेंगे। 5. टेक्निकल नजरिया; 23,500 तक जा सकता है निफ्टी रेलीगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च SVP अजीत मिश्रा के मुताबिक निफ्टी अपने अहम सपोर्ट 23,900 के नीचे फिसल गया है। अब नजदीकी सपोर्ट 23,500 पर है। ऊपर की तरफ 24,200-24,500 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस है। जब तक क्रूड की कीमतें नहीं घटतीं और ग्लोबल संकेत नहीं सुधरते, इस स्तर पर बिकवाली का दबाव बना रहेगा। LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने कहा कि निफ्टी 24,000 के नीचे आ गया है। 24,200 के ऊपर ब्रेकआउट ही सेंटिमेंट को स्थिर कर सकता है। वेल्थ व्यू एनालिटिक्स का अगले हफ्ते का आउटलुक मंगलवार (28 अप्रैल) और बुधवार (29 अप्रैल) को बाजार में जोरदार इंट्राडे मूवमेंट देखने को मिल सकता है। एक्टिव ट्रेडर्स के लिए कमाई के अच्छे मौके बन सकते हैं। इसके अलावा, गुरुवार (30 अप्रैल) का सेशन काफी अहम होगा। इस दिन का हाई (सबसे ऊंचा स्तर) और लो (सबसे निचला स्तर) आगे के ट्रेंड के लिए बड़े संकेत देंगे: वेल्थ व्यू की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ग्लोबल खबरों और घटनाक्रमों की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए इन 3 अहम बातों पर नजर रखना चाहिए: बीते हफ्ते 2% गिरकर बंद हुआ था बाजार पिछले हफ्ते निफ्टी में 2% की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी (IT), ऑटो और कंज्यूमर शेयर्स में रही। शुक्रवार को निफ्टी 275 पॉइंट (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1000 अंक गिरा था। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।







